Ai+ Nova 2 Neo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 22 Jun 2026 09:45:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन Nova 2 Neo, 144Hz स्क्रीन पर आया Nova 2 Pro https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-nova-2-neo-and-nova-2-pro-launched-in-india-by-ai-plus/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-nova-2-neo-and-nova-2-pro-launched-in-india-by-ai-plus/#respond Mon, 22 Jun 2026 09:45:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198558 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Ai+ के दो नए 5जी फोन आज इंडिया में लॉन्च हुआ है। कंपनी की ओर से Nova 2 Pro और Nova 2 Neo को लाया गया है। ये दोनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं जिन्हें 15 हजार से कम का 5जी फोन कहा जा सकता है। एआईप्लस का नोवा 2 प्रो कस्टमाइजेबल लाइट्स के साथ […]

The post 12999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन Nova 2 Neo, 144Hz स्क्रीन पर आया Nova 2 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ai+ के दो नए 5जी फोन आज इंडिया में लॉन्च हुआ है। कंपनी की ओर से Nova 2 Pro और Nova 2 Neo को लाया गया है। ये दोनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं जिन्हें 15 हजार से कम का 5जी फोन कहा जा सकता है। एआईप्लस का नोवा 2 प्रो कस्टमाइजेबल लाइट्स के साथ लाया गया है जो नोटिफिकेशन्स के हिसाब से अपना कलर बदलती रहती है। दोनों सस्ते 5G फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nova 2 Neo प्राइस

एआईप्लस ने अपने सस्ते स्मार्टफोन नोवा 2 नियो को दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। वहीं बड़ा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस 13,999 रुपये है। फोन की सेल 26 जून से शुरू होगी जिसे कुल 5 कलर मॉडल्स में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Nova 2 Pro प्राइस

नोवा 2 प्रो 5जी फोन भी भारतीय बाजार में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है और दोनों में 128GB Storage दी गई है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM लगी है जिसका प्राइस 15,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM वाला 5G फोन 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर दे रही है जिसके बाद Nova 2 Pro का इफेक्टिव स्टार्टिंग प्राइस 14,999 रुपये पड़ेगा।

Nova 2 Pro स्पेसिफिकेशन्स

एआई+ नोवा 2 प्रो 5जी फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह फुलएचडी+ डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 800nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.2mm और वजन 213 ग्राम है। वहीं कंपनी ने पैनल प्रोटेक्शन के लिए 2.5D ग्लास लेयर दी है। इसके रियर पैनल पर कस्टमाइजेबल लाइट्स लगी हैं जो कॉल, मैसेज व नोटिफिकेशन आने पर चमकती है।

Nova 2 Pro एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो NxtQuantum OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G610 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए नोवा 2 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल मेन Sony IMX582 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 6000mAh battery दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। यूजर्स को इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, FM Radio, Stereo speakers और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं डिवाइस को डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है।

Nova 2 Neo स्पेसिफिकेशन्स

नोवा 2 नियो 5जी फोन को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लाया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 600nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल Sony IMX582 डुअल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।

Nova 2 Neo 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित NxtQuantum OS लाया गया है जो 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर परी काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 MC2 जीपीयू लगा है। पावर बैकअप के लिए यह सस्ता 5जी फोन में 6000mAh battery सपोर्ट करता है और स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें भी IP65 रेटिंग दी गई है जो फोन को पानी से बचाने में मदद करती है।

The post 12999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन Nova 2 Neo, 144Hz स्क्रीन पर आया Nova 2 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-nova-2-neo-and-nova-2-pro-launched-in-india-by-ai-plus/feed/ 0
Ai+ Nova 2 Pro और Nova 2 Neo की Flipkart माइक्रोसाइट लाइव, डिजाइन के साथ डिटेल्स हुईं टीज https://www.91mobiles.com/hindi/ai-plus-nova-2-pro-nova-2-neo-design-colors-key-features-flipkart-microsite/ https://www.91mobiles.com/hindi/ai-plus-nova-2-pro-nova-2-neo-design-colors-key-features-flipkart-microsite/#respond Thu, 28 May 2026 12:05:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197248 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Ai+ ने अपनी अपकमिंग Nova 2 सीरीज के तहत आने वाले Ai+ Nova 2 Neo और Ai+ Nova 2 Pro स्मार्टफोंस को नए टीजर्स के जरिए दर्शाया है। कंपनी ने दोनों फोंस के डिजाइन, कलर ऑप्शंस और कुछ प्रमुख फीचर्स को टीज किया है। इनकी माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। जिससे लगता है […]

The post Ai+ Nova 2 Pro और Nova 2 Neo की Flipkart माइक्रोसाइट लाइव, डिजाइन के साथ डिटेल्स हुईं टीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ai+ ने अपनी अपकमिंग Nova 2 सीरीज के तहत आने वाले Ai+ Nova 2 Neo और Ai+ Nova 2 Pro स्मार्टफोंस को नए टीजर्स के जरिए दर्शाया है। कंपनी ने दोनों फोंस के डिजाइन, कलर ऑप्शंस और कुछ प्रमुख फीचर्स को टीज किया है। इनकी माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। जिससे लगता है कि कंपनी जल्द ही इन डिवाइस को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Ai+ Nova 2 Neo डिजाइन और डिटेल्स टीज

कंपनी ने Ai+ Nova 2 Neo को “Slim Stylish. Effortlessly Practical.” टैगलाइन के साथ टीज किया है। नए टीजर इमेज में फोन का डिजाइन सामने आया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप, रिंग LED फ्लैश और फ्लैट एज डिजाइन देखने को मिलता है। फोन को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। जबकि पेश होने के समय और भी आप्शंस आ सकते हैं।

टीजर में “The World Welcomes a New Star” और “Spectacular Arrival” जैसी लाइनें देखी गई हैं। वहीं, कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन बेहतर डिजाइन और रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखकर लाया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के फीचर्स शेयर नहीं किए हैं, लेकिन टीजर के अनुसार फोन में बेहतर बैटरी और स्मूद परफॉरमेंस मिल सकता है। इसके अलावा फोन में नया डिजाइन के साथ प्रैक्टिकल यूजर एक्सपीरियंस देने का दावा भी किया गया है।

Ai+ Nova 2 Pro डिजाइन और डिटेल्स टीज 

Ai+ Nova 2 Pro को कंपनी ने ज्यादा प्रीमियम अंदाज में टीज किया है। टीजर में “Style with an Edge. Crafted to Be Seen.” टैगलाइन दी गई है। फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप और अलग डिजाइन पैटर्न देखा जा सकता है। फोन को कई कलर ऑप्शंस में दिखाया गया है, जिनमें ब्लू, ग्रीन, लाइट ब्लू, रेड और पिंक शेड शामिल हैं।

कंपनी ने यह भी शेयर किया है कि Ai+ Nova 2 Pro फोन बेहतर डिस्प्ले और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के साथ आ सकता है। टीजर में “Pro Vision in Your Hands” लाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे साफ है कि कंपनी स्क्रीन क्वालिटी और विजुअल एक्सपीरियंस पर जोर दे रही है।

कैमरा और परफॉरमेंस 

Ai+ Nova 2 Pro के टीजर में “Shoot Like a Pro Anywhere” और “Pro Speed in Your Pocket” जैसी टैगलाइन भी हैं। इससे लगता है कि फोन में कैमरा फीचर्स और परफॉरमेंस को खास तौर पर बेहतर बनाया जा सकता है।

कंपनी ने यह भी बताया है कि यूजर्स को फोन में स्मूद मल्टीटास्किंग, गेमिंग और स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस मिल सकता है। वहीं “All Day Pro Power” टैगलाइन से बैटरी बैकअप पर भी जोर दिया गया है। हालांकि अभी बैटरी साइज का पता नहीं चला है।

जल्द हो सकता है लॉन्च

फिलहाल Ai+ ने Nova 2 Neo और Nova 2 Pro की लॉन्च डेट, कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Flipkart माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इन मोबाइल्स को भारत में लॉन्च कर सकती है। हम आपको आगे भी अपडेट मिलने पर जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Ai+ Nova 2 Pro और Nova 2 Neo की Flipkart माइक्रोसाइट लाइव, डिजाइन के साथ डिटेल्स हुईं टीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ai-plus-nova-2-pro-nova-2-neo-design-colors-key-features-flipkart-microsite/feed/ 0
Ai+ Nova 2 Neo और Nova 2 Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च, ब्रांड ने शेयर किया नया टीजर और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/ai-plus-nova-2-neo-nova-2-pro-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/ai-plus-nova-2-neo-nova-2-pro-india-launch-soon/#respond Tue, 19 May 2026 09:49:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196530 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Ai+ Smartphone ब्रांड ने भारतीय बाजार के लिए अपनी Nova 2 सीरीज का विस्तार करने का ऐलान किया है। इसमें Ai+ Nova 2 Neo और Ai+ Nova 2 Pro को टीज किया गया है। ब्रांड ने दोनों स्मार्टफोंस को लेकर शुरुआती जानकारी भी शेयर की है। माना जा रहा है कि ये दोनों फोन कंपनी […]

The post Ai+ Nova 2 Neo और Nova 2 Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च, ब्रांड ने शेयर किया नया टीजर और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Ai+ Smartphone ब्रांड ने भारतीय बाजार के लिए अपनी Nova 2 सीरीज का विस्तार करने का ऐलान किया है। इसमें Ai+ Nova 2 Neo और Ai+ Nova 2 Pro को टीज किया गया है। ब्रांड ने दोनों स्मार्टफोंस को लेकर शुरुआती जानकारी भी शेयर की है। माना जा रहा है कि ये दोनों फोन कंपनी की Nova 2 सीरीज को आगे बढ़ाएंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी के अनुसार इससे पहले लॉन्च हुए Nova 2 और Nova 2 Ultra को बाजार में अच्छा रिस्पांस मिला था। कई प्लेटफॉर्म पर इनकी बिक्री तेजी से हुई थी। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए Ai+ Smartphone अपने पोर्टफोलियो में दो नए मॉडल जोड़ने जा रही है। कंपनी का कहना है कि उसका लक्ष्य भारतीय ग्राहकों के लिए बेहतर डिजाइन, आसान उपयोग और अच्छे परफॉरमेंस वाले स्मार्टफोन देने का है।

Ai+ Nova 2 Neo को खासतौर पर उन लोगों के लिए लाया जा रहा है जो कम कीमत में अच्छा स्मार्टफोन अनुभव चाहते हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन Nova सीरीज के मुख्य अनुभव को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। इसमें रोजमर्रा के उपयोग को आसान बनाने, बेहतर डिजाइन देने और जरूरी फीचर्स पर फोकस किया जा रहा है।

Ai+ Nova 2 Pro को ज्यादा प्रीमियम अनुभव चाहने वाले ग्राहकों के लिए लाया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह फोन बेहतर परफॉरमेंस, फास्ट अनुभव और आधुनिक फीचर्स के साथ आएगा। हालांकि ब्रांड ने अभी इसके प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले या बैटरी से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं बताई हैं।

Ai+ Smartphone का कहना है कि Nova 2 सीरीज सिर्फ नए स्मार्टफोन लॉन्च करने तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए स्मार्ट और ज्यादा जुड़ा हुआ डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करना चाहती है। यही वजह है कि कंपनी डिजाइन और ग्राहकों के अनुभव को अपनी रणनीति का बड़ा हिस्सा बना रही है।

फिलहाल Ai+ Nova 2 Neo और Nova 2 Pro स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स की जानकारी आना बाकि है।उम्मीद है कंपनी आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और जानकारियां शेयर करेगी। यदि आप इन सस्ते स्मार्टफोंस को लेने की इच्छा रखते हैं तो वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी कोई अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Ai+ Nova 2 Neo और Nova 2 Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च, ब्रांड ने शेयर किया नया टीजर और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ai-plus-nova-2-neo-nova-2-pro-india-launch-soon/feed/ 0