Apple iPhone 14 Pro Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:15:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 स्मार्टफोन से क्लिक करें DSLR जैसी फोटो, ये हैं जबरदस्त कैमरा क्वालिटी वाले बेस्ट फोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-smartphones-2023-with-great-camera-quality/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-smartphones-2023-with-great-camera-quality/#respond Wed, 15 Mar 2023 09:25:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101104 जबरदस्त कैमरा क्वालिटी वाले बेस्ट स्मार्टफोन : Samsung Galaxy S23 Ultra 5G, Apple iPhone 14 Pro Max, Google Pixel 7 Pro 5G, Apple iPhone 13 Pro Max, vivo X80 Pro 5G

The post स्मार्टफोन से क्लिक करें DSLR जैसी फोटो, ये हैं जबरदस्त कैमरा क्वालिटी वाले बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी आप नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए शोरूम में जाते हैं तो सबसे पहले आप फोन के कैमरा को परखते हैं। यहीं कारण है कि स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां भी अब फोन के कैमरे पर काफी रिसर्च कर रहे हैं। इसके साथ ही कंपनियां अपने प्रीमियम स्मार्टफोन में DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी ऑफर कर रहे हैं। इन स्मार्टफोन में दिए कैमरा सेटअप से यूजर्स शानदार क्वालिटी के फोटोशूट और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसे ही दमदार कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको साथ बेस्ट कैमरा क्वालिटी वाले स्मार्टफोन की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

शानदार कैमरा क्वालिटी वाले बेस्ट फोन

  • Samsung Galaxy S23 Ultra 5G
  • Apple iPhone 14 Pro Max
  • Google Pixel 7 Pro 5G
  • vivo X80 Pro 5G
  • Apple iPhone 13 Pro Max

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G

यह सैमसंग का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन में 200MP का का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है, जो DSLR जैसी इमेज क्लिक करता है। सैमसंग के इस फोन से दिन, रात हो या फिर मूविंग ऑब्जेक्ट सभी की शानदार क्वालिटी वाले फोटो क्लिक किए जा सकते हैं। प्राइमरी कैमरा के साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 10MP पेरिस्कोप लेंस और 10MP का टेलीफोटो शूटर लेंस दिया है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में कंपनी ने 12MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया है।

Samsung Galaxy S23 galaxy S23 plus and galaxy S23 Ultra Price Leak before 1 february launch

इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 120 रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें।

Apple iPhone 14 Pro Max

Apple अपने सबसे प्रीमियम iPhone 14 Pro Max के साथ मोबाइल फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले गया है। इस फोन में कंपनी ने नया 48MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है, जिसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12MP 3X टेलीफोटो लेंस का सपोर्ट दिया है। iPhone 14 Pro Max में ऐप्पल ने बड़ा इमेज सेंसर दिया है, जिसका मतलब है कि यह सेंसर दिन के साथ साथ लो-लाइटिंग में भी शानदार फोटोज क्लिक करता है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 12 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Apple iPhone 14 Pro And iPhone 14 Pro Max Launched

iPhone 14 Pro Max में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन Apple A16 Bionic प्रोसेसर पर रन करता है। ऐप्पल के इस डिवाइस में 4323 mAh की बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें लाइटनिंग पोर्ट भी दिया गया है।

Apple iPhone 14 Pro Max की डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें।

Google Pixel 7 Pro 5G

गूगल का फ्लैगशिप पिक्सल स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में काफी लंबे अंतराल के बाद लॉन्च किया गया है। Google’s Pixel 7 Pro स्मार्टफोन के जरिए कंपनी ने कैमरा क्वालिटी में कई स्टेंडर्ड तय किए हैं। इस फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 50MP का है, जिसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 48MP का टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया गया है। Pixel 7 Pro स्मार्टफोन अलग अलग सिनारियो और फोकल लेंथ पर दमदार फोटो क्लिक करता है। इस फोन से क्लिक की गई फोटो कई डिटेल, वाइड डायनेमिक रेंज मिलती है।

google-pixel-7-pro-pixel-7-india-launch

Google Pixel 7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz है। इसके साथ यह फोन इन-हाउस Google Tensor G2 प्रोसेसर के साथ आता है। गूगल के इस फोन में 5000 mAh की बैटरी, फास्ट चार्जिंग और USB टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Google Pixel 7 Pro 5G की डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें।

vivo X80 Pro 5G

Vivo X80 Pro मार्केट में उपलब्ध बेस्ट कैमरा क्वालिटी वाले स्मार्टफोन में एक बेहतर विकल्प है। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Samsung GNV प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस और 5X जूम सपोर्ट वाला पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में फोटोग्राफी के लिए वीवो ने ZEISS के साथ पार्टनशिप की है। इस फोन में सिनेमेटिक वीडियो बुके फीचर भी दिया गया है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए फोन में खास Vivo V1+ चिप दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।

vivo-x80-pro-camera

Vivo X80 Pro स्मार्टफोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन Snpadragon Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में WQHD+ 120Hz E5 AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है।

vivo X80 Pro 5G की डिटेल के लिए यहां क्लिक करें।

Apple iPhone 13 Pro Max

Apple का एक और डिवाइस iPhone 13 Pro Max हमारी इस लिस्ट में शामिल है। iPhone 13 Pro Max भी शानदार कैमरा क्वालिटी ऑफर करता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 12MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 12MP का वाइड और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। ऐप्पल के इस मॉडल में दिए इमेज सेंसर दिन हो या रात शानदार इमेज क्लिक करने की क्षमता रखते हैं। iPhone 13 लाइनप के साथ कंपनी ने नया सिनेमेटिक वीडियो मोड के साथ-साथ यूजर्स को फोटोग्राफी का बेहतर मजा देने के लिए फोटोग्राफिक स्टायल फीचर एड किए हैं।

lady-ordered-apple-iphone-13-pro-max-worth-2031-usd-but-got-hand-sanitizer

iPhone 13 Pro Max की खूबियों की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही यह फोन Apple A15 Bionic चिपसेट पर रन करता है। फोन में 4352 mAh की बैटरी, फास्ट चार्ज और लाइटनिंग पोर्ट दिया गया है।

Apple iPhone 13 Pro Max की डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें।

The post स्मार्टफोन से क्लिक करें DSLR जैसी फोटो, ये हैं जबरदस्त कैमरा क्वालिटी वाले बेस्ट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-smartphones-2023-with-great-camera-quality/feed/ 0
iPhone 14 Pro Max vs Galaxy S22 Ultra : सैमसंग और ऐप्पल में से किसका महंगा फोन खरीदने में है समझदारी https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-14-pro-max-vs-samsung-galaxy-s22-ultra-which-is-the-best/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-14-pro-max-vs-samsung-galaxy-s22-ultra-which-is-the-best/#respond Sat, 10 Sep 2022 04:30:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87855 iPhone 14 Pro Max को ऐप्पल ने लेटेस्ट A16 Bionic SoC के साथ पेश किया है। वहीं Samsung Galaxy S22 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है।

The post iPhone 14 Pro Max vs Galaxy S22 Ultra : सैमसंग और ऐप्पल में से किसका महंगा फोन खरीदने में है समझदारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iPhone 14 लाइनअप भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गई हैं। इस साल कंपनी ने iPhone Mini को बंद करते हुए चार मॉडल – iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च किया है। ऐप्पल के सबसे प्रीमियम iPhone 14 Pro Max की मार्केट में सीधी टक्कर सैमसंग के सबसे Galaxy S22 Ultra से होनी है, जिसे इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। सैमसंग और ऐप्पल के ये दोनों स्मार्टफोन बड़ी डिस्प्ले और टॉप लाइन स्पेक्स के साथ आते हैं। दोनों फोन में 120Hz डिस्प्ले, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं।

यहां हम आपको लेटेस्ट iPhone 14 Pro Max और Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे, ताकि आप इन दोनों में से अपने लिए बेस्ट स्मार्टफ़ोन चुन सकें।

iPhone 14 Pro Max vs Galaxy S22 Ultra : कीमत

iPhone 14 Pro Max को भारत में 1,39,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। वहीं Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन को भारत में 1,09,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया गया है।

iphone-14-pro-price

iPhone 14 Pro Max vs Galaxy S22 Ultra : स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 14 Pro Max और Galaxy S22 Ultra फोन में 120Hz रिफ़्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। iPhone 14 Pro Max में 6.7-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही सैमसंग के Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में 6.8-इंच का Edge QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। दोनों फ़ोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। हालाँकि आईफ़ोन के नए मॉडल अमेरिका में सिर्फ़ eSIM सपोर्ट के साथ आता है।

iphone 14 pro max have 14 features best camera new look know more specifications sale image gallery

प्रोसेसर की बात करें तो iPhone 14 Pro Max को ऐप्पल ने लेटेस्ट A16 Bionic SoC के साथ पेश किया है जो कंपनी का सबसे पावरफुल प्रोसेसर है। कंपनी ने फिलहाल रैम की जानकारी नहीं दी है। यह फोन 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। Samsung के फ्लैगशिप फोन की बात करें तो यह Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ आता है। सैमसंग का यह फोन भारत में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल के साथ आता है।

samsung-galaxy-s22-ultra-camera

iPhone 14 Pro Max vs Galaxy S22 Ultra : कैमरा

कैमरा की बात करें तो iPhone 14 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा के साथ 12MP टेलीफ़ोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फ़ोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इस फ़ोन में सेल्फ़ी के लिए 12MP का सेंसर दिया गया है।

200MP camera sensor will be available in Samsung Galaxy S23 series

Samsung Galaxy S22 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सैमसंग का प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जिसकेसाथ 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल, 10MP टेलीफोटो कैमरा (3X ऑप्टिकल जूम) और 10MP का एक और टेलीफोटो कैमरा लेंस जो 10X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन में सेल्फी के लिए 40MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 14 Pro and iPhone Pro Max सबसे प्रीमियम फीचर्स और नए डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, डिटेल में जानें सबकुछ

Apple अपने फोन की बैटरी कैपेसिटी को लेकर जानकारी शेयर नहीं करता है। सिक्योरिटी की बात करें तो iPhone 14 Pro Max में बायोमैटरिक अथॉनटिकेशन के लिए Face ID दी गई है। वहीं Samsung Galaxy S22 Ultra में 5,000mAh की बैटरी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक मिलता है। इसके साथ ही सैमसंग के इस प्रीमियम फोन में S Pen का सपोर्ट भी मिलता है।

The post iPhone 14 Pro Max vs Galaxy S22 Ultra : सैमसंग और ऐप्पल में से किसका महंगा फोन खरीदने में है समझदारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-14-pro-max-vs-samsung-galaxy-s22-ultra-which-is-the-best/feed/ 0
Photos: नए 5G iPhone की 14 खूबियां फोन को बनाती हैं खास, फीचर्स चाहिए तो रेट करना होगा इग्नोर https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-pro-max-have-14-features-best-camera-new-look-know-more-specifications-sale-india-price-image-gallery/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-pro-max-have-14-features-best-camera-new-look-know-more-specifications-sale-india-price-image-gallery/#respond Wed, 07 Sep 2022 19:37:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87671 Apple iPhone 14 सीरीज को कंपनी ने notch-less design के साथ पेश किया है।

The post Photos: नए 5G iPhone की 14 खूबियां फोन को बनाती हैं खास, फीचर्स चाहिए तो रेट करना होगा इग्नोर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple iPhone 14 Series Launch: Apple ने आखिरकार अपनी iPhone 14 Series को टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत चार स्मार्टफोन- iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को पेश किया गया है। वहीं, नए iPhone को पिछले साल आए आईफोन 13 सीरीज के अपग्रेड वर्जन के तौर पर नए व शानदार फीचर्स के साथ लाए गए हैं। इसके अलावा New iPhone 14 Series में कंपनी ने लेटेस्ट A16 बायोनिक चिपसेट, 5जी कनेक्टिविटी (5G Connectivity) और iOS 16 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसलिए यह फोन्स और भी खास बन जाते हैं। अगर आप भी इन फोन्स में से सबसे बड़े वेरिएंट यानी iPhone 14 Pro Max को लेने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इस सीरीज के (Best iPhone) आईफोन 14 प्रो मैक्स के टॉप फीचर्स और कुछ ऐसे हिडन फीचर्स की जानकारी देने वाला हैं, जिसे जानकर आप शायद इस फोन को खरीदने से खुदको रोक नहीं पाएंगे।

Apple iPhone 14 Pro Max के 14 शानदार फीचर्स

apple-iphone-14-pro-max

  1. New design
  2. Always-on display
  3. Dynamic Island notifications
  4. A16 processor
  5. Display
  6. E-sim
  7. Camera
  8. Emergency SOS via satellite
  9. All Day Battery Life
  10. 4K Cinematic Mode
  11. Crash Detection
  12. Colour Option
  13. Price
  14. Sale

New design

iphone-14-pro

आईफोन 14 प्रो मैक्स को कंपनी ने एक नए फ्रंट डिज़ाइन के साथ पेश किया है, जिसमें एक पिल शेप नॉच है। वहीं, डिवाइस की स्क्रीन के पीछे अन्य सेंसर मौजूद हैं। ऐसा लग रहा है कि कंपनी के डिजाइन का उद्देश्य बड़ी स्क्रीन स्पेस और बेहतर मल्टीमीडिया अनुभव प्रदान करना है। नॉच का पिल साइज डिजाइन केवल प्रो और प्रो मैक्स मॉडल में ही देखने को मिलेगा। यानी अब तक लॉन्च हुए iPhone से इसका डिजाइन बिल्कुल अलग है।

Always-on display

iphone 14 india launch price features sale apple offer

कंपनी ने अब तक आईफोन के सभी प्रो मैक्स मॉडल की तरह आगामी आईफोन 14 प्रो मैक्स को भी एक बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया है। वहीं, खास बात है कि इस साल कंपनी ने अपने प्रो मैक्स मॉडल के साथ ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले की पेशकश की है। यह पहला मौका है जब हम iPhones को ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ देख रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में यह फीचर कई Android फोन पेश किया जा चुका है।

Dynamic Island notifications

iphone-14-pro-display

कंपनी ने इस फोन में फेस आईडी गैजेट दिया गया है, जिसे डायनामिक आइलैंड का नाम दिया गया है। कंपनी के अनुसार जब आप अपने iPhone 14 Pro max में कोई भी अलर्ट प्राप्त करेंगे तो आपको सूचित करने के लिए यह एक्सपेंड करेगा। यह अपने आप में काफी खास फीचर है जो कि पहली बार किसी एप्पल आईफोन मॉडल में देखने को मिल रहा है।

A16 processor

iPhone 14 pro chip

iPhone 14 Pro Max को कंपनी के लेटेस्ट A16 बायोनिक चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 16 बिलियन ट्रांसिसटर्स लगे हैं और इसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। वहीं, यह चिपसेट 6 कोर CPU का उपयोग करता है, जिसमें दो उच्च-प्रदर्शन कोर शामिल हैं। यह कथित तौर पर 20 प्रतिशत कम बिजली और चार दक्षता कोर की खपत करते हैं। इसके अलावा Apple का दावा है कि प्रतियोगी चिप्स की शक्ति का 1/3 उपयोग किया जाता है।

Display

apple-iphone-14-pro-max-display

प्रो मैक्स में 6.7 इंच की स्क्रीन दी गई है। वहीं, फोन के पैनल 1600 एनआईटी की पीक ब्राइटनेस का समर्थन करते हैं – कुछ वीडियो पर 2,000 एनआईटी और डॉल्बी विजन, एचडीआर 10 और एचएलजी के साथ एचडीआर का सपोर्ट भी मिलता है।

E-sim

what-is-esim-how-to-activate

ई-सिम को प्रमोट करने के लिए आईफोन 14 सीरीज के सभी फोन के साथ ही आईफोन 14 प्रो मैक्स में भी सिम ट्रे की छुट्टी कर दी गई है। यानी अब नए आईफोन में सिम ट्रे न होकर E-Sim काम करेगी। लेकिन अगर आप भारतीय ग्राहक हैं तो घबराइए मत ऐसा सिर्फ यूएस मॉडल्स के साथ हुआ है।

Camera

iphone 14 Pro

एप्पल ने आईफोन 14 प्रो मैक्स के साथ कैमरा सेंसर में बड़ा बदलाव किया है। इस मॉडल में ग्राहकों को 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा जो आईफोन में अब तक का सबसे बड़ा कैमरा है। साथ में 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें आईफोन 13 प्रो की तुलना में लो लाइट की फोटो के लिए दो गुना इम्प्रूवमेंट दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसके कैमरे में मिलने वाले फीचर्स अब तक किसी भी दूसरे फोन में उपलब्ध नहीं है।

Emergency SOS via satellite

iphone-14-sos

एप्पल ने आईफोन 14 सीरीज में सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए इमरजेंसी SOS की सुविधा दी है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन 14 प्रो मैक्स भी इस फीचर को सपोर्ट करते हैं। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ये फीचर भारत में भी काम करेंगे या फिर इस फीचर के लिए एप्पल को परमिशन लेनी होगी।

All Day Battery Life

iPhone 14 Pro

बैटरी को लेकर हमेशा आईफोन निराश करते हैं। लेकिन, कंपनी ने दावा किया है कि आईफोन प्रो मैक्स के साथ ग्राहकों को पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने बैटरी एमएएच को लेकर हमेशा की तरह कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन, कंपनी के बैटरी लाइफ को लेकर दावे से कुछ ग्राहकों को खुशी मिल सकती है।

4K Cinematic Mode

iphone-14-pro

कंपनी ने बेहतर फोटोग्राफी के लिए अपने फोन में 4K Cinematic Mode दिया है जो कि कैमरा ऐप में एक मोड के रूप में ये उपलब्ध है, सिनेमैटिक मोड फोटोज के लिए पोर्ट्रेट मोड के समान आपको वीडियो पर क्षेत्र की गहराई का एक आयाम (dimension of depth of field) देता है।

Crash Detection

iphone-14

इसके अलावा इसमें ऐपल वॉच सीरीज 8 की तरह क्रैश डिटेक्शन फीचर दिया गया है, जो कार एक्सीडेंट की सूरत में इमरजेंसी सेवाओं को सूचित कर सकता है। यह काफी काम का फीचर लग रहा है। वहीं, भविष्य में इस फीचर को लेकर और भी इंप्रूवमेंट कंपनी की ओर से किए जा सकते हैं।

Colour Option

iphone-14-colour

iPhone 14 Pro Max को कंपनी ने नए कलर वेरिएंट के साथ पेश किया है। यह नया आईफोन space black, silver, gold और deep purple कलर में लाया है। आईफोन 14 प्रो मैक्स का डीप पर्पल रंग में काफी स्टाइलिश लग रहा है। यह चारों कलर कंपनी ने पहली बार किसी आईफोन के लिए दिए हैं।

Price

apple-iphone-14-pro-max-price

आईफोन 14 प्रो मैक्स को चार स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इस डिवाइस के 128GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत Rs 1,69,900 और 1TB वेरिएंट की कीमत Rs 1,89,900 है।

Sale

iphone-14-pro-max

इस हैंडसेट को pre-order के लिए 9 सितंबर को पेश किया जाएगा। वहीं, इसकी सेल 13 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, कंपनी ने इंडियन कीमत और सेल की घोषणा भी कर दी है। India के साथ ही Australia, Canada, China, France, Germany, Italy, Japan, Saudi Arabia, Singapore, Spain, Thailand, the UAE, the UK, US और 30 देशों में फोन की सेल September 16 को होगी।

The post Photos: नए 5G iPhone की 14 खूबियां फोन को बनाती हैं खास, फीचर्स चाहिए तो रेट करना होगा इग्नोर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-pro-max-have-14-features-best-camera-new-look-know-more-specifications-sale-india-price-image-gallery/feed/ 0
Apple iPhone 14 Pro and iPhone Pro Max सबसे प्रीमियम फीचर्स और नए डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, डिटेल में जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-14-pro-and-pro-max-launched-check-price-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-14-pro-and-pro-max-launched-check-price-and-features/#respond Wed, 07 Sep 2022 18:20:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87687 Apple iPhone 14 Pro and Pro Max launched : Apple ने चार नए मॉडल iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए हैं।

The post Apple iPhone 14 Pro and iPhone Pro Max सबसे प्रीमियम फीचर्स और नए डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, डिटेल में जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple iPhone 14 Pro and Pro Max launched : Apple ने आखिरकार लेटेस्ट iPhone 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चार नए मॉडल iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए हैं। ये सभी मॉडल पिछले साल लॉन्च किए गए iPhone 13 लाइनअप के सक्सेसर हैं। हालांकि इस साल कंपनी ने अपकमिंग लाइनअप में बदलाव करते हुए iPhone Mini को आखिरकार बंद कर दिया है। इसकी जगह कंपनी ने नया iPhone 14 Plus मॉडल लॉन्च किया है जो 6.7-इंच के साथ पेश किया गया है। यह मॉडल उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो बड़ी डिस्प्ले वाला iPhone ख़रीदना तो चाहते हैं लेकिन Pro Max मॉडल नहीं ख़रीदना चाहते हैं। 

iPhone 14 और iPhone 14 Plus के बारे में तो हम आपको बता चुके हैं। यहां हम आपको iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। कंपनी ने प्रो मॉडल्स को शानदार कैमरा इंप्रूवमेंट्स और कई सारे बदलावों के साथ पेश किया गया है। iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max को ऐप्पल के लेटेस्ट A16 SoC के साथ पेश किया है। यहां हम आपको इन दोनों मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। 

iphone-14-pro

Apple iPhone 14 Pro और iPhone Pro Max : फीचर्स

डिस्प्ले

iphone-14-pro-display

सबसे पहले बात करते हैं ऐप्पल के सबसे प्रीमिमय मॉडल्स के डिस्प्ले की बात करें तो Apple iPhone 14 Pro में  6.1 इंच और iPhone Pro Max में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये डिस्प्ले 1600 निट्स से 2000 निट्स की ब्राइटनेस ऑफर करते हैं। ऐप्पल का दावा है कि दूसरा कोई भी स्मार्टफोन इतनी ब्राइटनेस ऑफर नहीं करते हैं। इसके साथ ही कंपनी प्रो मॉडल में नॉच छोड़ कर वाइड पिल शेप पंच होल कटाउट दिया है, जो कई सारे यूजर इंटरफेस फीचर्स के साथ दिलचस्प ग्राफिक्स के साथ आता है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने प्रो मॉडल्स में पहली बार ऑलवेज ऑन डिस्प्ले दी है।

नया प्रोसेसर

iPhone 14 pro chip

दोनों ही iPhones 14 Pro और iPhones 14 Pro Max में कंपनी ने लेटेस्ट A16 Bionic प्रोसेसर दिया है। इस प्रोसेसर के लेकर कंपनी का दावा है कि यह iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी लाइफ को बेहतर करता है। ऐप्पल का यह प्रोसेसर 4-नैनोमीटर आर्कटेक्चर पर बना हुआ है। Apple का दावा है कि लेटेस्ट A16 Bionic प्रोसेसर एंड्रॉयड स्मार्टफोन के सबसे फास्ट प्रोसेसर के कई गुना आगे का है।

कमाल का है कैमरा

Apple iPhone 14 Pro और iPhone Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है। ऐप्पल ने प्रो मॉडल में क्वाड पिक्सल सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन में दिए जाने वाले पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी का रिनेम फ़ीचर है। हालांकि ProRAW का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स बिना पिक्सल बाइनिंग के भी इमेज कैप्चर कर सकते हैं।

Apple iPhone 14 Pro And iPhone 14 Pro Max Launched

प्राइमरी कैमरा के साथ प्रो मॉडल्स में 12MP का टेलीफ़ोटो सेंसर, और 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। अल्ट्रा वाइड सेंसर से मैक्रो फ़ोटोग्राफ़ी भी की जा सकती है। इसके साथ ही दोनों फ़ोन में नया फोटोनिक इंजन भी दिया है जो लो लाइट में बेहतर इमेज क्लिक करता है। इसके साथ ही इन दोनों फ़ोन में एक्शन और सिनेमैटिक मोड़ भी दिए गए हैं जो 4K रेजलूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं। फ़्रंट कैमरा की बात करें तो यहां भी नया 12MP का कैमरा दिया गया है।

कीमत

Apple iPhone 14 Pro And iPhone 14 Pro Max Launched

क़ीमत की बात करें तो iPhone 14 Pro का बेस मॉडल भारत में 128GB स्टोरेज के साथ 1,29,900 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 256GB स्टोरेज को 1,39,900 रुपये, 512 GB स्टोरेज मॉडल को 1,59,900 रुपये और 1TB स्टोरेज मॉडल को 1,79,900 रुपये में पेश किया गया है। इसके साथ ही iPhone 14 Pro Max का 128GB स्टोरेज मॉडल को 1,39,900 रुपये, 256GB स्टोरेज मॉडल को 1,49,900 रुपये,512GB स्टोरेज को 1,69,900 रुपये और 1TB वेरिएंट को 1,89,900 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iPhone 14 हुआ लॉन्च, स्टाईलिश लुक और एडवांस फीचर्स के साथ है पूरा पावर हाउस!

Apple के लेटेस्ट मॉडल की प्री बुकिंग 9 सितंबर से शुरू होगी। प्रो मॉडल की सेल 16 सितंबर से शुरु होगी। वहीं रेगुलर और प्लस मॉडल के प्री ऑर्डर 16 सितंबर और सेल 7 अक्टूबर से शुरू होगी। iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max मॉडल चार कलर ऑप्शन – डीप पर्पल, गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक में पेश किया गया है।

The post Apple iPhone 14 Pro and iPhone Pro Max सबसे प्रीमियम फीचर्स और नए डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, डिटेल में जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-14-pro-and-pro-max-launched-check-price-and-features/feed/ 0
iPhone 14 लॉन्च से लेकर, प्राइस, फीचर्स और मॉडल तक जानें फुुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-launch-date-price-specifications-features-os-and-detail/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-launch-date-price-specifications-features-os-and-detail/#respond Mon, 05 Sep 2022 10:21:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84338 iPhone 14 के सभी मॉडल 23 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। परंतु इस लीक के कुछ दिन बाद ही दूसरी जानकारी आई और कहा गया कि नए आईफोन सीरीज भले ही 13 सितंबर को लॉन्च हों

The post iPhone 14 लॉन्च से लेकर, प्राइस, फीचर्स और मॉडल तक जानें फुुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

7 सितंबर को Apple iPhone 4 सीरीज को लॉन्च किया जाना है। कंपनी एक बड़े इवेंट के दौरान इससे पर्दा उठाने वाली है। ऐसे में इस फोन के लॉन्च से पहले आपके मन में भी कई तरह के सावाल आ रहे होंगे कि जैसे कैसा होगा इस बार का आईफोन? क्या इस बार भी मिलेंगे दमदार स्पेसिफिकेशन? कैमरे की क्वालिटी कैसी होगी आदि और सबसे खास की 2022 में लॉन्च होने वाला आईफोन कितना महंगा होगा? तो दोस्तों आपके इन्हीं सवालों का जवाब आज हमने अपने इस आर्टिकल में देने की कोशिश की है। हालांकि एक बात बता दूं कि इस बार कंपनी आपको सरप्राइज करने वाली है।

कंटेंट टेबल

  • iPhone 14 लॉन्च डेट
  • iPhone 14 सीरीज के सभी मॉडल
  • iPhone 14 का इंडिया प्राइस
  • iPhone 14 का डिजाइन
  • iPhone 14 के स्पेसिफिकेशन
    डिसप्ले
    कैमरा
    कनेक्टिविटी
    प्रोसेसर
    सॉफ्टवेयर

iPhone 14 लॉन्च डेट

पिछले कई सालों से Apple, iPhone सीरीज को सितंबर में लॉन्च करता आया है और इस बार भी कुछ ऐसा ही है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से तारीख की घोषणा कर दी है और यह फोन 7 सितंबर को वैश्विक तौर पर रीलीज हो रहा है। iPhone 14 वहीं सितंबर के दूसरे सप्ताह या तीसरे सप्ताह से सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि ग्लोबल के साथ इंडिया में भी उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: Red Magic 7S और Red Magic 7S Pro तगड़े गेमिंग फोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

Apple iPhone 14 Series with punch-hole display design 48MP triple camera pro max model
91Mobiles Hindi Apple iPhone

वहीं एक टिप्सर ने इस फोन के सेल डेट की भी जानकारी दी थी जिसमें कहा गया था कि iPhone 14 के सभी मॉडल 23 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। परंतु इस लीक के कुछ दिन बाद ही दूसरी जानकारी आई और कहा गया कि नए आईफोन सीरीज भले ही 13 सितंबर को लॉन्च हों लेकिन सेल डेट आगे शिफ्ट हो सकता है। Nikkei Asia द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था है कि चीन में लॉक डाउन की वजह से आईफोन के प्रोडक्शन में देरी हो रही है ऐसे में इन फोंस को सेल के लिए आने में थोड़ा समय लग सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि बाकी मॉडल सेल पर आ भी जाएं लेकिन iPhone 14 Pro Max का सेल शुरू होने में समय लगेगा। परंतु हाल में खबर आई है कि कंपनी अब चीन में नहीं भारत में आईफोन 14 का निर्माण करेगी ऐसे में हो सकता है कि नए फोन के सेल में थोड़ा समय लग जाए।

iPhone 14 सीरीज के सभी मॉडल

पिछली बार कंपनी ने iPhone 13 सीरीज में चार मॉडल पेश किए थे जिसमें iPhone 13 के साथ iPhone 13 मिनी, iPhone 13 प्रो और iPhone 13 प्रो मैक्स था। परंतु प्राप्त जानकारी के अनुसार iPhone 13 मिनी का सेल बहुत अच्छा नहीं रहा। इस कारण कंपनी ने इस साल उसे हटाने का मन बना लिया है। ऐसे में iPhone 14 के आपको iPhone 14 Plus या Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max देखने को मिल सकता है। खबर यह भी है कि पिछले मॉडल के मुकाबले इस बार नए आईफोन में आपको काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M13 5G जैसे ही सस्ते है सैमसंग के ये 5जी मोबाइल, देखते ही करेगा खरीदने का मन

iPhone 14 का इंडिया प्राइस (price in India)

अब तक आप यही कहते थे कि आईफोन महंगा है। परंतु इस बार जो रिपोर्ट आ रहे हैं उसके आधार पर यही कहा जा सकता है कि आप कहेंगे iPhone 14 बहुत महंगा है। इसके पीछे दो कारण है। पहला कि इस बार कंपनी अपने मिनी वर्जन को हटा रही है। ऐसे में बेस मॉडल का प्राइस ही ज्यादा होगा। वहीं डॉलर का प्राइस बढ़ जाने की वजह से भी फोन के प्राइस में काफी ज्यादा अंतर आने वाले हैं। लिक्स के माध्यम से जो खबर आए हैं उसके अनुसार इस बार कीमत में 10,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। जहां iPhone 13 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये थी। वहीं इस बार iPhone 14 का इंडिया प्राइस 89,900 रुपये हो सकता है जबकि iPhone 14 Max के कंपनी Rs 99,900 रुपये में पेश कर सकती है। iPhone 14 Pro की कीमत 1,29,900 और iPhone 14 Pro Max 1,39,900 रुपये में उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: 200MP कैमरे वाला Motorola Edge 30 Ultra से क्लिक फोटो आई सामने, जल्द होगा लॉन्च

iPhone 14 डिजाइन

iPhone 14 के डिजाइन की बात करें तो हर बार लोगों को लगता है कि कंपनी इस बार बड़ा बदलाव करेगी लेकिन ऐसा होता नहीं है। छोटे मोटे डिजाइन चेंज के साथ कंपनी इसे पेश करती है। इस बार भी आपको ज्यादा कुछ अंतर नहीं मिलेगा। खास कर बेस मॉडल में तो लगभग वही डिजाइन दोहराया जाएगा। आईफोन 14 को कंपनी बॉक्स डिजाइन में पेश कर सकती है जिसमें ऐज बिल्कुल सपाट दिखाई देगा। बड़े मॉडल में एक दो बदलाव आ सकता है खास कर डिसप्ले को लेकर इस बार कुछ नया देखने की उम्मीद है।

iPhone 14 के स्पेसिफिकेशन

डिसप्ले: iPhone 14 के सभी मॉडल में आपको इस बार OLED डिसप्ले देखने को मिल सकता है जैसा कि हमने आईफोन 12 और आईफोन 13 में देखा था। हालांकि इस बार कहा जा रहा है कि कंपनी iPhone 14 और iPhone Plus या Max मॉडल में भी ProMotion डिसप्ले का उपयोग कर सकती है। इसके साथ ही आरंभिक मॉडल में भी आपको हाई रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।

Apple most premium iPhone 14 Pro Max Video leaked ahead of launch
Photo – Unbox Therapy

रही बात स्क्रीन साइज की तो आपको iPhone 14 और iPhone 14 Plus या Max मैक्स मॉडल में 6.1-इंच की LTPS OLED डिसप्ले 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। आपके वेरियेबल रिर्फेश रेट और ऑलवेज ऑन डिसप्ले जैसे फीचर्स की कमी शायद दिख सकती है। वहीं बड़े मॉडल iPhone 14 Pro और Pro Max में कंपनी 6.7-इंच की LTPO OLED डिसप्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश कर सकती हैै।

कैमरा: आईफोन में भले ही कैमरा नंबर कम हो लेकिन क्वालिटी जबरदस्त की होती है और कंपनी एक बेंच मार्क सेट कर देती है। नए सीरीज में कैमरे पर नजर डालें तो आपको आरंभिक मॉडल में 12MP का डुअल कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 12MP का फ्रंट कैमरा होगा। हालांकि जो खबर आई है उसके अनुसार मेन कैमरे में आपको पुराने मॉडल की तुलना में कोई देखने को नहीं मिलेगा। वहीं टिप्सर Ming-Chi Kuo के अनुसार सेल्फी कैमरे का अपर्चर अपग्रेड होगा। कंपनी f/1.9 अपर्चर का उपयोग कर सकती है जो ऑटो फोकस फीचर के साथ होगा। पुराने मॉडल में f/2.2 का फिक्स्ड फोकस अपर्चर दिया गया था।

Apple most premium iPhone 14 Pro Max Video leaked ahead of launch
Photo : Unbox Therapy

हालांकि बड़े मॉडल में कैमरा काफी अपग्रेड होगा। इस बार कैप्सूल शेप का पंच होल आपको स्क्रीन के ऊपर देखने को मिलेगा। इस बार कैमरे के साथ Face ID dot projector दिया जा सकता है। वहीं Ross Young का कहना है कि कंपनी डिसप्ले में Face ID के लिए हार्डवेयर लगा सकती है जो कि नए डिजाइन के अनुसार डिसप्ले को छोटा रखने में मदद करेगा। रही बात iPhone 14 Pro और Pro Max के कैमरे की तो 48MP हाई रेजल्यूशन कैमरा दिया जा सकता है।

कनेक्टिविटी: हालांकि माना जा रहा था कि इस बार से एप्पल फोन में USB-C पोर्ट दिए जा सकते हैं लेकिन नए लिक्स में खुलासा है कि आईफोन 14 सीरीज के साथ ऐसा नहीं होने वाला है और कंपनी लाइटनिंग पोर्ट पर ही रहेगी। आईफोन iPhone 15 से इस पर कंपनी जा सकती है। क्योंकि यूरोपीय यूनियन ने इसे जरूरी कर दिया है।

Apple iPhone 14 Series with punch-hole display design 48MP triple camera pro max model

हां जिस चीज की चर्चा है। वह है Apple 14 सीरीज के सैटेलाइट कनेक्टिविटी satellite connectivity फीचर। यह फीचर आपातकाल के दौरान काफी कारगर होगी और यदि ऐसा होता है तो बिना सिम के आप शॉट मैसेजेज भेजने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही माना जा रहा है कि कंपनी इस बार से सिम स्लॉट ही हटा देगी। आपको सिर्फ e-SIM का ऑप्शन ही मिलेगा। वहीं नए आईफोन में Wi-Fi 6E मिलने वाली है। ये सारी जानकारी एप्पल एनालिस्ट Ming-Chi Kuo से आई है।

प्रोसेसर: प्रोसेसर के मामले में एप्पल यूजर्स को थोड़ी निराशा हो सकती है। खास कर वे यूजर्स जो बेस वेरिएंट लेने का प्लान कर रहे थे। नए iPhone 14 को लेकर जो जानकारी आई है उसके अनुसार कंपनी शुरुआत के दोनों मॉडल iPhone 14 और Plus या Max को पुराने प्रोसेसर A15 Bionic पर ही पेश कर सकती है जबकि A16 Bionic प्रोसेसर सिर्फ iPhone 14 Pro और Pro Max में देखने को मिलेगा। Ming-Chi Kuo का कहना है कि कंपनी ने पिछले प्रोसेसर की तुलना में इस बार ज्यादा बदलाव नहीं किया है। ऐसे में परफॉर्मेंस में ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिलेगा।

cheapest 5G iPhone SE 3 Apple A14 Bionic SoC Launch First Half 2022

हां इस बार आपको vapour chamber cooling system देखने को मिल सकता है। कंपनी इस पर काफी काम कर रही है। Ming-Chi Kuo का कहना है कि वेपर चैंबर कूलिंग वैसा ही काम करेगा जैसा कि एंड्रॉयड फोन में देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बार कूलिंग सिस्टम लाने के पीछे सबसे बड़ा कारण है 5जी कनेक्टिविटी। इसकी वजह से इंटरनेट काफी फास्ट हो गए हैं और आईफोन में भी हीटिंग जैसी समस्या देखने को मिल रही है। परंतु यहां भी बेस वेरियंट यूजर्स के लिए खबर अच्छी नहीं है। क्योंकि जो जानकारी है उसके अनुसार कंपनी सिर्फ iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में ही इसे पेश करेगी।

सॉफ्टवेयर: iPhone 14 के सभी मॉडल में आपको iOS 16 ओएस आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिलेगा। नए ओएस में सबसे बड़ा बदलाव इस बार लॉक स्क्रीन फीचर का है। कंपनी ने इस बार से लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन दिया है। अब आप फोन के लॉक स्क्रीन में फोटो, फॉन्ट स्टाइल और कैलेंडर, वेदर, डेट, टाइम जोन, अलार्म और बैटरी लेवन सहित दूसरे विजेट्स सेट कर पाएंगे। आप एक ही फोन में ढेर सारे लॉक स्क्रीन लगा सकते हैं। कुछ समय पहले ही कंपनी ने iOS 16 बीटा रिलीज किया था जिसमें फोन के फीचर्स को आप देख सकते हैं।

इसके साथ ही iOS 16 में आपको शेयर्ड फोटो लाइब्रेरी फीचर, फास्ट टाइपिंग के लिए डिटेक्शन कीबोर्ड, हेल्थ फीचर, ईमेल शेड्यूलिंग, मल्टी स्टॉप मैप, वीडियो में टेक्सट सपोर्ट और सफारी में ग्रुप टैब सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

कुल मिलाकर कहें तो iPhone 14 का अनुभव आपको मिला जुला होने वाला है। अच्छे फीचर्स पर कंपनी को शाबाशी मिलेगी तो पुराने फीचर्स पर लोग ट्रोल भी बहुत करने वाले हैं। परंतु जो भी है iPhone 14 का इंतजार तो जरूर रहेगा।

The post iPhone 14 लॉन्च से लेकर, प्राइस, फीचर्स और मॉडल तक जानें फुुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-14-launch-date-price-specifications-features-os-and-detail/feed/ 0
Apple iPhone 14 सीरीज इस दिन होंगे लॉन्च, साथ में होगी AirPods Pro 2 और तीन Apple Watch की एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/13-september-will-be-apple-iphone-14-series-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/13-september-will-be-apple-iphone-14-series-launch-date/#respond Wed, 18 May 2022 12:24:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80653 iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये Apple A16 SoC पर रन करेंगे।

The post Apple iPhone 14 सीरीज इस दिन होंगे लॉन्च, साथ में होगी AirPods Pro 2 और तीन Apple Watch की एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple के नई iPhone सीरीज का सभी को इंतजार रहता है। खबरों की माने तो iPhone 14 लाइनअप इस साल 13 सितंबर को लॉन्च किए जाएंगे। iPhone के नए मॉडल के साथ-साथ AirPods Pro 2 और तीन Apple Watch भी पेश किए जाने की खबर है। टिपस्टर का यह भी कहना है कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि Apple का यह इवेंट ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा या फिर ऑनलाइन। इसके साथ ही ऐप्पल 6 जून को वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेस (WWDC) को भी होस्ट करने वाला है।

टिपस्टर LeaksApplePro ने iDrop News के हवाले से जानकारी दी है कि ऐप्पल इस साल नए iPhone मॉडल 13 सितंबर को लॉन्च करेगा। उनका कहना है कि यह इवेंट ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन से उस दौरान जैसी स्थिति होंगी, तभी तय किया जाएगा। इस इवेंट के दौरान कंपनी iPhone 14 लाइनअप के साथ-साथ नए वायरलेस इयरपॉड AirPods Pro 2 और तीन स्मार्टवॉच लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।

iPhone 14 लाइनअप

रिपोर्ट्स पर विश्वास करें तो iPhone 14 लाइनअप से सितंबर में पर्दा उठ जाएगा। कुछ दिनों पहले iPhone 14 का डिजाइन लीक सामने आया था, जिससे पता चलता है कि यह काफी हद तक iPhone 13 है। कुछ लीक रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि iPhone 14 लाइनअप में इस बार मिनी मॉडल नहीं होगा। iPhone 14 और iPhone 14 Max को लेकर बताया जा रहा है कि इनमें क्रमश: 6.1 इंच और 6.7-इंच का स्क्रीन दिया जा सकता है।

Apple most premium iPhone 14 Pro Max Video leaked ahead of launch
Photo – Unbox Therapy

अपकमिंग iPhone 14 सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि इनमें पंच होल डिस्प्ले दी जा सकती है। iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये Apple A16 SoC पर रन करेंगे। संभव है कि इस बार इन्हें Apple A16 Pro SoC नाम दिया जा सकता है। इसके साथ ही iPhone 14 Pro सीरीज में 48-MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

iPhone 14 लाइनअप की क़ीमत

iPhone 14 Max की कीमत को लेकर बताया जा रहा है कि यह 899 डॉलर (करीब 69,600 रुपये) और iPhone 14 को 799 डॉलर (करीब 62,000रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों मॉडल 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। इससे पहले एक लीक रिपोर्ट में बताया जा रहा था iPhone 14 Pro की कीमत iPhone 13 Pro से 100 डॉलर (करीब 7,400 रुपये) ज्यादा हो सकती है। लीक रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि iPhone 14 Pro को 1,099 डॉलर (करीब 85,200 रुपये) और iPhone 14 Pro Max को 1,199 डॉलर (करीब 93,000 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

AirPods Pro 2

AirPods Pro 2
प्रतीकात्मक फोटो | टॉम्स गाइड

AirPods Pro 2 को लेकर खबर है कि ये सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। AirPods Pro 2 को नए codec, स्टेमलेस डिजाइन और नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ पेश किया जा सकता है। ऐप्पल के अपकमिंग इयरबड्स USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश किये जा सकते हैं। क़ीमत की बात करें तो यह 299 डॉलर (करीब 23,200 रुपये) में पेश किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न

Apple Watch 8, Watch SE, Watch Extreme Edition

ऐप्पल इस साल Apple Watch के तीन नए मॉडल Apple Watch Series 8, Watch SE, और Watch Extreme Edition को लॉन्च कर सकता है। ऐप्पल का कहना है कि तीनों वॉच स्पेसिफिकेशन्स के मामले में एक दूसरे अलग होंगे। Apple Watch Extreme Edition सबसे प्रीमियम होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 399 डॉलर (करीब 31,000 रुपये) हो सकती है। यह भी पढ़ें : 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ सस्ता Realme Narzo 50 5G लॉन्च, Samsung और Xiaomi की मार्केट होगी खराब!

लेटेस्ट वीडियो : जानें कैसी है नई Tata Nexon EV Max 2022

The post Apple iPhone 14 सीरीज इस दिन होंगे लॉन्च, साथ में होगी AirPods Pro 2 और तीन Apple Watch की एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/13-september-will-be-apple-iphone-14-series-launch-date/feed/ 0
Apple के सबसे प्रीमियम iPhone 14 Pro Max के लॉन्च से पहले ही वीडियो हुआ लीक, जानें क्या हुए बदलाव https://www.91mobiles.com/hindi/apple-most-premium-iphone-14-pro-max-video-leaked-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-most-premium-iphone-14-pro-max-video-leaked-ahead-of-launch/#respond Tue, 17 May 2022 10:56:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80570 Apple के अपकमिंग iPhone 14 सीरीज के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 14 Pro Max कथित तौर पर एक हैंड्सऑन वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

The post Apple के सबसे प्रीमियम iPhone 14 Pro Max के लॉन्च से पहले ही वीडियो हुआ लीक, जानें क्या हुए बदलाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple के स्मार्टफ़ोन का हर साल लोग बेसब्री से इंताजर करते हैं। कंपनी साल के दूसरे हाफ़ में अपने नए iPhone मॉडल को लॉन्च करती है। एप्पल के बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी सितंबर 2022 में iPhone 14 सीरीज के मॉडल लॉन्च करेगी। खबरों की माने तो इस साल iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro Max लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। ऐप्पल के अपकमिंग iPhone 14 लाइनअप को लेकर कई सारे लीक रिपोर्ट सामने आ चुके हैं। अब iPhone 14 Pro Max का एक हैंड्स ऑन वीडियो सामने आया है जिससे इसके डिज़ाइन और साइज़ को लेकर काफ़ी कुछ नई जानकारी सामने आई हैं।

Apple के अपकमिंग iPhone 14 सीरीज के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 14 Pro Max कथित तौर पर एक हैंड्सऑन वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए iPhone 14 Pro Max के डिज़ाइन लीक होने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो को ध्यान से देखें तो इसमें पिछले साल पेश किए गए कंपनी के सबसे प्रीमियम मॉडल iPhone 13 Pro Max के मुकाबले कुछ ज़्यादा स्लिम बैजल्स देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही अपकमिंग iPhone 14 Pro Max के कैमरा सेटअप को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई हैं।

Apple iPhone 14 Pro Max हेंड्स ऑन वीडियो

Apple iPhone 14 Pro Max का यह कथित वीडियो पॉपुलर यूट्यूब चैनल Unbox Therapy ने शेयर किया है।इस वीडियो को कुछ दिनों पहले लीक हुए iPhone 14 Pro Max CAD रेंडर इमेज के आधार पर तैयार किया है। इसके साथ ही वीडियो में iPhone 14 Pro Max की तुलना ऐप्पल के मौजूदा सबसे प्रीमियम iPhone 13 Pro Max के साथ की गई है। इसके साथ दोनों फ़ोन में क्या कुछ अलग होगा इसके बारे में बताया गया है।

Apple iPhone 14 Pro Max में पंच होल डिस्प्ले

वीडियो में देखा जा सकता है कि अपकमिंग iPhone 14 Pro Max में डुअल पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही बैजल को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पिछले साल वाले मॉडल की तुलना में 20 प्रतिशत कम होगा। ऐसा करने से यूज़र्स को बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में यह अंतर वीडियो में साफ़ देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी डिज़ाइन में कुछ बदलाव किए हैं।

Apple iPhone 14 Pro Max क्या डिजाइन में होगा बदलाव?

अपकमिंग iPhone 14 Pro max के पावर और वॉल्यूम बटन में ये बदलाव देखने को मिलेंगे। ये पहले के मुकाबले थोड़ा मोटे हैं। इसके साथ ही अपकमिंग आईफ़ोन 14 प्रो मैक्स की मोटाई आईफोन 13 प्रो मैक्स के मुकाबले ज्यादा होगी। वीडियो में बताया गया है कि अपकमिंग मॉडल की मोटाई 7.97mm होगी। इसके साथ ही कैमरा लेंस भी बड़े साइज का इस्तेमाल किया जाएगा। यह भी पढ़ें : LG ने पेश किया 360 डिग्री फोल्डेबल डिस्प्ले, पूरी तरह बदल जाएगा फोल्डेबल स्मार्टफोन का मार्केट

Apple most premium iPhone 14 Pro Max Video leaked ahead of launch
Photo : Unbox Therapy

Apple iPhone 14 Pro Max कैसा होगा कैमरा?

Apple iPhone 14 Pro Max के कैमरा सेटअप को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का हो सकता है। इसके साथ ही दो अन्य कैमरा सेंसर 12MP के होंगे। वहीं फ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कैमरा के लिए 12MP का कैमरा दिया जा सकता है। अपकमिंग iPhone 14 Pro Max स्मार्टफ़ोन को कंपनी अपने लेटेस्ट A16 Bionic प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी जो पहले के मुक़ाबले फ़ोन को दमदार परफ़ॉर्मेंस ऑफ़र करेगा। यह भी पढ़ें : 18 मई को भारत में धूम मचाने आ रहा Realme Narzo 50 Pro 5G, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और फ़ास्ट चार्ज का मज़ा

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

The post Apple के सबसे प्रीमियम iPhone 14 Pro Max के लॉन्च से पहले ही वीडियो हुआ लीक, जानें क्या हुए बदलाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-most-premium-iphone-14-pro-max-video-leaked-ahead-of-launch/feed/ 0