Alcatel V3 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 May 2025 10:46:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50MP कैमरा और अनोखी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आया ये फोन, कीमत ₹17,999 से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-alcatel-v3-pro-launched-in-india-price-rs-17999-sale-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-alcatel-v3-pro-launched-in-india-price-rs-17999-sale-flipkart/#respond Tue, 27 May 2025 10:46:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174529 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Alcatel ने भारत में अपनी नई V3 5G सीरीज के तहत तीन फोन (V3 Classic, V3 Pro और V3 Ultra )को पेश कर दिया है। वहीं, V3 Pro स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है और इसमें TCL की खास NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सामान्य LCD […]

The post 50MP कैमरा और अनोखी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आया ये फोन, कीमत ₹17,999 से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Alcatel ने भारत में अपनी नई V3 5G सीरीज के तहत तीन फोन (V3 Classic, V3 Pro और V3 Ultra )को पेश कर दिया है। वहीं, V3 Pro स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है और इसमें TCL की खास NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सामान्य LCD पैनल की तुलना में आंखों पर कम असर डालने का दावा करती है। इसके अलावा Alcatel V3 Pro में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 8GB तक की LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, इसमें 5,010mAh की बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है।

Alcatel V3 Pro की कीमत और सेल डिटेल

Alcatel V3 Pro के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ एक मॉडल में लॉन्च किया गया है। फोन को 17,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। फोन को कलर वैरिएंट Matcha Green और Metallic Grey कलर में खरीदा जा सकता है।

हालांकि, शुरुआती सेल में कंपनी फोन पर 2 हजार का डिस्काउंट भी देगी, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत 15,999 रुपये हो जाएगी। फोन की सेल 2 जून से शुरू होगी जिसे ​शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Alcatel V3 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले

अल्काटेल V3 Pro में 6.67 इंच की HD+ NXTPAPER LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले पर 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन भी मौजूद है, जो स्क्रीन को स्क्रैच से बचाता है और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देता है। NXTPAPER टेक्नोलॉजी की वजह से यह स्क्रीन आंखों पर कम तनाव डालती है।

परफॉर्मेंस

फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगा है, जो एडवांस 6nm फेब्रिकेशन पर बना है। यह ऑक्टाकोर चिपसेट 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

मेमोरी और स्टोरेज

Alcatel V3 Pro में 8GB LPDDR4X रैम है, जिसे 10GB तक वर्चुअल रैम के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके साथ 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जो यूजर्स को काफी स्पेस देती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है, जो मैक्रो शॉट्स भी ले सकता है, साथ ही 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर भी मिलता है। नॉर्मल LED फ्लैश और HDR सपोर्ट भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5010mAh की बैटरी है, जो 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक पावर बैकअप मिलता है।

अन्य फीचर्स

Alcatel V3 Pro IP54 स्प्लैश-प्रूफ है, यानी यह पानी की बूंदों से सुरक्षित रहता है। फोन में डुअल स्पीकर्स और NFC सपोर्ट भी दिया गया है, जो यूजर्स को बेहतर ऑडियो अनुभव और वायरलेस पेमेंट की सुविधा देता है।

भारत में पहली बार NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

अल्काटेल V3 सीरीज के सभी फोन्स की तरह ही Alcatel V3 Pro में TCL की पेटेंटेड NXTPAPER डिस्प्ले तकनीक शामिल है। यह खास डिस्प्ले चार अलग-अलग मोड्स के साथ आता है, जो उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन और कस्टमाइज़्ड विज़ुअल अनुभव प्रदान करते हैं। इस तकनीक की मदद से स्क्रीन पर रंग जीवंत और स्पष्ट दिखाई देते हैं, साथ ही पढ़ने में ऐसा अनुभव मिलता है जैसे किसी पेपर पर पढ़ रहे हों।

 

सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह डिस्प्ले आंखों को किसी भी प्रकार की रोशनी में नुकसान नहीं पहुंचाता, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर भी आंखों में थकान नहीं होती। NXTPAPER डिस्प्ले में रेगुलर, इंक पेपर, कलर पेपर और मैक्स इंक जैसे चार व्यूइंग मोड शामिल हैं, जिन्हें यूजर अपनी जरूरत और पसंद के मुताबिक सिर्फ एक क्लिक से आसानी से बदल सकता है। इससे चाहे आप पढ़ाई कर रहे हों, वेब ब्राउजिंग कर रहे हों या कोई क्रिएटिव काम कर रहे हों, हर स्थिति में यह स्क्रीन आपको स्मूद और आरामदायक अनुभव देती है।

इन फोन से Alcatel V3 Pro को मिलेगा कंपटीशन

स्मार्टफोन  लॉन्च प्राइस
CMF Phone 2 Pro 18,999 रुपये
Realme 14T 17,999 रुपये
OPPO K13 5G 17,999 रुपये
  • CMF Phone 2 Pro : इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 33W के साथ 5,000mAh बैटरी है।
  • Realme 14T : इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का AI कैमरा और 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • OPPO K13 5G : यह फोन 7,000mAh की दमदार बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ आता है।

The post 50MP कैमरा और अनोखी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आया ये फोन, कीमत ₹17,999 से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-alcatel-v3-pro-launched-in-india-price-rs-17999-sale-flipkart/feed/ 0
15 हजार से सस्ता 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च! इसमें है 6GB RAM, 50MP कैमरा और 5,200mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-with-6gb-ram-alcatel-v3-classic-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-with-6gb-ram-alcatel-v3-classic-launched-in-india/#respond Tue, 27 May 2025 09:01:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174514 अल्काटेल वी3 क्लासिक 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है।

The post 15 हजार से सस्ता 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च! इसमें है 6GB RAM, 50MP कैमरा और 5,200mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन में 10जीबी रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी मौजूद है जो इसे 16GB RAM की पावर देती है।
  • अल्काटेल वी3 क्लासिक 5जी फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है।
  • इस फोन में NXTPAPER टेक्नोलॉजी पर आधारित डिस्प्ले दी गई है।

टेक ब्रांड अल्काटेल लंबे समय बाद भारत लौटा है। इस फ्रेंच कंपनी ने आज इंडिया में अपनी ‘वी3 सीरीज’ की शुरुआत करते हुए एक साथ तीन नए मोबाइल फोन Alcatel V3 Classic, V3 Pro और V3 Ultra लॉन्च किए हैं। अल्काटेल वी3 प्रो और वी3 अल्ट्रा की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं कंपनी के सस्ते 5जी फोन अल्काटेल वी3 क्लासिक की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

Alcatel V3 Classic प्राइस

  • 4GB RAM + 128GB Storage – 12,999
  • 6GB RAM + 128GB Storage – 14,999

अल्काटेल वी3 क्लासिक 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस मॉडल में 4जीबी रैम दी गई है और टॉप वेरिएंट 6जीबी रैम सपोर्ट करता है। दोनों ही मॉडल 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। शुरुआती सेल में कंपनी इन दोनों वेरिएंट्स पर 1 हजार का डिस्काउंट भी देगी। Alcatel V3 Classic 5G फोन की सेल 2 जून से शुरू होगी जिसे ​शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Alcatel V3 Classic स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67 HD+ Superior Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 10GB RAM Expansion
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 10W 5,200mAh Battery

डिस्प्ले

अल्काटेल वी3 क्लासिक 5जी फोन 720 X 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे कंपनी ने सुपिरियर डिस्प्ले का नाम दिया है। इस लो बजट स्मार्टफोन की स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए 2.5D ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

परफॉर्मेंस

Alcatel V3 Classic 5G फोन सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 पर लाया गया है। यह मोबाइल फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

अल्काटेल वी3 क्लासिक 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स पर लॉन्च हुआ है। मोबाइल के 4जीबी रैम वेरिएंट को 8जीबी रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस किया गया है जो इसे 12GB RAM की ताकत देती है। इसी तरह 6जीबी रैम वेरिएंट 10जीबी रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जिससे इसे 16GB RAM की पावर मिलती है। दोनों मॉडल्स LPDDR4X RAM पर काम करते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह कम कीमत वाला 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो Macro शॉट्स लेने में सक्षम है। इसके साथ ही 0.08MP QVGA लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Alcatel V3 Classic 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस लो बजट मोबाइल फोन को तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

इंडिया में पहली बार NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

अल्काटेल वी3 क्लासिक 5जी भारत का पहला फोन है जिसमें TCL द्वारा विकसित पेटेंटेड NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। यह डिस्प्ले चार इन-वन मोड के साथ आती है, जो बेहतरीन विज़ुअल एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। इसमें वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन और किसी पेपर जैसी रीडेबिलिटी मिलती है। वहीं यह स्क्रीन किसी भी तरह की रोशनी में आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में रेगुलर, इंक पेपर, कलर पेपर और मैक्स इंक जैसे चार व्यूइंग मोड दिए गए हैं। इन मोड्स को यूज़र एक क्लिक से आसानी से बदल सकते हैं, जिससे पढ़ने, इंटरनेट ब्राउज़िंग करने या कंटेंट बनाने जैसे कामों में एक पर्सनलाइज़्ड और स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।

बजट में कंपटीशन

स्मार्टफोन  लॉन्च प्राइस
iQOO Z10x 13,499 रुपये
Vivo T4x 13,999 रुपये
realme P3x 13,999 रुपये
  • iQOO Z10x : तगड़ी 6,500mAh बैटरी और FHD+ रेजोल्यूशन वाली बड़ी 120Hz डिस्प्ले
  • Vivo T4x 5G : 50MP Dual Rear कैमरा, 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,500mAh बैटरी
  • realme P3x : 10GB Dynamic RAM, पावरफुल 6,000mAh बैटरी और 45W SUPERVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी

The post 15 हजार से सस्ता 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च! इसमें है 6GB RAM, 50MP कैमरा और 5,200mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-with-6gb-ram-alcatel-v3-classic-launched-in-india/feed/ 0