The post 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरा पर लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन अल्काटेल 7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टीसीएल अधिकृत टेक कंपनी अल्काटेल ने पिछले महीने ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी फ्लैगशिप के तहत नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वी5 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से अल्काटेल 5वी की कीमत 199.99 यूएस डॉलर रखी गई थी जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 13,600 रुपये है। वहीं आज अपनी स्मार्टफोन खेप को बढ़ाते हुए अल्काटेल ने एक और सस्ता बेजल लेस स्मार्टफोन अल्काटेल 7 लॉन्च कर दिया है।
अल्काटेल 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। अल्काटेल 7 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के एमटी6763टी चिपसेट पर रन करता है।
13-एमपी कैमरा, 3,050एमएएच बैटरी और फेस अनलॉक फीचर के साथ टेक्नो ने लॉन्च किए दो सस्ते बेजल लेस फोन
कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी की रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो अल्काटेल 7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ ओपो का ‘वी’ नॉच वाला दमदार फोन आर17
अल्काटेल 7 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। अल्काटेल को यूएस में 179.99 डॉलर की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 12,500 रुपये है।
The post 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरा पर लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन अल्काटेल 7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>