Apple Offers Discount | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 19 Jan 2018 12:00:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एप्पल प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये तक की छूट, आईफोन, आईपैड, एप्पल वॉच और मैक भी सेल में शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-and-products-with-discount-upto-rs-10000-on-hdfc-bank-in-hindi/ Fri, 19 Jan 2018 12:00:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16148 एप्पल प्रोडक्ट्स पर दिया जा रहा यह आॅफर 11 मार्च तक चलेगा।

The post एप्पल प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये तक की छूट, आईफोन, आईपैड, एप्पल वॉच और मैक भी सेल में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल हर साल अपने आईफोन की जेनेरेशन को बढ़ाते हुए नए फोन लॉन्च करती है। साल 2017 में भी एप्पल ने आईफोन 8, आईफोन 8प्लस और आईफोन 10 लॉन्च किए थे। यह तो सब ही जानते हैं कि एप्पल के आईफोन प्रीमियन क्लास में पेश किए जाते हैं, जिनकी कीमत अधिक होती है। वहीं अब इंडियन कस्टमर्स के लिए आईफोन पाने का एक बेहतरीन मौका आया है, जिसमें आईफोन पर 10,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

एप्पल आईफोन पर यह बंपर छूट एचडीएफसी बैंक द्वारा दी जा रही है। एचडीएफसी के डेबिट और क्रेडिट दोनों कार्ड्स पर कंपनी द्वारा छूट दी जा रही है। इस छूट को कंपनी द्वारा किसी आॅनलाईन शॉपिंग साइट पर न देकर एप्पल स्टोर्स पर ही दिया जा रहा है। एचडीएफसी द्वारा एप्पल आईफोन पर दिया जा रहा यह आॅफर 11 मार्च तक चलेगा।

girl-with-phone-indian-17

इस स्कीम के तहत एप्पल आईफोन 10 पर सीधे 10,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसी तरह एप्पल के आईफोन 8 और आईफोन 8प्लस पर जहां 7,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है वहीं एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7प्लस पर 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

मिलिट्री लेवल की मजबूती के साथ लॉन्च हुआ एलजी एक्स4 प्लस

एप्पल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस पर आॅफर के तहत 2,000 रुपये तथा आईफोन 6, आईफोन एसई और आईफोन 5एस पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। अन्य एप्पल प्रोडक्ट्स की बात करें तो आईपैड पर 5,000 रुपये, एप्पल वॉच पर भी 5,000 रुपये तथा एप्पल मैक पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

The post एप्पल प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये तक की छूट, आईफोन, आईपैड, एप्पल वॉच और मैक भी सेल में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>