Android 12 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 24 Mar 2023 11:15:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Android 13 vs Android 12, देखें किस एंड्रॉइड वर्ज़न में मिल रहे हैं क्या खास फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-vs-android-12-best-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-vs-android-12-best-features/#respond Thu, 12 May 2022 14:28:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80337 छोटा और सिंपल सा Android 13 vs Android 12 कंपेरिजन

The post Android 13 vs Android 12, देखें किस एंड्रॉइड वर्ज़न में मिल रहे हैं क्या खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google इन दिनों टेक जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। कंपनी के वार्षिक सम्मेलन Google I/O का आगाज हो चुका है और इसके शुरू होते ही भारतीय यूजर्स के लिए खुशखबरी आ गई है कि कंपनी का नया Pixel 6a मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। नए पिक्सल स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने अपने नए एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम का Android 13 Beta 1 वर्ज़न भी जारी कर दिया है। यानी टेस्टिंग स्टेज वाला यह एंड्रॉइड ओएस आधिकारिक लॉन्च से पहले ही मोबाइल फोंस में डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकेगा। हर बार की तरह इस बार का भी एंड्रॉइड ओएस कई नए आर्कषक फीचर्स से लैस होकर आ रहा है। आज हमने एंडरॉयड 13 के ऑफिशियल रोलआउट से पहले ही यह जानने की कोशिश की है कि Android 13 किन खूबियों वाला होगा और मौजूदा Android 12 से कितना अलग या कितना एडवांस व खास होगा। चलिए आगे पढ़ते हैं छोटा और सिंपल सा Android 13 vs Android 12 कंपेरिजन

Android 13 Features

Multiple Enabled Profiles

एंड्रॉइड 13 का यह फीचर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। गूगल ने इसे MEP मल्टीपल इनेबल्ड प्रोफाइल्स यानी नाम के साथ पेश किया है। यह फीचर एक मोबाइल फोन में 3 SIM Card यूज़ करने की आज़ादी देगा। अभी तक बाजार में आए सभी मोबाइल या तो फिजिकल सिम स्लॉट सपोर्ट करते हैं या फिर उनमें ईसिम एक्टिव की जा सकती है। लेकिन एंड्रॉयड 13 के साथ स्मार्टफोन में दो फिजिकल सिम के साथ ही एक eSIM का भी यूज़ किया जा सकेगा। यानि फोन पर एक साथ तीन मोबाइल नेटवर्क का यूज़ किया जा सकेगा! है ना मज़ेदार?

android 13 features google multiple number support in mobile phone
Image Credit: Android Central

Themed app icons

Google अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इस बात का पूरा ध्यान रखता है कि एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स को हर साल कुछ न कुछ नई लुक जरूर मिले। इसके लिए कलर, वॉलपेपर, थीम, ट्रांजिशन, ऐनिमेशन, पॉपअप, गेस्चर और आईकन स्टाईल व शेप पर काम किया जाता है। इस साल भी एंड्रॉइड 13 में यूजर्स थीम वाले ऐप आइकन में ऑप्ट इन कर सकेंगे, जो ग्राहक की मर्जी अनुसार फोन ओएस को नई लुक प्रदान करेगा। खबर है कि गूगल ने क्विक सेटिंग्स प्लेसमेंट एपीआई नए एंड्रॉइड शामिल किया है। यह भी पढ़ें : 5G से 100 गुणा ज्यादा फास्ट है 6G, एक साथ दस हजार HD वीडियो हो सकती हैं स्ट्रीम! जानें 6जी की ताकत

Photo Picker

एंड्रॉयड 13 का यह फीचर सिक्योरिटी के लिहाज से अहम बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार फोटो पिकर फीचर के जरिये फोन में सेव तथा गूगल क्लाउड पर सेव फोटोज़ और वीडियोज़ को बिना किसी ऐप की मदद के डायरेक्ट दूसरे व्यक्ति को शेयर किया जा सकेगा। इस फीचर के जरिये फोन में डाउनलोडेड ऐप्स को फोटो गैलरी का एक्सेस देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

Android 13 Features update What to expect smartphone

Bluetooth LE Audio

Android 13 में मोबाइल यूजर्स को ब्लूटूथ लो एनर्जी ऑडियो (LE Audio) का भी सपोर्ट प्राप्त होगा। बता दें कि यह यह नेक्स्ट जेनरेशन वायरलेस ऑडियो है। इसके जरिये यूजर्स अपने ऑडियो को ब्रॉडकॉस्ट करने के साथ ही अन्य लोगों को शेयर भी कर पाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इसे पब्लिक ब्रॉडकास्ट का रूप देकर सब्सक्रिप्शन भी एक्टिव किया जा सकेगा। इसमें बेहद कम बैटरी की खपत पर हाई क्वालिटी ऑडियो प्राप्त हो सकेगा। यह भी पढ़ें : Second Hand Mobile खरीदने से पहले ये 5 बातें ध्यान में रखना है जरूरी, ​मिलेगा यूज्ड फोन का सही और सस्ता सौदा

Notification Permission

अमूमन जब स्मार्टफोन में कोई ऐप डाउनलोड व इंस्टाल की जाती है तो वह कैमरा, माइक्रोफोन, ब्लूटूथ, कॉल और कॉन्टैक्ट्स इत्यादि को एक्सेस करने की परमिशन मांगती है। Android 13 में ये ऐप्स फोन के किस फीचर का एक्सेस कर रहे है उसकी जानकारी यूजर्स को भी मिल पाएगी। वहीं साथ ही किस ऐप का अलर्ट आप नोटिफिकेशन बार में देखना चाहते हैं और किसका नहीं यह भी अपनी मर्जी से चुन सकेंगे। इसी तरह Downgradable Permissions के साथ कोई भी ऐप फोन के जिस फीचर का यूज़ नहीं करेगी, उस फीचर का एक्सेस डाउनग्रेड कर दिया जाएगा और परमिशन ऑटोमेटिक रिवोल्व हो जाएगी।

Android 12 Features

Display Design

एंड्रॉइड 12 की शुरूआत भी अगर लुक व डिजाईन से करें तो इसमें विजेट्स के डिजाईन भी बदलाव किया गया है। विजेट्स की शेप, लुक और कलर के साथ ही उन्हें यूज़ करने के साथ दौरान सामने आने वाली ऐनिमेशन भी अब काफी अलग है तथा ये विजेट्स पहले से अघिक स्मूथ, कलरफुल और वायब्रेंट बनाए गए हैं। डिजाईन और लेआउट में आर्कषक बदलाव से लेकर थीम व ट्रांजिशन इत्यादि डायनामिक रखी गई है। बता दें कि Android 12 में नोटिफिकेशन्स पैनल भी अलग से बनाया गया है जिसे नीचे स्क्रॉल करके उसे चेक किया जा सकता है।

android 13 vs android 12 best features

Privacy Dashboard

एंड्रॉयड 12 में प्राइवेसी डैशबोर्ड को भी जोड़ा गया है जो बेहद काम का फीचर है। यह टूल इस बात का पूरा हिसाब रखता है कि किस ऐप द्वारा किस वक्त और कितनी देर तक मोबाइल ऐप्लीकेशन्स का यूज़ किया है। इनमें डाटा, लोकेशन, इंटरनेट, कॉन्टेक्ट, मैसेज इत्यादि शामिल है। इस फीचर के साथ मोबाइल यूजर अपनी सहूलियत के हिसाब से चुन सकते हैं कि उन्हें किस ऐप को किस चीज का एक्सेस देना है और किस फीचर का एक्सेस नहीं देना है। इनके अलावा एंड्रॉइड यूजर लोकेशन ऐक्यूरेसी भी डिसाइड कर सकते हैं कि ऐप को फोन लोकेशन की कितनी सही जानकारी देनी है। यह भी पढ़ें : ये हैं इंडिया के 10 सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स, प्राइस 14,999 रुपये से शुरू

Multi Device Connectivity

Google ने एंड्रॉयड 12 में मल्टी डिवाईस कनेक्टिविटी के जरिये स्मार्टफोन को टीवी, फ्रिज, लाईट व अन्य होम अप्लायंसेज के साथ-साथ लैपटॉप इत्यादि के साथ कनेक्टिविटी को आसान और फायदेमंद बनाया है। ये सभी डिवाईस बड़ी ही आसानी से आपके मोबाइल फोन से कनेक्ट किए जा सकते हैं।​ सिर्फ इतना ही नहीं सिंगल टैप से ही लैपटॉप को अनलॉक कर सकते है तथा स्मार्टफोन में आ रहे मैसेज, कॉन्टेक्ट्स इत्यादि को भी लैपटॉप के जरिये एक्सेस कर सकते हैं।

android 13 vs android 12 best features

Digital Car Key

Android 12 के साथ यह भी बड़ा कमाल का फीचर सामने आया था। अभी तक जहां घरों में टीवी, एसी, स्पीकर और बल्ब जैसे होम अप्लायंसेज ही मोबाइल फोन से कनेक्ट किए जा सकते थे। वहीं एंड्रॉयड 12 ने कार को ही फोन से पेयर करके दिखाया है। इस मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद डिजिटल कार की फीचर के साथ स्मार्टफोन के जरिये ही कार को लॉक और अनलॉक के साथ ही स्टार्ट भी किया जा सकता है। वहीं अगर अपनी कार किसी दोस्त को दे रहे हैं तो यह डिजिटल चाबी दूसरे व्यक्ति के फोन में भी ट्रांसफर की जा सकती है, और वह भी पूरी सिक्योरिटी और प्राइवेसी के साथ। यह भी पढ़ें : Best KeyPad Mobile Phone : प्राइस 2,000 रुपये से भी कम!

Private Compute Core

एंड्रॉयड 12 में गूगल ने प्राइवेट कम्प्यूट कोर को भी शामिल किया है। इस फीचर के होने से मोबाइल यूजर्स की कई डिटेल्स प्राइवेट ही रखी जाएगी। जैसे फोन का लाईव कैप्शन, नाउ प्लेइंग और स्मार्ट रिप्लाई जैसे फीचर निजी रहेंगे। इन फीचर्स को गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैपेबिलिटी के दायरे से बाहर रखा है। इस ओएस में आपसी बातचीत व भाषाओं को भी नेटवर्क से अलग और प्राइवेट ही रखा गया है। इस फीचर की बदौलत संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रहेगी।

The post Android 13 vs Android 12, देखें किस एंड्रॉइड वर्ज़न में मिल रहे हैं क्या खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-vs-android-12-best-features/feed/ 0
Android 12 के ये शानदार फीचर्स बदल कर रख देंगे स्मार्टफोन का पूरा अंदाज, क्या आपने किया अपना मोबाइल अपडेट? https://www.91mobiles.com/hindi/best-feature-update-google-android-12-os-android-13-beta-developer-preview/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-feature-update-google-android-12-os-android-13-beta-developer-preview/#respond Sat, 26 Mar 2022 05:30:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77899 Android 13 Developer Preview जारी हो चुका है और अगले महीने Android 13 Beta डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

The post Android 12 के ये शानदार फीचर्स बदल कर रख देंगे स्मार्टफोन का पूरा अंदाज, क्या आपने किया अपना मोबाइल अपडेट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme, Xiaomi, Samsung, OPPO, Oneplus और Vivo कहने को तो ये सभी अलग-अलग मोबाइल ब्रांड हैं लेकिन इनके स्मार्टफोंस को जो चीज एक बनाती है, वह है एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम। Google हर साल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम यानी OS की नई अपडेट लेकर आती है जो SmartPhones को नए आर्कषक और एडवांस फीचर्स प्रदान करती है। इस वक्त गूगल का सबसे नया ओएस Android 12 है। एंड्रॉयड 12 नई अपडेट्स और शानदार फीचर्स से लैस है। स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए मोबाइल फोंस को Android 12 OS से लैस करके बाजार में उतारने लगी है। नए स्मार्टफोन जहां एंड्रॉयड 12 के साथ आ रहे हैं वहीं पुराने मोबाइल में भी नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है। Android 13 Developer Preview जारी हो चुका है और अगले महीने में Android 13 Beta वर्ज़न भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। आगे हमनें मौजूदा एंडरॉयड 12 के फीचर्स व अपडेट्स की डिटेल्स शेयर की है जिनसे पता चला है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम किन खूबियों से लैस है।

Deeply Personal

1. डिजाईन

लुक के मामले में Android 12 पिछले वर्षों में आए एंड्रॉयड ओएस से पूरी तरह से अलग है। इस ओएस में गूगल ने डिजाईन पर काफी काम किया है। फोन के स्टार्ट होने के लेकर उसमें किए जाने सभा काम तथा ऐप फंक्शन इत्यादि के डिजाईन और लेआउट में आर्कषक बदलाव देखने को मिलेगा। थीम से लेकर ट्रांजिशन तक सभी बेहद डायनामिक रखी गई है।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

2. कलर

एंड्रॉयड 12 के बाद अब स्मार्टफोन सिर्फ लाइट या डार्क थीम पर ही काम नहीं करेगा। इस नए Android OS के बाद आपके स्मार्टफोन में कई रंगों की थीम काम करेगी। एंड्रॉयड 12 को कुछ ऐसा बनाया गया है कि अपने फोन में आप जिस भी फोटो का वॉलपेपर लगाएंगे। फोन उस फोटो के कलर के हिसाब से ही फोन की थीम बदल देगा। होम स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट और टाईम वॉच भी फोटो के अनुरूप ही दूसरे रंग में तब्दील हो जाएगी। यह भी पढ़ें : Android Smartphone में OS और UI का क्या है काम, जानें क्यों है सभी ब्रांड्स के अलग-अलग ओएस

3. नोटिफिकेशन

अभी तक जब भी स्मार्टफोन को यूज़ करने के लिए हाथ में उठाया जाता था, तो सबसे पहले फोन की स्क्रीन भी नोटिफिकेशन्स की भीड़ नज़र आती थी और पूरी डिसप्ले विभिन्न ऐप्स की नोटिफिकेशन्स से भरी होती थी। लेकिन Android 12 में ऐसा नहीं होगा। फोन लॉक हो या अनलॉक, स्क्रीन पर कोई भी नोटिफिकेशन फालतू नहीं पड़ी रहेगी। इस नए ओएस में नोटिफिकेशन्स का अलग से पैनल बनाया गया है जिसे नीचे स्क्रॉल करके उसे चेक किया जा सकता है।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

4. Widget

Android 12 OS के साथ गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोंस में मौजूद विजेट्स के डिजाईन भी बदल दिए हैं। विजेट्स की शेप, लुक और कलर के साथ ही उन्हें यूज़ करने के साथ दौरान सामने आने वाली ऐनिमेशन भी अब पहले से अलग होगा। एंड्रॉयड 12 में ये विजेट्स पहले से अघिक स्मूथ, कलरफुल और वायब्रेंट दिखाई देंगे और इन्हें यूज़ करने का तरीक भी बेहद खूबसूरत रहेगा। जैसे घड़ी का साईज बड़ा कर दिया गया है और वॉल्यूम व रिंगर बार, कैलेंडर, वैदर, म्यूजिक प्लेयर इत्यादि की शेप में बदलाव किया गया है।

Private and Secure

5. पासवर्ड

Android 12 में स्मार्टफोन यूजर्स की डाटा सिक्योरिटी का खास ख्याल रखा गया है। अलग अलग वेबसाइट्स पर यूज़ की जाने वाले पासवर्ड्स को गूगल द्वारा सिक्योर रखा जाएगा। ये पासवर्ड्स न सिर्फ सुरक्षित तरीके से सेव रहेंगे बल्कि साथ ही जरूरत पड़ने पर चंद क्लिक्स में ही रिक्वायर्ड ऑप्शन में फिल भी हो जाएंगे। गूगल क्रोम और एंड्रॉयड ओएस ने मिलकर इसपर काम किया है।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

6. ट्रांसपेरेंसी

Google ने वायदा किया है कि एंड्रॉयड यूजर्स के डाटा को लेकर पूरी तरह से पादर्शिता रखी जाएगी कि उपभोक्ता का कौन सा डाटा कब और कहां यूज़ किया जा रहा है। Apple iPhone के ios की ही तरह अब एंड्रॉयड स्मार्टफोंस में स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर इंडिकेटर दे दिया है जो बताता रहेगा कि कब कब फोन का माइक या कैमरा यूज़ हो रहा है। यानि जब भी कोई ऐप्लिकेशन फोन का कैमरा या माइक्रोफोन यूज़ करेगी, उसी वक्त स्क्रीन पर छोटी की हरी लाईट जल उठेगी। यह भी पढ़ें : अगर आपके घर के आस-पास भी लगा है कोई मोबाइल टॉवर तो जरूर पढ़ें यह खबर!

7. Privacy Dashboard

एंड्रॉयड 12 में प्राइवेसी डैशबोर्ड को भी जोड़ा गया है जो बेहद काम का फीचर है। यह टूल हर उस बात का हिसाब रखेगा कि कब-कब, किस ऐप द्वारा कितनी देर तक मोबाइल के डाटा, लोकेशन, इंटरनेट इत्यादि का यूज़ किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, यहां यूजर अपनी मर्जी से चुन भी सकेंगे कि उन्हें किस ऐप को किस चीज का एक्सेस देना है या हटाना है। स्मार्टफोन यूजर अपनी च्वाइस से लोकेशन की सटिकता भी डिसाइड कर पाएंगे कि ऐप को आपकी लोकेशन की कितनी एक्यूरेट जानकारी देनी है।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

8. Private Compute Core

Android 12 में गूगल ने प्राइवेट कम्प्यूट कोर को भी शामिल किया है। इसके जरिये मोबाइल यूजर्स की कुछ लाईव जानकारियों को जैसे लाईव कैप्शन, नाउ प्लेइंग और स्मार्ट रिप्लाई को निजी ही रखा जाएगा। ये फीचर्स AI कैपेबिलिटी से बाहर रखे जाएंगे, जिसके चलते बेवजह की एडवरटाईज़मेंट से यूजर्स को परेशानियां नहीं होगी। आपस की बातचीत व भाषाओं को भी नेटवर्क से अलग और प्राइवेट ही रखा जाएगा।

Better Together

9. मल्टी डिवाईस कनेक्टिविटी

बैटर टुगेदर के जरिये गूगल ने स्मार्टफोन को सिर्फ कॉलिंग या इंटरनेट तक ही सीमित नहीं रखा है बल्कि मोबाइल फोन का यूज़ अन्य उपकरणों के साथ ही करने पर जोर दिया है। एंड्रॉयड 12 में मल्टी डिवाईस कनेक्टिविटी के जरिये स्मार्टफोन को टीवी, फ्रिज, लाईट व अन्य होम अप्लायंसेज के साथ-साथ लैपटॉप इत्यादि के साथ कनेक्टिविटी को आसान और फायदेमंद बनाया है।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

10. सिंगल टैप

स्मार्टफोन और लैपटॉप की ही बात की जाए तो Android 12 के साथ यह मुमकिन हो जाएगा कि आप मोबाइल फोन में सिंगल टैप से ही लैपटॉप को अनलॉक कर पाएं। सिर्फ इतना ही नहीं स्मार्टफोन में आ रहे मैसेज, कॉन्टेक्ट्स इत्यादि को भी लैपटॉप के जरिये एक्सेस किया जा सकेगा। यानि लैपटॉप पर काम करते वक्त फोन कहीं दूर रखा हो तो भी यूजर लैपटॉप से उसे ऑपरेट कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : अधिक Virtual RAM वाला फोन खरीदने में समझदारी है या फिर ज्यादा Physical RAM वाला फोन लेना है बेस्ट, जानें यहां

11. टीवी रिमोट

टेलीविज़न देखने के दौरान हम कुछ-कुछ मिनटों बाद चैनल बदलते रहते हैं। कई बार ऐसा हो जाता है कि टीवी का रिमोट टूट गया या बैटरी सेल खत्म हो गए। लेकिन एंड्रॉयड 12 के साथ टीवी देखने को अंदाज भी बदल जाएगा। स्मार्टफोन के जरिये ही टेलीविज़न को ऑपरेट किया जा सकेगा और इसके लिए किसी बाहरी ऐप इत्यादि की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

12. डिजिटल कार-की

होम अप्लायंसेज या टीवी रिमोट से ही आप खुश हो रहे हैं तो बता दें कि Android 12 इससे बहुत कुछ ज्यादा और बेहतर करने के लिए डिजाईन किया गया है। गूगल ने डिजिटल कार की को पेश किया है जिससे स्मार्टफोन के जरिये ही कार को लॉक और अनलॉक किया जा सकेगा। वहीं अगर अपनी कार किसी दोस्त को दे रहे हैं तो यह डिजिटल चाबी, सिक्योरिटी और प्राइवेसी के साथ दूसरे के फोन पर भी ट्रांसफर की जा सकेगी।

The post Android 12 के ये शानदार फीचर्स बदल कर रख देंगे स्मार्टफोन का पूरा अंदाज, क्या आपने किया अपना मोबाइल अपडेट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-feature-update-google-android-12-os-android-13-beta-developer-preview/feed/ 0
ये है Samsung की ताकत, 10 साल पुराने Galaxy S III 3G स्मार्टफोन पर चलने लगा नए जमाने का Android 12 https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-update-for-samsung-galaxy-s-iii-3g-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-update-for-samsung-galaxy-s-iii-3g-smartphone/#respond Mon, 03 Jan 2022 08:40:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73063 Samsung Galaxy S III 3G स्मार्टफोन को 2012 में लॉन्च किया गया था।

The post ये है Samsung की ताकत, 10 साल पुराने Galaxy S III 3G स्मार्टफोन पर चलने लगा नए जमाने का Android 12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung, Xiaomi और दूसरी कंपनियां अक्सर अपने स्मार्टफोन्स के लिए दो साल तक ही एंड्रॉयड अपडेट का सपोर्ट देती हैं। एंड्रॉयड अपडेट के लिए कंपनियों को काफ़ी मेहनत और संसाधनों की ज़रूरत होती हैं। यहीं कारण है कि कंपनियां नए एंड्रॉयड अपडेट में ज़्यादा खर्च नहीं करती हैं। लेकिन एंड्रॉयड कॉम्यूनिटी के लिए यह असंभव नहीं है। XDA Developers की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S III 3G, जिसे 2012 में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन हाल में अनऑफिशियल Android 12 का अपडेट मिला है। यह अपडेट html6405 ने शेयर किया है, जो XDA मान्यता प्राप्त डेवलपर हैं। इस अपडेट के बाद फोन में सेलुलर रेडियो, कैमरा, वाईफाई, ब्लूटूथ और बहुत कुछ सामान्य रूप से चल रहे हैं। इस फ़ोन को ऑल-बट फॉर्गटन सेलफिश ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के सपोर्ट के साथ डुअल बूट किया गया है। यह कुछ कुछ एंड्रॉयड के समान है।

अनौपचारिक अपडेट का मतलब यह नहीं है कि सैमसंग जैसी कंपनियां अपने स्मार्टफ़ोन या डिवाइसेस के लिए दस साल तक अपडेट रोलआउट कर नहीं कर सकती है। वर्तमान में स्मार्टफ़ोन इंडस्ट्री 18 से 24 महीने के अपडेट सर्कल प्रोवाइड करती हैं। इस अपडेट से कंपनियों को यह समझना चाहिए कि वह लंबे समय के लिए अपडेट रोलआउट कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से एंड्रॉइड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां, और विशेष रूप से Google (जो एंड्रॉइड को नियंत्रित करते हैं) अपडेट चक्र बढ़ाने को लेकर दबाव में है। यह दवाब तब और बढ़ जाता है जब Apple ने अपने सात साल पहले लॉन्च किए iPhone 6S के लिए iOS 15 अपडेट रोलआउट किया था।

Samsung Galaxy S III 3G स्पेसिफिकेशन्स

पुराने स्मार्टफ़ोन को अपडेट प्रोवाइड करने को लेकर अक्सर कहा जाता है कि पुराने हार्डवेयर का नए सॉफ़्टवेयर से तालमेल अच्छे नहीं बैठ पाता है, जिसके चलते कंपनियों को अपडेट रोलआउट करने में काफ़ी दिक़्क़त होती है। Samsung Galaxy S III 3G स्मार्टफोन Exynos 4412 प्रोसेसर पर रन करता है जोकि काफी पुराना है। यह क्वाड कोर चिपसेट है जिसमें ARM’s Cortex A9 आर्कटेक्टर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ यह चिपसेट 32nm प्रोसेस पर बना हुआ है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स की ग्लोबल मार्केट में मार्च तक होगी एंट्री, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

XDA की रिपोर्ट के मुताबिक, वाईफाई और ब्लूटूथ ठीक से काम कर रहा है लेकिन LineageOS के कई फीचर्स ठीक से परफॉर्मेंस ऑफ़र नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में कई अन्य तरह के बग्स के बारे में भी बताया गया है। संभवत: यही कारण है कि सैमसंग और दूसरी कंपनियां पुराने स्मार्टफोन्स के लिए अपडेट प्रोवाइड नहीं करते हैं। यूज़र्स हमेशा यह उम्मीद करते हैं कि उनका फ़ोन अपडेट के बाद भी वैसा ही चले जैसा वह पहले चलता था। यहीं कारण है कि कंपनियां अपडेट मुहैया नहीं करती हैं। यह भी पढ़ें :  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफ़ोन की क़ीमत में हुई कटौती, जानें क्या है नया दाम

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

The post ये है Samsung की ताकत, 10 साल पुराने Galaxy S III 3G स्मार्टफोन पर चलने लगा नए जमाने का Android 12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-update-for-samsung-galaxy-s-iii-3g-smartphone/feed/ 0
अब सस्ते एंडरॉयड फोन भी चलेंगे और फास्ट, लॉन्च हो गया Android 12 (Go Edition) https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-go-edition-announced-with-new-features-availability/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-go-edition-announced-with-new-features-availability/#respond Wed, 15 Dec 2021 11:53:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72008 लगभग 200 मिलियन एंड्रॉइड (गो वर्जन) फोन्स को इस्तेमाल किया जा रहा है।

The post अब सस्ते एंडरॉयड फोन भी चलेंगे और फास्ट, लॉन्च हो गया Android 12 (Go Edition) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने आखिरकार Android 12 (गो एडिशन) से पर्दा उठा दिया जो कि नए OS का एक संस्करण है जिसका उद्देश्य 1GB रैम वाले कम वाले फोन को स्पीड प्रदान करना है। वहीं, माउंटेन व्यू जायंट का दावा है कि आज लगभग 200 मिलियन एंड्रॉइड (गो एडिशन) फोन हैं और ओएस का अगला वर्जन तेज, स्मार्ट और अधिक सुरक्षित अनुभव प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि एंडरॉयड 11 गो एडिशन की तुलना में एंड्रॉइड 12 (गो एडिशन) 30 प्रतिशत तक तेजी से ऐप लॉन्च करेगा और एनिमेशन को भी आसान होने का दावा किया जाता है। एंडरॉयड 12 (गो एडिशन) 2022 में लो-एंड स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध होगा।

Google Android 12 (Go edition) features

Android 12 SplahScreen API भी है और डेवलपर्स को ऐप लोड होने के दौरान अपने ऐप्स को देखने के लिए कुछ अच्छा देने की अनुमति देगा। एक ऐप हाइबरनेटिंग सुविधा है जो उन ऐप्स को मार देती है जिनका उपयोग विस्तारित अवधि के लिए नहीं किया गया है, जिससे बैटरी जीवन और स्टोरेज स्थान की बचत होती है। गूगल का कहना है कि ऐसा होने पर यूजर्स को इसकी सूचना दी जाएगी।

एक नया अपडेट किया गया फाइल गो ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को फ़ाइलों को हटाने के 30 दिनों के भीतर पुनर्प्राप्त करने की अनुमति देगा। एंडरॉयड 12 (गो एडिशन) में हाल के ऐप्स स्क्रीन में समाचार सुनने और अपनी पसंदीदा भाषा में किसी भी ऑन-स्क्रीन सामग्री का अनुवाद करने के विकल्प हैं। नियर शेयर और गूगल प्ले के जरिए यूजर्स सीधे पास के डिवाइस से ऐप्स शेयर कर डेटा सेव कर पाएंगे। एंडरॉयड 12 (गो एडिशन) उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइस को साझा करने से पहले अतिथि प्रोफ़ाइल पर स्विच करने और बाद में प्रोफ़ाइल को रीसेट करने की अनुमति देगा। प्रोफाइल सीधे लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध होंगे।

 

यह दिखाता है कि कौन सा ऐप संवेदनशील डेटा एक्सेस कर रहा है। स्टेटस बार प्राइवेसी इंडिकेटर भी है, जो दिखाता है कि कोई ऐप कब mic/.camera का उपयोग कर रहा है। स्थान अनुमतियां सुविधा भी गो संस्करण के लिए अपना रास्ता तलाश रही है।

The post अब सस्ते एंडरॉयड फोन भी चलेंगे और फास्ट, लॉन्च हो गया Android 12 (Go Edition) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-go-edition-announced-with-new-features-availability/feed/ 0
Nokia लॉन्च करेगी Samsung के चिपसेट पर चलने वाला स्मार्टफोन, साथ में मिलेगा लेटेस्ट Android 12 https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-suzume-smartphone-powered-by-samsung-exynos-7884-and-android-12-spotted-on-geekbench/ https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-suzume-smartphone-powered-by-samsung-exynos-7884-and-android-12-spotted-on-geekbench/#respond Thu, 09 Dec 2021 10:39:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71710 इस नोकिया फोन को सबसे नए और एडवांस Android 12 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

The post Nokia लॉन्च करेगी Samsung के चिपसेट पर चलने वाला स्मार्टफोन, साथ में मिलेगा लेटेस्ट Android 12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nokia ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने एंडरॉयड स्मार्टफोन के बाजार में थोड़ा लेट एंट्री की थी, लेकिन बेहद तेजी से यह कंपनी मोबाइल मार्केट में फिर से अग्रणीय हो चुकी है। अपने यूजर्स की जरूरतों के अनुरूप फोन बनाने वाली नोकिया अब एक नए डिवाईस पर काम कर रही है जो Samsung के चिपसेट से लैस होकर मार्केट में कदम रखेगा। हाल ही में यह मोबाइल फोन गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है जहां यह भी खुलासा हो गया है कि इस नोकिया फोन को सबसे नए और एडवांस Android 12 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

कथित नोकिया स्मार्टफोन Nokia suzume कोडनेम के साथ चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट कियाNokia suzume smartphone powered by Samsung Exynos 7884 and android 12 spotted on Geekbench गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की भी खुलासा किया गया है। इस महीने गीकबेंच पर पब्लिश हुए इस नोकिया फोन को प्राप्त बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो गीकबेंच ने Nokia Smartphone को सिंगल-कोर में 306 स्कोर और मल्टी-कोर में 1000 स्कोर प्रदान किया है।

Nokia फोन की स्पेसिफिकेशन्स

Nokia suzume के नाम प्रचलित हो रहा यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर एंडरॉयड 12 ओएस से लैस बताया गया है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 1.69गीगाहर्ट्ज़ – 2.08गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने का खुलासा भी हुआ है। यह नोकिया फोन सैमसंग चिपसेट पर लॉन्च होगा और इस स्मार्टफोन में सैमसंग का एक्सनॉस 7884 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Nokia suzume smartphone powered by Samsung Exynos 7884 and android 12 spotted on Geekbench

गीकबेंच पर इस आगामी नोकिया स्मार्टफोन को 3 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। हालांकि उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। फोन की रैम और चिपसेट को देखते हुए माना जा सकता है कि नोकिया अपने इस नए स्मार्टफोन को कम कीमत पर ही बाजार में उतारेगी। बहरहाल इस नोकिया फोन के नाम और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही लॉन्च संबंधित अन्य डिटेल्स सामने आते ही जल्द पाठकों को सूचित किया जाएगा।

The post Nokia लॉन्च करेगी Samsung के चिपसेट पर चलने वाला स्मार्टफोन, साथ में मिलेगा लेटेस्ट Android 12 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-suzume-smartphone-powered-by-samsung-exynos-7884-and-android-12-spotted-on-geekbench/feed/ 0
Android Smartphone में OS और UI का क्या है काम, जानें क्यों है सभी ब्रांड्स के अलग-अलग ओएस https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-os-ui-in-smartphone-know-everything-about-android-operating-system-user-interface/ https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-os-ui-in-smartphone-know-everything-about-android-operating-system-user-interface/#comments Sat, 04 Dec 2021 14:52:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51834 स्पेसिफिकेशन्स समान होने के बावजूद स्मार्टफोंस को अलग बनाता है उसका OS

The post Android Smartphone में OS और UI का क्या है काम, जानें क्यों है सभी ब्रांड्स के अलग-अलग ओएस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन मार्केट में सभी ब्रांड खुद को अन्यों से बेहतर बताते हैं। जब कोई यूजर नया स्मार्टफोन लेने का मन बनाता है तो बड़ा सवाल होता है कि एक प्राइस सेग्मेंट में Design, Display, RAM, Storage, Camera, Processor और Battery जैसी सभी स्पेसिफिकेशन्स एक समान होने के बावजूद वो स्मार्टफोंस एक-दूसरे से अलग कैसे होते हैं ? ब्रांड्स के नाम अलग होने के साथ ही जो चीज इन स्मार्टफोंस को एक दूसरे से अलग बनाती है वह है OS यानि ऑपरेटिंग सिस्टम। हर मोबाइल ब्रांड की कोशिश रहती है कि वह अपने स्मार्टफोंस को अन्यों से अलग और खास बनाकर रखें। और यह खास बनता है मोबाइल फोन में मौजूद ऑपरेटिंग सिस्टम से। सभी ब्रांड अपने यूनिक ओएस पर काम करते हैं जैसे OPPO का ColorOS, Samsung का OneUI, OnePlus का OxygenOS, Xiaomi का MiUi, Vivo का FunTouch और Realme का Realme UI. इन सब ऑपरेटिंग सिस्टम की अपनी अलग खासियत है जो स्टॉक एंडरॉयड को और अधिक आर्कषक तथा यूजर फ्रेंडली बनाती है। आईये जानते हैं Android 12 के साथ करने वाले इन OS में क्या है खास

OPPO ColorOS

सबसे एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें पहला नाम आता है ओपो द्वारा पेश किए गए कलरओएस 11 का। ColorOS 11 स्मार्टफोन में Android 11 के साथ काम करता है। कलरओएस 11 की मदद से फोन में रैम का यूज़ 45 प्रतिशत तक बढ़ता है। रिस्पांस रेट में 32 प्रतिशत और फ्रेम रेट स्टेबिलिटी में 17 प्रतिशत तक की तेजी आती है। ओएस में मौजूद Personalization फीचर में फोन की थीम, वॉलपेपर, फॉन्ट, आइकन, कलर, ले आउट इत्यादि अपने मूड के हिसाब से सेट किए जा सकते हैं। ओएस में यूजर न सिर्फ आइकन स्टाईल बदल सकते हैं बल्कि साथ ही ‘App Layout’ फीचर में अपने कम्फर्ट के हिसाब से चुन सकते हैं कि उन्हें स्क्रीन पर कितने कॉलम और किनती रो चाहिए। इसी तरह सहुलियत के अनुसार कलर्स को भी बदला जा सकता है। ऑलवेज-ऑन डिसप्ले जैसे फीचर्स फोन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। कलरओएस 11 में ट्रांसलेशन भी बेहद आसान हो गई है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में 3 फिंगर टच और ट्रांसलेशन जैसे ऑप्शन शानदार हैं। वहीं ओपो ने इस ओएस में प्राइवेसी को भी पहले से मजबूत और सिक्योर किया है।

know about android operating system user interface coloros miui

Samsung OneUI

सैमसंग ऑपरेटिंग सिस्टम का सबसे लेटेस्ट वर्ज़न है वनयूआई 4। इस नए इम्प्रूवड डार्क मोड के साथ ही प्रो वीडियो मोड, ऑडियो बुकमार्क्स और वाईफाई पासवर्ड शेयरिंग जैसे फीचर शामिल किए गए हैं। सैमसंग वनयूआई में मिलने वाले खास फीचर की बात करें तो इसमें Quick Switch और Content Suggestions प्रमुख है। क्विक स्विच फीचर में नॉर्मल मोड और प्राइवेट मोड मौजूद है जिसमें पावर बटर को दो बार दबाकर इन दोनों मोड्स को बदला जा सकता है और यूज़र्स गैलेरी, व्हाट्सऐप व अन्य ऐप्स के लिए नॉर्मल मोड से प्राइवेट मोड में स्विच कर सकते हैं। वहीं कंटेंट सजेशन्स में स्मार्टफोन यूजर को प्राइवेट कंटेट को ‘सिक्योर फोल्डर’ में ट्रांसफर करने के सुझाव दिया जाता है।

know about android operating system user interface coloros miui

Xiaomi MIUI

शओमी का लेटेस्ट ओएस है मीयूआई 12.5। कुछ खास फीचर्स की बात करें तो डार्क मोड 2.0 को और भी अधिक एडवांस करके पेश किया है जो बैटरी की खपत को भी बचाता है। इसी तरह आलवेज़-ऑन डिसप्ले, गेस्चर एंड नेविगेशन, नोटिफिकेशन्स जैसे फीचर्स शानदार यूजर्स एक्सपीरियंस देते हैं। मीयूआई 12 में मौजूद कैमरा ऐप के साथ लेआउट सपोर्ट भी दिया गया है जिसके साथ कलर कस्टमाइज़ेशन भी मौजूद है। स्मार्टफोंस को अधिक सिक्योर करने के लिए मीयूआई 12 में Mobile AI Compute Engine यानि MACE फ्रैमवर्क का यूज़ किया है। इसके साथ ही ऐप बिहेवियर जैसे फीचर्स यूजर्स को अपनी प्राइवेसी अधिक मजबूत करने और खुद से हैंडल करने का मौका देते हैं।

know about android operating system user interface coloros miui

Oneplus OxygenOS

वनप्लस द्वारा जारी सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम है ऑक्सीजन ओएस 11। यह ओएस भी अन्य लेटेस्ट वर्ज़न की तरह एंडरॉयड 11 के साथ काम करता है। आलवेज़-ऑन डिसप्ले को वनप्लस के ऑक्सीजन ओएस में भी बेहद शानदार तरीके से जोड़ा गया है जिसमें यूजर्स आपनी सहूलियत के हिसाब से अपने फोन को डिजाईन कर सकते हैं। इसके साथ ही वन-हैंडेड ऑप्टिमाइज़ेशन, फोकस ट्रैकिंग और गेस्चर शेल्फ जैसे फीचर मोबाइल यूज को आसान बनाते हैं। वहीं ऑक्सीजन ओएस 11 में प्राइवेसी और सिक्योरिटी के मामले में भी बेहतरीन सर्विस परोसी गई है।

know about android operating system user interface coloros miui

Realme UI

रियलमी फोन पहले ओपो कलर ओएस पर ही काम करते थे, लेकिन बाद में रियलमी यूजर्स को अलग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए कंपनी ने रियलमी यूआई को पेश किया। Realme UI 3.0 इसका लेटेस्ट वर्ज़न है। आलवेज़-ऑन डिसप्ले, सिस्टम थीम और स्क्रीन लाइट इफेक्ट फोन के यूजर इंटरफेस को अटरेक्टिव बनाते हैं। हाई-ब्राइटनेस कलर और हाई-सेच्यूरेशन व्यू के साथ ही कस्टमाइज़ेशन इसे शानदार बनाता है। रियलमी यूआई में Quantum Animation Engine को जोड़ा गया है जो डिसप्ले को सॉफ्ट और ऐनिमेशन्स को स्मूथ बनाता है। इसी तरह फोन में फोकस मोड, 3-फिंगर टच, पसर्नल इंर्फोमेशन प्रोटेक्शन व पावर सेविंग जैसे फीचर भी शामिल है।

The post Android Smartphone में OS और UI का क्या है काम, जानें क्यों है सभी ब्रांड्स के अलग-अलग ओएस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-os-ui-in-smartphone-know-everything-about-android-operating-system-user-interface/feed/ 1
फोन को सुपरफास्ट बनाने आ गया Android 12, यहां जानें आपके स्मार्टफोन में मिलेगा या नहीं https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-now-available-for-your-phone-check-this-list-your-android-phone-is-compatible-or-not/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-now-available-for-your-phone-check-this-list-your-android-phone-is-compatible-or-not/#respond Thu, 21 Oct 2021 06:19:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69086 कुछ महीनों पहले Android 12 को बीटा यूजर्स के लिए ही पेश किया गया था।

The post फोन को सुपरफास्ट बनाने आ गया Android 12, यहां जानें आपके स्मार्टफोन में मिलेगा या नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google आखिरकार ऑफिशियल तौर पर Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro  के साथ अपने मोस्ट अवेटेड Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को आयोजित किए गए इवेंट में घोषणा की कि नया लॉन्च किया गया एंड्रॉइड ओएस अब ढेरों पिक्सल मॉडल्स के लिए उपलब्ध है। आपको याद दिला दें कि कुछ महीने पहले Android 12 सिर्फ डेवलपर्स और सिलेक्टेड यूजर्स के लिए पेश किया गया था। लेकिन, अब Android 12 नॉन-टेस्टर्स के लिए भी रोल आउट किया जा चुका है। वैसे गूगल ने एंडरॉयड 12 को रोल आउट कर दिया हो, लेकिन यह अभी तक सभी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। किसे मिलेगा Android 12 ओएस और किन फोन में इंस्टॉल कर सकेंगे यूजर्स।

इन फोन मिलेगा Android 12 का अपडेट

Android 12 को अभी पिक्सल 3 और इसके बाद के वर्जन के लिए ही पेश किया गया है। इस हिसाब से जिन फोन पर एंडरॉयड 12 को डाउनलोड किया जा सकेगा उनमें Pixel 5a, Pixel 5, Pixel 4a, Pixel 4, Pixel 3a, Pixel 3a XL, Pixel 3 और Pixel 3 XL स्मार्टफोन शामिल हैं। वहीं, एंडरॉयड 12 को Pixel 6 और Pixel 6 Pro पर भी लॉन्च किया गया है। इसे भी पढ़ें: Smartphones का बाजार हिलाने आए Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro, इनमें है Tensor चिप, 50MP कैमरा और Android 12

apple-ios-15-vs-android-12-top-features-iphone-smartphone

इन कंपनी के फोन पर मिलेगा Android 12

इतना ही नहीं गूगल ने एक बयान में कहा कि नया अपडेट इस साल के अंत में Samsung, OnePlus, OPPO, Realme, Tecno, Vivo और Xiaomi के स्मार्टफोन के लिए लाया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने किसी डेट का जिक्र अपने बयान में नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: Google Play Store ने बैन किए 136 खतरनाक ऐप्स, आपके फोन में हैं ये Apps तो तुरंत करें डिलीट

Android 12 के बेस्ट फीचर्स

एंड्रॉयड 12 के सभी फीचर्स व नई अपडेट्स को मुख्य तौर पर तीन भागों में बॉंटा गया है जिनमें डिजाईन, प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी तथा मल्टी कनेक्टिविटी शामिल है। जैसा कि हमने उपरी ही बताया कि गूगल द्वारा लॉन्च किया गया यह नया एंड्रॉयड यूआई अभी तक लॉन्च हुए सभी वर्ज़न से अलग है और कंपनी ने इसे पूरी तरह से रिडिजाईन किया है। इसमें फोन के स्टार्ट होने के लेकर उसमें किए जाने काम तथा ऐप फंक्शन इत्यादि सभी शामिल है।

The post फोन को सुपरफास्ट बनाने आ गया Android 12, यहां जानें आपके स्मार्टफोन में मिलेगा या नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-now-available-for-your-phone-check-this-list-your-android-phone-is-compatible-or-not/feed/ 0
Android 12 की पावर के साथ Google ने लॉन्च किया Pixel 5A 5G फोन, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप की झलक https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-launched-with-android-12-update-know-specs-feature-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-launched-with-android-12-update-know-specs-feature-price-sale/#respond Tue, 17 Aug 2021 18:00:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65217 गूगल पिक्सल 5ए स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है

The post Android 12 की पावर के साथ Google ने लॉन्च किया Pixel 5A 5G फोन, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप की झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने मई महीने में वार्षिक बैठक Google I/O 2021 का आयोजन किया था जिसके मंच से नया और लेटेस्ट एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 लॉन्च किया गया था। टेक जगत को उम्मीद थी कि इसी ईवेंट में कम कीमत वाला पिक्सल फोन Pixel 5A भी लाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। आज इस इंतजार को खत्म करने हुए गूगल की ओर से नया पिक्सल स्मार्टफोन Google Pixel 5A टेक मंच पर पेश कर दिया गया है जो 6GB RAM, Qualcomm Snapdragon 765G चिपसेट और 4,680mAh बैटरी की पावर के साथ आया है।

Google Pixel 5A की स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले तो बता दें कि यह गूगल ने अपने इस नए फोन को affordable premium smartphone टैग दिया है। यह मोबाइल फोन 6.34 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 700निट्स ब्राइटनेस के साथ ही 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन के चारों किनारे बेजल लेस हैं तथा डिसप्ले उपरी ओर बाएं कोने में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है।

Google Pixel 5A Launched with Android 12 update know Specs feature price Sale

Google Pixel 5A को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड 12 की अपडेट के साथ आया है। आने वाले कुछ ही हफ्तों में यह फोन नए एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 12 से लैस हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Google Pixel 5A Launched with Android 12 update know Specs feature price Sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें गूगल पिक्सल 5ए स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। यह सेकेंडरी सेंसर 177डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता रखता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 5A Launched with Android 12 update know Specs feature price Sale

Google Pixel 5A स्मार्टफोन डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 156.2 x 73.2 x 8.8एमएम और वज़न 183ग्राम है जिसे कंपनी ने पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP67 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा है। एनएफसी समेत अन्य कनेक्टिविटी फीचर सपोर्ट करने वाले इस फोन में सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए पिक्सल 5ए स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,680एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Google Pixel 5A का प्राइस

जैसा कि उपर बताया गूगल पिक्सल 5ए स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है तथा इस फोन की कीमत $449 यानी भारतीय करंसी अनुसार 33,000 रुपये के करीब है। यह फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं यह अभी कहना मुश्किल है लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में अमेरिका व जापान में इस फोन को Mostly Black कलर में खरीदा जा सकता है।

The post Android 12 की पावर के साथ Google ने लॉन्च किया Pixel 5A 5G फोन, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप की झलक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-launched-with-android-12-update-know-specs-feature-price-sale/feed/ 0
Android 12 की 12 खूबियां जो आपके फोन को बना देगी और भी Smart https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-os-top-best-features-for-smartphones/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-os-top-best-features-for-smartphones/#respond Sat, 17 Jul 2021 05:15:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59194 नया एंड्रॉयड 12 पुराने एंड्रॉयड 10 और एंड्रॉयड 11 से काफी ज्यादा अलग है जो यकिनन स्मार्टफोन यूजर्स को पसंद आने वाला है।

The post Android 12 की 12 खूबियां जो आपके फोन को बना देगी और भी Smart first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google कंपनी हर साल एक ऐसी अपडेट लेकर आती है तो सभी SmartPhones के फीचर्स को बदल कर रख देती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम की। इस साल भी गूगल ने अपना एंडरॉयड ओएस एडवांस करते हुए Android 12 को पेश किया है। जैसी उम्मीद थी वैसी ही नई अपडेट्स और शानदार फीचर्स के साथ एंड्रॉयड 12 ने मार्केट में एंट्री ली है। अभी तक किसी भी स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने डिवाईसेज़ को इस नए एंड्रॉयड से लैस नहीं किया है लेकिन आने वाले दिनों में Android 12 से लैस मोबाइल फोन बाजार में बिकने शुरू हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर स्मार्टफोन यूजर्स भी अपने फोन को इस एंडरॉयड वर्ज़न को डाउनलोड और इंस्टाल कर सकते हैं जिसका तरीका यहां जान सकते हैं। आगे इस आर्टिकल में हमनें यही बताया है कि Android 12 को गूगल ने Deeply Personal, Private and Secure और Better Together जैसे हिस्सों में बांटकर किन-किन खूबियों से लैस किया है।

Deeply Personal

1. डिजाईन

Android 12 लुक के मामले में बीतें कुछ सालों में आए एंड्रॉयड ओएस से पूरी तरह से अलग है। इस ओएस में गूगल ने डिजाईन पर काफी काम किया है। फोन के स्टार्ट होने के लेकर उसमें किए जाने सभा काम तथा ऐप फंक्शन इत्यादि के डिजाईन और लेआउट में आर्कषक बदलाव देखने को मिलेगा। ट्रांजिशन से लेकर थीम तक सभी बेहद डायनामिक रखी गई है।

android 12 os top best features for smartphones

2. कलर

एंड्रॉयड 12 के बाद अब स्मार्टफोन सिर्फ लाइट या डार्क थीम पर ही काम नहीं करेगा। इस नए Android OS के बाद आपके स्मार्टफोन में कई रंगों की थीम काम करेगी। एंड्रॉयड 12 को कुछ ऐसा बनाया गया है कि अपने फोन में आप जिस भी फोटो का वॉलपेपर लगाएंगे। फोन उस फोटो के कलर के हिसाब से ही फोन की थीम बदल देगा। होम स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट और टाईम वॉच भी फोटो के अनुरूप ही दूसरे रंग में तब्दील हो जाएगी।

3. नोटिफिकेशन

अभी तक जब भी स्मार्टफोन को यूज़ करने के लिए हाथ में उठाया जाता था, तो सबसे पहले फोन की स्क्रीन भी नोटिफिकेशन्स की भीड़ नज़र आती थी और पूरी डिसप्ले विभिन्न ऐप्स की नोटिफिकेशन्स से भरी होती थी। लेकिन Android 12 में ऐसा नहीं होगा। फोन लॉक हो या अनलॉक, स्क्रीन पर कोई भी नोटिफिकेशन फालतू नहीं पड़ी रहेगी। इस नए ओएस में नोटिफिकेशन्स का अलग से पैनल बनाया गया है जिसे नीचे स्क्रॉल करके उसे चेक किया जा सकता है।

android 12 os top best features for smartphones

4. Widget

Android 12 OS के साथ गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोंस में मौजूद विजेट्स के डिजाईन भी बदल दिए हैं। विजेट्स की शेप, लुक और कलर के साथ ही उन्हें यूज़ करने के साथ दौरान सामने आने वाली ऐनिमेशन भी अब पहले से अलग होगा। एंड्रॉयड 12 में ये विजेट्स पहले से अघिक स्मूथ, कलरफुल और वायब्रेंट दिखाई देंगे और इन्हें यूज़ करने का तरीक भी बेहद खूबसूरत रहेगा। जैसे घड़ी का साईज बड़ा कर दिया गया है और वॉल्यूम व रिंगर बार, कैलेंडर, वैदर, म्यूजिक प्लेयर इत्यादि की शेप में बदलाव किया गया है।

Private and Secure

5. पासवर्ड

Android 12 में स्मार्टफोन यूजर्स की डाटा सिक्योरिटी का खास ख्याल रखा गया है। अलग अलग वेबसाइट्स पर यूज़ की जाने वाले पासवर्ड्स को गूगल द्वारा सिक्योर रखा जाएगा। ये पासवर्ड्स न सिर्फ सुरक्षित तरीके से सेव रहेंगे बल्कि साथ ही जरूरत पड़ने पर चंद क्लिक्स में ही रिक्वायर्ड ऑप्शन में फिल भी हो जाएंगे। गूगल क्रोम और एंड्रॉयड ओएस ने मिलकर इसपर काम किया है। यह भी पढ़ें : ये हैं वो स्मार्टफोन ब्रांड जिन्हें सबसे पहले मिलेगी Android 12 की अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

6. ट्रांसपेरेंसी

Google ने वायदा किया है कि एंड्रॉयड यूजर्स के डाटा को लेकर पूरी तरह से पादर्शिता रखी जाएगी कि उपभोक्ता का कौन सा डाटा कब और कहां यूज़ किया जा रहा है। Apple iPhone के ios की ही तरह अब एंड्रॉयड स्मार्टफोंस में स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर इंडिकेटर दे दिया है जो बताता रहेगा कि कब कब फोन का माइक या कैमरा यूज़ हो रहा है। यानि जब भी कोई ऐप्लिकेशन फोन का कैमरा या माइक्रोफोन यूज़ करेगी, उसी वक्त स्क्रीन पर छोटी की हरी लाईट जल उठेगी।

7. Privacy Dashboard

एंड्रॉयड 12 में प्राइवेसी डैशबोर्ड को भी जोड़ा गया है जो बेहद काम का फीचर है। यह टूल हर उस बात का हिसाब रखेगा कि कब-कब, किस ऐप द्वारा कितनी देर तक मोबाइल के डाटा, लोकेशन, इंटरनेट इत्यादि का यूज़ किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, यहां यूजर अपनी मर्जी से चुन भी सकेंगे कि उन्हें किस ऐप को किस चीज का एक्सेस देना है या हटाना है। स्मार्टफोन यूजर अपनी च्वाइस से लोकेशन की सटिकता भी डिसाइड कर पाएंगे कि ऐप को आपकी लोकेशन की कितनी एक्यूरेट जानकारी देनी है। यह भी पढ़ें : कैसे करें Android 12 को अपने फोन में डाउनलोड, यहां देखें फुल स्टेप्स

8. Private Compute Core

Android 12 में गूगल ने प्राइवेट कम्प्यूट कोर को भी शामिल किया है। इसके जरिये मोबाइल यूजर्स की कुछ लाईव जानकारियों को जैसे लाईव कैप्शन, नाउ प्लेइंग और स्मार्ट रिप्लाई को निजी ही रखा जाएगा। ये फीचर्स AI कैपेबिलिटी से बाहर रखे जाएंगे, जिसके चलते बेवजह की एडवरटाईज़मेंट से यूजर्स को परेशानियां नहीं होगी। आपस की बातचीत व भाषाओं को भी नेटवर्क से अलग और प्राइवेट ही रखा जाएगा।

Better Together

9. मल्टी डिवाईस कनेक्टिविटी

बैटर टुगेदर के जरिये गूगल ने स्मार्टफोन को सिर्फ कॉलिंग या इंटरनेट तक ही सीमित नहीं रखा है बल्कि मोबाइल फोन का यूज़ अन्य उपकरणों के साथ ही करने पर जोर दिया है। एंड्रॉयड 12 में मल्टी डिवाईस कनेक्टिविटी के जरिये स्मार्टफोन को टीवी, फ्रिज, लाईट व अन्य होम अप्लायंसेज के साथ-साथ लैपटॉप इत्यादि के साथ कनेक्टिविटी को आसान और फायदेमंद बनाया है।

android 12 os top best features for smartphones

10. सिंगल टैप

स्मार्टफोन और लैपटॉप की ही बात की जाए तो Android 12 के साथ यह मुमकिन हो जाएगा कि आप मोबाइल फोन में सिंगल टैप से ही लैपटॉप को अनलॉक कर पाएं। सिर्फ इतना ही नहीं स्मार्टफोन में आ रहे मैसेज, कॉन्टेक्ट्स इत्यादि को भी लैपटॉप के जरिये एक्सेस किया जा सकेगा। यानि लैपटॉप पर काम करते वक्त फोन कहीं दूर रखा हो तो भी यूजर लैपटॉप से उसे ऑपरेट कर पाएंगे।

11. टीवी रिमोट

टेलीविज़न देखने के दौरान हम कुछ-कुछ मिनटों बाद चैनल बदलते रहते हैं। कई बार ऐसा हो जाता है कि टीवी का रिमोट टूट गया या बैटरी सेल खत्म हो गए। लेकिन एंड्रॉयड 12 के साथ टीवी देखने को अंदाज भी बदल जाएगा। स्मार्टफोन के जरिये ही टेलीविज़न को ऑपरेट किया जा सकेगा और इसके लिए किसी बाहरी ऐप इत्यादि की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

android 12 os top best features for smartphones

12. डिजिटल कार-की

होम अप्लायंसेज या टीवी रिमोट से ही आप खुश हो रहे हैं तो बता दें कि Android 12 इससे बहुत कुछ ज्यादा और बेहतर करने के लिए डिजाईन किया गया है। गूगल ने डिजिटल कार की को पेश किया है जिससे स्मार्टफोन के जरिये ही कार को लॉक और अनलॉक किया जा सकेगा। वहीं अगर अपनी कार किसी दोस्त को दे रहे हैं तो यह डिजिटल चाबी, सिक्योरिटी और प्राइवेसी के साथ दूसरे के फोन पर भी ट्रांसफर की जा सकेगी।

The post Android 12 की 12 खूबियां जो आपके फोन को बना देगी और भी Smart first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-12-os-top-best-features-for-smartphones/feed/ 0
Google Pixel 5a अगस्त महीने में होगा लॉन्च, बन सकता है Android 12 OS के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-phone-might-launch-in-august-with-android-12-os-snapdragon-765-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-phone-might-launch-in-august-with-android-12-os-snapdragon-765-soc/#respond Tue, 29 Jun 2021 08:10:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61770 Google Pixel 5a 5G Phone में Android 12 OS और Snapdragon 765 दिया जा सकता है।

The post Google Pixel 5a अगस्त महीने में होगा लॉन्च, बन सकता है Android 12 OS के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google अपनी पिक्सल सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिनकी जानकारी पिछले कुछ दिनों से लीक्स में सामने आती रही है। गूगल द्वारा लाए जाने वाले स्मार्टफोंस में Google Pixel 5a और Google Pixel 6 सीरीज़ शामिल है। विभिन्न लीक्स में इन पिक्सल फोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है लेकिन अब गूगल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Google Pixel 5a अगस्त महीने में लॉन्च कर सकती है।

Google Pixel 5a स्मार्टफोन की जानकारी 9टू5 गूगल वेबसाइट के जरिये सामने आई है। यूं तो गूगल कंपनी की ओर से अभी तक पिक्सल 5ए या किसी भी अन्य पिक्सल फोन के लॉन्च को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन वेबसाइट रिपोर्ट की मानें तो गूगल कंपनी अगस्त महीने में Pixel 5a लॉन्च कर देगी। रिपोर्ट की मानें तो यह एक कम कीमत वाला पिक्सल फोन होगा जिसका प्राइस नई Pixel 6 सीरीज़ की तुलना में कम ही रहेगा। बहरहाल अभी गूगल पिक्सल 5ए की लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Google Pixel 5a की स्पेसिफिकेशन्स

गूगल की ओर से अभी तक पिक्सल 5ए स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स की मानें तो यह मोबाइल फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता हैं जो 6.2 इंच ओएलईडी पैनल पर बनी होगी। गूगल अपने इस स्मार्टफोन को सबसे नए और पावरफुल एंड्ररॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 से लैस कर बाजार में उतारेगी और प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि Snapdragon 765 processor पहले Pixel 4a 5G और Pixel 5 स्मार्टफोन में भी दिया जा चुका है। यह भी पढ़ें : इस दिन इंडिया में लाइव हो सकता है 5G नेटवर्क, गोली की रफ्तार से चलेगा इंटरनेट

Google Pixel 5 की स्पेसिफिकेशन्स

गूगल पिक्सल 5 की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6 इंच की एचडीप्लस ओएलईडी डिसप्ले दी गई है जो 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस और 8 जीबी रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर पर रन करता है।

Google Pixel 5a 5g phone might launch in august with Android 12 os Snapdragon 765 soc

फोटोग्राफी के लिए Google Pixel 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 12.2MP प्राइमरी सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 वाला 16MP अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,080mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

The post Google Pixel 5a अगस्त महीने में होगा लॉन्च, बन सकता है Android 12 OS के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-5g-phone-might-launch-in-august-with-android-12-os-snapdragon-765-soc/feed/ 0