Android 13 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 24 Mar 2023 11:15:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 किस रियलमी फोन को कब मिलेगी Android 13 Update? देखें पूरी लिस्ट, इसी महीने से मिलना शुरू होगा नया एंड्रॉयड https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mobile-phone-android-13-update-roadmap-complete-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mobile-phone-android-13-update-roadmap-complete-list/#respond Tue, 20 Sep 2022 10:11:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88692 किस रियलमी फोन को कब मिलेगी Android 13 Update? देखें पूरी लिस्ट, इसी महीने से मिलना शुरू होगा नया एंड्रॉयड

The post किस रियलमी फोन को कब मिलेगी Android 13 Update? देखें पूरी लिस्ट, इसी महीने से मिलना शुरू होगा नया एंड्रॉयड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme Mobile Phone यूजर्स को अब बेहद जल्द का बिल्कुल नया और एडवांस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने वाला है। अब सभी रियलमी स्मार्टफोंस में Android 13 Updat- आने वाली है और कंपनी की ओर से पूरा रोडमैप भी शेयर कर दिया गया है। सिलसिलेवार तरीके से अलग अलग तारीखों पर रियलमी मोबाइल फोंस में एंडरॉयड 13 अपडेट जारी की जाएगी। अगर आप भी रियलमी मोबाइल चलाते हैं तो आगे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं कि कब अपने स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 डाउनलोड व इंस्टाल कर सकते हैं।

Realme Mobile phone Android 13 update roadmap complete list :

  • Realme GT 2: सितंबर 2022
  • Realme GT Neo 3: सितंबर 2022
  • Realme GT Neo 3 150W: सितंबर 2022

Realme Mobile phone android 13 update roadmap complete list

  • Realme 9i: अक्टूबर 2022
  • Realme 9 Pro: अक्टूबर 2022
  • Realme 9 Pro+ 5G: अक्टूबर 2022
  • Realme GT Neo 3T: अक्टूबर 2022

 

  • Realme Narzo 50 Pro: नवंबर 2022
  • Realme Narzo 50 5G: नवंबर 2022
  • Realme GT: नवंबर 2022

Realme Mobile phone android 13 update roadmap complete list

  • Realme 8 5G: दिसंबर 2022
  • Realme Narzo 30 5G: दिसंबर 2022
  • Realme X7 Max: दिसंबर 2022
  • Realme GT Neo 2: दिसंबर 2022

 

  • Realme 8 Pro: Q1, 2023
  • Realme 8s 5G: Q1, 2023
  • Realme 9 5G: Q1, 2023
  • Realme 9 4G: Q1, 2023
  • Realme 9i 4G: Q1, 2023
  • Realme 9 5G Speed Edition: Q1, 2023
  • Realme GT Master Edition: Q1, 2023

Realme Mobile phone android 13 update roadmap complete list

  • Realme 8 4G: Q2, 2023
  • Realme 8i: Q2, 2023
  • Realme Narzo 50: Q2, 2023

 

  • Realme C33: Q3, 2023
  • Realme C35: Q3, 2023
  • Realme C31: Q3, 2023
  • Realme C30: Q3, 2023
  • Realme Narzo 50i Prime: Q3, 2023
  • Realme Narzo 50A Prime: Q3, 2023

Realme Mobile phone android 13 update roadmap complete list

आप देख सकते हैं कि रियलमी जीटी सीरीज़ को इसी महीने एंड्रॉयड 13 अपडेट मिल जाएगी और अगले महीने रियलमी 9 प्रो सीरीज़ का नंबर आएगा। रियलमी नारज़ो 50 स्मार्टफोंस नवंबर में तथा रियलमी 9 सीरीज़ के अधिकांश फोन अगले साल की शुरूआत में एंड्रॉयड 13 पाएंगे। कम बजट वाली रियलमी सी सीरीज़ को साल 2023 की तीसरी तिमाही में ही Android 13 Update मिल पाएगी।

The post किस रियलमी फोन को कब मिलेगी Android 13 Update? देखें पूरी लिस्ट, इसी महीने से मिलना शुरू होगा नया एंड्रॉयड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mobile-phone-android-13-update-roadmap-complete-list/feed/ 0
Android 13 vs Android 12, देखें किस एंड्रॉइड वर्ज़न में मिल रहे हैं क्या खास फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-vs-android-12-best-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-vs-android-12-best-features/#respond Thu, 12 May 2022 14:28:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80337 छोटा और सिंपल सा Android 13 vs Android 12 कंपेरिजन

The post Android 13 vs Android 12, देखें किस एंड्रॉइड वर्ज़न में मिल रहे हैं क्या खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google इन दिनों टेक जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। कंपनी के वार्षिक सम्मेलन Google I/O का आगाज हो चुका है और इसके शुरू होते ही भारतीय यूजर्स के लिए खुशखबरी आ गई है कि कंपनी का नया Pixel 6a मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। नए पिक्सल स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने अपने नए एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम का Android 13 Beta 1 वर्ज़न भी जारी कर दिया है। यानी टेस्टिंग स्टेज वाला यह एंड्रॉइड ओएस आधिकारिक लॉन्च से पहले ही मोबाइल फोंस में डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकेगा। हर बार की तरह इस बार का भी एंड्रॉइड ओएस कई नए आर्कषक फीचर्स से लैस होकर आ रहा है। आज हमने एंडरॉयड 13 के ऑफिशियल रोलआउट से पहले ही यह जानने की कोशिश की है कि Android 13 किन खूबियों वाला होगा और मौजूदा Android 12 से कितना अलग या कितना एडवांस व खास होगा। चलिए आगे पढ़ते हैं छोटा और सिंपल सा Android 13 vs Android 12 कंपेरिजन

Android 13 Features

Multiple Enabled Profiles

एंड्रॉइड 13 का यह फीचर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। गूगल ने इसे MEP मल्टीपल इनेबल्ड प्रोफाइल्स यानी नाम के साथ पेश किया है। यह फीचर एक मोबाइल फोन में 3 SIM Card यूज़ करने की आज़ादी देगा। अभी तक बाजार में आए सभी मोबाइल या तो फिजिकल सिम स्लॉट सपोर्ट करते हैं या फिर उनमें ईसिम एक्टिव की जा सकती है। लेकिन एंड्रॉयड 13 के साथ स्मार्टफोन में दो फिजिकल सिम के साथ ही एक eSIM का भी यूज़ किया जा सकेगा। यानि फोन पर एक साथ तीन मोबाइल नेटवर्क का यूज़ किया जा सकेगा! है ना मज़ेदार?

android 13 features google multiple number support in mobile phone
Image Credit: Android Central

Themed app icons

Google अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इस बात का पूरा ध्यान रखता है कि एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स को हर साल कुछ न कुछ नई लुक जरूर मिले। इसके लिए कलर, वॉलपेपर, थीम, ट्रांजिशन, ऐनिमेशन, पॉपअप, गेस्चर और आईकन स्टाईल व शेप पर काम किया जाता है। इस साल भी एंड्रॉइड 13 में यूजर्स थीम वाले ऐप आइकन में ऑप्ट इन कर सकेंगे, जो ग्राहक की मर्जी अनुसार फोन ओएस को नई लुक प्रदान करेगा। खबर है कि गूगल ने क्विक सेटिंग्स प्लेसमेंट एपीआई नए एंड्रॉइड शामिल किया है। यह भी पढ़ें : 5G से 100 गुणा ज्यादा फास्ट है 6G, एक साथ दस हजार HD वीडियो हो सकती हैं स्ट्रीम! जानें 6जी की ताकत

Photo Picker

एंड्रॉयड 13 का यह फीचर सिक्योरिटी के लिहाज से अहम बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार फोटो पिकर फीचर के जरिये फोन में सेव तथा गूगल क्लाउड पर सेव फोटोज़ और वीडियोज़ को बिना किसी ऐप की मदद के डायरेक्ट दूसरे व्यक्ति को शेयर किया जा सकेगा। इस फीचर के जरिये फोन में डाउनलोडेड ऐप्स को फोटो गैलरी का एक्सेस देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

Android 13 Features update What to expect smartphone

Bluetooth LE Audio

Android 13 में मोबाइल यूजर्स को ब्लूटूथ लो एनर्जी ऑडियो (LE Audio) का भी सपोर्ट प्राप्त होगा। बता दें कि यह यह नेक्स्ट जेनरेशन वायरलेस ऑडियो है। इसके जरिये यूजर्स अपने ऑडियो को ब्रॉडकॉस्ट करने के साथ ही अन्य लोगों को शेयर भी कर पाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इसे पब्लिक ब्रॉडकास्ट का रूप देकर सब्सक्रिप्शन भी एक्टिव किया जा सकेगा। इसमें बेहद कम बैटरी की खपत पर हाई क्वालिटी ऑडियो प्राप्त हो सकेगा। यह भी पढ़ें : Second Hand Mobile खरीदने से पहले ये 5 बातें ध्यान में रखना है जरूरी, ​मिलेगा यूज्ड फोन का सही और सस्ता सौदा

Notification Permission

अमूमन जब स्मार्टफोन में कोई ऐप डाउनलोड व इंस्टाल की जाती है तो वह कैमरा, माइक्रोफोन, ब्लूटूथ, कॉल और कॉन्टैक्ट्स इत्यादि को एक्सेस करने की परमिशन मांगती है। Android 13 में ये ऐप्स फोन के किस फीचर का एक्सेस कर रहे है उसकी जानकारी यूजर्स को भी मिल पाएगी। वहीं साथ ही किस ऐप का अलर्ट आप नोटिफिकेशन बार में देखना चाहते हैं और किसका नहीं यह भी अपनी मर्जी से चुन सकेंगे। इसी तरह Downgradable Permissions के साथ कोई भी ऐप फोन के जिस फीचर का यूज़ नहीं करेगी, उस फीचर का एक्सेस डाउनग्रेड कर दिया जाएगा और परमिशन ऑटोमेटिक रिवोल्व हो जाएगी।

Android 12 Features

Display Design

एंड्रॉइड 12 की शुरूआत भी अगर लुक व डिजाईन से करें तो इसमें विजेट्स के डिजाईन भी बदलाव किया गया है। विजेट्स की शेप, लुक और कलर के साथ ही उन्हें यूज़ करने के साथ दौरान सामने आने वाली ऐनिमेशन भी अब काफी अलग है तथा ये विजेट्स पहले से अघिक स्मूथ, कलरफुल और वायब्रेंट बनाए गए हैं। डिजाईन और लेआउट में आर्कषक बदलाव से लेकर थीम व ट्रांजिशन इत्यादि डायनामिक रखी गई है। बता दें कि Android 12 में नोटिफिकेशन्स पैनल भी अलग से बनाया गया है जिसे नीचे स्क्रॉल करके उसे चेक किया जा सकता है।

android 13 vs android 12 best features

Privacy Dashboard

एंड्रॉयड 12 में प्राइवेसी डैशबोर्ड को भी जोड़ा गया है जो बेहद काम का फीचर है। यह टूल इस बात का पूरा हिसाब रखता है कि किस ऐप द्वारा किस वक्त और कितनी देर तक मोबाइल ऐप्लीकेशन्स का यूज़ किया है। इनमें डाटा, लोकेशन, इंटरनेट, कॉन्टेक्ट, मैसेज इत्यादि शामिल है। इस फीचर के साथ मोबाइल यूजर अपनी सहूलियत के हिसाब से चुन सकते हैं कि उन्हें किस ऐप को किस चीज का एक्सेस देना है और किस फीचर का एक्सेस नहीं देना है। इनके अलावा एंड्रॉइड यूजर लोकेशन ऐक्यूरेसी भी डिसाइड कर सकते हैं कि ऐप को फोन लोकेशन की कितनी सही जानकारी देनी है। यह भी पढ़ें : ये हैं इंडिया के 10 सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स, प्राइस 14,999 रुपये से शुरू

Multi Device Connectivity

Google ने एंड्रॉयड 12 में मल्टी डिवाईस कनेक्टिविटी के जरिये स्मार्टफोन को टीवी, फ्रिज, लाईट व अन्य होम अप्लायंसेज के साथ-साथ लैपटॉप इत्यादि के साथ कनेक्टिविटी को आसान और फायदेमंद बनाया है। ये सभी डिवाईस बड़ी ही आसानी से आपके मोबाइल फोन से कनेक्ट किए जा सकते हैं।​ सिर्फ इतना ही नहीं सिंगल टैप से ही लैपटॉप को अनलॉक कर सकते है तथा स्मार्टफोन में आ रहे मैसेज, कॉन्टेक्ट्स इत्यादि को भी लैपटॉप के जरिये एक्सेस कर सकते हैं।

android 13 vs android 12 best features

Digital Car Key

Android 12 के साथ यह भी बड़ा कमाल का फीचर सामने आया था। अभी तक जहां घरों में टीवी, एसी, स्पीकर और बल्ब जैसे होम अप्लायंसेज ही मोबाइल फोन से कनेक्ट किए जा सकते थे। वहीं एंड्रॉयड 12 ने कार को ही फोन से पेयर करके दिखाया है। इस मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद डिजिटल कार की फीचर के साथ स्मार्टफोन के जरिये ही कार को लॉक और अनलॉक के साथ ही स्टार्ट भी किया जा सकता है। वहीं अगर अपनी कार किसी दोस्त को दे रहे हैं तो यह डिजिटल चाबी दूसरे व्यक्ति के फोन में भी ट्रांसफर की जा सकती है, और वह भी पूरी सिक्योरिटी और प्राइवेसी के साथ। यह भी पढ़ें : Best KeyPad Mobile Phone : प्राइस 2,000 रुपये से भी कम!

Private Compute Core

एंड्रॉयड 12 में गूगल ने प्राइवेट कम्प्यूट कोर को भी शामिल किया है। इस फीचर के होने से मोबाइल यूजर्स की कई डिटेल्स प्राइवेट ही रखी जाएगी। जैसे फोन का लाईव कैप्शन, नाउ प्लेइंग और स्मार्ट रिप्लाई जैसे फीचर निजी रहेंगे। इन फीचर्स को गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैपेबिलिटी के दायरे से बाहर रखा है। इस ओएस में आपसी बातचीत व भाषाओं को भी नेटवर्क से अलग और प्राइवेट ही रखा गया है। इस फीचर की बदौलत संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रहेगी।

The post Android 13 vs Android 12, देखें किस एंड्रॉइड वर्ज़न में मिल रहे हैं क्या खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-vs-android-12-best-features/feed/ 0
Android 13 फीचर्स : जानें नए एंड्रॉयड ओएस में क्या मिलेगा खास, बदल जाएगा आपका फोन यूज़ करने का अंदाज! https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-features-update-what-to-expect-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-features-update-what-to-expect-smartphone/#respond Fri, 22 Apr 2022 12:17:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78487 Android 13 में शानदार और एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

The post Android 13 फीचर्स : जानें नए एंड्रॉयड ओएस में क्या मिलेगा खास, बदल जाएगा आपका फोन यूज़ करने का अंदाज! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi, Realme, Samsung, OPPO और Vivo समेत OnePlus, iQOO, POCO, Infinix तथा Tecno ये सभी मोबाइल ब्रांड्स अपने आप को दूसरे से बेहतर तथा अपने फोंस को दूसरे से बेस्ट बताते हैं। लेकिन इन सभी ब्रांड्स के स्मार्टफोंस में जो एक चीज कॉमन होती है वह है Android OS. Google हर साल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्ज़न लेकर आती है और इस साल भी नया एंड्रॉयड ओएस Android 13 आने के लिए तैयार हो रहा है। गूगल ने एंड्रॉयड 13 का प्रीव्यू वर्ज़न पेश कर दिया है और बेहद जल्द Android 13 Beta भी बाजार में आ जाएगा। फिलहाल डेवलेपर प्रीव्यू में मौजूदा एंड्रॉयड 13 टेस्टिंग मोड पर है लेकिन अभी से इस नए एंड्रॉयड ओएस में मिलने वाले फीचर्स पूरे टेक जगत की निगाहें अपनी ओर खींच रहे हैं। आगे हमनें एंडरॉयड ओएस में शामिल होने वाले ऐसे ही कुछ फीचर्स का जिक्र किया है जो स्मार्टफोन यूज करने का अंदाज ही बदल कर रख देंगे। ये शानदार और एडवांस फीचर्स Android 13 में देखने को मिल सकते हैं।

Android 13 Features

Multiple Enabled Profiles

मल्टीपल इनेबल्ड प्रोफाइल्स (MEP) फीचर की चर्चा इन दिनों सबसे ज्यादा है। बताया जा रहा है कि इस फीचर के जरिये किसी भी मोबाइल फोन में एक ही दो फिजिकल सिम के साथ ही एक eSIM का भी यूज़ किया जा सकेगा। आमतौर पर मार्केट में मौजूद मोबाइल फोंस या तो फिजिकल सिम स्लॉट के साथ आते हैं या फिर ईसिम का यूज़ करते हैं। लेकिन एंड्रॉयड 13 में कोई भी स्मार्टफोन यूजर अपने फोन पर एक साथ तीन मोबाइल नेटवर्क का यूज़ कर सकेगा।

Android 13 Features update What to expect smartphone

Notification Permission

अमूमन जब स्मार्टफोन में कोई ऐप डाउनलोड व इंस्टाल की जाती है तो वह कैमरा, माइक्रोफोन, ब्लूटूथ, कॉल और कॉन्टैक्ट्स इत्यादि को एक्सेस करने की परमिशन मांगती है। Android 13 में ये ऐप्स फोन के किस फीचर का एक्सेस कर रहे है उसकी जानकारी यूजर्स को भी मिल पाएगी। वहीं साथ ही किस ऐप का अलर्ट आप नोटिफिकेशन बार में देखना चाहते हैं और किसका नहीं यह भी अपनी मर्जी से चुन सकेंगे।

Android 13 Features update What to expect smartphone

Downgradable Permissions

नोटिफिकेशन्स परमिशन की ही तरह डाउनग्रेडेबल परमिशन भी एंड्रॉयड 13 की बड़ी खूबी बनकर सामने आ सकता है। किसी ऐप को फोन फंक्शन्स का एक्सेस देने के बाद अब वो ऐप बाद में उन फीचर्स का यूज़ नहीं करती है तो ऑपरेटिंग सिस्टम अपने आप ही उस ऐप से फीचर का एक्सेस वापिस ले लेगा। यानि जो ऐप जिस फीचर का यूज़ नहीं कर रही है, उस फीचर का एक्सेस डाउनग्रेड कर दिया जाएगा और परमिशन ऑटोमेटिक रिवोल्व हो जाएगी।

Android 13 Features update What to expect smartphone

Bluetooth LE Audio

Android 13 में मोबाइल यूजर्स को ब्लूटूथ लो एनर्जी ऑडियो (LE Audio) का भी सपोर्ट प्राप्त होगा। बता दें कि यह यह नेक्स्ट जेनरेशन वायरलेस ऑडियो है। इसके जरिये यूजर्स अपने ऑडियो को ब्रॉडकॉस्ट करने के साथ ही अन्य लोगों को शेयर भी कर पाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इसे पब्लिक ब्रॉडकास्ट का रूप देकर सब्सक्रिप्शन भी एक्टिव किया जा सकेगा। इसमें बेहद कम बैटरी की खपत पर हाई क्वालिटी ऑडियो प्राप्त हो सकेगा।

Android 13 Features update What to expect smartphone

Photo Picker

एंड्रॉयड 13 का यह फीचर सिक्योरिटी के लिहाज से अहम बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार फोटो पिकर फीचर के जरिये फोन में सेव तथा गूगल क्लाउड पर सेव फोटोज़ और वीडियोज़ को बिना किसी ऐप की मदद के डायरेक्ट दूसरे व्यक्ति को शेयर किया जा सकेगा। इस फीचर के जरिये फोन में डाउनलोडेड ऐप्स को फोटो गैलरी का एक्सेस देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

The post Android 13 फीचर्स : जानें नए एंड्रॉयड ओएस में क्या मिलेगा खास, बदल जाएगा आपका फोन यूज़ करने का अंदाज! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-features-update-what-to-expect-smartphone/feed/ 0
Android 13 का नया फीचर करेगा कमाल, अब एक ही मोबाइल फोन पर चलेंगे कई नंबर, जानें कैसे https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-features-google-multiple-number-support-in-mobile-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-features-google-multiple-number-support-in-mobile-phone/#respond Wed, 06 Apr 2022 10:56:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78440 भविष्य में हो सकता है मोबाइल यूजर्स को सिम इजेक्टर पिन की आवश्यकता न पड़े।

The post Android 13 का नया फीचर करेगा कमाल, अब एक ही मोबाइल फोन पर चलेंगे कई नंबर, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल Android 13 OS को इस साल के आखिर तक ऑफिशियल तौर पर पेश किया जा सकता है। लेकिन अब तक एंडरॉयड 13 के दो डेवलपर बीटा वर्जन जारी किए जा चुके हैं। वहीं, अब Esper’s Mishal Rahmaan’s के एक ब्लॉग के अनुसार Android 13 में मल्टीपल इनेबल्ड प्रोफाइल (MEP) नाम का एक फीचर आने वाला है। इस फीचर की मदद से गूगल एक ही eSIM को दो कैरियर प्रोफाइल असाइन करना चाहती है, ताकि आसानी से नेटवर्क के बीच स्विच किया जा सके। या साफ शबदों में कहें तो गूगल एंडरॉयड 13 के इस फीचर की मदद से आने वाले समय में मोबाइल फोन में एक ही ई-सिम कार्ड पर मल्टीपल प्रोफाइल एक्टिव की जा सकेंगे। यानी एक साथ फोन में तीन नंबर इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

Android 13

आपको याद दिला दें कि मल्टीपल इनेबल्ड प्रोफाइल (एमईपी) 2020 में Google द्वारा दायर पेटेंट पर आधारित है। रहमान ने एओएसपी और एंडरॉयड डेवलपर्स वेबसाइट पर पेटेंट के कई संदर्भ पाए, जो सुझाव देते हुए कि कंपनी इस साल के अंत में इस फीचर के साथ एंडरॉयड 13 को पेश करेगी।

android-13
एमईपी यूजर्स को अपने फोन पर एक eSIM का उपयोग करके कई प्रोफाइल का उपयोग करने की परमिशन देगा, जिसका अर्थ है कि यूजर अपने फोन पर कई सिम कार्ड लगाने की आवश्यकता के बिना एक या अधिक नंबरों का उपयोग करने में सक्षम होंगे। रहमान का सुझाव है कि यह सुविधा एंडरॉयड के लिए नहीं होगी क्योंकि पेटेंट आईओएस, विंडोज और मैकओएस के लिए भी सपोर्ट पर संकेत देता है।

what-is-esim-how-to-activate

eSIM

फिलहाल अभी स्मार्टफोन में एक या एक से अधिक फिजिकल सिम स्लॉट या एक eSIM और फिजिकल सिम स्लॉट के साथ आते कंपनी द्वारा पेश किए जाएते हैं। लेकिन, अगर एंडरॉयड 13 में मल्टीपल इनेबल्ड प्रोफाइल (एमईपी) की शुरुआत होती है तो यूजर्स को दो अलग-अलग नंबरों का उपयोग करने के लिए दो फिजिकल सिम स्लॉट की आवश्यकता नहीं होगी। वे फिजिकल सिम कार्ड की आवश्यकता के बिना एमईपी का उपयोग करके आसानी से कई नंबर रिजस्टर कर सकते हैं।

लेटेस्ट वीडियो

Android 13 Name

कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट में एंडरॉयड 13 के नाम का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट में कुछ कोड्स के स्क्रीनशॉट की तस्वीरें शेयर की गई थीं, जिसमें नाम दिखाई दिया था। हालांकि, गूगल दो साल पहले एंडरॉयड 10 के साथ नंबर-बेस्ड नेमिंग सिस्टम में चला गया और इस पिछले साल एंडरॉयड 12 को पेश किया था।

The post Android 13 का नया फीचर करेगा कमाल, अब एक ही मोबाइल फोन पर चलेंगे कई नंबर, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-features-google-multiple-number-support-in-mobile-phone/feed/ 0
Android 12 के ये शानदार फीचर्स बदल कर रख देंगे स्मार्टफोन का पूरा अंदाज, क्या आपने किया अपना मोबाइल अपडेट? https://www.91mobiles.com/hindi/best-feature-update-google-android-12-os-android-13-beta-developer-preview/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-feature-update-google-android-12-os-android-13-beta-developer-preview/#respond Sat, 26 Mar 2022 05:30:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77899 Android 13 Developer Preview जारी हो चुका है और अगले महीने Android 13 Beta डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

The post Android 12 के ये शानदार फीचर्स बदल कर रख देंगे स्मार्टफोन का पूरा अंदाज, क्या आपने किया अपना मोबाइल अपडेट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme, Xiaomi, Samsung, OPPO, Oneplus और Vivo कहने को तो ये सभी अलग-अलग मोबाइल ब्रांड हैं लेकिन इनके स्मार्टफोंस को जो चीज एक बनाती है, वह है एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम। Google हर साल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम यानी OS की नई अपडेट लेकर आती है जो SmartPhones को नए आर्कषक और एडवांस फीचर्स प्रदान करती है। इस वक्त गूगल का सबसे नया ओएस Android 12 है। एंड्रॉयड 12 नई अपडेट्स और शानदार फीचर्स से लैस है। स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए मोबाइल फोंस को Android 12 OS से लैस करके बाजार में उतारने लगी है। नए स्मार्टफोन जहां एंड्रॉयड 12 के साथ आ रहे हैं वहीं पुराने मोबाइल में भी नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है। Android 13 Developer Preview जारी हो चुका है और अगले महीने में Android 13 Beta वर्ज़न भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। आगे हमनें मौजूदा एंडरॉयड 12 के फीचर्स व अपडेट्स की डिटेल्स शेयर की है जिनसे पता चला है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम किन खूबियों से लैस है।

Deeply Personal

1. डिजाईन

लुक के मामले में Android 12 पिछले वर्षों में आए एंड्रॉयड ओएस से पूरी तरह से अलग है। इस ओएस में गूगल ने डिजाईन पर काफी काम किया है। फोन के स्टार्ट होने के लेकर उसमें किए जाने सभा काम तथा ऐप फंक्शन इत्यादि के डिजाईन और लेआउट में आर्कषक बदलाव देखने को मिलेगा। थीम से लेकर ट्रांजिशन तक सभी बेहद डायनामिक रखी गई है।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

2. कलर

एंड्रॉयड 12 के बाद अब स्मार्टफोन सिर्फ लाइट या डार्क थीम पर ही काम नहीं करेगा। इस नए Android OS के बाद आपके स्मार्टफोन में कई रंगों की थीम काम करेगी। एंड्रॉयड 12 को कुछ ऐसा बनाया गया है कि अपने फोन में आप जिस भी फोटो का वॉलपेपर लगाएंगे। फोन उस फोटो के कलर के हिसाब से ही फोन की थीम बदल देगा। होम स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट और टाईम वॉच भी फोटो के अनुरूप ही दूसरे रंग में तब्दील हो जाएगी। यह भी पढ़ें : Android Smartphone में OS और UI का क्या है काम, जानें क्यों है सभी ब्रांड्स के अलग-अलग ओएस

3. नोटिफिकेशन

अभी तक जब भी स्मार्टफोन को यूज़ करने के लिए हाथ में उठाया जाता था, तो सबसे पहले फोन की स्क्रीन भी नोटिफिकेशन्स की भीड़ नज़र आती थी और पूरी डिसप्ले विभिन्न ऐप्स की नोटिफिकेशन्स से भरी होती थी। लेकिन Android 12 में ऐसा नहीं होगा। फोन लॉक हो या अनलॉक, स्क्रीन पर कोई भी नोटिफिकेशन फालतू नहीं पड़ी रहेगी। इस नए ओएस में नोटिफिकेशन्स का अलग से पैनल बनाया गया है जिसे नीचे स्क्रॉल करके उसे चेक किया जा सकता है।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

4. Widget

Android 12 OS के साथ गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोंस में मौजूद विजेट्स के डिजाईन भी बदल दिए हैं। विजेट्स की शेप, लुक और कलर के साथ ही उन्हें यूज़ करने के साथ दौरान सामने आने वाली ऐनिमेशन भी अब पहले से अलग होगा। एंड्रॉयड 12 में ये विजेट्स पहले से अघिक स्मूथ, कलरफुल और वायब्रेंट दिखाई देंगे और इन्हें यूज़ करने का तरीक भी बेहद खूबसूरत रहेगा। जैसे घड़ी का साईज बड़ा कर दिया गया है और वॉल्यूम व रिंगर बार, कैलेंडर, वैदर, म्यूजिक प्लेयर इत्यादि की शेप में बदलाव किया गया है।

Private and Secure

5. पासवर्ड

Android 12 में स्मार्टफोन यूजर्स की डाटा सिक्योरिटी का खास ख्याल रखा गया है। अलग अलग वेबसाइट्स पर यूज़ की जाने वाले पासवर्ड्स को गूगल द्वारा सिक्योर रखा जाएगा। ये पासवर्ड्स न सिर्फ सुरक्षित तरीके से सेव रहेंगे बल्कि साथ ही जरूरत पड़ने पर चंद क्लिक्स में ही रिक्वायर्ड ऑप्शन में फिल भी हो जाएंगे। गूगल क्रोम और एंड्रॉयड ओएस ने मिलकर इसपर काम किया है।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

6. ट्रांसपेरेंसी

Google ने वायदा किया है कि एंड्रॉयड यूजर्स के डाटा को लेकर पूरी तरह से पादर्शिता रखी जाएगी कि उपभोक्ता का कौन सा डाटा कब और कहां यूज़ किया जा रहा है। Apple iPhone के ios की ही तरह अब एंड्रॉयड स्मार्टफोंस में स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर इंडिकेटर दे दिया है जो बताता रहेगा कि कब कब फोन का माइक या कैमरा यूज़ हो रहा है। यानि जब भी कोई ऐप्लिकेशन फोन का कैमरा या माइक्रोफोन यूज़ करेगी, उसी वक्त स्क्रीन पर छोटी की हरी लाईट जल उठेगी। यह भी पढ़ें : अगर आपके घर के आस-पास भी लगा है कोई मोबाइल टॉवर तो जरूर पढ़ें यह खबर!

7. Privacy Dashboard

एंड्रॉयड 12 में प्राइवेसी डैशबोर्ड को भी जोड़ा गया है जो बेहद काम का फीचर है। यह टूल हर उस बात का हिसाब रखेगा कि कब-कब, किस ऐप द्वारा कितनी देर तक मोबाइल के डाटा, लोकेशन, इंटरनेट इत्यादि का यूज़ किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, यहां यूजर अपनी मर्जी से चुन भी सकेंगे कि उन्हें किस ऐप को किस चीज का एक्सेस देना है या हटाना है। स्मार्टफोन यूजर अपनी च्वाइस से लोकेशन की सटिकता भी डिसाइड कर पाएंगे कि ऐप को आपकी लोकेशन की कितनी एक्यूरेट जानकारी देनी है।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

8. Private Compute Core

Android 12 में गूगल ने प्राइवेट कम्प्यूट कोर को भी शामिल किया है। इसके जरिये मोबाइल यूजर्स की कुछ लाईव जानकारियों को जैसे लाईव कैप्शन, नाउ प्लेइंग और स्मार्ट रिप्लाई को निजी ही रखा जाएगा। ये फीचर्स AI कैपेबिलिटी से बाहर रखे जाएंगे, जिसके चलते बेवजह की एडवरटाईज़मेंट से यूजर्स को परेशानियां नहीं होगी। आपस की बातचीत व भाषाओं को भी नेटवर्क से अलग और प्राइवेट ही रखा जाएगा।

Better Together

9. मल्टी डिवाईस कनेक्टिविटी

बैटर टुगेदर के जरिये गूगल ने स्मार्टफोन को सिर्फ कॉलिंग या इंटरनेट तक ही सीमित नहीं रखा है बल्कि मोबाइल फोन का यूज़ अन्य उपकरणों के साथ ही करने पर जोर दिया है। एंड्रॉयड 12 में मल्टी डिवाईस कनेक्टिविटी के जरिये स्मार्टफोन को टीवी, फ्रिज, लाईट व अन्य होम अप्लायंसेज के साथ-साथ लैपटॉप इत्यादि के साथ कनेक्टिविटी को आसान और फायदेमंद बनाया है।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

10. सिंगल टैप

स्मार्टफोन और लैपटॉप की ही बात की जाए तो Android 12 के साथ यह मुमकिन हो जाएगा कि आप मोबाइल फोन में सिंगल टैप से ही लैपटॉप को अनलॉक कर पाएं। सिर्फ इतना ही नहीं स्मार्टफोन में आ रहे मैसेज, कॉन्टेक्ट्स इत्यादि को भी लैपटॉप के जरिये एक्सेस किया जा सकेगा। यानि लैपटॉप पर काम करते वक्त फोन कहीं दूर रखा हो तो भी यूजर लैपटॉप से उसे ऑपरेट कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : अधिक Virtual RAM वाला फोन खरीदने में समझदारी है या फिर ज्यादा Physical RAM वाला फोन लेना है बेस्ट, जानें यहां

11. टीवी रिमोट

टेलीविज़न देखने के दौरान हम कुछ-कुछ मिनटों बाद चैनल बदलते रहते हैं। कई बार ऐसा हो जाता है कि टीवी का रिमोट टूट गया या बैटरी सेल खत्म हो गए। लेकिन एंड्रॉयड 12 के साथ टीवी देखने को अंदाज भी बदल जाएगा। स्मार्टफोन के जरिये ही टेलीविज़न को ऑपरेट किया जा सकेगा और इसके लिए किसी बाहरी ऐप इत्यादि की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Best Feature Update Google Android 12 OS Android 13 Beta Developer Preview

12. डिजिटल कार-की

होम अप्लायंसेज या टीवी रिमोट से ही आप खुश हो रहे हैं तो बता दें कि Android 12 इससे बहुत कुछ ज्यादा और बेहतर करने के लिए डिजाईन किया गया है। गूगल ने डिजिटल कार की को पेश किया है जिससे स्मार्टफोन के जरिये ही कार को लॉक और अनलॉक किया जा सकेगा। वहीं अगर अपनी कार किसी दोस्त को दे रहे हैं तो यह डिजिटल चाबी, सिक्योरिटी और प्राइवेसी के साथ दूसरे के फोन पर भी ट्रांसफर की जा सकेगी।

The post Android 12 के ये शानदार फीचर्स बदल कर रख देंगे स्मार्टफोन का पूरा अंदाज, क्या आपने किया अपना मोबाइल अपडेट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-feature-update-google-android-12-os-android-13-beta-developer-preview/feed/ 0
इस मिठाई के नाम पर होगा Android 13 का नाम, T से होता है शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-has-an-internal-dessert-name-tiramisu/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-has-an-internal-dessert-name-tiramisu/#respond Wed, 28 Jul 2021 02:59:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63652 गूगल ने भले ही सार्वजनिक रूप से अपने एंडरॉयड प्लेटफॉर्म के लिए डेजर्ट नामों का उपयोग बंद कर दिया हो, लेकिन कंपनी अभी भी आंतरिक रूप से मिठाई के नामों का उपयोग करती है।

The post इस मिठाई के नाम पर होगा Android 13 का नाम, T से होता है शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स को लेकर कई स्मार्टफोन कंपनियां यह तय नहीं कर पाई हैं कि वह किन-किन स्मार्टफोन्स में एंडरॉयड 11 अपडेट्स देंगी। वहीं, इस बीच गूगल के इस ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल Android 13 OS की जानकारी सामने आई है। दरअसल, खबर है कि कंपनी Android 13 (Android 13 received the internal name Tiramisu) इंटरनल नाम तिरामिसु रखा है जो कि एक डेजर्ट है। आपका याद दिला दें कि गूगल ने भले ही सार्वजनिक रूप से अपने एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए डेज़र्ट नामों का उपयोग बंद कर दिया हो, लेकिन कंपनी अभी भी इंटरनल तौर पर इन नामों का उपयोग करती है। एंडरॉयड 13 के नाम की जानकारी एक्सडीए के एडिटर मिशाल रहमान ने ट्विट कर दी है।

Android 13 Name

रहमान द्वारा किए गए ट्विट में एंडरॉयड 13 के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने कुछ कोड्स के स्क्रीनशॉट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें नाम दिखाई दिया है। हालांकि, गूगल दो साल पहले एंडरॉयड 10 के साथ नंबर-बेस्ड नेमिंग सिस्टम में चला गया, और इस साल की शुरुआत में एंडरॉयड 12 को पेश किया था।

android 12 top best features Deeply Personal Private and Secure Better Together

Android 10 से बंद किया नाम

आपको याद दिला दें कि कंपनी ने एंडरॉयड Q के साथ नामों का उपयोग करना बंद कर दिया था, जिसे इसके बजाय एंडरॉयड 10 कहा जाता था। जबकि कुछ ने प्लेटफ़ॉर्म के उस वर्जन के लिए Quiche नाम सुझाया था। इसके अलावा एंडरॉयड 12, जिसे ‘एस’ मॉनीकर का पालन करना चाहिए, को आंतरिक रूप से ‘स्नो कोन’ नाम दिया गया है।

how-to-download-and-install-latest-os-android-q-in-smartphone-google-pixel-ota-update-new-features

Android 12

इस साल भी गूगल ने अपना एंडरॉयड ओएस एडवांस करते हुए Android 12 को पेश किया है। जैसी उम्मीद थी वैसी ही नई अपडेट्स और शानदार फीचर्स के साथ एंड्रॉयड 12 ने मार्केट में एंट्री ली है। अभी तक किसी भी स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने डिवाईसेज़ को इस नए एंड्रॉयड से लैस नहीं किया है लेकिन आने वाले दिनों में Android 12 से लैस मोबाइल फोन बाजार में बिकने शुरू हो जाएंगे। Android 12 में Deeply Personal, Private and Secure और Better Together जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यहां वे सभी Android नाम हैं जिन्हें हम अब तक जानते हैं।

  • Android 1.5: Cupcake
  • Android 1.6: Donut
  • Android 2.0: Eclair
  • Android 2.2: Froyo (Frozen Yogurt)
  • Android 2.3: Gingerbread
  • Android 3.0: Honeycomb
  • Android 4.0: Ice Cream Sandwich
  • Android 4.1: Jelly Bean
  • Android 5.0: Lollipop
  • Android 6.0: Marshmallow
  • Android 7.0: Nougat
  • Android 8.0: Oreo
  • Android 9.0: Pie

The post इस मिठाई के नाम पर होगा Android 13 का नाम, T से होता है शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-13-has-an-internal-dessert-name-tiramisu/feed/ 0