Alien | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:51:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 क्या Aliens दे चुके हैं धरती पर दस्तक, 8 जुलाई को हुआ था UFO Crash? इस किताब में हुआ नया खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/aliens-news-in-hindi-ufo-crash-on-earth/ https://www.91mobiles.com/hindi/aliens-news-in-hindi-ufo-crash-on-earth/#respond Wed, 10 Aug 2022 05:53:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85088 धरती पर ही छिपे हैं ​एलियंस, सैकड़ों सालों से रह हैं हम इंसानों के बीच

The post क्या Aliens दे चुके हैं धरती पर दस्तक, 8 जुलाई को हुआ था UFO Crash? इस किताब में हुआ नया खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Aliens से जुड़ा यह बड़ा दावा ‘UFO’s: A Fundamental Truth’ नाम की किताब लिखने वाली लेखिका Anna Whitty ने किया है। ऐना एक यूएफओ एक्सपर्ट है जिन्होंने इस मामले पर कई तरह की स्टडीज़ की है। ऐना का मानना है कि दूसरे ग्रह के प्राणी हम इंसानों के बीच ही रह रहे हैं जिन्हें हम पहचान नहीं पा रहे हैं। ये एलियंस कई सैकड़ों सालों से धरती पर मौजूद है तथा हमारी हर गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए हैं। ऐना के अनुसार ये परग्रही महासागरों के नीचे भी रहते हैं।

aliens news in hindi ufo crash on earth

Aliens का इंटरव्यू

डॉ शर्ली राइट महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की पूर्व सहयोगी हैं और उन्होंने ने दावा किया था कि वर्ष 1947 में उन्होंने एक एलियन से बातचीत की थी तथा उसका इंटरव्यू लिया था। यह एलियन रोसवेल क्रैश साइट पर मिला था। इस इंटरव्यू का जिक्र एक डाक्यूमेंटरी में भी किया गया है। Aliens के इंटरव्यू को लेकर शर्ली ने कहा था कि उनसे एलियन से पूछा था कि, इंसान ने समुद्र में कितनी गहराई तक खोज कर ली है? बताया जा रहा है उस वक्त आइंस्टीन ने भी एलियन से मुलाकात की थी तथा पूरे मिशन को खुफिया रखा गया था। ये एलियंस अमेेरिका में Roswell UFO Crash में मिले थे, जो 8 जुलाई 1947 को हुआ था।

यह वह फोटो है जिसे एलियन का पोस्टमॉर्टम करने के दौरान खींचा हुआ बताया जा रहा है। इसे अमेरिकी सरकार ने खुफिया रखा था :-

aliens news in hindi ufo crash on earth

यह वह लोकेशन है जहां UFO Crash होने की बात कही जा रही है :-

aliens news in hindi ufo crash on earth

फोटो में दिख रहे पुर्जे और कबाड़ को टूटे हुए यूएफओ तथा एलियंस की ड्रेस का हिस्सा बताया जा रहा है :-

aliens news in hindi ufo crash on earth

धरती पर छिपे हैं Aliens?

एक्सपर्ट का दावा है कि एलियन हमेशा से यहीं पर मौजूद हैं। जिन्हें हम परग्रही कहते हैं वो महासागरों में गहरे समुंद्र के नीचे रहते हैं। ऐना का कहना है कि एलियंस अंडरग्राउंड है और इस समुंद्र में इतनी अधिक गहराई पर रह रहे हैं जहां इंसान अभी तक पहुंच नहीं पाया है। अपनी बात की सत्यता दर्शाते हुए ऐना ने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की पूर्व सहयोगी डॉ शर्ली राइट के उस बयान का हवाला दिया है जिसमें शर्ली ने साल 1947 में एक एलियन का इंटरव्यू लेने की बात कही थी।

The post क्या Aliens दे चुके हैं धरती पर दस्तक, 8 जुलाई को हुआ था UFO Crash? इस किताब में हुआ नया खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/aliens-news-in-hindi-ufo-crash-on-earth/feed/ 0
दूसरी दुनिया से आ रहे हैं रहस्यमयी रेडियो सिग्नल मैसेज! सोर्स की खोज में जुटे वैज्ञानिक https://www.91mobiles.com/hindi/mysterious-alien-message-radio-signal-received-by-mit-scientists-coming-from-another-galaxy/ https://www.91mobiles.com/hindi/mysterious-alien-message-radio-signal-received-by-mit-scientists-coming-from-another-galaxy/#respond Tue, 26 Jul 2022 11:32:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84992 दूर गैलेक्सी से कुछ रेडियो सिग्नल संदेश धरती पर भेजे जा रहे हैं जिन्हें मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के वैज्ञानिकों ने दर्ज किया है।

The post दूसरी दुनिया से आ रहे हैं रहस्यमयी रेडियो सिग्नल मैसेज! सोर्स की खोज में जुटे वैज्ञानिक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Koi Mil Gaya फिल्म लगभग हर भारतीय ने देखी होगी। कोई मिल गया में दूसरी दुनिया से आया ‘जादू’ आप याद ही होगा। लेकिन क्या आपको याद है कि उन जादू के ग्रह से आए एलियंस (aliens news in hindi ) ने पृथ्वी से संपर्क कैसे साधा था? फिल्म में एक वैज्ञानिक ने ‘ॐ’ ध्वनि के जरिये परग्रहियों को संदेश भेजे थे, जिनका जवाब भी इसी तरीके वापिस आया था। यह सब तो एक मूवी की बात है, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि वास्तव में दूर गैलेक्सी से कुछ रेडियो सिग्नल संदेश धरती पर भेजे जा रहे हैं जिन्हें मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के वैज्ञानिकों ने दर्ज किया है।

MIT के वैज्ञानिकों ने यह खबर सार्वजनिक कर पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। ये सिग्नल कौन भेज रहा है? सिग्नल किस जगह से आ रहे हैं? और क्या सच में पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर भी लोग रहते हैं? ऐसे ही कई सवाल अब उठकर सामने आ रहे हैं। ये रेडियो सिग्नल मैसेज दूर कहीं गैलेक्सी में से आ रहे हैं जिसके सोर्स की जानकारी वैज्ञानिक अभी तक नहीं लगा पाएं हैं। ये संदेश बहुत रहस्यमयी हैं जैसे कोई हमसे संपर्क स्थापित करना चाहता है और हमने बात करना चाहता हैं। दुनिया के बड़े वैज्ञानिक अब इसी का पता लगाने में जुट गए हैं।

दूसरी दुनिया से आ रहे हैं संदेश!

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने अंतरिक्ष से आ रहे कुछ रहस्यमयी रेडियो सिग्नलों को पकड़ा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये सिग्नल तकरीबन 3 सेकेंड तक सक्रिय रहे थे जो बेहद ही ताकतवर थे। इन रेडियो वेव सिग्नल्स को द कैनेडियन हाइड्रोजन इंटेंसिटी मैपिंग एक्सपेरीमेंट (CHIME) ने रिकॉर्ड किया था जो कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में मौजूद एक ताकतवर रेडियो टेलिस्कोप है।

mysterious alien message radio signal received by mit scientists coming from another galaxy

बेहद ताकतवर हैं अंतरिक्ष से आए सिग्नल

मशहूर वैज्ञानिक डैनिएल मिशिली के अनुसार ये बेहद विचित्र रेडियो सिग्नल थे जो 3 सेकेंड तक रिसीव होते रहे थे। रोमांचक बात यह भी है कि ये सिग्नल एक तय समय के अंतराल पर बीच-बीच में बेहद ताकतवर और तेज भी हो रहे थे। ये सिग्नल हर 0.2 सेकेंड्स के गैप में तीन सेकेंड तक आते रहे तथा इस गैप में किसी भी तरह का कोई अंतर नहीं था।

mysterious alien message radio signal received by mit scientists coming from another galaxy

इन सिग्नल्स को Radio Burst की श्रेणी में रखा गया है। रेडियो बर्स्ट यानी रेडियो तरंगों का विस्फोट जो ताकतवर रेडियो तरंगें ट्रांसफर करता है। इस रेडियो बर्स्ट को FRB20191221A नाम दिया गया है। मिशिली के नेतृत्व में MIT के कैल्विन लिउंग, जुआन मेना पारा, कैटिलिन शिन और कियोशी मासुई इन सिग्नलों की स्टडी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है भयानक Solar storm! आज धरती से टकराएगी सौर तूफान की खतरनाक रेडिएशन

दूसरी गैलेक्सी से संपर्क?

डैनिएल मिशिली का कहना है कि ये रेडियो सिग्नल जिस जगह से आ रहा है वो दूसरी गैलेक्सी है जो धरती से करोड़ों प्रकाशवर्ष दूर स्थित है। मिशिली के अनुसार अंतरिक्ष में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो इस तरह के सिग्नल पैदा करती हैं। ऐसे में किसी एलियन (aliens news in hindi ) द्वारा सिग्नल भेजे जाने की पुष्टि नहीं की जा सकती है। इन रेडियो सिग्नलों की उत्पत्ति की स्टडी की जा रही है। लेकिन इतना तय है कि हमारी दुनिया से दूर कहीं तो कुछ बहुत अजीबोगरीब हो रहा है, जो इंसानों ने ना कभी देखा है और ना ही कभी सोचा है।

The post दूसरी दुनिया से आ रहे हैं रहस्यमयी रेडियो सिग्नल मैसेज! सोर्स की खोज में जुटे वैज्ञानिक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mysterious-alien-message-radio-signal-received-by-mit-scientists-coming-from-another-galaxy/feed/ 0
वैज्ञानिकों ने भेजे एलियन्स को रेडियो मैसेज, क्या मिलेगा जवाब ? https://www.91mobiles.com/hindi/meti-scientists-send-radio-signals-to-aliens-in-hindi/ Tue, 21 Nov 2017 09:53:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13848 एक ग्रह पर पानी और जीवन के संकेत मिलने के बाद एमईटीआई के खगोलविदों ने उस ग्रह पर रेडियो संदेश भेजे हैं।

The post वैज्ञानिकों ने भेजे एलियन्स को रेडियो मैसेज, क्या मिलेगा जवाब ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

‘कोई मिल गया’ का जादू तो सबको याद ही होगा। और आप यह भी नहीं भूले होंगे कि किस तरह से ‘ओउम’ की धुन के जरिये दूसरे ग्रह पर रहने वाले लोगों से संपर्क किया गया था। लेकिन अब यह मनोरंजक फिल्म का किस्सा रोमांचक वास्तविकता का रूप ले चुका है। पृथ्वी के वैज्ञानिकों ने परग्रहियों यानि एलियन्स को रेडियो संदेश भेजा है और अब इसके जवाब का इंतजार है।

पृथ्वी से दूर स्थित एक ग्रह पर पानी और जीवन के संकेत मिलने के बाद मैसेजिंग एक्स्ट्राटेरेसट्रायल इंटेलिजेंस (एमईटीआई) के खगोलविदों ने उस ग्रह पर संदेश भेज दिया है। यह ग्रह दूसरे सौरमंडल का हिस्सा है जो पृथ्वी से करीब 25 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। इस ग्रह का नाम ‘जीजे 273बी’ रखा गया है जो ‘ल्यूटन’ तारें के चक्कर लगाता है।

aliens-1

वैज्ञानिकों को मानना है कि GJ 273b पर भी जीवन है और वहां रहने वाले एलियन हमारें भेजे गए मैसेज को समझकर उसका जवाब जरूर देंगे। इस मैसेज में घड़ी में समय कैसे देखा जाता है इससे जुड़ी बात कही गई है। यदि एलियन इस मैसेज को समझकर इस जवाब देते हैं तो इससे यह तो साफ होगा ही कि उस ग्रह पर कौनसा समय या साल चल रहा है और साथ ही यह भी पता लग जाएगा कि वहां के लोग हम इंसानों के लिए खतरनाक तो साबित नहीं होंगे।

कलाई पर भी बंध सकेगा सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी एक्स

यह मैसेज 16 से 18 अक्टूबर के बीच नार्वे से भेजे गए थे तथा इस बात को बेहद ही खुफिया रखा गया था। वैज्ञानिकों ने बताया है कि जिस ग्रह पर संदेश भेजा गया है वह हमारी पृथ्वी से इतना दूर है कि यह मैसेज वहां तक पहॅुंचने में तकरीबन 12 साल का समय लगेगा और उसके बाद एलियन्स का जवाब वापस आने में भी अन्य 12 साल का समय लगेगा। वहीं दूसरी ओर पृथ्वी के वैज्ञानिकों ने अपने अनुमान तथा मौजूदा तकनीक के आधार पर मैसेज तो भेज दिए हैं, लेकिन सवाल है कि उस ग्रह पर रहने वाले लोग कैसे होंगे।

10 नोकिया फोन जिन्हें आज भी आप खरीदना चाहेंगे

वो हम इंसानों के आकार के होंगे भी कुछ ऐसा रूप होगा जो हमनें आज तक ख्यालों में भी न सोचा हो। एक तरफ जहां ये सब सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर यह डर भी छाया हुआ है कि कहीं आज जो चीज इंसानों को बड़ी उपलब्धि लग रही है कल को एलियन्स का जवाब आने के बाद वह कोई बड़ी गलती न साबित हो जाए। और क्या पता जो मैसेज इंसान 12 सालों में वहां तक पहॅुंचा रहे हैं, उसका जवाब उन एलियन्स की तकनीक सिर्फ 12 मिनट में पृथ्वी तक पहॅुंचा दे।

The post वैज्ञानिकों ने भेजे एलियन्स को रेडियो मैसेज, क्या मिलेगा जवाब ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>