Airtel 4G VoLTE | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Oct 2017 03:22:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एयरटेल ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ शुरू की 4जी वोएलटीई सर्विस, होगी मुफ्त एचडी कॉल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-4g-volte-services-launches-in-madhya-pradesh-and-chhattisgarh/ Wed, 11 Oct 2017 03:17:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12633 अच्छी बात यह कही जा सकती है कि एयरटेल ने 4जी वोएलटीई सर्विस के लिए किसी भी तरह के नए शुल्क का ऐलान नहीं किया है।

The post एयरटेल ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ शुरू की 4जी वोएलटीई सर्विस, होगी मुफ्त एचडी कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जियो को टक्कर देने के मामले में एयरटेल कहीं भी पीछे नहीं रहना चाहता। एक ओर जहां जियो के फीचर फोन के जवाब में एयरटेल 2,000 रुपये से भी कम में अपना 4जी फोन ला रहा है। वहीं कंपनी ने अब वोएलटीई सर्विस के मामले में भी कमर कस ली है। हाल में खबर आई थी कि एयरटेल ने मुंबई में वोएलटीई सर्विस की शुरुआत कर दी है। वहीं अब कंपनी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस सेवा को शुरू करने की जानकारी दी है।

एयरटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी कि कंपनी की 4जी वोएलटीई सर्विस की शुरुआत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कर दी गई है। अब यहां भी एयरटेल यूजर हाईडेफिनेशन कॉल का मजा उठा सकेंगे। गौरतलब है कि एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि यूजर्स के पास एयरटेल की 4जी सिम हो तथा 4जी फोन में ही इसका उपयोग किया जाए। जानें कैसे करें अपने फोन में एयरटेल 4जी वोएलटीई सर्विस इनेबल

अच्छी बात यह कही जा सकती है कि एयरटेल ने 4जी वोएलटीई सर्विस के लिए किसी भी तरह के नए शुल्क का ऐलान नहीं किया है। जो यूजर पहले से ही एयरटेल 4जी सिम का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें पहले से ही चल रहे प्लान पर 4जी वोएलटीई सर्विस मिल जाएगी। यदि आपके पास 4जी वोएलटीई हैंडसेट है तो वोएलटीई नेटवर्क पर आने के साथ खुद ही कॉल वोएलटीई पर चला जाएगा और यदि नेटवर्क नहीं है तो वह साधारण 4जी नेटवर्क पर शिफ्ट हो जाएगा। 2,000 रुपये से भी कम में लॉन्च होगा एयरटेल 4जी वोएलटीई फोन, अक्टूबर के पहले सप्ताह में देगा दस्तक

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में रिलायंस जियो ने भारत में अपनी 4जी सर्विस की शुरुआत की थी और उसी के साथ कंपनी 4जी वोएलटीई लॉन्च किया था। कंपनी ने अपने लॉन्च के साथ ही दावा किया था कि जियो नेटवर्क पर वाईस कॉल लाइफटाइम फ्री हैं। इसके बाद से ही दूसरे आॅपरेटर्स द्वारा भी 4जी वोएलटीई सर्विस की कोशिश देखने को मिली। एयरटेल ने पिछले महीने मुंबई से इस सर्विस की शुरुआत की दी जबकि वोडाफोन और आइडिया भी जल्द ही इस ​सर्विस को लॉन्च कर सकते हैं।

The post एयरटेल ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ शुरू की 4जी वोएलटीई सर्विस, होगी मुफ्त एचडी कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें किन स्मार्टफोन में उपयोग कर पाएंगे एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-4g-volte-service-supported-smartphones-in-hindi/ Mon, 11 Sep 2017 12:16:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11651 एयरटेल की ओर से स्मार्टफोन्स की सूची शेयर की गई है जिनमें एयरटेल 4जी वोएलटीई सर्विस रन कर पाएगी।

The post जानें किन स्मार्टफोन में उपयोग कर पाएंगे एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो ने एक साल पहले अपनी टेलीकॉम सेवाएं लॉन्च की थी। जियो देश की पहले ऐसी कंपनी है जो सिर्फ 4जी नेटवर्क पर काम करती है। जियो के बाद अब देर से ही सही लेकिन देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी एयरटेल इसे टक्कर देने के लिए अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस लेकर आ गई है। एयरटेल की ओर से देश में 4जी वोएलटीई सर्विस शुरू कर ​दी गई है।

जियो की टक्कर में एयरटेल ने लॉन्च की 4जी वोएलटीई सर्विस

एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस मुंबई शुरू की जा चुकी है। मुंबई बाद कलकत्ता व दिल्ली होते हुए यह सर्विस देश के अन्य शहरों में भी शुरू की जाएगी। एयरटेल की ओर से 4जी वोएलटीई सर्विस के साथ ही कुछ स्मार्टफोन्स की सूची भी शेयर की गई है जिनमें एयरटेल 4जी वोएलटीई सर्विस रन कर पाएगी। एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस का लाभ उठाने के लिए एयरटेल 4जी सिम को नीचे बताए गए हैंडसेट में डाल कर इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।

girl-with-phone-indian-8

शुरूआत करें हाईएंड डिवाईसेज़ से तो एयरटेल की इस सूची में एप्पल आईफोन एसई, आईफोन 6, आईफोन 6एस, आईफोन 6प्लस, आईफोन 6एस प्लस, आईफोन 7 व आईफोन 7 प्लस शामिल है। इसके अलावा सैमसंग कंपनी के सैमसंग गैलेक्सी जे7, गैलेक्सी जे2 तथा गैलेक्सी के8 स्मार्टफोन्स में एयरटेल 4जी वोएलटीई का लाभ उठाया जा सकेगा।

नहीं किया यह काम तो आपका मोबाइल नंबर हो सकता है बंद

इसके साथ ही देश में तेजी से उभर रही शाओमी के रेडमी नोट 4, मी मैक्स, मी मैक्स प्राईम तथा मी5 स्मार्टफोन एयरटेल 4जी वोएलटीई इनेबल फोन है। वहीं जियोनी ए1 तथा ओपो एफ3 प्लस में भी एयरटेल 4जी सिम लगाकर कंपनी की वोएलटीई सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है।

जानें कैसे करें अपने फोन में एयरटेल 4जी वोएलटीई सर्विस इनेबल

गौरतलब है कि एयरटेल की ओर से कंपनी की 4जी वोएलटीई सर्विस एयरटेल यूजर्स के लिए मुफ्त रखी गई है। सिर्फ 4जी हैंडसेट और 4जी सिम के जरिये ही इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। साथ ही आपकों बता दें कि कंपनी लगातार अन्य ब्रांड्स व फोन मॉडल्स में भी अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस जारी कर रही है।

The post जानें किन स्मार्टफोन में उपयोग कर पाएंगे एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कैसे करें अपने फोन में एयरटेल 4जी वोएलटीई सर्विस इनेबल https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-enable-airtel-4g-volte-service-in-your-smartphone-in-hindi/ Mon, 11 Sep 2017 11:27:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11645 आपको अपने फोन में वोएलटीई सर्विस को इनेबल करना होगा जिसका तरीका हमनें समझाया है।

The post जानें कैसे करें अपने फोन में एयरटेल 4जी वोएलटीई सर्विस इनेबल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने आज से भारत में अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस शुरू कर दी है। इस सर्विस की शुरूआत आज मुंबई से की गई है जो जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में जारी हो जाएगी। यूं तो एयरटेल ने साफ कर दिया है कि जो एयरटेल के 4जी उपभोक्ताओं को पहले से ही चल रहे प्लान पर 4जी वोएलटीई सर्विस मिल जाएगी लेकिन इस सर्विस का लाभ लेने के लिए आपको अपने फोन में वोएलटीई सर्विस को इनेबल करना होगा। आगे हमने यही तरीका समझाया है।

सबसे पहले तो एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि यूजर्स के पास एयरटेल की 4जी सिम हो और साथ में 4जी वोएलटीई सपोर्ट वाला हैंडसेट हो।

जियो की टक्कर में एयरटेल ने लॉन्च की 4जी वोएलटीई सर्विस

आपके द्वारा यूज़ किया जा रहा स्मार्टफोन एयरटेल 4जी वोएलटीई सर्विस सपोर्ट करने में सक्षम है या नहीं यह जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

यदि एयरटेल की इस लिस्ट में आपको स्मार्टफोन मॉडल का नाम नहीं है तो आपने फोन की सेटिंग्स में जाकर अबाउट फोन का आप्शॅन चुने तथा वहां ‘अपडेट्स’ में जाकर अपने फोन को एंडरॉयड वर्ज़न से अपडेट करें।

फोन अपडेट होने के बाद एयरटेल की 4जी सिम अपने फोन के सिम स्लॉट 1 में डालें।

smartphone-calling- 91Mobiles

4जी सिम को डिवाईस में डालने के बाद अपने फोन की डिफाल्ट नेटवर्क एंड डाटा सेंटिंग को वोएलटीई (4जी/3जी/आॅटो) पर सलेक्ट करें।

इसके साथ ही आपके फोन में एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस इनेबल हो जाएगी।

नहीं किया यह काम तो आपका मोबाइल नंबर हो सकता है बंद

हालांकि इसके बाद भी यदि समस्या हो रही है तो एक बार अपने फोन को रिस्टार्ट कर दें। इसके बाद आप वोएलटीई कॉल कर सकते हैं।

साथ ही आपको बता दें कि 4जी वोएलटीई सेवाओं के लिए कंपनी द्वारा किसी भी यूजर से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा रहा है तथा पहले से ही जारी प्लान्स पर यह नई सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी। इसके साथ ही किसी भी कारण से किसी स्थान पर जहां एयरटेल 4जी वोएलटीई के नेटवर्क नहीं होंगे वहां यूजर का नेटवर्क अपने आप ही 4जी या 3जी इंटरनेट से कनेक्ट हो जाएगा।

The post जानें कैसे करें अपने फोन में एयरटेल 4जी वोएलटीई सर्विस इनेबल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जियो की टक्कर में एयरटेल ने लॉन्च की 4जी वोएलटीई सर्विस https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-launched-4g-volte-service-in-hindi/ Mon, 11 Sep 2017 10:29:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11641 आज यह सर्विस मुंबई में शुरू की गई है जो धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों को भी एक्टिव हो जाएगी।

The post जियो की टक्कर में एयरटेल ने लॉन्च की 4जी वोएलटीई सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सप्ताह ही हमनें खबर पब्लिश की थी कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल जल्द ही अपनी 4जी वोएलर्टई सर्विस शुरू कर स​कती है। वहीं आज एयरटेल ने अाधिकारिक घोषणा करते हुए देश में अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस जारी कर दी है। कंपनी ओर से आज यह सर्विस मुंबई में शुरू की गई है जो धीरे धीरे देश के अन्य हिस्सों को भी एक्टिव हो जाएगी।

नहीं किया यह काम तो आपका मोबाइल नंबर हो सकता है बंद

एयरटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी ने अपनी 4जी वोएलटीई आज से मुंबई में शुरू कर दी है। जिसके बाद मुंबईकर एचडी क्वालिटी पर वॉयस कॉल तथा वीडियो कॉल कर पाएंगे। गौरतलब है कि एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि यूजर्स के पास एयरटेल की 4जी सिम हो तथा 4जी फोन में ही इसका उपयोग किया जाए।

girl-with-phone-indian-12

एयरटेल ने बताया है कि कंपनी की 4जी वोएलटीई के लिए किसी भी यूजर से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा रहा है। जो यूजर पहले से ही एयरटेल 4जी सिम का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें पहले से ही चल रहे प्लान पर 4जी वोएलटीई सर्विस मिल जाएगी।

जियोसिक्योरिटी ऐप से आपका फोन होगा और भी सुरक्षित

एयरटेल के डायरेक्टर अभय सावरगांवकर ने कहा है कि एयरटेल के सही वक्त पर अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस का आगाज़ किया है। आज कंपनी देश में फास्ट स्पीड पर 3जी और 4जी इंटरनेट सुविधाएं उपलब्ध कर रही है ऐसे में 4जी वोएलटीई सर्विस उपभोक्ता के यूज़ को और भी बेहतरीन बनाएगी।

The post जियो की टक्कर में एयरटेल ने लॉन्च की 4जी वोएलटीई सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>