Acer | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 15 Apr 2025 10:46:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इस कंपनी ने लॉन्च किया सस्ता 5G Mobile Phone, कीमत सिर्फ ₹9990 से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/5g-mobile-phone-acer-super-zx-smartphones-launched-in-price-start-rs-9990/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-mobile-phone-acer-super-zx-smartphones-launched-in-price-start-rs-9990/#comments Tue, 15 Apr 2025 10:46:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171656 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

प्रसिद्ध टेक ब्रांड Acer ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने पहले स्मार्टफोन सीरीज को पेश कर दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro को लॉन्च किया है। कंपनी अब तक लैपटॉप और पीसी के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब मोबाइल सेगमेंट में भी अपनी […]

The post इस कंपनी ने लॉन्च किया सस्ता 5G Mobile Phone, कीमत सिर्फ ₹9990 से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रसिद्ध टेक ब्रांड Acer ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने पहले स्मार्टफोन सीरीज को पेश कर दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro को लॉन्च किया है। कंपनी अब तक लैपटॉप और पीसी के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब मोबाइल सेगमेंट में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। वहीं, आपको बता दें कि दोनों स्मार्टफोन 25 अप्रैल से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।​ आइए आगे आपको इस पोस्ट में Acer Super ZX की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी देते हैं।

Acer Super ZX की कीमत और सेल डिटेल

Acer Super ZX की शुरुआती कीमत ₹9990 रखी गई है, जो इसे किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनाती है। वहीं, कंपनी के अनुसार फोन की सेल अमेजन इंडिया पर 25 अप्रैल से की जाएगी।

Acer Super ZX का डिजाइन

Acer Super ZX का डिजाइन किफायती दाम में प्रीमियम फील देने के लिए तैयार किया गया है। फोन की मोटाई सिर्फ 8.6mm है, जिससे यह हाथ में पतला और हल्का महसूस होता है। बैक पैनल पर मैट फिनिश दी गई है, जो फिंगरप्रिंट के निशान नहीं पकड़ती और देखने में साफ-सुथरी लगती है। कैमरा मॉड्यूल आयताकार है और बैक के ऊपरी हिस्से में neatly प्लेस्ड है, जिससे फोन का लुक आधुनिक लगता है। फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले है, जिसमें पतले बेजल्स दिए गए हैं, जो देखने का अनुभव और बेहतर बनाते हैं।

फोन की बॉडी प्लास्टिक से बनी है, लेकिन बिल्ड क्वालिटी मजबूत लग रही है। वहीं, इसके किनारे कर्व्ड हैं, जिससे ग्रिप बेहतर मिलती है। कुल मिलाकर, Super ZX का डिजाइन सिंपल, स्टाइलिश और यूथ फ्रेंडली है, जो इस रेंज के फोन में एक प्लस पॉइंट है।

Acer Super ZX की स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे यूजर्स को सुपर स्मूथ विजुअल और ब्राइट स्क्रीन मिलती है, खासकर जब वे गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या मल्टीमीडिया कंटेंट का आनंद लेते हैं। Acer Super ZX स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 SoC द्वारा संचालित किया गया है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन विभिन्न RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशनों में उपलब्ध है, जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज से लेकर 8GB RAM + 256GB स्टोरेज तक शामिल हैं, जिससे यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से स्टोरेज और मल्टीटास्किंग की सुविधा मिलती है।

कैमरा की बात करें तो Acer Super ZX में पीछे की तरफ 64MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसके साथ 2MP का डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस भी है, जो फोटोग्राफी के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में 13MP का फ्रंट कैमरा है, जो न केवल हाई क्वालिटी की सेल्फी देता है बल्कि 2K वीडियो रिकॉर्डिंग की भी क्षमता रखता है, जिससे वीडियो कॉल्स और कंटेंट क्रिएशन में बहुत मदद मिलती है।

Acer Super ZX में अतिरिक्त फीचर्स के रूप में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो सुरक्षा को बढ़ाता है। इसका प्लास्टिक PMMA बैक डिजाइन स्मार्टफोन को हल्का और मजबूत बनाता है। स्मार्टफोन को IP50 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल से बचाता है और थोड़ा स्प्लैश रेसिस्टेंट बनाता है।

इस स्मार्टफोन का वजन 200 ग्राम है, जो इसे हल्का और आरामदायक बनाता है। बैटरी के मामले में, Acer Super ZX में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देती है। इसके साथ 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है, जो बैटरी को जल्दी चार्ज करने में मदद करता है, जिससे यूजर्स को चार्जिंग के लिए ज्यादा समय नहीं देना पड़ता।

The post इस कंपनी ने लॉन्च किया सस्ता 5G Mobile Phone, कीमत सिर्फ ₹9990 से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-mobile-phone-acer-super-zx-smartphones-launched-in-price-start-rs-9990/feed/ 1
Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप भारत में AMD Ryzen 7000 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/acer-nitro-5-gaming-laptop-launched-in-india-with-amd-ryzen-7000-processor-check-specifications-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/acer-nitro-5-gaming-laptop-launched-in-india-with-amd-ryzen-7000-processor-check-specifications-and-price/#respond Mon, 20 Mar 2023 08:29:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101286 Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप को भारत में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

The post Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप भारत में AMD Ryzen 7000 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप AMD Ryzen 7000 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ
  • एसर के इस गेमिंग लैपटॉप में 57.5Wh की बैटरी दी गई है।
  • इस लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 30 दिया गया है।

एसर ने भारत में अपना लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप Acer Nitro 5 लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप भारत में AMD Ryzen 7000 सीरीज के साथ आने वाला पहला गेमिंग कंप्यूटर है। एसर के इस लैपटॉप को 57.5 Wh 4-सेल लायन बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 8 घंटे तक का बैटरी बैकअप ऑफर करता है। इस लैपटॉप में कंपनी ने AMD FreeSync New Max-Q टेक्नोलॉजी, DDR5 रैम दिया गया है जो गेमर्स को मैक्सिमम स्पीड, स्मूथ और शानदार गेमप्ले ऑफर करता है। यहां हम आपको एसर के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Acer Nitro 5 स्पेसिफिकेशन्स

  • 15.6 इंच IPS डिस्प्ले
  • AMD Ryzen 7000 प्रोसेसर
  • NVIDIA GeForce RTX 30 जीपीयू
  • 32GB तक DDR5 रैम

Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच का IPS (इन-प्लेन स्विचिंग) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन फुल एचडी है। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz है। यह गेमिंग लैपटॉप AMD Ryzen™ 7000 सीरीज प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी का कहना है यह दुनिया का सबसे एडवांस कंप्यूटर प्रोसेसर है, जो गेमर्स और क्रिएटर्स को सीमलेस परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इस लैपटॉप में ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए NVIDIA GeForce RTX 30 सीरीज का यूपीयू दिया गया है। इसके साथ ही दमदार स्पीड के लिए इस लैपटॉप में दो M.2 PCIe SSDs1 स्लॉट दिए हैं। यह लैपटॉप 32GB तक DDR5 RAM ऑफर करता है।

एसर के लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप में नए रिफाइन चेसिस दिए गए हैं जिसमें कूलिंग के लिए डुअल फैन, डुअल इनटेक्स (टॉप और बॉटम) और क्वाड एक्सॉस्ट पोर्ट डिजाइन दिया गया है। इसके साथ लैपटॉप में एक्स्ट्रा कंट्रोल के लिए नाइट्रोसेंस यूटिलिटी ऐर दिया गया गया है, जिसकी मदद से फैन स्पीड, लाइटिंग और दूसरे फीचर्स कंट्रोल किए जा सकते हैं। लैपटॉप में 4-जोर RGB की-बोर्ड दिया गया है।

एसर नाइट्रो 5 लैपटॉप में डुअल 2W स्पीकर मिलता है, जो दमदार साउंड प्रोड्यूस करता है। इसके साथ ही इस में 3D spatial soundscape दिया है, जो DTS:X Ultra सपोर्ट करता है। इस गेमिंग लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Intel Killer E2600 इथरनेट कंट्रोलर, Wi-Fi 6E मिलता है, जो गेमिंग के दौरान नेटवर्क लैग की प्रोब्लम को नहीं देता है। इसके साथ लैपटॉप में HDMI 2.1 और USB 3.2 पोर्ट मिलते हैं। यह भी पढ़ें : OPPO Find X6 सीरीज के साथ लॉन्च होंगे OPPO Pad 2 और OPPO Enco Free3, डिजाइन और एक्सेसीरीज हुए टीज

Acer Nitro 5 की कीमत

Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप को भारत में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप को एसर एक्सक्लूसिव स्टोर, एसर ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप भारत में AMD Ryzen 7000 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/acer-nitro-5-gaming-laptop-launched-in-india-with-amd-ryzen-7000-processor-check-specifications-and-price/feed/ 0
लैपटॉप मार्केट के बाद अब टेलीविज़न के बाजार में तहलका मचाएगी Acer, ला रही है 5 नए Smart TV https://www.91mobiles.com/hindi/acer-smarttv-android-tv-price-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/acer-smarttv-android-tv-price-and-features/#respond Sat, 17 Sep 2022 04:40:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88497 Acer ने भी अपने नए स्मार्टटीवी की घोषणा की है जो H-Series और S-Series में लॉन्च किए जाएंगे।

The post लैपटॉप मार्केट के बाद अब टेलीविज़न के बाजार में तहलका मचाएगी Acer, ला रही है 5 नए Smart TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के बाद बड़े पर्दे से जहां लोगों ने दूरी बनाई है वहीं छोटी स्क्रीन यानी स्मार्टफोन व टेलीविज़न को अधिक अपनाया है। इन बीते दो वर्षो में SmartTV की डिमांड में तेजी देखी गई है तथा लोग Android TV को अधिक खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में Acer ने भी अपने नए स्मार्टटीवी की घोषणा की है जो H-Series और S-Series में लॉन्च किए जाएंगे।

Acer कंपनी इंडिया में 5 नए स्मार्ट टेजीविज़न लॉन्च कर रही है। ये पांचों Android TV 11 होंगे जो कंपनी की एच सीरीज़ और एस सीरीज़ में लाए जाएंगे। डिसप्ले साईज़ की बात करें तो यह पांच 32” HD, 43” UHD, 50” UHD, 55” UHD और 65” UHD और वाले होंगे जिनकी कीमत व फीचर्स की डिटेल्स आगे दी गई है।

Acer TV Price –

32” HD TV = Rs. 14,999
43” UHD TV = Rs. 29,999
50” UHD TV = Rs. 34,999
55” UHD TV = Rs. 39,999
65” UHD TV = Rs. 64,999

Acer smartTV Android TV Price and features

Acer TV के फीचर्स

एसर कंपनी ने अपने स्मार्ट टेलीविज़न को MEMC टेक्नोलॉजी से लैस किया है जो स्मूथ पिक्चर व वीडियो क्वॉलिटी प्रदान करती है। वहीं बेहतरीन पिक्चर के साथ ही शानदार साउंड क्वॉलिटी के लिए Hi-Fi Pro audio system का इस्तेमाल किया गया है 60वॉट साउंट आउटपुट प्रदान करते हैं।

Acer smartTV Android TV Price and features

Acer SmartTV Android आधारित हैं जिनमें एचएलजी सपोर्टेड एचडीआर 10+, सुपर ब्राइटनेस, ब्लैक लेवल आग्यूमेंटेशन, 4के अपस्केलिंग, 2 वे ब्लूटूथ और डुअल बैंड वाईफाई जैसे फीचर्स मौजूद हैं। बता दें कि कंपनी अपने सभी यूएचडी मॉडल्स पर 3 साल की वारंटी भी मुफ्त दे रही है।

The post लैपटॉप मार्केट के बाद अब टेलीविज़न के बाजार में तहलका मचाएगी Acer, ला रही है 5 नए Smart TV first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/acer-smarttv-android-tv-price-and-features/feed/ 0
Acer Aspire 7 फर्स्ट इंप्रेशन: स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस भी है शानदार https://www.91mobiles.com/hindi/acer-aspire-7-first-impressions-feature-specs-and-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/acer-aspire-7-first-impressions-feature-specs-and-in-hindi/#respond Mon, 01 Aug 2022 10:34:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85331 Aspire 7 देखने में काफी प्रीमियम है और इसका अहसास इसे छूने पर भी होता है

The post Acer Aspire 7 फर्स्ट इंप्रेशन: स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस भी है शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल खरीदारी की बात आती है तो हर कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है लेकिन जब बात लैपटॉप लेने की हो तो फिर चंद लोग ही हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। क्योंकि इस बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं है। अगर कहीं से सलाह मिलती भी है तो आपको वह स्टाइलिश लैपटॉप बता सकता है या फिर भारी भरकम लंबी बैटरी बैकअप वाला डिवाइस। परंतु जब बात आती है ऑलराउंडर लैपटॉप की जो न सिर्फ देखने में स्मार्ट हो बल्कि बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ आपको शानदार डिसप्ले, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी बैकअप का भरोसा दे तो फिर गिने-चुने ऑप्शन ही बच जाते हैं और उन्हीं ऑप्शन में से एक को चुनकर हम आपके लिए लाए हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं Acer Aspire 7 सीरीज लैपटॉप की। यह लैपटॉप न सिर्फ देखने में प्रीमियम फील कराता है बल्कि पावरफुल हार्डवेयर से लोडेड है जो मल्टी-थ्रेड वर्कलोड के साथ हैवी ग्राफिक्स वाले गेम को भी आसानी से रन करने में सक्षम है। हमें भी इस लैपटॉप का उपयोग करने का थोड़ा मौका मिला और उसके आधार पर जो भी अनुभव हमें हुआ वह आपके सामने लेकर आए हैं।

डिजाइन: प्रीमियम एंड स्टाइलिश

सबसे पहले बात करते है इस लैपटॉप के डिजाइन की और कह सकते हैं कि Acer की डिजाइन टीम ने काफी मेहनत की है। पहली नजर में यह आपको आकर्षित करने का दम रखता है। Aspire 7 देखने में काफी प्रीमियम है और इसका अहसास छूने पर भी होता है। हालांकि, लैपटॉप मोनोक्रोमैटिक चारकोल ब्लैक कलर में है जो दूर से आपको साधारण लगेगा लेकिन, करीब से लाइट पड़ने पर इसमें एक ग्रेडिएंट फिनिश दिखाई देती है जो कि ज्यादा चमकीली भी नहीं है। यह कहा जा सकता है कि लैपटॉप के लुक को बैलेंस करने के लिए कंपनी ने इसमें ग्रेडिएंट फिनिश दिया है जो इसे दिखने में काफी आकर्षक और लुभावना बनाता है।

acer-aspire-7-design

इसके अलावा ऐसा लगता है कि कंपनी ने Aspire 7 को एक टैंक की तरह मजबूती दी है। लैपटॉप का चेसिस काफी टफ है। इसे दमदार बनाने का पूरा श्रेय एल्युमिनियम बॉडी को जाता है। सबसे दिलचस्प बात है कि लैपटॉप का मजबूत डिजाइन भी इसकी पोर्टेबिलिटी को बिलकुल भी इफेक्ट नहीं करता है। डिवाइस का वजन दो किलोग्राम से थोड़ा ज्यादा है, जिससे इसे ट्रेवलिंग के दौरान आप आसानी से अपने बैगपैक में लेकर घूम सकते हैं। कीबोर्ड डेक की बात करें तो यह काफी अच्छी क्वॉलिटी से बना हुआ है जो हैवी यूज़ में भी खराब नहीं होगा। इसमें साथ ही इसके हिंज मैकेनिज्म काफी अच्छा है, जो कि कीबोर्ड डेक को थोड़ा ऊपर उठा देते हैं, जिससे यूजर्स को आरामदायक टाइपिंग एक्सपीरियंस मिल सके।

कनेक्टिविटी – अप टू डेट

Acer Aspire 7 में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की कमी नहीं है। आपको एडवांस लेवल के ऑप्शन मिल जाते हैं। इसमें USB Type-C पोर्ट दिया है, जो लेटेस्ट ThunderBolt 4 को सपोर्ट करता है। इसे एक बड़ा फ़ीचर कहा जा सकता है। एसर के लैपटॉप में अच्छी डिस्प्ले मिलती है लेकिन आप Type-C Thunderbolt पोर्ट की मदद से इसे 8K मॉनिटर में कनेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही I/O कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन USB 3.2 Type-A पोर्ट, RJ45 ईथरनेट कनेक्टर, HDMI पोर्ट और ऑडियो के लिए 3.5mm जैक पोर्ट भी दिया गया है।

डिसप्ले और कीबोर्ड – शानदार डिसप्ले के साथ स्मार्ट कीबोर्ड

डिसप्ले की बात करें तो Aspire 7 को कंपनी ने 15.6-इंच की FHD+, IPS LCD स्क्रीन दी है। इसमें 60Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट है लेकिन यह जबरदस्त व्यूइंग एंगल ऑफर करता है जो कि बेहद ही पतले स्लीक बैजल के साथ आता है। इस लैपटॉप का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 81 प्रतिशत का है। इस लैपटॉप की डिसप्ले आपके मीडिया कंजम्शन एक्सपीरियंस को कई गुना बढ़ा देगी। यही बात इस लैपटॉप में दिए कीबोर्ड और ट्रैकपैड पर भी लागू होती है जो कि बेहतर टाइपिंग और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देते हैं।

खासतौर पर कीबोर्ड की बात करें तो यह काफी आरामदायक है जिसमें की (बटन) के शेप अच्छी तरह से उभरे हुए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि फास्ट टाइपिंग के दौरान की आपकी उंगलियां इधर-उधर नहीं पड़ती हैं। कीबोर्ड में एलईडी बैकलिट का सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से आप लो-लाइट में भी एरर फ्री टाइपिंग कर पाएंगे। एक और बात जिसका ज़िक्र हम करना चाहते हैं वह ये है कि इस लैपटॉप में आपको पूरा नंबर पैड (NumPad) मिलता है जो कि एक्सेल शीट पर काम करते हुए आपके लिए काफी यूजफुल हो जाता है।

acer-aspire-7-keyboard

सिर्फ इतना ही नहीं Acer Aspire 7 में कई और ऐसे फीचर्स छिपे हैं जो यूज़ को बेहद आसान बनाते हैं। इन्हीं में से एक है लैपटॉप के कीबोर्ड डेक में मौजूद एयर वेंटिलेशन फीचर। उपयोग के दौरान मशीन को गर्म होने से रोकने के लिए लैपटॉप चेचिस में खास जगह बनाई गई है जहां ठंडी हवा का बहाव बना रहता है। इसी के चलते यह एसर लैपटॉप अपने सिर्फ एयर वेंट्स पर निर्भर रहने वाले अपनी प्रतिद्वंदी मॉडल्स की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक बेहतर कूलिंग देता है।

कीबोर्ड ट्रैकपैड की बात करें तो इसमें लगाए गए प्रेसिजन ड्राइवर बेहद कमाल के हैं जो Windows 11 पर रन करने वाले हर लैपटॉप की पहली जरूरत हैं। ट्रैकपैड का टच सर्फेस बेहद स्मूथ और सॉफ्ट है जिस पर माउस टोगल को दर्शाते हुए लेफ्ट और राइट क्लिक भी बनाए गए हैं। टचपैड का फास्ट सेंसर और बटन क्लिक स्पीड न सिर्फ इंटरनेट ब्राउजिंग तथा कंटेट स्क्रॉलिंग को आसान बनाते हैं बल्कि फोटोशॉप जैसे डेलिकेट एडिटिंग टास्क में भी सलेक्शन और करसर मूवमेंट के तालमेल को आसान बनाती हैं। इस ट्रैकपैड पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो सिर्फ एक टच पर ही सीधे लैपटॉप की होम स्क्रीन पर ले जाता है।

परफॉर्मेंस – पावर पैक्ड

आप भी जानते हैं परफॉर्मेंस ही मशीन की सबसे बड़ी ताकत है और यहां भी Acer Aspire 7 खुद को विनर साबित करता है। पहले स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो इस लैपटॉप में Intel का 12 जेनरेशन कोर आई5-1240पी प्रोसेसर (12th gen Core i5-1240P processor) दिया गया है जो एनविडिया जीटीएक्स 1650टीआई जीपीयू (Nvidia GTX 1650Ti GPU) के साथ मिलकर काम करता है। इस प्रोसेसर आर्किटेक्चर में 4 परफॉर्मेंस कोर + 8 एफिशियंस कोर दिए गए हैं जिन्हें वर्चुअलाइजेशन प्रोसेसर हार्डवेयर बेस हाइपरथ्रेडिंग का सपोर्ट प्राप्त है। देखा जाए तो इस एसर मशीन में हाइपरथ्रेड P-cores और E-cores को मिलाकर कुल 16 थ्रेड्स की पावर मिल जाती है जिसे शानदार कहा जाएगा।

acer-aspire-7-first-impressions-feature-specs-and-in-hindi

इस लैपटॉप को हम हालांकि ज्यादा समय तक तो उपयोग नहीं कर पाए लेकिन जितना भी किया उसके हिसाब से काफी अच्छा लगा। सबसे खास बात कही जा सकती है कि यह डिवाइस मल्टी-थ्रेड वर्कलोड जैसे कि वीडियो एडिटिंग आदि को आसानी से हैंडल करने में सक्षम है। इसके बारे में कहा जा सकता है कि परफॉर्मेंस में 11th Gen Core i7 बेस्ड दूसरे लैपटॉप की तुलना में यह कहीं बेहतर है। इसकी गवाही Cinebench R23 बेंचमार्क भी देता है। यह बेंचमार्क खास तौर से लैपटॉप के सिंगल और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस को टेस्ट करता है। इस बेंचमार्क पर जब हमने इस एसर लैपटॉप को टेस्ट किया तो यह डिवाइस सिंगल-कोर पर 1,682 तक का स्कोर करने में सक्षम रहा जबकि मल्टी-कोर पर 8,539 स्कोर तक गया। यह स्कोर इंटेल के कोर i7-1165G7 चिपसेट बेस्ड लैपटॉप्स के स्कोर से कहीं आगे है।

इस लैपटॉप में हमें एक और अच्छी बात लगी कि कंपनी ने इसमें डेडिकेटेड GPU दिया है और इसका फायदा है कि आप इसमें अपने फैवरेट गेम्स को मिडियम-हाई सेटिंग पर खेल पाएंगे। प्रमुख गेम Apex Legends की बात करें तो यह लो-मिडियम सेटिंग पर औसतन 80-100FPS पर रन कर रहा था। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि गेम खेलने के दौरान लैपटॉप का फैन काफी तेजी से स्पिन कर रहा था बावजूद इसके हमें इसकी बॉडी में कहीं भी हीटिंग नहीं मिली और हम लैपटॉप के कीबोर्ड डेक पर आराम से अपनी हथेली रखकर गेम का मजा ले पा रहे थे।

अब हम बात करते हैं आजकल के सबसे पॉपुलर गेमिंग GTA V की तो बता दूं कि यदि सभी विजुअल सेटिंग हाई प्रीसेट में लॉक नहीं है तो यह लैपटॉप आसानी से 1080p रेजोल्यूशन पर ग्राफिक्स को औसतन 80-100 FPS पर रेंडर करता है। वहीं यह लैपटॉप Valorant और Rocket league जैसे esports टाइटल्स को भी बड़े आराम से रन कर रहा था। Rocket League में तो यह 1080p रेजोल्यूशन पर 140-160FPS पर गेम को रन कर रहा था। वहीं यदि सभी सेटिंग्स हाई प्रिसेट पर नहीं हैं तो भी यह डिवाइस Valorant जैसे गेम को 120FPS पर रन करने में सक्षम है। कुल मिलाकर यदि परफॉर्मेंस के बारे में बात करें तो कहा जा सकता है कि Acer Aspire 7 आपके दिन भर के हैवी वर्क को आसानी से हैंडल कर सकता है और यदि आपको गेमिंग पसंद है तो भी यह डिवाइस अपने रेंज में किसी से पीछे नहीं है।

निष्कर्ष

सब कुछ देखने के बाद अंतत: निष्कर्ष की आती है तो यही कहा जाएगा कि कंपनी ने Acer Aspire 7 में स्टाइलिश और मजबूत डिजाइन के साथ आपको एक पावर पैक्ड लैपटॉप देने की कोशिश की है। एल्युमिनियम फ्रेम पर बनी इसकी बॉडी न सिर्फ हल्की और मजबूत है बल्कि प्रीमियम फील भी करती है। कंपनी ने हल्के बेज़ल वाले डिसप्ले के साथ इसे पेश किया है जहां आप फूल व्यू का मजा ले पाएंगे। वहीं बैकलिट एलईडी के साथ इसका बड़ा-सा कीबोर्ड डेक न सिर्फ टाइपिंग को आसान बनाता है बल्कि लंबे समय तक उपयोग करने पर भी आरामदायक साबित होता। रही बात परफॉर्मेंस की तो स्कोर में आप देख ही चुके हैं। वहीं डेली वर्क के साथ गेमिंग में भी यह बेहतर है। Acer के इस पोर्टेबल लैपटॉप को आप ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

The post Acer Aspire 7 फर्स्ट इंप्रेशन: स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस भी है शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/acer-aspire-7-first-impressions-feature-specs-and-in-hindi/feed/ 0
Acer भारत में जल्द लॉन्च करेगा Smart TV, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/acer-will-soon-launch-smart-tv-in-india-check-specifications-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/acer-will-soon-launch-smart-tv-in-india-check-specifications-and-price/#respond Mon, 23 Aug 2021 09:44:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65589 91Mobiles की रिपोर्ट की माने तो Acer Smart TV भारत में 32 inch, 42 inch, 43 inch, 50 inch, 55 inch, 58 inch और 70 inch के स्क्रीन साइज में पेश कर सकते हैं।

The post Acer भारत में जल्द लॉन्च करेगा Smart TV, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में पिछले कुछ सालों से टेलीविजन मार्केट में कई कंपनियों ने एंट्री की है। अब एक और कंपनी इंडियन टेलीविज़न मार्केट में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। 91 मोबाइल्स को टिपस्टर इशान अग्रवाल से मिली जानकारी के मुताबिक, Acer जल्द ही मार्केट में एंट्री कर सकता है। Acer भारत में अगले महीने नया स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। एसर भारत में दो स्मार्ट टीवी 32 इंच से 70 इंच के साइज़ में भारत में एंट्री कर सकती है। एसर के स्मार्ट टीवी का प्रोडक्शन इंडियन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी Dixon करेगी जो Google AndroidTV ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेंगे। इसमें Netflix, Amazon Prime Video और YouTube ऐप्स प्रीलोडेड आएंगे। इसके साथ ही ये टीवी Google Assistant सपोर्ट करेंगे।

Acer Smart TVs स्क्रीन साइज़ और फीचर्स

91Mobiles की रिपोर्ट की माने तो Acer Smart TV भारत में 32 inch, 42 inch, 43 inch, 50 inch, 55 inch, 58 inch और 70 inch के स्क्रीन साइज में पेश कर सकते हैं। एसर का 32 inch वर्जन टीवी कंपनी का सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट है जो HD Ready डिस्प्ले, 1.5GB रैम, 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी अपने अपकमिंग टीवी के स्टेंडर्ड और फ्रेमलैस वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही 42 इंच वाले टीवी का रेजलूशन FHD और रिफ्रेश रेट 60Hz है, जो AndroidTV प्लेटफॉर्म पर रन करेगा।

Acer Smart TV

इसके साथ ही Acer भारत में 4K रेजलूशन वाले टीवी को भी लॉन्च करेगा। एसर भारत में 43 इंच, 50 इंच, 58 इंच और 70 इंच के 4K Ultra HD रेजलूशन वाले टीवी को AndroidTV प्लेटफॉर्म के साथ पेश करेगी। इसमें 43 इंच का फ्रेमलेस 4K Ultra HD Android TV और दूसरे टीवी भी हैं। एसर के 4K TV में 2GB की RAM, 60Hz रिफ्रेश रेट और 5000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो ऑफर किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें UHD अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी और सभी टीवी में LED डिस्प्ले पैनल पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर, लॉन्च डेट और क़ीमत

इसके साथ ही Acer Smart TV को भारत में 20,000 रुपये से 70,000 रुपये की कीमत में पेश किये जा सकते हैं। फ़िलहाल यह साफ़ नहीं है कि एसर वास्तव में अपने 70 इंच का टीवी भारत में लॉन्च करेगा या नहीं। अगर ऐसा हुआ तो 70 हज़ार रुपये में 70 इंच वाला यह भारत में सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी हो सकता है। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 6S Pro गेमिंग स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स के साथ 6 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

The post Acer भारत में जल्द लॉन्च करेगा Smart TV, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/acer-will-soon-launch-smart-tv-in-india-check-specifications-and-price/feed/ 0
Exclusive: Acer जल्द इंडियन टीवी मार्केट में लेगी एंट्री, क्या होगी Xiaomi-Realme को परेशानी https://www.91mobiles.com/hindi/acer-to-enter-tv-market-in-india-launch-soon-smart-tv-range-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/acer-to-enter-tv-market-in-india-launch-soon-smart-tv-range-exclusive/#respond Mon, 26 Jul 2021 11:21:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63516 एसर स्मार्ट टीवी की रेंज इस साल भारतीय फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च हो सकते हैं।

The post Exclusive: Acer जल्द इंडियन टीवी मार्केट में लेगी एंट्री, क्या होगी Xiaomi-Realme को परेशानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी पीसी, लैपटॉप, मॉनिटर और कंप्यूटर से संबंधित प्रोडक्ट्स की बात आती है तो Acer का नाम हमेशा लिया जाता है। भारतीय बाजार में यह कंपनी काफी समय से ग्राहकों की जरुरत के हिसाब से अपने प्रोडक्ट्स को पेश कर रही है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को अपने इंडस्ट्री सोर्स द्वारा इस बात की जानकारी मिली है कि Acer जल्द इंडिया के टीवी मार्केट में कदम रखने वाली है। कंपनी भारत में मौजूद दूसरे टीवी निर्माता कंपनियों को टक्कर देने के लिए अपनी नई टीवी रेंज को इस साल फेस्टिव सीजन से पहले पेश कर सकती है। हालांकि, अभी हमें इस बात की पक्की जानकारी नहीं है कि किस महीने कंपनी अपने टीवी को पेशक करेगी। इसके अलावा हम अनुमान लगा रहे हैं कि एसर 32 इंच से 55 इंच के बीच स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकता है।

हमारे सूत्रों के मुताबिक, एसर स्मार्ट टीवी रेंज को भारतीय बाजार में दिवाली से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसलिए, हम मान रहे हैं कि एसर स्मार्ट टीवी लॉन्च की तारीख कहीं अगस्त के आसपास होगी। दुर्भाग्य से, हमारे स्रोतों के पास एसर स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: 7500mAh battery और 11-inch की बड़ी डिसप्ले के साथ Lenovo Tab P11 हुआ इंडिया में लॉन्च

टीवी की बात करें तो एसर बहुत लोकप्रिय नहीं है। ब्रांड ने दुनिया भर में कुछ टेलीविज़न सेट लॉन्च किए हैं, लेकिन वे टीवी बहुत लोकप्रिय या प्रतिस्पर्धी नहीं हैं। इसलिए, यह अनुमान लगाना कठिन है कि एसर स्मार्ट टीवी रेंज में कौन-कौन से फीचर होंगे। कहा जा रहा है कि, एसर किफायती प्रोडक्ट की पेशकश के लिए जाना जाता है। इसलिए, हम भारत में एसर स्मार्ट टीवी की कीमत Xiaomi, Redmi, Realme और ऐसे अन्य ब्रांडों के एंट्री-लेवल टीवी के समान होने की उम्मीद कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Exclusive: लॉन्च से पहले सामने आए Samsung Galaxy Z Fold3 ऑफिशियल केस रेंडर्स

भारत टीवी के लिए एक बहुत बड़ा बाजार है और दुनिया भर में अधिकांश टीवी निर्माता ब्रांड इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। यहां तक कि नोकिया और मोटोरोला जैसे ब्रांड, जो दुनिया भर में टीवी के लिए नहीं जाने जाते हैं वह भी भारत में स्मार्ट टीवी लॉन्च कर इस सेगमेंट में उतर चुके हैं। यह देखते हुए कि एसर के पास पहले से ही मॉनिटर के साथ एक अच्छा अनुभव है, यह केवल ब्रांड के लिए देश में टीवी पर हाथ आजमाने के लिए समझ में आता है। उम्मीद है कि जैसे-जैसे लॉन्च होगा, हमें एसर स्मार्ट टीवी रेंज के बारे में और जानकारी मिलेगी।

The post Exclusive: Acer जल्द इंडियन टीवी मार्केट में लेगी एंट्री, क्या होगी Xiaomi-Realme को परेशानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/acer-to-enter-tv-market-in-india-launch-soon-smart-tv-range-exclusive/feed/ 0