The post नए प्रोसेसर के साथ बेंचमार्किंग साइट पर फिर से लिस्ट हुआ अल्काटेल आइडल 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ दिनों पहले ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल के आगामी स्मार्टफोन आइडल 5 को लेकर कुछ जानकारी सामनें आई थी जिसमें फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब एक बार फिर इस फोन को बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है, लेकिन इस लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर को लेकर रोचक जानकारी सामनें आई है।
जीएफएक्सबेंच पर अल्काटेल के आगामी स्मार्टफोन को अल्काटेल6060 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इससे पहले फोन की लिस्टिंग में जहां फोन को 3जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस बताया गया था वहीं इस नई लिस्टिंग में फोन में 2जीबी रैम के साथ हेलियो पी20 चिपसेट होने की बात सामनें आई है। वेब पर बताया गया है कि प्रोसेसर के साथ ही इसमें माली-880 जीपीयू दिया जाएगा।

हालांकि प्रोसेसर व रैम के अलावा इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स समान ही बताए गए हैं। इसके अनुसार आगामी स्मार्टफोन को 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। अल्काटेल का यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 32जीबी इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च होगा।
16-एमपी डुअल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओपो एफ3, साथ में है 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट दिया जा सकता है। अल्काटेल आइडल 5 को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन चीनी बेंचमार्किंग साइट पर फोन का दो बार लिस्ट होना इस बात की ओर ईशारा करता है कि कंपनी जल्द ही अपने इस फोन पेश कर सकती है।
The post नए प्रोसेसर के साथ बेंचमार्किंग साइट पर फिर से लिस्ट हुआ अल्काटेल आइडल 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post अल्काटेल आइडल 5एस की तस्वीर आई सामनें, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में चार मोबाईल फोन लॉन्च करने के बाद कुछ दिनों पहले ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल के आगामी स्मार्टफोन अल्काटेल आइडल 5 की जानकारी सामनें आई थी। वहीं अब एक ताजा लीक में कंपनी के एक और फोन आइडल 5एस की फोटोज़ शेयर की गई है।
ट्राई की रिपोर्ट में जियो सबसे अव्वल, एयरसेल रहा फिसड्डी
जानें माने टिप्सटर रॉनाल्ड क्वॉड्ट ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से अल्काटेल के दो स्मार्टफोन्स की फोटोज़ शेयर की गई है, जिनमें एक फोन आइडल 4 है तथा दूसरा का नाम आइडल 5एस बताया गया है। इस फोटोज़ के साथ आइडल 5एस को 6060सी मॉडल नंबर के साथ दर्शाया गया है।
This is the Alcatel Idol 5S (6060C) for Cricket Wiress (left) next to the Idol 4. pic.twitter.com/VLf0XETLfY
— Roland Quandt (@rquandt) April 19, 2017
अल्काटेल आइडल 5एस को लेकर हालांकि अब तक कंपनी की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है लेकिन इस फोन को लेकर सामनें आए लीक के अनुसार कंपनी द्वारा इसे 1920 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। सामनें आई फोटो में फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है जो पूरी तरह से बटनलेस डिसप्ले पर आधारित है।
24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा एलजी जी6 जो है विश्व का पहला क्वाडएचडी प्लस फुलविज़न वाला फोन
लीक के अनुसार इसे 1.69गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हेलियो पी20 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है जो 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अब तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि साल की पहली छमाही में ही कंपनी द्वारा फोन को प्रदर्शित किया जा सकता है।
The post अल्काटेल आइडल 5एस की तस्वीर आई सामनें, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>