Apple iPhone 6 Blast | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 14 Aug 2018 12:31:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 चलती कार में एप्पल आईफोन 6 में लगी आग, महिला बची बाल-बाल, देखें ​दिल दहलाने वाला वीडियो https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-6-catches-fire-in-moving-car-in-hindi/ Tue, 14 Aug 2018 12:31:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21983 स्मार्टफोन जगत में तकनीक जितनी एडवांस होती जा रही है ​इसकी वजह से होने वाले हादसे भी उतने ही सामनें आ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन में आग लगने और बैटरी ब्लास्ट होने जैसी घटनाएं सामनें आई है। इसी कड़ी में अब एक और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है जिसमें हाइवे […]

The post चलती कार में एप्पल आईफोन 6 में लगी आग, महिला बची बाल-बाल, देखें ​दिल दहलाने वाला वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन जगत में तकनीक जितनी एडवांस होती जा रही है ​इसकी वजह से होने वाले हादसे भी उतने ही सामनें आ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन में आग लगने और बैटरी ब्लास्ट होने जैसी घटनाएं सामनें आई है। इसी कड़ी में अब एक और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है जिसमें हाइवे पर चलती कार में एक महिला के फोन में आग लग गई है। महिला का यह फोन कोई और नहीं बल्कि सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले एप्पल ब्रांड का आईफोन 6 था।

16 अगस्त से हो रही है जियोफोन 2 की सेल, जानें कहां से खरीदें

सामनें आया है मामला चीन के शंघाई शहर का है। महिला दोपहर में हाईवे पर अपनी गाड़ी चलाते हुए कहीं जा रही थी और उसका आईफोन 6 कार के डैशबोर्ड पर रखा था। वहां रख रखे ही फोन में अचानक से आग लग गई। हाईवे पर होने के वजह से महिला एक दम से गाड़ी भी नहीं रोक पाई क्योंकि ऐसा करने से ने सिर्फ उसकी गाड़ी का एक्सिडेंट होता बल्कि अन्या वाहनों को भी क्षति पहॅुंचती।

एप्पल आइफोन 6 में आग लगने पर महिला लगातार डर की वजह से चिल्लाती रही और कुछ दूरी पर जाने पर उसके गाड़ी सड़क किनारे रोकी। यह पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर आप स्वयं ही इस मज़र की भयावहता समझ जाएंगे।

महिला के पति ने स्थानिया मीडिया को बताया है कि उसकी पत्नी ने कुछ फरवरी महीने में ही अपने आईफोन 6 की बैटरी को बदलवाया था। महिला के पती ने माना है कि आईफोन 6 में लगी बैटरी एप्पल की आॅरिजनल बैटरी नहीं थी। और हादसे की जांच के बाद पाया गया है कि फोन में आग इसकी बैटरी की वजह से ही लगी थी। बहरहाल वह महिला तो इस हादसे से बाल बाल बच गई, लेकिन सभी स्मार्टफोन यूजर्स को 91मोबाइल्स की हिदायत है कि अपने स्मार्टफोन में कंपनी का आॅरिजनल और सही एक्सेसरीज़ का ही उपयोग करें।

The post चलती कार में एप्पल आईफोन 6 में लगी आग, महिला बची बाल-बाल, देखें ​दिल दहलाने वाला वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>