Android Oreo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 26 Dec 2017 07:54:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी मी ए1 होगा और स्मार्ट, जल्द मिलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो का अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-oreo-beta-update-comming-soon/ Tue, 26 Dec 2017 07:49:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15224 कंपनी जल्द ही एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो का बीटा अपडेट देने वाली है।

The post शाओमी मी ए1 होगा और स्मार्ट, जल्द मिलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो का अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने कुछ माह पहले ही मी ए1 स्मार्टफोन को पेश किया था। यह पहली बार था जब कंपनी ने अपने किसी फोन के लिए गूगल के साथ साझेदारी की थी। कंपनी ने शाओमी मी ए1 को एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन के साथ पेश किया था। एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन इस बात का भरोसा देता है कि दो सालों तक आपका फोन अपडेट रहेगा। वहीं मी ए1 यूजर के लिए अच्छी खबर है कि कंपनी जल्द ही एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो का बीटा अपडेट देने वाली है।

टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी ने शाओमी रेडमी ए1 में ओरियो अपडेट देने के लिए कुछ फोन पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। वहीं रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है​ कि फोन में अपडेट आने के बाद यह पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है और कई नए फीचर्स आ गए हैं। हालांकि शुरुआत में कुछ समस्या मिली लेकिन कंपनी उसे ओटीए के माध्यम से दूर कर देगी। यह भी जानकारी दी गई है कि शाओमी अगले सप्ताह तक एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो अपडेट आम कंज्यूमर्स के लिए भी दे सकता है। जियो के जवाब में अब एयरटेल ने भी लॉन्च किया 199 का प्लान, जानें इस प्लान के बारे में सबकुछ

अपडेट के साथ ही आपको नया क्विक सेटिंग और ऐप रीडिजाइन सहित कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं पिक्चर इन पिक्चर मोड और स्मार्ट सलेक्शन जैसे फीचर्स भी बीटा अपडेट में मिलेंगे। शाओमी मी ए1 में फिलहाल एनिमेशन लोडिंग टाइम में काफी समस्या देखने को मिलती है। खास वे बहुत स्मूथ नहीं हैं। परंतु नए अपडेट में यह भी दावा किया गया है कि ऐप लोडिंग टाइम और और एनिमेशन लोडिंग में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। एक्सक्लूसिव: आॅफलाइन में उपलब्ध हुआ शाओमी रेडमी 5ए

जैसा कि मालूम है मी ए1 में डुअल कैमरा दिय गया है। अपडेट आने के बाद कैमरा सेटअप काफी बेहतर हो जाएगा।वहीं एक और बात का जिक्र करना जरूरी है। नए अपडेट के बाद चार्जिंग टाइम भी काफी अच्छा हो जाएगा। रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि सिर्फ 92 मिनट में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो गया। कुल मिलकार कहा जाए तो नया अपडेट आने के बाद फोन और भी शानदार हो जाएगा।

The post शाओमी मी ए1 होगा और स्मार्ट, जल्द मिलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो का अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग के 36 स्मार्टफोन्स को मिलेगा एंडरॉयड ओरियो अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-smartphones-ready-to-get-android-oreo-update-in-hindi/ Mon, 27 Nov 2017 10:51:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14077 कुछ समय पहले ही एंडरॉयड की मालिक कंपनी गूगल ने नए एंडरॉयड वर्ज़न 8.0 ओरियो को पेश किया था। अनेंको बेहतरीन फीचर्स से लैस एंडरॉयड ओरियो के सामनें आने के बाद से ही यूजर्स को इंतजार था कि कब उनके फोन में यह लेटेस्ट अपडेट आए। वहीं अब सैमसंग यूजर्स के लिए एक खुशी की […]

The post सैमसंग के 36 स्मार्टफोन्स को मिलेगा एंडरॉयड ओरियो अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले ही एंडरॉयड की मालिक कंपनी गूगल ने नए एंडरॉयड वर्ज़न 8.0 ओरियो को पेश किया था। अनेंको बेहतरीन फीचर्स से लैस एंडरॉयड ओरियो के सामनें आने के बाद से ही यूजर्स को इंतजार था कि कब उनके फोन में यह लेटेस्ट अपडेट आए। वहीं अब सैमसंग यूजर्स के लिए एक खुशी की बात सामने आई है कि जल्द ही कंपनी अपने 36 स्मार्टफोन्स को एंडरॉयड ओरियो पर अपडेट करने वाली है।

कॉर्बन युवा 2 हुआ वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक लिस्ट लीक हुई है जिसमें सैमसंग के उन फोन्स का जिक्र किया गया है जिन्हें जल्द ही एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर अपेडट किया जाएगा। इस लिस्ट के अनुसार सैमसंग के 36 स्मार्टफोन्स को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट किया जाएगा। इस लिस्ट में सैमसंग के दो साल पुराने स्मार्टफोन्स भी शामिल किए गए हैं।

Photo Credit : iPhone Droid
Photo Credit : iPhone Droid

हालांकि इस लिस्ट को लेकर सैमसंग ने कोई की बयान नहीं दिया है और इसे सिर्फ एक लीक के ​तौर ही माना जा रहा है। इस लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी एस6 ऐज़ भी शामिल है। इसके साथ ही गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ 2017 के गैलेक्सी ए5, गैलेक्सी ए7 और गैलेक्सी ए3 भी लिस्ट में मौजूद है।

बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स के बावजूद टैबलेट्स की मांग में इजाफा

इसमें सैमसंग गैलेक्सी जे 2016 सीरीज़ के गैलेक्सी जे6, गैलेक्सी जे7 प्रो व गैलेक्सी जे5 प्रो दिए गए हैं। साथ ही गैलेक्सी आॅन और गैलेक्सी टैब सीरीज़ के डिवाईस भी इस लिस्ट में शामिल है। वेईबो की इस लिस्ट के अनुसार आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाले गैलेक्सी ए5, गैलेक्सी ए7 और गैलेक्सी ए3 के 2018 एडिशन एंडरॉयड 8.0 ओरियो के साथ ही मार्केट में आएंगे।

The post सैमसंग के 36 स्मार्टफोन्स को मिलेगा एंडरॉयड ओरियो अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एंडरॉयड ओरियो के साथ लीक हुआ नोकिया 9, तीन वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-9-specifications-leak-with-android-oreo-in-hindi/ Thu, 14 Sep 2017 05:17:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11788 एक ओर जहां खबर है नोकिया 8 जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है वहीं नोकिया के आगामी एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर भी जानकारी सामनें आई है।

The post एंडरॉयड ओरियो के साथ लीक हुआ नोकिया 9, तीन वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में नोकिया का फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया था। एक ओर जहां यह खबर है कि नोकिया 8 जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है वहीं दूसरी ओर नोकिया के आगामी एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर भी जानकारी सामनें आई है। इस लीक में नोकिया 9 की स्पेसि​फिकेशन्स लीक हुई है जिसमें इस फोन को एंडरॉयड 8.0 ओरियो से लैस बताया गया है।

6-इंच की स्क्रीन तथा एंडरॉयड 8.0 ओरियो के सा​थ सोनी का नया फोन हुआ लीक

नोकिया 9 को दरअसल चीनी बेंचमार्किंग साइट जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में नोकिया 9 को टीए-1004, टीए-1012 तथा टीए-1052 मॉडल नंबर के साथ दिखाया गया है, जिसके आधार पर यह भी माना जा रहा है कि नोकिया 9 को कंपनी तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी।

nokia-8

जीएफएक्स बेंच के अनुसार नोकिया 9 एंडरॉयड 8.0 ओरियो का आधारित होगा तथा 2.4गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया गया जाएगा। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन की रैम व स्टोरेज की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 540 जीपीयू बताया गया है।

nokia-9-gfx

लीक्स के अनुसार नोकिया 9 को 2560×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.3-इंच की क्वॉडएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड होगा जो इसे पानी और धूल अवरोधक बनाएगा। लीक के अनुसार नोकिया 9 ओज़ो आॅडियो तकनीक पर पेश किया जाएगा जो 3डी म्यूज़िक एक्सपीरियंस देगा तथा इसके साथ ही यह वीआर सपोर्ट के साथ आएगा।

इनफोकस ने लॉन्च किया 4 कैमरे वाला फोन, कीमत भी है बेहद कम

फोटोग्राफी के लिए नोकिया 9 में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 12-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है तथा इस फोन की कीमत त​करीबन 699 डॉलर यानि 45,000 रुपये के करीब हो सकती है।

The post एंडरॉयड ओरियो के साथ लीक हुआ नोकिया 9, तीन वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यह है नोकिया का भरोसा, सभी नोकिया फोन को मिलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो का अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-smartphone-to-get-android-8-0-oreo-update-in-hindi/ Tue, 05 Sep 2017 12:12:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11447 कंपनी अधिकारी ने साफ कर दिया है कि नोकिया के सभी एंडरॉयड स्मार्टफोन्स को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 8.0 ओरियो के अपडेट किया जाएगा।

The post यह है नोकिया का भरोसा, सभी नोकिया फोन को मिलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो का अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भले ही बहुत सालों बाद नोकिया ने दोबारा दस्तक दी है लेकिन आज भी कंपनी पर लोगों का भरोसा है। हो भी क्यों ने कंपनी अपने यूजर का ख्याल जो रखती है। पिछले सप्ताह जहां नोकिया 3 में एंडरॉयड ओरियो अपडेट की बात सामनें आई थी वहीं अब स्वयं कंपनी उच्च अधिकारी ने साफ कर दिया है कि नोकिया के सभी एंडरॉयड स्मार्टफोन्स को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 8.0 ओरियो के अपडेट किया जाएगा।

शाओमी मी मिक्स 2 की जानकारी हुई लीक, देखकर इस फोन को आप खुद ही वाह कहेंगे

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट आॅफिसर ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि नोकिया के सभी एंडरॉयड स्मार्टफोन्स को एंडरॉयड ओरियो पर अपडेट किया जाएगा। इस सूची में भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुके नोकिया 3, नोकिया 5 व नोकिया 6 के साथ ही कंपनी का फ्लैगशिप फोन नोकिया 8 भी शामिल है।

हालांकि चीफ प्रोडक्ट आॅफिसर जुहो की ओर से किसी तय तारीख की घोषणा नहीं की गई है कि कब से एंडरॉयड ओरियो की अपडेट नोकिया स्मार्टफोन को मिलनी शुरू होगी। इसलिए माना जा रहा है ​कि नोकिया के ये फोन अलग अलग तारीखों पर लेटेस्ट एंडरॉयड अपेडट से लैस होना शुरू होंगे।

16 अक्टूबर को लॉन्च होगा 6-इंच बेज़ल-लेस स्क्रीन वाला यह दमदार फोन, आईफोन एक्स को देगा टक्कर

आपको बता दें कि अगस्त माह में ही नोकिया 3 के लिए एंडरॉयड नुगट की अपडेट शुरू की गई है वहीं दूसरी ओर नोकिया 6 के लिए भी सिक्योरिटी पैच भी जारी कर दिया है। ऐसे में कुछ टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि नोकिया के सभी फोन में एंडरॉयड ओरियो अपडेट आने में कम से कम एक माह का समय लग सकता है।

The post यह है नोकिया का भरोसा, सभी नोकिया फोन को मिलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो का अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
गूगल का लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो हुआ रोलआउट, जानें कैसे करें इंस्टॉल https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-install-android-oreo-in-your-smartphone-in-hindi/ Thu, 31 Aug 2017 11:15:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11248 कंपनी की ओर से नए वर्ज़न की ​फैक्टरी इमेज और ओटीए फाईल शेयर कर दी गई है जिसकी मदद से आप अपने गूगल डिवाईस को एंडरॉयड ओरियो से अपडेट कर सकते हैं।

The post गूगल का लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो हुआ रोलआउट, जानें कैसे करें इंस्टॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल ने पूरे विश्व में एंडरॉयड ‘ओ’ यानि ओरियो को रोलआउट कर दिया है। एंडरॉयड के इस नए और अत्याधुनिक वर्ज़न का बीटा वर्ज़न पेश किया गया है। कंपनी की ओर से नए वर्ज़न की ​फैक्टरी इमेज और ओटीए फाईल शेयर कर दी गई है जिसकी मदद से आप अपने गूगल डिवाईस को एंडरॉयड ओरियो से अपडेट कर सकते हैं।

गूगल के लेटेस्ट एंडरॉयड से अपने अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको एंडरॉयड ओ की सिस्टम ईमेज़ डाउनलोड करनी होगी, जिसे अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। इमेज़ फाईल को डाउनलोड करने के लिए (यहां क्लिक करें) और फिर नीचे बताएं स्टैप्स फॉलो करें।

नोकिया ने उतारा टॉर्च लाईट वाला सस्ता फीचर फोन

सबसे पहले आपके डेवलेपर बनते हुए अपने फोन का बूटलोडर आनलॉक करना होगा।

इसके लिए अपने फोन का पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन दबाए रखें, आपके फोन का बूटलॉडन मेन्यू ओपन हो जाएगा।

android-operating-system-8-0-oreo-official-launched-in-hindi
फोटो साभार: androidpit.com

अपने फोन को किसी कम्प्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट करें और ./adb devices कमांड दें।

अब बूटलोडर मेन्यू में दिए गए ./adb reboot bootloader को रन करें।

‘एंडरॉयड ओरियो’ का बीटा वर्जन हुआ रोलआउट, जानें किन डिवाईसेज़ में मिलेगा पहले

आपके फोन में एक लिस्ट सामने आएगी जिसमें आपको लॉक स्टेट डिवाईस में बूटलोडर अनलॉक रखना है।

बूटलोडर अनलॉक होने के बाद फैक्टरी ईमेज पेज़ पर जाकर लेटेस्ट फैक्टरी ईमेज डाउनलोड करनी है तथा उसे अनज़िप करना है तथा फ्लैश आॅल स्क्रीप्ट इन्स्टाल करनी है।

android-on-windows-pc

इस इन्स्टालेशन के बाद आपका फोन अपडेट रेडी होगा। लेकिन ऐतिहात के लिए आपको अपने फोन में बूटलोडर लॉक करना चाहिए।

इसके लिए फास्टबूट मोड में जाकर फास्टबूट फ्लैशिंग लॉक आॅप्शन को रन करना होगा।

विश्व की पहली पी-ओएलईडी फुलविज़न डिसप्ले पर लॉन्च हुआ एलजी वी30, इसकी बराबरी एप्पल और सैमसंग भी नहीं कर पाएगा

आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में आपको फोन की हाईड्राईव मैमोरी में सेव डाटा के नष्ट होने का खतरा बना रहता है। ऐसे मे आवश्यक है कि आप अपने फोन को बैकअप पहले ही ले लें। गौरतलब है कि यह अपडेट भारत में फिलहाल पिक्सल, पिक्सल एक्सएल, पिक्सल सी, नेक्सस 6पी, नेक्सस 5एक्स और नेक्सस प्लेयर में ही उपलब्ध है। वहीं गूगल का कहना है कि साल के अंत तक यह अन्य डिवाईसेज़ में भी अपडेट हो जाएगा।

The post गूगल का लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो हुआ रोलआउट, जानें कैसे करें इंस्टॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
‘एंडरॉयड ओरियो’ का बीटा वर्जन हुआ रोलआउट, जानें किन डिवाईसेज़ में मिलेगा पहले https://www.91mobiles.com/hindi/android-oreo-rollout-worldwide-in-hindi/ Thu, 31 Aug 2017 06:40:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11236 गूगल ने पूरे विश्व में एंडरॉयड ओ को रोलआउट कर दिया है।

The post ‘एंडरॉयड ओरियो’ का बीटा वर्जन हुआ रोलआउट, जानें किन डिवाईसेज़ में मिलेगा पहले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ठीक 10 दिन पहले 21 अगस्त को गूगल ने अपने एंडरॉयड का लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड ‘ओ’ यानि ओरियो पेश कर दिया था। एंडरॉयड के इस नए और अत्याधुनिक वर्ज़न के सामनें आते ही विश्व समेत अगर आप जैसे भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को भी बेसब्री से इंतजार था कि कब आपके डिवाईस भी लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न के अपडेट होंगे, तो सम​झिए आपका इंतजार खत्म। गूगल ने पूरे विश्व में एंडरॉयड ओ को रोलआउट कर दिया है।

आ गया एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट OS Oreo, जानें कैसे अभी करें अपने फोन में इंस्टॉल

गूगल ने घोषणा करते हुए विश्वभर में एंडरॉयड ओ का बीटा वर्जन रोलआउट कर दिया है। इसके बाद भारत में भी गूगल एंडरॉयड पर चलने वाले डिवाईसेज़ को एंडरॉयड ओरियो को अपडेट कर सकेंगे। हालांकि फिलहाल गूगल की यह अपडेट सिर्फ गूगल द्वारा निर्मित स्मार्टफोन्स के लिए ही उपलब्ध होगी, जिसमें पिक्सल और नेक्सस के ​डिवाईस शामिल हैं।

android-on-windows-pc

आपको बता दें कि एंडरॉयड ओरियो भारत में अभी बीटा वर्ज़न में ही उपलब्ध हुआ है और फिलहाल यह पिक्सल, पिक्सल एक्सएल, पिक्सल सी, नेक्सस 6पी, नेक्सस 5एक्स और नेक्सस प्लेयर में ही उपलब्ध है। कंपनी की ओर से नए वर्ज़न की ​फैक्टरी इमेंज और ओटीए फाईल शेयर कर दी गई है जिसकी मदद से आप अपने गूगल डिवाईस को एंडरॉयड ओरियो से अपडेट कर सकते हैं।

आज लॉन्च हो सकता है मोटो एक्स4, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

जैसा की विदित है एंडरॉयड ओरियो तमाम आधुनिक और शानदार फीचर्स से लैस हो और एंडरॉयड स्मार्टफोन्स के यूज़ को और भी बेहतरीन बनाता है। एचएमडी ग्लोबल, हुआवई, एचटीसी, एलजी, मोटोरोला, सैमसंग और सोनी जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर साल के अंत तक एंडरॉयड ओरियो का अपडेट जारी होने की उम्मीद है।

The post ‘एंडरॉयड ओरियो’ का बीटा वर्जन हुआ रोलआउट, जानें किन डिवाईसेज़ में मिलेगा पहले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आ गया एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट OS Oreo, जानें कैसे अभी करें अपने फोन में इंस्टॉल https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-download-android-oreo-in-hindi/ Tue, 22 Aug 2017 05:07:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10926 एंडरॉयड फिलहाल गूगल के नेक्सस और पिक्सल सीरीज़ के स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया गया है तथा धीरे-धीरे यह विभिन्न कंपनियों के भी नुगट आधारित डिवाइसेज़ में अपडेशन के लिए आ जाएगा।

The post आ गया एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट OS Oreo, जानें कैसे अभी करें अपने फोन में इंस्टॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कपकेक, डोनट से शुरू होकर किटकैट, लॉलीपॉप और नुगट तक। किसी आम आदमी के लिए बेशक ये लजीज़ खाने की चीजें हो लेकिन आपके जैसे टेक प्रेमी इन्हें देखते ही बता देंगे की ये एंडरॉयड के अलग-अलग वर्जन है। नई आधुनिक तकनीक तथा लाजवाब फीचर्स के साथ अब गूगल ने अपने नए एंडरॉयड को भी सामने ला दिया है, एंडरॉयड Oreo के रूप में।

एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो आॅफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। नया एंडरॉयड फिलहाल गूगल के नेक्सस और पिक्सल सीरीज़ के स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया गया है तथा धीरे-धीरे यह विभिन्न कंपनियों के भी नुगट आधारित डिवाइसेज़ में अपडेशन के लिए आ जाएगा। गूगल के तमाम स्मार्टफोन्स पर एंडरॉयड Oreo को मैन्यूअली अपडेट करने के लिए आप (यहां क्लिक करें)

लेकिन यदि आप एंडरॉयड ओरियो 8.0 का फैक्टरी वर्जन अपने फोन में इंस्टाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आपके डेवलेपर बनते हुए अपने फोन का बूटलोडर आनलॉक करना होगा।

Photo: techcrunch.com
Photo: techcrunch.com

इसके लिए अपने फोन का पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन दबाए रखें, आपके फोन का बूटलॉडन मेन्यू ओपन हो जाएगा।

अपने फोन को किसी कम्प्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट करें और ./adb devices कमांड दें।

गूगल ने किया खुलासा: ओरियो होगा एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 का नाम

अब बूटलोडर मेन्यू में दिए गए ./adb reboot bootloader को रन करें।

आपके फोन में एक लिस्ट सामने आएगी जिसमें आपको लॉक स्टेट डिवाईस में बूटलोडर अनलॉक रखना है।

android-1

बूटलोडर अनलॉक होने के बाद फैक्टरी ईमेज पेज पर जाकर लेटेस्ट फैक्टरी ईमेज डाउनलोड करनी है तथा उसे अन कम्प्रैस करना है।

ध्यान रहे की आपका फोन आपके कम्प्यूटर डिवाईस से कनेक्टिड रहे। जैसे ही आपके फोन का सीरियल नंबर स्क्रीन पर फ्लैश हो समझिए आपका फोन अपडेट होने के लिए तैयार है।

4जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ शाओमी रेडमी नोट 5ए लॉन्च

./fastboot devices को ओपन करके ./fastboot flash bootloader [bootloader file].img पर क्लिक करें।

आपके फोन की स्क्रीन पर कमांड प्रोमप्ट या डॉयलॉग बॉक्स आएगा, जिसके बाद ./fastboot reboot-bootloader पर क्लिक करके आपके अपना फोन रिबूट करना है।

android-o

रिबूट होने पर ./fastboot flash radio [radio file].img पर क्लिक करके फोन के रेडियो अवश्य अपडेट करें।

इसके बाद ./fastboot reboot-bootloader पर क्लिक करें, आपके पास फोन में सिस्टम ईमेज आ जाएगी।

./fastboot -w update [image file].zip पर क्लिक करें और आपका फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन ‘ओ’ से लैस हो जाएगा।

ध्यान रहे एक एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन को इंस्टाल करने के बाद आपका फोन बिल्कुल नए डिवाईस जैसा हो जाएगा। अर्थात आपके फोन का सारा डाटा मिट जाएगा, इसलिए बेहतर है कि आप पहले ही अपने फोन का बैकअप ले लें। फिलहाल यह पिक्सल, पिक्सल एक्सएल, पिक्सल सी, नेक्सस 6पी, नेक्सस 5एक्स और नेक्सस प्लेयर में ही उपलब्ध है।

The post आ गया एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट OS Oreo, जानें कैसे अभी करें अपने फोन में इंस्टॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
गूगल ने किया खुलासा: ओरियो होगा एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 का नाम https://www.91mobiles.com/hindi/android-operating-system-8-0-oreo-official-launched-in-hindi/ Tue, 22 Aug 2017 04:07:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10920 यह दूसरी बार है जब गूगल ने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम के नाम से विज्ञापन साझेदारी की गई है। एंडरॉयड ओएस 8.0 ओरियो के लिए गूगल ने मोंडेलेज़ के साथ समझौता किया है। इससे पहले एंडरॉयड ओएस 4.4 किटकैट के लिए कंपनी ने नेस्ले ब्राड से साझेदारी की थी।

The post गूगल ने किया खुलासा: ओरियो होगा एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 का नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सप्ताह ही हमने खबर दी थी कि 21 अगस्त को गूगल एंडरॉयड के नए संस्करण ‘ओ’ के नाम खुलासा कर सकता है और आज कंपनी ने इसकी जानकारी दे दी है। गूगल ने जानकारी दी है कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ‘ओरियो’ नाम से जाना जाएगा। फरवरी में ही एंडरॉयड ओएस 8.0 ‘ओ’ के संस्करण की जानकारी दी गई थी लेकिन उस वक्त सिर्फ बीटा संस्करण भी उपब्लध थे। इसके बाद एंडरॉयड ओएस 8.0 के कुछ अपडेड भी कंपनी ने दिए लेकिन अब डेवलपर्स आॅप्शन और बीटा संस्करण ही थे।

android-operating-system-8-0-oreo-official-launched-in-hindi
फोटो साभार: droid-life

यह दूसरी बार है जब गूगल ने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम के नाम से विज्ञापन साझेदारी की गई है। एंडरॉयड ओएस 8.0 ओरियो के लिए गूगल ने मोंडेलेज़ के साथ समझौता किया है। इससे पहले एंडरॉयड ओएस 4.4 किटकैट के लिए कंपनी ने नेस्ले ब्राड से साझेदारी की थी। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम ओरियो का कोड कंपनी के इंजीनियरों द्वारा एंडरॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट में आज अपलोड किया जाएगा। शुरुआत में यह अपडेट सिर्फ गूगल के नेक्सस और पिक्सल फोन को मिलेंगे जबकि बाद में दूसरे डिवाइस के लिए अपडेट किया जाएगा।

एक्सक्लूसिव : जियो फोन में होगा सेल्फी कैमरा और साथ में 2-एमपी रियर कैमरा, जीपीएस के साथ फेसबुक, यू-ट्यूब भी चलेगा

कंपनी ने जानकारी दी है कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरिया के लिए एसेंशियल, जनरल मोबाइल, एचएमडी ग्लोबल, हुआवई, एचटीसी, एलजी, मोटोरोला, सैमसंग, शार्प और सोनी जैसी कई कंपनियों ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है और साल के अंत तक कई डिवाइस में उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया है।

नए आॅपरेटिंग सिस्टम में कंपनी ने इस बार काफी बदलाव किया है। आपको इनफॉर्मेशन डॉट, नए इमोजी और गूगल प्ले प्रोटेक्ट बिल्ट इन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

The post गूगल ने किया खुलासा: ओरियो होगा एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 का नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>