Apple iPhone SE2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Jan 2020 07:55:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iPhone SE2 Plus भी लॉन्च होगा Apple iPhone SE2 के साथ, बड़ी खबर आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se-2-plus-details-leaked-specifications-lcd-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se-2-plus-details-leaked-specifications-lcd-display/#respond Tue, 07 Jan 2020 07:55:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39649 इस फोन में फेस आईडी को हटाकर इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

The post iPhone SE2 Plus भी लॉन्च होगा Apple iPhone SE2 के साथ, बड़ी खबर आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने पिछले साल अपने आईफोन iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max लॉन्च किए थे, जो डिफरेंट कैमरा सेटअप के साथ बाजार में आए थे। इन आईफोंस के लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद खबर सामने आई थी कि यह कंपनी अपने फ्लैगशिप आईफोंस के बाद Apple के सस्ते डिवाईस पर भी जिसे iPhone SE 2 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। वहीं अब एप्पल से जुड़ी एक और चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि iPhone SE 2 के साथ ही कंपनी iPhone SE 2 Plus भी लॉन्च करने वाली है।

Apple iPhone SE 2 Plus की जानकारी डिजीटाईम की रिपोर्ट से मिली है। इस वेबसाइट ने दावा किया है कि एप्पल iPhone SE 2 के अलावा iPhone SE 2 Plus भी लॉन्च करेगी और इस फोन के निर्माण की तैयारियां भी शुरू की जा चुकी है। बता दें कि iPhone SE 2 की जानकारी टिपस्टर और एप्पल विशेज्ञष Ming-Chi Kuo ने दी थी। कुओ ने न सिर्फ आईफोन एसई 2 की स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च के बारे में बताया था बल्कि साथ ही iPhone SE 2 की कीमत के बारें में भी जानकारी दी है।

Apple iPhone SE 2 plus details leaked specifications lcd display

iPhone SE 2 Plus

आईफोन एसई 2 प्लस की बात करें तो सामने आई मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि यह स्मार्टफोन एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 5.5 इंच से लेकर 6.1 इंच तक की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी। लीक के अनुसार iPhone SE 2 Plus को भी Apple iPhone X की ही तरह फुल स्क्रीन डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है तथा इस फोन में फेस आईडी को हटाकर इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। iPhone SE 2 Plus को iPhone SE 2 के साथ ही लॉन्च किया जाएगा या यह आईफोन एसई 2 के बाद बाजार में कदम रखेगा इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं हो पाया है।

iPhone SE 2

Apple iPhone SE 2 की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट्स के अुनसार इस फोन को Apple A13 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट हमें Apple की लेटेस्ट आईफोन सीरीज़ के तीनों डिवाईस iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में भी देखने को मिला था। लीक के अनुसार iPhone SE2 को Apple 3 जीबी रैम पर लॉन्च करेगी जो LPDDR4X RAM मैमोरी होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple iPhone SE2 को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी।

Apple iPhone SE 2 plus details leaked specifications lcd display

आगामी आईफोन के डिजाईन को लेकर कुओ ने बताया था कि iPhone SE 2 को कंपनी द्वारा iPhone 8 जैसी लुक और डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE2 में 4.7 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो नैरो बेजल्स वाली होगी। वहीं इस फोन में 3D Touch दिया जाएगा। रिपोर्ट अनुसार Apple iPhone SE 2 में कंपनी एलसीपी एंटिना का यूज़ करेगी जो फोन की नेटवर्क व फ्रीक्वेंसी क्षमता को 5.1 डेसीबल तक बढ़ा देगा। वहीं फोन के साथ 5वॉट का चार्जर दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Realme का पहला 5G फोन लॉन्च, इसमें है डुअल पंच-होल डिसप्ले, 12GB RAM और 64MP क्वॉड रियर कैमरा

कुओ ने बताया था कि iPhone SE 2 साल 2020 के पहले ही महीने यानि जनवरी में मास प्रोडक्शन के लिए चला जाएगा और कंपनी तीन महीने बाद यानि मार्च के इस फोन को बिक्री के लिए बाजार में उतार देगी। iPhone SE2 को लेकर बताया गया है कि यह डिवाईस डीप ग्रे, वाईट और रेड कलर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं इनके अनुसार iPhone SE2 को कंपनी द्वारा $399 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 28,000 रुपये के करीब है। यानि यह खबर अगर सच साबित होती है कि 30 रुपये से भी कम की कीमत पर लोग iPhone SE2 का यूज़ कर सकेंगे।

The post iPhone SE2 Plus भी लॉन्च होगा Apple iPhone SE2 के साथ, बड़ी खबर आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se-2-plus-details-leaked-specifications-lcd-display/feed/ 0
Apple iPhone SE2 का निर्माण जनवरी में होगा शुरू, मार्च महीने से होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-mass-production-in-january-2020-sale-from-march-ming-chi-kuo/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-mass-production-in-january-2020-sale-from-march-ming-chi-kuo/#respond Fri, 25 Oct 2019 07:17:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37215 Apple iPhone SE2 कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

The post Apple iPhone SE2 का निर्माण जनवरी में होगा शुरू, मार्च महीने से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple अपने नए आईफोन डिवाईस iPhone SE2 पर काम कर रही है, जिसके लेकर कई अहम जानकारी सामने आ चुकी है। Apple iPhone SE2 के नाम के साथ ही इसकी कीमत का खुलासा भी किया जा चुका है। वहीं आज फिर से iPhone SE2 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है जिसमें फोन के लॉन्च और सेल डेट की जानकारी दिए जाने के साथ ही iPhone SE2 के कलर वेरिएंट्स का खुलासा हुआ है।

Apple iPhone SE2 से जुड़ी जानकारी प्रसिद्ध टिपस्टर और एप्पल विशेज्ञष Ming-Chi Kuo द्वारा दी जा रही है। कुओ ने आज फिर इस फोन से अहम खुलासा किया है। इंटरनेट पर जानकारी शेयर करते हुए कुओ ने बताया है कि iPhone SE2 साल 2020 के पहले ही महीने यानि जनवरी में मास प्रोडक्शन के लिए चला जाएगा और कंपनी तीन महीने बाद यानि मार्च के इस फोन को बिक्री के लिए बाजार में उतार देगी। iPhone SE2 को लेकर बताया गया है कि यह डिवाईस डीप ग्रे, वाईट और रेड कलर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं कुओ के अनुसार Apple iPhone SE2 में कंपनी एलसीपी एंटिना का यूज़ करेगी जो फोन की नेटवर्क व फ्रीक्वेंसी क्षमता को 5.1 डेसीबल तक बढ़ा देगा।

यह होगी कीमत

Apple iPhone SE2 को लेकर पिछले सप्ताह खुलासा हुआ था कि यह फोन $399 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 28,000 रुपये के करीब है। यानि यह खबर अगर सच साबित होती है कि 30 रुपये से भी कम की कीमत पर लोग iPhone SE2 का यूज़ कर सकेंगे। गौरतलब है कि iPhone SE2 तीन साल पहले लॉन्च हुए iPhone SE का नया व एडवांस वर्ज़न होगा।

iPhone SE2

Apple के इस आगामी आईफोन के नाम का खुलासा करने के साथ ही टिपस्टर द्वारा iPhone SE2 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। कुओ के अनुसार iPhone SE2 को Apple A13 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट हमें Apple की लेटेस्ट आईफोन सीरीज़ के तीनों डिवाईस iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में भी देखने को मिला था।

apple-iphone-se2-mass-production-in-january-2020-sale-from-march-ming-chi-kuo
iPhone SE

iPhone 11 सीरीज़ को जहां 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस किया गया है वहीं सामने आई जानकारी के अनुसार iPhone SE2 को Apple 3 जीबी रैम पर लॉन्च करेगी जो LPDDR4X RAM मैमोरी होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple iPhone SE2 को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी।

यह भी पढ़ें : Exclusive : आ रहा है OPPO Reno S, इसमें होगा 64 MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 65W SuperVOOC 2.0 तकनीक

आगामी आईफोन के डिजाईन को लेकर कुओ ने कहा है कि iPhone SE2 को कंपनी द्वारा iPhone 8 जैसी लुक और डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE2 में 4.7 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो नैरो बेजल्स वाली होगी। वहीं नई जानकारी के मुताबिक Apple iPhone SE2 में 3D Touch दिया जाएगा तथा यह आईफोन ग्रे, सिल्वर और रेड कलर में लॉन्च होगा।

The post Apple iPhone SE2 का निर्माण जनवरी में होगा शुरू, मार्च महीने से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-mass-production-in-january-2020-sale-from-march-ming-chi-kuo/feed/ 0
Apple iPhone SE2 की कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब, 64GB और 128GB पर होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-price-leak-399-usd-rs28000-64gb-128gb-storage-variant-ming-chi-kuo-analyst/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-price-leak-399-usd-rs28000-64gb-128gb-storage-variant-ming-chi-kuo-analyst/#respond Tue, 15 Oct 2019 10:02:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36880 iPhone SE2 में iPhone 11 Pro Max वाला चिपसेट ही दिया जाएगा।

The post Apple iPhone SE2 की कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब, 64GB और 128GB पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple द्वारा नए आईफोन iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max लॉन्च किए जाने के कुछ ही दिनों बाद खबर सामने आई थी कि यह दिग्गज़ टेक कंपनी अपने फ्लैगशिप डिवाईस लॉन्च करने के बाद Apple के एक और नए आईफोन पर काम कर रही है और जिसे iPhone SE2 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। जानकारी मिली थी कि iPhone SE2 को कंपनी सस्ते बजट में लॉन्च करेगी जिससे मीड रेंज में Apple फोन की चाह रखने वाले लोग भी iPhone यूज़ कर सके। वहीं अब एक नई रिपोर्ट में Apple iPhone SE2 की कीमत का भी खुलासा हो गया है।

Apple iPhone SE2 की कीमत का खुलासा प्रसिद्ध टिपस्टर और एप्पल विशेज्ञष Ming-Chi Kuo ने दी है। कुओ ने बताया है कि iPhone SE2 को कंपनी द्वारा $399 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 28,000 रुपये के करीब है। यानि यह खबर अगर सच साबित होती है कि 30 रुपये से भी कम की कीमत पर लोग iPhone SE2 का यूज़ कर सकेंगे। गौरतलब है कि कुओ ही है जिन्होंने iPhone SE2 के प्रोडक्शन की खबर सबसे पहले बताई थी। इनका कहना है कि iPhone SE2 साल 2020 की पहली तिमाही में टेक बाजार में दस्तक दे देगा जो तीन साल पहले लॉन्च हुए iPhone SE का नया व एडवांस वर्ज़न होगा।

Apple iPhone SE2 price leak 399 usd rs28000 64gb 128gb storage variant ming chi kuo analyst

iPhone SE2

Apple के इस आगामी आईफोन के नाम का खुलासा करने के साथ ही टिपस्टर द्वारा iPhone SE2 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। कुओ के अनुसार iPhone SE2 को Apple A13 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट हमें Apple की लेटेस्ट आईफोन सीरीज़ के तीनों डिवाईस iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में भी देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें : 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ 4 रियर कैमरे वाला OPPO A11

iPhone 11 सीरीज़ को जहां 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस किया गया है वहीं सामने आई जानकारी के अनुसार iPhone SE2 को Apple 3 जीबी रैम पर लॉन्च करेगी जो LPDDR4X RAM मैमोरी होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple iPhone SE2 को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी।

Apple iPhone SE2 price leak 399 usd rs28000 64gb 128gb storage variant ming chi kuo analyst

आगामी आई फोन के डिजाईन को लेकर कुओ ने कहा है कि iPhone SE2 को कंपनी द्वारा iPhone 8 जैसी लुक और डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE2 में 4.7 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो नैरो बेजल्स वाली होगी। वहीं नई जानकारी के मुताबिक Apple iPhone SE2 में 3D Touch दिया जाएगा तथा यह आईफोन ग्रे, सिल्वर और रेड कलर में लॉन्च होगा।

The post Apple iPhone SE2 की कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब, 64GB और 128GB पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-price-leak-399-usd-rs28000-64gb-128gb-storage-variant-ming-chi-kuo-analyst/feed/ 0
Apple ला रही है नया और सस्ता iPhone SE2, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-launch-specifications-details-leaked-iphone-11-pro-max-indian-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-launch-specifications-details-leaked-iphone-11-pro-max-indian-price/#respond Fri, 04 Oct 2019 05:25:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36511 iPhone SE2 को कंपनी द्वारा iPhone 8 जैसी लुक और डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post Apple ला रही है नया और सस्ता iPhone SE2, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने हाल ही में अपना सबसे बड़ा वार्षिक ईवेंट संपन्न किया है। इस ईवेंट के मंच ने कंपनी ने कई शानदार प्रोडक्ट्स के साथ तीन नए आईफोन भी लॉन्च किए थे। इनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल थे। ये तीनों ही आईफोन भारतीय बाजार में भी दस्तक दे चुके हैं और सेल के लिए उपलब्ध हैं। वहीं अब इस दिग्गज़ टेक कंपनी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है, जिसमें कहा गया है कि Apple एक और नए आईफोन पर काम कर रही है और इसे iPhone SE2 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

iPhone SE2 के नाम से ही साफ हो जाता है कि यह फोन Apple के पुराने डिवाईस iPhone SE का ही अपडेटेड संस्करण होगा। Apple iPhone SE2 से जुड़ी यह जानकारी प्रसिद्ध टिपस्टर Ming-Chi Kuo ने दी है। कुओ का कहना है कि Apple नए फोन iPhone SE2 पर काम कर रही है जो तीन साल पहले लॉन्च हुए iPhone SE का नया व एडवांस वर्ज़न होगा। ​इनका कहना है कि iPhone SE2 साल 2020 की पहली तिमाही में टेक बाजार में दस्तक दे देगा।

Apple iPhone SE2 launch specifications details leaked iPhone 11 Pro Max indian price

iPhone SE2

Apple के इस आगामी आईफोन के नाम का खुलासा करने के साथ ही टिपस्टर द्वारा iPhone SE2 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। कुओ के अनुसार iPhone SE2 को Apple A13 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट हमें Apple की लेटेस्ट आईफोन सीरीज़ के तीनों डिवाईस iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में भी देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें : 12 जीबी रैम वाला OPPO Reno Ace शॉपिंग साइट पर लि​स्ट, 3 वेरिएंट्स के साथ 10 अक्टूबर को होगा लॉन्च

iPhone 11 सीरीज़ को जहां 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस किया गया है वहीं सामने आई जानकारी के अनुसार iPhone SE2 को Apple 3 जीबी रैम पर लॉन्च करेगी जो LPDDR4X RAM मैमोरी होगी। आगामी आई फोन के डिजाईन को लेकर कुओ ने कहा है कि iPhone SE2 को कंपनी द्वारा iPhone 8 जैसी लुक और डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE2 में 4.7 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो नैरो बेजल्स वाली होगी।

Apple iPhone SE2 launch specifications details leaked iPhone 11 Pro Max indian price

iPhone 11 सीरीज़ इंडियन प्राइज़

Apple द्वारा लॉन्च की गई नई आईफोन सीरीज़ की कीमत की बात करें तो iPhone 11 को 64,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन पर्पल, रेड, व्हाईट, ब्लैक, ग्रीन और येलो कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। इसी तरह iPhone 11 Pro को 99,900 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया है तथा iPhone 11 Pro Max की शुरूआती कीमत 1,09,900 रुपये है। ये दोनों मॉडल भारत में मीडनाईट ग्रीन, ग्रे/सिल्वर, गोल्ड और स्पेस ग्रे ह्यू कलर में उपलब्ध हैं।

The post Apple ला रही है नया और सस्ता iPhone SE2, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-launch-specifications-details-leaked-iphone-11-pro-max-indian-price/feed/ 0
भारत में ही बनेगा नया एप्पल आईफोन एसई2, सस्ते में होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-se2-to-manufacturer-in-bangalore-india-in-hindi/ Wed, 29 Nov 2017 10:43:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14191 भारत में बनने की वजह से आईफोन एसई2 की कीमत देश में काफी कम होगी।

The post भारत में ही बनेगा नया एप्पल आईफोन एसई2, सस्ते में होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल आईफोन 10 के बाजार में आने के बाद एप्पल कंपनी को लेकर तरह तरह की चर्चाऐं सुनने को मिल रही है। एक ओर जहां यह कहा जा रहा है कि नए आईफोन डुअल एलटीई सपोर्ट के साथ लॉन्च होंगे वहीं कई जगह से नए आईफोन में आॅक्टा-कोर प्रोसेसर होने की बात भी सामनें आई है। इस तमाम गॉसिप्स के बीच अब एप्पल द्वारा कम बजट में लॉन्च किए जाने वाले आईफोन एसई को लेकर भी नई जानकारी सामनें आई है। इसके मुताबिक एप्पल साल 2018 में जो आईफोन एसई2 पेश करेगी और उनका भारत में ही किया जाएगा।

कोरियन वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में एप्पल आईफोन एसई2 का जिक्र करते हुए बताया है कि कंपनी नए साल के शुरूआती महीनों में ही अपने ये आईफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतारेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन का निर्माण भारत के बेंगलुरु में स्थित एप्पल की मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में ही किया जाएगा। तथा आईफोन एसई2 की​ बिक्री के लिए एप्पल का मुख्य टार्गेट भारत, इंडोनेशिया और दक्षिण ​एशियन बाजार होंगे।

iphone-se

भारत में बनने की वजह से यह लाज़मी माना जा रहा है कि आईफोन एसई2 की कीमत देश में काफी कम होगी तथा ये फोन मीड बजट में लॉन्च किए जाएगे। सामनें आए लीक्स पर गौर करें तो आईफोन एसई2 में 4-इंच की डिसप्ले देखने को मिलेगी तथा इसके फ्रंट पैनल पर होम बटन होगा जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और टच आईडी होगी।

बड़ी बैटरी से लैस होगा शाओमी का नया फोन, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्सूसिव सेल

एप्पल आईफोन एसई2 में 2जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी। फोन के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन ए10 फ्यूजन चिपसेट पर रन करेगा। माना जा रहा है कि साल 2018 की पहली तिमाही में यह फोन भारतीय बाजार में कदम रखेगा।

The post भारत में ही बनेगा नया एप्पल आईफोन एसई2, सस्ते में होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>