Alibaba | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 22 Jul 2020 11:31:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 चाइनीज कंपनी UC Web ने भारत से समेटा कारोबार, जा रही वापस अपने देश चीन https://www.91mobiles.com/hindi/alibaba-group-uc-web-chinese-app-shuts-business-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/alibaba-group-uc-web-chinese-app-shuts-business-in-india/#respond Wed, 22 Jul 2020 11:31:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46780 UC Web ने भारत को छोड़ने का फैसला ले लिया है।

The post चाइनीज कंपनी UC Web ने भारत से समेटा कारोबार, जा रही वापस अपने देश चीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

UC browser का नाम लगभग सभी ने सुना होगा। लगभग हर तीसरे व्यक्ति ने जिंदगी में कभी न कभी इस इंटरनेट ब्राउजर का इस्तेमाल भी शायद किया हो। एक वक्त था जब ऐसे ब्राउजर और ऐप्लीकेशन्स का यूज़ करते वक्त कोई ध्यान भी नहीं देता था कि यह ऐप कहां की है और किस देश में बनी है। लेकिन अब माहौल बदल चुका है। चीन की बनी ऐप्स और चीनी कंपनियों से भारतवासियों की खासी दुश्मनी हो गई है। बायकॉट चाइना की मुहित पूरे देश में चल रही है और इसी बीच खबर आई है कि UC Web ने भारत से अपना कारोबार समेट लिया है और अब इंडिया से निकलकर वापिस अपने देश चीन जा रही है।

Alibaba Group की सब्सिडियरी कंपनी UC Web ने आखिरकार भारत को छोड़ने का फैसला ले लिया है। कंपनी इंडियन मार्केट के निकल रही है और इसकी शुरूआत यूसी वेब ने अपना बिजनेस और कारोबर समेटने से शुरू कर दी है। यूसी वेब ने अपने कर्मचारियों को नोटिस दे दिया है और बाजार में लगे लेन देन का हिसाब करने लगी है। यहां आपको बता दें कि इस कंपनी में काम करने वाले तकरीबन 300 लोगों को नौकरी से भी निकाल दिया गया है और कंपनी का गुरूग्राम और मुबंई स्थित दफ्तर अब बंद होने वाला है।

Alibaba Group UC Web chinese app shuts business in india
Photo Credit: Zeenews

UC Web की बात करें तो इसे UC browser के नाम से प्रसिद्धि मिली थी। इस कंपनी ने साल 2009 में भारत में अपनी शुरूआत की थी, जिसे स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। यूसी वेब की UC News सर्विस को लाखों भारतीयों ने पंसद किया था जो मोबाइल पर ताजा और ट्रेंडिंग खबरों की अपडेट देती थी।

13 करोड़ थे भारतीय यूजर

इंडिया में UC Web को काफी पंसद किया गया था। इस बात का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में यूसी वेब के 43 करोड़ से भी अधिक यूजर्स हैं और इनमें से 13 करोड़ लोग भारतीय है। पिछले महीने यानि जून 2020 के आकंड़ों की बात करें तो UC Web भारत का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल ब्राउजर बन गया था। Google Chrome जहां नंबर एक पर है वहीं यूसी वेब 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ लगातार तरक्की कर रहा था।

यह भी पढ़ें : यह है दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन, डिसप्ले सिर्फ 3 इंच लेकिन रैम 6 जीबी

भारत सरकार द्वारा देश में 59 चीनी ऐप्स को बैन किए जाने के बाद UC Web ने भारत में अपना कारोबार बंद करने का फैसला किया है। इस कंपनी ने अपने 90 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। गौरतलब है कि यूसी वेब का मालिकाना हक रखने वाली अलीबाबा दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है और इसके मालिक Jack Ma के फैन इंडिया में भी है। अलीबाबा की ही स्वामित्व वाली Vmate ने भी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

The post चाइनीज कंपनी UC Web ने भारत से समेटा कारोबार, जा रही वापस अपने देश चीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/alibaba-group-uc-web-chinese-app-shuts-business-in-india/feed/ 0
अब यह कंपनी देगी भारत में मुफ्त इंटरनेट सेवाएं https://www.91mobiles.com/hindi/alibaba-to-provide-free-internet-in-india-in-hindi/ Wed, 08 Feb 2017 08:23:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4645 अलीबाबा द्वारा देश में मुफ्त इंटरनेट सेवाएं देने के साथ पब्लिक स्थानों को वाईफाई हॉट स्पॉट से भी जोड़ने की बात कही जा रही है।

The post अब यह कंपनी देगी भारत में मुफ्त इंटरनेट सेवाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल में आप जियो की फ्री इंटरनेट सेवा का उपयोग कर रहे हैं। वहीं भारत में 400 रेलवे स्टेशनों पर गूगल द्वारा फ्री इंटरनेट सेवा प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में नया नाम है अलीबाबा। यह चीनी कंपनी भी भारत में जल्द फ्री इंटरनेट सर्विस प्रदान कर रही है। अलीबाबा द्वारा देश में मुफ्त इंटरनेट सेवाएं देने के साथ पब्लिक स्थानों को वाईफाई हॉटस्पॉट से भी जोड़ने की बात कही जा रही है।

बिजनेस इन्साईडर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अलीबाबा जल्द ही भारत में मुफ्त इंटरनेट मुहैया करा सकती है और इसके लिए ट्राई के साथ-साथ देश की टेलीकॉम कंपनियों और वाईफाई प्रोवाइडर्स से बात कर रही है।

शाओमी रेडमी नोट 4एक्स लॉन्च, वेलेंटाईन्स डे पर होगी पहली सेल

रिपोर्ट के मुताबिक अलीबाबा मोबाइल बिज़नेस के ओवरसीज़ बिज़नेस के प्रेसिडेंट जैक हुआंग का कहना है कि उनका प्रयास भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर करना तथा कम कीमत पर डाटा प्रदान करना है। इसके लिए कंपनी भारत में इंटरनेट सर्विस प्रदाताओं के साथ मिलकर कार्य करना चाहती है ​तथा इस के लिए कंपनियों से टाईअप भी कर रही है।
गौरतबल है कि अलीबाबा चीन की प्रमुख इंटरनेट कंपनी है। यूसी ब्राउजर को हर कोई जानता है यह ब्राउजर अलीबाबा ग्रुप का ही है।

हो गया खुलाया 5.2-इंच स्क्रीन के साथ आाएगा मोटो जी5 प्लस

आपको बता दें कि सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई की सेवाएं गूगल द्वारा भी उपलब्ध कराई जा रही है तथा यूजर्स को कम कीमत पर इंटरनेट डाटा प्रदान करने की राह में रिलायंस जियो भी कार्यरत है। उम्मीद है कि अलीबाबा का यह प्रयास डिजिटल इंडिया की राह में विकासशील कदम साबित होगा।

The post अब यह कंपनी देगी भारत में मुफ्त इंटरनेट सेवाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>