The post Amazon India से मंगावाई 50,999 रुपये की Apple Watch Series 7, कस्टमर को मिली फर्जी चाइनीज स्मार्टवॉच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अक्सर बॉयर्स के साथ ठगी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला अमेजन इंडिया से Apple Watch खरीदने वाले बॉयर्स के साथ देखने को मिला है। उन्होंने अमेजन से 50,999 रुपये में Apple Watch Series 7 ऑर्डर किया था। उन्हें फर्जी चाइनीज वॉच मिली है। कस्टमर ने पैकेट मिलने के बाद बनबॉक्स करने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था जिससे उनके पास फर्जी पैकेट मिलने का वीडियो सबूत भी है। यह पहली बार नहीं कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान बॉयर्स को इस तरह की परिस्थित का सामना करना पड़ा हो।
फ़र्ज़ी सामान मिलने पर कस्टमर से ट्विटर पर अपनी सारी आपबीती शेयर की है। उन्होंने Apple Watch Series 7 GPS + Cellular मॉडल को Amazon India से खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने 50,999 रुपये का भुगतान किया था। प्रॉक्डट मिलने पर जैसे ही उन्होंने खोला तो उन्हें फर्जी चाइनीज स्मार्टवॉच मिली। Apple Watch की रिप्लिका में मोटे बैजल और खुदरी बैक के साथ मिली थी। यह वॉच दिखने में Apple Watch की तरह लग रही थी, लेकिन इसका चार्जिंग केबल ऐप्पल वाली नहीं थी।
इसके बाद कस्टमर ने अमेजन कस्टमर केयर को कॉल किया और प्रोडक्ट रिटर्न करने के लिए कहा। अमेजन से ऑथराइज्ड एप्पल सर्विस सेंटर से प्रॉडक्ट के फ़र्ज़ी होने का जॉब सीट मांगा गया। जॉब सीट मिलने के बाद अमेजन ने उनके रिटर्न बुक कर लिया। हालांकि अमेजन की ऐप पर रिप्लेस का स्टेटस नहीं दिख रहा था, ऐसे में कस्टमर से फिर से अमेजन को कॉल किया। उन्हें बताया गया कि इस मामले में अमेजन सोशल मीडिया टीम हैंडल कर रही है।
अमेजन इंडिया ने ट्विटर पर बताया कि मामले की जांच के लिए उन्हें तीन से पांच दिन का वक़्त चाहिए। हालांकि अमेजन से कुछ दिनों में ग्राहक को मेल आया कि वे ग्राहक को रिफंड या रिप्लेसमेंट उपलब्ध नहीं करवा सकते हैं। लेकिन बाद में कंपनी ने उन्होंने रिफंड कर दिया। यह भी पढ़ें : 5G in India : देश 5G नेटवर्क के लिए 2022 में होगी स्पेक्ट्रम की नीलामी, 2023 में शुरू होंगी सेवाएं
91 मोबाइल्स से बात करते हुए अमेजन के स्पोक्स पर्सन ने बताया कि ग्राहक को उनके 50,999 रुपये वापस कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अमेजन की ओर से कस्टमर को 1000 रुपये का गिफ़्ट कार्ड भी दिया गया है। ग्राहक का कहना है कि उन्होंने Apple Watch Series 7 को Appario Retail से मंगवाया था। यह भी पढ़ें : लोगों को पसंद आए Made In India गैजेट्स, देसी कंपनियों ने 75 प्रतिशत मार्केट पर कब्जा कर ड्रैगन को चटाई धूल
The post Amazon India से मंगावाई 50,999 रुपये की Apple Watch Series 7, कस्टमर को मिली फर्जी चाइनीज स्मार्टवॉच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Apple Watch Series 7 में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और कई सारे नए वॉच फेस, लॉन्च से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Apple Watch Series 7 के लॉन्च में अब कम ही समय बचा है। Bloomberg की रिपोर्ट में एप्पल की अपकमिंग वॉच को लेकर दावा किया गया है कि Apple Watch Series 7 की स्क्रीन Series 6 के मुकाबले 16 प्रतिशत तक बड़ी होगी। इससे पहले Apple Watch Series 7 को लेकर कहा जा रहा था कि इसमें नए वॉच फेस के साथ-साथ बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट की माने तो Series 7 को दो स्क्रीन साइज – 41mm और 45mm में पेश किया जा सकता है। इससे पहले एप्पल ने Apple Watch Series 6, को 40mm और 44mm में पेश किया था। Watch Series 7 को कंपनी सितंबर में आयोजित होने वाले इवेंट में नए 2021 iPhone लाइनअप के साथ लॉन्च कर सकती है।

Apple Watch Series 7 वॉच एप्पल के पिछले साल पेश किए गए Series 6 वॉच का सक्सेसर होगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple Watch Series 7 के 45mm मॉडल में 1.9-इंच डिस्प्ले होगी। इसके साथ ही 44mm मॉडल में 1.78 इंच का डिस्प्ले होगा। Apple Watch Series 7 में नए वॉच होंगे जो कि बड़ी डिस्प्ले के लिए खास तौर पर डिजाइन किए जाएंगे। एप्पल के नए वॉच फेस Modular Max, Continuum, औन न्यू वर्ल्ड टाइम फेस नाम से पेश किए जाएंगे।
This is a surprisingly substantial display size increase. Gray is 44mm and black is Series 7. Case of the watch is definitely gonna feel bigger on the wrist. https://t.co/d6pfrdqve9 pic.twitter.com/XCa5NKP1Mo
— Parker Ortolani (@ParkerOrtolani) September 2, 2021
इसके साथ ही, Apple अपनी अपकमिंग Apple Watch Series 7 के Nike और Hermes एडिशन के लिए स्पेशल वॉचफेस तैयार कर रहा है। अपकमिंग Apple Watch Series 7 में कई सारे नए हेल्थ अपग्रेड के साथ पहले से फास्ट प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ की एप्पल की अपकमिंग वॉच को फ्लैट डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने भारत में Redmi Earbuds 3 Pro किया लॉन्च, मिलेगा 30 घंटे का बैकअप
Nikkei और Bloomberg की रिपोर्ट की माने तो एप्पल को अपकमिंग Watch Series 7 को प्रोडक्शन में काफी परेशानी हो रही है। रिपोर्टस की माने तो अपकमिंग वॉच का छोटे स्तर पर प्रोडक्शन शुरू हुआ था जिसमें संतोषजन परिणाम न मिलने के चलते फिलहाल प्रोडक्शन रुका हुआ है। स्पलायर्स और एप्पल मिल कर इन चुनौतियों से निपटने की कोशिस कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही Apple Watch Series 7 का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें : Vivo X70 सीरीज के लॉन्च से पहले दो मॉडल TENNA पर हुए लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां
The post Apple Watch Series 7 में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और कई सारे नए वॉच फेस, लॉन्च से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>