Airtel Prepaid Plans | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 19 May 2026 10:41:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Airtel का 500 रुपये से कम वाला सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/#respond Tue, 19 May 2026 10:41:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196544 टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों की जरूरत और बजट के हिसाब से कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करती है। अगर आप 500 रुपये से कम बजट में अपने लिए एक बेहतरीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो एयरटेल के पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली […]

The post Airtel का 500 रुपये से कम वाला सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों की जरूरत और बजट के हिसाब से कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करती है। अगर आप 500 रुपये से कम बजट में अपने लिए एक बेहतरीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो एयरटेल के पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली हाई-स्पीड डेटा, लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स, जैसे- Airtel Xstream Play, JioHotstar Mobile और Adobe Express Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं एयरटेल के सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान की पूरी डिटेलः

एयरटेल का सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान (2026)

प्लान वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स
₹199 28 दिन, कुल 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Hellotunes, Airtel Xstream Play
₹219 28 दिन, कुल 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium
₹299 28 दिन, 1GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Spam Protection, Hellotunes, Adobe Express Premium
₹319 1 महीना, 1.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Apple Music, Google One 30GB, Xstream Play
₹349 28 दिन, 1.5GB/दिन 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Spam Protection, Apple Music, Hellotunes
₹355 30 दिन, कुल 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Adobe Express Premium, Hellotunes
₹361 30 दिन, कुल 50GB डेटा JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
₹379 30 दिन, 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Unlimited 5G, Google One, Apple Music
₹399 28 दिन, 2.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग JioHotstar Mobile, Unlimited 5G
₹409 28 दिन, 2.5GB/दिन 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Sony LIV, Xstream Play, Unlimited 5G
₹429 30 दिन, 2.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Unlimited 5G, Xstream Play
₹449 28 दिन, 4GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Xstream Play Premium, JioHotstar, Apple Music
₹469 84 दिन, बिना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS Hellotunes, Adobe Express Premium
₹489 77 दिन, कुल 6GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 600 SMS Xstream Play, Hellotunes

Airtel ₹199 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन बजट विकल्प है जो मुख्य रूप से अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं और इंटरनेट का उपयोग बहुत ही कम करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें पूरी अवधि के लिए कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें मुफ्त हैलो ट्यून्स (Hellotunes), एयरटेल एक्सट्रीम प्ले की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹219 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 219 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में कुल 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों को भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और पूरी वैलिडिटी के दौरान इस्तेमाल करने के लिए कुल 300 SMS दिए जाते हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर, इसमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप (Airtel Xstream Play) का फ्री एक्सेस शामिल है, जिससे आप अपने फोन पर एंटरटेनमेंट कंटेंट देख सकते हैं। साथ ही, एडोब एक्सप्रेस प्रीमिय (12 महीनों) और फ्री हेलो ट्यून्स की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹299 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए एक किफायती विकल्प है, जो कम कीमत में रोज डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें एयरटेल की ओर से ‘India’s 1st Spam Fighting Network’ का प्रोटेक्शन मिलता है, जो फ्रॉड कॉल्स को रोकने में मदद करता है। साथ ही मुफ्त हेलो ट्यून्स (Hellotunes) का एक्सेस भी शामिल है। इसके अलावा, आपको 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी कीमत तकरीबन 4,000 रुपये है।

Airtel ₹319 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए एक आदर्श मंथली पैक है जो रोजाना डेटा और लंबी वैलिडिटी का बैलेंस चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 1 महीने (30 दिन) की है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान के तहत देश भर में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही, ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की 12 महीने की सदस्यता, मुफ्त हैलो ट्यून्स, गूगल वन (30 जीबी क्लाउड स्टोरेज) और ऐपल म्यूजिक का एक्सेस भी मिलता है।

Airtel ₹349 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी के बेस्टसेलर पैक्स में से एक है, जो उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो रोज इंटरनेट का सामान्य उपयोग करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड 5जी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें स्पैम और स्कैम कॉल्स से सुरक्षा देने वाला स्पेशल प्रोटेक्शन मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को हेलो ट्यून्स, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), ऐपल म्यूजिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

Airtel ₹355 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 355 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन प्रोफेशन्स और यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी डेली लिमिट के एकमुश्त डेटा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की है और इसमें बिना किसी दैनिक बाध्यता के कुल 25GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान में देश भर के सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। इसके साथ, 5 रुपये का टॉक टाइम भी मिलता है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में इसमें एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने) के फायदे मिलते हैं। इसके साथ, हैलो ट्यून्स सेट करने की सुविधा भी मिलती है।

Airtel ₹361 डेटा प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 361 रुपये वाला प्लान कंपनी का सबसे बड़ा बल्क डेटा बूस्टर पैक है, जो उन यूजर्स के लिए है जिन्हें बिना डेली लिमिट के भारी-भरकम डेटा की आवश्यकता होती है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें एक बार में कुल 50GB हाई-स्पीड डेटा दे दिया जाता है। इस पैक में कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यह मुख्य रूप से केवल डेटा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है, ताकि यूजर्स बिना किसी रुकावट के बड़ी फाइलें डाउनलोड कर सकें या हाई-डेफिनिशन में वीडियो स्ट्रीमिंग का मजा ले सकें। इस प्लान में जियो हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹379 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेस्ट वैल्यू पैक है जो पूरे 1 महीने (30 दिन) की वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों को देश भर में सभी नेटवर्क्स पर पूरी तरह अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यदि आप एयरटेल के 5G नेटवर्क क्षेत्र में हैं, तो इसमें पूरी तरह अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। इसके अतिरिक्त, इस प्लान में 30 दिनों के लिए Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज, ऐपल म्यूजिक (Apple Music) एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), हैलो का मुफ्त एक्सेस मिलता है।

Airtel ₹399 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार है जो एंटरटेनमेंट और क्रिकेट के दीवाने हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 70GB) मिलता है। प्लान के तहत बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में यह प्लान बेहद दमदार है। इसमें 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप लाइव स्पोर्ट्स और ट्रेंडिंग शोज देख सकते हैं। इसके अलावा, एलिजिबल एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium (करीब ₹4000 मूल्य का) और हैलो ट्यून का एक्सेस मिलता है।

Airtel ₹409 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 409 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन हैवी इंटरनेट यूजर्स के लिए है जिन्हें हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ प्रीमियम एंटरटेनमेंट भी चाहिए। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड 5जी डेटा मिलता है। प्लान में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। साथ ही, 5 रुपये का टॉक टाइम भी मिलता है

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में यह प्लान बेहद दमदार है। इसमें Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन और Airtel Xstream Play (20+ OTT ऐप्स) का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, एलिजिबल एरिया में रहने वाले ग्राहकों को पूरी तरह अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी दिया जाता है। इसके साथ, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने) और हैलो ट्यून की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹429 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 429 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो 28 दिनों के बजाय पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेली डेटा चाहते हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। ग्राहकों को देश भर के सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें भी 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा शामिल है। इसके साथ ही यूजर्स को एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले (Airtel Xstream Play) का एक्सेस, मुफ्त हैलो ट्यून्स और एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीना) का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹449 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन हैवी यूजर्स के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है जिन्हें प्रतिदिन बहुत ज्यादा इंटरनेट की जरूरत होती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें रोज 4GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो यह प्लान प्रीमियम फीचर्स से भरा हुआ है। इसमें ग्राहकों को JioHotstar Mobile (28 दिन) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही, Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस दिया जाता है जिससे 20+ OTT ऐप्स (जैसे Sony LIV, Lionsgate Play आदि) देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, 5G इनेबल्ड एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा, Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), ऐपल म्यूजिक और हैलो ट्यून का एक्सेस शामिल है।

Airtel ₹469 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 469 रुपये वाला प्रीपेड प्लान विशेष रूप से उन बेसिक फोन यूजर्स या बुजुर्गों के लिए बनाया गया है जिन्हें इंटरनेट डेटा की बिल्कुल जरूरत नहीं होती है, बल्कि वे सिर्फ कॉलिंग चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों (लगभग 3 महीने) की है। इसमें कोई डेटा नहीं मिलता है, लेकिन पूरे 84 दिनों के लिए ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और कुल 900 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो लंबी वैलिडिटी के दौरान एक्टिव रहने के लिए इसमें मुफ्त हैलो ट्यून्स और 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹489 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 489 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेहतरीन वैल्यू पैक है जो बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं और मध्यम डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 77 दिनों की है और इसमें पूरी अवधि के लिए एकमुश्त कुल 6GB डेटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल्स और कुल 600 SMS शामिल हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर, इसमें 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, हैलो ट्यून और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (फ्री कंटेंट) की सुविधा मिलती है।

The post Airtel का 500 रुपये से कम वाला सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/feed/ 0
Airtel के 56 दिन वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स (2025), जानें प्राइस और बेनिफिट्स https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-56-days-recharge-plan/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-56-days-recharge-plan/#respond Fri, 03 Oct 2025 11:17:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183720 अगर आप ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें बैलेंस्ड डाटा, कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स का कॉम्बिनेशन मिले, तो फिर Airtel के 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इन प्लान्स में आपको डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स, फ्री SMS और कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स जैसे हैलोट्यून, AI […]

The post Airtel के 56 दिन वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स (2025), जानें प्राइस और बेनिफिट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें बैलेंस्ड डाटा, कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स का कॉम्बिनेशन मिले, तो फिर Airtel के 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इन प्लान्स में आपको डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स, फ्री SMS और कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स जैसे हैलोट्यून, AI टूल सब्सक्रिप्शन और OTT एक्सेस मिलते हैं। खास बात यह है कि एयरटेल के इन 56 दिन वाले कुछ प्रीपेड प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। आइए जान लेते हैं इन प्लान्स के बारे में डिटेल सेः

Airtel 56 दिन वाले प्लान्स की लिस्ट (2025)

प्लान वैलिडिटी बेनिफिट्स
₹579 56 दिन   1.5GB/दिन (कुल 84GB), अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, फ्री हैलोट्यून, Perplexity Pro AI 12 महीने, 5G शामिल नहीं
₹619 60 दिन 1.5GB/दिन (कुल 84GB), अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, फ्री हैलोट्यून, Perplexity Pro AI 12 महीने, 5G शामिल नहीं
₹649 56 दिन 2GB/दिन (कुल 112GB), अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G डाटा, फ्री हैलोट्यून, Perplexity Pro AI 12 महीने
₹838 56 दिन 3GB/दिन (कुल 168GB), अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G डाटा, Amazon Prime Lite (56 दिन), Airtel Xstream Premium (22 OTT ऐप्स), फ्री हैलोट्यून, Perplexity Pro AI 12 महीने

Airtel ₹579 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

एयरटेल का 579 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 1.5GB डाटा (कुल 84GB), असीमित लोकल, STD और रोमिंग कॉल, साथ ही प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। हालांकि इस प्लान में 5G डाटा का लाभ शामिल नहीं है। डाटा लिमिट खत्म होने बाद स्पीड घटकर 16Kbps रह जाती है। वहीं प्रतिदिन 100 SMS का कोटा खत्म होने के बाद लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसडीटी एसएमएस के लिए 1.5 रुपये खर्च करना होगा। इसके साथ एयरटेल के इस प्लान में फ्री हैलोट्यून और perplexity pro ai का 12 महीनों के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Airtel ₹619 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

एयरटेल का 619 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 1.5GB डाटा (कुल 84GB), असीमित लोकल, STD और रोमिंग कॉल, साथ ही प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। हालांकि इस प्लान में 5G डाटा का लाभ शामिल नहीं है। डाटा लिमिट खत्म होने बाद स्पीड घटकर 16Kbps रह जाती है। वहीं प्रतिदिन 100 SMS का कोटा खत्म होने के बाद लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसडीटी एसएमएस के लिए 1.5 रुपये खर्च करना होगा। इसके साथ एयरटेल के इस प्लान में फ्री हैलोट्यून और perplexity pro ai का 12 महीनों के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Airtel ₹649 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

एयरटेल का 649 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 56 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इसमें प्रतिदिन 2GB डाटा (कुल 112GB), असीमित लोकल, STD, रोमिंग कॉल और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी मिलता है, जो इसे हाई-स्पीड इंटरनेट चाहने वालों के लिए बेहतर बनाता है। डाटा लिमिट खत्म होने बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है। वहीं प्रतिदिन 100 SMS का कोटा खत्म होने के बाद लोकल SMS के लिए 1 रुपये और एसडीटी SMS के लिए 1.5 रुपये का भुगतान करना होगा। साथ ही, इस प्लान में फ्री हैलोट्यून, perplexity pro ai का 12 महीनों के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं हैं।

Airtel ₹838 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

एयरटेल का 838 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को प्रतिदिन 3GB डाटा (कुल 168GB), असीमित लोकल, STD और रोमिंग कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। डाटा लिमिट खत्म होने बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। वहीं प्रतिदिन 100 SMS का कोटा खत्म होने के बाद लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसडीटी एसएमएस के लिए 1.5 रुपये का भुगतान करना होगा। साथ ही, इस प्लान में 56 दिनों की Amazon Prime lite मेंबरशिप भी शामिल है। इसके साथ एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम (22 ओटीटी ऐप्स), फ्री हैलोट्यून, perplexity pro ai का 12 महीनों के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। खासकर यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर हैं, जो डाटा और एंटरटेनमेंट दोनों का लाभ उठाना चाहते हैं।

Airtel प्रीपेड रिचार्ज कैसे करें?

Airtel रिचार्ज करने के लिए आपके पास कई आसान विकल्प उपलब्ध हैं।

Airtel Thanks App से रिचार्ज

  •  अपने मोबाइल में Airtel Thanks App इंस्टॉल कर लें।
  •  फिर ऐप खोलकर Recharge सेक्शन में जाएं।
  •  अपना मोबाइल नंबर डालें और प्लान चुनें।
  •  पेमेंट UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करें।
  •  पेमेंट कंफर्म होते ही आपका नंबर तुरंत रिचार्ज हो जाएगा।

अगर आप Airtel Thanks App से रिचार्ज करते हैं तो कई बार आपको एक्स्ट्रा कैशबैक, कूपन और रिवॉर्ड्स भी मिल जाते हैं।

Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट से

  •  ब्राउजर में airtel.in ओपन करें।
  •  Prepaid Recharge पर क्लिक करें।
  •  फिर अपना मोबाइल नंबर डालकर प्लान चुनें।
  •  पेमेंट करने के बाद तुरंत रिचार्ज एक्टिवेट हो जाएगा।

UPI Apps (Paytm, PhonePe, Google Pay, Amazon Pay)

  •  अपने पसंदीदा UPI ऐप में Recharge सेक्शन में जाएं।
  •  मोबाइल नंबर डालें, ऑपरेटर में Airtel चुनें।
  •  ₹579, ₹619, ₹649, ₹838 या फिर कोई अन्य प्लान सलेक्ट कर लें।
  •  पेमेंट कंफर्म करें और कुछ ही सेकंड में रिचार्ज हो जाएगा।

इसके अलावा, अपने आसपास के Airtel स्टोर या मोबाइल रिचार्ज दुकान पर जाएं। वहां मोबाइल नंबर और पसंदीदा प्लान बताएं। दुकानदार रिचार्ज करके तुरंत कन्फर्मेशन SMS दे देगा।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या Airtel के सभी 56 दिन वाले प्रीपेड प्लान्स में 5G डाटा मिलता है?

नहीं, सभी प्लान्स में 5G डाटा उपलब्ध नहीं है। ₹579 और ₹619 वाले प्लान्स में आपको 5G डाटा नहीं मिलता है। वहीं ₹649 और ₹838 वाले प्रीपेड प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डाटा दिया जाता है, जिससे आपको हाई-स्पीड इंटरनेट का पूरा फायदा मिलता है। अगर आप 5G यूजर हैं और डाटा ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो ₹649 या ₹838 वाले प्लान आपके लिए सही विकल्प हैं।

अगर मेरी डेली SMS लिमिट खत्म हो जाती है तो क्या चार्ज लगेगा?

Airtel हर प्लान में प्रतिदिन 100 SMS फ्री देता है। जब यह लिमिट पूरी हो जाती है, तो उसके बाद लोकल SMS के लिए ₹1 प्रति मैसेज और STD SMS के लिए ₹1.5 प्रति मैसेज का चार्ज देना पड़ता है। इसलिए अगर आप बार-बार SMS भेजते हैं, तो ध्यान रखें कि डेली कोटा खत्म होने के बाद अतिरिक्त खर्च लगेगा।

क्या इन प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलता है

हां, लेकिन केवल ₹838 वाले प्लान में। इस प्लान में आपको 56 दिनों के लिए Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन और Airtel Xstream Premium का एक्सेस (22 OTT ऐप्स) मिलता है। बाकी प्लान्स यानी ₹579, ₹619 और ₹649 में OTT बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं, बल्कि इनमें सिर्फ बेसिक सर्विसेज जैसे कॉलिंग, डाटा और हैलोट्यून मिलते हैं।

Airtel इन प्लान्स के साथ मिलने वाला Perplexity Pro AI सब्सक्रिप्शन क्या है?

Airtel अपने सभी इन प्लान्स के साथ 12 महीनों का Perplexity Pro AI सब्सक्रिप्शन फ्री में देता है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल है, जो आपको स्टडी, नॉलेज सर्च, रिसर्च, बिजनेस प्लानिंग और प्रोडक्टिविटी टास्क में मदद करता है। इसे अलग से खरीदने पर आपको खर्च करना पड़ता, लेकिन Airtel इसे बिना अतिरिक्त शुल्क के दे रहा है।

मेरे लिए कौन सा प्लान सबसे बेहतर रहेगा?

यह पूरी तरह आपके उपयोग पर निर्भर करता है। अगर आप बेसिक डाटा और कॉलिंग यूज करते हैं, तो ₹579 सबसे बेहतर है। अगर थोड़ी ज्यादा वैलिडिटी चाहिए तो ₹619 चुनें। हाई-स्पीड 5G और ज्यादा डाटा चाहते हैं तो ₹649 आपके लिए अच्छा विकल्प होगा। वहीं अगर आपको डाटा के साथ-साथ OTT और एंटरटेनमेंट की भी जरूरत है, तो ₹838 वाला प्लान बेस्ट रहेगा।

The post Airtel के 56 दिन वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स (2025), जानें प्राइस और बेनिफिट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-56-days-recharge-plan/feed/ 0
एयरटेल प्रीपेड को पोस्टपेड में कैसे बदलें, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-ko-postpaid-mein-kaise-badle/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-ko-postpaid-mein-kaise-badle/#respond Mon, 02 Sep 2024 10:02:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=151925 अगर आप एयरटेल प्रीपेड प्लान का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन इसे एयरटेल पोस्टपेड प्लान (Airtel Postpaid plans) में बदलना चाहते हैं, तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के किया जा सकता है। पोस्टपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और टेक्स्टिंग, डाटा रोलओवर, ऐड-ऑन कनेक्शन, हाई इंटरनेट स्पीड और फ्री ऐप एक्सेस जैसे कई […]

The post एयरटेल प्रीपेड को पोस्टपेड में कैसे बदलें, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप एयरटेल प्रीपेड प्लान का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन इसे एयरटेल पोस्टपेड प्लान (Airtel Postpaid plans) में बदलना चाहते हैं, तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के किया जा सकता है। पोस्टपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और टेक्स्टिंग, डाटा रोलओवर, ऐड-ऑन कनेक्शन, हाई इंटरनेट स्पीड और फ्री ऐप एक्सेस जैसे कई फायदे मिलते हैं। इसके अलावा, पोस्टपेड प्लांस कई अन्य बेनिफिट्स के साथ आती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे एयरटेल प्रीपेड को पोस्टपेड में कैसे बदलें (airtel prepaid ko postpaid mein kaise badle)?

Airtel प्रीपेड को पोस्टपेड में ऐसे बदलें ऑनलाइन

एयरटेल प्रीपेड प्लान को ऑनलाइन पोस्टपेड में बदलने के लिए एयरटेल वेबसाइट या फिर Airtel Thanks ऐप की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: सबसे पहले एयरटेल वेबसाइट पर रजिस्टर करें या अपने मोबाइल नंबर से एयरटेल थैंक्स ऐप में लॉग इन करें।

Airtel prepaid to postpaid

स्टेप-2:
अब आपको होम स्क्रीन पर मेन्यू में प्रीपेड वाले सेक्शन में ‘प्रीपेड टू पोस्टपेड’ वाले विकल्प को सलेक्ट करना होगा।


स्टेप-3: फिर यहां पर आपको कनेक्शन टाइप में Prepaid to Postpaid को सलेक्ट कर लें।



स्टेप-4:
अपना प्रीपेड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, अपना नाम, अल्टरनेटिव नंबर दर्ज करें और इसे ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करें।



स्टेप-5:
यहां आपको ‘Confirm’ या फिर ‘Upgrade to Postpaid’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
स्टेप-6: आपका अनुरोध 24 घंटे के भीतर पूरा हो जाएगा और एयरटेल कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव सत्यापन के लिए आपके घर आएगा। एक्जीक्यूटिव को अपना पता प्रमाण और पहचान प्रमाण प्रदान करें।
स्टेप-7: सत्यापन के बाद कुछ ही घंटों में ट्रांजिशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यदि आपके प्रीपेड प्लान पर कोई टॉक-टाइम बैलेंस बचा है, तो इसे पहले महीने के लिए जेनरेट आपके पोस्टपेड बिल में समायोजित किया जाएगा।

Airtel प्रीपेड प्लान को पोस्टपेड में ऑफलाइन ऐसे बदलें

आप एयरटेल प्रीपेड प्लान को ऑफलाइन एयरटेल स्टोर के माध्यम से भी पोस्टपेड में कनवर्ट कर सकते हैं। एयरटेल स्टोर के माध्यम से प्रीपेड प्लान को पोस्टपेड में बदलने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: सबसे पहले अपने नजदीकी एयरटेल स्टोर पर विजिट करें।
स्टेप-2: यहां पर आप एयरटेल स्टोर एक्जीक्यूटिव को अपने प्रीपेड प्लान को पोस्टपेड में बदलने के बारे में बताएं।
स्टेप-3: आपको एक माइग्रेशन फॉर्म दिया जाएगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, पता व अन्य डिटेल दर्ज करना होगा। फिर अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को सबमिट करें।
स्टेप-4: अपने आधार कार्ड को अपनी पहचान और एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट के तौर पर प्रस्तुत करें।
स्टेप-5: एक बार जब एयरटेल एक्जीक्यूटिव आपकी डिटेल को सत्यापित कर लेता है, तो आपको उसी नंबर के साथ एक नया पोस्टपेड सिम प्राप्त होगा।

पोस्टपेड सिम कुछ ही घंटों में एक्टिवेट हो जाती है। हालांकि इस बीच आपका प्रीपेड सिम निष्क्रिय रहेगा। यदि आपके पोस्टपेड सिम को सक्रिय करने में अधिक समय लगता है, तो आप दोबारा स्टोर पर जा सकते हैं या एयरटेल की ग्राहक सेवा हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं।

प्रीपेड से पोस्टपेड सिम में स्विच करने के फायदे

एयरटेल प्रीपेड प्लान को पोस्टपेड कनेक्शन में बदलने पर आपको कई तरह के फायदे भी मिलते हैंः

  • पोस्टपेड कनेक्शन यूजर को नियत तारीख के बाद बिल का भुगतान करने के लिए हमेशा ग्रेस पीरियड दी जाती है। इस दौरान आपको सेवाओं का उपयोग करने में कोई समस्या नहीं होगी।
  • पोस्टपेड योजनाएं आपके द्वारा उपयोग की गई सर्विसेज के लिए मंथली बिल प्रदान करती हैं, जिससे बजट बनाना और अपने खर्च मैनेज करना आसान हो जाता है।
  • पोस्टपेड प्लान अक्सर प्रीपेड प्लान की तुलना में अधिक डाटा और कॉल सुविधाएं प्रदान करते हैं। यदि आपको ज्यादा डाटा की जरूरत पड़ती है, तो पोस्टपेड प्लान एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
  • प्रीपेड कनेक्शन की तुलना में पोस्टपेड कनेक्शन अक्सर अधिक नेटवर्क कवरेज प्रदान करते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। खास कर ऐसी स्थिति में जब आप बिजनेस या ट्रैवल के दौरान अपने फोन पर ज्यादा निर्भर हैं।
  • पोस्टपेड योजनाओं के साथ कुछ आकर्षक रिवॉर्ड भी शामिल होते हैं, जैसे कि ऑनलाइन शॉपिंग पर शानदार डील, हैंडसेट सिक्योरिटी आदि। इसके साथ, फ्री में एयरटेल एक्सस्ट्रीम, विंक म्यूजिक, अमेजन प्राइम वीडियो का एक साल का सब्सक्रिप्शन, एक साल की डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता, फ्री हैलो ट्यून, एयरटेल सिक्योर

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या मैं अपने एयरटेल प्रीपेड सिम को ऑनलाइन पोस्टपेड सिम में बदल सकता हूं?

हां, आप एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करके या एयरटेल वेबसाइट पर जाकर अपने प्रीपेड सिम को ऑनलाइन पोस्टपेड सिम में बदल सकते हैं। वहां आपको ‘प्रीपेड से पोस्टपेड’ सेक्शन में जाना होगा और ओटीपी प्राप्त करने के लिए अपना डिटेल दर्ज करना होगा। साथ ही, जरूरी डॉक्यूमेंट भी सबमिट करना होगा, जैसे कि आधार आदि।

क्या मैं बिना नंबर बदले प्रीपेड को पोस्टपेड में बदल सकता हू?

प्रीपेड से पोस्टपेड कनेक्शन में बदलने पर आपको अपना नंबर बदलने की जरूरत नहीं होती है, इसलिए आपको नया फोन नंबर लेने के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

स्टोर पर जाए बिना एयरटेल प्रीपेड को पोस्टपेड में कैसे बदल सकते हैं?

आप या तो एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। स्टोर पर गए बिना अपने एयरटेल प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड कनेक्शन में बदलने के लिए अपना डिटेल जमा करना होगा।

प्रीपेड से पोस्टपेड कनेक्शन में बदलने में कितना समय लगता है?

टेलीकॉम कंपनियों को पोस्टपेड कनेक्शन एक्टिवेट करने के लिए यूजर के पते का सत्यापन करना होता है। एक बार जब आप सभी दस्तावेज जमा कर देते हैं और नया पोस्टपेड सिम प्राप्त कर लेते हैं, तो कंपनी का एक कार्यकारी सत्यापन के लिए पते पर आ सकता है। वेरिफिकेशन होने के बाद सिम कुछ ही घंटों में एक्टिवेट हो जाता है।

प्रीपेड कनेक्शन की तुलना में पोस्टपेड कनेक्शन में क्या लाभ मिलते हैं ?

प्रीपेड से पोस्टपेड कनेक्शन पर स्विच करने के कुछ सामान्य लाभ मिलते हैं, जैसे कि आपको बार-बार टॉप-अप करने की जरूरत नहीं पड़ती है। कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है आदि।

The post एयरटेल प्रीपेड को पोस्टपेड में कैसे बदलें, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-ko-postpaid-mein-kaise-badle/feed/ 0
Airtel ने लगाया अपने ग्राहकों को तमाचा, 100 रुपये से कम वाले सभी प्लान्स किए बंद! https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-plan-price-hike-in-india-by-57-percent/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-plan-price-hike-in-india-by-57-percent/#respond Tue, 22 Nov 2022 05:34:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92549 Airtel ने अपने सबसे सस्ते प्रीपेड को बंद कर दिया है। यह रिचार्ज प्लान 98 रुपये का था।

The post Airtel ने लगाया अपने ग्राहकों को तमाचा, 100 रुपये से कम वाले सभी प्लान्स किए बंद! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने 100 रुपये से कम कीमत वाले अपने सभी रिचार्ज प्लान्स को बंद कर दिया है। अब कोई भी Airtel mobile recharge plan 100 रुपये से कम प्राइस पर उपलब्ध नहीं रहा है। इसके साथ ही एयरटेल ने minimum monthly recharge की कीमत में सीधे 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब सबसे सस्ता एयरटेल प्रीपेड प्लान 155 रुपये का हो गया है जो पहले सिर्फ 98 रुपये में मिल जाता था। एयरटेल के इस कदम ने टेलीकॉम बाजार में तगड़ी हलचल मचा दी है और चर्चा गर्म हो गई है कि अब फिर से देश में रिचार्ज प्लान्स महंगे होने वाले हैं।

Airtel ने अपने सबसे सस्ते प्रीपेड को बंद कर दिया है। यह रिचार्ज प्लान 98 रुपये का था। यह कंपनी का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान तो था ही वहीं साथ ही यह इकलौता ऐसा एयरटेली प्रीपेड प्लान था जो 100 रुपये से कम कीमत में मिलता था। लेकिन इस प्लान को पूरी तरह से बंद करने के बाद अब Cheapest Airtel Prepaid plan यानी सबसे सस्ता एयरटेल प्रीपेड प्लान 155 रुपये का हो गया है। यह पहले वाले रिचार्ज प्लान की तुलना में 57 रुपये अधिक है। यह बदलाव अभी हरियाणा और उड़ीसा सर्किल में हुआ है। यह भी पढ़ें: Airtel और Jio यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी रॉकेट जैसी 5G स्पीड

एयरटेल नंबर चालू रखना, पड़ेगा महंगा

98 रुपये वाले पुराने प्लान और 155 रुपये वाले नए प्लान की तुलना करें तो यकिनन नए प्लान में कंपनी अधिक बेनिफिट्स दे रही है तथा इसमें अधिक डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस सुविधा भी मिल रही है। लेकिन दोनों प्लान्स के बीच 57 रुपये का बड़ा अंतर है और यह अंतर उन लोगों को सबसे ज्यादा अखरने वाला है जो सिर्फ इनकमिंग चाले रखने के लिए रिचार्ज करवाते थे। यानी अब एयरटेल नंबर चालू रखने के लिए 57 रुपये एक्स्ट्रा चुकाने पड़ेंगे।

airtel prepaid plan price hike in india by 57 percent

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने फोन में इंटरनेट चलाने के लिए उसमें डाटा पैक डलवाने की बजाय घर या दफ्तर में लगे वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे अनेंक यूजर अपने फोन नंबर को इनकमिंग कॉल्स के लिए ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तथा किसी को फोन मिलाने की स्थिति में व्हाट्सऐप इत्यादि का ही यूज़ करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखने के लिए उसमें रिचार्ज करवाना होता है। अभी तक 98 रुपये का रिचार्ज यूज़ करने वाले एयरटेल यूजर्स को अब 57 रुपये अतिरिक्त चुकाते हुए 155 रुपये का रिचार्ज करवाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें: Airtel Data, Balance और SMS चेक करने का सबसे आसान तरीका, जानें

Airtel 155 plan डिटेल्स

एयरटेल का नए 155 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की ही बात करें तो इसे फिलहाल हरियाणा और उड़ीसा सर्किल में जारी किया गया है। यह एयरटेल प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें उपभोक्ताओं को कुल 1 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। यह GB 4G Data बिना किसी दैनिक लिमिट के आता है जो 24 दिन तक एक्टिव रहता है।

155 rs airtel prepaid plan details in hindi

Airtel 155 plan में कंपनी अपने उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देती है। ये वॉयस कॉल ऑन-नेटवर्क तथा ऑफ-नेटवर्क दोनों पर फ्री रहती है। इस एयरटेल प्रीपेड प्लान में कुल 300 एसएमएस दिए जाते हैं तथा कंपनी की ओर से मुफ्त हेलोट्यून्स और फ्री विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

The post Airtel ने लगाया अपने ग्राहकों को तमाचा, 100 रुपये से कम वाले सभी प्लान्स किए बंद! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-plan-price-hike-in-india-by-57-percent/feed/ 0
यहां देखें Airtel के सभी रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट, प्रतिदिन डाटा व कॉलिंग से लेकर वैलिडिटी तक का पूरा ब्यौरा https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-prepaid-plan-list-latest-2020-data-benefit-validity-price-recharge-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-prepaid-plan-list-latest-2020-data-benefit-validity-price-recharge-offers/#comments Fri, 15 May 2020 13:40:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44179 Airtel के सभी प्लान्स देख पाएंगे और अपनी पसंद व यूज़ अनुसार चुन भी पाएंगे।

The post यहां देखें Airtel के सभी रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट, प्रतिदिन डाटा व कॉलिंग से लेकर वैलिडिटी तक का पूरा ब्यौरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम कंपनियों अपने प्रोफिट के सामने यूजर्स के बेनिफिट को लेकर चलती है। इसकी वजह बेशक मार्केट में मची प्रतिस्पर्धा हो, लेकिन इसका फायदा सीधे तौर पर कस्टमर्स को ही हो रहा है। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea के साथ ही सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL भी अपने ग्राहकों को कम से कम कीमत पर अधिक से अधिक सुविधाएं देने की कोशिश में हैं। इन्हीं में से एक एयरटेल भी नए नए ऑफर्स के साथ ही सस्ते तथा किफायती प्लान्स ला रही है। आज हमनें एयरटेल के सभी प्लान्स की लिस्ट बनाई है, जिसे पढ़कर एक ही जगह पर Airtel द्वारा जारी 24 दिनों से लेकर 365 दिनों तक के सभी प्लान्स को देख पाएंगे और अपनी पसंद व यूज़ अनुसार उन्हें चुन भी पाएंगे।

24 दिन वाले प्लान्स

Airtel 129 रुपये की कीमत वाले प्लान में यूजर्स को 24 दिनों के लिए 1 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 24 दिनों में कुल 300एसएमएस प्राप्त होंगे।

Airtel 199 रुपये वाले प्लान में हर दिन यूजर के नंबर पर 1 जीबी 4जी डाटा क्रेडिट होगा। यानि पूरी प्लान में एयरटेल ग्राहक कुल 24 जीबी डाटा का लाभ उठा पाएंगे। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 100एसएमएस प्रतिदिन प्राप्त होंगे

airtel offering 12gb 4g double data on 98 rupees data add on pack free offer reliance jio 101 benefits

28 दिन वाले प्लान्स

Airtel 149 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों में कुल 2 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 28 दिनों में कुल 300एसएमएस प्राप्त होंगे।

Airtel 219 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों तक हर दिन 1 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। यानि पूरे महीने में ग्राहकों के नंबर पर कुल 28 जीबी डाटा क्रेडिट होगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100एसएमएस भी मिलेंगे।

Airtel 249 रुपये वाले प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। इस प्लान में एयरटेल कस्टमर कुल 42 जीबी 4जी डाटा के साथ असीमित कॉल और प्रतिदिन 100एसएमएस का लाभ उठा पाएंगे।

यह भी पढ़ें : Airtel का धाकड़ ऑफर, सिर्फ 98 रुपये में मिलेगा हाई स्पीड 12 जीबी 4जी डाटा

Airtel 298 रुपये वाला उपभोक्ताओं को हर दिन 2 जीबी 4जी डाटा देता है। यानि पूरे प्लान में कस्टमर्स कुल 56 जीबी इंटरनेट डाटा का फायदा उठा पाएंगे। इस प्लान में भी हर दिन 100एसएमएस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्राप्त हो रही है।

Airtel 398 रुपये वाला प्लान हर दिन 3 जीबी 4 डाटा बेनिफिट के साथ ही आता है। यह एयरटेल के सबसे पाप्युलर प्लान्स में से एक है। इसमें 28 दिनों में कुल 84 जीबी इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100एसएमएस प्रतिदिन प्राप्त होते हैं।

Bharti airtel prepaid plan list latest 2020 data benefit validity price recharge offers

56 दिन वाले प्लान्स

Airtel 399 रुपये वाला प्लान 56 दिनों तक हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा देता है। इस प्लान में कुल 84 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है जिसके साथ हर दिन 100एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी प्राप्त होती है।

Airtel 449 प्लान 2 जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ आत है। इस प्लान में पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 112 जीबी 4जी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100एसएमएस प्राप्त होते हैं।

Airtel 558 रुपये वाले प्लान की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन में हर दिन 3 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। पूरे प्लान में यूजर्स कुल 168 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा जिसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100एसएमएस प्रतिदिन शामिल रहेंगे।

Bharti airtel prepaid plan list latest 2020 data benefit validity price recharge offers

84 दिन वाले प्लान्स

Airtel 379 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान दे रहा है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 6 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा जिसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तथा कुल 900एसएमएस प्राप्त होंगे।

Airtel 598 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों तक हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा दे रहा है। यानि पूरे प्लान में मिलेगा कुल 126 जीबी डाटा। इसके साथ प्लान में कॉलिंग पूरी तरह से फ्री रहेगी और साथ ही हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।

Airtel 698 रुपये वाले प्लान की बात करें इसमें कंपनी हर दिन 2 जीबी 4जी डाटा दे रही है जिस हिसाब से पूरे प्लान में 168 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100एसएमएस भी प्लान में मिलेंगे।

airtel offering 12gb 4g double data on 98 rupees data add on pack free offer reliance jio 101 benefits

365 दिन वाले प्लान्स

Airtel 1498 रुपये वाला वार्षिक प्लान 12 महीनों में 24 जीबी 4जी डाटा देता है। इसके साथ ही प्लान में 365 दिनों के लिए कुल 3600एसएमएस मिल रहे हैं। वहीं कंपनी की ओर से वॉयस कॉलिंग पूरी तरह से फ्री दी जा रही है

Airtel 2398 रुपये में 365 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है। यानि पूरे प्लान में कुल 547.5 जीबी डाटा प्राप्त होगा। वहीं साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही कंपनी हर दिन 100एसएमएस भी दे रही है।

नोट : उपरोक्त प्लान की उपलब्धता आपके नेटवर्क ज़ोन पर भी निर्भर करती है और विभिन्न सर्किल्स में प्लान की कीमत व सर्विसेज़ में भी भिन्नता पाई जा सकती है।

The post यहां देखें Airtel के सभी रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट, प्रतिदिन डाटा व कॉलिंग से लेकर वैलिडिटी तक का पूरा ब्यौरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bharti-airtel-prepaid-plan-list-latest-2020-data-benefit-validity-price-recharge-offers/feed/ 1