Android One | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 16 Jul 2019 04:03:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Mi A3 सीरीज 17 जुलाई को होगी लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे और इस दमदार प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/mi-a3-series-launching-on-july-17th-in-spain/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-a3-series-launching-on-july-17th-in-spain/#respond Tue, 16 Jul 2019 04:03:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33293 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है।

The post Mi A3 सीरीज 17 जुलाई को होगी लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे और इस दमदार प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi की Mi A3 सीरीज को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में इस सीरीज के आने की पुष्टी शाओमी ग्लोबल स्पोकपर्सन Donovan Sung ने की थी। वहीं, अब कंपनी ने Mi A3 सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज के अंदर डिवाइस को सबसे पहले स्पेन में लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी स्पेन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडेल से ट्विट कर इस बात का खुलासा किया है कि कंपनी 17 जुलाई यानी बुधवार को इस सीरीज को स्पेन में पेश करेगी। इस सीरीज के अंदर आने वाले फोन एंडरॉयड वन प्रोग्राम के तहत पेश किए जाएंगे।

स्पेन के बाद Mi A3 सीरीज को पोलैंड में 25 जुलाई को पेश किया जाएगा। इसका मतलब हमें फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पोलैंड के लॉन्च से पहले मिल जाएंगी। वहीं, 17 जुलाई को शाओमी इंडिया में अपनी के20 सीरीज को पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi A3 की फोटो हुई लीक, 48MP रियर कैमरा और इस ताकतवर प्रोसेसर से होगा लैस, 25 जुलाई को होगा लॉन्च

इसके अलावा फोन में 6.08-इंच का एमोलेड डिसप्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी हो सकती है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए के लिए इसमें 48-मेगापिक्सल का एआई प्राइमरी कैमरा और 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का दबदबा कायम, कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ 5,999 रुपए वाला Redmi 7A

सामने आ रही अफवाहों की मानें तो शाओमी इस साल तक भारत में अपने एंडरॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A3 को लॉन्च कर देगी। हालांकि कंपनी की तरफ से इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
screenshot-2019-07-16-at-9-28-54-am
इसके अलावा WinFuture.de की रिपोर्ट के अनुसार Mi A3 को Mi CC9 स्मार्टफोन के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसमें प्रोसेसर अलग होगा। लेकिन, इसका डिजाइन बिल्कुल एक जैसा ही होगा। इसके अलावा इंटरनेट पर चल रही अफवाहों के बीच यह तस्वीरें सामने आई है। शेयर किए गए रिटेल बॉक्स और फोन की इमेज से इसके डिजाइन की जानकारी मिली थी।

ऐसा होगा डिजाइन

लीक फोटो के आधार पर बात करें तो रिटेल बॉक्स सफेद रंग का है और Mi A3 को वाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। वहीं, फोन का ब्लैक कलर भी नजर आ रहा है। डिजाइन की बात करें तो फोन में आपको वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

The post Mi A3 सीरीज 17 जुलाई को होगी लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे और इस दमदार प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-a3-series-launching-on-july-17th-in-spain/feed/ 0
48-एमपी कैमरे वाला मोटोरोला वन विज़न गूगल पोर्टल पर हुआ लिस्ट, इसी महीने होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-one-vision-listed-on-google-arcore-know-specifications-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-one-vision-listed-on-google-arcore-know-specifications-design/#respond Mon, 01 Apr 2019 08:00:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29158 मोटोरोला वन विज़न गूगल के एंडरॉयड वन वर्ज़न पर लॉन्च होगा।

The post 48-एमपी कैमरे वाला मोटोरोला वन विज़न गूगल पोर्टल पर हुआ लिस्ट, इसी महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि कपंनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे पंच-होल डिसप्ले पर पेश लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का नाम मोटोरोला वन विज़न बताया जा रहा है। कुछ ​दिनों पहले ही इस स्मार्टफोन का प्रैस रेंडर लीक हुआ था जिससे फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी। वहीं आज मोटोरोला वन विज़न को गूगल एआरकोर वेबसाइट पर ​भी लिस्ट कर दिया गया है। गूगल की इस अहम लिस्टिंग से साफ हो गया है कि अब जल्द ही मोटोरोला वन विज़न टेक बाजार में दस्तक देने वाला है।

गूगल लिस्टिंग

मोटोरोला वन विज़न को गूगल के डेवलेपर्स पोर्टल गूगल एआरकोर पर देखा या है। दरअसल गूगल की गलती की वजह से मोटोरोला वन विज़न का नाम सामने आया है। गूगल एआरकोर के एक सेग्मेंट में स्मार्टफोन की लिस्ट बनाई गई थी जिसमें मोटोरोला के स्मार्टफोन का नाम लिखा था। गूगल ने इसी लिस्ट में मोटोरोला वन विज़न का नाम भी शामिल कर दिया। एआरकोर की लिस्ट में मोटोरोला वन विज़न को जगह मिलने से यह साफ हो गया है कि कुछ ही दिनों में यह स्मार्टफोन टेक मंच पर दस्तक दे देगा। आपको बता दें कि मोटोरोला वन विज़न गूगल के एंडरॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है जो एंडरॉयड ओएस के साथ एंडरॉयड वन वर्ज़न पर लॉन्च होगा।

motorola one vision listed on google arcore know specifications design

मोटोरोला वन विज़न डिजाईन

फोन के डिजाईन की बात करें तो इस फोन को पंच-होल डिसप्ले से लैस दिखाया गया है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच या फिजिकल बटन नहीं दिया जाएगा। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर स्क्रीन में ही छोटा सा छेद दिया गया और इसी में सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। फोटो में बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा दिखाया गया है जो फ्लैश लाईट से लैस है। यह भी पढ़ें : ओपो रेनो की रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 अप्रैल को दस्तक देगा यह अनूठे डिजाईन वाला ताकतवर फोन

मोटोरोला वन विज़न के बैक पैनल पर मोटो लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड होगा। बैक पैनल पर नीचे की ओर एंडरॉयड वन भी लिखा गया है। फोन के बाईं ओर सिम ट्रे, वॉल्यूम और पावर बटन मौजूद हैं। डिवाइस के नीचे में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक होल होगा। इसके साथ ही मोटोरोला वन विज़न में 3.5एमएम ईयरफोन सॉकेट भी देखने को मिलेगा। सामने आई फोटो में फोन की मोटाई कुछ ज्यादा प्रतीत हुई है, यदि ऐसा सच में है तो कह सकते हैं कि यह फोन बड़ी और पावरफुल बैटरी से लैस होगा।

motorola one vision listed on google arcore know specifications design

मोटोरोला वन विज़न स्पेसिफिकेन्स

मोटोरोला वन विज़न लुक में 48-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेटअप की पुष्टि तो सामने आई फोटो से हो चुकी है लेकिन फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार मोटोरोला वन विज़न को 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जा सकता है जिसका स्क्रीन रेज्ल्यूशन 2520 × 1080 पिक्सल होगा। इस फोन में 6.2-इंच का डिसप्ले साईज़ देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : एआई कैमरा और मीडियाटेक के दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ एलजी के12+, जानें कीमत और फीचर्स

लीक के मुताबिक मोटोरोला वन विज़न आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने सैमसंग के एक्सनॉस 9610 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली जी72 जीपीयू देखने को मिलेगा। मोटोरोला वन विज़न के बैक पैनल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इस सेटअप में फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा।

motorola one vision listed on google arcore know specifications design

मोटोरोला वन विज़न से जुड़े लीक्स में सामने आया है कि यह फोन 2 रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम मौजूद रहेगी। वहीं स्टोरेज के लिए इस फोन में 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी के स्टोरेज वेरिएंट दिए जा सकते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए मोटोरोला वन विज़न में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल मोटोरोला वन विज़न की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post 48-एमपी कैमरे वाला मोटोरोला वन विज़न गूगल पोर्टल पर हुआ लिस्ट, इसी महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-one-vision-listed-on-google-arcore-know-specifications-design/feed/ 0
32एमपी सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा शाओमी का एंडरॉयड वन स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomis-next-android-one-phones-will-have-in-display-fingerprint-scanners/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomis-next-android-one-phones-will-have-in-display-fingerprint-scanners/#respond Fri, 22 Mar 2019 07:04:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28744 इन स्मार्टफोन्स को मी ए3 और मी ए3 लाइट के नाम से पेश किया जा सकता है।

The post 32एमपी सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा शाओमी का एंडरॉयड वन स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने पिछले साल अपने एंडरॉयड वन प्रोग्राम के अंदर मी ए2 और मी ए2 लाइट स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। वहीं, अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार कंपनी इसके अपग्रेडेड वेरिएंट को पेश करने के लिए काम कर रही है। इन स्मार्टफोन्स को मी ए3 और मी ए3 लाइट के नाम से पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इन फोन्स में दिए जाने वाले फीचर्स को लेकर भी खुलासे होने लगे हैं।

एक नई रिपोर्ट की माने तो कंपनी मी ए3 और मी ए3 लाइट को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश कर सकती है। हालांकि, पहली बार नहीं होगा कि कंपनी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का उपयोग अपने फोन में करेगी। इससे पहले शाोमी मी8 यूथ एडिशन और मी8 में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार शाओमी के तीन फोन की हार्डवेयर टेस्टिंग की जा रही है। इन तीनों डिवाइस का कोडनेम “pyxis”, “bamboo_sprout” और “cosmos_sprout” है। इनमें से आखिर के दो फोन्स को लेकर यह स्पष्ट है कि फोन एंडरॉयड वन डिवाइस होंगे क्योंकि इनके नाम के आखिर में sprout है।

इसके अलावा कहा जा रहा है कि फोन “fod” में टेस्ट किए जा रहे हैं, जिसका मतलब है फिंगरप्रिंट-इन-डिसप्ले स्कैनर। वहीं, तीनों फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32एमपी कैमरा होगा।

इसके अलावा किसी ओर स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं है। लेकिन, कहा जा रहा है कि “pyxis”, “bamboo_sprout” और “cosmos_sprout” में एमआईयूआई वर्जन होगा। इसके अलावा इन फोन्स को अलग-अलग प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

बता दें कि मी ए2 को शाओमी ने पिछले साल एंडरॉयड वन इंटिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। अर्थात् इसमें आपको प्योर एंडरॉयड मिलेगा। यह फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर रन करता था और आगे भी दो साल तक फोन को लेटेस्ट एंडरॉयड का अपडेट मिलने का दावा कंपनी ने लॉन्च के समय किया था। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है।

गौरतलब है कि हाल ही में शाओमी रेडमी वाई3 को वाईफाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई अलायंस पर सर्टिफाइड किया गया था। वेबसाइट की यह लिस्टिंग हालांकि पिछले हफ्ते की है जहां रेडमी वाई3 को एम1810एफ6जी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वाई-फाई अलायंस की लिस्टिंग में हालांकि रेडमी वाई3 की स्पेसिफिकेशन्स की कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह जरूर पुख्ता हो गया है कि शाओमी जल्द ही रेडमी वाई3 को टेक मंच पर पेश कर देगी।

सोर्स

The post 32एमपी सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा शाओमी का एंडरॉयड वन स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomis-next-android-one-phones-will-have-in-display-fingerprint-scanners/feed/ 0
ये है मोटोरोला का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन, फोटोज़ आई सामनें, 6.2-इंच डिसप्ले के साथ होगी 4जीबी की रैम https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-one-power-photo-leak-notch-bezel-less-display-and-specifications-in-hindi/ Thu, 21 Jun 2018 06:07:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20664 लेनोवो अधिकृत मोटोरोला के बारे में कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि कंपनी अपने पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही इसे टेक जगत के सामने पेश करेगी। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन मोटो वन पावर नाम के साथ टेक जगत में दस्तक देगा। मोटोरोला ने हालांकि […]

The post ये है मोटोरोला का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन, फोटोज़ आई सामनें, 6.2-इंच डिसप्ले के साथ होगी 4जीबी की रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला के बारे में कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि कंपनी अपने पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही इसे टेक जगत के सामने पेश करेगी। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन मोटो वन पावर नाम के साथ टेक जगत में दस्तक देगा। मोटोरोला ने हालांकि अभी तक इस फोन पर से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन तमाम लीक्स के बीच अब इस फोन की रियल फोटो भी सामने आ गई है। मोटो वन पावर की फोटो लीक होने से इस फोन की लुक व डिजाईन के साथ ही अहम स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है।

मोटो वन पावर की ये फोटो एक टेक वेबसाइट ने शेयर की है। इन फोटोज़ में फोन का फ्रंट, बैक और दोनों साईड पैनल दिखाया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन में दी गई ‘नॉच’ है। क्योंकि मोटो वन पावर के जरिये ही मोटोरोला ब्रांड नॉच डिसप्ले वाले सेग्मेंट में एंट्री करने जा रहा है। सामने आई फोटो में बड़ी नॉच दिखाई गई है ​जिसमें सेल्फी कैमरा व अन्य सेंसर मौजूद है।

motorola-one-power-3

मोटो वन पावर के बैक पैनल पर आईफोन 10 जैसा ही वर्टिकल डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। रियर कैमरा सेटअप फोन बॉडी से उपर उठा हुआ है। रियर पैनल पर ही मोटोरोला का लोगो दिया गया है जो बॉडी के अंदर धसा हुआ है। इस लोगो को देखकर पता चल रहा है कि यह लोगो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड होगा। इसी तरह वॉल्यूम रॉकर और पावर बैटन फोन के दाएं पैनल पर मौजूद है और नीचले पैनल पर स्पीकर व यूएसबी टाईप सी दिया गया है।0

motorola-one-power-4

लीक के अनुसार मोटो वन पावर में 6.2=इंच की बड़ी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करेगा। लीक के अनुसार इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की होगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,780एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

मोटोरोला अपना यह स्मार्टफोन कब लॉन्च करेगी इस बारें में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है अंर्तराष्ट्रीय बाजार में साथ भारत में भी यह फोन जल्द ही दस्तक देगा।

The post ये है मोटोरोला का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन, फोटोज़ आई सामनें, 6.2-इंच डिसप्ले के साथ होगी 4जीबी की रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटोरोला भी ला रहा है आईफोन 10 जैसा स्मार्टफोन ‘मोटोरोला वन पावर’, देखें लाईव ईमेज https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-one-power-live-image-leak-with-bezel-less-notch-display-in-hindi/ Fri, 01 Jun 2018 05:27:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20181 मोटोरोला वन पावर कंपनी का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन होगा।

The post मोटोरोला भी ला रहा है आईफोन 10 जैसा स्मार्टफोन ‘मोटोरोला वन पावर’, देखें लाईव ईमेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल द्वारा आईफोन 10 पेश किए जाने के बाद टेक जगत में बेजल लेस नॉच डिसप्ले का ट्रेंड चल पड़ा है। हाईएंड डिवाईस हो या सस्ते स्मार्टफोन सभी में आज कल नॉच डिसप्ले देखने को मिल रही है। सभी टेक कंपनियां अपने किसी न किसी स्मार्टफोन के जरिये नॉच डिसप्ले को अपने सेग्मेंट में जोड़ रही है। इसी कड़ी में अब मोटोरोला का नाम भी जुड़ने जा रहा है। लेनोवो अधिकृत यह टेक कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जिसमें बेजल लेस स्क्रीन और नॉच डिसप्ले देखने को मिलेगा। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को मोटोरोला वन पावर नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

91मोबाइल्स ने मोटोरोला वन पावर स्मार्टफोन की लाईव ईमेज ढूंढ निकाली है। इस ईमेज में फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है। ​फोटो के सामनें आने से न सिर्फ मोटोरोला वन पावर के डिजाईन और लुक का पता चला है बल्कि साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है। इस फोटो में फोन को यूएसबी केबल से कनेक्ट दिखाया गया है और फोन की स्टार्टअप स्क्रीन सामनें आई हुई है। इस स्क्रीन पर मोटोरोला का बड़ा लोगो लगा है और साईड में लेनोवो लोगे भी ​वर्टिकल आकार में नज़र आ रहा है।

शाओमी का सबसे ताकतवर स्मार्टफोन मी 8 लॉन्च, एप्पल-सैमसंग-वीवो तीनों के फीचर एक ही फोन में

मोटोरोला वन पावर फोन में बड़ी बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसमें उपर की ओर नॉच मौजूद है। फ्रंट डिसप्ले पर नीचे की ओर मामूली से बेजल्स मौजूद है जिसपर ‘मोटोरोला’ लिखा हुआ है। फोन की नॉच में स्पीकर के साथ ही सेल्फी कैमरा भी नज़र आ रहा है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। सामनें आई फोटो में फोन का बैक पैनल ​नहीं दिखाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि मोटोरोला फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी देगी। वहीं फोन के बैक पैनल पर ​आईफोन 10 की ही तरह एलईडी फ्लैश के साथ ​वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

4जीबी रैम और 6.22-इंच की नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ वीवो वाई83, जानें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला वन पावर को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को एंडरॉयड वन पर पेश करेगी। फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। मोटोरोला वन पावर की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और फोन की जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की आॅफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post मोटोरोला भी ला रहा है आईफोन 10 जैसा स्मार्टफोन ‘मोटोरोला वन पावर’, देखें लाईव ईमेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>