Appile iPhone 8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Sep 2019 09:57:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एप्पल iPhone XS, iPhone XR, iPhone 8 और iPhone 7 की कीमत में हुई भारी कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-xr-iphone-8-and-other-older-models-receive-price-cuts-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-xr-iphone-8-and-other-older-models-receive-price-cuts-in-india/#respond Wed, 11 Sep 2019 09:57:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35598 iPhone XS की कीमत में 10,000 रुपए की हुई कटौती।

The post एप्पल iPhone XS, iPhone XR, iPhone 8 और iPhone 7 की कीमत में हुई भारी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल ने नए iPhone 11 सीरीज के लॉन्च के बाद ही अपने पुराने मॉडल्स की कीमत में कटौती कर दी है। कंपनी ने iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को क्रमश: 64,900 रुपए, 99,900 रुपए और 1,09,900 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इस फोन्स को 27 सितंबर को सेल के लिए पेश किया जाएगा। वहीं, पुराने iPhone नई कीमत के साथ कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। आइए आगे आपको पुराने मॉडल की नई कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

अगर बात करें iPhone XR (64GB) वेरिएंट की तो यह फोन अब 49,900 रुपए (पुरानी कीमत 59,000 रुपए) और 128GB वेरिएंट स्मार्टफोन (पुरानी कीमत 64,900 रुपए) 54,900 रुपए में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा iPhone XS (64GB) वेरिएंट वेबसाइट पर (पुरानी कीमत 99,000) 89,000 रुपए और 256GB स्टोरेज मॉडल 1,03,900 रुपए में लिस्ट है। हालांकि, कंपनी की साइट में iPhone XS Max कीमत के साथ लिस्ट नहीं है।

इसके अलावा अगर बात करें पॉप्यूलर iPhone मॉडल iPhone X (64GB) को फिलहाल 91,900 रुपए में वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा डिवाइस का 256जीबी मॉडल 1,06,900 रुपए के साथ लिस्ट है। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 11 की 6 ऐसी बातें जो करती हैं निराश

वहीं, iPhone 8 सीरीज के (64GB) वेरिएंट को 39,900 रुपए व 128जीबी मॉडल को 44,900 रुपए की कीमत के साथ इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके प्लस वेरिएंट के 64जीबी व 128जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 49,900 और 54,900 रुपए है। इसे भी पढ़ें: एप्पल iPhone 11 सीरीज के साथ कंपनी ने की ये 5 बड़ी घोषणाएं

इसके साथ ही iPhone 7 Plus (32GB) वेरिएंट को 37,900 रुपए व 128जीबी मॉडल को 42,900 रुपए में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा डिवाइस के रेगुलर वेरिएंट यानी iPhone 7 Plus के 32जीबी और 128जीबी मॉडल को कंपनी की साइट पर क्रमश: 29,900 और 34,900 रुपए में लिस्ट है।

सोर्स

The post एप्पल iPhone XS, iPhone XR, iPhone 8 और iPhone 7 की कीमत में हुई भारी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-xr-iphone-8-and-other-older-models-receive-price-cuts-in-india/feed/ 0
एप्पल आईफोन 8 की जानकारी हुई लीक, बटनलेस डिजाइन की तैयारी में है कंपनी https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-8-render-leak-no-home-button-in-hindi/ Mon, 12 Jun 2017 07:16:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8412 खबर में इस बात का भी दावा किया गया है कि आईफोन 8 की स्क्रीन 4.7-इंच न होकर 5.1-इंच की हो सकती है।

The post एप्पल आईफोन 8 की जानकारी हुई लीक, बटनलेस डिजाइन की तैयारी में है कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल का आईफोन भले ही साल में एक बार लॉन्च होता है लेकिन कंपनी के फोन सालों भर चर्चा में होते हैं। पिछले साल कंपनी ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लॉन्च किया था वहीं इस साल आईफोन 8 को लेकर चर्चा जोरों पर है। खबर है कि कंपनी इस बार बहुत कुछ नया करने वाली है। पिछले कुछ माह से आईफोन 8 को लेकर कई खबरें आ रही है। वहीं आज एक नई जानकारी लीक हुई है। खबर के अनुसार आईफोन 8 का डिजाइन बिल्कुल ही नया होने वाला है और कंपनी इसे बटनलेस डिजाइन बनाने की तैयारी में है।

इस खबर को सबसे पहले आईड्रॉप ​न्यूज ने प्रकाशित किया है। जैसा कि मालूम है एप्पल आईफोन के होम पैनल पर गोल आकार में सिर्फ एक बटन होता है। इस बार कंपनी उस बटन के भी हटा सकती है। लीक हुई तस्वीर में इसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ऐज टू ऐज स्क्रीन को पेश कर सकती है।

यू ब्रांड में लॉन्च होंगे 4 फोन, यूरेका के बाद यूनिक और यूफोरिया की भी हो सकती है वापसी

जहां तक होम बटन या फिर फिंगरप्रिंट सेंसर की बात है तो इन्हें स्क्रीन पर ही दिया जा सकता है। खबर में इस बात का भी दावा किया गया है कि आईफोन 8 की स्क्रीन 4.7-इंच न होकर 5.1-इंच की हो सकती है। इसके साथ ही आईफोन 8 प्लस में भी आपको बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

6जीबी रैम, 20-एमपी फ्रंट और डुअल रियर कैमरे के साथ ओपो आर11 हुआ लॉन्च

लीक हुई तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि नया आईफोन आईओएस 11 आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य कर रहा है और इमसें एप्पल म्यूजिक टैब, लॉक स्क्रीन, आई मैसेज जैसे फीचर्स को रिडिजाइन किया किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार आईफोन—8 में चार्जिंग पैड भी होगा जिसके माध्यम से आप फोन को वायरलेस चार्ज कर सकेंगे।

इस बार आईफोन इस लिए भ्ज्ञी खास माना जा रहा है क्योंकि कंपनी अपना दसवां साल मना रही है। ऐसे में आशा है कि यूजर को एप्पल आईफोन 8 में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।

The post एप्पल आईफोन 8 की जानकारी हुई लीक, बटनलेस डिजाइन की तैयारी में है कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>