apple iphone 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 11 Apr 2019 12:51:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब एप्पल आईफोन एक्स सीरीज़ भी बनेगी भारत में, जुलाई से शुरू होगा निर्माण, कीमत आएगी भारी गिरावट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-x-to-manufacture-in-india-from-july/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-x-to-manufacture-in-india-from-july/#respond Thu, 11 Apr 2019 12:51:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29628 आईफोन 7 के साथ ही आईफोन एक्स स्मार्टफोन को भी इंडिया में बनाया जाएगा।

The post अब एप्पल आईफोन एक्स सीरीज़ भी बनेगी भारत में, जुलाई से शुरू होगा निर्माण, कीमत आएगी भारी गिरावट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर प्रीमियम फोन ब्रांड्स की बात होती है तो एप्पल का नाम टॉप लिस्ट में शुमार होता है। एप्पल अपने प्रोडक्ट की ‘क्लॉस’ के लिए पहचानी जाती है और आईफोन ऐलीट कैटेगरी के फोन माने जाते हैं। एप्पल के आईफोन जितने फेमस होते हैं कीमत के मामले में भी उतने ही महंगे होते हैं। हाल ही में एप्पल ने घोषणा की थी कि अब आईफोन 7 को भारत में बनाया जाएगा। यानि आईफोन एसई, आईफोन 6एस के साथ ही अब आईफोन 7 भी इंडिया में असेंबल होगा। वहीं अब मीडिया रिर्पोट्स के जरिये सामने आया है कि आईफोन 7 के साथ ही आईफोन एक्स स्मार्टफोन को भी इंडिया में बनाया जा सकता है।

एप्पल आईफोन एक्स अभी तक जहां बाहर से आयात किए जाते थे वहीं आने वाले दिनों में इस फोन का निर्माण भारत में किया जा सकता है। गौरतलब है कि आईफोन एक्स सीरीज़ एप्पल के सबसे मंहगे फोन में आती है। लेकिन अब भारत में इन स्मार्टफोंस का निर्माण शुरू होने के बाद देश में आईफोंस की कीमत में भी भारी कमी देखने को मिलेगी। यानि ये शानदार मोबाइल फोन अब इंडियन्स को सस्ते में मिलने वाले है। रिपोर्ट में सामने आया है कि जुलाई महीने से ही आईफोन एक्स का निर्माण भारत में शुरू हो सकता है।

apple iphone x to manufacture in india from july

प्राप्त जानकारी अनुसार एप्पल सप्लायर फॉक्सकॉन भारत में कपंनी के हाईएंड आईफोंस का निर्माण शुरू करना चाहती है। फिलहाल आईफोन एक्स सीरीज़ के इन फोन को चीन में बनाया जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट अनुसार एप्पल चीन में चल रहे प्लांट पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहती है और चीन से कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग बेस को शिफ्ट करने की योजना बना रही है। जानकारी मिली है कि फॉक्सकॉन अधिकारी भारत के चेन्नई स्थित प्लांट सें आईफोन एक्स के निर्माण की शुरूआत करेगी। एप्पल भारत में आईफोन एक्स का निर्माण कर उन्हें सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि​ विश्व के अन्य देशों में भी सप्लाई करना चाह रहा है। यह भी पढ़ें : शाओमी ने शुरू की ‘मी सुपर सेल’, जानें किस स्मार्टफोन पर मिल रही है कितनी छूट

आपको बता दें कि फिलहाल एप्पल विंस्ट्रोन कंपनी के साथ मिलकर इंडिया में आईफोन एसई, आईफोन 6एस और आईफोन 7 बनाती है। ऐसे में यदि आईफोन एक्स का निर्माण भी देश में शुरू होता है कि यह फॉक्सकॉन के द्वारा ही किया जाएगा। फॉक्सकॉन द्वारा आईफोन एक्स के सभी मॉडल्स का निर्माण चेन्नई स्थित प्लांट में किया जा सकता है। वहीं खबर यह भी है कि एप्पल कंपनी ​तमिलनाडु के ही श्रीपेरुमबुदुर में नए प्लांट की स्थापना कर सकती है और इस प्लांट में सिर्फ एप्पल के मंहगे हाईएंड आईफोन की बनाए जाएंगे।

apple iphone x to manufacture in india from july

फॉक्सकॉन की बात करें तो यही कंपनी भारत में शाओमी के स्मार्टफोन भी बनाती है। रिपोर्ट में सामने आया है कि फॉक्सकॉन भारत में करीब 25 बिलियन का निवेश करने की योजना बना रही है। इस बड़ी धनराशि से ही प्लांट का​ विस्तार किया जाएगा और आईफोन का प्रोडक्शन भी इसी में शामिल होगा। कहा जा रहा है कि इस निवेश की वजह से 25000 नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह भी पढ़ें : रियलमी 3 प्रो की लॉन्च डेट का खुलासा, 22 अप्रैल को लॉन्च होगा यह शानदार स्मार्टफोन

वहीं दूसरी ओर एप्पल आईफोन एक्सएस, आईफोन एक्सएस मैक्स और आईफोन एक्सआर जैसे हाईएंड आईफोन अभी तक जहां विदेश में बनते थे और इनका भारत में आयात किया जाता था। इसी वजह से रिटेल स्टोर्स तक पहुॅंचते पहुॅंचते इन आईफोंस की कीमते बढ़ जाती थी और मंहगे प्राइस पर ये सेल के लिए उपलब्ध होते थे। लेकिन भारत में निर्माण शुरू होने पर एप्पल के लेटेस्ट आईफोंस की कीमतें इंडिया में बेहद ही कम हो जाएंगी।

The post अब एप्पल आईफोन एक्स सीरीज़ भी बनेगी भारत में, जुलाई से शुरू होगा निर्माण, कीमत आएगी भारी गिरावट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-x-to-manufacture-in-india-from-july/feed/ 0
क्या अभी नहीं आएगा एप्पल का 5जी फोन, चिपसेट लड़ाई को लेकर फिर कोर्ट पहुंचे एप्पल और क्वालकॉम https://www.91mobiles.com/hindi/apples-5g-iphone-shift-bogged-down-by-qualcomm-chip-battle-will-apples-5g-phone-delayed/ Wed, 16 Jan 2019 04:23:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26174 इस बात का असर एप्पल के 5जी अडोप्शन पर पड़ेगा।

The post क्या अभी नहीं आएगा एप्पल का 5जी फोन, चिपसेट लड़ाई को लेकर फिर कोर्ट पहुंचे एप्पल और क्वालकॉम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक जगत की दिग्गज कंरवी एप्पल और क्वॉलकॉम का विवाद काफी पुराना है। कुछ समय पहले जर्मनी के एक कोर्ट ने एप्पल और चिपसेट बनाने वाली कंपनी क्वॉलकॉम के बीच चल रहे विवाद में फैसला सुनाया था जो कि क्वॉलकॉम के पक्ष में गया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि एप्पल अपने नए आईफोन्स में क्वालकॉम के 4जी एलटीई प्रोसेसर का इस्तेमाल करना चाहता है, लेकिन चिपमेकर इसे एप्पल को नहीं बेच रहा।

इस बात का असर एप्पल के 5जी अडोप्शन पर पड़ेगा। अगर ऐसा हुआ तो दूसरी कंपनियों के बाद ही हम एप्पल के 5जी फोन को देख पाएंगे। सीनेट की खबर के अनुसार एप्पल के ऑपरेटिंग चीफ ने सोमवार को दी। क्वालकॉम पुराने आईफोन्स के लिए एप्पल को चिप्स प्रदान कर रहा है, जिसमें आईफोन 7 और 7 प्लस शामिल हैं। एप्पल के सीओओ जेफ विलियम्स ने क्वालकॉम के खिलाफ अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) के ट्रायल के दौरान सोमवार को यह बात कही है। उन्होंने कहा कि क्वॉलकॉम साल 2018 में आए एप्पल आईफोन्स के लिए प्रोसेसर नहीं दे रहा है।

वीवो और ओपो के बाद एप्पल का फुल-स्क्रीन वाला स्मार्टफोन आया सामने, फोन पेटेंट हुआ फाईल

विलियम्स का मानना है कि एप्पल ने क्वालकॉम पेटेंट का उपयोग करने के लिए भुगतान की जाने वाली रॉयल्टी दर – $ 7.50 प्रति आईफोन बहुत अधिक है।बता दें कि चीन में भी क्वॉलकॉम एप्पल के खिलाफ एक केस जीत चुका है। चीन में दोनों कंपनियों के बीच पेटेंट का विवाद था। क्वॉलकॉम चिप्स का इस्तेमाल एप्पल के आईफोन्स में किया जाता है। 

आईफोन एक्सएस मैक्स में लगी आग, एक बार फिर सवालों के घेरे में घिरा एप्पल

वहीं, अब एफटीसी ने क्वालकॉम पर वायरलेस चिप्स में एकाधिकार का संचालन करने का आरोप लगाया है, जो कि एप्पल जैसे ग्राहकों को इसके साथ काम करने के लिए मजबूर करता है और इसकी तकनीक के लिए अत्यधिक लाइसेंस शुल्क वसूलता है। एफटीसी ने कहा है कि क्वालकॉम ने एप्पल को आईफोन्स में अपने चिप्स का उपयोग करने के बदले में अपनी तकनीक के लिए लाइसेंस शुल्क का भुगतान करने के लिए मजबूर किया।

एफटीसी का ट्रायल सैन जोस, कैलिफोर्निया में अमेरिकी जिला न्यायालय में 4 जनवरी को हुआ। एप्पल अपना खुद का एप्लिकेशन प्रोसेसर बनाता है, लेकिन नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए तीसरे पक्ष के चिप्स पर निर्भर रहना होता है। 2011 में आईफोन 4एस से लेकर आईफोन 6एस और 2015 में 6एस प्लस तक क्वालकॉम चिप का इस्तेमाल करता था। लेकिन, अगली साल से एप्पल ने आईफोन 7 और 7 प्लस के कुछ मॉडल्स के लिए इंटेल के मॉडम का उपयोग किया था।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

The post क्या अभी नहीं आएगा एप्पल का 5जी फोन, चिपसेट लड़ाई को लेकर फिर कोर्ट पहुंचे एप्पल और क्वालकॉम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शुरू हुआ अमेजन का मोबाईल कार्निवल, डिवाइस पर मिलेगी भारी छूट https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-indias-mobile-carnival-offers-in-hindi/ Wed, 29 Mar 2017 12:56:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6270 अमेज़न इंडिया पर मोबाईल कार्निवल 29 मार्च और 30 मार्च को चलेगा। इसके तहत वनप्लस 3टी, आईफोन 7, शाओमी रेडमी 4ए, हॉनर 6एक्स और सैमसंग व मोटो के कई स्मार्टफोन्स की खरीद पर भारी फायदा मिल रहा है।

The post शुरू हुआ अमेजन का मोबाईल कार्निवल, डिवाइस पर मिलेगी भारी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया मोबाईल कार्निवल की शुरूआत की गई है, जहां न सिर्फ अनेंको स्मार्टफोन भारी छूट पर सेल के लिए उपलब्ध है बल्कि साथ ही लुभावने आॅफर्स के साथ शानदार डील भी प्राप्त हो रही है।

सैमसंग जेड4 हुआ वाई-फाई सर्टिफाईड, टाईज़न 3.0 ओएस पर करेगा काम

अमेज़न इंडिया पर मोबाईल कार्निवल 29 मार्च और 30 मार्च को चलेगा। इसके तहत वनप्लस 3टी, आईफोन 7, शाओमी रेडमी 4ए, हॉनर 6एक्स और सैमसंग व मोटो के कई स्मार्टफोन्स की खरीद पर भारी फायदा मिल रहा है। एक तरह जहां स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती देखी जा रही है वहीं दूसरी और मोबाईल फोन की खरीद पर एक्सेसरीज़ भी दी जा रही है।

idea-4g-data 91Mobiles

अमेज़न इंडिया मोबाईल कार्निवल में नामी ब्रांड्स की बात की जाए तो आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज आॅफर के तहत 10 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसी तरह वनप्लस 3टी के 64 जीबी व 128 जीबी वेरिएंट पर 1,250 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। अमेज़न की ओर से मोटो जेड के साथ जेबीएल स्पीकर्स 50प्रतिशत छूट के साथ दिए जा रहे है।

चीनी कंपनी ओपो के अधिकारी ने फाड़ा तिरंगा, मामले हुआ गर्म

आपको बता दें कि मोबाईल कार्निवल में स्मार्टफोन्स की खरीद पर वोडाफोन और आइडिया जैसी टेलीकॉम कंपनियां स्पेशल रिचार्ज आॅफर भी दे रही है। इसके साथ ही अमेज़न प्राईम का भी अतिरिक्त प्लार​ दिया जा रहा है। अमेज़न इंडिया का यह कार्निवल कल रात तक ही चलेगा।

अमेज़न इंडिया के मोबाईल कार्निवल का लाभ उठाने के लिए यहां क्लिक करें

The post शुरू हुआ अमेजन का मोबाईल कार्निवल, डिवाइस पर मिलेगी भारी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अब तक आप आईफोन के फैन होंगे लेकिन अब रेड आईफोन को देखकर इसके दीवाने हो जाएंंगे https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-7-and-iphone-7-plus-launched-in-red-color-variant-in-hindi/ Wed, 22 Mar 2017 10:26:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6124 एप्पल की ओर से इस बार आईफोन 7 के दोनों मॉडल को लाल रंग में पेश किया गया है।

The post अब तक आप आईफोन के फैन होंगे लेकिन अब रेड आईफोन को देखकर इसके दीवाने हो जाएंंगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

​विख्यात टेक कंपनी एप्पल ने अपने यूजर्स को चौंकाते हुए कंपनी के नामी स्मार्टफोन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का एक और नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। एप्पल की ओर से इस बार आईफोन 7 के दोनों मॉडल को लाल रंग में पेश किया गया है। लाल रंग में डिवाईस लॉन्च करते हुए एप्पल ने एचआईवी एड्स की रोकथाम के जुड़ी अफ्रीकी संस्था ‘रेड’ से अपना जुड़ाव जाहिर किया है।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, 12-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ आर्कषक फीचर्स होंगे मौजूद

रेड कलर के ​वेरिएंट को लॉन्च करना एप्पल द्वारा एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास है। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का रेड कलर वेरिएंट आगामी 24 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट हो जाएगा। भारत में इस फोन को अप्रैल माह में लाया जाएगा तथा यहां इस फोन की कीमत में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

iphone-7-plus-red-1

इस नए आईफोन को रेड ऐलुमीनियन फिनिशिंग के साथ पेश किया गया है। फोन का वायब्रेंट रेड कलर की इस फोन की सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के रेड कलर वेरिएंट की सेल से मिली राशि को एचआईवी की रोकथाम व रिचर्स संबधी कार्यों के लिए ग्लोबल फंड में डाला जाएगा।

एंडरॉयड ओ का डेवलर्स प्रीव्यू लॉन्च, नए एंडरॉयड में हैं कई नए फीचर्स

कीमत की बात करें तो आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड एडिशन को 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है तथा इस फोन की शुरूआती कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 82,000 रुपये तक होगी।

The post अब तक आप आईफोन के फैन होंगे लेकिन अब रेड आईफोन को देखकर इसके दीवाने हो जाएंंगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अब तक का सबसे दमदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है एप्पल https://www.91mobiles.com/hindi/apple-will-launch-3-phone-this-year-with-tristar-3-hydra-chip-for-fast-charging-by-forbes-in-hindi/ Thu, 05 Jan 2017 12:21:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3442 फोर्ब्स के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक एप्पल इस साल अपने तीन नए स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में पेश कर सकती है। इसमें तीन फोन्स में से एक फोन सबसे खास बताया गया है जो एप्पल के अब तक लॉन्च किए गए सभी फोन से डिजाईन तथा फ़ीचर्स के मामले में अलग होगा।

The post अब तक का सबसे दमदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है एप्पल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आईफोन 7 की सफलता के बाद एप्पल आईफोन 8 का इंतजार सभी को है। एप्पल के फैन्स को पूरी उम्मीद है कि इस बार फिर से एप्पल अपने डिवाईस में कुछ न कुछ खास जरूर लेकर आएगा। इसी बीच एक ओर लीक सामने आया ​है जिसमें एप्पल द्वारा तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की बात कही गई है तथा साथ ही आईफोन 8 के डिजाईन के अलावा इंटरनल पार्ट्स की जानकारी दी गई है।

फोर्ब्स के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक एप्पल इस साल अपने तीन नए स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में पेश कर सकती है। इसमें तीन फोन्स में से एक फोन सबसे खास बताया गया है जो एप्पल के अब तक लॉन्च किए गए सभी फोन से डिजाईन तथा फ़ीचर्स के मामले में अलग होगा।

Image credit: Veniamin Geskin
Image credit: Veniamin Geskin

खबर के अनुसार एप्पल के तीनों फोन ट्रीस्टार 3 1हाईड्रा चिप से लैस होंगे जो किसी भी फोन को फास्ट चार्जिंग सपो​र्टिड बनाती है। मतलब यह बात साफ है कि आने वाले आईफोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होंगे। हालांकि पहले सामने आए लीक में यह बात भी सामने आई थी कि एप्पल के आगामी स्मार्टफोन वॉयरलैस चार्जिंग सपोर्टिड भी हो सकते हैं।

स्टिकर पर रखते ही चार्ज हो जाएगा आपका फोन

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि एप्पल आईफोन के आगामी वेरिएंट्स ग्लास बॉडी वाले हो सकते हैं, जो फोन को वॉयरलैस चार्जिंग मोड पर फास्ट चार्जिंग उपलब्ध कराते हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले फोर्ब्स के हवाले से ही यह खबर भी सामने आई थी कि एप्पल भविष्य में डुअल सिम ​सपोर्टेड फोन बाज़ार में उतार सकती है।

जानें असूस जेनफोन एआर के 5 शानदार फ़ीचर्स

बहरहाल आईफोन 8 की लॉन्चिंग में काफी वक्त है तो यह कहना भी बेमानी नहीं होगा कि अभी इस फोन को लेकर अनेंको खबरें तथा अफवाहें सामने आना बाकी है।

The post अब तक का सबसे दमदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है एप्पल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बेहद कम कीमत उपलब्ध हुआ एप्पल आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस पर भी है छूट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-7-major-price-cut-available-on-rs-52999-in-india/ Mon, 02 Jan 2017 09:00:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3223 आईफोन 7 की बात करें तो यह शॉपक्लूज पर सबसे कम कीमत में उपलब्ध है। वहां से इस फोन को 52,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ईएमआई का भी विकल्प दे रही है।

The post बेहद कम कीमत उपलब्ध हुआ एप्पल आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस पर भी है छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल सितंबर में एप्पल ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की को भारत में लॉन्च किया था। भारतीय बाजार में आईफोन 7 की शुरुआती कीमत 60,000 रुपये थी जबकि आईफोन 7 प्लस का सबसे कम मैमोरी वाला मॉडल को 72,000 रुपये में लिया जा सकता था। वहीं आज इन फोन की कीमत में काफी कमी आ गई है और जो लोग फोन की कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे उनके लिए सही मौका है। आॅनलाइन स्टोर एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है।

आईफोन 7 की बात करें तो यह शॉपक्लूज पर सबसे कम कीमत में उपलब्ध है। वहां से इस फोन को 52,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ईएमआई का भी विकल्प दे रही है। वहीं अमेजन स्टोर पर यह फोन 57,999 रुपये में उपलब्ध है। टाटा क्लिक से भी इस फोन को भारी छूट के साथ लिया जा सकता है। टाटा क्लिक पर एप्पल आईफोन 7 54,999 में उपलब्ध है।

एलजी जी5 की कीमत में 17,000 रुपये की कटौती

वहीं आईफोन 7 प्लस की बात करें तो यह फोन लगभग 3,500 रुपये की छूट के साथ अमेजन इंडिया और स्नैपडील के साथ उपलब्ध है। इस फोन को 68,599 रुपये में दोनों जगह उपलब्ध है। इस फोन को भी ईएमआई में लिया जा सकता है।

बीएसएनएल दे रहा है 6 रुपये में 100 रुपये का टॉकटाईम

जहां तक दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को क्रमश: 4.7-इंच की एचडी स्क्रीन और 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। इन फोंस का डिजाइन भी नया है। इस बार कंपनी ने 3.5 एमएम आॅडियो जैक को हटा दिया है। लाइटनिंग यूएसबी से ही चार्जिंग, डाटा ट्रांसफर और ईयरफोन का उपयोग किया जा सकता है।

एप्पल आईफोन 7 में 12-मेगापिक्सल का 5-एलिमेंट कैमरा दिया गया है जबकि आईफोन 7 प्लस में दो रियर कैमरे दिए हैं। दोनों फोन में सेल्फी कैमरा 7-मेगापिक्सल का है। ए10 फ्यूजन चिपसेट के साथ पेश किए गए ये फोंस में आईपी67 सर्टिफाइड है। होम बटन में भी इस बार बदला हुआ है। कंपनी ने इसमें एप्पल के टैप्टिक इंजन का उपयोग किया है। हालांकि एयरटेल की यह सर्विस फिलहाल चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है।

The post बेहद कम कीमत उपलब्ध हुआ एप्पल आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस पर भी है छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
2017 में लॉन्च हो सकते हैं आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-7-and-iphone-7s-will-launch-in-2017-in-hindi/ Thu, 08 Dec 2016 09:26:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2191 यह बात सामने आई है कि अगले साल एप्पल आईफोन 7 के और भी वेरिएंट लॉन्च कर सकता है। आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस नाम से आईफोन 7 के अपग्रेडिड वर्जन एप्पल द्वारा लॉन्च किए जा सकते हैं। ये वेरिएंट गोल्ड, रोज़ गोल्ड, सिल्वर, मेट ब्लैक, जेट ब्लैक ह्यू के साथ रैड कलर में पेश किए जा सकते हैं।

The post 2017 में लॉन्च हो सकते हैं आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बनाए हुए एप्पल के हर आईफोन का इंतजार स्मार्टफोन यूजर्स को रहता है। 2007 से मोबाईल की दुनिया में कदम रखने के साथ ही एप्पल ने एक खास दर्जा हासिल किया है। इस दस साल के सफर में एप्पल ने टेक्नोलॉजी को एक अलग आयाम पर पहुंचाया है। इसलिए कहा जा सकता है कि वर्ष 2017 आईफोन की दसवीं सालगिरह के साथ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कुछ खास तोहफा ला सकता है।

15,000 रुपये के बजट में 10 शानदार स्मार्टफोन

इसी बीच ताईवान के आईफोन सप्पलायर की ओर से यह बात सामने आई है कि अगले साल एप्पल आईफोन 7 के और भी वेरिएंट लॉन्च कर सकता है। आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस नाम से आईफोन 7 के अपग्रेडिड वर्जन एप्पल द्वारा लॉन्च किए जा सकते हैं। ये वेरिएंट गोल्ड, रोज़ गोल्ड, सिल्वर, मेट ब्लैक, जेट ब्लैक ह्यू के साथ रैड कलर में पेश किए जा सकते हैं।

apple-iphone-7s

आईफोन 7 के आने वाले वेरिएंट की बात की जाए तो इन्हें ए11 चिप पर पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि 2017 में आने वाले एप्पल के फोन्स को कई मायनों में अलग माना जा रहा है। ग्लास बॉडी व ​डिसप्ले के साथ-साथ इन आईफोन्स में वॉयरलेस चार्जिंग की बात भी कही जा रही है। लेकिन ताईवान सप्लायर की ओर से लीक की गई आईफोन 7 के वेरिएंट की खबर में वॉयरलेस चार्जिंग और ग्लास बॉडी की ओर कोई ईशारा नहीं मिला है।

The post 2017 में लॉन्च हो सकते हैं आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
गूगल पिक्सल की एक और बड़ी खामी हुई उजागर https://www.91mobiles.com/hindi/unkonwn-bug-distorted-google-pixel-images-in-hindi/ Mon, 28 Nov 2016 13:30:26 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1825 अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बग किसी फोटो फाईल को एंडरॉयड 7.1 से नेक्सस 6 पर भेजे जाने से उत्पन्न हो रहा है। नेक्सस एंडरॉयड 7.1 से भेजी गई फाईल को पूरी तरह से कन्वर्ट नहीं कर पा रहा है।

The post गूगल पिक्सल की एक और बड़ी खामी हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल के दो सबसे बड़े और चर्चित फोन एप्पल का आईफोन 7 और गूगल का पिक्सल यूं तो एक दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी माने जाते रहे हैं। लेकिन हर वक्त चर्चा का विषय बने रहने वाले ये दो फोन आजकल एक अलग ही वजह से खबरों में छाए हुए है। जो न सिर्फ इन दोनों फोन की कंपनियों बल्कि यूजर्स के बीच भी दूरी की वजह बन रही है

दरअसल इन दिनों गूगल पिक्सल पर एक अनजान बग हावी है। जिसकी वजह से आईफोन 7 से गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल से आईफोन 7 पर भेजी गई कोई भी फोटो डिस्ट्रोट यानि खराब हो जा रही है। हालांकि जब कोई फोटो गूगल के फोन से आईफोन पर भेजी जा रही है तो व​ह फोटो खराब नहीं होती। हैरानी की बात यह भी कि यह बग किसी एक ऐप में न होकर स्वयं पिक्सल में ही है।

google-pixel-xl-bug

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बग किसी फोटो फाईल को एंडरॉयड 7.1 से नेक्सस 6 पर भेजे जाने से उत्पन्न हो रहा है। नेक्सस एंडरॉयड 7.1 से भेजी गई फाईल को पूरी तरह से कन्वर्ट नहीं कर पा रहा है।

आपको सनी लियॉन से मिलने का मौका देगा यह ऐप

इस पूरी खबर में एक और रोचक बात सामने आई है कि यह बग एप्पल के फोन पर लिए गए स्क्रीनशॉट को गूगल फोन पर भेजने पर भी दिखाई दे रहा है। बहरहाल अभी गूगल की ओर से इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन इस उम्मीद की जा रही है कि तेजी से स्मार्टफोन यूजर्स के बीच लोकप्रिय होते पिक्सल से जल्द ही यह समस्या सुलझा ली जाएगी।

The post गूगल पिक्सल की एक और बड़ी खामी हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एप्पल आईफोन 7 से झुलसा महिला का हाथ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-7-burns-womans-hand-while-sleeping-in-hindi/ Wed, 16 Nov 2016 09:47:37 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1476 ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली मेलनी टैन पैलेज़ ने कंपनी पर अरोप लगाते हुए कहा है कि उसने कुछ हफ्तों पहले ही एप्पल का आईफोन 7 खरीदा था। जिसकी वजह से उसका हाथ जल गया है।

The post एप्पल आईफोन 7 से झुलसा महिला का हाथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह साल एक तरफ तो एंडवास गैजेट्स व नेक्ट्स जेनेरेशन फोन्स के लॉन्च होने के लिए जाना जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन में आग लगने और ब्लास्ट जैसी ख़बरों के लिए भी बदनाम रहेगा।
सैमसंग और एप्पल जैसी विश्व की बड़ी कंपनियों के फोन्स् में आग लगने व ब्लास्ट होने की खबरें रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां एक आईफोन 7 के कारण एक महिला का हाथ जल गया।

एप्पल उपभोक्ताओंं के लिए बुरी खबर, आईफोन 7 प्लस हुआ ब्लास्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली मेलनी टैन पैलेज़ ने कंपनी पर अरोप लगाते हुए कहा है कि उसने कुछ हफ्तों पहले ही एप्पल का आईफोन 7 खरीदा था। जिसकी वजह से उसका हाथ जल गया है।

अपने फेसबुक अकांउट पर जानकारी देते हुए मेलनी ने लिखा है कि हाल ही में उसने नया आईफोन 7 खरीदा था। फोन में बैट्री कम होने की वजह से उसने फोन को चार्ज पर लगाया था और यूज़ करते-करते वह गलती से फोन पर हाथ रखकर सो गई। कुछ ही देर बाद उसे हाथ में जलन महसूस हुई। उसने देखा कि उसका हाथ बुरी तरह जल चुका है।

कार में रखे आईफोन 7 में लगी आग, जलकर खाक हुआ फोन

मेलनी का कहना है कि उसने इस दुर्घटना के बारें में एप्पल को कई बार चिट्ठी लिखी ​लेकिन कोई जवाब नहीं आया इसलिए अंत में उसने इस बात को मीडिया के सामने रखा है।

गौरतलब है कि आईफोन में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग जगहों से आईफोन के कारण दुर्घटना होने की ख़बरें आती रही है।

The post एप्पल आईफोन 7 से झुलसा महिला का हाथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इसे कहते हैं स्मार्ट गर्लफ्रेंड: 20 ब्वॉयफ्रेंड से मिले 20 आईफोन, बेचकर खरीदा घर https://www.91mobiles.com/hindi/a-chinese-girl-get-20-iphone-7-gift-from-her-boyfriends-and-bought-a-house-in-hindi/ Wed, 02 Nov 2016 08:36:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1043 शियाओली चीन में शेनजिन की रहने वाली है और उसके 20 ब्वॉयफ्रेंड हैं। उसने अपने सभी ब्वॉयफ्रेंड को कहा कि उसे नया आॅईफोन 7 दिलवाए और सभी ने उसे आईफोन 7 गिफ्ट कर दिया।

The post इसे कहते हैं स्मार्ट गर्लफ्रेंड: 20 ब्वॉयफ्रेंड से मिले 20 आईफोन, बेचकर खरीदा घर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्या आप सोच सकते हैं कि कोई गिफ्ट में मिले फोन को बेचकर घर खरीद सकता है। शायद नहींं! परंतु लड़की हो तो शायद हो भी सकता है। क्योंकि लड़कियों को गिफ्ट देने में कोई लड़का कंजूसी नहीं करता। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जहां एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिले आईफोन को बेचकर अपने लिए घर खरीदा। यह घटना चीन की है और वहां सोशल ​मीडिया में इस बात को लेकर बेहद चर्चा है। प्राप्त सूचना के अनुसार एक लड़की ने अपने 20 ब्वॉयफ्रेंड से एप्पल के नए आईफोन 7 की मांग की। खास बात यह की सभी ने आईफोन 7 दे भी दिया जिसे बेचकर उसने अपने घर के लिए डाउनपेमेंट कर दिया।

इस खबर को सबसे पहले एक चीनी ब्लॉग तियान या यू दू फॉरम पर पोस्ट किया गया जहां एक व्यक्ति ने प्राउड कियाओबा नाम से ब्लॉग लिखा है और उसी में इस बात का जिक्र किया गया है। हालांकि इस खबर को बीबीसी ने भी प्रकाशित किया है और लिखा है कि इस खबर को सत्यापित नहीं किया गया है लेकिन जिसने यह खबर लिखी है उसने लड़की को अपना सहकर्मी बताया है।

गूगल पिक्सल फोन में नहीं है वोएलटीई सपोर्ट, नहीं होगी जियो सिम से फ्री वोएलटीई कॉलिंग

हालांकि चीनी मीडिया ने उस लड़की का नाम नहीं बताया है और उसे शियाओली नाम दिया है जिसका अर्थ होता है बेहद तेज और चालाक। शियाओली चीन में शेनजिन की रहने वाली है और उसके 20 ब्वॉयफ्रेंड हैं। उसने अपने सभी ब्वॉयफ्रेंड को कहा कि उसे नया आॅईफोन 7 दिलवाए और सभी ने उसे आईफोन 7 गिफ्ट कर दिया। उसने सभी फोन को रिसायकल साइट हुई शाउ बाओ पर बेच दिया जिससे उसे लगभग 1,20,000 चीनी यूआन प्राप्त हुए और इस पैसे से उसने घर के लिए डाउन पेमेंट कर दिया।

एप्पल के लिए बढ़ी मुसीबत, आईफोन 5एस में लगी आग

हालांकि ब्लॉगपोस्ट में इस बात का दावा किया गया है कि शियाओली ने अपने घर को अपने ग्रुप के दोस्तों में दिखाया और इसके देखने के बाद उसके दोस्त काफी आश्चर्यचकित हो गए कि कैसे उसने घर के लिए पैसे मैनेज किए। इस बात को लेकर आॅफिस में भी चर्चा है क्योंकि वह बहुत धनी घर से नहीं हैं।

The post इसे कहते हैं स्मार्ट गर्लफ्रेंड: 20 ब्वॉयफ्रेंड से मिले 20 आईफोन, बेचकर खरीदा घर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>