The post न्यू Airtel प्लान 2025 : देखें 28 दिन वाले रिचार्ज की पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारती एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई प्लान पेश करता है, जिनमें 28 दिन की वैधता वाले प्लान काफी लोकप्रिय हैं। ये प्लान उन यूजर्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद होते हैं जो हर महीने एक तय बजट में कॉलिंग, डाटा और एसएमएस सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं। वहीं, कई यूजर्स ऐसे प्लान्स को पसंद करते हैं क्योंकि वे न तो बहुत ज्यादा महंगे होते हैं और न ही लंबी अवधि के रिचार्ज का झंझट होता है। अगर आप एक महीने के लिए बैलेंस्ड और वैल्यू-फॉर-मनी प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो एयरटेल के 28 दिन की वैधता वाले प्लान (एयरटेल रिचार्ज प्लान 28 days) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
| रिचार्ज प्लान | बेनिफिट्स | वैधता |
| 199 रुपये | 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एमएसएम | 28 दिन |
| 299 रुपये | डेली 1जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस | 28 दिन |
| 301 रुपये | 3 महा के लिए मोबाइल जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन, 1GB डेली डाटा, 100SMS डेली, फ्री कॉलिंग | 28 दिन |
| 349 रुपये | डेली 1.5जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस | 28 दिन |
| 398 रुपये | डेली 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस | 28 दिन |
| 409 रुपये | डेली 2.5जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस | 28 दिन |
| 449 रुपये | डेली 3जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, एयरटेल एक्सट्रीम, डेली 100 एसएमएस | 28 दिन |
| 549 रुपये | डेली 3जीबी डाटा, डिज्नी प्लस हॉट्सटार सब्सक्रिप्शन अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस | 28 दिन |
एयरटेल अपने ग्राहकों को नेटवर्क कवरेज मैप पर 2G, 4G और 5G कनेक्टिविटी की उपलब्धता जांचने का विकल्प दे रहा है। यदि आप एयरटेल सिम उपयोग कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में नेटवर्क कितना मजबूत है, तो आप आसानी से इसकी जांच कर सकते हैं।
इसके लिए आपको बस airtel.in/wirelesscoverage वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां आपको अपने क्षेत्र में उपलब्ध नेटवर्क कवरेज की पूरी जानकारी मिलेगी, जिससे आप यह तय कर सकते हैं कि कौन-सा नेटवर्क आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।
एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 199 रुपये का है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 100 SMS हर दिन और 2GB डाटा मिलता है।
548 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 84 दिन वैधता के साथ आता है। इस रिचार्ज में यूजर्स को कुल 7जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली 100 SMS का लाभ मिलता है। वहीं, रिचार्ज में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
The post न्यू Airtel प्लान 2025 : देखें 28 दिन वाले रिचार्ज की पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Airtel Recharge Plan 2025 : 84 दिन वाले नए प्लान की पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एयरटेल अपनी बेहतरीन सर्विस और किफायती प्रीपेड प्लान्स के लिए जाना जाता है। जो यूजर्स लंबी वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और अन्य बेनिफिट्स चाहते हैं, उनके लिए एयरटेल के 84 दिन वाले प्लान्स (एयरटेल रिचार्ज प्लान 84 days) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को न केवल अधिक डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फ्री एसएमएस और कई अन्य एक्स्ट्रा फीचर्स भी शामिल होते हैं।
एयरटेल के 84 दिन वाले प्लान्स अलग-अलग कीमतों और सुविधाओं के साथ उपलब्ध हैं, जिससे हर यूजर अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही पैक चुन सकता है। आइए, जानते हैं एयरटेल के 84 दिन (airtel recharge plans list new) वाले सभी प्रमुख प्लान्स की डिटेल्स और उनके फायदे।
| रिचार्ज प्लान | बेनिफिट्स | वैधता |
| 548 रुपये | कुल 7जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस | 84 दिन |
| 859 रुपये | डेली 1.5जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस | 84 दिन |
| 1,199 रुपये | डेली 2.5जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस | 84 दिन |
| 1,029 रुपये | डेली 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस | 84 दिन |
| 1,798 रुपये | डेली 3जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस | 84 दिन |
एयरटेल अपने ग्राहकों को नेटवर्क कवरेज मैप पर 2G, 4G और 5G कनेक्टिविटी की उपलब्धता जांचने का विकल्प दे रहा है। यदि आप एयरटेल सिम उपयोग कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में नेटवर्क कितना मजबूत है, तो आप आसानी से इसकी जांच कर सकते हैं।
इसके लिए आपको बस airtel.in/wirelesscoverage वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां आपको अपने क्षेत्र में उपलब्ध नेटवर्क कवरेज की पूरी जानकारी मिलेगी, जिससे आप यह तय कर सकते हैं कि कौन-सा नेटवर्क आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।
548 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 84 दिन वैधता के साथ आता है। इस रिचार्ज में यूजर्स को कुल 7जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली 100 SMS का लाभ मिलता है। वहीं, रिचार्ज में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 199 रुपये का है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 100 SMS हर दिन और 2GB डाटा मिलता है।
The post Airtel Recharge Plan 2025 : 84 दिन वाले नए प्लान की पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio और Airtel 5G के आने से पहले जानें संभावित लॉन्च डेट, 5G SIM, 5G प्लान, 5G स्पीड और 5G बैंड के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Jio और Airtel ने अपनी 5G सर्विस को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस महीने के शुरुआत में संपन्न हुई स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान इन्होंने 5G स्पेक्ट्रम को लेकर भारी बोली लगाई और इसके साथ ही देश के सभी सर्किल में 5G सर्विस को लॉन्च करने का रास्ता भी साफ हो गया। इसके साथ ही हाल में ही दोनों कंपनियों ने इस महीने से 5G सेवा को लॉन्च करने की घोषणा भी कर दी है। ऐसे में सवाल यही है कि कैसा होगी जियो और एयरटेल की 5G सर्विस। क्या होगा प्लान और कब मिलेंगे सिम। इन्हीं सवालों का जवाब आगे हमने दिया है।

हाल में ही Reliance Jio के अध्यक्ष Akash Mukesh Ambani द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह घोषणा की गई थी कि भारत में जियो अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी एक से दो दिनों में अपनी 5G सर्विस से पर्दा उठा सकती है या फिर इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी शुरुआत मेट्रो शहरों से करने वाली है बाद में पूरे देश में रोल आउट किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 5G in India: क्या 5G अभी होगा फायदेमंद या 4G ही सही है, आप भी बताएं
स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान रिलायंस Jio ने सबसे ज्यादा पानी की रह पैसा बहाया है। कंपनी ने इसके लिए 88,078 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ऐसे में आशा यही होगी कि शुरुआत में 5G सर्विस महंगे होने वाले हैं। हो सकता है कि यह 4जी के मुकाबले 2 गुना ज्यादा महंगा हो।
वैसे तो कंपनी अपनी 5G सर्विस कुछ शहरों से शुरु करेगी। परंतु आशा है कि इसी महीने से पूरे देश में Jio की 5G SIM मिलना शुरू हो जाएगा। यह सिम जियो स्टोर के अलावा ऑथोराइल्थ जियो स्टोर पर भी मिल जाएगा।
वैसे तो 5G टेस्टिंग के दौरान कंपनी ने 1GBPS तक की डाटा स्पीड को छुआ था। परंतु कुछ माह पहले 91मोबाइल्स ने Jio ऑफिस से एक स्क्रीन शॉट लीक किया था जिसमें कंपनी 400 MBPS तक की स्पीड को टच कर रही थी। ऐसे में कह सकते हैं शुरुआत में तो 5G के तहत इतनी स्पीड यूजर्स को मिलने वाली है। यह स्पीड 4जी के मुकाबले 10 गुना ज्यादा जो जरूर होगा। इसे भी पढ़ें: क्या 4G SIM पर मिलेगी 5G सर्विस, या नए SIM की होगी जरूरत
5G स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान सरकार द्वारा कुल 72097.85MHz स्पेक्ट्रम बैंड नीलामी पर रखे गए थे और इस ऑक्शन में कंपनी ने 700MHz, 800MHz, 1800MHz, 3300MHz मिड फ्रीक्वेंसी बैंड्स तथा 26GHZ हाई फ्रीक्वेंसी बैंड को हासिल करने में सफल रही। सबसे खास बात कही जा सकती है कि कंपनी ने 700MHz बैंड को पूरे 22 सर्किल के लिए हासिल किया है। ऐसे में आशा है कि इन्हीं स्पेक्ट्रम बैंड पर कंपनी की 5G सर्विस लॉन्च होगी।
Jio ने पहले ही कह दिया है कि वह 5G के लिए इंडिजिनियस सर्विस को लॉन्च करेगी। अर्थात भारत में तैयार 5G सर्विस होगी जो दूसरों के मुकाबले किफायती होने वाली है।

Airtel ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करेगी। सबसे खास बात कही जा सकती है कि जियो को टक्कर देने के लिए कंपनी इसी महीने अपनी 5G सर्विस को लॉन्च कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Jio Independence Offer: यूजर्स को मिल रहा हैं 3,000 रुपये का ऑफर, जानें पूरा ऑफर
वैसे तो कंपनी ने पहले ही कह दिया है कि सेवाएं अब महंगी होगी और ARPU को उपर ले जाने वाली है। वहीं इस बार की 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान कंपनी ने 43,084 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ऐसे में 5G सर्विस को लेकर यही बात साफ है कि आपको महंगी कीमत चुकानी होगी।
Jio की तरह Airtel भी अपनी 5G सर्विस को पूरे देश में एक साथ लॉन्च नहीं करने वाली है बल्कि कंपनी कुछ शहरों से इसकी शुरुआत करने वाली है लेकिन 5G SIM जल्द ही पूरे देश में उपलब्ध होगी।
Airtel ने दावा किया है कि कंपनी 4जी के मुकाबले 100 एक्स बेहतर एक्सीरियंस देने वाली है। वैसे तो टेस्टिंग के दौरान कंपनी 1 जीबीपीएस से ज्यादा की स्पीड पाने में सफल रही है लेकिन यूजर्स को 400 और 500 एमबीपीएस तक की ही अधिकतम स्पीड मिलने वाली है।
Airtel ने 1800, 2100 और 2300MHz बैंड के साथ 3.5GBPS बैंड के साथ 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम पर पैसा लगाया है। इन बैंड्स की खूबी है कि ये कम लागत पर 100 गुणा बेहतर कवरेज देने की क्षमता रखते हैं।
The post Jio और Airtel 5G के आने से पहले जानें संभावित लॉन्च डेट, 5G SIM, 5G प्लान, 5G स्पीड और 5G बैंड के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Airtel के इस दांव ने दिखाया Jio को ठेंगा! 5जी स्पेक्ट्रम के लिए किया 4 साल का एडवांस पेमेंट, DoT को दिए 8312 करोड़ रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
5g in India की राह में 5G Spectrum auction का बड़ा पड़ाव सफलता पूर्वक पार हो चुका है। इंडियन टेलीकॉम ऑपरेटर अपने-अपने 5जी बैंड्स व 5जी स्पेक्ट्रम ले चुके हैं और Reliance Jio, Airtel और Vi जल्द ही 5G Service चालू कर सकते हैं। रिलायंस जिओ ने सबसे ज्यादा 5जी स्पेक्ट्म हासिल किए हैं जिसमें 700MHz 5G Band भी शामिल है। लेकिन भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (DoT) को 5जी नीलामी में हासिल हुए स्पेक्ट्रम के लिए सीधे 4 साल की एडवांस पेमेंट करके जिओ समेत पूरे टेलीकॉम बाजार को ही चौंका दिया है।
बेशक एयरटेल को जिओ की तुलना में कम 5जी स्पेक्ट्रम प्राप्त हुए हों लेकिन यह कंपनी इंडिया में 5जी सर्विस लाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। एयरटेल ने 5जी नेटवर्क जल्द से जल्द चालू करने की राह में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने दूरसंचार विभाग को 4 साल का अग्रिम भुगतान यानी एडवांस पेमेंट कर दी है। Airtel ने DoT को 4 साल के 8312 करोड़ रुपये दिए हैं।

एयरटेल के अनुसार 5जी स्पेक्ट्म नीलामी के बाद कंपनी को देने को कहा गया था तथा बाकी के बचे पैसे अगले 19 सालों तक देने का ऑप्शन था। लेकिन अपनी योजना के तहत एयरटेल ने सीधे 8312 करोड़ की पेमेंट कर दी है। बता दें कि Airtel ने 900MHz, 1800MHz, 2100MHz और 2300MHz बैंड के साथ 3.5GBPS बैंड और 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम पर पैसा लगाया है। इन बैंड्स की खूबी है कि ये कम लागत पर 100 गुणा बेहतर कवरेज देने की क्षमता रखते हैं।

5G Spectrum Auction में भारत सरकार की ओर से कुल 10 5G frequency bands को शामिल किया गया था। मोटे तौर पर ये लो फ्रीक्वेंसी बैंड, मिड फ्रीक्वेंसी बैंड और हाई फ्रीक्वेंसी बैंड में बांटे गए थे। इनमें से 600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz और 2500 MHz लो फ्रीक्वेंसी बैंड में आते हैं। वहीं 3300 MHz मीडियम फ्रीक्वेंसी बैंड है तथा 26GHz हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो वेव्स बैंड है।
The post Airtel के इस दांव ने दिखाया Jio को ठेंगा! 5जी स्पेक्ट्रम के लिए किया 4 साल का एडवांस पेमेंट, DoT को दिए 8312 करोड़ रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio को टक्कर देने Airtel 5G Service इसी महीने होगी लॉन्च, जानें बैंड, सिम और प्लान की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Airtel यूजर्स के लिए बेहद बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी Airtel ने घोषणा करते हुए बताया है कि इसी महीने यानी अगस्त कंपनी अपनी 5G Service शुरू करने वाली है। कुछ ही दिनों में कंपनी की 5G सर्विस आम यूजर्स के लिए अधिकारिक तौर पर उपलब्ध होगी। भारत में 5G सर्विस के विकास और विस्तार के लिए कंपनी ने Ericssion, Nokia और Samsung के साथ मिलाया है।
इससे पहले ही Airtel साफ कर चुका है कि पूरे देश में वह अपनी 5G सर्विस लॉन्च करेगी और इसके लिए Ericssion, Nokia और Samsung ये तीनों कंपनियां इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करेंगी। रही बात 5G सर्विस लॉन्च की तो माना जा रहा है कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा 5G सर्विस के लॉन्च की घोषणा की जा सकती है और इसी के साथ एयरटेल और जियो अपनी सेवाओं की घोषणा कर सकते हैं।
भारती एयरटेल ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी इसी महीने यानी अगस्त 2022 से इंडिया में अपनी 5जी सर्विस शुरू करने जा रही है। 5G network के लिए एयरटेल ने Ericsson, Nokia और Samsung जैसी तीन बड़ी टेक कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इन तीन कंपनियों के साथ ही मिलकर एयरटेल पूरे भारत में अपनी 5जी सर्विस का विस्तार करेगी तथा 5जी नेटर्वक व 5जी इंटरनेट प्रदान करेगी।

5G Spectrum Auction में भी Airtel ने Jio को तगड़ी टक्कर दी है। इस नीलामी में एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपए के 19867.8 MHZ spectrum का अधिग्रहण किया है। Department of Telecom द्वारा आयोजित इस स्पेक्ट्रम ऑक्शन में एयरटेल ने 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 3300 MHz और 26 GHz frequency 5G Spectrum को हासिल किया है।

5G Smartphone भारतीय बाजार में अपनी पैठ बना चुके हैं और 12,000 रुपये तक के बजट में आसानी से मिल जाते हैं। 5G Network भी चंद दिनों में चालू होने जा रहा है और अब बस 5G Sim का इंतजार है। अगर आप भी एयरटेल यूजर हैं तो बता दें कि एयरटेल की 5जी सर्विस का लाभ उठाने के लिए अगल से 5जी सिम की जरूरी नहीं पड़ेगी। मौजूदा 4G Airtel Sim अपने आप ही 5G Network को पकड़ लेगी।

सिर्फ एयरटेल ही नहीं बल्कि रिलायंस जिओ और वीआई समेत किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर ने अभी तक अपने 5G recharge plans को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इंडिया में मिलने वाले 5G Plan बाकी दुनिया की अपेक्षा में सस्ते रहने वाले हैं लेकिन भारतीय मोबाइल यूजर्स को 5G Service के लिए 4G की तुलना में अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे। वहीं सुनने में यह भी आ रहा है कि शुरूआत में कंपनी सिर्फ अपने प्रीमियम यूजर्स को ही 5जी नेटवर्क मुहैया कराएगी जो धीरे-धीरे साल 2022 के अंत तक या फिर वर्ष 2023 की शुरूआत में ही अन्य एयरटेल ग्राहकों को मिल पाएंगे।
The post Jio को टक्कर देने Airtel 5G Service इसी महीने होगी लॉन्च, जानें बैंड, सिम और प्लान की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>