Alcatel A3XL | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 06 Jan 2017 10:23:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अल्काटेल ने पेश किया एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित 6इंच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/alcatel-launched-a3xl-with-6-inch-screen-in-sec-2017-in-hindi/ Fri, 06 Jan 2017 10:23:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3518 सीईएस 2017 ईवेंट में अल्काटेल ने 'ए' सीरीज़ की शुरूआत की है। कंपनी की ओर से 'ए' सीरीज़ में पहला फोन अल्काटेल ए3 एक्सएल पेश किया गया है जो 6-इंच की बड़ी स्क्रीन से लैस है।

The post अल्काटेल ने पेश किया एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित 6इंच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने ही अल्काटेल ने बूम ‘की’ से लैस आईडल 4 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने एक नए सीरीज का प्रदर्शन किया है। लॉस वेगास में चल रहे सीईएस 2017 ईवेंट में ‘ए’ सीरीज़ की शुरूआत की है। कंपनी की ओर से ‘ए’ सीरीज़ में पहला फोन अल्काटेल ए3 एक्सएल पेश किया गया है जो 6-इंच की बड़ी स्क्रीन से लैस है।

13-मेगापिक्सल कैमरा और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ लाइफ का यह सस्ता 4जी फोन

अल्काटेल ए3 एक्सएल इस साल की पहली तिमाही में विभिन्न अंर्तराष्ट्रीय बाज़ारों में सेल के उपलब्ध हो जाएगा। टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार यह फोन भारतीय कंरसी अनुसार तकरीबन 13,600 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हो सकती है। आईये एक नज़र डालते है इस फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर:

alcatel-a3xl-1 91Mobiles

अल्काटेल ए3 एक्सएल 6-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस है जो यूजर्स को 720×1080 पिक्सल रेज्यूलेशन पर अच्छी पिक्चर का अनुभव देगा। यह फोन प्लास्टिक बॉडी पर पेश किया गया है जिसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

शाओमी मी मिक्स का व्हाईट वेरिएंट लॉन्च

यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित है तथा 1.1 गीगाहर्ट्ज़ वाले क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी8735बी चिपसेट पर कार्य करता है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी720 जीपीयू दिया गया है।

कूलपैड ने लॉन्च किया 13एमपी कैमरे वाला फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

alcatel-a3xl-2 91Mobiles

फोटोग्राफी के लिए अल्काटेल ए3 एक्सएल के दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश मौजूद है जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

असूस ने उतारा 5,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे वाला फोन ज़ेनफोन 3 ज़ूम, देखें इसकी झलक

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ तथा जीपीएस जैसे फ़ीचर्स उपलब्ध है। अल्काटेल ए3 एक्सएल का डायमेंशन 165×82.5×7.9एमएम है तथा पॉवर बैकअप के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post अल्काटेल ने पेश किया एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित 6इंच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>