Airtel Xstream | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 04 Feb 2022 06:37:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Airtel यूजर्स को लगा जोर का झटका, OTT सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की कीमत पहुंची आसमान के पार https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-xstream-premium-pack-revised-multiple-ott-platforms-free-access/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-xstream-premium-pack-revised-multiple-ott-platforms-free-access/#respond Fri, 04 Feb 2022 06:37:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75048 Airtel Xstream Premium pack के मंथली प्लान की कीमत 149 रुपए है।

The post Airtel यूजर्स को लगा जोर का झटका, OTT सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की कीमत पहुंची आसमान के पार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम सेक्टर में अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए Airtel ने कुछ साल पहले एयरटेल एक्सस्ट्रीम को पेश किया था जो कि एक एक ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म है और एयरटेल थैंक्स के साथ यूजर्स को दिया जाता है। वहीं, अब कंपनी ने इस ऐप के प्लान को रिवाइज कर दिया है। प्लान की कीमत में इजाफा करते हुए कंपनी ने इस ऐप में मिलने वाली सुविधा भी बढ़ा दी है। Airtel Xstream Premium pack में अब कंपनी की ओर से Eros Now, SonyLIV, और Epic On जैसे ओटीटी के कंटेंट देखने की सुविधा मिलेगी।

Airtel Xstream Premium pack

Airtel Xstream Premium pack के मंथली प्लान की कीमत 149 रुपए और एक साल वाले प्लान की कीमत 1,499 रुपए है। इससे पहले कंपनी की ओर से 49 रुपए में मंथली और 499 रुपए में एक साल के लिए Airtel Xstream Premium pack मिलते थे। कीमत में इजाफा होने के साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि अब Xstream सर्विस में 10,000 से ज्यादा मूवीज, और अंग्रेजी के साथ-साथ 13 भारतीय भाषाओं में टीवी शो का कंटेंट भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: एक साथ देखें 84 दिन के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, जानें किसमें मिलेगा आपको ज्यादा फायदा

airtel-xstream-pack

OTT ऐप्स

टेलीकॉमटॉक द्वारा इस बदलाव को सबसे पहले स्पॉट किया गया था। एयरटेल की ओर से ऑफर किए जा रहे मंथली और वार्षिक दोनों प्लान में SonyLIV, Lionsgate Play, Eros Now, ManoramaMax, Hoichoi, ShemarooMe, Ultra, Epic On, ShortsTV, KLIKK, Divo, Dollywood Play, और Namma Flix का कंटेंट देखने को मिलेगा।

airtel-xstream

कंपनी की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार प्रीमियम पैक लेने वाले ग्राहक को स्क्रीन पर कंटेंट देख सकेंगे। वहीं, कंटेंट का उपयोग एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स या एंडरॉयड और आईओएस उपकरणों के लिए उपलब्ध एक्सस्ट्रीम ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। इसी तरह, यूजर्स अपने एंडरॉयड टीवी या फायर टीवी पर एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप या साइट के माध्यम से कंटेंट देख सकते हैं।

Airtel-Google बनाएंगी सस्ता स्मार्टफोन

हाल ही में एयरेटल और गूगल के बीच एक साझेदारी हुई है, जिसके तहत भारत के लोगों को सस्ते स्मार्टफोन और अन्य एंड्रॉयड डिवाइस उपलब्ध कराए जाएंगे। इतना ही नहीं दोनों कंपनियां मिलकर 5जी और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों को ध्यान में रखते हुए भारत के लिए खास नेटवर्क डोमेन तैयार करेंगी। वहीं, एयरटेल के अनुसार गूगल के साथ साझेदारी के बाद सभी प्राइस रेंज में मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, साथ ही दोनों कंपनियों के बीच 5जी नेटवर्क को लेकर समझौते के तहत मिलकर काम किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: सबसे सस्ते 1GB डाटा वाले रिचार्ज, जानें Jio, Airtel, Vi और BSNL में किसका प्लान बेस्ट
लेटेस्ट वीडियो

गौरतलब है कि इस साझेदारी के तहत गूगल ने भारती एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। इसमें 70 करोड़ डॉलर यानी 5,224 करोड़ रुपए का इक्विटी निवेश भी है। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि गूगल यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के हिस्से के तौर किया जा रहा है।

The post Airtel यूजर्स को लगा जोर का झटका, OTT सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की कीमत पहुंची आसमान के पार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-xstream-premium-pack-revised-multiple-ott-platforms-free-access/feed/ 0
आज से शुरू हुई Airtel Xstream सर्विस, 1Gbps स्पीड पर मिलेगा इंटरनेट https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-xstream-fibre-with-1gbps-speed-and-unlimited-landline-calls-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-xstream-fibre-with-1gbps-speed-and-unlimited-landline-calls-launched/#respond Wed, 11 Sep 2019 06:58:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35571 कंपनी की इस सर्विस से जियो फाइबर को टक्कर मिलेगी।

The post आज से शुरू हुई Airtel Xstream सर्विस, 1Gbps स्पीड पर मिलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम सेक्टर में राज करने वाली कंपनी एयरटले आज अपने ग्राहकों को लुभाने की तमाम कोशिश कर रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी Airtel Xstream Fiber सर्विस को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने 1Gbps हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस को आज से उपलब्ध करा दिया है, जिसके दम पर कंपनी जियोफाइबर को टक्कर देने की कोशिश करेगी।

Airtel Xstream के ग्राहकों को अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इससे ग्राहक अपने रेगुलर टीवी पर भी गूगल प्ले-स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकेंगे। आगे आपको इसके अंदर पेश किए गए प्लान की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber से कहीं पीछे है Airtel Xstream, 8 प्वाइंट्स में जानें सबकुछ

Airtel Xstream Fibre की कीमत और उपलब्धता

Airtel Xstream Fibre में यूजर्स को 1Gbps डाउनलोड स्पीड मिलेगी, जिसकी कीमत 3,999 रुपए होगी। इसी तरह का प्लान Jio Fiber में भी है, जिसमें यूजर्स को 3,999 रुपए में 1Gbps स्पीड पर इंटरनेट मिलता है। अगर बात करें एयरटेल के एक्सट्रीम फाइबर प्लान की तो 3,999 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लैंडलाइन फ्री कॉल्स मिलेंगी।

इस सर्विस में ऑनलाइन फिल्म से लेकर टीवी शो का भी लुत्फ उठाया जा सकेगा। इसके साथ ग्राहकों को इसमें ZEE5, Hooq, Hoi Choi, Eros Now, HungamaPlay, ShemarooMe, Ultra और Curiosity Stream की ओर से 10,000 फिल्म और शो भी मिलेंगे।

एयरटेल ने घोषणा की है कि आज से एक्सस्ट्रीम फाइबर सेवा दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई में होम, एसओएचओ और छोटे कर्मशियल प्रतिष्ठानों के लिए उपलब्ध होगी। यह पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, कोलकाता, इंदौर, जयपुर और अहमदाबाद में भी उपलब्ध होगी। बयान के अनुसार एयरटेल ने पुष्टि की कि वह अधिक बाजारों में सेवा को चालू करने की योजना बना रही है।

भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी – समीर बत्रा ने कहा, “एयरटेल एक्सस्ट्रीम उपकरणों और अनुप्रयोगों के साथ हमारी नई फाइबर पेशकश ग्राहकों को तेज गति और एक ही प्लेटफॉर्म पर आपकी जरूरत की सभी कंटेंट को एंड-टू-एंड अनुभव प्रदान करेगी।”

The post आज से शुरू हुई Airtel Xstream सर्विस, 1Gbps स्पीड पर मिलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-xstream-fibre-with-1gbps-speed-and-unlimited-landline-calls-launched/feed/ 0
Jio Fiber से कहीं पीछे है Airtel Xstream, 8 प्वाइंट्स में जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-fiber-vs-airtel-extreme-8-reason-to-choose-jio-fiber-service/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-fiber-vs-airtel-extreme-8-reason-to-choose-jio-fiber-service/#respond Wed, 04 Sep 2019 13:04:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35274 पिछले कुछ सालों से भारतीय मोबाइल बाजार में 4जी की चर्चा थी। वहीं अब ब्रॉडबैंड सर्विस छाने वाली है। वैसे तो एयरटेल की ब्रॉडबैंड सर्विस पिछले कई सालों से भारत में थी लेकिन जियो के ब्रॉड बैंड सर्विस Jio Fiber की घोषणा के बाद कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं और कुछ नई सर्विसेज […]

The post Jio Fiber से कहीं पीछे है Airtel Xstream, 8 प्वाइंट्स में जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ सालों से भारतीय मोबाइल बाजार में 4जी की चर्चा थी। वहीं अब ब्रॉडबैंड सर्विस छाने वाली है। वैसे तो एयरटेल की ब्रॉडबैंड सर्विस पिछले कई सालों से भारत में थी लेकिन जियो के ब्रॉड बैंड सर्विस Jio Fiber की घोषणा के बाद कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं और कुछ नई सर्विसेज की घोषणा भी की है। एयरटेल ने 2 सितंबर को अपने नए सर्विस Airtel Xstream प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जहां आप लाइव टीवी सहित ओटीटी सर्विसेज का लाभ ले सकेंगे। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि क्या वास्तव में Airtel Xstream सर्विस जियो फाइबर से बेहतर है? यदि मुझसे पूछा जाए तो नहीं। Jio Fiber कई मामलों में Airtel Xstream पर भारी पड़ता है। आगे मैंने 5 प्वाइंट्स में इस बात को समझाया है।

1.अतिरिक्त शुल्क नहीं
यदि आप एयरटेल की ब्रॉड बैंड सर्विस लेते हैं तो आपको इसमें Xstream सर्विस मुफ्त नहीं मिलेगी। इसके लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होगा। Airtel Xstream के तहत अमेजन की तरह फायर स्टीक और सेट-टॉप बॉक्स पेश किया गया है जिनके माध्यम से आप सब्सक्रिप्शन आधारित सेवाएं ले सकते हैं।

वहीं Jio Fiber की आप सर्विस लेते हैं तो ब्रॉड बैंड के साथ ही लाइव टीवी सर्विस मुफ्त है। इसके लिए आपको अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें : 5 सितंबर से शुरू हो रही है Jio Fiber सर्विस, 10 स्टेप्स में जानें कैसे करें बुक

2. फ्री वाइस कॉलिंग
Jio Fiber के साथ लोकल और एसटीडी कॉलिंग पूरी तरह से फ्री है। वहीं यदि आप Airtel Xstream सर्विस लेते हैं तो आपको किसी भी तरह कॉलिंग सेवा नहीं मिलेेगी।

3. वीडियो कॉलिंग
Jio Fiber सर्विस में आप अपने टीवी से वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। आप एक साथ दो से ज्यादा लोगों से कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। परंतु Airtel Xstream में आपको ऐसी कोई भी सेवा नहीं मिलेगी।

4. गेमिंग
रिलायंस जियो ने अपने फाइबर सर्विस के साथ गेमिंग मुफ्त दिया है। आप मल्टी प्लेयर आॅनलाइन गेमिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई शुल्क चुकाना नहीं होगा। वहीं आप चाहें तो एक्सटर्नल गेमिंग डिवाइस को भी कनेक्ट कर सकते हैं।

परंतु Airtel Xstream प्लेटफॉर्मे में आपको ये सेवाएं नहीं मिलेंगी। आप टीवी और ओटीटी ऐप तक ही सीमित रहेंगे।

5. होम सर्विलांस
Jio Fiber में आपको होम सर्विसलांस अर्थात घर की सुरक्षा की भी व्यवस्था है। आप घर के सीसीटीवी कैमरे को जियो फाइबर सर्विस से कनेक्ट कर फोन से या टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। जबकि Airtel Xstream सर्विस में ऐसी कोई भी सुविधा नहीं है।

6. एआर और वीआर सर्विस
जैसा कि मैंने पहले ही बताया कि Airtel Xstream में मुख्य रूप से इंटरटेनमेंट सर्विस जैसे लाइव टीवी और ओटीटी के लिए है। इसमें आपको अतिरिक्त सर्विसेज नहीं मिलेंगी।

वहीं Jio Fiber सर्विस में आपको होम सर्विलांस और गेमिेंग के अलावा एआर और वीआर जैसी बेहतरीन सेवाएं भी दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : Exclusive : Vivo V17 Pro की रियल फोटो देखें सबसे पहले यहां, डुअल पॉप-अप के साथ होगा क्वॉड रियर कैमरा

7. फ्री डिवाइस
Airtel Xstream सर्विस में एयरटेल स्टीक और सेट-टॉप बॉक्स लॉन्च किया किया है। आपको सर्विस के लिए अलग से शुल्क चुकाना होगा। वहीं इन डिवाइस के लिए भी अलग कॉस्ट है जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। जबकि जियो फाइबर में सेट-टॉप बॉक्स सर्विस के साथ ही मुफ्त है। आपको इसके लिए अलग से कोई शुल्क चुकाना नहीं होगा।

8. ओटीसी सर्विसेज
यदि आप Airtel Xstream सर्विस लेते हैं तो शुरुआत एक महीने के लिए ओटीटी सर्विसेज मुफ्त हैं। परंतु इसके बाद आपको मासिक शुल्क चुकाना होगा।

वहीं Jio Fiber के साथ ब्रॉडबैंड बंडल पैकेज में ही आपको ओटीटी सेवाएं मुफ्त में मिलेंगी। इसके लिए अलग से कोई शुल्क चुकाना नहीं होगा।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में OTT सर्विस को लेकर काफी चर्चा है। ऐसे में आप जरूर जाना चाहेंगे कि ओटीटी क्या है। आपने नेटफ्लिक्स, हॉट स्टार, ज़ी5, सोनी लाइव और अल्ट बाला जी जैसे ऐप का नाम सुना होगा जो वेब सीरीज बनाती है। ओटीटी सर्विस इन्हें ही कहा जाता है।

यह भी पढ़ें : Android 10 हुआ रिलीज, ये हैं इसके शानदार फीचर्स

Airtel Xstream और ब्रॉड बैंड
भारत में एयरटेल की ब्रॉडबैंड सर्विस पिछले कई सालों से है। इसके साथ ही कंपनी डीटीएच सर्विस दे रही है। रही बात एक्सट्रीम की तो यह एक तरीके से हाईब्रीड डीटीएच सर्विस है जो इंटरनेट के माध्यम से मुहैया कराई जाएगी। आप आपके पास एयरटेल ब्रॉडबैंड है तो भी यह सर्विस मुफ्त नहीं मिलेगी अलग से एक्ट्रीम प्लेटफॉर्म को लेना होगा।
डिवाइस शुल्क 3,999 रुपये है। इमसें 30 दिन का कंटेंट मुफ्त दिया जा रहा है। इसके अलावा 999 रुपये का सालाना सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। वहीं इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपके पास ब्रॉड बैंड सर्विस होना अनिवार्य है और इसके लिए अलग से मासिक शुल्क चुकाना होगा।

Jio Fiber
जियो फाइबर रिलायंस की हाइस्पीड इंटरनेट वाली फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस है जिसकी शुरुआत 5 सितंबर से होने वाली है। इसके तहत 700 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का मासिक शुल्क है जहां आपको 90 एमबीपीएसए से लेकर 1 जीबीपीएस तक की स्पीड से ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराई जाएगी। वहीं इस सर्विस में कॉलिंग के साथ, लाइव टीवी, ओटीटी सर्विसेज, फ्री कॉलिंग, फ्री होम सॉल्युशन ऐप, गेमिंग और एआरवीआर जैसी सेवाएं मुफ्त में दी जाएंगी।

The post Jio Fiber से कहीं पीछे है Airtel Xstream, 8 प्वाइंट्स में जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-fiber-vs-airtel-extreme-8-reason-to-choose-jio-fiber-service/feed/ 0
Jio Fiber की टक्कर में Airtel ने पेश की Xstream सर्विस, Xstream स्टिक और Xstream सेट-टॉप बॉक्स हुए लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-xstream-stick-box-launched-india-digital-ott-service-reliance-jio-fiber/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-xstream-stick-box-launched-india-digital-ott-service-reliance-jio-fiber/#respond Tue, 03 Sep 2019 10:06:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35174 Jio Fiber की तरह यह सर्विस भी टेलीविज़न व ऑनलाईन कंटेट के लिए नया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी।

The post Jio Fiber की टक्कर में Airtel ने पेश की Xstream सर्विस, Xstream स्टिक और Xstream सेट-टॉप बॉक्स हुए लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Reliance Jio ने जब से अपनी ब्रॉडबैंड व डीटीएच स​र्विस Jio Fiber की घोषणा की है तब से अन्य टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड कंपनियों में बीच हलचल मची हुई है। Jio Fiber 5 सितंबर से देश में जारी होने वाली है और इसे टक्कर देने के लिए तमाम प्रतिद्वंदी कंपनियां कोई न कोई प्लान व ऑफर लेकर आ रही है। इसी कड़ी में Airtel ने कल भारतीय बाजार में Airtel Xstream प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है। Jio Fiber और Amazon Fire TV stick की तरह यह सर्विस भी टेलीविज़न व ऑनलाईन कंटेट के लिए नया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी।

Airtel Xstream

एयरटेल ने अपनी इस सर्विस के तहत Xstream स्टिक और Xstream सेट-टॉप बॉक्स पेश किया है। Xstream सेट-टॉप बॉक्स की बात पहले करें तो यह अन्य सेट-टॉप बॉक्स की तरह सेटेलाईट टीवी तो चलाएगा ही वहीं साथ ही इसमें OTT सर्विसेज को भी एक्सेस किया जा सकेगा। यह सेट-टॉप बॉक्स एक 4K Hybrid बॉक्स है जिसमें 500 टीवी चैनल्स के साथ ही प्री-लोडेड Airtel Xstream ऐप्स मिलेगी।

इसके साथ ही Xstream सेट-टॉप बॉक्स में नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ ही यू-ट्यूब और एयरटेल स्टोर को भी एक्सेस किया जा सकेगा। यह सेट-अप बॉक्स क्रोमकॉस्ट से लैस होगा जिसमें वाई-फाई व ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। Xstream सेट-टॉप बॉक्स की यूनिवर्सल रिमोट भी दिया जा रहा है जो गूगल असिस्टेंट सपोर्टेड है। इस रिमोट में भी Netflix, Amazon Prime और YouTube की शार्टकट बटन दिए गए हैं।

Airtel Xstream Stick की बात करें तो यह एक प्लग एंड प्ले डिवाईस है जिसे किसी भी टीवी में लगा कर डिजीटल कंटेंट प्ले किया जा सकता है। यह स्टीक एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित है तथा क्रोमकॉस्ट के साथ 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर पर रन करती है। Airtel Xstream Stick ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट करती है तथा रिमोट के जरिये इसे वॉयस कमांड से भी एक्सेस किया जा सकता है।

कीमत

Airtel Xstream stick और Xstream सेट-टॉप बॉक्स प्रत्येक डिवाईस की कीमत कंपनी ने 3,999 रुपये रखी है। वहीं Airtel Digital TV कस्टमर 2249 रुपये देकर अपने सेट-टॉप बॉक्स को Xstream सेट-टॉप बॉक्स पर अपडेट कर सकते हैं। एयरटेल प्लेटिनम और गोल्ड कस्टमर्स को जहां Airtel Xstream stick पर पहले 30 दिनों के लिए कंटेंट का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं Xstream सेट-टॉप बॉक्स के साथ कंपनी 999 रुपये का सालाना सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दे रही है।

Jio Fiber

Jio Fiber की बात करें तो इस सर्विस के प्लान की शुरूआती कीमत 700 रुपये प्रतिमाह रखी गई है। वहीं Jio Fiber का सबसे बड़ा प्लान 10,000 रुपये प्रतिमाह का है। Jio Fiber के किसी भी प्लान को पूरे वर्ष के लिए यदि एक साथ लिया जाता है तो कंपनी की ओर से यूजर्स को HD/4K LED TV और 4K Setup Box मुफ्त दिया जाएगा।

यदि आपने Jio Fiber का 700 रुपये वाला प्लान Jio Forever Annual Plan के साथ लिया है तो आपको पूरे साल में कुल 8,400 रुपये का भुगतान करना होगा। इस 8,400 रुपये में आपको Jio Fiber + HD/4K LED TV + 4K Setup Box मिलेगा। यानि एक सर्विस के दाम पर दो अन्य सर्विस का लाभ मुफ्त में उठा पाएंगे। लगे हाथ आपको बता दें कि Jio Fiber के 700 रुपये प्रतिमाह वाले प्लान में यूजर्स को 100एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट डाटा मिलेगा। वहीं कंपनी के सबसे बड़ें 10,000 रुपये वाले प्लान में 1जीबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।

The post Jio Fiber की टक्कर में Airtel ने पेश की Xstream सर्विस, Xstream स्टिक और Xstream सेट-टॉप बॉक्स हुए लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-xstream-stick-box-launched-india-digital-ott-service-reliance-jio-fiber/feed/ 0