ACT Fibernet | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 22 Jan 2025 11:04:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ACT फाइबरनेट ने लॉन्च किया AI-पावर्ड एसीटी स्‍मार्ट Wifi, हर कोने में मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट https://www.91mobiles.com/hindi/act-fibernet-has-launched-ai-powered-act-smart-wifi/ https://www.91mobiles.com/hindi/act-fibernet-has-launched-ai-powered-act-smart-wifi/#respond Wed, 22 Jan 2025 11:04:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165076 एआई पावर्ड एसीटी स्‍मार्ट वाई-फाई चौबीसों घंटे आपके घर के किसी भी कोने में सभी डिवाइसेस पर आपके सारे ऐप्‍लीकेशंस के लिए वाई-फाई का शानदार अनुभव प्रदान करेगा

The post ACT फाइबरनेट ने लॉन्च किया AI-पावर्ड एसीटी स्‍मार्ट Wifi, हर कोने में मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत के प्रमुख इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर प्रदाता एसीटी फाइबरनेट (एट्रिया कन्‍वर्जेंस टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड) ने Aprecomm.ai के साथ साझेदारी में अपने राउटर ऑपरेटिंग सिस्टम को एसीटी जिप्पी में अपग्रेड किया है। यह एक अच्छा राउटर ओएस है, जो घर के हर कोने में सभी उपकरणों और एप्लिकेशन के लिए 24×7 फास्ट और निर्बाध वाई-फाई अनुभव प्रदान करता है।

अब वाई-फाई कनेक्टिविटी होगी स्मार्ट और इंटेलिजेंट

एसीटी जिप्पी अब सभी राउटर्स पर इंस्टॉल किया गया है और पारंपरिक वाई-फाई कनेक्टिविटी को स्मार्ट और इंटेलिजेंट सर्विस में बदलता है। यह एडवांस एआई तकनीक का उपयोग करते हुए आपके वाई-फाई नेटवर्क की निगरानी और स्कैनिंग करता है। चैनल स्विचिंग, बैंड स्टियरिंग, और अन्य उन्नत फीचर्स का उपयोग करते हुए यह संभावित बाधाओं को पहचानता है और वास्तविक समय में बेहतर वाई-फाई अनुभव सुनिश्चित करता है।

एसीटी फाइबरनेट के चीफ मार्केटिंग और कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर रवि कार्तिक ने कहा, “एसीटी फाइबरनेट का वादा है ‘फील द एडवांटेज,’ और इस वादे के तहत हमने एआई-संचालित वाई-फाई को लॉन्च किया है। यह तकनीक आपके घर के वातावरण को स्कैन करके सभी कनेक्टेड डिवाइस के लिए वाई-फाई अनुभव को बेहतर बनाती है।”

उन्होंने आगे बताया कि होम वाई-फाई से जुड़े डिवाइस की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी ने बेहतरीन वाई-फाई अनुभव पर खास ध्यान केंद्रित किया है। एसीटी स्मार्ट वाई-फाई के तहत नई टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, ताकि उपयोगकर्ताओं को बिना रोक-टोक के अच्छी इंटरनेट अनुभव मिल सके।

एसीटी फाइबरनेट ने अपने ब्रांड का नया शुभंकर एसीटी ज़िप्पी पेश किया है, जो भरोसेमंद, इंटेलिजेंट और ग्राहक-केंद्रित वाई-फाई अनुभव का प्रतीक है। इसके साथ ही एक व्यापक प्रचार अभियान शुरू किया गया है, जो आउटडोर मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, और एसीटी की वेबसाइट पर चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य ग्राहकों को इस नए और उन्नत फीचर के बारे में जागरूक करना है।

इस दिन से मिलेगा एसीटी स्मार्ट वाई-फाई

10 जनवरी से चुनिंदा शहरों में नए ग्राहक एसीटी स्मार्ट वाई-फाई प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनेंगे। मौजूदा ग्राहकों को, जो इस अपडेट के योग्य हैं। यह स्टेप बाए स्टेप तरीके से इसकी जानकारी दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि योग्य ग्राहकों को इन अपग्रेड्स के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

The post ACT फाइबरनेट ने लॉन्च किया AI-पावर्ड एसीटी स्‍मार्ट Wifi, हर कोने में मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/act-fibernet-has-launched-ai-powered-act-smart-wifi/feed/ 0
क्या आप भी हैं वर्क फ्रॉम होम, ये कंपनियां दे रही हैं अनलिमटेड डाटा और कई खास ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-impact-act-fibernet-airtel-excitel-give-unlimited-data/ https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-impact-act-fibernet-airtel-excitel-give-unlimited-data/#respond Thu, 19 Mar 2020 13:57:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41915 इन प्लान से आप घर पर ऑफिस का काम आसानी से कर सकेंगे।

The post क्या आप भी हैं वर्क फ्रॉम होम, ये कंपनियां दे रही हैं अनलिमटेड डाटा और कई खास ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना वायरस को कम करने और इससे लड़ने के लिए देशभर में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे रही हैं। दूसरी ओर कई टेलीकॉम कंपनियां ऐसी हैं जो आपके वर्क फ्रॉम होम को आसान बनाने के लिए कई लुभावने ऑफर लेकर आई हैं। इसमें Jio, BSNL, भारती एयरटेल, Excitel और ACT फाइबरनेट जैसी कंपनियां हैं। आइए आगे आपको इन कंपनियों द्वाा दी जाने वाले प्लान की जानकारी देते हैं।

Jio
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपने सस्ते प्रीपेड प्लान्स में डबल डाटा देने की पेशकश की है। कंपनी ने 11 रुपए, 21 रुपए, 51 रुपए और 101 रुपए वाले डाटा वाउचर को अपग्रेड किया है। हालांकि, इस लिस्ट में आने वाले 251 रुपए वाले वाउचर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस वाउचर में पहले वाले बेनिफिट ही मिलेंगे।

रिलायंस जियो के 11 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी द्वारा 400MB डाटा मिलता था। लेकिन, बदलाव के बाद इस प्लान में 800MB डाटा के साथ 75 मिनट जियो से नॉन जियो कॉलिंग मिनट मिलता है। वहीं, 21 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी 1 GB डाटा देती थी। लेकिन, अब 2 GB डाटा दिया जा रहा है। वहीं, प्लान में नॉन जियो नेटवर्क पर 200 कॉलिंग मिनट मिल रहे हैं।
screenshot-2020-03-20-at-12-24-48-pm
इसके अलावा 51 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी 3GB डाटा देती थी। लेकिन, अब इस वाउचर में 6 GB का डाटा मिलता है। इसके अलावा वाउचर में जियो टू नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट मिलते हैं। वहीं, 101 रुपए वाले डाटा प्लान में कंपनी पहले 6 GB डाटा ऑफर करती थी अब कंपनी इसमें 12 GB डाटा ऑफर कर रही है। साथ ही नॉन जियो नंबर्स पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट मिलते हैं।

BSNL

बीएसएनएल भी फ्री-ऑफ-कॉस्ट Work@Home प्लान लेकर आया है। यह प्लान अंडमान और निकोबार समेत सभी सर्कल्स में ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस प्लान का फायदा कंपनी के मौजूदा लैंडलाइन कनेक्शन वाले ब्रॉडबैंड यूजर्स को ही मिलेगा। प्लान बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें रोज 5 जीबी डेटा 10Mbps की स्पीड पर मिलेगा। यह डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 1Mbps हो जाएगी। हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को किसी प्रकार की एफयूपी लिमिट नहीं मिलेगी।

Airtel

अगर बात करें एयरटेल की तो फिलहाल कंपनी ने यूजर्स के लिए कोई नया प्लान पेश नहीं किया है। लेकिन, कंपनी अपने लॉन्ग टर्म प्लान को लेकर फ्री राउटर और इंसटोलेशन दे रही है। इसके अलावा एयरटेल के प्लान में अनलिमिटेड डाटा और 1जीबीपीएस की स्पीड मिलती है।

airtel
ACT Fibernet

ACT Fibernet ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों की इंटरनेट स्पीड को 300Mbps तक बढ़ा दिया है और उन्हें 31 मार्च तक अनलिमिटेड फेयर यूज़ेज पॉलिसी (FUP) देना तय किया है। आप इनका लाभ एसीटी फाइबरनेट ऐप के माध्यम से भी ले सकते हैं। बता दें कि कंपनी इस ऑफर का लाभ सभी सर्किल में दे रही है।


Excitel

Excitel अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को कई खास ऑफर उपलब्ध करा रही है जिसके तहत यूजर्स को 50 एमबीपीएस से 100 एमबीपीएस तक स्पीड दी जा रही है। इन सभी प्लान में एक्सट्रा वैधता मिल रही है। साथ सभी प्लान के साथ यूजर्श को अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।
screenshot-2020-03-19-at-2-40-46-pm
बता दें कि कंपनियों का मानना है कि घर में रहने से लोग इस वायरस से बच सकते हैं। COVID-19 नाम के इस वायरस की शुरुआत चीन में वुहान से हुई थी और अब तक यह वायरस अमेरिका, इटली, यूरोप और भारत समेत कई अन्य देशों के विभिन्न फैल चुका है।

The post क्या आप भी हैं वर्क फ्रॉम होम, ये कंपनियां दे रही हैं अनलिमटेड डाटा और कई खास ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-impact-act-fibernet-airtel-excitel-give-unlimited-data/feed/ 0
Jio को पीछे छोड़ फास्ट इंटरनेट स्पीड देने में टॉप पर ये कंपनी, जानें दूसरी कंपनियों का हाल https://www.91mobiles.com/hindi/act-fibernet-top-on-fixed-broadband-download-speeds-in-april-sept/ https://www.91mobiles.com/hindi/act-fibernet-top-on-fixed-broadband-download-speeds-in-april-sept/#respond Tue, 05 Nov 2019 08:06:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37503 इंटरनेट स्पीड के मामले में जियो का रिकॉर्ड देखने लायक है।

The post Jio को पीछे छोड़ फास्ट इंटरनेट स्पीड देने में टॉप पर ये कंपनी, जानें दूसरी कंपनियों का हाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटरनेट की स्पीड टेस्ट करने वाली कंपनी Ookla ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड देने वाली कंपनियों की लिस्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार मामले में जियो और एयरटेल पछाड़ते हुए ACT Fibernet ने पहला स्थान हासिल किया है।

ACT Fibernet की डाउनलोड स्पीड 45.31 Mbps से 47.74Mbps के बीच रही। Ookla के अनुसार भारत में साल 2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड में 16.5 प्रतिशत की तेजी हुई है और सितंबर में 34.07Mbps के पार पहुंच गई।

वहीं, ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में Hathway दूसरे स्थान पर रहा है। इस पोजिशन में Hathway काफी समय कायम है। इस रिपोर्ट के अनुसार दूसरे नंबर वाली Hathway की टॉप स्पीड 33.69Mbps रही। इसे भी पढ़ें: Jio से इस मामले में आगे निकला Airtel, जानें दूसरी कंपनियों का हाल
अगर बात करें जियो की बात करें तो अगस्त में जियो की स्पीड गिरकर 17.52Mbps हो गई थी जो सितंबर में गीगाफाइबर सर्विस के लॉन्च होने के बाद 41.99Mbps हो गई। इससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में रिपोर्ट आने पर काफी बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं।

देश के 15 बड़े शहरों में फिक्स्ड और मोबाइल डाउनलोड स्पीड की तुलना करने पर जियो को साल 2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में 5 बड़े शहरों में सबसे तेज फिक्स्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड देने का खिताब मिला। ACT 4 शहरों में फास्टेस्ट इंटरनेट प्रोवाइडर रहा। हैथवे को चेन्नै का सबसे ज्यादा स्पीड स्कोर वाला इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर बताया गया। वहीं, लखनऊ और जयपुर में ACT फाइबरनेट को सबसे ज्यादा स्पीड स्कोर मिला। इसे भी पढ़ें: Airtel के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 4 लाख रुपए का फायदा

बता दें कि कुछ समय पहले ओपन सिग्नल द्वारा जारी की गई अक्टूबर 2019 की मोबाइल एक्सपीरियंस रिपोर्ट में एयरटेल की 4G उपलब्धता को 89.2% बताया गया था। यह पिछली रिपोर्ट से 3.6% ज्यादा थी। वहीं, ओपन सिग्नल ने 1 जून 2019 से 29 अगस्त 2019 के बीच 4G कनेक्टिविटी और उसकी पहुंच को लेकर डाटा कलेक्ट किया। इस दौरान एयरटेल की औसत 4G डाउनलोड स्पीड 9.6Mbps है। वहीं, जियो की 4G डाउनलोड स्पीड को 6.7Mbps बताई गई। इसके अलावा वोडाफोन की स्पीड 7.9Mbps है।

The post Jio को पीछे छोड़ फास्ट इंटरनेट स्पीड देने में टॉप पर ये कंपनी, जानें दूसरी कंपनियों का हाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/act-fibernet-top-on-fixed-broadband-download-speeds-in-april-sept/feed/ 0