Apple iPhone 11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 13:49:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Apple iPhone 12, iPhone 12 Mini और iPhone 11 पर मिल रहे डिस्काउंट, Flipkart और Amazon से सस्ते में खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-12-iphone-12-mini-and-iphone-11-price-cut-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-12-iphone-12-mini-and-iphone-11-price-cut-in-india/#respond Fri, 07 Jan 2022 07:42:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73385 Apple iPhone 12 को भारत में 65,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

The post Apple iPhone 12, iPhone 12 Mini और iPhone 11 पर मिल रहे डिस्काउंट, Flipkart और Amazon से सस्ते में खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने पिछले साल सितंबर में iPhone 13 लाइनअप को लॉन्च किया था। इस सीरीज के लॉन्च होते हुए एप्पल ने iPhone 12 लाइनअप और iPhone 11 जैसे पुराने मॉडल की कीमत में कटौती की थी। कीमत में कटौती के बाद Apple iPhone 12 को भारत में 65,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं iPhone 11 की कीमत घटकर 54,900 हो गई थी। अब भारत में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 और iPhone 11 में कई ऑफर्स मिल रहे हैं। यहां हम Apple iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 11 पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।

Apple iPhone 12 कीमत में हुई कटौती

Apple iPhone 12 को फ्लिपकार्ट पर 53,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे पहले इसकी भारत में कीमत 65,900 रुपये थी। यह कीमत इस फोन के 64GB वेरिएंट की है। वहीं 128GB वेरिएंट के कीमत की बात करें तो यह 64,999 रुपये है।

Apple giving free service and Repair on iPhone 12 and 12 Pro model

वहीं फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 12 mini को भी डिस्काउंटेड कीमत में खरीदा जा सकता है। इसका 64GB वेरिएंट को 40,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकात है। आईफोन का यह मॉडल व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आता है। आईफोन 12 मिनी का 128GB वाला वेरिएंट 54,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो iPhone 12 में 6.1-इंच का डिस्प्ले दिया गया है तो वहीं 12 mini में 5.4-इंच का डिस्प्ले मिलता है। दोनों ही फोन में 12MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं दोनों मॉडल के फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इन दोनों मॉडल को कंपनी ने Apple A14 Bionic प्रोसेसर के साथ पेश किया है। यह भी पढ़ें : ओप्पो का यूजर्स न्यू ईयर गिफ्ट – OPPO A54 की कीमत में हुई जबरदस्त कटौती, जानें क्या हैं नए दाम

iPhone 11 पर मिल रहा डिस्काउंट

apple iphone se 2023 with punch hole display third generation will support 5g

iPhone 11 पर अमेजन इंडिया पर डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone 11 के 64GB वेरिएंट को अमेजन से फिलहाल 49,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं इस आईफोन का 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट को फ़िलहाल अमेजन से 54,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। वहीं लेटेस्ट आईफ़ोन मॉडल की बात करें तो iPhone 13 का 128GB वाला बेस वेरिएंट भारत में 79,900 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं iPhone 13 mini को भारत में 69,900 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के स्पेशिपिकेशन्स के बाद अब कीमत का हुआ खुलासा, जानें क्या होंगे दाम

The post Apple iPhone 12, iPhone 12 Mini और iPhone 11 पर मिल रहे डिस्काउंट, Flipkart और Amazon से सस्ते में खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-12-iphone-12-mini-and-iphone-11-price-cut-in-india/feed/ 0
Amazon Great Indian Festival सेल में 40,000 रुपये से कम में खरीदें Apple iPhone 11, जानें क्या मिल रही डील https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-great-indian-festival-sale-get-apple-iphone-11-less-than-rs-40000/ https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-great-indian-festival-sale-get-apple-iphone-11-less-than-rs-40000/#respond Fri, 01 Oct 2021 09:13:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68038 Apple iPhone 11 को Amazon Great Indian Festival 2021 से दौरान अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि Apple ने iPhone 13 के लॉन्च साथ ही iPhone 11 की कीमत घटा कर 49,900 रुपये कर दी थी।

The post Amazon Great Indian Festival सेल में 40,000 रुपये से कम में खरीदें Apple iPhone 11, जानें क्या मिल रही डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Amazon Great Indian Festival 2021 सेल 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। इस सेल से पहले स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की जा रही है। सेल के दौरान अलग अलग ब्रांड के स्मार्टफोन पर कंपनियां एक से बढ़कर एक डील ऑफर कर रही है। अगर आप भी Apple iPhone 11 पर किसी अच्छी डील की तलाश कर रहे हैं तो Amazon की फेस्टिल सीजन सेल के दौरान आपको ऐसी ही एक डील मिल रही है। Apple iPhone 11 को Amazon Great Indian Festival 2021 से दौरान अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि Apple ने iPhone 13 के लॉन्च साथ ही iPhone 11 की कीमत घटा कर 49,900 रुपये कर दी थी।

Apple iPhone 11 डील प्राइस

screenshot_2021-10-01_at_10-57-15_am

iPhone 11 को अमेजन की सेल के दौरान अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। Amazon ने iPhone 11 की डील प्राइस को टीज करते हुए बताया है कि फेस्टिवल सेल के दौरान इसे 3_,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यानी ये कंफर्म है कि Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को 40 हजार रुपये से कम की कीमत में खरीदा जा सकता है। हमारा मानना है कि iPhone 11 को सेल दौरान 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही बॉयर्स एडिशनल एक्सचेंज बोनस का बेनिफिट भी ले सकते हैं। यह भी पढ़ें : iPhone 12 और iPhone 12 mini के साथ फ़्री मिल रहे AirPods, जानें क्या है Apple का दिवाली ऑफर

iphone-11-offer

Apple iPhone 11 खरीदें या नहीं

Apple iPhone 11 अब नया स्मार्टफोन नहीं रहा यह कंपनी के लेटेस्ट मॉडल से दो जेनेरेशन पुराना है। Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान iPhone 11 जिस कीमत पर मिल रहा है वह बेहतरीन डील है। अगर आप Apple प्रोडक्ट के फैन हैं तो इस कीमत पर Apple iPhone 11 खरीद सकते हैं। अगर आप अपनी जेब पर थोड़ा और भार डाल सकते हैं तो फिर आप किसी लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन की ओर रुख कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Amazon Great Indian Festival सेल में OnePlus के स्मार्टफोन मिलेंगे 10 हजार रुपये तक सस्ते, यहां देखें डील्स

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post Amazon Great Indian Festival सेल में 40,000 रुपये से कम में खरीदें Apple iPhone 11, जानें क्या मिल रही डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-great-indian-festival-sale-get-apple-iphone-11-less-than-rs-40000/feed/ 0
Apple iPhone 11 पर मिल रहा अब तक सबसे बड़ा डिस्काउंट, लेकिन फिर भी घाटे का सौदा https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-price-cut-flipkart-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-price-cut-flipkart-discount/#respond Wed, 28 Apr 2021 10:20:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58029 आईफोन 11 को साल 2019 में लॉन्च किया गया था।

The post Apple iPhone 11 पर मिल रहा अब तक सबसे बड़ा डिस्काउंट, लेकिन फिर भी घाटे का सौदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple के iPhone को लगभग हर कोई पंसद करता है। कुछ लोग इसकी कीमत ज्यादा होने के कारण इसे खरीद नहीं पाते लेकिन, अगर आप भी iPhone खरीदना चाहते हैं और अधिक कीमत की वजह से नहीं खरीद पाएं तो इस समय ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 11 को बड़े डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। जी हां, इस फोन के 64 GB वेरिएंट की कीमत तो वैसे 54,900 रुपये लेकिन, डिस्काउंट के बाद फोन को 30,499 रुपए में सेल किया जा रहा है। लेकिन, यह डील सभी के लिए बेस्ट है ऐसा नहीं है। इसी बात को हमने आगे कुछ प्वाइंट्स में समझाने की कोशिश की है। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ

iPhone 11 प्राइस कट

कीमत की बात की जाए तो Apple iPhone 11 के 64 GB वेरिएंट की ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर कीमत 54,900 रुपए है, लेकिन यह 14 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 46,999 रुपये में मिल रहा है। यानी कि इस पर 7901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Flipkart Axis Bank Credit Card के जरिए पेमेंट पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है।

वहीं, Bank of Baroda Mastercard डेबिट कार्ड से पहली बार भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 16,500 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ भी मिल रहा है। लेकिन, यह डील सबके लिए बेस्ट क्यों नहीं अब आपको आगे बताते हैं।

iphone-11-offer

  • अगर आपके पास Flipkart Axis Bank Credit Card नहीं है तो फोन पर मिलने वाले एक्सट्रा 5 प्रतिशत डिस्काउंट का लाभ आपको नहीं मिलेगा
  • इसके अलावा अलग से 16,500 रुपए का डिस्काउंट हासिल करने के लिए भी आपके पास Bank of Baroda Mastercard डेबिट कार्ड होना चाहिए।
  • अगर आपके पास इन दोनों ही कार्ड नहीं हैं तो फोन को आपको 46,999 रुपए चुकाने होंगे।

iPhone 11 की वो कमियां जो आपको कोई नहीं बताएगा

पुराना डिजाइन

साल 2019 में आए आईफोन की 11 को कंपनी ने बड़े नॉच के साथ पेश किया था, जबकि अब मार्केट में बिना नॉच वाले फोन मौजूद हैं। तमाम मोबाइल निर्माता कंपनियों ने अपने फोन से नॉच को लगभग खत्म ही कर चुकी हैं। इसलिए बड़े नॉच वाले फोन को 2021 में लेने का फायदा हमारे हिसाब से नहीं है।

3.5एमएम जैक नहीं

एप्पल के दूसरे फोन्स की तरह ही इस फोन में भी आपको 3.5एमएम जैक नहीं मिलेगा। 3.5एमएम हेडफोन आपके मोबाइल में न होने के कई नुकसान हैं जैसे की आपको फोन में लगाने के लिए अलग से ईयरफोन खरीदना होता है। साथ ही गेम खेलने या म्यूजिक सुनने के दौरान फोन को चार्ज नहीं कर सकते है। इसलिए अगर आप इस फोन को बिना 3.5एमएम के खरीदते हैं तो यह आपके लिए एक बेड डील हो सकती है।

apple iphone se 2023 with punch hole display third generation will support 5g

फास्ट चार्जिंग नहीं

बैटरी के साथ एपल ने इस इस फोन के साथ इंसाफ नहीं किया है। कंपनी ने आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो के साथ तो फास्ट चार्जिंग को दिया था लेकिन आईफोन 11 के साथ आपको फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है। वहीं, फोन 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। लेकिन, फोन के साथ आपको, 5W का चार्जर मिलता है।

बैक बटन नहीं

आप कई सारे एप्स को एक साथ क्लोज नहीं कर सकते। इसके अलावा इस फोन में बैक बटन भी नहीं मिलता है। वैसे तो किसी भी आईफोन में बैकबटन नहीं मिलता है, लेकिन फोन की डिस्प्ले साइज बढ़ने के बाद कंपनी को इसके बारे में सोचना चाहिए।

The post Apple iPhone 11 पर मिल रहा अब तक सबसे बड़ा डिस्काउंट, लेकिन फिर भी घाटे का सौदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-price-cut-flipkart-discount/feed/ 0
16,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है Apple iPhone 11, यही है खरीदने का बेस्ट मौका, iPhone 12 mini पर भी है भारी डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-holi-offer-effective-price-rs-41900-in-india-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-holi-offer-effective-price-rs-41900-in-india-discount/#comments Thu, 25 Mar 2021 10:09:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55869 Apple iPhone 11 को कम कीमत और ज्यादा बेनिफिट के साथ खरीदने का यह अवसर होली ऑफर के तहत जारी किया गया है जो एप्पल आईफोन खरीदने का बेस्ट मौका है।

The post 16,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है Apple iPhone 11, यही है खरीदने का बेस्ट मौका, iPhone 12 mini पर भी है भारी डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple कंपनी उन ब्रांड्स में शुमार है जिनके मोबाइल फोन सेकेंड हैंड होने के बाद भी डिमांड में रखते हैं। नए आईफोन के चाहने वालों की तो कमी नहीं लेकिन अगर पुराना आईफोन भी कम दाम में मिल रहा हो तो उसके ग्राहकों की लाईन भी लंबी होती है। ऐसे ही एप्पल फैन्स के लिए कंपनी एक खास मौका लेकर आई है जिसमें Apple iPhone 11 को सीधे 13,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आईफोन 11 को कम कीमत और ज्यादा बेनिफिट के साथ खरीदने का यह अवसर होली ऑफर के तहत जारी किया गया है जो एप्पल आईफोन खरीदने का बेस्ट मौका है।

iPhone 11 को खरीदने का यह शानदार डिस्काउंट ऑफर एप्पल प्रीमियम रिसेलर ईमेजिन द्वारा जारी किया गया है। इस होली स्पेशल ऑफर में एप्पल आईफोन 11 की खरीद पर 13,000 रुपये का बेनिफिट मिल रहा है। इस ऑफर में 54,900 रुपये की कीमत वाला Apple iPhone 11 मोबाइल 41,900 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पाया जा सकता है। कंपनी की ओर से यह स्कीम सीमित समय के लिए जारी की गई है जिसमें बैंक ऑफर का लाभ 27 मार्च तक ही मिल रहा है। यह ऑफर बेनिफिट iPhone 12 mini और iPhone 12 पर भी मिल रहा है जिसके तहत इन एप्पल फोंस की कीमत क्रमश: 48,900 और 65,900 रुपये तक हो जाती है।

Apple iphone 11 holi offer effective price rs 41900 in india discount

ऑफर डिटेल बताएं तो Apple iPhone 11 खरीदने के दौरान एचडीएफसी बैंक कार्ड का यूज़ करने पर 5,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त हो रहा है। इसी तरह ईजीईएमआई ऑप्शन चुनने पर भी 5,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं आईफोन 11 खरीदने पर कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को 8,000 रुपये के एक्स्ट्रा बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं जिसमें कंपनी की एक्सेसरीज़ फ्री दी जाएगी। वहीं जो ग्राहक आईफोन 11 को खरीदते हुए कोई पुराना आईफोन देते हैं तो 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त होगा। यानि Apple iPhone 11 पर 16,000 रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है।

Apple iPhone 11

इस फोन में आपको 6.1 इंच की नॉच स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने इसे 828 x 1792 एचडी+ पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया है। फोन में 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन स्क्रैचप्रूफ है और हर बार की तरह इस बार भी ओलियोफोबिक कोटिंग का उपयोग किया गया है। आईओएस 13 ऑपरेटिंग आधारित इस फोन में 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले Apple A13 Bionic पिचसेट का अपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि पुराने चिपसेट के मुकाबले यह काफी अडवांस हो गया है। आईफोन 11 में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।

Apple iphone 11 holi offer effective price rs 41900 in india discount

कैमरे की ओर रुख करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। इसका मेन सेंसर 12 एमपी का है और यह एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर भी 12 एमपी का ही दिया गया है। जो अल्ट्रावाइड एंगल सपोर्ट करता है और यह एफ/2.4, अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस बार फ्रंट कैमरे में भी स्लोमोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है।

The post 16,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है Apple iPhone 11, यही है खरीदने का बेस्ट मौका, iPhone 12 mini पर भी है भारी डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-holi-offer-effective-price-rs-41900-in-india-discount/feed/ 1
iPhone की कीमत में हुई बढ़ोतरी, जानें क्यों बढ़े दाम https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-and-iphone-8-series-price-hike-india-new-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-and-iphone-8-series-price-hike-india-new-price-sale/#respond Mon, 02 Mar 2020 11:27:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41335 आईफोन के इन मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है।

The post iPhone की कीमत में हुई बढ़ोतरी, जानें क्यों बढ़े दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल अपने महंगे आईफोन के लिए जानी जाती है। लेकिन, अब कंपनी के आईफओन और महंगे हो गए हैं। दरअसल, अब iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone 8 और iPhone 8 Plus की कीमत बढ़ा दी गई है। बता दें कि भारतीय बाजार में Apple के कुछ आईफोन मॉडल की कीमत में इजाफा किया गया है।

एप्पल इंडिया की वेबसाइट, ई-कॉमर्स जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट पर यह आईफोन के मॉडल महंगी कीमत के साथ दिखाई दे रहे हैं। स्मार्टफोन के अलावा एप्पल की वॉच, आईपैड और मैक कंप्यूटर की कीमत में किसी प्रकार की बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है।

इस कदम के बाद Apple iPhone 11 Pro 64GB की कीमत पहले 99,900 रुपए थी जो कि अब 1,01,200 रुपए हो गई है। वहीं, इस डिवाइस के 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत 1,13,900 रुपए और 1,31,900 रुपए से बढ़कर 1,15,200 रुपए व 1,33,200 रुपए हो गई है।

इसके अलावा iPhone 11 Pro Max के 64GB, 256GB और 512GB ऑप्शन की कीमत 1,11,200 रुपए, 1,25,200 रुपए और 1,43,200 रुपए से बढ़कर क्रमश: 1,09,900 रुपए, 1,23,900 रुपए और 1,41,900 रुपए हो गई है।
apple-iphone-price-hike
इसके अलावा, iPhone 8 के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। 64GB स्टोरेज वाले iPhone 8+ की कीमत अब 50,600 रुपए और इसके 128जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 55,600 रुपए हो गई है। वहीं, iPhone 8+ की शुरुआती कीमत 49,900 रुपए थी।

इसके अलावा आईफोन 8 के 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 40,500 रुपए और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 45,500 रुपए हो गई है। हालांकि, एप्पल iPhone 11 की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं जो कि कॉफी पॉप्यूलर है।

इसलिए महंगे हुए आईफोन

आपको बता दें कि बजट के दौरान सरकार ने बेसिक कस्टम ड्यूटी में इजाफा किया था। यही कारण है कि एपल के तीनों लेटेस्ट डिवाइस पहले के मुकाबले अब ज्यादा महंगे हो गए हैं। हालांकि, कंपनी ने आईफोन 7, आईफोन 11 और आईफोन 10आर की कीमत किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।

The post iPhone की कीमत में हुई बढ़ोतरी, जानें क्यों बढ़े दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-and-iphone-8-series-price-hike-india-new-price-sale/feed/ 0
Apple iPhone 11 जैसे डिजाइन वाला itel Vision 1 इंडिया में हुआ लॉन्च, कीमत 5499 रुपए https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-look-like-itel-vision-1-launch-in-india-price-only-rs-5499-specification-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-look-like-itel-vision-1-launch-in-india-price-only-rs-5499-specification-features/#respond Mon, 17 Feb 2020 11:10:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40914 फोन के रियर पर डुअल कैमरा है।

The post Apple iPhone 11 जैसे डिजाइन वाला itel Vision 1 इंडिया में हुआ लॉन्च, कीमत 5499 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि आईटेल अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे आखिरकार इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। हॉन्गकॉन्ग आधारित ट्रांसशन होल्डिंग अधिकृत ब्रांड आईटेल ने itel Vision 1 को पेश कर दिया है जो कि लुक के मामले में आपको कहीं न कहीं Apple iPhone 11 की याद दिलाएगा।

डिजाइन

स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर पर मौजूद फोन का कैमरा मॉड्यूल बिल्कुल iPhone 11 की तरह है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर मौजूद है। आईटेल के इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर चौकोर आकार का रियर कैमरा सेटअप बनाया है। इस सेटअप में दो कैमरा सेंसर जहां वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। वहीं साईड में एक फ्लैश लाईट भी लगी हुई है।

कीमत व ऑफर्स

इसके अलावा फोन के साथ आईटेल का ब्लूटूथ ईयरफोन फ्री मिल रहा है, जिसकी कीमत 799 रुपए है। Vision 1 को कंपनी ने 5,499 रुपए में लॉन्च किया है। इस फोन के साथ कंपनी रिलायंस जियो की ओर से 2200 रुपए और 25GB एडिशनल डाटा फ्री दे रही है।
exclusive itel new phone water drop display bigger battery and octa-core processor
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.088-इंच HD + IPS वॉटरड्रॉप डिसप्ले दी गई है जो कि 500 nits ब्राइटर स्क्रीन (19:5:9 एस्पेक्ट रेशियो) है। फोन में 2GB रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है। वहीं, डिवाइस 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसमें चिपसेट SC9863A दिया गया है।

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP + 0.08MP का डुअल कैमरा फ्लैश लाइट के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5MP कैमरा ब्यूटी मोड के साथ दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में पावर बैकअप के लिए फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है।

यह एक डुअल सिम फोन है जो 4G वोएलटीई सपोर्ट करता है। यह फोन इंग्लिश व हिंदी के साथ अन्य भारतीय भाषाओं में भी काम करने में सक्षम है। फोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर कार्य करता है और यह फोन ग्रेडेशन ब्लू और ग्रेजुएशन पर्पल कलर ऑप्शन में आता है।

The post Apple iPhone 11 जैसे डिजाइन वाला itel Vision 1 इंडिया में हुआ लॉन्च, कीमत 5499 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-look-like-itel-vision-1-launch-in-india-price-only-rs-5499-specification-features/feed/ 0
Apple ला रही है नया और सस्ता iPhone SE2, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-launch-specifications-details-leaked-iphone-11-pro-max-indian-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-launch-specifications-details-leaked-iphone-11-pro-max-indian-price/#respond Fri, 04 Oct 2019 05:25:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36511 iPhone SE2 को कंपनी द्वारा iPhone 8 जैसी लुक और डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post Apple ला रही है नया और सस्ता iPhone SE2, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने हाल ही में अपना सबसे बड़ा वार्षिक ईवेंट संपन्न किया है। इस ईवेंट के मंच ने कंपनी ने कई शानदार प्रोडक्ट्स के साथ तीन नए आईफोन भी लॉन्च किए थे। इनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल थे। ये तीनों ही आईफोन भारतीय बाजार में भी दस्तक दे चुके हैं और सेल के लिए उपलब्ध हैं। वहीं अब इस दिग्गज़ टेक कंपनी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है, जिसमें कहा गया है कि Apple एक और नए आईफोन पर काम कर रही है और इसे iPhone SE2 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

iPhone SE2 के नाम से ही साफ हो जाता है कि यह फोन Apple के पुराने डिवाईस iPhone SE का ही अपडेटेड संस्करण होगा। Apple iPhone SE2 से जुड़ी यह जानकारी प्रसिद्ध टिपस्टर Ming-Chi Kuo ने दी है। कुओ का कहना है कि Apple नए फोन iPhone SE2 पर काम कर रही है जो तीन साल पहले लॉन्च हुए iPhone SE का नया व एडवांस वर्ज़न होगा। ​इनका कहना है कि iPhone SE2 साल 2020 की पहली तिमाही में टेक बाजार में दस्तक दे देगा।

Apple iPhone SE2 launch specifications details leaked iPhone 11 Pro Max indian price

iPhone SE2

Apple के इस आगामी आईफोन के नाम का खुलासा करने के साथ ही टिपस्टर द्वारा iPhone SE2 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। कुओ के अनुसार iPhone SE2 को Apple A13 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट हमें Apple की लेटेस्ट आईफोन सीरीज़ के तीनों डिवाईस iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में भी देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें : 12 जीबी रैम वाला OPPO Reno Ace शॉपिंग साइट पर लि​स्ट, 3 वेरिएंट्स के साथ 10 अक्टूबर को होगा लॉन्च

iPhone 11 सीरीज़ को जहां 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस किया गया है वहीं सामने आई जानकारी के अनुसार iPhone SE2 को Apple 3 जीबी रैम पर लॉन्च करेगी जो LPDDR4X RAM मैमोरी होगी। आगामी आई फोन के डिजाईन को लेकर कुओ ने कहा है कि iPhone SE2 को कंपनी द्वारा iPhone 8 जैसी लुक और डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE2 में 4.7 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो नैरो बेजल्स वाली होगी।

Apple iPhone SE2 launch specifications details leaked iPhone 11 Pro Max indian price

iPhone 11 सीरीज़ इंडियन प्राइज़

Apple द्वारा लॉन्च की गई नई आईफोन सीरीज़ की कीमत की बात करें तो iPhone 11 को 64,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन पर्पल, रेड, व्हाईट, ब्लैक, ग्रीन और येलो कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। इसी तरह iPhone 11 Pro को 99,900 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया है तथा iPhone 11 Pro Max की शुरूआती कीमत 1,09,900 रुपये है। ये दोनों मॉडल भारत में मीडनाईट ग्रीन, ग्रे/सिल्वर, गोल्ड और स्पेस ग्रे ह्यू कलर में उपलब्ध हैं।

The post Apple ला रही है नया और सस्ता iPhone SE2, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-launch-specifications-details-leaked-iphone-11-pro-max-indian-price/feed/ 0
Samsung Galaxy Note 10+ VS Apple iPhone 11, देखें किसमें कितना है दम https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-vs-samsung-galaxy-note-10-plus-price-specifications-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-vs-samsung-galaxy-note-10-plus-price-specifications-and-features/#respond Thu, 12 Sep 2019 08:54:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35656 कल Apple ने iPhone 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया। हालांकि यह ग्लोबल लॉन्च था लेकिन इससे साथ ही कंपनी ने इंडिया लॉन्च की तारीख और कीमत भी घोषित कर दी। यह फोन 27 सितंबर से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। रही बात कीमत की तो यह 64,900 रुपये से शुरू है और […]

The post Samsung Galaxy Note 10+ VS Apple iPhone 11, देखें किसमें कितना है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल Apple ने iPhone 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया। हालांकि यह ग्लोबल लॉन्च था लेकिन इससे साथ ही कंपनी ने इंडिया लॉन्च की तारीख और कीमत भी घोषित कर दी। यह फोन 27 सितंबर से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। रही बात कीमत की तो यह 64,900 रुपये से शुरू है और 1,41,900 रुपये तक जाता है। हर बार की तरह आईफोन को लेकिन इस बार भी काफी चर्चा है। कोई फोन के फीचर्स को देखकर खुश है तो कोई कीमत को लेकर शिकायत कर रहा है। हालांकि गिले शिकवे अपनी जगह हैं लेकिन सबसे बड़ा जो सवाल है यह कि क्या आईफोन 11, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 से बेहतर है? हर बार की तरह इस बार भी चीर प्रतिद्वंद्वी सैमसंग और एप्पल सामने हैं।

पिछले महीना Samsung ने Galaxy Note 10 सीरीज को लॉन्च किया था और यह फोन भी प्रीमियम कैटेगरी का है। कीमत के मामले में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है और दोनों फोन के अपने अलग फैंस हैं। नोट जहां एसपेन की वजह से विश्व भर में लोकप्रिय है। वहीं एप्पल अपने बेहरीन क्वालिटी शानदार परफॉर्मेंस का लोहा मनवा चुका है। यदि आप इन दोनों में से किसी एक फोन को लेने का मन बना रहे है तो उससे पहले स्पेसिफिकेशन और फीचर्स आधारित यह छोटा सा कम्पैरिजन देख सकते हैं जो आपको बेहतर फोन के चुनाव में मदद करेगा। इसे भी पढ़ें: Realme 5 vs Xiaomi Mi A3, चार कदम आगे-दो कदम पीछे

डिजाइन और डिसप्ले
samsung s pen Stylus top 5 features galaxy note 10 plus
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 ग्लास बॉडी के साथ आता है और देखने में काफी स्लिम है। मैटल फ्रेम पर बने ही फोन की मोटाई 7.9 एमएम है और फोन के बाईं ओर होरिजेंटल स्टाइल में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में पंच होल डिसप्ले वाली स्क्रीन है जिसे इनफिनिटी ओ का नाम दिया गया है। गैलेक्सी नोट 10 में दो मॉडल हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में जहां 2280 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की डायनेमिक एमोलेड डिसप्ले दी गई है। वहीं नोट 10 प्लस में 6.8 इंच की डायनेमिक अमोलेड स्क्रीन है। फोन HDR10+ सपोर्ट करता है और इसमें इन डिसप्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। नोट+ में 2के ​रेजल्यूशन वाला डिसप्ले है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 कोटिंग है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A50s या Xiaomi Redmi K20, कौन-सा फोन मारेगा बाजी ?

apple-iphone-11-series-launched-price-specifications-and-features

वहीं Apple iPhone 11 की बात करें तो कंपनी ने इसे तीन मॉडल में पेश किया है। यह फोन एप्पल आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स नाम से उपलब्ध होगा। Apple iPhone 11 में 6.1 इंच की 828 x 1792 एचडी+ स्क्रीन दी गई है। वहीं आईफोन 11 प्रो में 5.8 इंच की स्क्रीन है और आईफोन 11 प्रो मैक्स में 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। सभी फोन में स्क्रीन स्क्रैचप्रूफ है और हर बार की तरह इस बार भी ओलियोफोबिक कोटिंग का उपयोग किया गया है। सामने से यह पुराने फोन की तर ही दिखाई देता है लेकिन इसका कैमरा प्लेसमेंट बिल्कुल अलग है। फोन में पिछले पैनल में चौकोर आकार का ग्लास है जिस पर रियर कैमरा दिया गया है।

डिजाइन के मामले में हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते लेकिन हां डिसप्ले में तो Samsung Galaxy Note 10 आगे है। फोन का डिसप्ले बड़ा है, स्क्रीन रेजल्यूशन ज्यादा है, वहीं इसमें आपको पंच होल डिसप्ले देखने को मिलेगा। दूसरी ओर आईफोन 11 का डिसप्ले वही पुराना है​ जिसका उपयोग कंपनी ने दो साल पहले किया था। स्क्रीन पर बड़ा सा नॉच देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Watch Active : फिटनेस के लिए बेस्ट, लेकिन सौदा थोड़ा महंगा

हार्डवेयर
samsung-galaxy-note-10-plus-style
Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ दोनों फोन एक्सनोस 9825 चिपसेट पर रन करते हैं। फोन में ऑक्टाकोर (2×2.73 GHz मोनगूज़ एम4 + 2×2.4 GHz को​र्टेक्स-A75 + 4×1.9 GHz कोर्टेक्स-A55) प्रोसेसर है। नोट 10 में जहां 8जीबी रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। वहीं नोट 10 प्लस में आपको 12जीबी की रैम के साथ 256जीबी और 512जीबी की स्टोरेज भी मिलेगी। इस फोन की मैमोरी आप एक्सपेंड कर सकते हैं।

apple iphone 11 disappointment features price camera fast charging india

Apple iPhone 11 को देखें तो कंपनी ने इसे Apple A13 Bionic पिचसेट पर पेश किया गया है। इसे बेहद ही ताकतवर प्रोसेसर कहा जा रहा। वहीं जानकारी के इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जबकि स्टोरेज 64GB, 128जीबी और 256जीबी है। वहीं आईफोन 11 प्रो में प्रोसेसर तो समान है लेकिन कजा रहा कि इसमें 6जीबी रैम है। मैमोरी के लिए आपको 64GB, 256GB और 512GB का ऑप्शन मिलेगा। आईफोन 11 प्रो मैक्स में भी मैमोरी समान है। तीनों में से किसी मॉडल में आपको एक्सपेंडेबल मैमोरी नहीं मिलेगा।

पावर के मामले में तो आप कुछ नहीं कह सकते लेकिन स्टोरेज और रैम में आप देख सकते हैं कि सैमसंग आगे नजर आता है।

कैमरा
samsung-galaxy-note-10-plus-camera
Samsung Galaxy Note 10 फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा 12 एमपी का है जो एफ/1.5-2.4 अपर्चर के साथ आता है और इसमें पीडीएएफ और ओआईएस सपोर्ट है। वहीं दूसरा सेंसर 12 एमपी का है जो एफ/2.1 अपर्चर के साथ आता है। यह टेलीफोटो लेंस है इसमें ओआईएस के साथ 2एक्स आॅप्टिकल जूम सपोर्ट है। फोन का तीसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर का है और कंपनी ने 16 मेगापिक्सल सेंसर दिया है। यह सुपर स्टडी वीडियो को सपोर्ट करता है। Galaxy Note 10 में आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। गैलेक्सी नोट 10 प्लस का भी यही सेंसर है लेकिन आपको एक अतिरिक्त कैमरा मिलेगा जो टीओएफ सेंसर है। यह डेफ्थ सेंसिंग के काम आता है।

apple-iphone-11-series-launched-price-specifications-and-features

Apple iPhone 11 में डुअल रियर कैमरा है। 12 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है और यह एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर भी 12 एमपी का ही दिया गया है जो अल्ट्रावाइड एंगल सपोर्ट करता है और यह एफ/2.4, अपर्चर के साथ आता है। कैमरे के साथ पीडीएएफ और ओआईएस सपोर्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 12 एमपी का ही फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

रही बात iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की तो इसमें 12 एमपी का ट्रिपल कैमरा सेंसर है। दो कैमरा तो iPhone 11 के समान ही हैं लेकिन तीसरा सेंसर टेलीफोटो का दिया गया है जो 2एक्स तक जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 12 एमपी कैमरा ही है।

फिलहाल आईफोन हमारे पास नहीं है ले​किन कैमरा स्पेसिफिकेशन पर जब आप नजर डालते हैं तो सैमसंग कहीं आगे नजर आता है। सबसे खास बात सैमसंग में वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ब्लर बैकग्राउंड और स्टडी मोड के अलावा ऑडियो जूम का फीचर दिया गया है जो कमाल का है।

बैटरी
samsung-galaxy-note-10-plus-officially-launched-feature-specifications-details-price
Samsung Galaxy Note 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जबकि Note 10+ में 4,300 एमएएच की बैटरी है।

Apple iPhone 11 सीरीज के बैटरी की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है लेकिन इंटरनेट पर दी गई जानकारी के अनुसार इसमें 3110 एमएएच की बैटरी है।

प्राइस
apple-iphone-11-series-launched-price-specifications-and-features
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 69,999 रुपये है। वहीं गैलेक्सी नोट 10 प्लस का प्राइस 79,999 रुपये और 89,999 रुपये है।

एप्पल आईफोन 11 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। वहीं आईफोन 11 प्रो और आईफोन प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है।

निष्कर्ष
samsung-galaxy-note-10
इसमें कोई दो राय नहीं है कि एप्पल आईफोन ​दुनिया का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। क्वालिटी और फीचर्स में फोन का सानी कोई नहीं है लेकिन इस बार शायद कंपनी से चूक हो गई है। यहां आप देख सकते हैं कि हर मामले में Samsung Galaxy Note 10, Apple iPhone 11 पर भारी पड़ रहा है। चाहे बात डिजाइन, डिसप्ले, फीचर्स कैमरा या फिर बैटरी की हो। वहीं अगर स्टैंडर्ड मॉडल को छोड़ दें तो कीमत के मामले में आईफोन 11 सीरीज तो बहुत ही ज्यादा है। ऐसे में यदि आप एप्पल आईफोन 11 लेने का मन बना रहे थे तो अपना प्लान बदल दें और सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस को लें तो ज्यादा बेहतर है।

The post Samsung Galaxy Note 10+ VS Apple iPhone 11, देखें किसमें कितना है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-vs-samsung-galaxy-note-10-plus-price-specifications-and-features/feed/ 0
एप्पल iPhone XS, iPhone XR, iPhone 8 और iPhone 7 की कीमत में हुई भारी कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-xr-iphone-8-and-other-older-models-receive-price-cuts-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-xr-iphone-8-and-other-older-models-receive-price-cuts-in-india/#respond Wed, 11 Sep 2019 09:57:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35598 iPhone XS की कीमत में 10,000 रुपए की हुई कटौती।

The post एप्पल iPhone XS, iPhone XR, iPhone 8 और iPhone 7 की कीमत में हुई भारी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल ने नए iPhone 11 सीरीज के लॉन्च के बाद ही अपने पुराने मॉडल्स की कीमत में कटौती कर दी है। कंपनी ने iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को क्रमश: 64,900 रुपए, 99,900 रुपए और 1,09,900 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इस फोन्स को 27 सितंबर को सेल के लिए पेश किया जाएगा। वहीं, पुराने iPhone नई कीमत के साथ कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। आइए आगे आपको पुराने मॉडल की नई कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

अगर बात करें iPhone XR (64GB) वेरिएंट की तो यह फोन अब 49,900 रुपए (पुरानी कीमत 59,000 रुपए) और 128GB वेरिएंट स्मार्टफोन (पुरानी कीमत 64,900 रुपए) 54,900 रुपए में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा iPhone XS (64GB) वेरिएंट वेबसाइट पर (पुरानी कीमत 99,000) 89,000 रुपए और 256GB स्टोरेज मॉडल 1,03,900 रुपए में लिस्ट है। हालांकि, कंपनी की साइट में iPhone XS Max कीमत के साथ लिस्ट नहीं है।

इसके अलावा अगर बात करें पॉप्यूलर iPhone मॉडल iPhone X (64GB) को फिलहाल 91,900 रुपए में वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा डिवाइस का 256जीबी मॉडल 1,06,900 रुपए के साथ लिस्ट है। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 11 की 6 ऐसी बातें जो करती हैं निराश

वहीं, iPhone 8 सीरीज के (64GB) वेरिएंट को 39,900 रुपए व 128जीबी मॉडल को 44,900 रुपए की कीमत के साथ इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके प्लस वेरिएंट के 64जीबी व 128जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 49,900 और 54,900 रुपए है। इसे भी पढ़ें: एप्पल iPhone 11 सीरीज के साथ कंपनी ने की ये 5 बड़ी घोषणाएं

इसके साथ ही iPhone 7 Plus (32GB) वेरिएंट को 37,900 रुपए व 128जीबी मॉडल को 42,900 रुपए में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा डिवाइस के रेगुलर वेरिएंट यानी iPhone 7 Plus के 32जीबी और 128जीबी मॉडल को कंपनी की साइट पर क्रमश: 29,900 और 34,900 रुपए में लिस्ट है।

सोर्स

The post एप्पल iPhone XS, iPhone XR, iPhone 8 और iPhone 7 की कीमत में हुई भारी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-xr-iphone-8-and-other-older-models-receive-price-cuts-in-india/feed/ 0
एप्पल iPhone 11 सीरीज के साथ कंपनी ने की ये 5 बड़ी घोषणाएं https://www.91mobiles.com/hindi/top-announcement-in-apple-event-iphone-11-iphone-11-pro-and-iphone-11-pro-max-and-ipad/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-announcement-in-apple-event-iphone-11-iphone-11-pro-and-iphone-11-pro-max-and-ipad/#respond Wed, 11 Sep 2019 05:14:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35553 कंपनी ने आईफोन की नई सीरीज के दमदा स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया है।

The post एप्पल iPhone 11 सीरीज के साथ कंपनी ने की ये 5 बड़ी घोषणाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल ने इस साल अपने सबसे बड़े इवेंट का आयोजन किया, जिसमें नए iPhone के साथ ही कई प्रोडक्ट्स को पेश किया है। इसमें नए iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max के साथ ही Apple Watch Series 5, 7th-gen iPad और Apple TV+ व Apple Arcade सब्सक्रिप्शन सर्विस शामिल है।

कंपनी ने इस बड़े टेक इवेंट में नए आईफोन्स को लॉन्च करने के अलावा और नए आईपैड, ऐपल टीवी प्लस और एप्पल वॉच सीरीज 5 को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। आइए जानते हैं 10 सितंबर को क्यूपर्टिनो स्थित एप्पल हेडक्वॉर्टर में हुए इस इवेंट की 5 बड़ी बातों के बारे में।

Apple iPhone’s

कंपनी ने इस इवेंट के दौरान अपनी नई iPhone 11 सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को पेश किया। इसके साथ ही कंपनी ने तीनों ही फोन की भारतीय कीमत की जानकारी भी दे दी। भारतीय बाजार में Apple iPhone 11 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। वहीं Apple iPhone 11 Pro के लिए आपको 99,990 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, iPhone 11 Pro max की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपए है।
apple-iphone-11-series-launched-price-specifications-and-features
इसके अलावा तीनों ही फोन को कंपनी ने नए A13 Bionic चिपसेट, बेहतर कैमरा व हार्डवेयर के साथ पेश किया है। साथ ही iPhone 11 Pro में व 11 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर भी है। इसके अलावा स्टैंडर्ड वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है।

डिसप्ले की बात करें तो iPhone 11 में 6.1-इंच, iPhone 11 Pro में 5.8-इंच और iPhone 11 Pro में 6.5-इंच डिसप्ले है। वहीं, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को 64GB, 256GB और 512GB मॉडल में पेश किया गया है। इसके अलावा iPhone 11 को 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

अगर बात करें फोन के कैमरा की तो iPhone 11 में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में सिंगल 12-मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है।

वहीं, iPhone 11 व 11 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें दो 12-मेगापिक्सल और एक टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहींं, दोनों में फ्रंट कैमरा 12-मेगापिक्सल का है।

Apple Watch Series 5

इवेंट के दौरान कंपनी ने अपनी एप्पल वॉच सीरीज 5 को पेश किया है। इसे कंपनी ने दो साइज- 44mm और 40mm में पेश किया है जो कि ceramic और sapphire crystal बैक फिनिश के साथ आती है। वहीं दोनों वॉच साइज की थिकनेस 10.7mm है। वॉच सीरीज 5 को कंपनी ने नए 64-बिट डुअल-कोर S5 प्रोसेसर के साथ पेश किया है जो कि S3 प्रोसेसर से दो गुना ज्यादा फास्ट है।
apple-watch-5-new
44mm डिसप्ले में रेजोल्यूशन 368×448 पिक्सल है। वहीं, 40mm डिसप्ले का रेजोल्यूशन 324×394 पिक्सल है। Apple Watch Series 5 में यूजर्स को इलेक्ट्रिक हार्ट रेट सेंसर, बिल्ट इन-कंपस और इमरजेंसी कॉलिंग जैसे फीचर मिलेंगे। Apple Watch Series 5 (GPS) की शुरुआती कीमत 40,900 रुपए है। वहीं, Watch Series 5 (GPS + Cellular) की शुरुआती कीमत 49,900 रुपए है।

7th generation iPad

एप्पल ने अपने नए 7th-generation iPad को भी इस इवेंट के दौरान पेश किया है। इस नए iPad को कंपनी ने सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ 32जीबी व 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। टैबलेट (वाई-फाई मॉडल) की शुरुआती कीमत 29,900 रुपए है। वहीं, वाई-फाई सैल्यूलर मॉडल की 40,990 रुपए है। नए आईपैड में 10.2-इंच Retina डिसप्ले दी गई है। साथ ही यह iPadOS पर रन करता है और A10 Fusion चिपसेट पर काम करेगा।
image-21
Apple TV+

कंपनी ने नए आईफोन और आईपैड के साथ ही Apple TV+ की भी घोषणा की। इसे 100 देशों में 1 नंवबर से रोलआउट करना शुरू किया जाएगा, जिसमें भारत भी शामिल है। Apple TV+ की कीमत 99 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कंपनी ने घोषणा की कि जो ग्राहक नए Apple iPhone, iPad और Mac खरीदेंगे उन्हें एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
image-22
Apple Arcade

Apple Arcade गेमिंग सर्विस को इस साल मार्च में पेश किया गया था, जिसमें 100 से ज्यादा गेम शामिल हैं। वहीं, अब इस सर्विस को iOS 13 के लिए पेश कर दिया गया है, जिसकी घोषणा इवेंट के दौरान की गई थी। इस गेमिंग सर्विस का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को 99 रुपए प्रति माह देना होगा। सर्विस 19 सितंबर से 150 देशों में शुरू हो जाएगी। इस सर्विस के अंदर आने वाले गेम्स को iPhone, iPad, Mac और Apple TV पर खेला जा सकता है।
apple-arcade

The post एप्पल iPhone 11 सीरीज के साथ कंपनी ने की ये 5 बड़ी घोषणाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-announcement-in-apple-event-iphone-11-iphone-11-pro-and-iphone-11-pro-max-and-ipad/feed/ 0