AIWA | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 11 Dec 2021 14:22:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 AIWA SB-X350J Review: पार्टी में चार-चांद लगा देगा ये छोटा स्पीकर https://www.91mobiles.com/hindi/aiwa-sb-x350j-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/aiwa-sb-x350j-review-in-hindi/#respond Sun, 12 Dec 2021 04:30:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71451 SB-X350J उन लोगों के लिए एक शानदार स्पीकर है जो ट्रेवल के दौरान एक बेहतरीन स्पीकर की तलाश कर रहे हैं।

The post AIWA SB-X350J Review: पार्टी में चार-चांद लगा देगा ये छोटा स्पीकर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

“छोटा पैकेट, बड़ा धमाका” यानि ऐसा प्रोडक्ट जिसे देख कर आपको लगे कि यह तो छोटा सा है, लेकिन आप हैरान तब हो जाते हैं जब इस छोटे से पैकेट (प्रोडक्ट) के कारनामे उसके साइज से बड़े होते हैं। दरअसल, यह बात Aiwa SB-X350J Compact Desk Speaker पर बिल्कुल सही बैठती है। अगर मैं व्यक्तिगत रूप से अपनी बात करूं तो मुझे हर दिन गाने सुनने का काफी शौक है, इसलिए जब मेरे पास Aiwa SB-X350J स्पीकर रिव्यू के लिए आया तो इसे इस्तेमाल करने के लिए मैं काफी उत्सुक था और स्पीकर के आते ही बिना देर करे मैंने इसे इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। लगभग 20-25 दिन तक इस स्पीकर का इस्तेमाल करने के बाद अब हम अपने एक्सपीरियंस को एक रिव्यू के तौर पर आपके सामने रख रहे हैं। इस रिव्यू में हम आपको यह बताने की पूरी कोशिश करेंगे कि क्या यह स्पीकर आपको खरीदना चाहिए या नहीं? साथ ही Aiwa SB-X350J की खूबियां और खामियों की जानकारी देंगे।

Aiwa SB-X350J की खूबियां

  • दमदार पावर बैकअप
  • शानदार बेस के साथ बेहतर परफॉर्मेंस
  • प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और फिनिश
  • टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट

Aiwa SB-X350J के खामियां

  • कोई IPX सर्टिफिकेशन नहीं
  • स्पीकर का वजन थोड़ा ज्यादा
  • क्विक चार्जिंग सपोर्ट नहीं

प्राइस

Aiwa ने एक महीने पहले अपनी हाई-फाई स्पीकर्स की नई रेंज पेश की थी। इस नए लाइनअप के तहत MI –X सीरीज और SB-X सीरीज लॉन्च की गई थी, जिसमें 6 पोर्टेबल मॉडल शामिल थे। इन स्पीकर में से SB-X350J हमारे पास रिव्यू के लिए आया, जिसकी कीमत इंडिया में 17,990 रुपए है। क्या आपको अपना अगले डेस्क स्पीकर के तौर पर SB-X350J को खरीदना चाहिए? यह जानने के लिए आगे पढ़ें पूरा रिव्यू।

aiwa-sb-x350j

Aiwa SB-X350J: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Aiwa एसबी-एक्स350जे स्पीकर के डिजाइन की बात करें तो यह काफी क्लासी और प्रीमियम लुक के साथ आता है। इस पिल शेप वाले स्पीकर की बॉडी को मेटल से बनाया गया है जो कि इसे देखते ही बनती है। स्पीकर के रियर और फ्रंट पर स्पीकर ग्रिल देखने को मिलती है, जिसमें सामने की तरफ AIWA की ब्रांडिंग है। वहीं, इस स्पीकर के टॉप पर एक छोटा सा एलईडी पैनल मौजूद है जो कि फोन से पेयर होते समय Aiwa की ब्रांडिंग शो करता है। साथ ही टॉप पर कंट्रोल बटन मौजूद हैं। कंट्रोल बटन में वॉल्यूम कम और ज्यादा करने के साथ ही साइलेंट और पावर ऑन-ऑफ का बटन मिलता है। इसके अलावा बॉटम पर एक थिक रबर है जिससे यह फ्लैट सरफेस पर आसानी से प्लेस किया जा सकता है। रबर होने से यह फ्लैट सरफेस पर फिसलता या हिलता नहीं है। इस स्पीकर को फोन में मौजूद ब्लूटूथ के अलावा AUX की मदद से भी कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, स्पीकर में DC 5V पोर्ट मौजूद है जो कि राइट साइड में थोड़ा पीछे की तरह ऑक्स के साथ प्लेस है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी दूसरे स्पीकर्स से काफी शानदार है। इसे भी पढ़ें: Realme Smart 4K Google TV Stick Review : क्या ये है Amazon Fire TV Stick 4K का रिप्लेसमेंट?

Aiwa SB-X350J: साउंड क्वालिटी और परफॉर्मेंस

इस कॉम्पैक्ट स्पीकर को इस्तेमाल करने के बाद मेरे मुंह से सिर्फ एक ही बात निकली “छोटा पैकेट, बड़ा धमाका’’। दरअसल, Aiwa-X350J एक पावरफुल स्पीकर है जो कि आपको काफी सरप्राइज करेगा। इस स्पीकर पर 50-70 प्रतिशत में चलने वाले गाने काफी लाउड और क्लियर थे। मुझे किसी मौके पर इस स्पीकर पर गाने सुनने में कहीं भी परेशानी नहीं हुई। दरअसल, यह हाई परफॉर्मेंस डेस्क स्पीकर को कंपनी ने Qualcomm aptX HD (हाई रेज़लूशन ऑडियो) सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा SB-X350J में दो कस्टम डिजाइन 40 mm एक्टिव ऑडियो ड्राइवर दिए हैं।

aiwa

मैंने इस स्पीकर पर ज्यादातर Bollywood, Punjabi और 90s के हिट सॉन्ग सुने, जिससे मेरा एक्सपीरियंस शानदार रहा। यहां तक कि Aiwa-X350J पर सबसे ऊंचे स्तर गाना सुनने में ऑडियो मफल नहीं होता है। इसलिए हम इस कॉम्पैक्ट स्पीकर की ऑडियो क्वालिटी से ज्यादा प्रभावित हैं। इस स्पीकर पर सिर्फ गाने ही नहीं बल्कि आप फोन पर फिल्म देखते हुए भी इस स्पीकर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे साउंड आउटपुट के साथ थिएटर जैसा अनुभव प्राप्त होगा। इस स्पीकर में एक इनबिल्ट TWS मल्टी-लिंक तकनीक है जो आपको बेहतर ऑडियो और सराउंड साउंड के लिए एडिशनल कॉम्पिटेबल स्पीकर जोड़ने की सुविधा देती है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 3 रिव्यू : स्टाइल के साथ प्रोडक्टिविटी में है बेस्ट

aiwa-sb-x350j-review

इसके अलावा SB-X350J का उपयोग कॉल लेने के लिए भी किया जा सकता है और यह आपके वर्क डेस्क के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। ऑडियो आउटपुट की क्वालिटी को देखते हुए बैटरी लाइफ उतनी अच्छी नहीं है, इसलिए बेहतर होगा कि जब आप इसे इस्तेमाल कर लें तो तुरंत चार्ज कर लें।

Aiwa SB-X350J: बैटरी बैकअप

जैसा कि आपको हमने बताया कि इसमें Type–C चार्जिंग प्वाइंट दिए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर तीन घंटे की चार्जिंग में 5 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। लेकिन, हमारे रिव्यू के दौरान हमने पाया कि स्पीकर का चार्जिंग समय लगभग 3 घंटे ही है। लेकिन, एक बार चार्ज करने पर लगातार हमने अपने फोन के ब्लूटूथ से स्पीकर पर म्यूजिक प्ले किया तो यह लगभग 3 घंटे 40 मिनट तक ही चल पाया। इसके बाद हमें इसे फिर से चार्जिंग पर लगाना पड़ा। इस स्पीकर का चार्जिंग समय ही इसका सबसे बड़ा माइनस प्वाइंट कहा जा सकता है। अगर इस स्पीकर में कंपनी द्वारा फास्ट चार्जिंग का कोई जुगाड़ किया जाता तो यह हर पहलू पर खरा उतरता। इसे भी पढ़ें: क्या Samsung Galaxy Watch 4 है बेस्ट एंड्रॉइड स्मार्टवॉच? – एक महीने इस्तेमाल के बाद रिव्यू

लेटेस्ट वीडियो

निष्कर्ष

अगर आप एक प्रीमियम लुक के साथ शानदार म्यूजिक आउटपुट देने वाले स्पीकर की तलाश कर रहे हैं तो Aiwa SB-X350J एक शानदार स्पीकर है। यह दिखने में प्रीमियम लगता है और ऑडियो और बैटरी के मामले में भी अच्छा है। ऐसा लग रहा है कि हाई-एंड स्पीकर्स के साथ Aiwa की वापसी के बाद ऑडियो इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाली है। लेकिन, इस स्पीकर का वजन और फास्ट चार्जिंग न होना इसे थोड़ा नीचे ले जाता है। अगर आप इन दो बातों से समझौता कर सकता हैं तो Aiwa SB-X350J को बिना सोचे-समझे खरीदा जा सकता है।

The post AIWA SB-X350J Review: पार्टी में चार-चांद लगा देगा ये छोटा स्पीकर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/aiwa-sb-x350j-review-in-hindi/feed/ 0
AIWA ने भारत में दिवाली से पहले लॉन्च किए हाई-फाई साउंड क्वालिटी वाले प्रीमियम स्पीकर, जानें क़ीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/aiwa-launches-premium-speakers-with-hi-fi-sound-quality-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/aiwa-launches-premium-speakers-with-hi-fi-sound-quality-in-india/#respond Tue, 05 Oct 2021 10:44:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68230 AIWA ने दिवाली से पहले भारत में AIWA MI-X सीरीज़ और AIWA SB-X सीरीज़ के स्पीकर पेश किए हैं।

The post AIWA ने भारत में दिवाली से पहले लॉन्च किए हाई-फाई साउंड क्वालिटी वाले प्रीमियम स्पीकर, जानें क़ीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

AIWA ने भारत में नेक्स्ट जेनेरेशन स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने दिवाली से पहले AIWA MI-X सीरीज़ और AIWA SB-X सीरीज़ के स्पीकर पेश किए हैं। AIWA के लेटेस्ट प्रीमियम स्पीकर हाई क्वालिटी साउंड ऑफ़र करते हैं। AIWA के सभी लॉन्च किए सभी वायरलेस स्पीकर हाई पावर बैटरी और दमदार साउंड आउटपुट के साथ मार्केट में उतारे गए हैं, जिन्हें इनडोर या आउटडोर इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको AIWA के लेटेस्ट लॉन्च किए गए स्पीकर्स के बारे में पूरी डिटेल में बता रहे हैं।

AIWA MI-X Series

AIWA की MI-X Series के दो स्पीकर MI –X450 PRO ENIGMA और MI –X 150 Retro Plus X है। MI –X450 PRO ENIGMA को कंपनी ने रेटरो स्टायल डिजाइन के साथ पेश किया है जो दमदार साउंड ऑफर करता है। इसमें ट्रिपल ड्राइव सेटअप, Bluetooth 5.0 औब बिल्ट इन लिथियम आयन बैटरी दी गई है। नए कॉम्पैक्ट MI –X 450 PRO ENIGMA स्पीकर 50 Hz से 15 KHz तक की फ्रीक्वेंसी सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही इसमें कस्टम इजिनियर्ड ऑडियो लिमिटर लगाया है गया है जो डिस्टोरेशन फ्री साउंट और मैक्सिमम वॉल्यूम ऑफर करता है। MI –X450 PRO ENIGMA को दो वायरलेस माइक के साथ पेश किया गया है, जिसकी मदद से इको, बेस, ट्रिबल और वॉल्यूम कंट्रोल भी किया जा सकता है।

MI-X 150 Retro Plus X की बात करें तो इसमें AIWA की बेस्ट साउंड फर्स्ट फिलॉस्फी झलकती है। इस स्पीकर में बेस्ट इन-क्लास टेक्नोलॉजी और हाी क्वालिटी ऑडियो कॉम्पोनेट्स दिए गए हैं। MI –X 150 Retro Plus X स्पीकर का साउंड आउटपुट शानदार है, जिसमें हाई इफिसिएंसी एम्पलिफायर – क्लास एच और एबी के साथ डुअल लिंक टेक्नोलॉजी दी गई है। MI –X450 PRO ENIGMA और MI –X 150 Retro Plus X कंपनी के प्रीमियम प्रोडक्ट हैं जो लग्जरी ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। इसके कीमत की बात करें तो MI –X450 PRO ENIGMA स्पीकर को 59,990 रुपये और MI –X 150 Retro Plus X स्पीकर को 24,990 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है।

aiwa-speaker

AIWA SB-X series

AIWA की SB-X350 series के तीन स्पीकर SB-X350A, SB-X350J और SB-X30 को मार्केट में पेश किया गया है। SB-X350J की बात करें तो यह हाई परफॉर्मेंस डेस्क स्पीकर है। यह स्पीकर – Qualcomm aptX HD (हाई रेजलूशन ऑडियो) सपोर्ट करता है। इसमें Bluetooth 5.0 की कनेक्टिविटी दी है। SB-X350J में दो कस्टम डिजाइन 40 mm एक्टिव ऑडियो ड्राइवर दिए है। इसमें Type – C चार्जिंग पॉइंट दिया है। यह स्पीकर तीन घंटे की चार्जिंग में 5 घंटे का बैकअप ऑफ़र करता है। यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले Samsung का तोहफ़ा, 2500 रुपये सस्ता हुआ Galaxy A21s स्मार्टफोन, जानें नए दाम

SB-X 350 की बात करें तो कॉम्पैक्ट पोर्टेबल स्पीकर है। इसमें 40w का स्पीकर दिया है। इसके साथ ही SB-X 350 स्पीकर में Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया है। इसके साथ ही SB-X 350 A शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस ऑफर करता है। SB-X350A और SB-X350J दोनों ही TWS मल्टी लिंक टैक्नोलॉजी के साथ पेश किए गए हैं। वहीं SB-X30 स्पीकर एक्टिव लाइफस्टायल के लिए शानदार गैजेट है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है। SB-X30 स्पीकर में 1200mAh की बैटरी दी है जो सिंगल चार्ज में 15 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। यह स्पीकर न सिर्फ हल्का है बल्कि यह हाइपर बेस और बिल्ट इन माइक के साथ पेश किया गया है। SB-X350A, SB-X350J और SB-X30 की क़ीमत क्रमश: 19,990 रुपये, 17,990 रुपये और 2,799 रुपये है। यह भी पढ़ें : Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 888+ चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post AIWA ने भारत में दिवाली से पहले लॉन्च किए हाई-फाई साउंड क्वालिटी वाले प्रीमियम स्पीकर, जानें क़ीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/aiwa-launches-premium-speakers-with-hi-fi-sound-quality-in-india/feed/ 0
इस कंपनी ने भारत में लॉन्च की नई TV रेंज, कीमत जान उड़ जाएंगे होश https://www.91mobiles.com/hindi/aiwa-re-enters-indian-market-with-new-tv-range/ https://www.91mobiles.com/hindi/aiwa-re-enters-indian-market-with-new-tv-range/#respond Fri, 02 Aug 2019 08:36:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33946 टीवी के अलावा कंपनी ने वायरलेस हेडफोन और पर्सनल ऑडियो प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है।

The post इस कंपनी ने भारत में लॉन्च की नई TV रेंज, कीमत जान उड़ जाएंगे होश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

AIWA नाम की कंपनी ने भारतीय बाजार में कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एलएलपी ऑडियो-वीडियो एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स को पेश किया है। कंपनी ने इसके अंदर दमदार फीचर्स वाले प्रीमियम स्मार्ट 4k अल्ट्रा हाई डेफिनेशन एलईडी टीवी के साथ ही स्मार्ट होम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस हेडफोन और पर्सनल ऑडियो प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है।

लॉन्च के मौके पर AIWA का प्रतिनिधित्व करने वाले जैफरी एलन गोल्डबर्ग ने कहा, “हमने भारत के गतिशील बाजार में अपार संभावनाओं को देखते हुए इस ब्रांड को यहां लॉन्च करने का फैसला लिया है।” इसके अलावा AIWA इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनमीत चौधरी ने कहा कि हम आने वाले सालों में भारत में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

AIWA ने 75-इंच 4K UHD स्मार्ट टीवी, 55 इंच का QLED स्मार्ट टीवी, 58-इंच 4के अल्ट्र स्मार्ट टीवी और एक 45-इंच, 43-इंच और 20का अलट्रा स्मार्ट टीवी को पेश किया। इसमें सबसे बड़ी हाईलाइट्स Quantum Dots लाइट एमिटिंग टेक्नोलॉजी, सुपरलेटिव रेजोल्यूशन, क्वांटम स्मार्ट HDR, वॉइस कमांड टेक्नोलॉजी से युक्त एंड्रॉइड OS है जिन्हें पेश किया जाएगा।

इन एलईडी टीवी की कीमत 7,999 रुपए से 1,99,999 लाख रुपये तक है। इसके अलावा AIWA ने स्मार्ट होम ऑडियो सिस्टम, वॉइस-इनेबल्ड ब्लूटुथ स्पीकर और पर्सनल ऑडियो प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज भी पेश की है। कंपनी ने फिलहाल हर साल 2 लाख यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रखा है।

The post इस कंपनी ने भारत में लॉन्च की नई TV रेंज, कीमत जान उड़ जाएंगे होश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/aiwa-re-enters-indian-market-with-new-tv-range/feed/ 0