Aircel | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 07 Dec 2017 11:39:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आर कॉम के बाद अब बंद हो सकती है यह टेलीकॉम कंपनी, 15 हजार करोड़ का चढ़ चुका है कर्ज https://www.91mobiles.com/hindi/aircel-plans-to-halt-services-in-six-circles-in-hindi/ Thu, 07 Dec 2017 10:41:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14576 कंपनी देश के 6 सर्किल्स में अपनी​ सर्विस बंद करने की योजना बना रही है।

The post आर कॉम के बाद अब बंद हो सकती है यह टेलीकॉम कंपनी, 15 हजार करोड़ का चढ़ चुका है कर्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछला साल भारतीय टेलीकॉम बाजार के लिए काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। रिलायंस जियो के आने से तमाम अन्य कपंनियों पर बड़ा असर पड़ा है। बाजार में मची इस रार से आम जनता को तो सस्ती कीमत पर बड़ी सेवाएं मिलनी शुरू हो गई है, लेकिन टेलीकॉम कंपनियों के मुनाफे पर गहरा असर पड़ा है। पिछले दिनों जहां रिलायंस टेलीकॉम ने अपनी सेवाएं बंद करके उद्योग में हलचल मचा दी थी वहीं अब एक और टेलीकॉम कंपनी के बंद होने की बात सामनें आ रही है। खबर मिली है कि टेलीकॉम कंपनी एयरसेल जल्द ही देश के कुछ सर्किल्स में अपनी सर्विस बंद कर सकती है।

इकोनॉमिक टाईम्स की खबर से जानकारी मिली है कि एयरसेल देश के 6 सर्किल्स में अपनी​ सर्विस बंद करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में वेस्ट उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश से एयरसेल अपनी 2जी सेवाएं हटा लेगी। इस संदर्भ में एयरसेल की भारत सरकार तथा दूसरी टेलीकॉम कंपनियों से बातचीत चल रही है।

smartphone-calling- 91Mobiles

गौरतलब है कि इन 6 राज्यों में एयरसेल के पास 4 मिलियन यानि 40 लाख से भी ज्यादा का उपभोक्ता आधार है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरसेल पर तकरीबन 15 हजार 500 करोड़ रुपये का कर्ज है, और 2जी सर्विस में कंपनी का मुनाफा लगातार घटता जा रहा है। एक और जहां 4जी नेटवर्क का यूज़ लगातार बढ़ता जा रहा है ऐसे में एयरसेल के पास 4जी स्पेक्ट्रम नहीं है। आज एयरसेल तकरीबन 40,000 टावरों के साथ 9 करोड़ यूजर्स को जोड़े हुए हैं। वहीं इन 6 सर्किल्स में एयरसेल के साथ 5,000 से भी ज्यादा कर्मचारी जुड़े हुए हैं।

नए साल का जश्न होगा और भी कूल, ​फ्लिपकार्ट दे रहा है बंपर डिस्काउंट देखें 10 ​बड़ी डील

रिपोर्ट के अनुसार एयरसेल 2जी स्पेक्ट्रम को बेचने की जुगत लगा रही है और इस मामले को लेकर कंपनी जल्द ही ट्राई से बातचीत करेगी। हालांकि एयरसेल की ओर से अब तक ​इस बारें में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि 2018 की शुरूआत में एयरसेल अपनी सर्विस को लेकर कोई घोषणा कर देगी तथा अपने यूजर्स को सूचना देगी। बहरहाल अगर कारणों पर गौर करें तो एयरसेल आर्थिक तंगी का सामना कर रही है और इसके चलते मजबूरन अपनी सेवाएं बंद करेगी।

The post आर कॉम के बाद अब बंद हो सकती है यह टेलीकॉम कंपनी, 15 हजार करोड़ का चढ़ चुका है कर्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें 200 रुपये से कम में कौन सी टेलीकॉम कंपनी दे रही है बेस्ट फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vodafone-idea-bsnl-aircel-best-plans-under-rs-200-in-hindi/ Fri, 24 Nov 2017 06:26:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13982 हमनें देश की 5 बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के ऐसे प्लान की लिस्ट बनाई है जो 200 रुपये से कम में बेहतरीन बेनिफिट देते हैं।

The post जानें 200 रुपये से कम में कौन सी टेलीकॉम कंपनी दे रही है बेस्ट फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अधिक से अधिक कस्टमर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए तमाम टेलीकॉम कंपनियां नए-नए प्लान ला रही है। विभिन्न कीमतों पर पेश किए जा रहे इस प्लान्स के बीच ग्राहक ऐसा प्लान ढूंढते है जो जो सस्ता भी हो और उनके यूज़ के हिसाब से फिट भी बैठता हो। आगे हमनें देश की 5 बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के ऐसे ही प्लान की लिस्ट बनाई है जो 200 रुपये से कम कीमत में बेहतरीन बेनिफिट देते हैं।

उमंग ऐप: 100 से ज्यादा सरकारी काम होंगे एक ही​ क्लिक में

रिलायंस जियो
सबसे पहले बात करते है इस जियो की जिसके आने के बाद ही मोबाईल टैरिफ प्लान्स में इतना बदलाव आया। जियो की ओर 149 रुपये का प्लान पेश किया गया है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए 2जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही जियो यूजर्स पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड मुफ्त वॉयस कॉल कर सकते हैं।

girl-with-phone-indian-7

एयरटेल
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल जियो को हमेशा की टक्कर देने में लगी रही है। एयरटेल का 144 रुपये का प्लान इस सेग्मेंट में बेस्ट है। इस प्लान में ग्राहकों को 28दिन की वैधता के साथ 2जीबी 4जी डाटा दिया जाता है। इसके साथ ही प्लान में 1000 मिनट मिल रही है जो आॅन नेटवर्क काम करती है। तथा इस लिमिट के बाद 10 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क चुकाना होगा।

सैमसंग अब कम कीमत में लॉन्च करेगी इनफिनिटी डिसप्ले वाला स्मार्टफोन

वोडाफोन
वोडाफोन 199 रुपये के रिचार्ज पर एक महीने के लिए 1जीबी इंटरनेट डाटा देता है। इस प्लान मे अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल भी मिलती है जिसका यूज रोमिंग के दौरान भी किया जा सकता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।

tele-phone

आइडिया
हाल ही में वोडाफोन और आइडिया ने मर्ज होने का ऐलान किया था। इसके साथ ही अन्य टेलीकॉम कपंनियों को टक्कर देने के लिए कंपनी का 179 रुपये वाला बाजार में मौजूद है। इस प्लान के अंदर 28 दिनों के लिए अन​लिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल और 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। वहीं यदि आप 179 रुपये का रिचार्ज आइडिया की वेबसाइट या आॅफिशियल ऐप से करते हैं कंपनी 1जीबी एक्स्ट्रा देती है।

30 नवंबर को शाओमी लॉन्च करेगी ‘देश का स्मार्टफोन’

एयरसेल
एयरसेल की ओर से 199 रुपये का प्लान पेश किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को 1जीबी इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड नेशनल वॉयस ​कॉल दी जा रही है। यह प्लान भी 28 दिनों के वैधता के साथ आता है।

The post जानें 200 रुपये से कम में कौन सी टेलीकॉम कंपनी दे रही है बेस्ट फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एयरसेल दे रहा है जियो से भी सस्ता प्लान, 348 रुपये में मिल रहा है 84जीबी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/aircel-launched-rs-348-plan-with-84gb-data-in-hindi/ Wed, 22 Nov 2017 12:45:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13913 रिलायंस जियो के सस्ते प्लान्स के बाद हरेक कंपनी अपने यूजर्स को जोड़े रखने और नए यूजर्स को लुभाने के लिए आर्कषक प्लान्स पेश कर रही है। इसी कड़ी में अब टेलीकॉम कंपनी एयरसेल अपने यूजर्स के लिए 6 नए प्लान्स लेकर आई है। ये प्लान्स एयरसेल के नए तथा पुराने यूजर्स दोनों के लिए […]

The post एयरसेल दे रहा है जियो से भी सस्ता प्लान, 348 रुपये में मिल रहा है 84जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो के सस्ते प्लान्स के बाद हरेक कंपनी अपने यूजर्स को जोड़े रखने और नए यूजर्स को लुभाने के लिए आर्कषक प्लान्स पेश कर रही है। इसी कड़ी में अब टेलीकॉम कंपनी एयरसेल अपने यूजर्स के लिए 6 नए प्लान्स लेकर आई है। ये प्लान्स एयरसेल के नए तथा पुराने यूजर्स दोनों के लिए हैं।

प्लान 348 रुपये
एयरसेल का यह प्लान कंपनी के पुराने कस्टमर्स के लिए है। इस प्लान के तहत 348 रुपये के रिचार्ज पर 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड नेशनल कॉल दी जा रही है। इसके साथ ही 84 दिनों तक हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।

भरोसेमंद नोकिया को मिला जियो का साथ, अब 100जीबी 4जी डाटा मिलेगा मुफ्त

प्लान 143 रुपये
एयरसेल का यह प्लान 28 ​दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अंतर्गत अनलिमिटेड नेशनल कॉल के साथ ही 28 दिनों तक हर रोज 2जीबी इंटरनेट डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। यह प्लान भी कंपनी के पुराने ग्राहकों के लिए है।

aircel-logo-jpeg

प्लान 94 रुपये
यह प्लान एयरसेल द्वारा पूरे एक साल यानि 365 दिनों के लिए निकाला गया है। इस प्लान का लाभ सिर्फ कंपनी के पुराने कस्टमर्स उठा सकते हैं, जिन्हें एक साल तक सभी लोकल व एसटीडी कॉल के लिए प्रति मिनट सिर्फ 20 पैसे चुकाने होंगे।

उपरोक्त प्लान्स के साथ ही एयरसेल अपने नए ग्राहकों के लिए भी तीन नए प्लान लेकर आई है जिनका लाभ एयरसेल से जुड़ने वाले नए ग्राहकों को मिलेगा।

फिर प्ले स्टोर पर आया यूसी ब्राउजर, डाटा सुरक्षा का दिया भरोसा

प्लान 93 रुपये
एयरसेल के इस प्लान में 93 रुपये के रिचार्ज पर 70 रुपये का टॉकटाईम मिलेगा तथा इसके साथ ही 50 एसएमएस और 250एमबी इंटरनेट दिया जाएगा। इसके साथ ही 365 दिनों के लिए एयरसेल नंबर से सभी नेशनल कॉल 20 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से की जा सकेगी।

प्लान 175 रुपये
इस प्लान के तहत यूजर्स को 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल और 100 नेशनल एसएमएस दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही 30 दिनों तक हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा।

idea-4g-data 91Mobiles

प्लान 349 रुपये
एयरसेल का यह प्लान 84 दिनों के लिए वैध है। इस प्लान के अंतर्गत हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा के साथ अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल दी जा रही है।

शाओमी ने शुरू किया ‘मी एक्सचेंज प्रोग्राम’, जानें कैसे लें इस आॅफर का लाभ

फिलहाल एयरसेल के ये प्लान कलकत्ता सर्किल में लागू किए गए हैं जो आने वाले दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भी जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि एयरसेल की ओर से ​दिया जाने वाला डाटा बेनिफिट 3जी और 2जी नेटवर्क पर यूज़ किया जा सकता है।

The post एयरसेल दे रहा है जियो से भी सस्ता प्लान, 348 रुपये में मिल रहा है 84जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
146 रुपये के रिचार्ज पर एयरसेल दे रहा है 75 का कैशबैक और अनलिमिटेड कॉलिंग https://www.91mobiles.com/hindi/aircel-offering-rs-75-cashback-and-unlimited-voice-call-on-rs-146-recharge-in-hindi/ Fri, 10 Nov 2017 11:19:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13614 अभी कल ही रिलायंस जियो ने अपने नए आॅफर का ऐलान किया था जिसमें 399 या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 400 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। वही एक और टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नया आॅफर पेश किया है जिसमें अनलिमिटेड टॉकटाईम के साथ कैशबैक भी […]

The post 146 रुपये के रिचार्ज पर एयरसेल दे रहा है 75 का कैशबैक और अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अभी कल ही रिलायंस जियो ने अपने नए आॅफर का ऐलान किया था जिसमें 399 या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 400 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। वही एक और टेलीकॉम कंपनी एयरसेल ने भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नया आॅफर पेश किया है जिसमें अनलिमिटेड टॉकटाईम के साथ कैशबैक भी दिया जा रहा है।

आदत डाल लें “हाय बिक्सबी” कहने की, स्मार्ट और इंटेलिजेंट है यह सर्विस

एयरसेल के इस आॅफर के तहत वह यूजर जो अमेज़न पे प्लेटफार्म के माध्यम से एयरसेल नंबर पर रिचार्ज कराते हैं उन्हें 75 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। कैशबैक के तहत मिलने वाले इस अमाउंट का यूज़ अमेजन पर अपने अगले रिचार्ज में कर पाएंगे।

girl-with-phone-indian-4

इस कैशबैक आॅफर के साथ ही एयरसेल ने 146 रुपये का प्लान भी पेश किया है। इस प्लान के तहत 146 रुपये के रिचार्ज पर एक महीना यानि 28 दिनों के लिए अ​​नलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल दी जा रही है।

फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन, शाओमी को मिलेगी सीधी टक्कर

इसके सा​थ ही इस प्लान के तहत यूजर्स को 5जीबी इंटरनेट डाटा ​भी मिलेगा जिसे 3जी और 2जी दोनों नेटवर्क पर यूज़ किया जा सकता है। गौरतलब है कि एयरसेल का 146 रुपये का रिचार्ज एयरसेल ऐप से ही कराना होगा।

The post 146 रुपये के रिचार्ज पर एयरसेल दे रहा है 75 का कैशबैक और अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जियो से भी बंपर आॅफर लेकर आई है यह कंपनी https://www.91mobiles.com/hindi/io-effect-aircel-rolls-out-rs-419-plan-with-168-gb-data-and-free-voice-call-offer-in-hindi/ Thu, 14 Sep 2017 12:54:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11839 इसमें जियो से भी कम मूल्य पर 84 दिनों के लिए 168जीबी डाटा दिया जा रहा है।

The post जियो से भी बंपर आॅफर लेकर आई है यह कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो की फ्री इंटरनेट व वॉयस ​सर्विस ने देश की अन्य टेलीकॉम कपंनियों को भी उनके दाम कम करने पर मजबूर कर दिया था। टेलीकॉम सेवाओं में आये इस बदलावा के चलते आज बेहद कम कीमत पर इंटरनेट सेवाएं प्राप्त हो रही है। यूजर्स को खुद से जोड़े रखने की इस दौड़ में एयरसेल के भी अपना दांव चला है और रिलायंस जियो से भी सस्ता आॅफर लेकर आई है।

एयरसेल की ओर से 419 रुपये का प्लान पेश किया गया है जिसमें 84 दिनों के लिए 168जीबी डाटा दिया जा रहा है।

25 सितंबर को लॉन्च होगा सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1, सैमसंग गैलेक्सी एस8 को मिलेगी टक्कर

एयरसेल के इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2जीबी डाटा प्राप्त होगा तथा एक बार 419 रुपये का रिचार्ज करने पर 84​ दिनों तक 2जीबी प्रतिदिन डाटा का लाभ मिलेगा।

इस आॅफर के तहत सभी नेटवर्क पर लोकल तथा नेशनल कॉलिंग भी पूरी तरह से मुफ्त दी जा रही है।

smartphone-3 91Mobiles

वहीं दूसरी ओर ​​रिलायंस जियो की बात करें तो ​जियो ने 509 रुपये का प्लान जारी किया हुआ है जिसमें 84 दिनों तक हर दिन 2जीबी डाटा प्राप्त होता है।

जियो के प्लान के तुलना करें तो एयरसेल के 419 रुपये वाले प्लान में जहां फ्री मैसेज की सुविधा नहीं दी जा रही है वहीं जियो के 509 रुपये वाले प्लान में लोकल व नेशनल एसएमएस भी निशुल्क है।

पैनासोनिक ने लॉन्च किया डुअल कैमरे वाला बेहद ही सस्ता फोन, इसमें है 4,000 एमएएच की बैटरी

इसी तरह जियो के 509 रुपये प्लान में जहां सिर्फ 4जी स्पीड पर इंटरनेट डाटा मिलेगा वहीं एयरसेल के प्लान में मिलने वाला डाटा 3जी या 2जी स्पीड पर ही चलेगा।

गौरतलब है कि ​एयरसेल का 419 रुपये वाला प्लान फिलहाल सिर्फ उत्तरी पूर्वी राज्यों में ही शुरू किया गया है।

The post जियो से भी बंपर आॅफर लेकर आई है यह कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यह कंपनी दे रही है 333 रुपये में 30जीबी डाटा, साथ में है और भी आकर्षक प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/333-data-plan-without-daily-data-limit-in-hindi/ Mon, 17 Jul 2017 10:27:26 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9625 सके अंतर्गत मिलने वाले डाटा का यूज़ बिना किसी दैनिक सीमा के किया जा सकता है। अर्थात् इस प्लान में प्रतिदिन डाटा की कोई लिमिट नहीं दी गई है।

The post यह कंपनी दे रही है 333 रुपये में 30जीबी डाटा, साथ में है और भी आकर्षक प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम बाजार में बढ़ती ​प्रतियोगिता के बीच तमाम कंपनियों अपने आॅफर्स को लेकर कुछ न कुछ नया कर रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही जहां एयरसेल के अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए 348 रुपये वाला प्लान जारी किया था जिसमें 84 दिनों के लिए 84 जीबी 3जीबी डाटा दिया जा रहा था, वहीं कंपनी अब एक और 333 रुपये वाला आर्कषक प्लान लेकर आई है।

सिर्फ 999 रुपये में लॉन्च हुआ नोकिया फोन, क्या आप लेंगे इसे

एयरसेल की ओर से नया प्लान ‘आरसी 333‘ शुरू किया गया है। इस प्लान के अंतर्गत एयरसेल के ग्राहकों को 333 रुपये के रिचार्ज पर 30 दिनों के लिए 30जीबी इंटरनेट डाटा 3जी की स्पीड पर दिया जा रहा है।

smartphone-girl

एयरसेल के इस नए प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके अंतर्गत मिलने वाले 30 जीबी डाटा का यूज़ बिना किसी दैनिक सीमा के किया जा सकता है। अर्थात् इस प्लान में प्रतिदिन डाटा की कोई लिमिट नहीं दी गई है।

माइक्रोमैक्स कैनवस 1 भारत में हुआ लॉन्च, जानें किन स्मार्टफोन्स देगा यह टक्कर

इस प्लान के तहत 30 जीबी डाटा को बिना किसी दैनिक सीमा के 30 दिनों तक यूज़ किया जा सकता है। यानि अब 24 घंटे के भीतर यदि जितना मर्जी डाटा यूज़ कर सकते है। अब 24 घंटों में एयरसेल ग्राहकों को 1जीबी डाटा की खपत करना अनिवार्य नहीं होगा।

एयरसेल की ओर से यह आॅफर फिलहाल कर्नाटक में जारी किया गया है जिसके जल्द ही देश के अन्य सर्किल्स में शुरू होने की उम्मीद है।

The post यह कंपनी दे रही है 333 रुपये में 30जीबी डाटा, साथ में है और भी आकर्षक प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
348 रुपये में 84जीबी डाटा दे रही है यह कंपनी, 84 दिनों तक नेशनल कॉल भी होगी फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/aircel-frc348-offer-with-84gb-internet-data-and-free-voice-call-in-hindi/ Thu, 13 Jul 2017 08:22:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9511 एयरसेल के नया प्लान आॅफर किया है जिसमें 84जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।

The post 348 रुपये में 84जीबी डाटा दे रही है यह कंपनी, 84 दिनों तक नेशनल कॉल भी होगी फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक ओर जहां रिलायंस जियो अपने यूजर्स बेहद ही मामूली कीमत पर इंटरनेट व वॉयस प्लान दे रही है वहीं जियो के खेल के आगे बेबस सी नजर आ रही अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को लुभाने की होड़ में लगी है। इसी खेल में अपनी पारी को आगे बढ़ाने पर प्रयास करते हुए एयरसेल के नया प्लान आॅफर किया है जिसमें 84जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।

5,100 एमएएच बैटरी वाले इस धाकड़ फोन में हुई 3,500 रुपये की कटौती

एयरसेल की ओर से नया प्लान ‘एफआरसी 348‘ शुरू किया गया है। इस प्लान के अंतर्गत एयरसेल के ग्राहकों को 348 रुपये के रिचार्ज पर 84 दिनों के लिए 84जीबी इंटरनेट डाटा 3जी की स्पीड पर दिया जा रहा है।

smartphone-calling- 91Mobiles

इस प्लान के अंतर्गत हर 84 दिनों त​क हर दिन 1जीबी डाटा एयरसेल कस्टमर के अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा। तथा इस के साथ ही इस प्लान के तहत 84 दिनों के त​क लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल फ्री दी जा रही है।

कमाल की तकनीक: कुछ ही सेकंड में चार्ज होगा फोन, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत

एयरसेल की ओर से यह आॅफर फिलहाल पूर्वी उत्तरप्रदेश में जारी किया गया है जिसके जल्द ही देश के अन्य सर्किल्स में शुरू होने की उम्मीद है।

The post 348 रुपये में 84जीबी डाटा दे रही है यह कंपनी, 84 दिनों तक नेशनल कॉल भी होगी फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
महज़ 76 रुपये में एयरसेल दे रहा है 1जीबी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/aircel-offring-1gb-data-in-hindi/ Thu, 11 May 2017 07:49:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7574 एयरसेल के इस आॅफर के तहत मात्र 76 रुपये में 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है तथा साथ ही हर रिचार्ज पर अतिरिक्त डाटा बेनिफिट भी प्राप्त हो रहा है।

The post महज़ 76 रुपये में एयरसेल दे रहा है 1जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल ग्राहकों को जोड़े रखने तथा सस्ती सेवाओं की दौड़ में खुद का बनाए रखने के लिए टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी एयरसेल ने अपने यूजर्स के लिए नया आॅफर जारी किया है। एयरसेल के इस आॅफर के तहत मात्र 76 रुपये में 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है तथा साथ ही हर रिचार्ज पर अतिरिक्त डाटा बेनिफिट भी प्राप्त हो रहा है।

अल्ट्रा इंटरनेट स्पीड वाले जियोफाइबर का ट्रायल शुरू, क्या आपने ली यह सर्विस ?

एयरसेल की ओर से यह आॅफर खास मोबाईल ऐप ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस आॅफर के तहत 76 रुपये का रिचार्ज करान पर हर यूजर को 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से यह दिए जाने वाले डाटा की वैधता 10 दिन की है जिसमें यूजर 3जी की स्पीड ने इंटरनेट का उपयोगा कर पाएंगे।

mobile-phones 91Mobiles

इसके साथ ग्राहकों को कुछ खास फायदे देते हुए एयरसेल द्वारा 86 रुपये के रिचार्ज पर फुल बैलेंस दिया जा रहा हैं। एयरसेल ऐप पर हर ग्राहक को 50 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराने पर हर रिचार्ज पर 100एमबी एक्स्ट्रा इंटरनेट डाटा भी प्राप्त होगा।

जियो ला रहा है अल्ट्रा फास्ट इंटरनेट सर्विस, 3 माह तक सेवाएं होंगी मुफ्त

आपको याद दिला दें कि हाल ही में एयरसेल ने अपने नेटवर्क को ​रोमिंग फ्री करने की घोषणा भी की है। देखना यह है कि टेलाकॉम कंपनियों के बीच मची प्रतिस्पर्धा के अपना उपभोक्ता आधार बनाए रखने के लिए कौन सी कंपनी क्या आॅफर लाती है।

The post महज़ 76 रुपये में एयरसेल दे रहा है 1जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ट्राई की रिपोर्ट में जियो सबसे अव्वल, एयरसेल रहा फिसड्डी https://www.91mobiles.com/hindi/trai-report-says-jio-is-best-in-4g-speed-in-hindi/ Fri, 21 Apr 2017 06:49:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6964 ट्राई की ताजा रिपोर्ट इस बात का उदाहरण है कि ​आज जियो इंटरनेट स्पीड में अन्य कंपनियों के पीछे छोड़ सबसे अव्वल है।

The post ट्राई की रिपोर्ट में जियो सबसे अव्वल, एयरसेल रहा फिसड्डी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सात महीने से भी ज्यादा फ्री सर्विस देने के बाद जियो की सेवाएं आखिरकार पेड हो गई है। आपको याद होगा कि जिस वक्त जियो ने अपनी सर्विस शुरू की थी उस दौरान जियो इंटरनेट स्पीड पर सवाल उठे थे, लेकिन थोड़े ही समय में जियो ने अपनी सेवाओं में बेहतरीन बदलाव किया। और ट्राई की ताजा रिपोर्ट इस बात का उदाहरण है कि ​आज जियो इंटरनेट स्पीड में अन्य कंपनियों के पीछे छोड़ सबसे अव्वल है।

पांच बातें जो बनाती है सैमसंग गैलेक्सी एस8 को सबसे बेस्ट

भारतीय दूरसंचार नियामक ट्राई तमाम टेलीकॉम सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों द्वारा दी जा रही 4जी इंटरनेट डाट स्पीड को परख कर एक लिस्ट जारी की है। ट्राई की इस लिस्ट में जियो को सबसे ज्यादा रिमार्क मिले हैं, यानि की भारत सबसे तेज 4जी इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनियों में रिलायंस जियो सबसे उपर है।

girl-with-phone-indian-4

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार मार्च माह में रिलायंस जियो की औसतन 4जी डाउनलोड स्पीड 16.48 एमबीपीएस रही है, जो आइडिया सेल्युलर और भारती एयरटेल से लगभग दोगुनी है। इस स्पीड से एक मूवी को पांच मिनट से भी कम समय में डाउनलोड किया जा सकता है।

6जीबी रैम के साथ 5 दमदार स्मार्टफोन जो बन सकते हैं आपकी पसंद

ट्राई की लिस्ट में जियो के बाद 8.33 एमबीपीएस के साथ आइडिया सेल्युलर दूसरे तथा 7.66 एमबीपीएस स्पीड के साथ एयरटेल तीसरे स्थान पर है। वहीं वोडाफोन 5.66 एमबीपीएस, रिलायंस कम्युनिकेशंस 2.64 एमबीपीएस, टाटा डोकोमो 2.52 एमबीपीएस, बीएसएनएल 2.26 एमबीपीएस और एयरसेल 2.01 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड स्पीड दे रहा है

The post ट्राई की रिपोर्ट में जियो सबसे अव्वल, एयरसेल रहा फिसड्डी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एयरसेल ने फ्री इनकमिंग रोमिंग का किया एलान https://www.91mobiles.com/hindi/aircel-launches-free-incoming-calls-on-national-roaming-in-hindi/ Wed, 12 Apr 2017 13:35:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6736 हालांकि यहां यह जानकारी देना आवश्यक है कि कंपनी ने फिलहाल सिर्फ इनकमिंग सर्विस में रोमिंग का खत्म किया है। यदि आप रोमिंग में कॉल करते हैं तो अपको अतिरिक्त रोमिंग शुल्क चुकाना होगा।

The post एयरसेल ने फ्री इनकमिंग रोमिंग का किया एलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस​ जियो ने लॉन्च के साथ ही यह घोषणा की थी कि जियो सिम पर उपभोक्ताओं को रोमिंग चार्ज नहीं चुकाना होगा। वहीं पिछले माह एयरटेल ने घोषणा की थी कि कंपनी 1 अप्रैल से रोमिंग चार्ज को पूरी तरह से खत्म कर रही है। इसके बाद आइडिया और वोडाफोन जैसी कंपनियों ने भी टेलीकॉम सर्विस में रोमिंग चार्ज को खत्म कर दिया है। इस कड़ी में अब नया नाम एयरसेल का है। कंपनी ने भी आज घोषणा कर दी है कि अब एयरसेल उपभोक्ताओं को इनकमिंग में रोमिंग चार्ज नहीं चुकाना होगा।

हालांकि यहां यह जानकारी देना आवश्यक है कि कंपनी ने फिलहाल सिर्फ इनकमिंग सर्विस में रोमिंग का खत्म किया है। यदि आप रोमिंग में कॉल करते हैं तो अपको अतिरिक्त रोमिंग शुल्क चुकाना होगा। जहां तक रोमिंग में डाटा सेवा के बात है तो उसमें भी कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है।

जियो का धमाका: 309 रुपये में तीन महीने तक फ्री 4जी डाटा

यदि आप एयरसेल के उपभोक्ता हैं और रोमिंग में जा रहे हैं तो फ्री इनकमिंग पाने के लिए पहले *121*909# डायल करना होगा। इसके बाद ही आपकी फ्री रोमिंग इन कमिंग की सर्विस एक्टिव होगी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि ऐसा सिर्फ एक बार करना होगा या फिर हर बार रोमिंग एक्टिव कराना होगा।

एयरटेल ने लॉन्च किया इंटरनेट टीवी बॉक्स जिसमें देख सकते हैं 500 से ज्यादा सैटलाइट्स चैनल्स

एयरसेल की फ्री रोमिंग सर्विस की घोषणा के दौरान एयरसेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपम वासुदेव ने कहा कि हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझते हैं। छुट्टी के दिनों में वे घर जाते हैं या अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए जाते हैं। ऐसे में हमारी फ्री रोमिंग सेवा से वे बिना किसी बाधा के जुड़े रह सकते हैं।

The post एयरसेल ने फ्री इनकमिंग रोमिंग का किया एलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>