Airtel Priority Postpaid | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 19 May 2026 13:11:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Airtel ने लॉन्च की नई Priority Postpaid सर्विस, मिलेगा प्रीमियम 5G एक्सपीरियंस और Fastlane नेटवर्क एक्सेस https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-launches-priority-postpaid-with-premium-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-launches-priority-postpaid-with-premium-5g/#respond Tue, 19 May 2026 13:11:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196582 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने भारत में अपनी नई Airtel Priority Postpaid सर्विस लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह नई सेवा यूजर्स को भीड़भाड़ वाले इलाकों और पीक नेटवर्क ट्रैफिक के दौरान भी ज्यादा स्थिर और तेज 5G कनेक्टिविटी देगी। Airtel ने इसके लिए एडवांस 5G Network Slicing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल […]

The post Airtel ने लॉन्च की नई Priority Postpaid सर्विस, मिलेगा प्रीमियम 5G एक्सपीरियंस और Fastlane नेटवर्क एक्सेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने भारत में अपनी नई Airtel Priority Postpaid सर्विस लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह नई सेवा यूजर्स को भीड़भाड़ वाले इलाकों और पीक नेटवर्क ट्रैफिक के दौरान भी ज्यादा स्थिर और तेज 5G कनेक्टिविटी देगी। Airtel ने इसके लिए एडवांस 5G Network Slicing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसे दुनिया के कई देशों में पहले से उपयोग किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, यह नई सर्विस खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगी जो वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स, गेमिंग, क्लाउड वर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। Airtel का कहना है कि Priority Postpaid यूजर्स को Fastlane Technology के जरिए नेटवर्क पर प्राथमिकता मिलेगी, जिससे इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क स्थिरता बेहतर रहेगी।

क्या है Airtel Priority Postpaid सर्विस?

Airtel ने अपनी 5G नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को Network Slicing टेक्नोलॉजी के साथ अपग्रेड किया है। आसान भाषा में समझें तो यह तकनीक एक ही नेटवर्क को अलग-अलग वर्चुअल लेयर्स में बांट देती है। इससे कंपनी अलग-अलग यूजर्स को बेहतर तरीके से नेटवर्क क्षमता उपलब्ध करा पाती है। Airtel का कहना है कि Priority ग्राहकों के लिए नेटवर्क पर अलग क्षमता रिजर्व की जाती है, जिससे भारी ट्रैफिक के दौरान भी उन्हें बेहतर स्पीड और कम नेटवर्क कंजेशन मिलता है यानी स्टेडियम, मॉल, कॉन्सर्ट या भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इंटरनेट अनुभव सामान्य यूजर्स की तुलना में ज्यादा स्मूद रह सकता है।

Airtel Priority Postpaid Plans और बेनिफिट्स

रेंटल प्लान  बेनिफिट्स
449 रुपये + GST इंडिविजुअल Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज
699 रुपये + GST 2 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar
999 रुपये + GST 3 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar, Apple TV+, Apple Music
1199 रुपये + GST 4 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar, Apple TV+, Apple Music
1749 रुपये + GST 5 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar, Apple TV+, Apple Music, Netflix

नोटः सभी प्लान में आपको Fastlane टेक्नोलॉजी के साथ Priority 5G, फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट सर्विस, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, 3000 SMS मिलते हैं।

कंपनी के मुताबिक, 5G Network Slicing टेक्नोलॉजी अमेरिका, सिंगापुर, ब्रिटेन और मलेशिया जैसे देशों में पहले से इस्तेमाल हो रही है। Airtel का दावा है कि वह भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है जिसने रिटेल ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Reliance Jio भी इस तरह की प्रीमियम 5G सर्विस पर काम कर रही थी, लेकिन Airtel ने उससे पहले इसे लॉन्च कर दिया।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा? कंपनी ने बताया है कि Airtel Priority सेवा उसके सभी पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध होगी। मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को यह सुविधा ऑटोमैटिक मिलना शुरू हो जाएगी और उन्हें अलग से प्लान बदलने की जरूरत नहीं होगी। वहीं प्रीपेड यूजर्स अगर इस सर्विस का फायदा लेना चाहते हैं, तो वे Airtel Thanks ऐप या नजदीकी Airtel स्टोर के जरिए पोस्टपेड में अपग्रेड कर सकते हैं।

कौन-कौन से स्मार्टफोन करेंगे सपोर्ट? Airtel Priority सेवा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास 5G Standalone यानी 5G SA सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होना जरूरी है। इसके अलावा, फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट भी इंस्टॉल होना चाहिए। कंपनी के अनुसार, आज के समय में ज्यादातर मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स 5G SA सपोर्ट के साथ आते हैं। यूजर्स अपने डिवाइस की कम्पैटिबिलिटी Airtel ऐप के जरिए भी चेक कर सकते हैं।

क्या Airtel Priority सेवा गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए फायदेमंद होगी? Airtel का कहना है कि यह तकनीक खास तौर पर हाई-बैंडविड्थ एक्टिविटीज के लिए उपयोगी होगी। ऐसे में ऑनलाइन गेमिंग, 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, लाइव ब्रॉडकास्ट और वीडियो कॉलिंग के दौरान नेटवर्क ज्यादा स्थिर रह सकता है। कंपनी के मुताबिक, Network Slicing टेक्नोलॉजी रियल टाइम में नेटवर्क क्षमता को मैनेज करती है, जिससे यूजर्स को बेहतर रिस्पॉन्स और कम लेटेंसी मिल सकती है।

The post Airtel ने लॉन्च की नई Priority Postpaid सर्विस, मिलेगा प्रीमियम 5G एक्सपीरियंस और Fastlane नेटवर्क एक्सेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-launches-priority-postpaid-with-premium-5g/feed/ 0