Apple bendable Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 04 Nov 2016 06:50:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एप्पल बना रहा है फोल्डेबल फोन, जानें कैसा होगा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/apple-file-patent-for-future-iphone-could-have-a-foldable-display-in-hindi/ Thu, 03 Nov 2016 13:30:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1097 हाल में एप्पल ने मोबाइल डिवाइस को लेकर यूएस पेटेंट और ट्रेडमार्क आॅफिस में एक नया पेटेंट फाइल किया है। कंपनी नें इसमें बेंडेबल और फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट पेश किया है।

The post एप्पल बना रहा है फोल्डेबल फोन, जानें कैसा होगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ माह पहले सैमसंग के फोल्डेबल फोन की जानकारी सामने आई थी। हालांकि माना जा रहा था कि 2016 में ही कंपनी अपने फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं और इससे पहले ही लेनोवो ने अपने फोल्डेबल फोन की जानकारी साझा कर दी। इसके साथ ही हाल में शाओमी के भी फोल्डेबल फोन की जानकारी लीक हुई है। परंतु आज जो खबर है वह एप्पल की है। खबर है कि विश्व प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल भी फोल्डेबल फोन पर कार्य कर रही है।

apple-foldable-iphone-patent
हाल में एप्पल ने मोबाइल डिवाइस को लेकर यूएस पेटेंट और ट्रेडमार्क आॅफिस में एक नया पेटेंट फाइल किया था और वह स्वीकर हो गया है। कंपनी नें इसमें बेंडेबल और फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट पेश किया था। इसमें एक विशेष प्रकार के मटेरियल का जिक्र है जो फ्लैक्सिबल है और यह फोन को एक केस के समान बेंड या फोल्ड करने में सक्षम है। इस बारे में सूत्रों का कहना है कि पेटेंट फाइल के दौरान एप्पल इसे एक अलग इंजीनियरिंग नाम से फाइल किया था जिससे कि पेटेंट पाने में वह सफल रहा। क्योंकि कई कंपनियां पहले ही फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट पा चुकी थीं।

इसे कहते हैं स्मार्ट गर्लफ्रेंड: 20 ब्वॉयफ्रेंड से मिले 20 आईफोन, बेचकर खरीदा घर

एप्पल ने फोल्डेबल और बेंडेबल फोन के लिए फाइल किए गए पेटेंट डिजाइन का नाम कार्बन नैनोट्यूब दिया है। यह तकनीक फोन को बिल्कुल बीच से बेंड करने में सक्षम है। इस तकनीक के माध्यम से कंपनी भविश्य में और बड़े फोन और डिवाइस का निर्माण कर सकती है। कंपनी ने इस बात का जिक्र किया है कि फोल्डेबल आईफोन ग्लास, प्लास्टिक, एल्यूमिनियम, फाइबर और सेरामिक सहित कई अन्य मैटैरियल का बना हो सकता है। यह पहली बार है जब कंपनी ने यह स्वीकार किया है कि आईफोन सेरामिक होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की जानकारी हुई लीक, डुकल कर्व्ड 4के डिसप्ले से होगा लैस

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एप्पल ने फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट फाइल किया हो। इससे पहले भी कंपनी 2013 और 2014 में यूरोप में यह पेटेंट फाइल कर चुकी है। हां इस बार खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार ऐसी स्क्रीन की बात है जिसे लपेटा जा सकता है।

The post एप्पल बना रहा है फोल्डेबल फोन, जानें कैसा होगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>