The post एयरटेल पर लगा 5,00,00,000 का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
डिजीटल इंडिया की छांव में आज देश में कई ई-कॉमर्स साइट, पेमेंट बैंक, डिजीटल वॉलेट और पेमेंट ऐप बन रही है। अनेकों की इस भीड़ किसी एक को चुनना आम जनता के लिए आसान नहीं होता। किसी तरह भरोसा कर के लोग इन डिजीटल लॉकर्स में पैसा तो जमा कराते हैं लेकिन सिक्योरिटी और निजता का डर बना रहता है। देश के नाम डिजीटल बैंक एयरटेल पेमेंट बैंक को लेकर ऐसा ही मामला सामनें आया है जिसमें आरबीआई ने एयरटेल का दोषी मानते हुए उसपर 5 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
दरअसल एयरटेल पेमेंट बैंक को परिचालन संबंधी दिशानिर्देशों और केवाईसी प्रक्रिया में धांधले बाजी करने का दोषी पाया गया है और इस संदर्भ में भारतीय रिजर्व बैंक ने एयरटेल पेमेंट बैंक पर 5 करोड़ का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक का कहना है कि एयरटेल पेमेंट बैंक ने ग्राहकों की सहमति के बिना ही अपने बैंक में उनका खाता खोल दिया था और स्वयं ही लोगों की निजी जानकारी के जरिये केवाईसी की प्रक्रिया के साथ ही खिलवाड़ किया है।

आरबीआई की जांच रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल पेमेंट बैंक में 23 लाख से भी ज्यादा ग्राहकों के खातों में तकरीबन 47 करोड़ रुपये जमा हुए थे, जब्कि इस बात की जानकारी स्वयं उन खाताधारकों को भी नहीं थी। जब आरबीआई ने निरीक्षण किया और दस्तावेज़ों की छानबीन की तो यह बात सामनें आई की एयरटेल पेमेंट बैंक ने बैकिंग परिचालन से जुड़े नियमों का उल्लघंन किया है।
जानें कब और कहां-कहां हुआ आपके आधार कार्ड का उपयोग
यह छान बीन पिछले साल नंवबर व दिसंबर माह के दरम्यान चली और 15 जनवरी को रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया की तरफ से एयरटेल पेमेंट बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एयरटेल पेमेंट बैंक की दलीलों तथा व्यक्तिगत सुनवाई के बाद एयरटेल को दोषी करार दे दिया गया है और सजा के तौर पर एयरटेल पेमेंट बैंक पर 5 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।
बीएसएनएल का ‘लूट लो’ आॅफर, मिल रहा है 60 प्रतिशत तक का फायदा
गौरतलब है कि रिजर्व बैंक की ओर से यह पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया गया है कि इस गड़बड़ी और बाद में एयरटेल पेमेंट बैंक पर लगाए गए जुर्माने के बावजूद उसके लेनदेन और बैंक के ग्राहकों के पैसे तथा समझौतों पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा।
The post एयरटेल पर लगा 5,00,00,000 का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जियो के जवाब में एयरटेल फिर लाया धमाकेदार आॅफर, 349 रुपये के रिचार्ज पर 350 रुपये पैसे वापस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एक ओर जहां महीनो तक मुफ्त सर्विस देने वाली रिलायंल जियो ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर लोगों को चौंका दिया है वहीं देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स के लिए खास तोहफा लेकर आई है। एयरटेल की ओर से कंपनी के मासिक प्लान्स पर अब 100 प्रतिशत यानि पूरे के पूरे पैसे वापस दिए जा रहे हैं।
अब व्हाट्सऐप पर सेंट मैसेज कर सकेंगे डिलीट, जानें क्या है तरीका
एयरटेल की ओर से दिवाली आॅफर के नाम पर एक स्क्रीन चलाई जा रही है। इस आॅफर के तहत 348 रुपये व इससे ज्यादा के रिचार्ज पर एयरटेल ग्राहकों को पैसा वापस दिया जा रहा है। एयरटेल की ओर से दिया जा रहा कैशबैक यूजर को एक बार में नहीं बल्कि 7 रिचार्ज में थोड़ा-थोड़ा करके वापस किया जाएगा।

यादि आप 348 रुपये या 349 रुपये वाले प्लान से अपन नंबर रिचार्ज करते हैं तो पहला रिचार्ज करते ही आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके बाद अगले 6 महीने तक आप जब इन्ही मूल्य के रिचार्ज करेंगे तो 6 माह तक 50 रुपये आपके अकाउंट में क्रेडिट होते रहेंगे। यादि रिचार्ज होगा 349 रुपये का और कैशबैक मिलेगा 350 रुपये का।

इसी तरह 399 रुपये, 548 रुपये और 549 रुपये के रिचार्ज पर पहले महीने में 75 रुपये का कैशबैक मिलेगा तथा अगले 7 माह तक हर महीने 40रुपये यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट होंगे। इस तरह से हर एयरटेल यूजर को 1 रिचार्ज के पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे।
कुछ ही मिनटों में आॅउट-आॅफ-स्टॉक हो गया एप्पल का ये सबसे महंगा फोन
हालांकि यह आॅफर कब तक लागू होगा इस बाबत कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन फिलहाल यह आॅफर कंपनी की ओर से चालू रखा गया है। इस आॅफर का लाभ उठाने के लिए एयरटेल यूजर को एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिये रिचार्ज कराना होगा तथा इसी बैंक में रिचार्ज के पैसे रिफंड होंगे। एयरटेल द्वारा वापस दिए गए पैसे का उपयोग यूजर किसी भी कार्य में कर सकते हैं।
The post जियो के जवाब में एयरटेल फिर लाया धमाकेदार आॅफर, 349 रुपये के रिचार्ज पर 350 रुपये पैसे वापस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ग्राहकों को लुभाने ने लिए एयरटेल ने अपनी इस सर्विस में किया बड़ा बदलाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एयरटेल हमेशा से ही उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस का दावा करती है और सर्विस में परदर्शिता की बात करती है। इस पादर्शिता को बढ़ाने के लिए कंपनी ने एयरटेल के माय अकाउंट सर्विस को और बेहतर कर दिया है। कंपनी ने माय अकाउंट सेल्फ केयर पोर्टल को और एंडवांस एवं ग्राहकों के लिए काफी सुलभ बनाया है। नए सर्विस में एयरटेल यूजर अपने खर्चे जानने के साथ-साथ तुलना भी कर सकते हैं।
भारत में रिलायंस जियो पहली बार लाएगा 6 सीरीज में नंबर
दरअसल एयरटेल ने अब चले आ रहे माय अकाउंट के वेब इंटरफेस को बदल दिया है। नये इंटरफेस में एडवांस तथा समझने में आसान आंकड़ों के साथ विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस नये इंटरफेस में अब एयरटेल यूजर अपने पिछले बिल्स के साथ अपने यूजेज़ भी देख सकते है।

इस नये फ़ीचर के जरिये एयरटेल यूजर अपने द्वारा किए जा रहे उपभोग को जानने के साथ ही हर महीने में की गई कॉल तथा खर्च का ब्यौरा भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वर्तमान माह में हुआ यूज़ तथा पहले के माह में किए गए उपभोग को कंपेयर भी कर सकते हैं।
सेल्फी लेने के खास ट्रिक्स जिससे इंस्टाग्राम पर पा सकते हैं ढेरों लाइक्स और कमेंट्स
इसमें एयरटेल द्वारा मासिक खर्च के साथ हर तरह की लोकल, नेशनल व रोमिंग वॉयस कॉल, मोबाईल इंटरनेट डाटा, एसएमएस को भी ट्रैक कर सकते हैं। इस नये इंटरफेस में एयरटेल पेमेंट बैक यूजर्स के लिए बैलेंस, ट्राजेंक्शन्स, पेमेंट और रिचार्ज व ट्रांसफर जैसी सुविधाएं भी एक ही वेब इंटरफेस में दी जा रही है। ग्राहकों की सुविधा के लिए एयरटेल द्वारा किया गया यह बदलाव बेहद सुलभ है जो ग्राहकों को अच्छा अनुभव प्रदान करेगा।
The post ग्राहकों को लुभाने ने लिए एयरटेल ने अपनी इस सर्विस में किया बड़ा बदलाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सिम के साथ बैंकिंग सुविधा भी देगा एयरटेल, जानें कैसे महज़ 3 मिनट में खुलेगा खाता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वर्ष 2015 में ही कंपनियों को भारत में पेमेंट बैंक सेवा देने की अनुमति मिली थी। जिसमें एक एयरटेल भी था। कुछ माह पहले ही एयरटेल ने राजस्थान से अपनी पेमेंट बैंक सेवा की शुरुआत की थी। वहीं अब कंंपनी ने इसे देश भर में लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। वहीं इस मौके पर भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल भी मौजूद थे।
इस मौके पर एयरटेल द्वारा यह भी घोषणा की गई कि कंपनी अगले कुछ सालों में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। भारती की ओर से इस बैंक में बचत खाते पर 7.25 फीसद ब्याज देने की घोषणा की गई है।

अपने पायलट प्रोग्राम की सफलता के बाद भारती एंटरप्राइज़ेज द्वारा एयरटेल पेमेंट बैंक के देशव्याप्त कर दिया गया है। कोटक महिंद्रा बैंक के साथ 80:20 की हिस्सेदारी करते हुए भारती समूह ने अपना आॅनलाईन बैंक 29 राज्यों में तकरीबन 2,50,000 से ज्यादा एयरटेल रिटेल स्टोर्स के साथ शुरू कर दिया है।
एयरटेल पेमेंट बैंक एक डिजिटल बैंकिंग सेवा है जो बिना किसी कागज़ी कार्रवाही के ग्राहकों का सेविंग अकाउंट खोलती है। कंपनी के दावे अनुसार एयरटेल पेमेंट बैंक में महज़ 3 मिनट में कोई भी अकाउंट खोला जा सकता है। इस अकाउंट के माध्यम से न सिर्फ आॅनलाईन ट्रांजेक्शन्स किए जा सकते है बल्कि साथ ही एयरटेल रिटेल स्टोर्स पर कैश की जमा तथा निकासी भी की जा सकती है।
कैसे करेगा काम

एयरटेल पेमेंट बैंक पूर्णत: डिजिटल बैंक हैं। इसमें आपका मोबाईल नंबर की आपका बैंक अकांउट नंबर बनेगा।
नया खाता खुलवाने के लिए किसी भी नज़दीकी एयरटेल पेमेंट बैंक रिटेल स्टोर पर जाकर महज़ 3 मिनट में ही नया खाता चालू कराया जा सकता है। इसके लिए ग्राहक के आधार कार्ड पर अंकित यूआईडी नंबर जमा कराना होगा। यह बैंक ई-केवाईसी सपोर्टिड होगा।
6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी वाले नोकिया 8 की जानकारी लीक
अपने एयरटेल बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराने तथा निकालने के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक रिटेल स्टोर पर बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन करनी होगी। जिसमें फिंगरप्रिंट तथा डिजिटल सिक्नेचर शामिल होंगे।
एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिये आॅनलाईन शॉपिंग तथा मनी ट्रांसफर की सुविधा के साथ आपके बैंक खाते में जमा राशि पर 7.25 फीसद का ब्याज़ भी दिया जाएगा।

एयरटेल की ओर से सभी ग्राहकों को उनके बैंक अकाउंट में जमा कराए जाने वाले हर एक हर रुपये के लिए उनके रजिस्ट्रर्ड मोबाईल नंबर एक मिनट का टॉक टाइम मिलेगा।
अरूण जेटली ने एयरटेल पेमेंट बैंक की शुरूआत पर जहां यह माना कि इससे परंपरागत और नए तौर-तरीके वाले बैंकों के बीच प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। वहीं भारती समूह के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल का कहना था कि एयरटेल पेमेंट बैंक देश में बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोगों तक उनके मोबाइल के जरिये सस्ती और तीव्र डिजिटल बैंकिंग सेवा पहुंचाएगा तथा कागज़ी झंझटो और लंबी कतारों से निजात दिलाऐगा।
The post सिम के साथ बैंकिंग सुविधा भी देगा एयरटेल, जानें कैसे महज़ 3 मिनट में खुलेगा खाता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जानें एयरटेल के पेमेंट बैंक के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हाल में ही एयरटेल की पेमेंट बैंक सर्विस राजस्थान में शुरू की गई थी। सेवा शुरू करने के साथ ही कंपनी ने जानकारी दी कि महज दो सप्ताह में ही 1 लाख से ज्यादा सेविंग अकाउंट खोले गए। हालांकि एयरटेल द्वारा फिलहाल यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत ही चलाई जा रही है लेकिन अभी से ही कंपनी ने नया कीर्तिमान बना दिया है। एयरटेल ने 70 प्रतिशत से अधिक खाते ग्रामीण ईलाकों में खोले हैं। एयरटेल पेमेंट बैंक की इस सफलता के बाद अब कंपनी अपनी इस परियोजना को देश के दक्षिणी राज्यों में भी पहुंचाने की तैयारी में लग गई है।
नोटबंदी के बाद आम जनता को हो रही परेशानी के चलते एयरटेल पेमेंट बैंक लोगों तक पैसा पहुंचा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पेमेंट बैंक का लाइसेंस हासिल करने के बाद एयरटेल पहली कंपनी है जिसने अपनी पेमेंट बैंक सर्विस को शुरू कर दी है। आगे हमने एयरटेल की पमेंट बैंक सर्विस के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
क्या है पेमेंट बैंक
यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पंजीकृत बैंक है। इसमें एक 1 लाख की निर्धारित सीमा तक ही पैसों का लेन-देन किया जा सकता है। एयरटेल में रजिस्टर्ड खाताधारक एयरटेल के रिटेल आउटलेट्स पर कैश निकाल सकते हैं, कैश जमा कर सकते हैं और दूसरे खातों में पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

इस पेमेंट बैंक में ग्राहक का एयरटेल मोबाईल नंबर ही उसका खाता होता है जो आपके आधार कार्ड से लिंक होता है। पूरी तरह से डि़जिटल और पेपरलेस कार्य करने वाले इस बैंक के जरिये देश के किसी भी बैंक की किसी भी ब्रांच में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि एयरटेल पेमेंट बैंक में सेविंग अकाउंट खोलने के दौरान आप जितना पैसा अपने अकाउंट में डालेंगे उतने मिनट का फ्री टॉकटाइम मिलेगा। यदि आपने अपने अकांउट में 2,000 रुपये जमा कराए है तो कंपनी आपके नंबर पर 2,000 का फ्री टॉकटाइम देगी। मोबाईल बैलेंस की वैलिडिटी 30 दिन की होगी।
मार्च 2017 के बाद भी मुफ्त हो सकती है रिलायंस जियो की सर्विस
एयरटेल पेमेंट बैंक खुलवाए जाने वाले प्रत्येक खाते पर एयरटेल ग्राहकों को एक लाख का दुर्घटना बीमा भी देगी।
इसके साथ ही कंपनी सेविंग अकाउंट के तहत जमा धन राशि पर 7.25 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज भी देगी।
राजस्थान में एयरटेल पेमेंट बैंक की लोकप्रियता तथा बढ़ते ग्राहक सपोर्ट के बाद अब कंपनी देश के अन्य राज्यों में भी अपना विस्तार करने के लिए तैयार है।
5 ट्रिक्स से धीमे वाईफाई को कर सकते हैं सुपरफास्ट
वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि एयरटेल के पेमेंट बैंक में कोई भी मोबाइल उपभोक्ता अपना अकाउंट खोल सकता है। उसके लिए जरूरी नहीं कि आपके पास एयरटेल का ही नंबर हो। यदि आप नंबर पोर्ट भी करते हैं तो भी आपके मोबाइल नंबर से आपका खाता आॅपरेट होता रहेगा।
The post जानें एयरटेल के पेमेंट बैंक के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>