Android 9.0 P | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 09 May 2018 07:04:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एंडरॉयड ‘पी’ के 5 फीचर्स जो बनाते हैं इसे बेहद खास और एडवांस https://www.91mobiles.com/hindi/android-p-5-features-ai-advance-in-hindi/ Wed, 09 May 2018 07:02:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19637 ये फीचर्स न सिर्फ देखने में बेहद आर्कषक हैं बल्कि यूज़ करने में भी उतने ही सरल और आधुनिकता का अहसास कराते हैं।

The post एंडरॉयड ‘पी’ के 5 फीचर्स जो बनाते हैं इसे बेहद खास और एडवांस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल की वार्षिक आई/ओ 2018 कॉग्रेंस शुरू हो चुकी है। गूगल ने इस सालाना ईवेंट में कई बड़ी घोषणाएं की है जिनमें जीमेल, गूगल एआई फीचर के साथ ही एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन एंडरॉयड पी को भी पेश किया गया है। गूगल की ओर से एंडरॉयड पी का बीटा वर्जन भी पेश कर दिया गया है जो कई स्मार्टफोन डिवाईसेज़ पर उपलब्ध हो जाएगा। स्मार्टफोन यूजर्स की जरूरतों को समझते हुए और फोन के यूज़ का आसान व एडवांस बनाने के लिए गूगल ने एंडरॉयड पी को आर्कषक फीचर्स से लैस किया है। ये फीचर्स न सिर्फ देखने में बेहद आर्कषक हैं बल्कि यूज़ करने में भी उतने ही सरल और आधुनिकता का अहसास कराते हैं।

एडवांस एआई
गूगल ने एंडरॉयड पी में एआई यानि आ​र्टिफिशियल इंटेलिजेंस का खास ध्यान रखा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चलने एंडरॉयड पी आधारित स्मार्टफोन न सिर्फ स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा किए जा रहे फोन के यूज़ को समझकर उन्हें वैसा ही इंटरफेस प्रदान करेंगे बल्कि साथ ही ‘ऐप एक्शन’ के जरिये फोन में हुए यूज़ेस के आधार में आगे किए जाने वाले स्टैप्स को भी समझ सकेगा।

GOogle-IO-assistant

ऐडेप्टिव बैटरी
एंडरॉयड पी में बैटरी की हे​ल्थ और लाईफ की बेहतरी का भी ध्यान रखा गया है। नए एंडरॉयड में ऐडेप्टिव बैटरी फीचर दिया गया है जो मशीन लर्निंग को यूज़ करते हुए स्मार्टफोन बैटरी की खपत सीमित कर देता है। इस तरह से बैटरी से फोन को ज्यादा बैकअप तो मिलता ही है बल्कि साथ ही बैटरी लंबी भी चलती है।

गूगल ने लॉन्च किया ‘एंडरॉयड पी’, इन स्मार्टफोंस को मिलेगा सबसे पहले अपडेट

वैल ​बीइंग फीचर
गूगल ने स्मार्टफोन का हद से ज्यादा यूज़ करने वाले यूजर्स के लिए भी एंडरॉयड पी को खास बनाया है। एंडरॉयड पी में मौजूद वैल ​बीइंग फीचर यूजर्स द्वारा कितनी बार फोन अनलॉक किया गया, कितनी देर तक फोन यूज़ किया और कौन सी ऐप पर सबसे ज्यादा वक्त बिताया जैसी बेहर जरूरी चीजों को ट्रैक किया जा सकेगा। इस ट्रैकिंग के बाद स्मार्टफोन यूजर्स को चेताया जा सकेगा कि स्मार्टफोन पर ही जाने वाली एक्टिविटी उनकी सेहत के लिए सही है या नहीं। इस फीचर में विंड डाउन मोड भी होगा जो रात को फोन की स्क्रीन ब्लैक एंड व्हाईट मोड में ला देगा।

Android p dash

एसयूएसएच (SUSH)
एंडरॉयड पी में मौजूद यह फीचर फोन के डू नॉट डिस्टर्ब फीचर को एक्टिवेट करता है। इस फीचर के चलते फोन ऐसे मोड में चला जाता है जहां किसी भी ऐप द्वारा दी जाने वाली नोटिफिकेशन्स ​फोन की डिसप्ले पर नज़र नहीं आती

न्यू नेविगेशन
स्मार्टफोन पर किए गए कार्यो तथा यूज की गई कई ऐप्स के बीच हुए नेविगेशन को एंडरॉयड पी में और भी आसान और यूजर फ्रैंडली बना दिया गया है। नए एंडरॉयड वर्ज़न में नेविगेशन के लिए स्पेशल बटन दिया गया है। इसमें होम बटन को दबाने से ही गैस्चर ओपेन हो जाता है जिससे ​हालिया यूज़ड ऐप के साथ ही विभिन्न ऐप्स के बीच स्वीचिंग को आसानी से किया जा सकता है।

The post एंडरॉयड ‘पी’ के 5 फीचर्स जो बनाते हैं इसे बेहद खास और एडवांस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>