Anand Mahindra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:04:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 बिना पैडल मारे 40​ किलोमीटर तक चल जाएगी यह देसी Electric Cycle, फुल फायर प्रूफ! https://www.91mobiles.com/hindi/dhruv-vidyut-electric-cycle-anand-mahindra/ https://www.91mobiles.com/hindi/dhruv-vidyut-electric-cycle-anand-mahindra/#respond Wed, 31 Aug 2022 09:10:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76548 Anand Mahindra ने Dhruv Vidyut Electric Cycle प्रोजेक्ट में निवेश करने की बात कही है।

The post बिना पैडल मारे 40​ किलोमीटर तक चल जाएगी यह देसी Electric Cycle, फुल फायर प्रूफ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Vehicle का क्रेज इंडिया में तेजी से बढ़ रहा है। बेशक अभी सीमित मात्रा में ही लोग इन्हें खरीद पा रहे हैं लेकिन फिर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल में आम जनता की रूचि तेजी से बढ़ रही है। बिजली से चलते वाले इस वाहनों में Electric Bike, Electric Car और Electric Scooter मार्केट में अपनी पहुॅंच बढ़ा रहे हैं। वहीं अब एक ऐसी अनूठी Electric Cycle सामने आई है जिसे देखकर सभी के मुंह से सिर्फ ‘वाह’ शब्द ही निकल रहा है। इस बिजली से चलने वाली देसी साइकिल का निर्माण भी एक देसी बंदे ने ही किया है जो बिना किसी ज्यादा खर्च व मेहनत के किसी भी साधारण साइकिल को बिजली से चलने वाली साइकिल बना सकता है।

गुरसौरभ सिंह नाम के एक व्यक्ति ने ऐसा अनूठा डिवाईस ईजाद किया है जो किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल सकता है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि Gursaurabh Singh का यह डिवाईस तथा इनोवेशन उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसके उपर कई ट्वीट लिखते हुए इस प्रोजेक्ट में निवेश करने की बात तक कह डाली है। दरअसल गुरसौरभ ने Dhruv Vidyut नाम का एक स्टार्टअप शुरू किया है और इसी के तहत साइकिल को इलेक्ट्रिक पावर देने वाला एक किफायती और बेमिसाल डिवाईस बनाया गया हैं

Dhruv Vidyut Electric Cycle Anand Mahindra

कोई भी साइकिल बन जाएगी Electric Cycle

ध्रुव विद्युत के तहत बनाया गया यह टेक सेवी डिवाईस एटलस या हीरो, किसी भी कंपनी की साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल सकता है। यह एक कॉम्पेक्ट डिवाईस है जिसे साइकिल से अटेच करने के लिए किसी हैवी मॉडिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। साइकिल के ​किसी भी हिस्से में कांट-छांट करने की कोई जरूरत नही पड़ती है तथा यह डिवाइस बड़ी ही आसानी से साइकिल के पैडल के उपर नट व बोल्ट के साथ सिंपली कसा जा सकता है।

Dhruv Vidyut Electric Cycle Anand Mahindra

इलेक्ट्रिक साइकिल की खासियत

डिवाईस को जोड़कर इलेक्ट्रिक साइकिल का निर्माण किया जा सकता है जिसे चलाने के लिए पैडल मारने तक की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी खासियतों की बात करें तो Dhruv Vidhyut Electric Cycle 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ दौड़ सकती है। यह साइकिल 170 किलोग्राम तक के वजन को ढो सकती है तथा फुल चार्ज होने पर यह 40 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। मजे की बात यह भी है कि ध्रुव विद्युत डिवाईस पूरी तरह से फायर प्रूफ और वॉटर प्रूफ है तथा साइकिल के कीचड़ वगैरह में गिरने पर भी कोई खराबी नहीं आएगी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साइकिल को चार्ज करने के लिए सिर्फ बिजली पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं! साइकिल पर 20 मिनट पैडलिंग करने पर इसकी बैटरी खुद ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। साइकिल में बैटरी इंडिकेटर भी लगा है जो बैटरी प्रतिशत को भी बताता रहता है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल से अपने मोबाइल फोन को भी चार्ज किया जा सकता है। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर गुरसौरभ के ध्रुव विद्युत डिवाईस की तारीफ करते हुए इस आइडिया को इम्प्रूव कर मार्केट में लॉन्च करने पर विचार किया है।

The post बिना पैडल मारे 40​ किलोमीटर तक चल जाएगी यह देसी Electric Cycle, फुल फायर प्रूफ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/dhruv-vidyut-electric-cycle-anand-mahindra/feed/ 0
अरे वाह! इस डिवाइस को लगाते ही Electric Cycle में बदल जाएगी एक नॉर्मल साइकिल, जानें कैसे https://www.91mobiles.com/hindi/this-device-can-turn-cycle-into-electric-bicycle-anand-mahindra-tweet/ https://www.91mobiles.com/hindi/this-device-can-turn-cycle-into-electric-bicycle-anand-mahindra-tweet/#comments Tue, 15 Feb 2022 05:02:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75616 आनंद महिंद्रा ने इस डिवाइस में निवेश करने की इच्छा जताई है।

The post अरे वाह! इस डिवाइस को लगाते ही Electric Cycle में बदल जाएगी एक नॉर्मल साइकिल, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह तो हम सब जानते हैं कि भारत में आज इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। नई व पुरानी कंपनियां एक के बाद एक इलेक्ट्रिक वाहनों को नए फीचर्स और स्‍टाइलिश लुक के साथ लॉन्‍च कर रही है। इसी बीच में एक खबर ऐसी सामने आई है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, भारत के एक व्‍यक्ति ने ऐसी डिवाइस (DVECK सिस्‍टम) तैयार की है, जिससे आपके पुरानी या नई साइकिल को कुछ घंटों में ही इलेक्ट्रिक बाइक में बदला जा सकता है और इस बात की जानकारी खुद महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गुरसौरभ नाम के व्यक्ति एक नॉर्मल साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियों के माध्यम से गुरसौरभ ने जुगाड़ इलेक्ट्रिक साइकिल के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दी है। साथ ही वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक नॉर्मल साइकिल को सिर्फ डिवाइस फिट कर इलेक्ट्रिक साइकिल में बदला जा सकता है। गुरसौरभ का दावा है कि यह डिवाइस वाटर प्रूफ होने के साथ ही यह फायर प्रूफ है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुई कमाल की ये Electric Cycle, सिंगल चार्ज में देगी 100 KM रेंज, प्राइस भी बजट के अंदर

आनंद महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक साइकिल की तारीफ करते हुए गुरसौरभ से मिलने की इच्छा भी जताई है। आनंद महिंद्रा ने उस साइकिल के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हुए कहा कि दुनिया की कोई पहली डिवाइस नहीं है, जो साइकिल में मोटर फीट करती हो, लेकिन इसमें कुछ खास है जो इसे औरों से अलग बनाती है।

this-device-can-turn-cycle-into-electric-bike

फीचर्स

आनंद महिंद्रा ने खुद ट्विट में साइकिल के फीचर्स की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विट में बताया कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल में बेहतर डिजाइन कॉम्पैक्ट, कीचड़ में चलना, ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर सनसनाते हुए चलना, बेहद सुरक्षित, फोन चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

this-device-can-turn-cycle-into-electric-cycle

इस ई-साइकिल किट में निवेश कर सकते हैं आनंद महिंद्रा

इस इलेक्ट्रिक साइकिल में लगी डिवाइस ने आनंद महिंद्रा समेत बहुत सारे लोगों का दिल जीत लिया है। आनंद महिंद्रा ने निवेश करने की इच्छा जताई है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि ये जरूरी नहीं है कि यह बिजनेस के रूप में सफल होगा या प्रॉफिट देगा, लेकिन इस डिवाइस पर इनवेस्ट करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। इसे भी पढ़ें: नॉर्मल साइकिल दें और बदलें में घर ले जाएं Electric Cycle, इस कंपनी ने शुरू किया ये धांसू ऑफर

लेटेस्ट वीडियो

टॉप स्पीड

DVECK सिस्‍टम एक नॉमर्ल साइकिल को 25 किमी / घंटा की क्षमता वाले इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल देता है। की अनुमति देती है। इसके अलावा यह डिवाइस लगाने के बाद इलेक्ट्रिक साइकिल की रेंज 40 किलोमीटर और पेलोड क्षमता 170 किलोग्राम मिलती है।

The post अरे वाह! इस डिवाइस को लगाते ही Electric Cycle में बदल जाएगी एक नॉर्मल साइकिल, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/this-device-can-turn-cycle-into-electric-bicycle-anand-mahindra-tweet/feed/ 1
अब बनेगी देसी फेसबुक, महिंद्रा ग्रुप ने की घोषणा, जानें पूरा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/anand-mahindra-planning-indias-own-facebook-cambridge-analytica-data-leak-in-hindi/ Wed, 28 Mar 2018 12:10:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18527 फेसबुक पर यूजर्स डाटा सिक्योरिटी को लेकर मचे घमासान के बीच भारत की अपनी सोशल नेट​वर्किंग साइट बनाने की बात कही गई है।

The post अब बनेगी देसी फेसबुक, महिंद्रा ग्रुप ने की घोषणा, जानें पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ ​दिनों से फेसबुक पर ‘फेसबुक’ ट्रेंड कर रहा है। खबर सामनें आई ​थी कि विश्व की सबसे ज्यादा यूज़ की जाने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर से 5 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। लोगों की निजी जानकारी को इस तरह गुपचुप तरीके से यूज़ करने पर कई देशों में हलचल मची है। फेसबुक पर यूजर्स डाटा सिक्योरिटी को लेकर मचे घमासान के बीच भारत के एक बड़े उद्योगपति ने देसी फेसबुक बनाए जाने की घोषणा की है, यानि भारत की अपनी सोशल नेट​वर्किंग साइट जो फेसबुक की जगह ले सके।

दरअसल फेसबुक डाटा लीक मामले के संगीन होने पर देश के बड़े कारोबारी आनंद महिंद्रा ने भारत की अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट बनाए जाने का ऐलान किया है। आंनद ने इस वेबसाइट के लिए भारतीय युवाओं का आव्हान किया है तथा उन्हें ऐसा नया प्रोग्राम व स्टार्टअप बनाने को कहा है जो देश में फेसबुक की जगह ले सके। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये इस नई योजना की जानकारी दी है, जिससे पता चलता है कि विदेशी सोशल वेबसाइट्स व ऐप्स के बीच महिंद्रा को नई देसी सोशल व मैसेंजिंग प्लेटफार्म लाने की योजना बना रहा है।

facebook mahindra

आनंद महिंद्रा का कहना है कि, ‘देश के युवा फेसबुक की तर्ज पर कोई नई सोशल नेटवर्किंग साइट या उसकी योजना व प्लान बनाए। एक ऐसे स्टार्टअप की शुरूआत करें जो एक प्रोफेशनल मैनेजमेंट पर काम करें तथा भारत के साथ साथ अन्य यूजर्स को भी सुविधा प्रदान करने में सक्षम हो। महिंद्रा ने कहा है कि अगर कोई भी युवा ऐसी कंपनी का निर्माण कर के आता है तो उसे महिंद्रा ग्रुप की तरफ से आर्थिक मदद की जाएगी।

4 अप्रैल को नोकिया भारत में लॉन्च कर रही है अपने नए स्मार्टफोंस, मीडिया इन्वाईट भेजा

गौरतलब है कि फेसबुक से लीक हुए करोड़ों यूजर्स के डाटा की खबर सामनें आने के बाद इंटरनेट सेवाओं तथा सोशल वेबसाइट्स व ऐप पर निजी सुरक्षा के सवाल उठ रहे हैं। दरअसल फेसबुक पर डाटा सिक्योरिटी के मसले पर तमाम देशों की सरकारे इस चिंता में भी है कि कहीं उनके देश के नागरिकों का निजी डाटा किसी अन्य देश या खुफिया एजेंसियों को न दे दिया जाए। और इसी ऐवज में कई देशों के प्रतिनिधि फेसबुक पर अपने सवाल व संदेह दाग चुके है।

facebook-2

आपको बता दें कि डाटा चोरी मामले पर अपने देश के आईटी ​मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद भी सोशल मीडिया वेबसाइट को कड़ी चेतावनी दे चुके है। केंद्रीय मंत्री ने जरूरत पड़ने पर फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कह दी है।

एप्पल लाया है सस्ते कीमत पर छात्रों के लिए नया आईपैड, अप्रैल में आएगा भारत

वहीं दूसरी ओर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग डाटा चोरी मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना माफीनामा पेश कर चुके हैं और अब आने वाली 10 अप्रैल को यूएस सीनेट ज्यूडीशरी कमेटी के समक्ष तलब होने वाले है। अमेरिकी सरकार ने इस कमेटी की मीटिंग में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और ट्वीटर सीईओ जैक डॉर्सी को भी पेश होने के लिए कहा है। गौरतलब है कि विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भारतीय मूल के हैं।

The post अब बनेगी देसी फेसबुक, महिंद्रा ग्रुप ने की घोषणा, जानें पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>