alcatel pixi 4 (6) | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 08 May 2017 12:18:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6-इंच की स्क्रीन पर अल्काटेल ने पेश किया फोन https://www.91mobiles.com/hindi/alcatel-pixi-4-launched-with-6inch-screen-in-hindi/ Mon, 08 May 2017 12:18:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7498 बड़ी डिसप्ले वाले फोन के सेग्मेंट में अपना सिक्का जमाते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल ने भी भारत में पिक्सी 4 (6) लॉन्च कर दिया है।

The post 6-इंच की स्क्रीन पर अल्काटेल ने पेश किया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गेमिंग हो या फिर मूवी का मजा। बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पर यह सब करने का आनंद ही कुछ और होता है। बड़ी डिसप्ले वाले फोन के सेग्मेंट में अपना सिक्का जमाते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल ने भी भारत में पिक्सी 4 (6) लॉन्च कर दिया है। 6-इंच की बड़ी स्क्रीन वाले इस फोन की कीमत महज़ 9,100 रुपये रखी गई है।

लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एस8 को टक्कर दे रहा है नुबिया का यह फोन

अल्काटेल पिक्सी 4 (6) में 1920×1080 पिक्सल का स्क्रीन रेज्ल्यूशन ​दिया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 1.0गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर पर कार्य करता है। इस फोन में 1जीबी की रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

alcatel-pixi-46-1

फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटी सपोर्ट के साथ ही यह फोन वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।

अब असूस ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,580एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन आॅनलाईन साइट के साथ ही आॅफलाईन माध्यम के रिटेल स्टोर्स पर 9,100 रुपये में सेल के लिए मौजूद है

The post 6-इंच की स्क्रीन पर अल्काटेल ने पेश किया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>