Airtel Plans | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 06 Jun 2023 03:42:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Airtel लाया सिर्फ 49 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान, देखें क्या है इसका फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-airtel-recharge-plan-49-rupees-data-pack-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-airtel-recharge-plan-49-rupees-data-pack-details/#respond Tue, 06 Jun 2023 03:42:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106296 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Bharti Airtel भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। Reliance Jio को पछाड़ने की चाह में कंपनी नए-नए ऑफर्स व प्लान लेकर आती रही है और इसी कड़ी में अब एयरटेल ने 49 रुपये की कीमत वाला एक सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह एक डाटा वाउचर (Data Voucher) है जिसकी डिटेल आगे […]

The post Airtel लाया सिर्फ 49 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान, देखें क्या है इसका फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यह 49 रुपये का डाटा वाउचर है।
  • इसमें इंटरनेट बेनिफिट मिलता है।
  • इसके अलावा 65 रुपये का प्लान भी है।

Bharti Airtel भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। Reliance Jio को पछाड़ने की चाह में कंपनी नए-नए ऑफर्स व प्लान लेकर आती रही है और इसी कड़ी में अब एयरटेल ने 49 रुपये की कीमत वाला एक सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह एक डाटा वाउचर (Data Voucher) है जिसकी डिटेल आगे पढ़ सकते हैं।

एयरटेल 49 रुपये प्लान

Airtel का 49 रुपये वाला प्लान डेटा वाउचर के तौर पर पेश किया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है इसमें कंपनी इंटरनेट डाटा का बेनिफिट दे रही है। यह डाटा वाउचर सिर्फ एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है जो एक बार रिचार्ज करने के बाद अगले 24 घंटे तक एक्टिव रहेगा।

cheap airtel recharge plan 49 rupees data pack details

49 रुपये के एयरटेल प्लान में कंपनी की ओर से 6GB DATA दिया जा रहा है। यह डाटा 4जी की स्पीड पर करेगा जिसे रिचार्ज होने कि अगले 24 घंटों के भीतर ही यूज़ करना होगा। यह डाटा रोलओवर नहीं होता है। यानी अगर 1 दिन पूरा होने पर भी 6जीबी डाटा का कुछ अंश बचा रहता है तो उसका इस्तेमाल अगले दिन नहीं किया जा सकेगा।

एयरटेल डाटा वाउचर सिर्फ इंटरनेट यूज़ करने की सुविधा देता है। इस प्लान में कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। वहीं यह रिचार्ज वाउचर एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी लेकर नहीं आता है। ये सभी बेनिफिट्स एयरटेल यूजर के नंबर पर पहले से एक्टिव प्लान के हिसाब से ही मिलेंगे।

एयरटेल 65 रुपये प्लान

लगे हाथ आपको बता दें कि एयरटेल की ओर से एक 65 रुपये का डाटा वाउचर भी पेश किया जा चुका है। इसमें यूजर्स को 4GB 4G Data मिलता है। इस प्लान में भी किसी तरह का कॉलिंग या मैसेज बेनिफिनिट नहीं मिलता है।

Airtel ₹49 Plan vs ₹65 Plan

अगर आप सोच रहे हैं कि 49 रुपये प्लान से ज्यादा कीमत होने पर भी उससे कम डाटा कैसे? तो आपको बता दें कि इस 65 रुपये वाले प्लान में कंपनी किसी तरह की कोई वैलिडिटी नहीं दे रही है। यानी इस 4जीबी डाटा का इस्तेमाल पहले से एक्टिव प्लान की वैधता के हिसाब से कितने ही दिनों तक किया जा सकता है। 49 रुपये वाले प्लान की तरह 24 घंटे में ही इसे यूज़ करने की जरूरत नहीं है।

The post Airtel लाया सिर्फ 49 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान, देखें क्या है इसका फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-airtel-recharge-plan-49-rupees-data-pack-details/feed/ 0
Airtel ने लगाया अपने ग्राहकों को तमाचा, 100 रुपये से कम वाले सभी प्लान्स किए बंद! https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-plan-price-hike-in-india-by-57-percent/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-plan-price-hike-in-india-by-57-percent/#respond Tue, 22 Nov 2022 05:34:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92549 Airtel ने अपने सबसे सस्ते प्रीपेड को बंद कर दिया है। यह रिचार्ज प्लान 98 रुपये का था।

The post Airtel ने लगाया अपने ग्राहकों को तमाचा, 100 रुपये से कम वाले सभी प्लान्स किए बंद! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने 100 रुपये से कम कीमत वाले अपने सभी रिचार्ज प्लान्स को बंद कर दिया है। अब कोई भी Airtel mobile recharge plan 100 रुपये से कम प्राइस पर उपलब्ध नहीं रहा है। इसके साथ ही एयरटेल ने minimum monthly recharge की कीमत में सीधे 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब सबसे सस्ता एयरटेल प्रीपेड प्लान 155 रुपये का हो गया है जो पहले सिर्फ 98 रुपये में मिल जाता था। एयरटेल के इस कदम ने टेलीकॉम बाजार में तगड़ी हलचल मचा दी है और चर्चा गर्म हो गई है कि अब फिर से देश में रिचार्ज प्लान्स महंगे होने वाले हैं।

Airtel ने अपने सबसे सस्ते प्रीपेड को बंद कर दिया है। यह रिचार्ज प्लान 98 रुपये का था। यह कंपनी का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान तो था ही वहीं साथ ही यह इकलौता ऐसा एयरटेली प्रीपेड प्लान था जो 100 रुपये से कम कीमत में मिलता था। लेकिन इस प्लान को पूरी तरह से बंद करने के बाद अब Cheapest Airtel Prepaid plan यानी सबसे सस्ता एयरटेल प्रीपेड प्लान 155 रुपये का हो गया है। यह पहले वाले रिचार्ज प्लान की तुलना में 57 रुपये अधिक है। यह बदलाव अभी हरियाणा और उड़ीसा सर्किल में हुआ है। यह भी पढ़ें: Airtel और Jio यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी रॉकेट जैसी 5G स्पीड

एयरटेल नंबर चालू रखना, पड़ेगा महंगा

98 रुपये वाले पुराने प्लान और 155 रुपये वाले नए प्लान की तुलना करें तो यकिनन नए प्लान में कंपनी अधिक बेनिफिट्स दे रही है तथा इसमें अधिक डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस सुविधा भी मिल रही है। लेकिन दोनों प्लान्स के बीच 57 रुपये का बड़ा अंतर है और यह अंतर उन लोगों को सबसे ज्यादा अखरने वाला है जो सिर्फ इनकमिंग चाले रखने के लिए रिचार्ज करवाते थे। यानी अब एयरटेल नंबर चालू रखने के लिए 57 रुपये एक्स्ट्रा चुकाने पड़ेंगे।

airtel prepaid plan price hike in india by 57 percent

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने फोन में इंटरनेट चलाने के लिए उसमें डाटा पैक डलवाने की बजाय घर या दफ्तर में लगे वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे अनेंक यूजर अपने फोन नंबर को इनकमिंग कॉल्स के लिए ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तथा किसी को फोन मिलाने की स्थिति में व्हाट्सऐप इत्यादि का ही यूज़ करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखने के लिए उसमें रिचार्ज करवाना होता है। अभी तक 98 रुपये का रिचार्ज यूज़ करने वाले एयरटेल यूजर्स को अब 57 रुपये अतिरिक्त चुकाते हुए 155 रुपये का रिचार्ज करवाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें: Airtel Data, Balance और SMS चेक करने का सबसे आसान तरीका, जानें

Airtel 155 plan डिटेल्स

एयरटेल का नए 155 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की ही बात करें तो इसे फिलहाल हरियाणा और उड़ीसा सर्किल में जारी किया गया है। यह एयरटेल प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें उपभोक्ताओं को कुल 1 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। यह GB 4G Data बिना किसी दैनिक लिमिट के आता है जो 24 दिन तक एक्टिव रहता है।

155 rs airtel prepaid plan details in hindi

Airtel 155 plan में कंपनी अपने उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देती है। ये वॉयस कॉल ऑन-नेटवर्क तथा ऑफ-नेटवर्क दोनों पर फ्री रहती है। इस एयरटेल प्रीपेड प्लान में कुल 300 एसएमएस दिए जाते हैं तथा कंपनी की ओर से मुफ्त हेलोट्यून्स और फ्री विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

The post Airtel ने लगाया अपने ग्राहकों को तमाचा, 100 रुपये से कम वाले सभी प्लान्स किए बंद! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-plan-price-hike-in-india-by-57-percent/feed/ 0
Airtel ने लॉन्च किया 155 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान! इस सस्ते रिचार्ज में मिलेगा क्या, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/155-rs-airtel-prepaid-plan-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/155-rs-airtel-prepaid-plan-details-in-hindi/#respond Tue, 22 Nov 2022 02:49:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92536 155 rs airtel prepaid plan details in hindi

The post Airtel ने लॉन्च किया 155 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान! इस सस्ते रिचार्ज में मिलेगा क्या, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Bharti Airtel ने कम कीमत वाले सस्ते प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट में एक और नया मोबाइल रिचार्ज प्लान जोड़ा है। नया एयरटेल प्रीपेड प्लान 155 रुपये में लॉन्च हुआ है जो म​हीने भर के इंटरनेट डाटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा देता है। 155 रुपये वाला Airtel prepaid plan देश के कई सर्किल्स में जारी कर दिया गया है तथा एयरटेल सिम यूजर अपने मोबाइल नंबर इस इस रिचार्ज को करवा सकते हैं। आगे इस नए एयरटेल प्लान (Airtel Plan) की पूरी डिटेल दी गई है।

Airtel 155 Plan

एयरटेल का नया 155 रुपये वाला रिचार्ज प्लान एक प्रीपेड प्लान है जिसे फिलहाल हरियाणा और उड़ीसा सर्किल में जारी किया गया है। यह एयरटेल प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 155 रुपये वाले एयरटेल रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को कुल 1 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो पूरे महीने यानी 24 दिन तक एक्टिव रहता है।

155 rs airtel prepaid plan details in hindi

1GB 4G Data बिना किसी दैनिक लिमिट के आता है और एयरटेल यूजर पूरे प्लान वैलिडिटी में कभी भी इस डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंटरनेट के अलावा इस रिचार्ज प्लान में कुल 300 एसएमएस दिए जाते हैं। ये एसएमएस भी बिना किसी डेली लिमिट के आते हैं और एयरटेल यूजर 24 दिनों तक कभी भी इन एसएमएस का यूज़ कर सकते हैं। ये एसएमएस पूरे देश में कहीं भी ​फ्री में भेजे जा सकते हैं।

155 rs airtel prepaid plan details in hindi

वॉयस कॉलिंग की बात करें तो Airtel 155 plan में कंपनी अपने उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है। इस प्लान में प्रीपेड यूजर्स को फ्री कॉलिंग दी जाती है जिनका इस्तेमाल पूरे महीने तक किया जा सकता है। ये वॉयस कॉल ऑन-नेटवर्क तथा ऑफ-नेटवर्क दोनों पर फ्री रहती है तथा रोमिंग के दौरान भी मुफ्त काम करती है। एयरटेल की ओर से प्लान में मुफ्त हेलोट्यून्स और फ्री विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

Airtel 199 Plan

यहां पहले से ही मार्केट में मौजूद एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए कुल 3जीबी डाटा मिलता है। यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है तथा पूरे महीने तक 3जीबी डाटा का इस्तेमाल बिना किसी दैनिक लिमिट के किया जा सकता है। इस प्लान में भी 300एसएमएस मिलते हैं तथा एयरटेल यूजर्स को पूरे महीने के लिए फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्राप्त होती है।

The post Airtel ने लॉन्च किया 155 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान! इस सस्ते रिचार्ज में मिलेगा क्या, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/155-rs-airtel-prepaid-plan-details-in-hindi/feed/ 0
Airtel ग्राहकों को बड़ा झटका, इन 4 प्लान में बस इतने दिन मिलेगी ये फ्री सर्विस https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-revises-4-postpaid-plans-free-amazon-prime-membership/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-revises-4-postpaid-plans-free-amazon-prime-membership/#respond Tue, 19 Apr 2022 06:14:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79093 एयरटेल ने 499 रुपये, 999 रुपये, 1199 रुपये और 1599 रुपये के पोस्टपेड प्लान को रिवाइज किया है।

The post Airtel ग्राहकों को बड़ा झटका, इन 4 प्लान में बस इतने दिन मिलेगी ये फ्री सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने कुछ समय पहले अपने यूजर्स को तगड़ा झटका देते हुए प्रीपेड प्लान की कीमत में इजाफा किया था। वहीं, इस बार कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, कंपनी ने चुपचाप अपने चार पॉप्युलर पोस्टपेड प्लान में मिलने बेनिफिट्स को कम कर दिया है। टेक साइट टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरटेल पोस्टपेड प्लान्स (Airtel Postpaid plan) के साथ मिलने वाले अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) के सब्सक्रिप्शन को एक साल से घटाकर 6 महीने कर दिया है। फिलहाल कंपनी अपने ग्राहकों को कुल 5 पोस्टपेड प्लान ऑफर करती है और इनमें से चार प्लान अमेजन प्राइम वीडियो बेनिफिट के साथ आते है, जिनमें बदलाव किए गए हैं।

Airtel Plan

एयरटेल के चार पोस्टपेड प्लान अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर करते हैं। इन प्लान में 499 रुपये, 999 रुपये, 1199 रुपये और 1599 रुपये के इन पोस्टपेड प्लान शामिल हैं। इन प्लान में पहले 1 साल का अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन दिया जाता था। लेकिन, बदलाव के बाद प्राइम सब्सक्रिप्शन की अवधि को घटाकर छह महीने कर दिया गया है। हालांकि, मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स जैसे डाटा और कॉल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा सभी चार पोस्टपेड प्लान एक साल और उससे अधिक के लिए मुफ्त Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 200Mbps की स्पीड के साथ मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट और बहुत कुछ

airtel rs 319 prepaid recharge plan with 31 days validity 2gb daily data free call

Airtel postpaid plans

  • Airtel का 499 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल, 200 जीबी तक रोलओवर के साथ 75 जीबी मंथली डाटा, 100 एसएमएस / दिन, 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम सदस्यता, 1 साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल, शॉ अकादमी लाइफटाइम एक्सेस, विंक प्रीमियम और बहुत कुछ मिलता है।
  • Airtel का 999 रुपये वाला प्लान: इसमें भी अनलिमिटेड कॉल, 200 जीबी तक रोलओवर के साथ 100 जीबी मंथली डाटा, 100 एसएमएस / दिन, 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम सदस्यता, 1 साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल, शॉ अकादमी लाइफटाइम एक्सेस, विंक प्रीमियम और बहुत कुछ मिलता है। इसके अलावा यह परिवार के सदस्यों के लिए दो मुफ्त ऐड-ऑन नियमित वॉयस कनेक्शन भी प्रदान करता है।
  • Airtel का 1199 रुपये वाला प्लान: दूसरे प्लान की तरह ही इसमें भी अनलिमिटेड कॉल, 200 जीबी तक रोलओवर के साथ 150 जीबी मंथली डाटा, 100 एसएमएस / दिन, 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम सदस्यता, 1 साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल, शॉ अकादमी लाइफटाइम एक्सेस, विंक प्रीमियम और बहुत कुछ प्रदान करता है। यह प्लान परिवार के सदस्यों के लिए दो मुफ्त ऐड-ऑन नियमित वॉयस कनेक्शन भी देता है।

लेटेस्ट वीडियो

  • Airtel का 1599 रुपये वाला प्लान: अनलिमिटेड कॉल, 200 जीबी तक रोलओवर के साथ 250 जीबी मंथली डाटा, 100 एसएमएस / दिन, 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप, 1 साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल, शॉ एकेडमी लाइफटाइम एक्सेस, विंक प्रीमियम और बहुत कुछ मिलता है। इसके अलावा प्लान में परिवार के सदस्यों के लिए तीन मुफ्त ऐड-ऑन नियमित वॉयस कनेक्शन भी दिए जाते हैं।

The post Airtel ग्राहकों को बड़ा झटका, इन 4 प्लान में बस इतने दिन मिलेगी ये फ्री सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-revises-4-postpaid-plans-free-amazon-prime-membership/feed/ 0
359 और 599 रुपये वाले ​Recharge Plan पर Airtel दे रहा है सीधे 50 रुपये का डिस्काउंट, ऐसे मिलेगा ऑफर का मुफ्त लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-giving-rs-50-discount-on-359-and-599-rupee-daily-data-recharge-plans/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-giving-rs-50-discount-on-359-and-599-rupee-daily-data-recharge-plans/#respond Wed, 29 Dec 2021 09:17:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72821 Airtel Rs 359 और Rs 599 वाले daily data recharge plans पर 50 रुपये की छूट दे रही है।

The post 359 और 599 रुपये वाले ​Recharge Plan पर Airtel दे रहा है सीधे 50 रुपये का डिस्काउंट, ऐसे मिलेगा ऑफर का मुफ्त लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea तीनों ही कंपनियां बीते दिनों अपने यूजर्स को तगड़ा झटका दे चुकी है। इन्होंने अपने Recharge Plan को महंगा करते हुए टेलीकॉम बाजार की सूरत ही बदल दी है। मोबाइल यूजर्स के पास ऑप्शन नहीं है कि पैसे बचाने के लिए किस कंपनी को चुना जाए और ऐसे में ये कंपनियां अपने यूजर्स का नाराज़गी भी झेल रही है। लेकिन इन सबके बीच अपने फैंस को थोड़ी खुशी देने के लिए एयरटेल ने नई चाल चली है। Airtel कंपनी Rs 359 और Rs 599 वाले daily data recharge plans पर 50 रुपये का discount दे रही है।

रिचार्ज पर मिलेगी 50 रुपये की छूट

Airtel द्वारा यह डिस्कांउट ऑफर ​चुनिंदा प्लान्स पर ही लागू किया गया है। जो एयरटेल यूजर्स कंपनी के 359 रुपये वाले और 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का रिचार्ज करेंगे उन्हें कंपनी 50 रुपये की छूट देगी। यानी 359 रुपये वाले प्लान का रिचार्ज करने पर 309 रुपये लगेंगे और 599 रुपये वाला रिचार्ज करने पर 549 रुपये ही चुकाने होंगे। यहां एक बात गौर करने वाली है कि इस प्लान में ​यूजर्स को डिस्काउंट तभी मिलेगे जब उन प्लान्स का रिचार्ज Airtel Thanks App के जरिये किया जाएगा। यह भी पढ़ें : ऑनलाइन ऑर्डर किया था 1 लाख का iPhone, डिब्बे में मिली टॉयलेट पेपर में लिपटी Dairy Milk चॉकलेट

Airtel 359 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 359 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो यह रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत कंपनी अपने यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4जी डाटा देती है। प्रतिदिन 2 जीबी के हिसाब से एयरटेल यूजर्स 359 रुपये वाले प्लान में कुल 56 जीबी इंटरनेट डाटा का लाभ उठा सकते है।

Airtel giving Rs 50 discount on 359 and 599 rupee daily data recharge plans

इसके साथ ही उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तथा हर दिन 100 एसएमएस भी प्रदान किए जाते हैं। एयरटेल ऑफर के तहत यूजर्स को एक्स्ट्रा 2जीबी डाटा भी मिल रहा है।

Airtel 599 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 599 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्रीपेड प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कंपनी की ओर से प्रतिदिन 3 जीबी 4जी डाटा दिया जाता है।

Airtel giving Rs 50 discount on 359 and 599 rupee daily data recharge plans

हर दिन 3 जीबी के हिसाब से एयरटेल यूजर्स कुल 84 जीबी इंटरनल डाटा का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तथा 100एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। यह प्लान Disney+ Hotstar Mobile एक्सेस के साथ आता है।

The post 359 और 599 रुपये वाले ​Recharge Plan पर Airtel दे रहा है सीधे 50 रुपये का डिस्काउंट, ऐसे मिलेगा ऑफर का मुफ्त लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-giving-rs-50-discount-on-359-and-599-rupee-daily-data-recharge-plans/feed/ 0
Airtel ने लगाया जख्म पर मरहम! प्लान महंगे करने के बाद अब कंपनी देगी हर दिन 0.5GB Data Free https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-giving-daily-500mb-data-free-on-rs-265-299-719-839-plan-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-giving-daily-500mb-data-free-on-rs-265-299-719-839-plan-offer/#comments Sat, 27 Nov 2021 02:30:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71017 यह 500एमबी डाटा ऑफर 265 रुपये, 299 रुपये, 719 रुपये और 839 रुपये वाले चार टैरिफ प्लान्स पर मिलेगा।

The post Airtel ने लगाया जख्म पर मरहम! प्लान महंगे करने के बाद अब कंपनी देगी हर दिन 0.5GB Data Free first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की बड़ी और पुरानी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने बीते दिनों अपने 15 Prepaid Plans के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी और ये सभी टैरिफ प्लान कल यानि 26 नवंबर से नई कीमतों के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं। एयरटेल इंडिया के इस प्लान्स में कंपनी ने 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है जो एयरटेल यूजर्स को नागवार गुजरी है। ग्राहकों को प्रतिक्रिया देखने के बाद अब एयरटेल कंपनी ने अपने यूजर्स को थोड़ी राहत पहुॅंचाने का प्रयास किया है। Airtel ने 4 प्लान्स पर स्पेशल ऑफर की घोषणा की है जिसके साथ यूजर्स को हर दिन 500MB Data Free प्राप्त होगा।

इन Airtel Plans पर मिलेगा Free Internet data

एयरटेल की ओर से यह 500एमबी डाटा ऑफर चार प्लान्स पर पेश किया गया है जिनमें 265 रुपये, 299 रुपये, 719 रुपये और 839 रुपये वाले टैरिफ प्लान शामिल है। इन सभी प्लान में हर दिन 500एमबी डाटा एक्स्ट्रा दिया जाएगा जो प्लान में मिलने वाले डाटा के साथ ही काम करेगा और प्लान की वैलिडिटी तक वैध रहेगा। बता दें कि ये चारों प्लान पहले क्रमश: 219 रुपये, 249 रुपये, 598 रुपये और 698 रुपये में आते थे लेकिन 26 नवंबर के बाद से इनके दाम बढ़ा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : महंगे हुए AIRTEL के सभी प्रीपेड प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट

मिलेगा यह फायदा

फ्री 500एमबी डाटा बेनिफिट की बात करें तो एयरटेल के 265 रुपये वाले प्लान में हर दिन 1 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है। लेकिन अब ऑफर के तहत इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी नहीं बल्कि 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। यह फ्री ऑफर 28 दिनों के लिए प्राप्त होगा।

एयरटेल का 299 रुपये वाला प्लान भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है जिसमें कंपनी की ओर से हर दिन 1.5 जीबी डाटा दिया जाता है। कंपनी द्वारा जारी किए गए ऑफर के हम एयरटेल ग्राहक इस प्लान में हर दिन 2 जीबी इंटरनेट डाटा का लुफ्त उठा सकेंगे।

Airtel giving daily 500mb data free on rs 265 299 719 839 plan offer

एयरटेल 719 प्लान को कंपनी की ओर से 84 दिनों के लिए जारी किया गया है। इस प्लान में भी यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन प्राप्त होता है। लेकिन अब ऑफर के तहत 84 दिनों तक एयरटेल यूजर्स इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डाटा का लाभ पा सकेंगे।

एयरटेल 839 प्लान भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को हर दिन 2 जीबी इंटरनल डाटा दिया जाता है। अब नए ऑफर में 500 एमबी डाटा फ्री मिलने के बाद एयरटेल यूजर्स इस प्लान में हर दिन 2.5 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

The post Airtel ने लगाया जख्म पर मरहम! प्लान महंगे करने के बाद अब कंपनी देगी हर दिन 0.5GB Data Free first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-giving-daily-500mb-data-free-on-rs-265-299-719-839-plan-offer/feed/ 1
यहां देखें Airtel के सभी रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट, प्रतिदिन डाटा व कॉलिंग से लेकर वैलिडिटी तक का पूरा ब्यौरा https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-prepaid-plan-list-latest-2020-data-benefit-validity-price-recharge-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-prepaid-plan-list-latest-2020-data-benefit-validity-price-recharge-offers/#comments Fri, 15 May 2020 13:40:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44179 Airtel के सभी प्लान्स देख पाएंगे और अपनी पसंद व यूज़ अनुसार चुन भी पाएंगे।

The post यहां देखें Airtel के सभी रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट, प्रतिदिन डाटा व कॉलिंग से लेकर वैलिडिटी तक का पूरा ब्यौरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम कंपनियों अपने प्रोफिट के सामने यूजर्स के बेनिफिट को लेकर चलती है। इसकी वजह बेशक मार्केट में मची प्रतिस्पर्धा हो, लेकिन इसका फायदा सीधे तौर पर कस्टमर्स को ही हो रहा है। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea के साथ ही सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL भी अपने ग्राहकों को कम से कम कीमत पर अधिक से अधिक सुविधाएं देने की कोशिश में हैं। इन्हीं में से एक एयरटेल भी नए नए ऑफर्स के साथ ही सस्ते तथा किफायती प्लान्स ला रही है। आज हमनें एयरटेल के सभी प्लान्स की लिस्ट बनाई है, जिसे पढ़कर एक ही जगह पर Airtel द्वारा जारी 24 दिनों से लेकर 365 दिनों तक के सभी प्लान्स को देख पाएंगे और अपनी पसंद व यूज़ अनुसार उन्हें चुन भी पाएंगे।

24 दिन वाले प्लान्स

Airtel 129 रुपये की कीमत वाले प्लान में यूजर्स को 24 दिनों के लिए 1 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 24 दिनों में कुल 300एसएमएस प्राप्त होंगे।

Airtel 199 रुपये वाले प्लान में हर दिन यूजर के नंबर पर 1 जीबी 4जी डाटा क्रेडिट होगा। यानि पूरी प्लान में एयरटेल ग्राहक कुल 24 जीबी डाटा का लाभ उठा पाएंगे। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 100एसएमएस प्रतिदिन प्राप्त होंगे

airtel offering 12gb 4g double data on 98 rupees data add on pack free offer reliance jio 101 benefits

28 दिन वाले प्लान्स

Airtel 149 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों में कुल 2 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 28 दिनों में कुल 300एसएमएस प्राप्त होंगे।

Airtel 219 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों तक हर दिन 1 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। यानि पूरे महीने में ग्राहकों के नंबर पर कुल 28 जीबी डाटा क्रेडिट होगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100एसएमएस भी मिलेंगे।

Airtel 249 रुपये वाले प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। इस प्लान में एयरटेल कस्टमर कुल 42 जीबी 4जी डाटा के साथ असीमित कॉल और प्रतिदिन 100एसएमएस का लाभ उठा पाएंगे।

यह भी पढ़ें : Airtel का धाकड़ ऑफर, सिर्फ 98 रुपये में मिलेगा हाई स्पीड 12 जीबी 4जी डाटा

Airtel 298 रुपये वाला उपभोक्ताओं को हर दिन 2 जीबी 4जी डाटा देता है। यानि पूरे प्लान में कस्टमर्स कुल 56 जीबी इंटरनेट डाटा का फायदा उठा पाएंगे। इस प्लान में भी हर दिन 100एसएमएस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्राप्त हो रही है।

Airtel 398 रुपये वाला प्लान हर दिन 3 जीबी 4 डाटा बेनिफिट के साथ ही आता है। यह एयरटेल के सबसे पाप्युलर प्लान्स में से एक है। इसमें 28 दिनों में कुल 84 जीबी इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100एसएमएस प्रतिदिन प्राप्त होते हैं।

Bharti airtel prepaid plan list latest 2020 data benefit validity price recharge offers

56 दिन वाले प्लान्स

Airtel 399 रुपये वाला प्लान 56 दिनों तक हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा देता है। इस प्लान में कुल 84 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है जिसके साथ हर दिन 100एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी प्राप्त होती है।

Airtel 449 प्लान 2 जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ आत है। इस प्लान में पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 112 जीबी 4जी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100एसएमएस प्राप्त होते हैं।

Airtel 558 रुपये वाले प्लान की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन में हर दिन 3 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। पूरे प्लान में यूजर्स कुल 168 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा जिसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100एसएमएस प्रतिदिन शामिल रहेंगे।

Bharti airtel prepaid plan list latest 2020 data benefit validity price recharge offers

84 दिन वाले प्लान्स

Airtel 379 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान दे रहा है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 6 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा जिसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तथा कुल 900एसएमएस प्राप्त होंगे।

Airtel 598 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों तक हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा दे रहा है। यानि पूरे प्लान में मिलेगा कुल 126 जीबी डाटा। इसके साथ प्लान में कॉलिंग पूरी तरह से फ्री रहेगी और साथ ही हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।

Airtel 698 रुपये वाले प्लान की बात करें इसमें कंपनी हर दिन 2 जीबी 4जी डाटा दे रही है जिस हिसाब से पूरे प्लान में 168 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100एसएमएस भी प्लान में मिलेंगे।

airtel offering 12gb 4g double data on 98 rupees data add on pack free offer reliance jio 101 benefits

365 दिन वाले प्लान्स

Airtel 1498 रुपये वाला वार्षिक प्लान 12 महीनों में 24 जीबी 4जी डाटा देता है। इसके साथ ही प्लान में 365 दिनों के लिए कुल 3600एसएमएस मिल रहे हैं। वहीं कंपनी की ओर से वॉयस कॉलिंग पूरी तरह से फ्री दी जा रही है

Airtel 2398 रुपये में 365 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है। यानि पूरे प्लान में कुल 547.5 जीबी डाटा प्राप्त होगा। वहीं साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही कंपनी हर दिन 100एसएमएस भी दे रही है।

नोट : उपरोक्त प्लान की उपलब्धता आपके नेटवर्क ज़ोन पर भी निर्भर करती है और विभिन्न सर्किल्स में प्लान की कीमत व सर्विसेज़ में भी भिन्नता पाई जा सकती है।

The post यहां देखें Airtel के सभी रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट, प्रतिदिन डाटा व कॉलिंग से लेकर वैलिडिटी तक का पूरा ब्यौरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-prepaid-plan-list-latest-2020-data-benefit-validity-price-recharge-offers/feed/ 1
Airtel दे रहा है 499 रुपये में 56 दिनों तक 2 जीबी 4G डाटा प्रतिदिन, एक साथ पेश किए ये तीन शानदार प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-new-tariff-plan-56-28days-per-day-2gb-4g-data-unlimited-calling-rs-129-399-499-reliance-jio-vodafone-idea-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-new-tariff-plan-56-28days-per-day-2gb-4g-data-unlimited-calling-rs-129-399-499-reliance-jio-vodafone-idea-benefits/#respond Mon, 09 Dec 2019 10:11:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38683 इन प्लान्स की कीमत क्रमश: 219 रुपये, 399 रुपये और 499 रुपये है।

The post Airtel दे रहा है 499 रुपये में 56 दिनों तक 2 जीबी 4G डाटा प्रतिदिन, एक साथ पेश किए ये तीन शानदार प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea ने इस महीने की शुरूआत में ही साफ कर दिया था कि ये टेलीकॉम कंपनियां देश में अपने टैरिफ प्लान्स बढ़ाने वाली है। Reliance Jio ने जहां 6 दिसंबर को अपने नए प्लान जारी कर दिए थे वहीं Airtel और Vodafone Idea के नए टैरिफ प्लान 3 दिसंबर से बाजार में आ चुके हैं। तीनों कंपनियों को प्राइस बढ़ाने के बाद यूजर्स की नाराजगी का शिकार होना पड़ा है। और शायद यही वजह है कि Airtel ने अपने उपभोक्ताओं को थोड़ा शांत करने के उद्देश्य से तीन और नए प्लान मार्केट में उतार दिए हैं। Airtel ने ये प्लान 28 दिन और 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ लॉन्च किए हैं जो यूजर्स को डाटा और कॉलिंग का बेनिफिट देंगे। इन प्लान्स की कीमत क्रमश: 219 रुपये, 399 रुपये और 499 रुपये है।

Airtel 219 रुपये प्लान

एयरटेल ने यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को हर दिन 1 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है। यानि पूरी वेलिडिटी के दौरान Airtel यूजर कुल 28 जीबी डाटा का यूज़ कर पाएंगे। प्रतिदिन डाटा के साथ ही उपभोक्ताओं को कंपनी की ओर से हर दिन 100एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। वहीं Airtel यूजर्स हेलो ट्यून्स, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक तथा एयरटेल एक्सट्रीम ऐप भी यूज़ कर पाएंगे।

Airtel new tariff plan 56 28days per day 2gb 4g data unlimited calling rs 129 399 499 Reliance Jio Vodafone Idea benefits

Airtel 399 रुपये प्लान

एयरटेल का यह प्लान 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है जिसका यूज़ प्रीपेड ग्राहक कर पाएंगे। बता दें कि प्लान्स अपडेट होने के बाद Airtel का कोई भी प्लान 56 दिनों के लिए नहीं था। 399 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को 56 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी 4G डाटा दिया जाएगा जो पूरे महीने में प्रतिदिन के हिसाब से 84 जीबी डाटा। इस प्लान में कंपनी की ओर से हर दिन 100एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। वहीं Airtel यूजर्स को हेलो ट्यून्स, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक तथा एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का एक्सेस भी मिलेगा।

Airtel 499 रुपये प्लान

499 रुपये की कीमत वाला यह प्लान भी Airtel कंपनी द्वारा 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया गया है जो प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है। यानि पूरे प्लान की वेलिडिटी के दौरान एयरटेल उपभोक्ता कुल 112 जीबी डाटा का यूज़ कर पाएंगे। इसके साथ ही इस प्लान में भी कंपनी की ओर से हर दिन 90एसएमएस भी दिए जाएंगे और Airtel यूजर्स हेलो ट्यून्स, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक तथा एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का यूज़ कर पाएंगे।

Airtel new tariff plan 56 28days per day 2gb 4g data unlimited calling rs 129 399 499 Reliance Jio Vodafone Idea benefits
courtesy-The Financial Express

कॉलिंग बेनिफिट की बात करें तो Airtel ने अपने इस तीनों प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग दी है। ये कॉल लोकल व एसटीडी नंबरों के साथ ही रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। एयरटेल एफयूपी लिमिट हटाते हुए अपने यूजर्स को ऑन-नेटवर्क तथा ऑफ-नेटवर्क दोनों नंबरों फ्री कॉलिंग दे रही है। यानि Airtel यूजर्स किसी भी कंपनी के नंबर पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।

The post Airtel दे रहा है 499 रुपये में 56 दिनों तक 2 जीबी 4G डाटा प्रतिदिन, एक साथ पेश किए ये तीन शानदार प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-new-tariff-plan-56-28days-per-day-2gb-4g-data-unlimited-calling-rs-129-399-499-reliance-jio-vodafone-idea-benefits/feed/ 0