Adani Data Networks | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Oct 2022 06:46:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio और Airtel का खत्म होगा राज, Adani की कंपनी को मिला टेलीकॉम सर्विसेज का लाइसेंस! अब बदलेगा बाजार https://www.91mobiles.com/hindi/adani-data-networks-gets-unified-license-for-full-fledge-telecom-services-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/adani-data-networks-gets-unified-license-for-full-fledge-telecom-services-in-india/#respond Wed, 12 Oct 2022 06:26:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90220 अडानी डाटा नेटवर्क्स को यूनिफाइड लाइसेंस दिया गया है और अब यह कंपनी भी Jio व Airtel की ही तरह इंडिया में अपनी टेलीकॉम सेवाएं दे सकेगी।

The post Jio और Airtel का खत्म होगा राज, Adani की कंपनी को मिला टेलीकॉम सर्विसेज का लाइसेंस! अब बदलेगा बाजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम मार्केट में Jio, Airtel और Vodafone idea (Vi) तीन ही प्राइवेट कंपनियां सक्रिय है। सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर बेस के साथ रिलायंस जिओ नंबर वन पर बैठी है जिसके बाद एयरटेल और वीआई का नाम आता है। 5G Services इंडिया में शुरू होने के बाद इस वक्त जियो और एयरटेल में आगे निकलने की होड़ मची है। लेकिन अब लगता है कि भारतीय टेलीकॉम बाजार बेहद जल्द बदलने वाला है। इन तीन कंपनियों के साथ ही एक और नया नाम अडानी डाटा नेटवर्क भी जल्द ही जुड़ सकता है। Adani Data Networks को UL (AS) लाइसेंस मिला है तथा देश में टेलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों अंबानी के बाद अब अडानी भी नज़र आ सकते हैं।

Adani Data Networks को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि गौतम अडानी की इस कंपनी को भारत सरकार की ओर से पूरे देश में टेलीकॉम सर्विसेज देने का लाइसेंस प्राप्त हो गया है। अडानी डाटा नेटवर्क्स को यूनिफाइड लाइसेंस दिया गया है और अब यह कंपनी भी Jio व Airtel की ही तरह इंडिया में अपनी टेलीकॉम सेवाएं दे सकेगी। Adani के टेलीकॉम मार्केट में कदम रखने का असर पूरे बाजार पर पड़ेगा और इसका नुकसान Mukesh Ambani की जियो तथा Sunil Bharti Mittal की एयरटेल को भी पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

How to get 5g service on 4g sim

Adani Data Networks को मिला UL (AS) लाइसेंस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अडानी डाटा नेटवर्क को यूनिफाइड लाइसेंस मिला है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है लेकिन प्राप्त जानकारी अनुसार भारत सरकार की ओर से अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd) की ही यूनिट Adani Data Networks Ltd (ADNL) पूरे देश में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने का अधिकार मिल गया है। अगर यह खबर सच निकलती है तो आने वाले कुछ ही महीनों में Jio, Airtel और Vi के साथ ही Adani Sim भी मार्केट में आ जाएगी।

Adani Data Networks gets unified license for full fledge telecom services in india

3 महीने फ्री मिलेगी 5जी सर्विस

सबसे पहले तो आपको याद दिला दें कि जब मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो को भारतीय बाजार में उतारा था, तब Jio 4G service कई महीनों तक मुफ्त दी गई थी। फ्री 4जी सिम और मुफ्त 4जी डाटा के चलते लोगों ने जियो सिम को हाथोंहाथ खरीदा था तथा जियो स्टोर्स पर लंबी लंबी लाईनें लगी थी। ऐसी ही स्थिति अब अडानी नेटवर्क सर्विसेज को लेकर भी देखने को मिल सकती है। बाजार में चर्चाऐं उठ रही है कि जियो की ही तरह Adani 5G service भी कुछ महीनों तक फ्री दी जा सकती है।

Adani Data Networks gets unified license for full fledge telecom services in india

6 साल बाद नई कंपनी

सरकारी BSNL के साथ ही इस वक्त सिर्फ तीन प्राइवेट कंपनियां Jio, Airtel और Vi ही भारतीय बाजार में सक्रिय हैं। वोडाफोन और आइडिया को मिलाकर जहां वीआई एक हो गई है वहीं इनमें सबसे नया नाम रिलायंस जिओ का ही है। वर्ष 2016 में आई जियो को आज 6 साल पूरे हो चुके हैं और इन छह वर्षों में कोई भी नई टेलीकॉम भारतीय बाजार में नहीं आ पाई है। लोगों के पास कोई नया ऑप्शन न होने के चलते सभी ऑपरेटर्स के टैरिफ प्लान्स भी लगभग समान हो चुके हैं। ऐसे में Adani के रूप में नई टेलीकॉम कंपनी का मार्केट में आना आम जनता तथा मोबाइल यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा। अडानी टेलीकॉम सर्विसेज शुरू होने से एक बार फिर मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

The post Jio और Airtel का खत्म होगा राज, Adani की कंपनी को मिला टेलीकॉम सर्विसेज का लाइसेंस! अब बदलेगा बाजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/adani-data-networks-gets-unified-license-for-full-fledge-telecom-services-in-india/feed/ 0
Adani Group देश के 6 सर्किल में शुरू करेगा अपनी 5G Services, Ambani के Jio को पड़ेगा कितना फर्क https://www.91mobiles.com/hindi/adani-data-networks-5g-service-in-india-ambani-jio-5g-plan/ https://www.91mobiles.com/hindi/adani-data-networks-5g-service-in-india-ambani-jio-5g-plan/#respond Tue, 23 Aug 2022 13:40:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86591 अंबानी जियो का 5जी प्लान बनाम अडानी का 5जी प्लान

The post Adani Group देश के 6 सर्किल में शुरू करेगा अपनी 5G Services, Ambani के Jio को पड़ेगा कितना फर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Spectrum Auction देश में पूरा हो चुका है और सभी प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने-अपने हिस्से के स्पेक्ट्रम हासिल कर चुके हैं। 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में Jio , Airtel और Vi पर तो सबकी नज़र थी ही लेकिन इनके अलावा जिस नाम की बड़ी चर्चा रही वह है Adani Group. अडानी ग्रुप के Adani Data Networks ने इस बार 5जी स्पेक्ट्रम ऑक्शन में हिस्सा लेते हुए सबको चौंका दिया है। हालांकि यह कंपनी पहले से ही कह रही है कि वह रिलायंस जिओ, एयरटेल और वीआई की राह में नहीं आएगी और मोबाइल यूजर्स से डायरेक्ट डील नहीं करेगी, लेकिन फिर भी बाजार में हलचल है कि Adani के आने से Ambani को जरूर फर्क पड़ने वाला है। आगे हमने अडाणी डाटा नेटवर्क के प्लान को समझते हुए जानने की कोशिश की है कि वह अंबानी और रिलायंस जिओ पर कितना असर डाल सकती है।

अडानी का 5जी प्लान

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में अडानी डाटा नेटवर्क ने कुल 400 MHz Spectrum का अधिग्रहण किया है। ये 26GHz band हैं जिनके लिए अडाणी समूह 212 करोड़ रुपये की रकम चुकाएगा। यहां गौर करने वाली बात है कि ये सभी High-band spectrum हैं तथा Adani Data Networks ने Low-band या Mid-band में कोई खास रूचि नहीं दिखाई है।

Adani Data Networks 5g service in india ambani jio 5g plan

यहां आपके लिए यह जानना जरूरी है कि हम लो, मिड या हाई बैंड्स की बात क्यों कर रहे हैं। दरअसल आपके और मेरे जैसे लोग जो अपने स्मार्टफोंस में इंटरनेट चलाते हैं और तथा कॉलिंग इत्यादि का यूज़ करते हैं। ये मोबाइल फोन अधिकतर मिड बैंड फ्रीक्वेंसी और लो बैंड फ्रीक्वेंसी पर ही काम करते हैं।

Adani Data Networks 5g service in india ambani jio 5g plan

mid-band spectrum सबसे ज्यादा कन्ज्यूमर सर्विस के लिए यूज़ किया जाता है। शहरों व कस्बो में अच्छा सिग्नल और कवरेज देने के लिए इन्हीं मिड बैंड्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अडानी ने मिडबैंड को न खरीदते हुए इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि वह अपना मोबाइल नेटवर्क लाने के मूड में नहीं हैं।

जियो का 5जी प्लान

अडाणी के बाद अब अंबानी की बात करें तो इन्होंने नीलामी में सबसे ज्यादा 5जी स्पेक्ट्रम प्राप्त किए हैं। रिलायंस जियो ने 88,078 करोड़ रुपये की भारी कीमत वाले 24,740 MHz 5G spectrum का अधिग्रहण किया है।

Adani Data Networks 5g service in india ambani jio 5g plan

Jio द्वारा प्राप्त किए गए 5G Bands में अडानी वाला 26 GHz High frequency band तो है ही वहीं साथ ही इस कंपनी ने सबसे स्ट्रॉन्ग व लंबी रेंज देने वाले 700 MHz 5G Band भी हासिल किए हैं। यहां बता दें कि 700 मेगाहर्ट्ज बैंड 5जी सर्विस के लिए अभी सबसे बेस्ट बताए जा रहे हैं।

Ambani vs Adani

उपर बताए गए प्वाइंट्स पढ़कर आपको समझ आ ही गया होगा कि 5G Service को लेकर फिलहाल तो Adani vs Ambani जैसा मार्केट में कोई कंप्टीशन नही है। अडानी डाटा नेटवर्क जहां इंटीट्यूशनल 5जी सर्विस प्रदान करेगा वहीं रिलायंस जिओ सेलुलर 5जी सर्विस में आगे बढ़ेगा। लिहाजा अडानी ग्रुप के 5जी सेक्टर में आने से अंबानी के जियो को कोई खतरा नज़र नहीं आता है।

Adani Data Networks 5g service in india ambani jio 5g plan

हॉं, अगर आने वाले सालों में Adani Data Networks अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करता है या किसी टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ सांठ-गांठ बैठाता है तो Jio के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। परंतु फिलहाल ऐसे आसार इंडिया के 5जी बाजार में नहीं नज़र आते हैं।

The post Adani Group देश के 6 सर्किल में शुरू करेगा अपनी 5G Services, Ambani के Jio को पड़ेगा कितना फर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/adani-data-networks-5g-service-in-india-ambani-jio-5g-plan/feed/ 0