Airtel | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 24 Sep 2026 11:42:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Airtel के 999 रुपये और उससे ऊपर वाले पोस्टपेड प्लान में मिले Apple के ये 3 फायदे, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-999-above-postpaid-plans-icloud-plus-apple-tv-arcade-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-999-above-postpaid-plans-icloud-plus-apple-tv-arcade-benefits/#respond Thu, 24 Sep 2026 11:42:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204900 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारती एयरटेल ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में नए फायदे जोड़ दिए हैं। अब 999 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले चुनिंदा पोस्टपेड प्लान में iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का फायदा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इन प्लान में मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग की सुविधा भी दी जा […]

The post Airtel के 999 रुपये और उससे ऊपर वाले पोस्टपेड प्लान में मिले Apple के ये 3 फायदे, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारती एयरटेल ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में नए फायदे जोड़ दिए हैं। अब 999 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले चुनिंदा पोस्टपेड प्लान में iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का फायदा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इन प्लान में मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग की सुविधा भी दी जा रही है यानी एक ही पोस्टपेड प्लान के साथ यूजर्स को Apple की कई सर्विस का फायदा मिल सकेगा। ये फायदे नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

Airtel के अनुसार, 999 रुपये और उससे ऊपर के फैमिली पोस्टपेड प्लान में iCloud+ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा। इसके साथ Apple TV और Apple Arcade का एक्सेस भी दिया जाएगा। फिलहाल Airtel के पोर्टफोलियो में ऐसे चार प्लान हैं। इनमें सबसे सस्ता 999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और Airtel की Fastlane तकनीक के जरिए अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इस प्लान में एक कनेक्शन के साथ तीन SIM तक जोड़ी जा सकती हैं।

इसके अलावा, 999 रुपये वाले प्लान में Amazon Prime, Google One, JioHotstar और Adobe Express Premium का भी कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस मिलता है।

इतना ही नहीं, एयरटेल के 1,199 रुपये और 1,399 रुपये वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान में एक कनेक्शन के साथ चार SIM तक जोड़ी जा सकती हैं। इन दोनों प्लान में Netflix का फायदा भी मिलता है।

इसके अलावा, अब इन प्लान के साथ iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का भी एक्सेस मिलेगा यानी परिवार के कई सदस्य एक ही पोस्टपेड कनेक्शन के तहत इन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, Airtel का 1,749 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान इस रेंज का सबसे महंगा प्लान है। इसमें एक कनेक्शन के साथ पांच SIM तक जोड़ी जा सकती हैं।

इस प्लान में भी iCloud+, Apple TV और Apple Arcade के साथ दूसरे मौजूदा बेनिफिट मिलते हैं। ऐसे में ज्यादा सदस्यों वाले परिवारों के लिए एक ही प्लान से कई SIM चलाने का विकल्प मिलता है।

बता दें कि Airtel के नए और मौजूदा दोनों ग्राहक इन बेनिफिट वाले प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। इसके लिए Airtel ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, नजदीकी Airtel स्टोर पर जाकर भी प्लान को अपग्रेड कराया जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि iCloud+, Apple TV और Apple Arcade को फैमिली पोस्टपेड प्लान में जोड़ने का मकसद ग्राहकों को एक ही प्लान में कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल एंटरटेनमेंट और दूसरी सर्विस देना है।

Airtel का यह अपडेट Apple की ओर से iCloud+ में किए गए बदलाव के कुछ समय बाद आया है। Apple ने चुनिंदा देशों में iCloud+ सब्सक्रिप्शन के साथ Apple TV और Apple Arcade को भी शामिल किया है। भारत में iCloud+ का बेसिक प्लान 75 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है। इसमें 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है। अब iCloud+ के साथ Apple की स्ट्रीमिंग और गेमिंग सर्विस का एक्सेस भी मिलने लगा है।

The post Airtel के 999 रुपये और उससे ऊपर वाले पोस्टपेड प्लान में मिले Apple के ये 3 फायदे, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-999-above-postpaid-plans-icloud-plus-apple-tv-arcade-benefits/feed/ 0
Jio ₹198 vs Airtel ₹199 vs Vi ₹199: देखें 200 रुपये से कम में किस प्रीपेड प्लान में है ज्यादा फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-prepaid-plans-under-rs-200/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-prepaid-plans-under-rs-200/#respond Mon, 14 Sep 2026 11:11:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204149 आज के समय में मोबाइल रिचार्ज पर ज्यादा पैसे खर्च करने के बजाय कम कीमत में Calling, Data और SMS जैसी जरूरी सुविधाएं मिल जाएं, तो यह कई यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प होता है। Jio, Airtel और Vodafone Idea यानी Vi के पास 200 रुपये से कम के ऐसे प्लान मौजूद हैं, जिनमें Unlimited […]

The post Jio ₹198 vs Airtel ₹199 vs Vi ₹199: देखें 200 रुपये से कम में किस प्रीपेड प्लान में है ज्यादा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज पर ज्यादा पैसे खर्च करने के बजाय कम कीमत में Calling, Data और SMS जैसी जरूरी सुविधाएं मिल जाएं, तो यह कई यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प होता है। Jio, Airtel और Vodafone Idea यानी Vi के पास 200 रुपये से कम के ऐसे प्लान मौजूद हैं, जिनमें Unlimited Calling के साथ Data और SMS की सुविधा मिलती है। हालांकि तीनों कंपनियों के प्लान में Validity, Data और Extra Benefits में काफी अंतर है। आइए जानते हैं Jio के 198 रुपये, Airtel के 199 रुपये और Vi के 199 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है और किसके लिए कौन-सा प्लान बेहतर रहेगा।

Jio ₹198 vs Airtel ₹199 vs Vi ₹199 प्लान डिटेल

प्लान कीमत वैलिडिटी डाटा कॉलिंग SMS
Jio ₹198 14 दिन 2GB/दिन, कुल 28GB अनलिमिटेड 100/दिन
Airtel ₹199 28 दिन कुल 2GB अनलिमिटेड 100/दिन
Vi ₹199 28 दिन कुल 2GB अनलिमिटेड कुल 300

Jio का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Jio का 198 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जिन्हें कम कीमत में ज्यादा Daily Data चाहिए। इस प्लान की Validity 14 दिनों की है और इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड Data दिया जाता है। इस हिसाब से पूरी Validity के दौरान कुल 28GB डाटा मिलता है।

कॉलिंग की बात करें, तो प्लान में पूरे भारत में Unlimited Voice Calling की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं यानी 14 दिनों की Validity के दौरान रोजाना 100 SMS भेज सकते हैं। Jio इस प्लान के साथ JioTV और JioAICloud जैसे अतिरिक्त Benefits भी देता है। इसके अलावा, योग्य यूजर को Unlimited 5G Data का फायदा भी मिल सकता है। हालांकि इसके लिए 5G फोन, Jio 5G नेटवर्क कवरेज और दूसरी पात्रता शर्तें लागू हो सकती हैं। इस प्लान में हर दिन मिलने वाला 2GB हाई-स्पीड Data खत्म होने के बाद इंटरनेट चलता रहेगा, लेकिन स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

Airtel का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की Validity के साथ आता है यानी Jio के 198 रुपये वाले प्लान की तुलना में इसकी Validity दोगुनी है। हालांकि Data के मामले में दोनों प्लान का तरीका अलग है।

Airtel के इस प्लान में पूरी 28 दिनों की Validity के लिए कुल 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है यानी यहां रोजाना 2GB Data नहीं मिलता है, बल्कि पूरे महीने के लिए 2GB Data दिया जाता है। कॉलिंग की बात करें, तो इसमें पूरे भारत में Unlimited Local, STD और Roaming Calls की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं।

बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में 30 दिनों के लिए फ्री हेलो ट्यून, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम 12 महीनों के लिए, एयरटेल सेफ और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (फ्री) को एक्सेस कर सकते हैं। अगर Data की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं है और मुख्य रूप से Calling के लिए लंबी Validity वाला सस्ता रिचार्ज चाहिए, तो Airtel का यह प्लान काम का हो सकता है।

Vi का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 199 रुपये वाला प्लान भी 28 दिनों की Validity के साथ आता है। इसमें Unlimited Calling के अलावा कुल 2GB Data और कुल 300 SMS मिलते हैं। SMS की संख्या के मामले में Vi का प्लान Jio और Airtel से पीछे है।

इस प्लान का एक और बड़ा फायदा Vi Movies & TV Subscription है। इसके जरिए Movies, TV Shows, Live News और दूसरे Entertainment Content को देखा जा सकता है। यानी यह प्लान सिर्फ Calling और Data तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Entertainment Benefit भी शामिल है। हालांकि इस प्लान में मिलने वाला 2GB Data पूरी 28 दिनों की Validity के लिए है। इसका मतलब यह नहीं है कि हर दिन 2GB Data मिलेगा। अगर 2GB का पूरा Data इस्तेमाल हो जाता है, तो अतिरिक्त डाटा इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से शुल्क लागू हो सकता है। इसी तरह 300 SMS की सीमा खत्म होने के बाद अतिरिक्त SMS के लिए Local और STD SMS पर अलग-अलग शुल्क लागू हो सकता है।

तीनों प्लान में सबसे बड़ा अंतर

तीनों प्लान की कीमत लगभग समान है, लेकिन इनका इस्तेमाल अलग-अलग तरह के यूजर्स के लिए किया जा सकता है। Jio का 198 रुपये वाला प्लान सबसे कम कीमत में 2GB Daily Data देता है, लेकिन इसकी Validity सिर्फ 14 दिनों की है। वहीं Airtel और Vi के 199 रुपये वाले प्लान 28 दिनों तक चलते हैं। Data के हिसाब से Jio साफ तौर पर आगे है, क्योंकि 14 दिनों में कुल 28GB Data मिलता है। Airtel और Vi में पूरी Validity के लिए सिर्फ 2GB Data मिलता है।

किसके लिए कौन-सा प्लान बेहतर?

अगर रोजाना इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल होता है, जैसे YouTube, Instagram, OTT या सोशल मीडिया, तो Jio का 198 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 2GB Daily Data मिलता है और Eligible Users को Unlimited 5G Data का फायदा भी मिल सकता है।

अगर मुख्य जरूरत Calling है और पूरे 28 दिनों की Validity चाहिए, तो Airtel का 199 रुपये वाला प्लान देखा जा सकता है। इसमें 2GB Data भी मिलता है, जो हल्के इंटरनेट इस्तेमाल के लिए पर्याप्त हो सकता है।

वहीं अगर Calling के साथ ज्यादा Entertainment Content चाहिए, तो Vi का 199 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प बन सकता है। इसमें कुल 300 SMS और Vi Movies & TV का Access मिलता है।

हालांकि रिचार्ज करने से पहले अपने इलाके में नेटवर्क कवरेज, 5G उपलब्धता और प्लान के मौजूदा Benefits जरूर जांच लें, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान की कीमत और सुविधाओं में बदलाव कर सकती हैं।

The post Jio ₹198 vs Airtel ₹199 vs Vi ₹199: देखें 200 रुपये से कम में किस प्रीपेड प्लान में है ज्यादा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-prepaid-plans-under-rs-200/feed/ 0
Jio ₹450 vs Airtel ₹449 vs Vi ₹449 रिचार्ज प्लान, जानें किस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलेगा ज्यादा फायदा? https://www.91mobiles.com/hindi/jio-450-vs-airtel-449-vs-vi-449-prepaid-plan-comparison-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-450-vs-airtel-449-vs-vi-449-prepaid-plan-comparison-hindi/#respond Thu, 03 Sep 2026 12:12:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203329 कम कीमत में ज्यादा डाटा और OTT फायदे वाला रिचार्ज प्लान कौन नहीं चाहता है? टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग कीमत और वैलिडिटी वाले प्लान पेश करती हैं। Reliance Jio का ₹450, Airtel का ₹449 और Vi का ₹449 प्रीपेड प्लान काफी करीब कीमत वाले विकल्प हैं। देखा जाए तो तीनों […]

The post Jio ₹450 vs Airtel ₹449 vs Vi ₹449 रिचार्ज प्लान, जानें किस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलेगा ज्यादा फायदा? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कम कीमत में ज्यादा डाटा और OTT फायदे वाला रिचार्ज प्लान कौन नहीं चाहता है? टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग कीमत और वैलिडिटी वाले प्लान पेश करती हैं। Reliance Jio का ₹450, Airtel का ₹449 और Vi का ₹449 प्रीपेड प्लान काफी करीब कीमत वाले विकल्प हैं। देखा जाए तो तीनों प्लान की कीमत लगभग समान है, लेकिन इनमें मिलने वाले डाटा, वैलिडिटी और OTT बेनिफिट्स में काफी अंतर है। इसलिए रिचार्ज करने से पहले यह समझना जरूरी है कि किस प्लान में किस तरह का फायदा मिलता है। अगर कम समय के लिए ज्यादा डाटा चाहिए, तो इन तीनों प्लान में से किसी एक को चुना जा सकता है। आइए जानते हैं Jio ₹450, Airtel ₹449 और Vi ₹449 प्लान में क्या-क्या मिलता है और किसके लिए कौन-सा प्लान बेहतर रहेगा।

Jio ₹450 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) का ₹450 प्रीपेड प्लान 36 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डाटा मिलता है यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 72GB डाटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इतना ही नहीं, Jio की ओर से कुछ अतिरिक्त फायदे भी दिए जाते हैं।

इस प्लान में आपको JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और 50GB JioAICloud स्टोरेज की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई जाती है। प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है। हालांकि इसका फायदा लेने के लिए 5G नेटवर्क कवरेज और 5G डिवाइस जरूरी है। Jio का यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जिन्हें थोड़ी ज्यादा वैलिडिटी के साथ OTT और AI से जुड़े अतिरिक्त फायदे भी चाहिए।

Airtel ₹449 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

एयरटेल (Airtel) का ₹449 प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत रोजाना मिलने वाला 4GB डाटा है। 28 दिनों में कुल 112GB डाटा मिलता है, जो Jio के 72GB डाटा से काफी ज्यादा है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी दिया जाता है। हालांकि Airtel की शर्तों के अनुसार 5G डाटा का इस्तेमाल तय सीमा के तहत होता है और 30 दिनों में 300GB तक डाटा दिया जाता है।

इसके अलावा, Google One का सब्सक्रिप्शन प्लान की वैलिडिटी तक मिलता है। Apple Music, SonyLIV और 18 से ज्यादा OTT बेनिफिट्स भी शामिल हैं। साथ ही, Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसलिए अगर प्राथमिकता ज्यादा रोजाना डाटा और OTT बेनिफिट्स हैं, तो Airtel का ₹449 प्लान काफी आकर्षक विकल्प बन जाता है।

Vi ₹449 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

वीआई (Vi) का ₹449 प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत Full Day Unlimited Data है यानी रोजाना डाटा इस्तेमाल की सुविधा के साथ अनलिमिटेड डाटा का फायदा मिलता है। 5G नेटवर्क और 5G फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 5G नेटवर्क कवरेज वाले क्षेत्र में अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिल सकता है। हालाँकि डाटा का इस्तेमाल व्यक्तिगत और गैर-कमर्शियल कामों के लिए होना चाहिए।

Vi 449 Prepaid Plan

OTT की बात करें, तो प्लान में JioHotstar Mobile का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ Vi Movies & TV Super का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसमें SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, FanCode समेत कुल 19 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। अगर रोजाना डाटा की चिंता कम करनी है और एक ही प्लान में कई OTT ऐप्स का फायदा चाहिए, तो Vi का ₹449 प्लान भी एक विकल्प हो सकता है।

तीनों प्लान में सबसे बड़ा अंतर क्या है?

तीनों प्लान की कीमत लगभग समान होने के बावजूद इनका फोकस अलग है।

  • Jio ₹450 प्लान में 36 दिनों की सबसे ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 2GB डाटा यानी कुल 72GB डाटा मिलता है। इसके साथ JioHotstar, JioAICloud और Google AI Pro जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं।
  • Airtel ₹449 प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी है, लेकिन रोजाना 4GB डाटा मिलता है यानी कुल डाटा के मामले में यह तीनों में काफी आगे है। इसके साथ कई OTT बेनिफिट्स, Google One और Adobe Express Premium जैसे फायदे भी मिलते हैं।
  • Vi ₹449 प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें Unlimited Data का फायदा मिलता है। इसके साथ JioHotstar और 19 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया जाता है।

कौन-सा प्लान किसके लिए बेहतर?

अगर ज्यादा वैलिडिटी चाहिए तो Jio ₹450 प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ इसमें Google AI Pro, JioHotstar और JioAICloud जैसे अतिरिक्त फायदे मिलते हैं। वहीं अगर रोजाना ज्यादा डाटा चाहिए तो Airtel ₹449 प्लान ज्यादा आकर्षक है। इसमें रोजाना 4GB डाटा मिलता है और कुल डाटा भी Jio से काफी ज्यादा है। साथ में कई OTT और दूसरे डिजिटल बेनिफिट्स मिलते हैं।

अगर OTT कंटेंट के साथ Unlimited Data चाहिए तो Vi ₹449 प्लान पर नजर डाल सकते हैं। इसमें 19 OTT प्लेटफॉर्म के साथ JioHotstar और Unlimited Data का फायदा मिलता है।

The post Jio ₹450 vs Airtel ₹449 vs Vi ₹449 रिचार्ज प्लान, जानें किस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलेगा ज्यादा फायदा? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-450-vs-airtel-449-vs-vi-449-prepaid-plan-comparison-hindi/feed/ 0
Airtel ने लॉन्च की नई Priority Postpaid सर्विस, मिलेगा प्रीमियम 5G एक्सपीरियंस और Fastlane नेटवर्क एक्सेस https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-launches-priority-postpaid-with-premium-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-launches-priority-postpaid-with-premium-5g/#respond Tue, 19 May 2026 13:11:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196582 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने भारत में अपनी नई Airtel Priority Postpaid सर्विस लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह नई सेवा यूजर्स को भीड़भाड़ वाले इलाकों और पीक नेटवर्क ट्रैफिक के दौरान भी ज्यादा स्थिर और तेज 5G कनेक्टिविटी देगी। Airtel ने इसके लिए एडवांस 5G Network Slicing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल […]

The post Airtel ने लॉन्च की नई Priority Postpaid सर्विस, मिलेगा प्रीमियम 5G एक्सपीरियंस और Fastlane नेटवर्क एक्सेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने भारत में अपनी नई Airtel Priority Postpaid सर्विस लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह नई सेवा यूजर्स को भीड़भाड़ वाले इलाकों और पीक नेटवर्क ट्रैफिक के दौरान भी ज्यादा स्थिर और तेज 5G कनेक्टिविटी देगी। Airtel ने इसके लिए एडवांस 5G Network Slicing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसे दुनिया के कई देशों में पहले से उपयोग किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, यह नई सर्विस खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगी जो वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स, गेमिंग, क्लाउड वर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। Airtel का कहना है कि Priority Postpaid यूजर्स को Fastlane Technology के जरिए नेटवर्क पर प्राथमिकता मिलेगी, जिससे इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क स्थिरता बेहतर रहेगी।

क्या है Airtel Priority Postpaid सर्विस?

Airtel ने अपनी 5G नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को Network Slicing टेक्नोलॉजी के साथ अपग्रेड किया है। आसान भाषा में समझें तो यह तकनीक एक ही नेटवर्क को अलग-अलग वर्चुअल लेयर्स में बांट देती है। इससे कंपनी अलग-अलग यूजर्स को बेहतर तरीके से नेटवर्क क्षमता उपलब्ध करा पाती है। Airtel का कहना है कि Priority ग्राहकों के लिए नेटवर्क पर अलग क्षमता रिजर्व की जाती है, जिससे भारी ट्रैफिक के दौरान भी उन्हें बेहतर स्पीड और कम नेटवर्क कंजेशन मिलता है यानी स्टेडियम, मॉल, कॉन्सर्ट या भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इंटरनेट अनुभव सामान्य यूजर्स की तुलना में ज्यादा स्मूद रह सकता है।

Airtel Priority Postpaid Plans और बेनिफिट्स

रेंटल प्लान  बेनिफिट्स
449 रुपये + GST इंडिविजुअल Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज
699 रुपये + GST 2 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar
999 रुपये + GST 3 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar, Apple TV+, Apple Music
1199 रुपये + GST 4 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar, Apple TV+, Apple Music
1749 रुपये + GST 5 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar, Apple TV+, Apple Music, Netflix

नोटः सभी प्लान में आपको Fastlane टेक्नोलॉजी के साथ Priority 5G, फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट सर्विस, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, 3000 SMS मिलते हैं।

कंपनी के मुताबिक, 5G Network Slicing टेक्नोलॉजी अमेरिका, सिंगापुर, ब्रिटेन और मलेशिया जैसे देशों में पहले से इस्तेमाल हो रही है। Airtel का दावा है कि वह भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है जिसने रिटेल ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Reliance Jio भी इस तरह की प्रीमियम 5G सर्विस पर काम कर रही थी, लेकिन Airtel ने उससे पहले इसे लॉन्च कर दिया।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा? कंपनी ने बताया है कि Airtel Priority सेवा उसके सभी पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध होगी। मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को यह सुविधा ऑटोमैटिक मिलना शुरू हो जाएगी और उन्हें अलग से प्लान बदलने की जरूरत नहीं होगी। वहीं प्रीपेड यूजर्स अगर इस सर्विस का फायदा लेना चाहते हैं, तो वे Airtel Thanks ऐप या नजदीकी Airtel स्टोर के जरिए पोस्टपेड में अपग्रेड कर सकते हैं।

कौन-कौन से स्मार्टफोन करेंगे सपोर्ट? Airtel Priority सेवा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास 5G Standalone यानी 5G SA सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होना जरूरी है। इसके अलावा, फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट भी इंस्टॉल होना चाहिए। कंपनी के अनुसार, आज के समय में ज्यादातर मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स 5G SA सपोर्ट के साथ आते हैं। यूजर्स अपने डिवाइस की कम्पैटिबिलिटी Airtel ऐप के जरिए भी चेक कर सकते हैं।

क्या Airtel Priority सेवा गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए फायदेमंद होगी? Airtel का कहना है कि यह तकनीक खास तौर पर हाई-बैंडविड्थ एक्टिविटीज के लिए उपयोगी होगी। ऐसे में ऑनलाइन गेमिंग, 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, लाइव ब्रॉडकास्ट और वीडियो कॉलिंग के दौरान नेटवर्क ज्यादा स्थिर रह सकता है। कंपनी के मुताबिक, Network Slicing टेक्नोलॉजी रियल टाइम में नेटवर्क क्षमता को मैनेज करती है, जिससे यूजर्स को बेहतर रिस्पॉन्स और कम लेटेंसी मिल सकती है।

The post Airtel ने लॉन्च की नई Priority Postpaid सर्विस, मिलेगा प्रीमियम 5G एक्सपीरियंस और Fastlane नेटवर्क एक्सेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-launches-priority-postpaid-with-premium-5g/feed/ 0
Airtel का 500 रुपये से कम वाला सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/#respond Tue, 19 May 2026 10:41:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196544 टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों की जरूरत और बजट के हिसाब से कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करती है। अगर आप 500 रुपये से कम बजट में अपने लिए एक बेहतरीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो एयरटेल के पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली […]

The post Airtel का 500 रुपये से कम वाला सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों की जरूरत और बजट के हिसाब से कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करती है। अगर आप 500 रुपये से कम बजट में अपने लिए एक बेहतरीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो एयरटेल के पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली हाई-स्पीड डेटा, लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स, जैसे- Airtel Xstream Play, JioHotstar Mobile और Adobe Express Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं एयरटेल के सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान की पूरी डिटेलः

एयरटेल का सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान (2026)

प्लान वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स
₹199 28 दिन, कुल 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Hellotunes, Airtel Xstream Play
₹219 28 दिन, कुल 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium
₹299 28 दिन, 1GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Spam Protection, Hellotunes, Adobe Express Premium
₹319 1 महीना, 1.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Apple Music, Google One 30GB, Xstream Play
₹349 28 दिन, 1.5GB/दिन 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Spam Protection, Apple Music, Hellotunes
₹355 30 दिन, कुल 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Adobe Express Premium, Hellotunes
₹361 30 दिन, कुल 50GB डेटा JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
₹379 30 दिन, 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Unlimited 5G, Google One, Apple Music
₹399 28 दिन, 2.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग JioHotstar Mobile, Unlimited 5G
₹409 28 दिन, 2.5GB/दिन 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Sony LIV, Xstream Play, Unlimited 5G
₹429 30 दिन, 2.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Unlimited 5G, Xstream Play
₹449 28 दिन, 4GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Xstream Play Premium, JioHotstar, Apple Music
₹469 84 दिन, बिना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS Hellotunes, Adobe Express Premium
₹489 77 दिन, कुल 6GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 600 SMS Xstream Play, Hellotunes

Airtel ₹199 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन बजट विकल्प है जो मुख्य रूप से अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं और इंटरनेट का उपयोग बहुत ही कम करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें पूरी अवधि के लिए कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें मुफ्त हैलो ट्यून्स (Hellotunes), एयरटेल एक्सट्रीम प्ले की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹219 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 219 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में कुल 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों को भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और पूरी वैलिडिटी के दौरान इस्तेमाल करने के लिए कुल 300 SMS दिए जाते हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर, इसमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप (Airtel Xstream Play) का फ्री एक्सेस शामिल है, जिससे आप अपने फोन पर एंटरटेनमेंट कंटेंट देख सकते हैं। साथ ही, एडोब एक्सप्रेस प्रीमिय (12 महीनों) और फ्री हेलो ट्यून्स की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹299 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए एक किफायती विकल्प है, जो कम कीमत में रोज डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें एयरटेल की ओर से ‘India’s 1st Spam Fighting Network’ का प्रोटेक्शन मिलता है, जो फ्रॉड कॉल्स को रोकने में मदद करता है। साथ ही मुफ्त हेलो ट्यून्स (Hellotunes) का एक्सेस भी शामिल है। इसके अलावा, आपको 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी कीमत तकरीबन 4,000 रुपये है।

Airtel ₹319 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए एक आदर्श मंथली पैक है जो रोजाना डेटा और लंबी वैलिडिटी का बैलेंस चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 1 महीने (30 दिन) की है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान के तहत देश भर में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही, ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की 12 महीने की सदस्यता, मुफ्त हैलो ट्यून्स, गूगल वन (30 जीबी क्लाउड स्टोरेज) और ऐपल म्यूजिक का एक्सेस भी मिलता है।

Airtel ₹349 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी के बेस्टसेलर पैक्स में से एक है, जो उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो रोज इंटरनेट का सामान्य उपयोग करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड 5जी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें स्पैम और स्कैम कॉल्स से सुरक्षा देने वाला स्पेशल प्रोटेक्शन मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को हेलो ट्यून्स, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), ऐपल म्यूजिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

Airtel ₹355 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 355 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन प्रोफेशन्स और यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी डेली लिमिट के एकमुश्त डेटा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की है और इसमें बिना किसी दैनिक बाध्यता के कुल 25GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान में देश भर के सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। इसके साथ, 5 रुपये का टॉक टाइम भी मिलता है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में इसमें एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने) के फायदे मिलते हैं। इसके साथ, हैलो ट्यून्स सेट करने की सुविधा भी मिलती है।

Airtel ₹361 डेटा प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 361 रुपये वाला प्लान कंपनी का सबसे बड़ा बल्क डेटा बूस्टर पैक है, जो उन यूजर्स के लिए है जिन्हें बिना डेली लिमिट के भारी-भरकम डेटा की आवश्यकता होती है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें एक बार में कुल 50GB हाई-स्पीड डेटा दे दिया जाता है। इस पैक में कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यह मुख्य रूप से केवल डेटा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है, ताकि यूजर्स बिना किसी रुकावट के बड़ी फाइलें डाउनलोड कर सकें या हाई-डेफिनिशन में वीडियो स्ट्रीमिंग का मजा ले सकें। इस प्लान में जियो हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹379 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेस्ट वैल्यू पैक है जो पूरे 1 महीने (30 दिन) की वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों को देश भर में सभी नेटवर्क्स पर पूरी तरह अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यदि आप एयरटेल के 5G नेटवर्क क्षेत्र में हैं, तो इसमें पूरी तरह अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। इसके अतिरिक्त, इस प्लान में 30 दिनों के लिए Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज, ऐपल म्यूजिक (Apple Music) एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), हैलो का मुफ्त एक्सेस मिलता है।

Airtel ₹399 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार है जो एंटरटेनमेंट और क्रिकेट के दीवाने हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 70GB) मिलता है। प्लान के तहत बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में यह प्लान बेहद दमदार है। इसमें 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप लाइव स्पोर्ट्स और ट्रेंडिंग शोज देख सकते हैं। इसके अलावा, एलिजिबल एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium (करीब ₹4000 मूल्य का) और हैलो ट्यून का एक्सेस मिलता है।

Airtel ₹409 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 409 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन हैवी इंटरनेट यूजर्स के लिए है जिन्हें हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ प्रीमियम एंटरटेनमेंट भी चाहिए। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड 5जी डेटा मिलता है। प्लान में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। साथ ही, 5 रुपये का टॉक टाइम भी मिलता है

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में यह प्लान बेहद दमदार है। इसमें Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन और Airtel Xstream Play (20+ OTT ऐप्स) का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, एलिजिबल एरिया में रहने वाले ग्राहकों को पूरी तरह अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी दिया जाता है। इसके साथ, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने) और हैलो ट्यून की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹429 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 429 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो 28 दिनों के बजाय पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेली डेटा चाहते हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। ग्राहकों को देश भर के सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें भी 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा शामिल है। इसके साथ ही यूजर्स को एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले (Airtel Xstream Play) का एक्सेस, मुफ्त हैलो ट्यून्स और एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीना) का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹449 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन हैवी यूजर्स के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है जिन्हें प्रतिदिन बहुत ज्यादा इंटरनेट की जरूरत होती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें रोज 4GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो यह प्लान प्रीमियम फीचर्स से भरा हुआ है। इसमें ग्राहकों को JioHotstar Mobile (28 दिन) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही, Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस दिया जाता है जिससे 20+ OTT ऐप्स (जैसे Sony LIV, Lionsgate Play आदि) देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, 5G इनेबल्ड एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा, Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), ऐपल म्यूजिक और हैलो ट्यून का एक्सेस शामिल है।

Airtel ₹469 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 469 रुपये वाला प्रीपेड प्लान विशेष रूप से उन बेसिक फोन यूजर्स या बुजुर्गों के लिए बनाया गया है जिन्हें इंटरनेट डेटा की बिल्कुल जरूरत नहीं होती है, बल्कि वे सिर्फ कॉलिंग चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों (लगभग 3 महीने) की है। इसमें कोई डेटा नहीं मिलता है, लेकिन पूरे 84 दिनों के लिए ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और कुल 900 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो लंबी वैलिडिटी के दौरान एक्टिव रहने के लिए इसमें मुफ्त हैलो ट्यून्स और 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹489 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 489 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेहतरीन वैल्यू पैक है जो बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं और मध्यम डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 77 दिनों की है और इसमें पूरी अवधि के लिए एकमुश्त कुल 6GB डेटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल्स और कुल 600 SMS शामिल हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर, इसमें 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, हैलो ट्यून और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (फ्री कंटेंट) की सुविधा मिलती है।

The post Airtel का 500 रुपये से कम वाला सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/feed/ 0
मार्च 2026 में 50 लाख से ज्यादा यूजर्स जोड़कर आगे Airtel, बढ़े कुल मोबाइल सब्सक्राइबर https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-adds-5-million-users-march-2026-trai-data/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-adds-5-million-users-march-2026-trai-data/#respond Thu, 23 Apr 2026 07:40:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194880 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारत में टेलीकॉम सेक्टर लगातार आगे बढ़ रहा है। Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी की खबर है। इस दौरान Bharti Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea (Vi) और BSNL ने नए यूजर्स जोड़े हैं। जबकि MTNL को नुकसान उठाना पड़ा है। […]

The post मार्च 2026 में 50 लाख से ज्यादा यूजर्स जोड़कर आगे Airtel, बढ़े कुल मोबाइल सब्सक्राइबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में टेलीकॉम सेक्टर लगातार आगे बढ़ रहा है। Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी की खबर है। इस दौरान Bharti Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea (Vi) और BSNL ने नए यूजर्स जोड़े हैं। जबकि MTNL को नुकसान उठाना पड़ा है।

TRAI द्वारा बताए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल वायरलेस (मोबाइल + FWA) सब्सक्राइबर्स की संख्या फरवरी 2026 के 1,273.31 मिलियन से बढ़कर मार्च 2026 में 1,282.33 मिलियन हो गई है। यानी महीने-दर-महीना 0.71 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। वहीं, मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,257.29 मिलियन से बढ़कर 1,265.73 मिलियन हो गई है। जिसमें 0.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही देश में वायरलेस टेली-डेंसिटी भी 89.30 प्रतिशत से बढ़कर 89.88 प्रतिशत हो गई है।

अगर 5G FWA (Fixed Wireless Access) सेगमेंट की बात करें तो इसमें भी लगातार विस्तार देखा जा रहा है। फरवरी के 11.93 मिलियन यूजर्स के मुकाबले मार्च में यह संख्या बढ़कर 12.32 मिलियन हो गई है। इनमें शहरी और ग्रामीण हिस्सेदारी लगभग बराबर रही है।

Airtel के 5G FWA यूजर्स 37.37 लाख तक पहुंच गए हैं। जबकि Jio के पास 85.84 लाख यूजर्स हैं। जिससे कुल संख्या 1.23 करोड़ से ज्यादा हुई है। UBR FWA सेगमेंट में सिर्फ Jio मौजूद है, जिसके यूजर्स बढ़कर 42.85 लाख हो गए हैं।

सब्सक्राइबर जोड़ने के मामले में Airtel और Jio सबसे आगे रहे हैं। Airtel ने मार्च में 50.94 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। जबकि Jio ने 32.27 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। Vodafone Idea ने 1.02 लाख और BSNL ने 17 हजार नए यूजर्स जोड़े हैं। जबकि MTNL को करीब 9 हजार यूजर्स का नुकसान हुआ है।

मार्केट शेयर की बात करें तो Jio अभी भी सबसे आगे है। मार्च 2026 के अंत तक Jio के पास 39.21 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ 49.63 करोड़ वायरलेस ग्राहक हैं। Airtel 37.74 प्रतिशत शेयर और 47.77 करोड़ यूजर्स के साथ दूसरे स्थान पर है। Vodafone Idea के पास 15.68 प्रतिशत शेयर और 19.84 करोड़ यूजर्स हैं, जबकि BSNL का हिस्सा 7.34 प्रतिशत और MTNL का मात्र 0.02 प्रतिशत है।

वायरलेस ब्रॉडबैंड यूजर्स के मामले में भी Jio टॉप पर है, जिसके पास 50.92 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। इसके बाद Airtel के 35.81 करोड़, Vodafone Idea के 12.89 करोड़ और BSNL के 2.28 करोड़ यूजर्स हैं। वहीं, वायरलाइन (लैंडलाइन) सेगमेंट में भी हल्की ग्रोथ देखी गई है। फरवरी के 4.79 करोड़ के मुकाबले मार्च में यह संख्या बढ़कर 4.82 करोड़ हो गई है। इसमें Jio ने सबसे ज्यादा 1.88 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। जबकि Airtel, BSNL और Vodafone Idea ने भी बढ़ोतरी दर्ज की है।

अंत में M2M (Machine-to-Machine) कनेक्शन्स में भी तेजी आई है, जो 11.84 करोड़ से बढ़कर 12.38 करोड़ हो गए हैं। इस सेगमेंट में Airtel सबसे आगे है। मार्च 2026 में टेलीकॉम सेक्टर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। जहां Jio और Airtel ने अपनी पकड़ और मजबूत की है। जबकि सरकारी और छोटे ऑपरेटर्स को अभी भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इनके लिए उम्मीद है आगे और भी अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं।

The post मार्च 2026 में 50 लाख से ज्यादा यूजर्स जोड़कर आगे Airtel, बढ़े कुल मोबाइल सब्सक्राइबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-adds-5-million-users-march-2026-trai-data/feed/ 0
Airtel का 30 दिनों वाला मंथली प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, ओटीटी और बेनिफिट्स की डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/https-www-91mobiles-com-hindi-airtel-30-days-recharge-plan-validity-data-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/https-www-91mobiles-com-hindi-airtel-30-days-recharge-plan-validity-data-price/#respond Mon, 13 Apr 2026 12:47:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194071 आज के डिजिटल दौर में मोबाइल रिचार्ज प्लान्स सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि अब इनमें OTT एंटरटेनमेंट, क्लाउड स्टोरेज और कई वैल्यू-एडेड सर्विसेज भी शामिल होती हैं। ऐसे में यूजर्स की जरूरत भी बदल गई है। वे अब ऐसे प्लान्स चाहते हैं जो न सिर्फ किफायती हों, बल्कि उनकी […]

The post Airtel का 30 दिनों वाला मंथली प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, ओटीटी और बेनिफिट्स की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के डिजिटल दौर में मोबाइल रिचार्ज प्लान्स सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि अब इनमें OTT एंटरटेनमेंट, क्लाउड स्टोरेज और कई वैल्यू-एडेड सर्विसेज भी शामिल होती हैं। ऐसे में यूजर्स की जरूरत भी बदल गई है। वे अब ऐसे प्लान्स चाहते हैं जो न सिर्फ किफायती हों, बल्कि उनकी रोजमर्रा की डिजिटल जरूरतों को भी पूरा करें। इसी को ध्यान में रखते हुए Airtel ने 30 दिनों की वैलिडिटी वाले कई मंथली प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। ये प्लान्स उन यूजर्स के लिए खास हैं, जो हर महीने फिक्स वैलिडिटी के साथ डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट का बैलेंस चाहते हैं। खास बात यह है कि इन प्लान्स में आपको डेली डेटा लिमिट से लेकर बल्क डेटा और OTT बेनिफिट्स तक कई विकल्प मिलते हैं। आइए अब विस्तार से जानते हैं Airtel के इन सभी 30 दिनों वाले प्रीपेड और डेटा प्लान्स के बारे में, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकें।

Airtel के 30 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट (2026)

प्लान डेटा और वैलिडिटी बेनिफिट्स
₹319 1.5GB/दिन, 30 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Xstream Play, Adobe Express, Google One
₹379 2GB/दिन, 30 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, हैलो ट्यून, Adobe Express, Google One
₹355 कुल 25GB, 30 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS, हैलो ट्यून, Adobe Express
₹429 2.5GB/दिन, 30-31 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Xstream Play, 5G डेटा
₹589 कुल 50GB, 30 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS, Adobe Express
₹605 कुल 60GB, 30 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS, Adobe Express
₹48 1GB, 30 दिन JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन
₹100 6GB, 30 दिन JioHotstar मोबाइल + टीवी
₹161 12GB, 30 दिन केवल डेटा वाउचर
₹195 12GB, 30 दिन JioHotstar + Airtel Xstream Play
₹361 50GB, 30 दिन 3 महीने JioHotstar
₹279 1GB, 30 दिन Netflix + OTT बंडल

Airtel 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

यह एक किफायती मंथली प्लान है, जिसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ Airtel Xstream Play, Adobe Express प्रीमियम, Airtel म्यूजिक और Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो कम बजट में सभी जरूरी सुविधाएं चाहते हैं। डेली डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps हो जाती है। वहीं एसएमएस लिमिट खत्म होने पर लोकल के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये प्रति एसएमएस का चार्ज लागू होता है।

Airtel 355 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 355 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती है, लेकिन वे पूरे महीने के लिए कॉलिंग और इंटरनेट का बेसिक इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 25GB डेटा मिलता है, जो पूरे महीने के लिए पर्याप्त हो सकता है। इसके अलावा, यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के देशभर में बात कर सकते हैं। SMS की बात करें, तो इसमें कुल 300 SMS दिए जाते हैं। अगर आपका डेटा खत्म हो जाता है, तो 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लगता है। वहीं SMS लिमिट खत्म होने पर लोकल के लिए 1 रुपये और STD के लिए 1.5 रुपये प्रति SMS देना होता है। इस प्लान में हैलो ट्यून और 12 महीनों के लिए Adobe Express प्रीमियम का एक्सेस भी मिलता है।

Airtel 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

अगर आप मिड-रेंज प्लान की तलाश में हैं, तो 379 रुपये वाला प्लान एक संतुलित विकल्प है। इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। इस प्लान की खासियत इसके अतिरिक्त बेनिफिट्स हैं, जिनमें Adobe Express प्रीमियम, Airtel म्यूजिक, हैलो ट्यून और 30GB Google One क्लाउड स्टोरेज शामिल है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो डेटा के साथ-साथ डिजिटल सर्विसेज का भी फायदा उठाना चाहते हैं। डेली डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps हो जाती है। वहीं एसएमएस लिमिट खत्म होने पर लोकल के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये प्रति एसएमएस का चार्ज लागू होता है।

Airtel 429 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है, जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। इसमें 30–31 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है यानी पूरे महीने में काफी बड़ा डेटा बेनिफिट मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी दिए जाते हैं। यह प्लान 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आप हाई-स्पीड इंटरनेट का अनुभव ले सकते हैं। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें Airtel Xstream Play का एक्सेस मिलता है, जहां आप मूवीज, वेब सीरीज और लाइव टीवी चैनल्स देख सकते हैं। साथ ही, Adobe Express प्रीमियम और हैलो ट्यून का भी फायदा मिलता है। डेली डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है, जिससे आप बेसिक इंटरनेट इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

Airtel 589 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो डेली डेटा लिमिट के झंझट से बचना चाहते हैं। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 50GB डेटा मिलता है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS भी मिलते हैं। डेटा खत्म होने पर 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। इस प्लान में भी Adobe Express प्रीमियम और हैलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। वहीं एसएमएस लिमिट खत्म होने पर लोकल के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये प्रति एसएमएस का चार्ज लागू होता है।

Airtel 605 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

अगर आपको और ज्यादा डेटा चाहिए, तो 605 रुपये वाला प्लान एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 30 दिनों के लिए कुल 60GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा भी शामिल है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या वर्क-फ्रॉम-होम के लिए ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इसमें भी Adobe Express प्रीमियम और हैलो ट्यून का एक्सेस मिलता है। वहीं एसएमएस लिमिट खत्म होने पर लोकल के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये प्रति एसएमएस का चार्ज लागू होता है।

Airtel के 30 दिन वैलिडिटी वाले डेटा वाउचर प्लान

अगर आपका रोजाना डेटा जल्दी खत्म हो जाता है या आप सिर्फ इंटरनेट और OTT एक्सेस के लिए अलग से रिचार्ज करना चाहते हैं, तो Airtel के डेटा वाउचर और एंटरटेनमेंट प्लान आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं। ये प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनके पास पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होता है और उन्हें अतिरिक्त डेटा या एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स की जरूरत होती है। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये कम कीमत में आपको एक्स्ट्रा डेटा के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी देते हैं।

Airtel 48 रुपये वाला डेटा प्लान

एयरटेल का 48 रुपये वाला डेटा प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेसिक और किफायती ऑप्शन है, जिन्हें हल्का-फुल्का इंटरनेट इस्तेमाल करना होता है। इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1GB डेटा मिलता है। अगर यह डेटा खत्म हो जाता है, तो आपको 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज देना होगा। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप मूवीज, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो कम खर्च में OTT का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।

Airtel 100 रुपये वाला डेटा प्लान

Airtel का 100 रुपये वाला डेटा प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जिन्हें थोड़े ज्यादा डेटा के साथ OTT एक्सेस भी चाहिए। इस प्लान में 6GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। इसके साथ आपको JioHotstar का मोबाइल और टीवी दोनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप बड़े स्क्रीन पर भी कंटेंट देख सकते हैं। इस प्लान में डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होता है, बल्कि 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लागू होता है। इसलिए अगर आपका डेटा यूज ज्यादा है, तो खर्च बढ़ सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक डेटा वाउचर है और इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है।

Airtel 161 रुपये वाला डेटा प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें सिर्फ ज्यादा डेटा चाहिए और OTT सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 12GB डेटा मिलता है। यह एक सिंपल डेटा वाउचर है, जिसमें कोई अतिरिक्त एंटरटेनमेंट बेनिफिट नहीं दिया जाता है। डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB का चार्ज लागू होता है। यह प्लान उन लोगों के लिए सही है जो काम, ऑनलाइन क्लास या सोशल मीडिया के लिए अतिरिक्त डेटा चाहते हैं।

Airtel 195 रुपये वाला डेटा प्लान

अगर आप डेटा के साथ OTT एंटरटेनमेंट भी चाहते हैं, तो 195 रुपये वाला प्लान एक अच्छा विकल्प है। इसमें 30 दिनों के लिए 12GB डेटा मिलता है। इसके साथ JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जिससे आप स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, इस प्लान में Airtel Xstream Play का एक्सेस भी मिलता है, जहां से आप 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देख सकते हैं। डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। यह भी एक डेटा वाउचर है और इसके लिए एक्टिव बेस प्लान जरूरी होता है।

Airtel 361 रुपये वाला डेटा प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 50GB डेटा मिलता है। इसके साथ 3 महीनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जो इसे और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बनाता है। यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या वर्क-फ्रॉम-होम के लिए भारी डेटा इस्तेमाल करते हैं।

Airtel 279 रुपये वाला एंटरटेनमेंट प्लान

Airtel का 279 रुपये वाला एंटरटेनमेंट प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो OTT कंटेंट ज्यादा देखते हैं। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ सिर्फ 1GB डेटा मिलता है, लेकिन इसकी असली ताकत इसके एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स में है। इस प्लान में आपको Netflix बेसिक, JioHotstar Super, Zee Premium और Airtel Xstream Play का एक्सेस मिलता है। इसके जरिए आप SonyLiv समेत 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देख सकते हैं। डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। यह प्लान भी एक डेटा वाउचर है और इसे इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव बेस प्लान जरूरी है।

Airtel के ये डेटा वाउचर और एंटरटेनमेंट प्लान अलग-अलग यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। अगर आपको सिर्फ अतिरिक्त डेटा चाहिए, तो 161 रुपये या 361 रुपये वाले प्लान बेहतर हैं। वहीं अगर आप OTT कंटेंट का मजा लेना चाहते हैं, तो 48, 100, 195 या 279 रुपये वाले प्लान आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या Airtel के 30 दिन वाले प्लान में रोजाना डेटा मिलता है या कुल डेटा?

Airtel के प्लान्स में दोनों विकल्प मिलते हैं। कुछ प्लान जैसे ₹319, ₹379 और ₹429 में रोजाना डेटा लिमिट (1.5GB, 2GB, 2.5GB) मिलती है, जबकि ₹355, ₹589 और ₹605 जैसे प्लान्स में आपको कुल डेटा (25GB, 50GB, 60GB) मिलता है जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या डेटा वाउचर प्लान बिना बेस प्लान के काम करेंगे?

नहीं, Airtel के डेटा वाउचर प्लान (₹48, ₹100, ₹161, ₹195, ₹361, ₹279) तभी काम करते हैं जब आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान मौजूद हो। ये प्लान सिर्फ अतिरिक्त डेटा या OTT बेनिफिट्स के लिए होते हैं।

एयरटेल का कौन-सा प्लान ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी है?

अगर आपको रोजाना ज्यादा डेटा चाहिए, तो ₹429 प्लान सबसे बेहतर माना जा सकता है। वहीं अगर आप बल्क डेटा चाहते हैं, तो ₹589 या ₹605 प्लान ज्यादा फायदेमंद हैं। OTT लवर्स के लिए ₹279 और ₹195 वाले प्लान काफी वैल्यू देते हैं।

डेटा खत्म होने के बाद क्या इंटरनेट बंद हो जाता है?

यह प्लान पर निर्भर करता है। डेली डेटा वाले प्लान्स में स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है, जबकि डेटा वाउचर में 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लागू होता है। यानी इंटरनेट बंद नहीं होता, लेकिन खर्च बढ़ सकता है।

क्या इन प्लान्स में 5G डेटा शामिल है?

हां, ₹429, ₹379 और ₹319 जैसे कई प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा का सपोर्ट मिलता है, लेकिन इसके लिए आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क और 5G डिवाइस होना जरूरी है।

The post Airtel का 30 दिनों वाला मंथली प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, ओटीटी और बेनिफिट्स की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/https-www-91mobiles-com-hindi-airtel-30-days-recharge-plan-validity-data-price/feed/ 0
Jio, Airtel, Vodafone Idea के बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स, यहां देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-voice-only-prepaid-plans-list-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-voice-only-prepaid-plans-list-price/#respond Wed, 08 Apr 2026 10:13:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193782 आज के समय में जहां ज्यादातर लोग हाई-स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स की तरफ बढ़ रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है। हर यूजर को हर महीने भारी डेटा पैक की जरूरत नहीं होती है। कई लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ […]

The post Jio, Airtel, Vodafone Idea के बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स, यहां देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में जहां ज्यादातर लोग हाई-स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स की तरफ बढ़ रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है। हर यूजर को हर महीने भारी डेटा पैक की जरूरत नहीं होती है। कई लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं, कुछ लोग सेकेंडरी सिम यूज करते हैं, तो वहीं सीनियर सिटिजन्स के लिए इंटरनेट की तुलना में कॉलिंग ज्यादा जरूरी होती है। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर करते हैं, जिनमें डेटा नहीं होता हैं, लेकिन आपको इन प्रीपेड प्लान में कॉलिंग और SMS की पूरी सुविधा मिलती है। इन प्लान्स की खास बात यह है कि ये कम कीमत में लंबी वैलिडिटी देते हैं और जरूरत पड़ने पर आप अलग से डेटा वाउचर भी जोड़ सकते हैं।

इसके अलावा, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने को टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल प्लान को लेकर नया प्रस्ताव दिया है। अब फोन कॉल और एसएमएस वाले सस्ते प्लान अनिवार्य किए जा सकते हैं। प्रस्ताव के अनुसार, टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बिना डाटा वाला प्लान देना होगा। इनकी कीमत मौजूदा स्पेशल डाटा प्लान से कम होगी। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं, इस समय मौजूद Jio, Airtel और Vodafone Idea के बिना इंटरनेट वाले कॉल और SMS प्रीपेड प्लान के बारे में…

Jio, Airtel, Vi के वॉयस ओनली प्रीपेड प्लान्स (2026)

कंपनी प्लान व कीमत बेनिफिट्स
 Jio ₹1748 336 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल/STD/रोमिंग), 3600 SMS, कोई डेटा नहीं, जरूरत पर डेटा वाउचर, JioTV और JioCloud एक्सेस
 Jio ₹448 84 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 SMS, कोई डेटा नहीं, जरूरत पर डेटा वाउचर
 Airtel ₹1849 365 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, कोई डेटा नहीं, Adobe Express Premium (12 महीने), फ्री Hellotunes
 Airtel ₹469 84 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS, कोई डेटा नहीं, Adobe Express Premium, फ्री Hellotunes
Vi ₹1849 365 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, कोई डेटा नहीं, ₹22 से डेटा वाउचर (1GB/1 दिन)
Vi ₹470 84 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS, कोई डेटा नहीं, जरूरत पर डेटा वाउचर

Reliance Jio के बिना डेटा वाले प्रीपेड प्लान्स

Jio 1748 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

Reliance Jio का 1748 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए खास है, जो एक बार रिचार्ज करके लंबे समय तक सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में 336 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है, जो लगभग एक साल के बराबर होती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है, जिसमें लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल्स शामिल हैं। इसके अलावा, आपको टोटल 3600 SMS भी मिलते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त हैं। हालांकि इस प्लान में डेटा शामिल नहीं है, लेकिन यही इसकी खासियत भी है। अगर आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो आप बेकार में डेटा के लिए पैसे नहीं खर्च करेंगे। जरूरत पड़ने पर आप अलग से डेटा वाउचर जोड़ सकते हैं। इसके साथ JioTV और JioCloud जैसे ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है, जिससे बेसिक डिजिटल सर्विसेज का उपयोग किया जा सकता है।

Jio 448 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

जियो का 448 रुपये वाला वॉयस ओनली प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है जो 2-3 महीने के लिए सिम एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जो इसे शॉर्ट-टर्म यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1000 SMS दिए जाते हैं। यह प्लान भी पूरी तरह वॉयस-ओनली है, यानी इसमें कोई डेटा यानी इंटरनेट नहीं मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कम खर्च में अपने नंबर को चालू रखना चाहते हैं और जरूरत पड़ने पर डेटा वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर जियो के सबसे सस्ता डेटा वाउचर की बात करें, तो यह 11 रुपये का है। इसमें आपको आपको एक घंटे की वैलिडिटी मिलती है और 10जीबी डेटा मिलता है। वहीं ₹19 रुपये का डेटा पैका है, जो एक दिन की वैलिडिटी और 1GB डेटा के साथ आता है। इसका फायदा यह है कि आप तभी डेटा खरीदते हैं जब आपको जरूरत हो। इससे अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है।

Airtel के बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड प्लान्स

Airtel 1849 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

Bharti Airtel का 1849 रुपये का प्रीपेड प्लान एक लॉन्ग-टर्म प्लान है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS मिलते हैं। Airtel अपने यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है। याद रखें कि इस प्लान में आपको इंटरनेट यानी डेटा की सुविधा नहीं मिलती है। इसमें Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 4000 रुपये के आसपास होती है। इसके अलावा, यूजर्स को फ्री Hellotunes का भी फायदा मिलता है, जिससे वे अपनी पसंद के कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं।यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो लंबी वैलिडिटी के साथ कुछ अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स भी चाहते हैं।

Airtel 469 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

एयरटेल का 469 रुपये का बिना इंटरनेट वाला यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 900 SMS मिलते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए हैं, जो कम बजट में एक भरोसेमंद नेटवर्क चाहते हैं। इसमें भी Adobe Express Premium और Hellotunes जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं, जिससे यह प्लान और भी वैल्यू फॉर मनी बन जाता है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो Airtel नेटवर्क को ट्राई करना चाहते हैं या शॉर्ट-टर्म के लिए कनेक्शन रखना चाहते हैं।

Vodafone Idea (Vi) के बिना डेटा वाले प्रीपेड प्लान्स

Vi 1849 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

Vodafone Idea का ₹1849 प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है जो एक बार रिचार्ज करके पूरे साल के लिए सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में 365 दिनों की लंबी सर्विस वैलिडिटी मिलती है, जिससे बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग है, जिसमें लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल्स शामिल हैं। इसके अलावा, यूजर्स को पूरे प्लान के दौरान 3600 SMS भी मिलते हैं, जो बेसिक कम्युनिकेशन के लिए पर्याप्त हैं। हालांकि इस प्लान में किसी भी तरह का डेटा नहीं मिलता है। लेकिन Vi यूजर्स के लिए डेटा वाउचर का विकल्प खुला रहता है। कंपनी के डेटा वाउचर 22 रुपये से शुरू होते हैं, जिसमें 1GB डेटा मिलता है, हालांकि इसकी वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की होती है। इसका मतलब यह है कि अगर आपको कभी-कभी इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, तो आप जरूरत के हिसाब से अलग से डेटा रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही, ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी वाले वाउचर भी उपलब्ध हैं, जिससे यूजर्स को पूरी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।

Vi 470 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

Vodafone Idea का 470 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो कम अवधि के लिए अपनी सिम एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है, जो इसे मिड-रेंज यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे आप बिना किसी लिमिट के लोकल और STD कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, कुल 900 SMS दिए जाते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त हैं। जैसा कि यह भी एक वॉयस-ओनली प्लान है, इसमें किसी तरह का इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है, लेकिन 1849 रुपये वाले प्लान की तरह ही इसमें भी यूजर्स को अलग से डेटा वाउचर रिचार्ज करने की सुविधा मिलती है।

Jio, Airtel और Vi के ये वॉयस-ओनली प्लान्स उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो इंटरनेट के बिना भी मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत है कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा। साथ ही, जरूरत पड़ने पर डेटा वाउचर जोड़ने का विकल्प भी मिलता है, जिससे यूजर्स को पूरी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। अगर आप भी ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें बेवजह डेटा के लिए पैसे न खर्च करने पड़ें, तो ये प्लान्स आपके लिए एक स्मार्ट और किफायती चुनाव साबित हो सकते हैं।

सवाल- जवाब (FAQs)

वॉयस ओनली यानी बिना इंटरनेट वाले प्लान क्या होते हैं?

बिना इंटरनेट वाले प्लान ऐसे प्रीपेड प्लान होते हैं जिनमें डेटा शामिल नहीं होता है। इनमें सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है, जिससे यूजर्स बिना अतिरिक्त खर्च के अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं।

क्या इन प्लान्स में बाद में डेटा जोड़ा जा सकता है?

हां, बिल्कुल। आप Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के किसी भी वॉयस-ओनली प्लान के साथ अलग से डेटा वाउचर रिचार्ज कर सकते हैं। इससे आपको जरूरत के हिसाब से इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

क्या ये प्लान्स सस्ते होते हैं?

हां, ये प्लान्स आमतौर पर डेटा वाले प्लान्स के मुकाबले सस्ते होते हैं, क्योंकि इनमें इंटरनेट शामिल नहीं होता है। साथ ही, ये लंबी वैलिडिटी भी देते हैं, जिससे बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

ये प्लान किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं?

ये प्लान खासतौर पर सीनियर सिटिजन्स, सेकेंडरी सिम यूजर्स, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले लोग या सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

क्या इन प्लान्स में रोमिंग कॉलिंग फ्री होती है?

हां, ज्यादातर वॉयस-ओनली प्लान्स में लोकल, STD और नेशनल रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल होती है, जिससे आप पूरे भारत में बिना अतिरिक्त चार्ज के कॉल कर सकते हैं।

क्या SMS लिमिट हर प्लान में अलग होती है?

हां, अलग-अलग प्लान्स में SMS की संख्या अलग हो सकती है। कुछ प्लान्स में 900 SMS मिलते हैं, जबकि कुछ में 3600 SMS तक की सुविधा दी जाती है।

The post Jio, Airtel, Vodafone Idea के बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स, यहां देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-voice-only-prepaid-plans-list-price/feed/ 0
Airtel Postpaid Plans 2026, जानें कीमत, डेटा, फैमिली SIM और OTT बेनिफिट्स की पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-postpaid-plans-list-data-benefits-price-list-sim-options-ott-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-postpaid-plans-list-data-benefits-price-list-sim-options-ott-offers/#respond Fri, 03 Apr 2026 11:37:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193516 भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने 2026 में अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो को पहले से ज्यादा मजबूत और यूजर-फ्रेंडली बना दिया है। कंपनी के Infinity Postpaid प्लान्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं और एक ही बिल में कॉलिंग, डेटा, OTT एंटरटेनमेंट और फैमिली कनेक्शन […]

The post Airtel Postpaid Plans 2026, जानें कीमत, डेटा, फैमिली SIM और OTT बेनिफिट्स की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने 2026 में अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो को पहले से ज्यादा मजबूत और यूजर-फ्रेंडली बना दिया है। कंपनी के Infinity Postpaid प्लान्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं और एक ही बिल में कॉलिंग, डेटा, OTT एंटरटेनमेंट और फैमिली कनेक्शन का फायदा लेना चाहते हैं। ₹449 से शुरू होकर ₹1749 तक जाने वाले ये प्लान्स अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं, चाहे आप एक सिंगल यूजर हों, कपल हों या फिर बड़ा परिवार।

पोस्टपेड प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें आपको पहले से रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होती है। आप पूरे महीने सर्विस का इस्तेमाल करते हैं और बाद में बिल पे करते हैं। इसके साथ Airtel इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई डेटा लिमिट, क्लाउड स्टोरेज, सिक्योरिटी फीचर्स और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे कई फायदे जोड़ता है, जिससे ये प्लान्स सिर्फ मोबाइल कनेक्शन नहीं बल्कि एक कंप्लीट डिजिटल पैकेज बन जाते हैं।

Airtel Postpaid Plans 2026: एक नजर में पूरी रेंज

Airtel के पोस्टपेड प्लान्स ₹449, ₹549, ₹699, ₹999, ₹1199, ₹1399 और ₹1749 प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। इन प्लान्स में 1 से लेकर 5 SIM तक जोड़ने का विकल्प मिलता है, जिससे फैमिली यूजर्स के लिए यह बेहद सुविधाजनक बन जाते हैं। सभी प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल, STD और रोमिंग) और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं। डेटा की बात करें, तो एंट्री-लेवल प्लान में ही 300GB तक मासिक डेटा मिलता है, जबकि टॉप प्लान में यह बढ़कर 420GB तक पहुंच जाता है। इसके अलावा, हर प्लान में अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन और डिजिटल बेनिफिट्स शामिल किए गए हैं।

Airtel Postpaid Plans लिस्ट (2026)

प्लान मासिक कीमत SIM + डेटा
Infinity 449 ₹449 1 SIM, 300GB डेटा
Infinity 549 ₹549 1 SIM, 300GB डेटा
Infinity 699 ₹699 2 SIM, 330GB डेटा
Infinity 999 ₹999 3 SIM, 360GB डेटा
Infinity 1199 ₹1199 4 SIM, 390GB डेटा
Infinity 1399 ₹1399 4 SIM, 390GB डेटा
Infinity 1749 ₹1749 5 SIM, 420GB डेटा

सभी Airtel पोस्टपेड प्लान्स में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (रोमिंग सहित) और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है।

Airtel 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

Bharti Airtel का ₹449 पोस्टपेड प्लान एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह काफी पावरफुल है। इस प्लान में 1 SIM कनेक्शन के साथ 300GB मासिक 4जी और 5जी डेटा मिलता है, जो सामान्य यूज, जैसे- सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और ब्राउजिंग के लिए काफी है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, STD और रोमिंग) और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है, जिससे कम्युनिकेशन पूरी तरह फ्री हो जाता है।

  • बेनिफिट्सः इस प्लान का बड़ा आकर्षण 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज है, जो फोटो और फाइल बैकअप के लिए उपयोगी है। इसके अलावा, Airtel Xstream Play Premium और 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन यूजर्स को एंटरटेनमेंट का अच्छा एक्सेस देता है। साथ ही, 12 महीने का Adobe Express Premium क्रिएटिव यूजर्स के लिए फायदेमंद है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट दिए गए हैं, जिससे स्कैम कॉल से बचाव होता है। फ्री Hello Tunes और Blue Ribbon Bag जैसे एक्स्ट्रा फायदे इस प्लान को और वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं। यह प्लान बजट में एक कंप्लीट डिजिटल पैकेज ऑफर करता है।

Airtel 549 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल का ₹549 पोस्टपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो ₹449 प्लान से थोड़ा ज्यादा एंटरटेनमेंट चाहते हैं, लेकिन डेटा वही रखना चाहते हैं। इसमें भी 1 SIM और 300GB मासिक डेटा (4G/5G) मिलता है, जो हैवी यूजर्स के लिए भी पर्याप्त है। अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन मिलते हैं।

  • बेनिफिट्सः इस पोस्टपेड प्लान का सबसे बड़ा फायदा है 6 महीने का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, जिससे यूजर्स मूवी, वेब सीरीज और शॉपिंग बेनिफिट्स का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा, 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिससे लाइव स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इस प्लान में Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, Airtel Xstream Play Premium और 12 महीने का Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जो इसे एक मजबूत डिजिटल पैकेज बनाते हैं। साथ ही, फ्रॉड डिटेक्शन, स्पैम अलर्ट और फ्री Hello Tunes जैसी सुविधाएं भी हैं। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए सही है जो मोबाइल पर ज्यादा कंटेंट देखते हैं।

Airtel 699 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल का ₹699 पोस्टपेड प्लान से Airtel फैमिली यूजर्स को ध्यान में रखकर सर्विस देना शुरू करता है। इसमें 2 SIM कनेक्शन और 330GB मासिक डेटा (4G/5G) मिलता है, जो कपल या छोटे परिवार के लिए आदर्श विकल्प है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा दी गई है, जिससे दोनों यूजर्स आसानी से कम्युनिकेशन कर सकते हैं।

  • बेनिफिट्सः इस प्लान के साथ 6 महीने का Amazon Prime और 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं Airtel Xstream Play Premium के जरिए कई OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट एक जगह मिलता है। इसके अलावा, Google One 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज और 12 महीने का Adobe Express Premium भी शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट दिए गए हैं, जो आज के समय में काफी जरूरी हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक ही बिल में दो कनेक्शन मैनेज हो जाते हैं, जिससे खर्च और मैनेजमेंट दोनों आसान हो जाते हैं।

Airtel 999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल के 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान मिड-रेंज फैमिली यूजर्स के लिए हैं। इसमें 3 SIM कनेक्शन और 360GB मासिक डेटा मिलता है, जो एक छोटे परिवार के लिए पर्याप्त है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा के साथ कई प्रीमियम OTT बेनिफिट्स शामिल हैं।

  • बेनिफिट्सः इसमें 6 महीने का Amazon Prime, Apple TV और Apple Music जैसे प्लेटफॉर्म्स मिलते हैं, जिससे यूजर्स को हाई-क्वालिटी एंटरटेनमेंट मिलता है। इसके साथ 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज और 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। Airtel Xstream Play Premium और Adobe Express Premium (12 महीने) इस प्लान को और मजबूत बनाते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो फैमिली के साथ-साथ प्रीमियम डिजिटल कंटेंट का भी पूरा फायदा लेना चाहते हैं।

Airtel 1199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल का 1199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान बड़े परिवारों के लिए एक बैलेंस्ड और वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है। इसमें 4 SIM कनेक्शन और 390GB मासिक डेटा मिलता है, जिससे एक ही प्लान में पूरे परिवार की जरूरतें पूरी हो जाती हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन के साथ यह प्लान कम्युनिकेशन को पूरी तरह आसान बना देता है।

  • बेनिफिट्सः इस पोस्टपेड प्लान में एंटरटेनमेंट के लिए6 महीने का Amazon Prime, Apple TV, Apple Music और 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा, Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज और Airtel Xstream Play Premium भी मिलता है। वहीं Adobe Express Premium क्रिएटिव यूजर्स के लिए अतिरिक्त फायदा देता है। यह प्लान उन परिवारों के लिए सही है जो एक ही बिल में कई कनेक्शन और OTT सेवाओं का पूरा लाभ लेना चाहते हैं।

Airtel 1399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल का ₹1399 पोस्टपेड प्लान ₹1199 प्लान का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें Netflix Basic सब्सक्रिप्शन जोड़ा गया है। इसमें 4 SIM कनेक्शन और 390GB डेटा मिलता है, जो बड़े परिवार के लिए पर्याप्त है। अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन के साथ यह प्लान कम्युनिकेशन को आसान बनाता है।

  • बेनिफिट्सः इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत Netflix का शामिल होना है, जिससे यूजर्स को एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट मिलता है। इसके अलावा, 6 महीने का Amazon Prime, Apple TV, Apple Music और 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। Google One (100जीबी) स्टोरेज, Airtel Xstream Play Premium और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium इस प्लान को एक कंप्लीट डिजिटल पैकेज बनाते हैं। यह प्लान खासतौर पर OTT लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

Airtel 1749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

₹1749 पोस्टपेड प्लान Airtel का सबसे प्रीमियम और फीचर-पैक प्लान है, जो बड़े परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 5 SIM कनेक्शन और 420GB मासिक डेटा मिलता है, जिससे सभी यूजर्स को पर्याप्त इंटरनेट मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन के साथ यह प्लान कम्युनिकेशन में कोई कमी नहीं छोड़ता।

  • बेनिफिट्सः इसमें Netflix Standard, 6 महीने का Amazon Prime, Apple TV, Apple Music और 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा, Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, Airtel Xstream Play Premium और Adobe Express Premium भी मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो एक ही प्लान में मल्टीपल कनेक्शन और सभी प्रीमियम डिजिटल सर्विसेज चाहते हैं।

Airtel Postpaid Plans के एक्स्ट्रा फायदे

Airtel अपने पोस्टपेड प्लान्स में कई अतिरिक्त सुविधाएं भी देता है। Airtel Xstream Play Premium के जरिए यूजर्स कई OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट एक ही ऐप में एक्सेस कर सकते हैं। Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज डेटा बैकअप के लिए बेहद उपयोगी है। इसके अलावा, स्पैम कॉल अलर्ट और फ्रॉड डिटेक्शन फीचर यूजर्स को सुरक्षित रखते हैं। फैमिली बिलिंग की सुविधा सबसे बड़ा फायदा है, जिसमें आप एक ही अकाउंट में कई SIM जोड़ सकते हैं और बिल मैनेज करना आसान हो जाता है।

कौन-सा प्लान आपके लिए सही है?

अगर आप एक सिंगल यूजर हैं और बजट में अच्छा प्लान चाहते हैं, तो ₹449 या ₹549 सही विकल्प हैं। कपल या छोटे परिवार के लिए ₹699 प्लान बेस्ट है। मिड-रेंज फैमिली के लिए ₹999 और ₹1199 प्लान सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी हैं। वहीं, अगर आप Netflix और प्रीमियम OTT का पूरा अनुभव चाहते हैं, तो ₹1399 या ₹1749 प्लान आपके लिए सही रहेंगे।

सवाल-जवाब (FAQs)

Airtel का सबसे अच्छा पोस्टपेड प्लान कौन सा है?

Bharti Airtel के पोस्टपेड प्लान्स में “बेस्ट” प्लान पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप सिंगल यूज़र हैं, तो ₹449 और ₹549 प्लान काफी वैल्यू फॉर मनी हैं। वहीं, अगर आप फैमिली यूजर हैं, तो ₹999 और ₹1199 प्लान सबसे ज्यादा पॉपुलर माने जाते हैं, क्योंकि इनमें मल्टी-SIM कनेक्शन और OTT बेनिफिट्स का अच्छा बैलेंस मिलता है। बड़े परिवार और प्रीमियम एंटरटेनमेंट चाहने वालों के लिए ₹1399 और ₹1749 प्लान सबसे बेहतर ऑप्शन हैं।

क्या Airtel पोस्टपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है?

हां, Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग शामिल होती है। इसमें लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स पूरे भारत में फ्री रहती हैं। इसका मतलब है कि आपको अलग से कॉलिंग बैलेंस या टॉप-अप की जरूरत नहीं होती है और आप बिना किसी लिमिट के कॉल कर सकते हैं।

Airtel पोस्टपेड प्लान में कितना डेटा मिलता है?

Airtel पोस्टपेड प्लान्स में डेटा लिमिट काफी ज्यादा होती है। एंट्री-लेवल ₹449 और ₹549 प्लान में 300GB मासिक डेटा मिलता है, जबकि मिड-रेंज प्लान्स में यह 330GB से 390GB तक जाता है। टॉप ₹1749 प्लान में 420GB डेटा मिलता है, जो हैवी यूजर्स और फैमिली के लिए काफी है।

क्या Airtel पोस्टपेड प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन मिलते हैं?

हां, Airtel पोस्टपेड प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इनमें कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। अलग-अलग प्लान्स में Amazon Prime, Netflix, Apple TV, Apple Music, JioHotstar और Airtel Xstream Play Premium जैसे सब्सक्रिप्शन शामिल होते हैं। प्लान जितना महंगा होगा, OTT फायदे उतने ही प्रीमियम होंगे।

क्या Airtel पोस्टपेड प्लान्स में Netflix मिलता है?

हां, Airtel के ₹1399 प्लान में Netflix Basic और ₹1749 प्लान में Netflix Standard सब्सक्रिप्शन शामिल होता है। अगर आप Netflix कंटेंट ज्यादा देखते हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हैं।

क्या Airtel पोस्टपेड प्लान्स में फैमिली SIM का ऑप्शन है?

हां, Airtel के ₹699 से शुरू होने वाले प्लान्स में फैमिली SIM जोड़ने की सुविधा मिलती है। ₹699 में 2 SIM, ₹999 में 3 SIM, ₹1199 और ₹1399 में 4 SIM और ₹1749 में 5 SIM तक जोड़े जा सकते हैं। इससे एक ही बिल में पूरे परिवार के कनेक्शन मैनेज करना आसान हो जाता है।

क्या Airtel पोस्टपेड प्लान में क्लाउड स्टोरेज मिलता है?

हां, कई Airtel पोस्टपेड प्लान्स में 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज मिलता है। इससे आप अपने फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट्स को सुरक्षित तरीके से स्टोर और बैकअप कर सकते हैं।

क्या Airtel पोस्टपेड में एक ही बिल में कई नंबर जोड़ सकते हैं?

हां, Airtel पोस्टपेड प्लान्स की खासियत यही है कि आप एक ही अकाउंट में कई SIM जोड़ सकते हैं। इससे बिलिंग आसान हो जाती है और अलग-अलग रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती है।

The post Airtel Postpaid Plans 2026, जानें कीमत, डेटा, फैमिली SIM और OTT बेनिफिट्स की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-postpaid-plans-list-data-benefits-price-list-sim-options-ott-offers/feed/ 0
IPL 2026 फ्री में कैसे देखें, JioHotstar के साथ Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2026-free-kaise-dekhen-jiohotstar-jio-airtel-vi-best-recharge-plans/ https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2026-free-kaise-dekhen-jiohotstar-jio-airtel-vi-best-recharge-plans/#respond Tue, 31 Mar 2026 11:04:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193298 भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह एक त्योहार की तरह है और Indian Premier League यानी IPL इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। IPL 2026 का धमाकेदार आगाज 28 मार्च,2026 को M Chinnaswamy Stadium में हुआ था, जहां Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला था। […]

The post IPL 2026 फ्री में कैसे देखें, JioHotstar के साथ Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह एक त्योहार की तरह है और Indian Premier League यानी IPL इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। IPL 2026 का धमाकेदार आगाज 28 मार्च,2026 को M Chinnaswamy Stadium में हुआ था, जहां Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला था। अगर आप आईपीएल 2026 के सभी मैचों को बिना मिस किए देखना चाहते हैं, तो सही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और सही रिचार्ज प्लान चुनना बेहद जरूरी है। इस बार IPL पूरी तरह फ्री नहीं है, लेकिन टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi के कुछ स्मार्ट प्लान्स के जरिए आप इसे लगभग फ्री में एंजॉय कर सकते हैं।

JioHotstar पर आईपीएल 2026

इस बार JioHotstar ने हाइब्रिड मॉडल अपनाया है। इसका मतलब यह है कि आप मैच की शुरुआत थोड़ी देर तक फ्री में देख सकते हैं, लेकिन पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा। सबसे बेसिक प्लान ₹79/महीना से शुरू होता है, जिसमें मोबाइल व्यूइंग मिलती है। वहीं ₹149 वाला सुपर प्लान आपको दो डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है, लेकिन अगर आप अलग से सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते है, तो टेलीकॉम कंपनियों के कुछ प्लान्स के साथ यह सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल जाता है।

बिना सब्सक्रिप्शन कैसे देखें आईपीएल 2026 

आज के समय में OTT सब्सक्रिप्शन पर अलग से पैसे खर्च करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है, खासकर तब जब आप सिर्फ क्रिकेट या IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट देखना चाहते हैं। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां एक स्मार्ट रास्ता देती हैं-रिचार्ज प्लान के साथ ही OTT एक्सेस। अगर आप पहले से ही अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज कराते हैं, तो क्यों न ऐसा प्लान चुना जाए जिसमें डेटा, कॉलिंग और OTT तीनों का फायदा एक साथ मिल जाए? यही कारण है कि Reliance Jio, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने कई प्रीपेड प्लान्स में JioHotstar को शामिल किया है, जिससे यूजर्स बिना अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदे लाइव मैच देख सकते हैं। इन प्लान्स की खासियत यह है कि आपको अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है, बल्कि एक ही रिचार्ज में पूरा एंटरटेनमेंट पैक मिल जाता है।

Jio, Airtel और Vi का फ्री JioHotstar प्लान

प्लान बेनिफिट्स JioHotstarवैलिडिटी
Jio ₹349 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग 3 महीने
Jio ₹449 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड 5G 3 महीने
Jio ₹949 2GB/दिन डेटा, 84 दिन वैलिडिटी 3 महीने
Jio ₹3,999 2.5GB/दिन डेटा, सालाना प्लान 1 साल
Jio ₹100 डेटा पैक 5GB डेटा 1 महीना
Jio ₹195 डेटा पैक 15GB डेटा 3 महीने
Airtel ₹449 4GB/दिन डेटा 1 महीना
Airtel ₹549 3GB/दिन डेटा 3 महीने
Airtel ₹1,029 2GB/दिन डेटा, 84 दिन 3 महीने
Airtel ₹3,999 2.5GB/दिन डेटा 1 साल
Airtel ₹48 वाउचर 1GB डेटा 1 महीना
Airtel ₹100 डेटा पैक 6GB डेटा 1 महीना
Airtel ₹195 डेटा पैक 12GB डेटा + Xstream 1 महीना
Vi ₹399 2GB/दिन डेटा 1 महीना
Vi ₹469 2.5GB/दिन डेटा 3 महीने
Vi ₹994 2GB/दिन डेटा, 84 दिन 3 महीने
Vi ₹3,699 2GB/दिन डेटा 1 साल
Vi ₹44 डेटा पैक 1GB डेटा 1 महीना
Vi ₹101 डेटा पैक 5GB डेटा 1 महीना
Vi ₹151 डेटा पैक 4GB डेटा 3 महीने
Vi ₹169 डेटा पैक 8GB डेटा 3 महीने

Reliance Jio फ्री जियोहॉटस्टार प्लान

अगर बात OTT के साथ आने वाले प्लान्स की करें, तो Reliance Jio इस समय सबसे आगे नजर आता है। इसके कई प्रीपेड प्लान्स में JioHotstar का एक्सेस पहले से ही शामिल है, जिससे यूजर्स को अलग से ऐप सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Jio का 100 रुपये वाला प्लान

Jio का 100 रुपये वाला डेटा पैक उन यूजर्स के लिए है, जो बहुत कम खर्च में OTT कंटेंट और क्रिकेट मैच देखना चाहते हैं। इस पैक में कुल 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की होती है। इसमें 30 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps हो जाती है। यह डेटा वाउचर है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है।

Jio का 195 रुपये वाला प्लान

अगर आपको थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए और आप पूरे टूर्नामेंट के दौरान बिना चिंता मैच देखना चाहते हैं, तो Jio का 195 रुपये वाला पैक ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। इस पैक में कुल 15GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होती है। इस प्लान के साथ भी 90 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड 64kbps रह जाती है। यह पैक भी एक डेटा वाउचर प्लान है।

Jio का 349 रुपले वाला प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में ज्यादा फायदा चाहते हैं। इसमें रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिससे आप आराम से लाइव मैच स्ट्रीम कर सकते हैं। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा का सपोर्ट भी मिलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्लान में 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है, जबकि प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन होती है यानी एक रिचार्ज से आप पूरे IPL सीजन का बड़ा हिस्सा कवर कर सकते हैं।

Jio का 449 रुपये वाला प्लान

₹449 प्लान भी लगभग ₹349 जैसा ही है, लेकिन इसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो थोड़ा ज्यादा भरोसेमंद नेटवर्क और लगातार स्ट्रीमिंग चाहते हैं। इसमें भी रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G एक्सेस मिलता है। साथ ही 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। अगर आप रोजाना वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं, तो यह प्लान बेहतर स्टेबिलिटी देता है।

Jio का 949 रुपये वाला प्लान

अगर आप बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं, तो ₹949 प्लान आपके लिए परफेक्ट है। इसमें 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है, जिसके दौरान आपको रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके साथ 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जो पूरे IPL सीजन के लिए काफी हो सकता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो लंबी अवधि तक बिना रुकावट मैच देखना चाहते हैं।

Jio का 3,999 रुपये वाला प्लान

अगर आप OTT और डेटा दोनों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो ₹3,999 का सालाना प्लान सबसे बढ़िया विकल्प है। इसमें रोज 2.5GB डेटा मिलता है, जो हाई क्वालिटी स्ट्रीमिंग के लिए काफी है। इसके साथ आपको पूरे 1 साल का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप सिर्फ IPL ही नहीं, बल्कि सालभर का एंटरटेनमेंट एंजॉय कर सकते हैं।

Airtel फ्री JioHotstar प्लान

अगर आप Indian Premier League 2026 का पूरा मजा लेना चाहते हैं और अलग से OTT सब्सक्रिप्शन नहीं खरीदना चाहते हैं, तो Bharti Airtel के प्लान्स आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकते हैं। Airtel ने अपने कई प्रीपेड प्लान्स और डेटा वाउचर्स में JioHotstar का एक्सेस शामिल किया है, जिससे यूजर्स को एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट तीनों मिल जाते हैं। Airtel के प्लान्स की खासियत यह है कि यहां आपको बजट से लेकर प्रीमियम तक हर तरह के ऑप्शन मिलते हैं,चाहे आप सिर्फ OTT एक्सेस चाहते हों या फिर हाई डेटा के साथ लगातार लाइव स्ट्रीमिंग करना चाहते हों।

Airtel का 48 रुपये वाला प्लान

यह Airtel का नया और बेहद किफायती डेटा वाउचर है, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम खर्च में सिर्फ OTT एक्सेस चाहते हैं। इस प्लान में आपको 1GB 4G डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 1 महीने की होती है। हालांकि इसमें कोई सर्विस वैलिडिटी (कॉलिंग/एसएमएस) नहीं मिलती है, इसलिए यह एक ऐड-ऑन वाउचर के रूप में काम करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 1 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप IPL के लाइव मैच देख सकते हैं। अगर आप पहले से किसी बेस प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं और सिर्फ OTT एक्सेस चाहते हैं, तो यह सबसे सस्ता और स्मार्ट विकल्प है।

Airtel का 100 रुपये वाला प्लान

Airtel का 100 रुपये वाला डाटा पैक उन यूजर्स के लिए है, जो कम समय के लिए OTT एक्सेस चाहते हैं। इस पैक में 6GB डाटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। इस प्लान में 30 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होता है, बल्कि 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज किया जाता है। इसलिए अगर आपका डाटा यूज ज्यादा है, तो खर्च बढ़ सकता है। यह पैक भी तभी काम करेगा जब आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव सर्विस वैलिडिटी मौजूद हो।

Airtel का 195 रुपये वाला प्लान

Airtel का 195 रुपये वाला डाटा पैक ज्यादा वैलिडिटी और ज्यादा डाटा चाहने वालों के लिए सही है। इस पैक में कुल 12GB डाटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। इस प्लान के साथ भी 30 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप आईपीएल के शुरुआती मैच बिना किसी रुकावट के देख सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें आपको एयरटेल एक्सट्रीम प्ले का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें आप 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी एक्सेस कर सकते हैं। डाटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। यह पैक भी एक डाटा वाउचर है और इसके लिए एक्टिव बेस प्लान जरूरी है।

Airtel का 449 रुपये वाला प्लान

अगर आप रोजाना मैच देखते हैं और आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो ₹449 प्लान एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें आपको रोज 4GB डेटा मिलता है, जो HD या Full HD स्ट्रीमिंग के लिए काफी है। साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा (जहां उपलब्ध हो) और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल एक्सेस शामिल है, जिससे आप पूरे महीने बिना रुकावट मैच देख सकते हैं।

Airtel का 549 रुपये वाला प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो डेटा और OTT वैलिडिटी दोनों का बैलेंस चाहते हैं। इसमें रोज 3GB डेटा मिलता है, जो सामान्य स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया यूज के लिए पर्याप्त है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है, जबकि प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज करने के बाद आप लंबे समय तक OTT का फायदा उठा सकते हैं।

Airtel का 1,029 रुपये वाला प्लान

अगर आप बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते हैं, तो ₹1,029 प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसमें 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G मिलता है। साथ ही 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए आदर्श है जो पूरे IPL सीजन को बिना किसी रुकावट के देखना चाहते हैं।

Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान

यह Airtel का सालाना प्लान है, जो हेवी यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 साल का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर आप सिर्फ IPL ही नहीं, बल्कि सालभर OTT कंटेंट का मजा लेना चाहते हैं, तो यह प्लान एक ऑल-इन-वन पैकेज साबित होता है।

Vi का फ्री JioHotstar प्लान

अगर आप Indian Premier League 2026 का पूरा मजा लेना चाहते हैं और साथ में थोड़ा एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट भी चाहिए, तो Vodafone Idea यानी Vi के प्लान्स आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। Vi अपने यूजर्स को सिर्फ OTT एक्सेस ही नहीं, बल्कि Hero Unlimited जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है, जिसमें ऑफ-पीक घंटों में अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इसका मतलब है कि आप रात के समय बिना डेटा खत्म होने की चिंता के मैच या हाइलाइट्स देख सकते हैं।

Vi का 44 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea का 44 रुपये वाला डेटा पैक फिलहाल देश का सबसे सस्ता डेटा पैक माना जा रहा है, जिसमें OTT बेनिफिट मिलता है। इस पैक में 1GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की होती है। हालांकि इसमें 1 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। यह पैक उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो बहुत कम खर्च में सिर्फ OTT सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं और डेटा की जरूरत कम है।

Vi का 101 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea का 101 रुपये वाला डेटा पैक बजट यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पैक में 5GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें पूरे 30 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

Vi का 151 रुपये वाला प्लान

Vi का 151 रुपये वाला पैक उन यूजर्स के लिए है, जो थोड़ा कम डेटा में लंबी OTT वैलिडिटी चाहते हैं। इसमें कुल 4GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होती है। इस पैक के साथ भी 3 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। कम डेटा होने की वजह से यह पैक उन लोगों के लिए सही है, जो सिर्फ जरूरी मैच या हाइलाइट्स देखना चाहते हैं।

Vi का 169 रुपये वाला प्लान

Vi का 169 रुपये वाला डेटा पैक इस सेगमेंट में सबसे बैलेंस्ड ऑप्शन माना जाता है। इसमें कुल 8GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होती है। इस पैक में भी 3 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। ज्यादा डेटा होने की वजह से आप लाइव मैच के साथ-साथ दूसरे स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट भी देख सकते हैं।

Vi का 399 रुपये वाला प्लान

अगर आप रोज मैच देखते हैं और आपको डेली डेटा चाहिए, तो ₹399 प्लान एक बैलेंस्ड ऑप्शन है। इसमें आपको रोज 2GB डेटा मिलता है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और “Hero Unlimited” के तहत कुछ घंटों के लिए अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलता है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 1 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिससे आप पूरे महीने IPL मैच देख सकते हैं।

Vi का 469 रुपये वाला प्लान

₹469 प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए। इसमें रोज 2.5GB डेटा मिलता है, जो HD स्ट्रीमिंग के लिए बेहतर है। साथ ही 28 दिन की वैलिडिटी के अंदर आपको 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो एक बार रिचार्ज करके लंबे समय तक OTT का फायदा लेना चाहते हैं।

Vi का 994 रुपये वाला प्लान

अगर आप बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं, तो ₹994 प्लान एक मजबूत विकल्प है। इसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जिसके दौरान आपको रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके साथ 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिससे आप पूरे IPL सीजन को बिना किसी परेशानी के एंजॉय कर सकते हैं।

Vi का 3,699 रुपये वाला प्लान

यह Vi का सालाना प्लान है, जो उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो एक बार में पूरे साल का रिचार्ज करना चाहते हैं। इसमें रोज 2GB डेटा मिलता है और साथ ही पूरे 1 साल का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। अगर आप सिर्फ IPL ही नहीं, बल्कि पूरे साल OTT कंटेंट देखना चाहते हैं, तो यह प्लान एक ऑल-राउंडर पैकेज साबित होता है।

IPL 2026 फ्री में कैसे देखें?

सबसे पहले तय करें कि आप किस नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं-Reliance Jio, Bharti Airtel या Vodafone Idea। इसके बाद ऐसा प्लान चुनें जिसमें JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल हो। रिचार्ज करने के बाद अपने फोन में JioHotstar ऐप डाउनलोड करें और ओपन करें। अब अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। अगर आपका प्लान एक्टिव है, तो सब्सक्रिप्शन अपने आप एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद आप लाइव IPL मैच आसानी से देख सकते हैं।

डेटा यूसेज का रखें ध्यान

अगर आप 4K (Ultra HD) में मैच देख रहे हैं, तो यह 10–12GB डेटा तक खर्च कर सकता है। वहीं 1080p स्ट्रीमिंग में भी 2–3GB डेटा खर्च होता है। अगर आपके पास अनलिमिटेड 5G नहीं है, तो बेहतर होगा कि आप Data Saver या Medium क्वालिटी पर स्ट्रीमिंग करें, ताकि पूरा मैच बिना रुकावट के देख सकें।

IPL 2026 लाइव कहां देखें?

भारत में Indian Premier League 2026 के सभी मैच आप ऑनलाइन और टीवी दोनों पर आसानी से देख सकते हैं। IPL 2026 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच लाइव देख सकते हैं। अगर आप टीवी पर लाइव टेलीकास्ट मैच देखना पसंद करते हैं, तो IPL 2026 का प्रसारण Star Sports नेटवर्क के इन चैनलों पर किया जा रहा है:

  • Star Sports 1
  • Star Sports 1 Hindi
  • Star Sports 1 Tamil
  • Star Sports 1 Telugu
  • Star Sports 1 Kannada

इनके साथ-साथ सभी मैच संबंधित HD चैनलों पर भी हाई-क्वालिटी में उपलब्ध हैं।

The post IPL 2026 फ्री में कैसे देखें, JioHotstar के साथ Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2026-free-kaise-dekhen-jiohotstar-jio-airtel-vi-best-recharge-plans/feed/ 0