Airtel 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 27 Dec 2019 07:43:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जानें Airtel के 558 रुपये और 598 रुपये वाले प्लान में कितना हैं अंतर और कौन-सा प्लान रहेगा आपके लिए बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-558-rs-598-prepaid-plan-benefits-comparison-internet-data-voice-call/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-558-rs-598-prepaid-plan-benefits-comparison-internet-data-voice-call/#respond Fri, 27 Dec 2019 07:43:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39293 आप भी Airtel नेटवर्क यूज़ करते हैं तो बताई गई डिटेल आपको प्लान चुनने में सहायक होगी।

The post जानें Airtel के 558 रुपये और 598 रुपये वाले प्लान में कितना हैं अंतर और कौन-सा प्लान रहेगा आपके लिए बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में मची प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। Airtel, Vodafone Idea और Reliance Jio सभी कंपनियां कोशिश में लगी है कि किस तरह से अपने ग्राहकों को नेटवर्क से बनाए रखा जाए और नए कस्टमर्स को जोड़ा जाए। यूजर्स को लुभाने के लिए ये कंपनियां पिछले दिनों टैरिफ रेट बढ़ाने के बाद भी नए नए प्लान्स बाजार में लेकर आ रही है। Airtel ने अपने 558 रुपये वाले पुराने प्लान को फिर से पेश कर दिया है। अब इस रेंज में Airtel के पास 558 रुपये और 598 रुपये के दो प्रीपेड प्लान मौजूद हैं जो यूजर्स की लगभग सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। यदि आप भी Airtel नेटवर्क यूज़ करते हैं और नया रिचार्ज कराने वाले हैं तो आगे बताई गई डिटेल आपको प्लान चुनने में बहुत सहायक होगी।

Airtel 558 रुपये प्लान

सबसे पहले कंपनी द्वारा बाजार में फिर से उतारे गए 558 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्रीपेड यूजर्स के लिए आता है। यह प्लान बंद होने के पहले 82 दिनों के लिए आता था, लेकिन अब एयरटेल ने 558 रुपये वाले प्लान को 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट का जिक्र इंटरनेट डाटा से शुरू करें तो इस प्लान में उपभोक्ताओं को हर दिन 3 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है।

Airtel rs 558 rs 598 prepaid plan benefits comparison internet data voice call

3जीबी प्रतिदिन के हिसाब से Airtel ग्राहक इस प्लान में कुल 168GB 4G इंटरनेट डाटा मिलेगा। यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो दैनिक तौर पर अधिक इंटरनेट का यूज़ करते हैं। इसके अलावा एयरटेल अपने यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस तथा अनलिमिटेड वॉयस कॉल दे रही है। Airtel द्वारा दी जा रही से वॉयस पूरी तरह से फ्री हैं जिनका यूज़ ऑन-नेटवर्क के साथ ही ऑफ-नेटवर्क पर भी बिना किसी एफयूपी लिमिट के किया जा सकता है।

Airtel 598 रुपये प्लान

एयरटेल का यह प्लान कंपनी द्वारा अपडेट किए गए नए टैरिफ प्लान्स में से एक है। यह प्रीपेड प्लान अब 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में Airtel की ओर से यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। 1.5 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से एयरटेल यूजर्स पूरे प्लान में कुल 126GB 4G इंटरनेट डाटा का लाभ उठा पाएंगे। यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो मोबाइल पर इंटरनेट का यूज़ सीमित करते हैं और प्लान की वेलिडिटी अधिक दिनों के लिए चाहते हैं।

Airtel rs 558 rs 598 prepaid plan benefits comparison internet data voice call
courtesy-The Financial Express

प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो Airtel के इस प्लान में 558 रुपये वाले प्लान के जैसे ही फायदे मिल रहे हैं। कंपनी की ओर से हर दिन 100एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही है। यानि एयरटेल यूजर्स पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर पूरी तरह से फ्री वॉयस कॉल कर सकते हैं। ये कॉलिंग रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से मुफ्त रहती है।

The post जानें Airtel के 558 रुपये और 598 रुपये वाले प्लान में कितना हैं अंतर और कौन-सा प्लान रहेगा आपके लिए बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-558-rs-598-prepaid-plan-benefits-comparison-internet-data-voice-call/feed/ 0
Airtel दे रहा है 499 रुपये में 56 दिनों तक 2 जीबी 4G डाटा प्रतिदिन, एक साथ पेश किए ये तीन शानदार प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-new-tariff-plan-56-28days-per-day-2gb-4g-data-unlimited-calling-rs-129-399-499-reliance-jio-vodafone-idea-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-new-tariff-plan-56-28days-per-day-2gb-4g-data-unlimited-calling-rs-129-399-499-reliance-jio-vodafone-idea-benefits/#respond Mon, 09 Dec 2019 10:11:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38683 इन प्लान्स की कीमत क्रमश: 219 रुपये, 399 रुपये और 499 रुपये है।

The post Airtel दे रहा है 499 रुपये में 56 दिनों तक 2 जीबी 4G डाटा प्रतिदिन, एक साथ पेश किए ये तीन शानदार प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea ने इस महीने की शुरूआत में ही साफ कर दिया था कि ये टेलीकॉम कंपनियां देश में अपने टैरिफ प्लान्स बढ़ाने वाली है। Reliance Jio ने जहां 6 दिसंबर को अपने नए प्लान जारी कर दिए थे वहीं Airtel और Vodafone Idea के नए टैरिफ प्लान 3 दिसंबर से बाजार में आ चुके हैं। तीनों कंपनियों को प्राइस बढ़ाने के बाद यूजर्स की नाराजगी का शिकार होना पड़ा है। और शायद यही वजह है कि Airtel ने अपने उपभोक्ताओं को थोड़ा शांत करने के उद्देश्य से तीन और नए प्लान मार्केट में उतार दिए हैं। Airtel ने ये प्लान 28 दिन और 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ लॉन्च किए हैं जो यूजर्स को डाटा और कॉलिंग का बेनिफिट देंगे। इन प्लान्स की कीमत क्रमश: 219 रुपये, 399 रुपये और 499 रुपये है।

Airtel 219 रुपये प्लान

एयरटेल ने यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को हर दिन 1 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है। यानि पूरी वेलिडिटी के दौरान Airtel यूजर कुल 28 जीबी डाटा का यूज़ कर पाएंगे। प्रतिदिन डाटा के साथ ही उपभोक्ताओं को कंपनी की ओर से हर दिन 100एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। वहीं Airtel यूजर्स हेलो ट्यून्स, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक तथा एयरटेल एक्सट्रीम ऐप भी यूज़ कर पाएंगे।

Airtel new tariff plan 56 28days per day 2gb 4g data unlimited calling rs 129 399 499 Reliance Jio Vodafone Idea benefits

Airtel 399 रुपये प्लान

एयरटेल का यह प्लान 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है जिसका यूज़ प्रीपेड ग्राहक कर पाएंगे। बता दें कि प्लान्स अपडेट होने के बाद Airtel का कोई भी प्लान 56 दिनों के लिए नहीं था। 399 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को 56 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी 4G डाटा दिया जाएगा जो पूरे महीने में प्रतिदिन के हिसाब से 84 जीबी डाटा। इस प्लान में कंपनी की ओर से हर दिन 100एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। वहीं Airtel यूजर्स को हेलो ट्यून्स, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक तथा एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का एक्सेस भी मिलेगा।

Airtel 499 रुपये प्लान

499 रुपये की कीमत वाला यह प्लान भी Airtel कंपनी द्वारा 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया गया है जो प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है। यानि पूरे प्लान की वेलिडिटी के दौरान एयरटेल उपभोक्ता कुल 112 जीबी डाटा का यूज़ कर पाएंगे। इसके साथ ही इस प्लान में भी कंपनी की ओर से हर दिन 90एसएमएस भी दिए जाएंगे और Airtel यूजर्स हेलो ट्यून्स, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक तथा एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का यूज़ कर पाएंगे।

Airtel new tariff plan 56 28days per day 2gb 4g data unlimited calling rs 129 399 499 Reliance Jio Vodafone Idea benefits
courtesy-The Financial Express

कॉलिंग बेनिफिट की बात करें तो Airtel ने अपने इस तीनों प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग दी है। ये कॉल लोकल व एसटीडी नंबरों के साथ ही रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। एयरटेल एफयूपी लिमिट हटाते हुए अपने यूजर्स को ऑन-नेटवर्क तथा ऑफ-नेटवर्क दोनों नंबरों फ्री कॉलिंग दे रही है। यानि Airtel यूजर्स किसी भी कंपनी के नंबर पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।

The post Airtel दे रहा है 499 रुपये में 56 दिनों तक 2 जीबी 4G डाटा प्रतिदिन, एक साथ पेश किए ये तीन शानदार प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-new-tariff-plan-56-28days-per-day-2gb-4g-data-unlimited-calling-rs-129-399-499-reliance-jio-vodafone-idea-benefits/feed/ 0
Jio 555 प्लान vs Airtel 558 प्लान, जानें कौन सी कंपनी दे रही है अधिक बेनिफिट https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-rs-555-plan-bharti-airtel-rs-558-plan-comparison-benefits-data-voice-calling-free-iuc-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-rs-555-plan-bharti-airtel-rs-558-plan-comparison-benefits-data-voice-calling-free-iuc-offer/#comments Mon, 04 Nov 2019 09:49:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37452 हमनें तुलना की है कि कौन-से नेटवर्क पर अधिक बेनिफिट मिल रहा है।

The post Jio 555 प्लान vs Airtel 558 प्लान, जानें कौन सी कंपनी दे रही है अधिक बेनिफिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम कंपनियों के बीच मची प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को आर्कषिक करने के लिए ये कंपनियां सस्ती कीमत पर अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स तो देती है ही तथा साथ ही स्वयं को अन्यों से बेहतर बताने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती। देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio और Bharti Airtel शुरू से ही इस बाजारू प्रतिस्पर्धा में अग्रणिय रही है। जब नेटवर्क चुनने की बारी आती है तो आम आदमी कन्फ्यूज़न की स्थिति में रहता है कि Jio को चुना जाए या Airtel का साथ पाया जाए। यूं तो इन दोनों ही कंपनियों के पास बेहतरीन प्लान्स का ढ़ेर लगा है, लेकिन Reliance Jio का 555 रुपये और Bharti Airtel का 558 रुपये वाला प्लान इन दिनों काफी चर्चा में है। यदि आप भी दोनों नेटवर्क के इन प्लान्स को चुनने जा रहे हैं तो आगे हमनें दोनों ही कंपनियों के प्लान की तुलना की है कि कौन-से नेटवर्क पर अधिक बेनिफिट मिल रहा है।

कीमत

सबसे पहले प्लान्स की कीमत देखें तो ये दोनों ही प्लान 500 रुपये से अधिक के बजट में आते हैं। Reliance Jio की ओर से जारी प्लान की कीमत जहां 555 रुपये है वहीं Bharti Airtel ने अपने प्लान को 558 रुपये में पेश किया है। यानि Airtel के प्लान की कीमत Jio के प्लान के 3 रुपये अधिक है।

वेलिडिटी

Reliance Jio और Bharti Airtel दोनों ही कंपनियों के प्लान लंबी वैधता के साथ आते हैं, यानि यूजर एक बार के रिचार्ज के बाद अगले ढ़ाई महीने से भी ज्यादा वक्त तक बिना बदलाव इन प्लान्स का यूज़ कर सकते हैं। Jio का 555 रुपये वाला प्लान जहां 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है वहीं Airtel ने अपने प्लान को 82 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया है।

Reliance Jio Shubh PayTM Offer SHUBHP44 SHUBHP50 cashback discount jiophone

इंटरनेट डाटा

आज के समय में किसी भी प्लान को चुनने के लिए सबसे पहले इंटरनेट डाटा ही देखा जाता है। Reliance Jio अपने 555 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2 जीबी 4G इंटरनेट डाटा दे रहा है। यानि पूरे प्लान की वेलिडिटी में यूजर्स को कुल 168 जीबी (84 x 2 = 168) इंटरनेट डाटा मिलेगा। वहीं Airtel अपने यूजर्स को 558 रुपये वाले प्लान में Jio से अधिक हर दिन 3 जीबी 4G डाटा दे रहा है। एयरटेल के प्लान में पूरी वेलिडिटी के लिए कुल जीबी (82 x 3 = 246) 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।

कॉलिंग

Reliance Jio और Bharti Airtel ने अपने यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग देने का वायदा किया है। लेकिन Jio के प्लान में ऑननेटवर्क कॉलिंग तो पूरी तरह से फ्री है परंतु ऑफनेटवर्क कॉल करने के लिए कंपनी की ओर से सिर्फ 3000 मिनट दी गई है। वहीं Airtel ने अपने यूजर्स के लिए ये वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री ही रखी है। ऑननेटवर्क व ऑफनेटवर्क दोनों पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की जा सकती है।

Reliance Jio rs 555 plan Bharti Airtel rs 558 plan comparison benefits data voice calling free iuc offer

किसका प्लान बेहतर

Reliance Jio का प्लान बेशक Bharti Airtel के प्लान की तुलना में 3 रुपये सस्ता है परंतु बेनिफिट की बात की जाए तो Airtel का 558 रुपये वाला प्लान Jio के 555 रुपये वाले प्लान के कहीं ज्यादा फायदा दे रहा है। प्रतिदिन डाटा के मामले में Airtel यूजर्स को Jio की अपेक्षा हर दिन 1 जीबी 4G डाटा ज्यादा मिलेगा। वहीं पूरे प्लान में Airtel नेटवर्क पर Jio की तुलना में 78 जीबी डाटा अधिक मिल रहा है।
इसी तरह Jio नंबर से जहां IUC के अधिक ही कॉलिंग हो सकेगी वहीं Airtel यूजर्स पूरी तरह से मुफ्त अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। लगे हाथ आपको बता दें कि Jio यूजर्स को PayTm से रिचार्ज करने पर 555 रुपये वाले प्लान में 50 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

The post Jio 555 प्लान vs Airtel 558 प्लान, जानें कौन सी कंपनी दे रही है अधिक बेनिफिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-rs-555-plan-bharti-airtel-rs-558-plan-comparison-benefits-data-voice-calling-free-iuc-offer/feed/ 2
Airtel का एक और बड़ा कदम, इस राज्य में बंद की अपनी 3G सर्विस https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-shuts-down-3g-network-in-haryana-upgrade-to-4g-l900-technology/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-shuts-down-3g-network-in-haryana-upgrade-to-4g-l900-technology/#respond Fri, 11 Oct 2019 12:14:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36765 Airtel अपनी 3G सर्विस को बंद कर 4G सर्विस को और भी बेहतर बनाना चाहती है।

The post Airtel का एक और बड़ा कदम, इस राज्य में बंद की अपनी 3G सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Airtel ने आज भारतीय टेलीकॉम बाजार में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने उत्तर भारत के हरियाणा राज्य में अपनी 3G सर्विस को बंद कर दिया है। कई सालों इंडियन टेलीकॉम मार्केट में मौजूद रहने और करोड़ों लोगों को 3G इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा अपनी सेवाएं प्रदान करने के बाद अब Airtel 3G पूरे देश में बंद होने के कगार पर है। Airtel ने अपनी 3G को बंद करने की शुरूआत जहां जून महीने में कलकत्ता शहर से की थी, वहीं अब पूरे हरियाणा राज्य में 3G को बंद करने की घोषणा के साथ ही Airtel ने न सिर्फ अपने ग्राहकों बल्कि अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी चौंका दिया है।

Airtel अपनी 3G सर्विस को बंद कर 4G सर्विस को और भी बेहतर बनाना चाहती है। Bharti Airtel यह पहले ही बता चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपनी 3G सर्विस को बंद करने जा रही है। कलकत्ता से शुरूआत करने के बाद अब हरियाणा में Airtel ने 3G नेटवर्क को हटाना शुरू कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि हरियाणा में Airtel की 3G टेक्नोलॉजी को हटाने का काम शुरू हो गया है जो कुछ ही दिनों में पूरी तरह से संपन्न कर दिया जाएगा। राज्य से 3G हटाए जाने की बाद वहां इस कनेक्टिविटी पर कोई भी फोन व सिम कार्ड नहीं चलेगा तथा इस नेटवर्क यूजर को सीधे 4G नेटवर्क पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Airtel shuts down 3G network in Haryana upgrade to 4g l900 technology

Airtel के अनुसार हरियाणा में 3G को बंद करने के साथ ही 4G नेटवर्क को अपग्रेड करने का काम शुरू हो गया है। Airtel ने बताया है कि उन्होंने अपने ग्राहकों को मैसेज व नोटिफिकेशन्स भेजकर पहले ही चेताना शुरू कर दिया है कि उन्हें अपने 3G हैंडसेट और 3G सिम को अपग्रेड कराकर 4G में बदल लेना चाहिए। जो लोग अभी 3G वाला पैक यूज़ कर रहे हैं और उनके पास 4G सिम व फोन है तो उन्हें कंपनी खुद से ही 4G प्लान पर अपग्रेड कर देगी। गौरतलब है कि Airtel ने 3G को तो बंद कर दिया है लेकिन कंपनी यूजर अभी भी 2G नेटवर्क एक्सेस कर पाएंगे

बता दें कि Airtel देश की पहली निजी टेलीकॉम कंपनी है जिसने इंडिया में 3G नेटवर्क की शुरूआत की थी। कंपनी ने 3G नेटवर्क को बेंगलुरु से शुरू किया था जो आज देश के सभी कोनों में मौजूद है। लेकिन अब Airtel ने अपनी 3G सर्विस को बंद करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने देश में अपने 3G नेटवर्क को हटाना शुरू कर दिया है और Airtel के इस कदम से इंडियन टेलीकॉम मार्केट की पूरी सूरत बदलने वाली है।

यह है Airtel का प्लान

Airtel अभी तक सर्किल में 3G नेटवर्क देने के लिए 900 MHz band spectrum का यूज़ कर रही थी। लेकिन अब 3जी नेटवर्क को बंद करने के बाद इन्हीं बैंड स्पेक्ट्रम को नए सिरे से फ्रेम किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि 900 MHz फ्रीक्वेंसी पर चलने वाले इन band spectrum की फ्रीक्वेंसी में कोई तब्दिली नहीं की जाएगी और 900 MHz पर ही कंपनी 4G कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

Airtel shuts down 3G network in Haryana upgrade to 4g l900 technology

3G के लिए यूज़ हो रहे 900 MHz band spectrum को अपग्रेड करने के लिए Airtel कंपनी L900 टेक्नोलॉजी का यूज़ करेगी। इस तकनीक के जरिये स्पेक्ट्रम बैंड कर फ्रिक्वेंसी समान रहेगी लेकिन इसी फ्रिक्वेंसी पर 3G की बजाय 4G सिग्लन मिलेंगे। आपको थोड़ा समझा दें कि किसी भी बैंड स्पेक्ट्रम की फ्रिक्वेंसी जितनी ज्यादा होती है उसकी पावर उतनी की कम होती जाती है। ऐसे में 900 MHz फ्रिक्वेंसी वाले ये स्पेक्ट्रम ज्यादा पावरफुल तरीके से 4G सिग्नल दे पाएंगे।

य​ह भी पढ़ें : Jio यूजर्स के लिए जरूरी सूचना! अभी भी कर सकते हैं बिल्कुल मुफ्त वॉयस कॉल, कंपनी ने बताया तरीका

गौरतलब है कि Airtel अभी 2300 Mhz और 1800 Mhz बैंड पर अपनी 4G सर्विस दे रही थी। वहीं अब 900 MHz फ्रिक्वेंसी वाले बैंड स्पेक्ट्रम भी पूरी तरह से 4G नेटवर्क की प्रदान करेंगे। 900 MHz बैंड पर 4G नेटवर्क दिए जाने के घर के अंदर, बेसमेंट में या फिर किसी भी इंडोर जगहों पर फोन नेटवर्क ज्यादा क्लियर व बेहतर तरीके से आएंगे। यानि एक ओर जहां Airtel अपनी 3G सर्विस को बंद करेगी वहीं दूसरी ओर एयरटेल नेटवर्क पर 4G सर्विस पहले से ज्यादा फास्ट हो जाएगी।

The post Airtel का एक और बड़ा कदम, इस राज्य में बंद की अपनी 3G सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-shuts-down-3g-network-in-haryana-upgrade-to-4g-l900-technology/feed/ 0
बड़ी खबर : Airtel बंद कर रहा है 3G सर्विस, बदलेगी टेलीकॉम बाजार की सूरत https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-shuts-down-3g-network-in-kolkata-india-l900-technology-900-mhz-4g-network/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-shuts-down-3g-network-in-kolkata-india-l900-technology-900-mhz-4g-network/#respond Fri, 28 Jun 2019 08:31:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32730 फिलहाल Reliance Jio ही अकेली ऐसी कंपनी है जो सिर्फ 4G सर्विस देती है।

The post बड़ी खबर : Airtel बंद कर रहा है 3G सर्विस, बदलेगी टेलीकॉम बाजार की सूरत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Bharti Airtel लंबे समय से इंडियन टेलीकॉम मार्केट में अपनी सेवाएं दे रही है। देश में इंटरनेट की शुरूआत से लेकर आज 4G तक एयरटेल ने लगातार अपने उपभोक्ताओं को बेस्ट सर्विस देने का सफल प्रयास किया है। Airtel देश की पहली निजी टेलीकॉम कंपनी है जिसने इंडिया में 3G नेटवर्क की शुरूआत की थी। कंपनी ने 3G नेटवर्क को बेंगलुरु से शुरू किया था जो आज देश के सभी कोनों में मौजूद है। लेकिन अब Airtel ने अपनी 3G सर्विस को बंद करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने देश में अपने 3G नेटवर्क को हटाना शुरू कर दिया है और Airtel के इस कदम से इंडियन टेलीकॉम मार्केट की पूरी सूरत बदलने वाली है।

Airtel ने घोषणा कर दी है कि कंपनी इंडिया में अपनी 3G सर्विस को बंद करने जा रही है। Airtel ने 3G नेटवर्क हटाने की शुरूआत कलकत्ता से की है। कंपनी ने बताया है कि कलकत्ता में Airtel की 3G टेक्नोलॉजी को हटाने का काम शुरू हो गया है जो कुछ ही दिनों में पूरी तरह से संपन्न कर दिया जाएगा। एयरटेल द्वारा कलकत्ता से 3G हटाए जाने की बाद वहां इस कनेक्टिविटी पर कोई भी फोन व सिम कार्ड नहीं चलेगा। Airtel का कहना है कि 3G सर्विस हटाए जाने के साथ ही इसे 4G नेटवर्क पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Airtel shuts down 3G network in Kolkata india L900 technology 900 MHz 4g network

Airtel के अनुसार बताए गए सर्किल में 3G को 4G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जाएगा। अभी तक कंपनी सर्किल में 3G नेटवर्क देने के लिए 900 MHz band spectrum का यूज़ कर रही थी। लेकिन अब 3जी नेटवर्क को बंद करने के बाद इन्हीं बैंड स्पेक्ट्रम को नए सिरे से फ्रेम किया जाएगा। Airtel का कहना है कि 900 MHz फ्रीक्वेंसी पर चलने वाले इन band spectrum की फ्रीक्वेंसी में कोई तब्दिली नहीं की जाएगी और 900 MHz पर ही कंपनी 4G कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

यह है Airtel का प्लान

3G के लिए यूज़ हो रहे 900 MHz band spectrum को अपग्रेड करने के लिए Airtel कंपनी L900 टेक्नोलॉजी का यूज़ करेगी। इस तकनीक के जरिये स्पेक्ट्रम बैंड कर फ्रिक्वेंसी समान रहेगी लेकिन इसी फ्रिक्वेंसी पर 3G की बजाय 4G सिग्लन मिलेंगे। आपको थोड़ा समझा दें कि किसी भी बैंड स्पेक्ट्रम की ​फ्रिक्वेंसी जितनी ज्यादा होती है उसकी पावर उतनी की कम होती जाती है। ऐसे में 900 MHz फ्रिक्वेंसी वाले ये स्पेक्ट्रम ज्यादा पावरफुल तरीके से 4G सिग्नल दे पाएंगे।

Airtel shuts down 3G network in Kolkata india L900 technology 900 MHz 4g network

गौरतलब है कि Airtel अभी 2300 Mhz और 1800 Mhz बैंड पर अपनी 4G सर्विस दे रही थी। वहीं अब 900 MHz फ्रिक्वेंसी वाले बैंड स्पेक्ट्रम भी कलकत्ता में पूरी तरह से 4G नेटवर्क की प्रदान करेंगे। 900 MHz बैंड पर 4G नेटवर्क दिए जाने के घर के अंदर, बेसमेंट में या फिर किसी भी इंडोर जगहों पर फोन नेटवर्क ज्यादा ​​क्लियर व बेहतर तरीके से आएंगे। यानि एक ओर जहां Airtel अपनी 3G सर्विस को बंद करेगी वहीं दूसरी ओर एयरटेल नेटवर्क पर 4G सर्विस पहले से ज्यादा फास्ट हो जाएगी।

Airtel यूजर्स पर प्रभाव

कंपनी का कहना है कि Airtel द्वारा 3G सर्विस बंद करने से कंपनी के उपभोक्ताओं पर सकारात्मक प्रभाव ही पड़ेगा। कपंनी की ओर से सभी 3G कस्टमर्स को समय दर समय मैसेज व नोटिफिकेशन्स भेजी जाएगी और उन्हें सिम अपग्रेड कराने या मोबाइल हैंडसेट अपग्रेड कराने के लिए सूचित किया जाएगा। वहीं जिन 3जी उपभोक्ताओं के पास पहले से ही 4जी हैंडसेट या सिम है उनके नेटवर्क को अपनेआप ही अपग्रेड कर दिया जाएगा।

Airtel shuts down 3G network in Kolkata india L900 technology 900 MHz 4g network

आपको बता दें कि Airtel की ओर से एक ओर जहां कलकत्ता में 3G सर्विस बंद की जा रही है वहीं दूसरी ओर कंपनी सर्किल में अपनी 2G सर्विस को फिलहाल बरकरार रखेगी। गौरतलब है कि इंडिया में फिलहाल Reliance Jio ही अकेली ऐसी कंपनी है जो सिर्फ 4G सर्विस देती है। वहीं Airtel द्वारा 3G पूरी तरह से बंद किए जाने के बाद इस कंपनी के यूजर भी पहले से बेहतर 4G कनेक्टिविटी पाएंगे

The post बड़ी खबर : Airtel बंद कर रहा है 3G सर्विस, बदलेगी टेलीकॉम बाजार की सूरत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-shuts-down-3g-network-in-kolkata-india-l900-technology-900-mhz-4g-network/feed/ 0
एयरटेल के अपडेट किया 169 रुपये वाला प्लान, मिलेगा 28जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-update-rs-169-prepaid-plan-28gb-data/ https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-update-rs-169-prepaid-plan-28gb-data/#respond Tue, 26 Mar 2019 13:31:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28939 पहले इस प्लान में पूरी वेलिडिटी के लिए कुल 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाता था।

The post एयरटेल के अपडेट किया 169 रुपये वाला प्लान, मिलेगा 28जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम बाजार में उपभोक्ताओं को रिझाने के लिए सभी कंपनियां कुछ न कुछ नया ऑफर या कोई नया प्लान लाती रहती है। इस कंपनियों की आपसी प्रतिस्पर्धा का फायदा आम जनता को ही होता है। टेलीकॉम बाजार में इस बदलाव की शुरूआत रिलायंस जियो ने की थी जिसे आज अन्य कंपनियां भी फॉलो कर रही है। अपना उपभोक्ता आधार बढ़ाने तथा मौजूदा कस्टमर्स को खुद से जोड़े रखने के लिए एयरटेल ने भी अपने पुराने प्लान में बड़े बदलाव किए हैं। एयरटेल ने 169 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को पूरी तरह से बदल दिया है। अब इस प्लान में दोगुना या दस गुणा नहीं बल्कि इससे भी ज्यादा फायदा होगा।

यह था प्लान

एयरटेल ने 169 रुपये वाला प्लान अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए पेश किया था। यह प्लान खास तौर पर वॉयस पैक के रूप में पेश किया गया था जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता था। कंपनी की ओर से इस प्लान में पूरी वेलिडिटी के लिए कुल 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाता था। यानि 28 दिनों के लिए 1जीबी डाटा। हालांकि एयरटेल की ओर से दिए जा रहे इस इंटरनेट डाटा का यूज़ 4जी,3जी व 2जी तीनों नेटवर्क पर किया जा सकता था। जैसा कि हमनें बताया यह एक वॉयस पैक था लिहाजा 28 दिनों के लिए कंपनी किसी भी लोकल या नेशनल नंबर पर मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा दे रही थी। लेकिन अब बाजार की स्थिति को देखने हुए एयरटेल ने प्लान में बदलाव किए हैं।

bharti-airtel-update-rs-169-prepaid-plan-28gb-data

यह हुआ बदलाव

एयरटेल ने 169 वाले प्लान की वेलिडिटी अभी भी 28 दिन की ही रखी है। कंपनी ने इस प्लान में बड़ा बदलाव इंटरनेट डाटा के रूप में किया है। पहले जहां 28 दिनों के लिए 1जीबी डाटा दिया जाता था, वहीं अब ग्राहकों को हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। इस तरह से पूरी वेलिडिटी में यूजर्स को अब कुल 28जीबी डाटा मिला करेगा। यानि सीधे 27जीबी डाटा का फायदा। एयरटेल यूजर्स को हर दिन 1जीबी डाटा 1 दिन की वेलिडिटी के लिहाज से प्राप्त होगा।

अन्य फायदे

एयरटेल के 169 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब 28 दिनों तक हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। इस डाटा बेनिफिट के साथ ही एयरटेल यूजर्स पूरे महीने अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी कर पाएंगे। ये वॉयस कॉल लोकल व एसटीडी नंबरोें के साथ ही रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। वहीं दूसरी ओर 28 दिनों तक एयरटेल ग्राहकों को इस प्लान में हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे। एयरटेल के 169 रुपये प्लान में हुए इस बदलाव की जानकारी टेलीकॉम टॉक के माध्यम से मिली है। यह भी पढ़ें : जियो गीगाफाइबर पर मिलेगा हर महीने 100जीबी सुपर फास्ट इंटरनेट, जियो होम टीवी भी जल्द होगा लॉन्च

गौरतलब है कि एयरटेल की ओर से 169 रुपये वाले प्लान में बदलाव किए जाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में किन नंबरों पर तथा किस सर्किल में इस प्लान को अपग्रेड किया गया है यह पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। यदि आप भी एयरटेल ग्राहक हैं तथा इस प्लान को अपने नंबर पर अपडेट करना चाहते हैं तो माय एयरटेल ऐप पर जाकर इस प्लान की उपलब्धता को चैक कर सकते हैं। बता दें कि आज अगर आपके पास इस प्लान की अपडेट नहीं आई है तो हो सकता है आने वाले कुछ दिनों में एयरटेल अपने नए प्लान को आपके नंबर पर जारी कर दे।

The post एयरटेल के अपडेट किया 169 रुपये वाला प्लान, मिलेगा 28जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-update-rs-169-prepaid-plan-28gb-data/feed/ 0
398 रुपये में मिलेगा 105जीबी 4जी डाटा, बिना एफयूपी लिमिट के होगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-398-prepaid-plan-update-105-gb-4g-data-unlimited-voice-call-without-fup-limit-wifi-hotspot-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-398-prepaid-plan-update-105-gb-4g-data-unlimited-voice-call-without-fup-limit-wifi-hotspot-offer/#respond Thu, 14 Mar 2019 06:27:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28440 यूजर्स को सिर्फ 250 मिनट प्रतिदिन तक ही सीमित नहीं रहना होगा।

The post 398 रुपये में मिलेगा 105जीबी 4जी डाटा, बिना एफयूपी लिमिट के होगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम बाजार में दूरसंचार कंपनियों के बीच मची प्रतिस्पर्धा आम जनता के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है। यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनियां ऐसे प्लान ला रही है जिनकी कीमत भी कम हो ग्राहकों को फायदे भी अधिक मिले। पिछले साल एयरटेल ने भी अपने यूजर्स को लुभाते हुए 398 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया था। यह प्लान 70 दिनों की वेलिडिटी के साथ आया था जो हर दिन 1.5जीबी इंटरनेट डाटा देता था। वहीं अब तकरीबन 6 महीने बाद एयरटेल के इस प्लान में कुछ बदलाव किए हैं जिसके बाद यह प्लान यूजर्स के लिए और भी फायदेमंद हो गया है।

अब होगा यह फायदा

एयरटेल अपने 398 रुपये प्लान में ढ़ेर सारे इंटरनेट डाटा के साथ ही 70 दिनों के लिए मुफ्त वॉयल कॉल भी दे रही थी। एयरटेल द्वारा दी जा रही ये वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आती थी। आपको बता दें कि एफयूपी लिमिट के तहत कोई भी यूजर एक दिन में अधिकतम 250 मिनट की वॉयस कॉल ही कर सकता है। इसी तरह एक हफ्ते में ​अधिकतम 1000 मिनट की कॉल की जा सकती है जो 100 मोबाइल नंबरों पर ही होगी।

airtel plans offer prepaid postpaid in hindi

लेकिन नए बदलाव के तहत एयरटेल ने अपने 398 रुपये वाले प्लान से एफयूपी लिमिट हटा दी है। यानि एयरटेल ग्राहक अब एक दिन में ​कितनी ही देर बात कर सकते हैं। यूजर्स को सिर्फ 250 मिनट प्रतिदिन तक ही सीमित नहीं रहना होगा। एयरटेल की ओर से दी जा रही ये वॉयस कॉल पूरी तरह से मुफ्त होगी। इनका यूज़ लोकल व एसटीडी नंबरों के साथ ही रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगा।

डाटा बेनिफिट

एयरटेल ने अपने इस प्लान मे मिलने वाले डाटा बेनिफिट को ज्यों का त्यों रखा है। 398 रुपये के रिचार्ज पर एयरटेल यूजर्स को 70 दिनों तक हर दिन 1.5जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। हर दिन 1.5जीबी के हिसाब से ग्राहक कुल 105जीबी डाटा का लाभ उठा पाएंगे। इस डाटा का यूज़ 4जी नेटवर्क के साथ ही 3जी की स्पीड पर भी किया जा सकेगा। हालांकि 24 घंटे खत्म होने के बाद दिन का बचा हुआ डाटा अगले दिन के डाटा में क्रेडिट नहीं होगा।

अन्य फायदें

एयरटेल अनलिमिटेड वॉयस कॉल और इंटरनेट डाटा के साथ ही इस प्लान में हर दिन 90 एसएमएस भी दे रही है। ये एसएमएस भी वॉयस कॉल की ही तरह लोकल व एसटीडी नंबरों पर यूज़ हो सकेंगे तथा रोमिंग के दौरान एसएमएस भेजने पर भी यूसर्ज को अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

airtel rs 398 prepaid plan update 105 gb 4g data unlimited voice call without fup limit wifi hotspot offer

वाई-फाई हॉट-स्पॉट प्लान

लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में अपनी 4जी हॉटस्पॉट सर्विस को भी आर्कषक प्लान के साथ पेश किया है। एयरटेल ने 399 रुपये और 599 रुपये के दो वाईफाई हॉटस्पॉट प्लान अपडेट किए हैं। 399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को हर ​महीने 50जीबी डाटा मिलेगा जो एफयूपी लिमिट के साथ आता है। 50जीबी डाटा जहां 4जी स्पीड पर चलेगा वहीं 50जीबी खत्म होने के बाद यूजर 80केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट का यूज़ कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : 3 रियर कैमरे और 32एमपी सेल्फी कैमरा के साथ आ रहा हॉनर का धांसू फोन, यह रहे फीचर्स

इसी तरह 599 रुपये वाले प्लान के तहत यूजर्स को हर महीने 100जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान में भी 100जीबी की मासिक लिमिट खत्म हो जाने के बाद 80केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट का यूज किया जा सकेगा

The post 398 रुपये में मिलेगा 105जीबी 4जी डाटा, बिना एफयूपी लिमिट के होगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-398-prepaid-plan-update-105-gb-4g-data-unlimited-voice-call-without-fup-limit-wifi-hotspot-offer/feed/ 0
एयरटेल का नया धमाका : 199 रुपये में 42जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs199-pre-paid-plan-42gb-4g-data-voice-call-offer-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs199-pre-paid-plan-42gb-4g-data-voice-call-offer-in-hindi/#respond Wed, 06 Feb 2019 11:03:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27228 199 रुपये वाले प्लान में हर दिन 1.5जीबी डाटा मिला करेगा।

The post एयरटेल का नया धमाका : 199 रुपये में 42जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही इंडियन टेलीकॉम बाजार से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपना बड़ा उपभोक्ता आधार खो देगी और नंबर वन की पॉजिशन से खिसक कर नीचे आ जाएगी। वोडाफोन और आ​इडिया के एक हो जाने से बेशक यह देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है, लेकिन अभी भी एयरटेल नेटवर्क पर सबसे ज्यादा यूजस जुड़े हुए हैं। लेकिन रिपोर्ट में लिखी बात को सच न होने देने के​ लिए एयरटेल ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने 199 रुपये वाले प्लान को अधिक फायदे के साथ अपडेट कर दिया है।

जियोफोन 3 की जानकारी हुई उजागर, जानें कैसा होगा यह फोन

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल की ओर से यह प्लान पिछले साल पेश किया गया था, जो इस साल अधिक बेनिफिट के साथ अपडेट किया गया है। एयरटेल की ओर से इस प्लान में अभी तक हर दिन 1जीबी डाटा दिया जाता था जो 28 दिनों तक मिलता था। वहीं अब नई अपडेट के बाद एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में हर दिन 1.5जीबी डाटा मिला करेगा।

girl-with-phone-indian-7

एयरटेल की ओर से पहले जहां पूरे प्लान में कुल 28जीबी डाटा मिलता था वहीं अब अपडेट किए जाने के बाद एयरटेल ग्राहकों को समान कीमत पर कुल 42जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। यानि एयरटेल ग्राहक 14जीबी अतिरिक्त इंटरनेट डाटा का लाभ बिना किसी एक्स्ट्रा शुल्क का ले पाएंगे। इंटरनेट डाटा के साथ ही कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इन वॉयस कॉल का यूज़ लोकल व एसटीडी नंबरों के साथ ही रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगा।

बीएसएनएल ने अपडेट किए दो पोस्टपेड प्लान्स, अब मिलेगा डबल से भी ज्यादा डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

एयरटेल यूजर्स को इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी प्राप्त होंगे। आपकों बता दें एयरटेल द्वारा दिया जा रहा डाटा 4जीबी के साथ साथ 3जी नेट​वर्क पर भी रन करेगा। वहीं कंपनी की ओर से दी जाने वाली वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आएंगी। अनलिमिटेड कॉलिंग के बीच यूजर एक दिन में अधिकतम 250 मिनट की बात कर पाएंगे तथा एक हफ्ते में अधिकतम 1,000 मिनट की ही बात हो पाएगी।

The post एयरटेल का नया धमाका : 199 रुपये में 42जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs199-pre-paid-plan-42gb-4g-data-voice-call-offer-in-hindi/feed/ 0
एयरटेल यूजर्स को 119 रुपये में 28 दिनों के लिए मिलेगा हर दिन 2जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs199-plan-28-days-46gb-4g-data-unlimited-free-voice-call-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs199-plan-28-days-46gb-4g-data-unlimited-free-voice-call-in-hindi/#comments Wed, 31 Oct 2018 10:43:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24020 एयरटेल 28 दिनों के लिए 46 जीबी 4जी डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त दे रहा है।

The post एयरटेल यूजर्स को 119 रुपये में 28 दिनों के लिए मिलेगा हर दिन 2जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम बाजार में कंपनियों के बीच की प्रतिस्पर्धा नए प्लान के रूप में यूजर्स के सामने आती है। हर कंपनी कम से कम कीमत पर अधिक से अधिक बेनिफिट देने की जुगत में रहती है जिससे स्मार्टफोन यूजर्स को अपने नेटवर्क के जोड़े रखा जा सके। इसी कवायद में एयरटेल ने भी प्रीपेड कस्टमर्स के लिए 119 रुपये का नया प्लान पेश किया है जो 28 दिनों के लिए 46 जीबी 4जी डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त दे रहा है।

एयरटेल की ओर से 119 रुपये वाले प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डाटा की बात करें तो एयरटेल अपने इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डाटा दे रही है। पूरे महीने यानि 28 दिनों में एयरलेट ग्राहकों को कुल 46जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। इस डाटा का यूज़ 4जी के साथ साथ 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकेगा।

airtel

वॉयस बेनिफिट की बात करें तो एयरटेल यूजर्स 119 रुपये के रिचार्ज के बाद लोकल व एसटीडी नंबरों पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। आजकल जहां वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आती है वहीं एयरटेल के इस प्लान में वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री रहेगी। वहीं रोमिंग के दौरान भी वॉयस कॉल का यूज़ मुफ्त किया जा सकेगा। इसी तरह एयरटेल 119 रुपये वाले इस पैक में पूरे महीने की वेलिडिटी के लिए 300 एसएमएस प्रदान कर रही है।

जियो देगा सबसे सस्ती 5जी सर्विस, 2019 तक 99.9 फीसदी भारतीयों के पास होगी हाईस्‍पीड डाटा कनेक्टिविटी : अंबानी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल की ओर से 119 रुपये वाला प्लान सभी 22 टेलीकॉम सर्किल्स में जारी ​कर दिया गया है। लेकिन कई यूजर्स को जहां 119 के रिचार्ज पर उर्पयुक्त सभी बेनिफिट मिल रहे हैं वहीं कई यूजर्स को 119 रुपये में सिर्फ 14​ दिन की वेलिडिटी मिल रही है जिसमें हर दिन सिर्फ 1जीबी डाटा ही प्राप्त हो रहा है। ऐसे में एयरटेल के इस पैक में आपको कौन से बेनिफिट मिलेंगे इसे कंपनी की वेबसाइट या एयरटेल ऐप पर जाकर चैक किया जा सकता है।

The post एयरटेल यूजर्स को 119 रुपये में 28 दिनों के लिए मिलेगा हर दिन 2जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs199-plan-28-days-46gb-4g-data-unlimited-free-voice-call-in-hindi/feed/ 1
ये हैं एयरटेल प्रीपेड यूजर्स के लिए बेस्ट प्लान, जिसमें डाटा के साथ मिलती है कॉलिंग फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/best-plan-for-airtel-prepaid-user-in-hindi/ Mon, 15 Oct 2018 10:26:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23581 यदि आप हैं एयरटेल यूजर तो ये प्रीपेड प्लान हैं आपके लिए सबसे बेस्ट

The post ये हैं एयरटेल प्रीपेड यूजर्स के लिए बेस्ट प्लान, जिसमें डाटा के साथ मिलती है कॉलिंग फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप एयरटेल यूजर हैं और अपने लिए किसी बेस्ट प्लान की तलाश में हैं जिनमें कॉलिंग, मैसेजिंग और डाटा भी मिले तो आपके लिए 4 प्लान बेस्ट हैं जिनका ​जिक्र आगे हमनें किया है। आगे ​दिए गए ये प्लान पूरे भारत में एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं। इन प्लान में ढेर सारा 2जी, 3जी और 4जी डाटा के साथ कॉलिंग फ्री है।

एयरटेल 199 प्लान
यह एयरटेल का मंथली प्लान पैक है। 199 रुपये के इस प्लान में आपको हर रोज 1.4जीबी डाटा मिलेगा। एयरटेल का यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है। इस प्लान के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री है और आप फ्री इनकमिंग और आउट गोइंग रोमिंग काल का मज़ा ले सकते हैं। इसके साथ ही आपको हर रोज 100 एसएमएस मुफ्त मिलेगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस प्लान का लाभ 2जीबी, 3जी और 4जी सहित किसी भी डिवाइस पर लिया जा सकता है। आइडिया ने पेश किए तीन धमाकेदार प्लान, 90 दिनों के लिए मिलेगा 135जीबी 4जी डाटा साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल

एयरटेल 399 प्लान
एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान में डाटा बेनिफिट काफी अच्छा है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है और इस प्लान में आपको हर रोज 1.4जीबी डाटा मिलेगा। अर्थात आप 70 दिनों में 98जीबी डाटा का उपयोग कर पाएंगे। डाटा के साथ सभी तरह के लोकल और एसटीडी कॉलिंग मुफ्त है। वहीं रोमिंग के दौरान भी इन कमिंग या आउट गोइंग कॉल पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा। इस प्लान में हर रोज आपको 100 एसएमएस मुफ्त मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान का लाभ भी आप 2जी, 3जी और 4जी फोन पर ले सकते हैं।

एयरटेल 448 प्लान
यदि एक साथ कोई लंबा प्लान लेना चाहते हैं तो एयरटेल के​ 448 रुपये के प्लान का लाभ ले सकते हैं। एयरटेल का 448 रुपये वाले प्लान की वैधता 82 दिनों की है और इस प्लान में भी आपको हर रोज 1.4 जीबी डाटा मिलेगा। अर्थात 82 दिनों में आप 114.8जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। प्लान में सभी तरह के नेशनल कॉलिंग सहित रोमिंग के दौरान भी इन कमिंग या आउट गोइंग कॉल पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा। साथ ही साथ हर रोज आपको 100 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे। विश्व का पहला 6 कैमरे वाला फोन, लेनोवो करेगी 18 अक्टूबर को लॉन्च

एयरटेल 509 प्लान
एयरटेल के पास पूरे तीन महीने वाला भी एक प्लान है जिसका शुल्क 509 रुपये है। एयरटेल के 509 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिनों की है और इस दौरान आपको हर रोज 1.4जीबी डाटा मिलेगा। पूरे प्लान में आप कुल 126जीबी डाटा का उपयोग कर पाएंगे। कंपनी के अन्य प्लान की तरह इसमें भी सभी तरह के लोकल और नेशनल कॉलिंग फ्री मिलेंगे। इसके साथ ही हर रोज आप 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। खास बात यह कही जा सकती है कि एयरटेल का यह प्लान सभी 2जी, 3जी और 4जी प्रीपेड यूजर के लिए उपलब्ध है।

एयरटेल प्रीपेड यूजर कैसे करें बैलेंस चेक
airtel
यदि आप एयरटेल प्रीपेड यूजर हैं और अपने नंबर का बैलेंस और वैधता जांचना चाहते हैं तो आपको अपने फोन से *121# लिखकर डायल करना है। इसके साथ ही फोन में आपके नंबर से जुड़ी जानकारियां आ जाएंगी। जैसे माई आॅफर, डाटा आॅफर और टॉक टाइम आॅफर आदि। आप अपने जरूरत के हिसाब से बैलेंस और वैधता के बारे में नंबर डायल करेंगे और जानकारी आपके स्क्रीन पर होगी। इसके अलावा आवा 121 पर कॉल भी करके पता कर सकते हैं।

The post ये हैं एयरटेल प्रीपेड यूजर्स के लिए बेस्ट प्लान, जिसमें डाटा के साथ मिलती है कॉलिंग फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>