Apple | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Aug 2026 05:02:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, Flipkart Freedom Sale में तगड़ी डील https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17-flipkart-freedom-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17-flipkart-freedom-sale-offer/#respond Wed, 12 Aug 2026 05:02:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201832 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple का iPhone 17 खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Flipkart Freedom Sale में शानदार डील मिल रही है। Flipkart पर Apple iPhone 17 के 256GB मॉडल की कीमत 81,900 रुपये लिस्टेड है। इसके साथ प्लेटफॉर्म पर 5,995 रुपये तक का बैंक ऑफर भी मिल रहा है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर और अन्य बेनिफिट्स का […]

The post 5,000 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, Flipkart Freedom Sale में तगड़ी डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple का iPhone 17 खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Flipkart Freedom Sale में शानदार डील मिल रही है। Flipkart पर Apple iPhone 17 के 256GB मॉडल की कीमत 81,900 रुपये लिस्टेड है। इसके साथ प्लेटफॉर्म पर 5,995 रुपये तक का बैंक ऑफर भी मिल रहा है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर और अन्य बेनिफिट्स का फायदा भी दिया जा रहा है। यानी आपको डिवाइस लॉन्च प्राइस से बहुत ही कम कीमत में पड़ जाएगा। आइए, आगे आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

iPhone 17 ऑफर डिटेल्स

Flipkart साइट पर iPhone 17 का बेस मॉडल 256GB स्टोरेज 81,900 में लिस्टेड है। आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि इसकी पहले कीमत 82,900 थी। यानी लिस्टेड प्राइस पर 1,000 रुपये कम किए गए हैं। इस डील का सबसे बड़ा हाईलाइट 5,995 रुपये तक का बैंक ऑफर है। जो Flipkart के Axis और SBI क्रेडिट कार्ड पर मिल जाएगा। यानी अगर इन कार्ड iPhone 17 लेते हैं तो 5,000 रुपये से ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद कीमत करीब 75,905 रुपये रह जाएगी।

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके डील को और सस्ता किया जा सकता है। क्योंकि Flipkart पर 24,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि, यह प्राइस आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और अन्य शर्तों पर निर्भर करेगी।

EMI पर भी खरीद सकते हैं iPhone 17

यदि आप iPhone 17 की पूरी कीमत एक साथ नहीं देना चाहते हैं, तो Flipkart पर EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। यह फोन करीब 3,913 रुपये प्रति महीने से EMI पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि EMI की प्राइस बैंक, कार्ड, समय और अन्य शर्तों के आधार पर मिलेगी।

iPhone 17 के प्रमुख फीचर्स

iPhone 17 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में A19 6-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP + 48MP डुअल रियर कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इस मॉडल में 256GB स्टोरेज दिया गया है। फ़ोन में लंबा बैकअप भी मिल जाता है।

क्या iPhone 17 खरीदने लायक है?

अगर आप नया iPhone 17 खरीदना चाहते हैं तो Flipkart Freedom Sale की यह डील बढ़िया है। क्योंकि आजकल फोंस की कीमतें लगातार बढ़ रही है। इसी बीच सेल में ये प्राइस मिलना अच्छा है। करीब 75,905 रुपये में आपको लेटेस्ट फोन मिल जाता है तो इसे जरूर ले सकते हैं। एक्सचेंज बेनिफिट अप्लाई करेंगे तो और कम प्राइस मिल जाएगा। इसलिए आप ओल्ड डिवाइस को सेल कर अपग्रेड भी कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं ये ऑफर आपके काम आएगा। ऐसे ही और डील्स और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 5,000 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, Flipkart Freedom Sale में तगड़ी डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17-flipkart-freedom-sale-offer/feed/ 0
Apple iPhone 20 को लेकर बड़ा अपडेट, मिल सकता है 7-इंच डिस्प्ले और बेजल-फ्री डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-20-7-inch-display-bezel-free-design-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-20-7-inch-display-bezel-free-design-leak/#respond Wed, 22 Jul 2026 10:48:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200467 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple आने वाले महीनों में iPhone 18 Pro सीरीज और पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है। इसी बीच 2027 में आने वाले iPhone 20 को लेकर अपडेट सामने आया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि साल 2027 में ब्रांड अपनी 20वीं वर्षगांठ पूरी करेगा। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कुछ […]

The post Apple iPhone 20 को लेकर बड़ा अपडेट, मिल सकता है 7-इंच डिस्प्ले और बेजल-फ्री डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple आने वाले महीनों में iPhone 18 Pro सीरीज और पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है। इसी बीच 2027 में आने वाले iPhone 20 को लेकर अपडेट सामने आया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि साल 2027 में ब्रांड अपनी 20वीं वर्षगांठ पूरी करेगा। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कुछ नए बदलाव के साथ iPhone 20 सीरीज पेश हो सकती है। लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि कंपनी अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले दे सकती है।

iPhone 20 डिटेल्स लीक

लीक के अनुसार Apple फिलहाल 6.96 इंच डिस्प्ले वाले एक प्रोटोटाइप पर काम कर रहा है। अगर यही डिस्प्ले फाइनल होता है तो मार्केटिंग के दौरान इसे 7-इंच डिस्प्ले वाला पहला iPhone कहा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोटोटाइप का आस्पेक्ट रेशियो मौजूदा iPhone 17 Pro Max जैसा ही रखा जा सकता है। जिससे बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद फोन हाथ में पकड़ने में दिक्कत नहीं होगी।

लीक्स में बताया गया है कि आगामी iPhone 20 में Apple पूरी तरह नया डिजाइन दे सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी एज-टू-एज डिस्प्ले और चारों तरफ कर्व्ड ग्लास डिजाइन पर काम कर रही है। इससे फोन लगभग बेजल-फ्री दिखाई दे सकता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कर्व्ड ग्लास होने के बावजूद स्क्रीन पर इमेज डिस्टॉर्शन न हो ऐसी प्लानिंग की जा रही है। यानी यूजर्स को फ्लैट डिस्प्ले जैसा अनुभव मिल सकता है, लेकिन बेजल लगभग न के बराबर हो सकते हैं।

पहले सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Apple अपनी 20वीं सालगिरह वाले iPhone को दो अलग-अलग स्क्रीन साइज में लॉन्च कर सकता है। ऐसे में 7-इंच मॉडल के साथ एक छोटा वैरियंट भी देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है।

नए मटेरियल का भी हो सकता है इस्तेमाल

डिजाइन में ही नहीं, Apple iPhone 20 में नए मटेरियल का उपयोग भी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Liquid Metal फ्रेम देने का विचार कर रही है, हालांकि इसे बड़े पैमाने पर तैयार करना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संभावना यह भी है कि Apple फिर से Titanium फ्रेम दे सकता है। हालांकि इसके लिए कंपनी को फोन के वजन का ध्यान रखना होगा।

बताते चलें कि फिलहाल iPhone 20 की लॉन्चिंग में कई महीने बाकी है। यह सभी जानकारियां शुरुआती लीक पर आधारित हैं। हमें आने वाले महीनों में इसकी और डिटेल्स मिलेंगी। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Apple iPhone 20 को लेकर बड़ा अपडेट, मिल सकता है 7-इंच डिस्प्ले और बेजल-फ्री डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-20-7-inch-display-bezel-free-design-leak/feed/ 0
iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक, मिल सकता है 48MP Sony IMX905 सेंसर और वेरिएबल अपर्चर https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-18-pro-max-camera-specifications-variable-aperture-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-18-pro-max-camera-specifications-variable-aperture-leak/#respond Sat, 18 Jul 2026 05:00:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200221 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह जानकारी जून में हुए Tata Electronics के डेटा ब्रीच के दौरान लीक हुई इंटरनल फाइल्स से मिली है। हालांकि Apple ने इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए फिलहाल इन्हें […]

The post iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक, मिल सकता है 48MP Sony IMX905 सेंसर और वेरिएबल अपर्चर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह जानकारी जून में हुए Tata Electronics के डेटा ब्रीच के दौरान लीक हुई इंटरनल फाइल्स से मिली है। हालांकि Apple ने इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए फिलहाल इन्हें केवल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। आइए, आगे जानते हैं आगामी एप्पल फोन में कैसा कैमरा मिल एकता है।

iPhone 18 Pro Max लीक

लीक के अनुसार, जून में Tata Electronics के सिस्टम में डेटा ब्रीच हुआ था। उस समय दावा किया गया था कि इस घटना में Apple से जुड़ी करीब 630.4GB गोपनीय इंटरनल फाइल्स डार्क वेब पर लीक हो गई थीं। हालांकि बाद में भारतीय सरकार की जांच में कहा गया कि इस डेटा ब्रीच से कोई बड़ी जानकारी प्रभावित होने के सबूत नहीं मिले हैं। वहीं, अब Notebookcheck की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसी लीक हुई फाइलों में मौजूद एक डायग्नोस्टिक लॉग से iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।

iPhone 18 Pro Max कैमरा लीक

लीक हुए लॉग के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX905 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें Variable Aperture तकनीक मिलने की बात सामने आई है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह Apple के किसी भी iPhone में पहली बार होगा, जिसमें कैमरा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन के अनुसार अपने अपर्चर को बदल सकेगा। इससे कम रोशनी और डे-लाइट दोनों में बेहतर फोटो क्वालिटी मिलने की उम्मीद है।

लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro Max में Sony IM973 टेलीफोटो सेंसर, Sony IMX972 अल्ट्रा-वाइड कैमरा, Sony IMX591 LiDAR रिसीवर और Sony IM914 फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। बताया गया है कि इस बार बड़ा बदलाव केवल प्राइमरी कैमरा सेंसर में हो सकता है। बाकी कैमरा सेंसर पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro Max जैसे ही रह सकते हैं।

iPhone 17 Pro and Pro Max

कब हो सकता है लॉन्च?

Apple हर साल की तरह इस बार भी सितंबर में अपनी नई iPhone 18 Series लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट या कैमरा स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई असल जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में इन सभी जानकारियों को फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर ही लिया जाना चाहिए। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

The post iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक, मिल सकता है 48MP Sony IMX905 सेंसर और वेरिएबल अपर्चर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-18-pro-max-camera-specifications-variable-aperture-leak/feed/ 0
iOS 27 Public Beta डाउनलोड कैसे करें? सिर्फ 3 स्टेप्स में ऐसे करें इंस्टॉल https://www.91mobiles.com/hindi/ios-27-public-beta-download-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/ios-27-public-beta-download-kaise-kare/#respond Tue, 14 Jul 2026 11:53:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199932 अगर आप Apple के नए फीचर्स को सबसे पहले आजमाना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Apple ने iOS 27 Public Beta जारी कर दिया है। अब बिना डेवलपर अकाउंट के भी सभी योग्य iPhone यूजर्स इस अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। इस अपडेट में नया Siri AI, Apple […]

The post iOS 27 Public Beta डाउनलोड कैसे करें? सिर्फ 3 स्टेप्स में ऐसे करें इंस्टॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप Apple के नए फीचर्स को सबसे पहले आजमाना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Apple ने iOS 27 Public Beta जारी कर दिया है। अब बिना डेवलपर अकाउंट के भी सभी योग्य iPhone यूजर्स इस अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। इस अपडेट में नया Siri AI, Apple Intelligence के बेहतर फीचर्स, एआई फोटो एडिटिंग, स्मार्ट ऑटोमेशन और कई उपयोगी बदलाव शामिल किए गए हैं। हालांकि, यह अभी फाइनल वर्जन नहीं है, इसलिए इसमें कुछ बग और परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसे इंस्टॉल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

पहले जांचें कि आपका iPhone सपोर्ट करता है या नहीं

iOS 27 Public Beta इंस्टॉल करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका iPhone इस अपडेट को सपोर्ट करता हो। iPhone 11 और इसके बाद के सभी सपोर्टेड मॉडल इस बीटा अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आपका फोन iOS 26 पर चल रहा है, तो आप सीधे iOS 27 Public Beta में अपग्रेड कर सकते हैं। अपडेट से पहले अपने iPhone का पूरा बैकअप जरूर लें। इसके लिए Settings > Apple ID > iCloud > iCloud Backup > Back Up Now पर जाएं। अगर इंस्टॉलेशन के दौरान कोई समस्या आती है, तो बैकअप से डाटा आसानी से रिकवर किया जा सकता है। ध्यान रखें कि बीटा वर्जन में ऐप क्रैश, बैटरी जल्दी खत्म होना और बैंकिंग या यूपीआई ऐप्स के ठीक से काम न करने जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए इसे अपने प्राइमरी iPhone पर इंस्टॉल करने से बचें।

सिर्फ 3 स्टेप्स में डाउनलोड करें iOS 27 Public Beta

स्टेप-1: Apple Beta Software Program में रजिस्टर करें

सबसे पहले अपने iPhone में Safari ब्राउजर ओपन करें और Apple Beta Software Program की वेबसाइट पर जाएं। यहां अपने उसी Apple Account से साइन इन करें, जो आपके iPhone में लॉग-इन है। इसके बाद Enroll your iOS device विकल्प पर टैप करके अपने डिवाइस को बीटा प्रोग्राम में रजिस्टर करें।

स्टेप-2: Beta Updates ऑन करें

अब Settings ऐप ओपन करें और General > Software Update > Beta Updates पर जाएं। यहां आपको iOS 27 Public Beta का विकल्प दिखाई देगा। इसे चुनें और वापस Software Update स्क्रीन पर लौट आएं।

स्टेप-3: अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करें

अब Software Update पेज पर iOS 27 Public Beta दिखाई देगा। Update Now पर टैप करें, अपना पासकोड दर्ज करें और नियम व शर्तें स्वीकार करें। इसके बाद अपडेट डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद iPhone अपने आप रीस्टार्ट होगा। पूरी प्रक्रिया में लगभग 10 से 15 मिनट लग सकते हैं। अपडेट के दौरान फोन को Wi-Fi और चार्जर से कनेक्ट रखें।

iOS 27 में क्या-क्या नए फीचर्स मिलेंगे?

Apple ने इस बार AI और स्मार्ट ऑटोमेशन पर सबसे ज्यादा फोकस किया है।

नया Siri AI

iOS 27 में Siri पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गई है। अब यह आपकी पिछली बातचीत को याद रख सकती है। अगर आपने पहले कोई सवाल पूछा था, तो अगली बार उसी संदर्भ में जवाब देना Siri के लिए आसान होगा। इसके अलावा Siri अब Mail, Messages, Photos और Calendar जैसी ऐप्स से जानकारी लेकर ज्यादा सटीक जवाब दे सकती है। Apple ने Siri के लिए अलग इंटरफेस भी तैयार किया है, जहां यूजर अपनी सभी बातचीत आसानी से देख सकते हैं।

Describe a Shortcut फीचर

Shortcuts ऐप को भी बड़ा अपग्रेड मिला है। अब आपको जटिल ऑटोमेशन बनाने की जरूरत नहीं होगी। उदाहरण के लिए अगर आप लिखते हैं कि ऑफिस पहुंचते ही फोन Silent हो जाए या रात 10 बजे Wi-Fi बंद हो जाए, तो Apple Intelligence अपने आप उसके लिए Shortcut तैयार कर देगा। इससे ऑटोमेशन बनाना पहले से कहीं आसान हो जाएगा।

एआई फोटो एडिटिंग

Photos ऐप में भी कई नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं। Reframe फीचर की मदद से फोटो लेने के बाद भी उसका एंगल बदला जा सकता है। वहीं Extend फीचर फोटो के खाली हिस्से को AI की मदद से भर देता है। इतना ही नहीं, Clean Up टूल पहले की तुलना में ज्यादा सटीक तरीके से फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाने में सक्षम है।

कैमरा ऐप में Siri

अब Camera ऐप भी पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है। आप किसी चीज की फोटो लेकर सीधे Siri से उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपने खाने की किसी डिश की फोटो ली है, तो Siri उसकी न्यूट्रिशन जानकारी भी बता सकती है। यह फीचर स्टूडेंट्स, ट्रैवलर्स और फूड लवर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

एआई वॉलपेपर जेनरेटर

Image Playground को भी नया अपडेट मिला है। अब यह AI की मदद से ज्यादा प्राकृतिक और आकर्षक वॉलपेपर तैयार कर सकता है। यूजर अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग थीम और डिजाइन वाले वॉलपेपर भी बना सकते हैं।

Apple Intelligence हुआ और बेहतर

iOS 27 में Apple Intelligence को पूरे सिस्टम के साथ बेहतर तरीके से इंटीग्रेट किया गया है। अब यह ईमेल लिखने, टेक्स्ट एडिट करने, फोटो मैनेज करने और रोजमर्रा के कई काम पहले से ज्यादा तेजी और समझदारी से कर सकता है।

अगर बीटा पसंद न आए तो क्या करें?

अगर आपको लगता है कि Public Beta में ज्यादा बग हैं या फोन की बैटरी और परफॉर्मेंस प्रभावित हो रही है, तो आप भविष्य के बीटा अपडेट बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको Settings > General > Software Update > Beta Updates में जाना होगा और यहां Off को चुनें। इसके बाद सितंबर में आने वाला iOS 27 का फाइनल वर्जन सीधे इंस्टॉल किया जा सकेगा। अगर आप पूरी तरह iOS 26 पर वापस जाना चाहते हैं, तो आपको iPhone रीसेट करके पहले बनाए गए बैकअप से Restore करना होगा। यही वजह है कि अपडेट से पहले बैकअप लेना बेहद जरूरी माना जाता है।

क्या iOS 27 Public Beta इंस्टॉल करना चाहिए?

अगर आप नए फीचर्स सबसे पहले इस्तेमाल करना चाहते हैं, नई तकनीक को टेस्ट करना पसंद करते हैं और आपके पास सेकेंडरी iPhone है, तो iOS 27 Public Beta आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आपका iPhone रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल होता है, तो बेहतर होगा कि सितंबर में आने वाले iOS 27 के स्टेबल वर्जन का इंतजार करें। फाइनल अपडेट में अधिकांश बग ठीक हो चुके होंगे और बैटरी, ऐप कम्पैटिबिलिटी व परफॉर्मेंस भी ज्यादा बेहतर होगी।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या iOS 27 Public Beta मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है?

हां, Apple Beta Software Program में रजिस्टर करने के बाद इसे बिना किसी शुल्क के डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या Public Beta इंस्टॉल करने के लिए डेवलपर अकाउंट जरूरी है?

नहीं, Public Beta इंस्टॉल करने के लिए केवल Apple Beta Software Program में साइन-अप करना होता है।

क्या बीटा अपडेट से फोन खराब हो सकता है?

फोन खराब नहीं होता है, लेकिन बीटा वर्जन में बग, बैटरी ड्रेन और ऐप कम्पैटिबिलिटी जैसी समस्याएं आ सकती हैं।

क्या iOS 27 Public Beta हटाकर वापस iOS 26 पर जा सकते हैं?

हां, लेकिन इसके लिए पहले बनाया गया बैकअप होना जरूरी है, जिसके जरिए iPhone को Restore किया जा सकता है।

क्या मुख्य iPhone पर iOS 27 Public Beta इंस्टॉल करना सही रहेगा?

अगर आपका iPhone रोजाना बैंकिंग, ऑफिस या अन्य जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल होता है, तो बेहतर होगा कि फाइनल स्टेबल अपडेट का इंतजार करें।

The post iOS 27 Public Beta डाउनलोड कैसे करें? सिर्फ 3 स्टेप्स में ऐसे करें इंस्टॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ios-27-public-beta-download-kaise-kare/feed/ 0
iPhone 18 Pro Max की बैटरी को लेकर आया नया लीक, 5425mAh बैटरी और A20 Pro चिप के साथ आ सकता है फोन https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-18-pro-max-battery-leak-5425mah-a20-pro-chip/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-18-pro-max-battery-leak-5425mah-a20-pro-chip/#respond Fri, 03 Jul 2026 07:59:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199278 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple की अगली फ्लैगशिप iPhone 18 सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro Max पहले से बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार फोन के अलग-अलग रीजनल वैरियंट में बैटरी साइज अलग हो सकता है। […]

The post iPhone 18 Pro Max की बैटरी को लेकर आया नया लीक, 5425mAh बैटरी और A20 Pro चिप के साथ आ सकता है फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple की अगली फ्लैगशिप iPhone 18 सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro Max पहले से बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार फोन के अलग-अलग रीजनल वैरियंट में बैटरी साइज अलग हो सकता है। यही नहीं इस मॉडल में Apple की नई 2nm A20 Pro चिप मिलने की भी उम्मीद है। जिससे बैटरी बैकअप और परफॉरमेंस शानदार मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है 5,425mAh तक बैटरी

माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट Weibo पर सामने आए लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro Max के ग्लोबल/यूरोपियन वैरियंट में 5,235mAh की बैटरी मिल सकती है। यह iPhone 17 Pro Max के यूरोपियन वर्जन की 4,823mAh बैटरी की तुलना में लगभग 412mAh ज्यादा हो सकती है। वहीं, अमेरिका में लॉन्च होने वाले eSIM-ओनली मॉडल में 5,425mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। जबकि iPhone 17 Pro Max के अमेरिकी वैरियंट में 5,088mAh की बैटरी बताई गई थी। यानी नए मॉडल में लगभग 337mAh की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

iPhone 18 Pro में भी हो सकता है अपग्रेड

लीक के अनुसार स्टैंडर्ड iPhone 18 Pro में भी बैटरी क्षमता थोड़ी ज्यादा हो सकती है। यूरोपियन मॉडल में 4,056mAh और अमेरिकी मॉडल में 4,288mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि सबसे बड़ा अपग्रेड Pro Max मॉडल में ही देखने को मिल सकता है।

अलग-अलग बैटरी साइज की वजह क्या है?

रिपोर्ट के अनुसार बैटरी साइज में अंतर का कारण फिजिकल Nano-SIM स्लॉट है। यूरोप और कुछ अन्य बाजारों में Apple अभी भी Nano-SIM स्लॉट दे सकता है, जिससे फोन के अंदर थोड़ी जगह कम बचती है। वहीं, अमेरिकी मॉडल पूरी तरह eSIM पर आधारित होने की वजह से बड़ी बैटरी के लिए स्पेस मिल सकता है।

A20 Pro प्रोसेसर

पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro Max पहली बार 5,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। इसके साथ Apple की नई 2nm A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर पावर एफिशिएंसी और लंबी बैटरी लाइफ देने में मदद कर सकती है।

जहां Xiaomi, OPPO और OnePlus जैसे कई चीनी ब्रांड अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में 7,500mAh से 8,000mAh तक बैटरी दे रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है Apple और Samsung भी अपने फ्लैगशिप डिवाइस में बैटरी क्षमता बढ़ा सकते हैं।

सितंबर 2026 में हो सकती है लॉन्चिंग

फिलहाल Apple ने iPhone 18 सीरीज को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी सितंबर 2026 में अपनी नई श्रृंखला लॉन्च कर सकती है। हम आपको आगे भी इस एप्पल फोन लाइनअप से जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post iPhone 18 Pro Max की बैटरी को लेकर आया नया लीक, 5425mAh बैटरी और A20 Pro चिप के साथ आ सकता है फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-18-pro-max-battery-leak-5425mah-a20-pro-chip/feed/ 0
12000 रुपये सस्ता मिलेगा ये वाला Apple का फोन! सेल में iPhone 17 बिकेगा 70900 रुपये में https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-iphone-17-in-flipkart-goat-sale-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-iphone-17-in-flipkart-goat-sale-2026/#respond Mon, 29 Jun 2026 10:46:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198959 Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई से शुरू हो रही है।

The post 12000 रुपये सस्ता मिलेगा ये वाला Apple का फोन! सेल में iPhone 17 बिकेगा 70900 रुपये में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple के फोन कितने ही पुराने हो जाए, डिमांड में बने रहते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो iPhone पर ऑफर आने का इंतजार करते हैं और फिर बढिया डील मिलते ही सस्ते रेट पर आईफोन खरीद लेते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए आईफोन 17 को कम कीमत पर खरीदने का मौका आया है। Flipkart GOAT Sale 2026 शुरू होने वाली है और इस सेल में iPhone 17 को सिर्फ 70,900 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।

iPhone 17 पर ऑफर

सबसे पहले तो आपको बता दें कि आईफोन 17 इंडिया में 82,900 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल के 256GB स्टोरेज वेरिएंट का रेट था। वहीं 512GB मेमोरी वाला आईफोन 1,02,900 रुपये में लाया गया था। अब शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली ‘गोट सेल’ में आईफोन 17 पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर लाया जा रहा है। सेल में iPhone 17 12 हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।

Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई से शुरू हो रही है। इसी सेल में एप्पल आईफोन 17 को 70,900 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकेगा। यह प्राइस फोन डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद प्राप्त होगा। HSBC, BOB और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ग्राहक आईफोन पर 10% की छूट पा सकेंगे। बताते चलें कि iPhone 17 को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी परचेज किया जा सकता है। सेल की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।

iPhone 17 फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स

आईफोन 17 में पावरफुल Apple A19 चिपसेट पर लाया गया है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया है। यह पावरफुल परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। Apple का दावा है कि इस चिपसेट के चलते iPhone 17 में पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलेगा। इसके साथ ही परफॉर्मेंस इम्प्रूव होगी और मेमोरी बैंडविड्थ बढ़ेगी। यह एप्पल मोबाइल लेटेस्ट iOS 27 पर काम करेगा जो एडवांस एआई फीचर्स से लैस है।

Apple iPhone 17 में 2556 x 1179 रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन दी गई है। यह ट्रूटोन ProMotion स्क्रीन है जिसपर 460ppi प्राप्त होती है। आईफोन 17 की डिस्प्ले रात के अंधेरे में मिनिमम 1निट ब्राइटनेस पर आ सकती है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगी। वहीं आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें 3000निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। स्क्रॉलिंग को स्मूथ बनाने के लिए आईफोन 17 की स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फेमस इस Apple iPhone के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 48MP Fusion कैमरा दिया गया है जो एफ/1.6 अपर्चर और 26mm फोकल लेंथ के साथ काम करता है। इस लेंस को Sensor-shift OIS तकनीक से लैस किया गया है। इसके साथ ही एफ/1.6 अपर्चर और 52mm फोकल लेंथ वाला 12 मेगापिक्सल 2x Telephoto लेंस लगाया गया है। फ्रंट पर 18 मेगापिक्सल सेंटर स्टेज सेल्फी सेंसर मौजूद है जो फ्रेम के हिसाब से फोटो आस्पेक्ट रेश्यो बदल लेता है परफेक्ट सेल्फी खींचने में मदद करता है।

The post 12000 रुपये सस्ता मिलेगा ये वाला Apple का फोन! सेल में iPhone 17 बिकेगा 70900 रुपये में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-iphone-17-in-flipkart-goat-sale-2026/feed/ 0
Apple ने दिया झटका! iPad हुए महंगे, 50 हजार रुपये तक बढ़ गया दाम https://www.91mobiles.com/hindi/apple-price-in-india-know-new-rate/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-price-in-india-know-new-rate/#respond Fri, 26 Jun 2026 09:08:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198829 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

बीते कुछ महीनों में लगभग सभी टेक कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं। ग्लोबल चिप शॉर्टेज के चलते मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप महंगे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब Apple ने भी अपने प्रोडक्ट्स पर प्राइस हाइक जारी कर दिया है। कंपनी की ओर से भारत में iPads की कीमतें बढ़ा […]

The post Apple ने दिया झटका! iPad हुए महंगे, 50 हजार रुपये तक बढ़ गया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बीते कुछ महीनों में लगभग सभी टेक कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं। ग्लोबल चिप शॉर्टेज के चलते मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप महंगे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब Apple ने भी अपने प्रोडक्ट्स पर प्राइस हाइक जारी कर दिया है। कंपनी की ओर से भारत में iPads की कीमतें बढ़ा दी गई है जो आज से ही देश में लागू हो गई है। किस आईपैड का रेट कितना बढ़ा है इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

iPad mini प्राइस

iPad mini पुरानी कीमत नई कीमत कुल बढ़ोतरी
128GB ₹49,900 ₹69,900 ₹20,000
256GB ₹59,900 ₹81,900 ₹22,000
512GB ₹79,900 ₹1,05,900 ₹26,000

एप्पल आईपैड मिनी के वाईफाई मॉडल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स का प्राइस बढ़ाया गया है। बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ 49,900 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसका प्राइस बढ़कर 69,900 रुपये हो गया है। यानी इस आईपैड मिनी के बेस वेरिएंट पर 20 हजार का प्राइस हाइक हुआ है। इसी तरह 256GB वेरिएंट का प्राइस 59,900 रुपये से बढ़कर 81,900 हुआ है और सबसे बड़े 512GB मेमारी वेरिएंट की कीमत 26,000 रुपये बढ़कर 79,900 रुपये से 1,05,900 रुपये हो गई है।

iPad प्राइस

iPad (11th Gen) पुरानी कीमत नई कीमत कुल बढ़ोतरी
128GB (Wi-Fi) ₹34,900 ₹49,900 ₹15,000
256GB (Wi-Fi) ₹44,900 ₹61,900 ₹17,000
128GB (Wi-Fi + Cellular) ₹49,900 ₹64,900 ₹15,000
256GB (Wi-Fi + Cellular) ₹59,900 ₹76,900 ₹17,000

11वीं जेनरेशन वाले आईपैड की कीमत में भी कंपनी ने 17 हजार रुपये तक का इजाफा किया है। इसका वाईफोन मॉडल 128जीबी स्टोरेज के साथ 34,900 रुपये में आया था जिसका रेट अब 49,900 रुपये हो गया है। इसी तरह 256जीबी मेमोरी वाला आईपैड 44,900 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसका प्राइस 61,900 रुपये हो गया है।

वाईफाई+सिम वाले आईपैड को 49,900 रुपये में लाया गया गया था जिसमें 128जीबी मेमोरी लगी है। अब इसका प्राइस बढ़कर 64,900 रुपये हो गया है। वहीं इसी वर्जन का 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 59,900 रुपये से 17,000 रुपये महंगा होकर 64,900 रुपये का हो गया है।

iPad Air series प्राइस

आईपैड एयर इंडियन मार्केट में 11-इंच स्क्रीन और 13-इंच डिस्प्ले पर सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी की ओर से 11 इंच मॉडल की कीमत 25,000 रुपये बढ़ाई गई है। इस प्राइस हाइक के बाद आईपैड एयर 11″ का स्टार्टिंग प्राइस 89,900 रुपये हो गया है जो पहले 64,900 रुपये था। वहीं 1टीबी वाले आईपैड की कीमत 1,34,900 रुपये से बढ़कर 1,59,900 रुपये हो गई है।

iPad Air 11 (M4) पुरानी कीमत नई कीमत कुल बढ़ोतरी
128GB ₹64,900 ₹89,900 ₹25,000
256GB ₹74,900 ₹99,900 ₹25,000
512GB ₹94,900 ₹1,19,900 ₹25,000
1TB ₹1,34,900 ₹1,59,900 ₹25,000

13 इंच स्क्रीन वाले आईपैड एयर की कीमत में 35,000 रुपये का इजाफा हुआ है। इसे टैब के बेस वेरिएंट में 128जीबी मेमोरी दी गई है जिसका पुराना प्राइस 84,900 रुपये था। यह कीमत अब एक लाख से उपर जा चुकी है और प्राइस बढ़कर 1,19,900 रुपये हो चुका है। सभी मेमोरी वेरिएंट्स की कीमत आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

iPad Air 13 (M4) पुरानी कीमत नई कीमत कुल बढ़ोतरी
128GB ₹84,900 ₹1,19,900 ₹35,000
256GB ₹94,900 ₹1,29,900 ₹35,000
512GB ₹1,14,900 ₹1,49,900 ₹35,000
1TB ₹1,54,900 ₹1,89,900 ₹35,000

गौरतलब है कि टेबल में हमने सिर्फ वाईफाई मॉडल्स की कीमत ही दिखाई है। iPad Air 11 और iPad Air 13 के वाईफाई + सिम मॉडल की कीमतों में भी वृद्धि हुई है और इनके लिए हर वेरिएंट पर 18,000 रुपये एस्क्ट्रा खर्च करने होंगे। 11 इंच वाले आईपैड एयर के Wi-Fi + Cellular मॉडल का स्टार्टिंग प्राइस अब 1,07,900 रुपये हो गया है और 13 इंच आईपैड एयर की शुरुआती कीमत 1,37,900 रुपये हो गई है।

iPad Pro series प्राइस

सबसे ज्यादा प्राइस हाइक आईपैड प्रो पर हुआ है। इस सीरीज के 13 इंच स्क्रीन वाले सभी मॉडल्स की कीमत 50 हजार रुपये बढ़ी है। देखा जाए तो जिनका प्राइस इस आईपैड का बढ़ा है, सिर्फ उतने में नया 128GB वाला iPad आ सकता है। आईफोन प्रो 13″ का जो बेस वेरिएंट पहले 1,29,900 रुपये में आया था, उसका प्राइस अब 1,79,900 रुपये हो गया है। इसी तरह 13-इंच आईपैड प्रो के 2टीबी वाले टॉप वेरिएंट का रेट बढ़कर 2,79,900 रुपये तक पहुंच चुका है।

iPad Pro 11 (M4) पुरानी कीमत नई कीमत कुल बढ़ोतरी
256GB ₹99,900 ₹1,39,900 ₹40,000
512GB ₹1,19,900 ₹1,59,900 ₹40,000
1TB ₹1,59,900 ₹1,99,900 ₹40,000
2TB ₹1,99,900 ₹2,39,900 ₹40,000

11-इंच आईपैड प्रो की बात करें तो इसे 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है। अब इसका प्राइस बढ़कर 1,39,900 रुपये हो गया है। 1टीबी वाले iPad Pro 11 का रेट 1,19,900 से बढ़कर 1,59,900 रुपये आ चुकी है। इसी तरह 2टीबी का रेट 2,39,900 रुपये पहुंच चुका है। कंपनी ने iPad Pro 11 (M4) की कीमत 40 हजार रुपये बढ़ाई है।

iPad Pro 13 (M4) पुरानी कीमत नई कीमत कुल बढ़ोतरी
256GB ₹1,29,900 ₹1,79,900 ₹50,000
512GB ₹1,49,900 ₹1,99,900 ₹50,000
1TB ₹1,89,900 ₹2,39,900 ₹50,000
2TB ₹2,29,900 ₹2,79,900 ₹50,000

अगर आप सिम वाला आईफोन प्रो खरीदना चाहते हैं तो Wi-Fi + Cellular के लिए फाईफाई ओनली मॉडल की तुलना में 24,000 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे। वाईफोन बेस वेरिएंट जहां 1,39,900 रुपये का हो गया है, वहीं वाईफाई+सेलुलर मॉडल का स्टार्टिंग प्राइ 1,63,900 रुपये हो गया है। 24 हजार का डिफरेंस सभी वेरिएंट्स पर मिलेगा।

The post Apple ने दिया झटका! iPad हुए महंगे, 50 हजार रुपये तक बढ़ गया दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-price-in-india-know-new-rate/feed/ 0
iPhone 18 में मिल सकती है 12GB RAM, कीमत बढ़ाए बिना मिल सकता है बड़ा अपग्रेड https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-18-12gb-ram-upgrade-without-price-hike-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-18-12gb-ram-upgrade-without-price-hike-leak/#respond Wed, 17 Jun 2026 10:48:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198399 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple अपनी आगामी iPhone 18 सीरीज को लेकर चर्चा में है। नई रिपोर्ट बेस मॉडल Apple iPhone 18 से जुड़ी है। जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी बड़ा अपग्रेड दे सकती है। लीक के अनुसार फोन में 12GB RAM दी जा सकती है, जो मौजूदा iPhone 17 के 8GB RAM के मुकाबले 50 प्रतिशत […]

The post iPhone 18 में मिल सकती है 12GB RAM, कीमत बढ़ाए बिना मिल सकता है बड़ा अपग्रेड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple अपनी आगामी iPhone 18 सीरीज को लेकर चर्चा में है। नई रिपोर्ट बेस मॉडल Apple iPhone 18 से जुड़ी है। जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी बड़ा अपग्रेड दे सकती है। लीक के अनुसार फोन में 12GB RAM दी जा सकती है, जो मौजूदा iPhone 17 के 8GB RAM के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्यादा हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस अपग्रेड के बावजूद ब्रांड कीमत नहीं बढ़ाएगा। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

iPhone 18 लीक डिटेल्स

Digitimes की रिपोर्ट के अनुसार Apple अपने एडवांस्ड ऑन-डिवाइस AI फीचर्स और Siri अपग्रेड को सपोर्ट करने के लिए RAM बढ़ा सकता है। हाल ही में WWDC 2026 के दौरान Apple ने बताया था कि ब्रांड का सबसे पावरफुल ऑन-डिवाइस AI मॉडल ज्यादा बढ़िया Siri वॉयस और बेहतर डिक्टेशन अनुभव प्रदान कर सकता है। हालांकि इन फीचर्स के लिए कम से कम 12GB यूनिफाइड मेमोरी की जरूरत होगी।

फिलहाल केवल iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max ही 12GB RAM के साथ आते हैं। जबकि iPhone 17 में 8GB RAM दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक Apple iPhone 18 सीरीज के सभी मॉडल्स में 12GB RAM लगाई जा सकती है। जिससे बेस और Pro मॉडल्स के बीच फीचर का गैप कम हो सकता है।

RAM अपग्रेड के साथ Apple अपने Android प्रतियोगियों को भी टक्कर देना चाहता है। मौजूदा समय में Samsung, OnePlus, realme, OPPO, Xiaomi और Vivo जैसे कई ब्रांड अपने प्रीमियम स्मार्टफोंस में 12GB या 16GB RAM ऑफर कर रहे हैं। AI फीचर्स के बढ़ते उपयोग के कारण ज्यादा RAM अब फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में जरूरी हो गई है।

रिपोर्ट की खास बात यह भी है कि कीमत नहीं बढ़ेगी। लीक में दावा है कि Apple ने Samsung, SK Hynix और Micron जैसे मेमोरी सप्लायर्स से LPDDR5X RAM चिप्स की सप्लाई बढ़ाने को कहा है और कंपनी अतिरिक्त लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने के बजाय खुद झेलेगी। यदि ऐसा होता है तो iPhone 18 की शुरुआती कीमत अमेरिका में 799 डॉलर यानी करीब 76,000 रुपये के आसपास रह सकती है। बता दें कि iPhone 17 को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो इसके पूर्व मॉडल से 3,000 रुपये महंगा था।

कब हो सकता है लॉन्च

अब तक आई जानकारी सिर्फ लीक हुई हैं। इसलिए आने वाले समय में बदलाव भी संभव हो सकता है। वहीं, लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Apple साल 2026 के अंत में iPhone 18 Pro मॉडल्स और अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लॉन्च कर सकता है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18e और अगली पीढ़ी का iPhone Air 2027 की पहली छमाही में लाया जा सकता है।

यदि यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो iPhone 18 न सिर्फ AI फीचर्स के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है बल्कि बिना कीमत बढ़ाए ज्यादा RAM प्रदान कर सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post iPhone 18 में मिल सकती है 12GB RAM, कीमत बढ़ाए बिना मिल सकता है बड़ा अपग्रेड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-18-12gb-ram-upgrade-without-price-hike-leak/feed/ 0
iPhone में आ रहे हैं ये बड़े फीचर्स, नया Siri AI और AI Photo Editing बदल देंगे आपका अनुभव https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-ios-27-top-features-siri-ai-photo-editing/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-ios-27-top-features-siri-ai-photo-editing/#respond Tue, 09 Jun 2026 11:39:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197888 WWDC 2026 में एप्पल ने iOS 27 की घोषणा के साथ कई ऐसे फीचर्स पेश किए हैं, जो iPhone इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं। इस अपडेट में नया Siri AI, बेहतर Apple Intelligence, पासवर्ड ऐप में ऑटोमैटिक पासवर्ड अपडेट, कैमरा और फोटो ऐप के लिए एआई टूल्स और Liquid Glass […]

The post iPhone में आ रहे हैं ये बड़े फीचर्स, नया Siri AI और AI Photo Editing बदल देंगे आपका अनुभव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

WWDC 2026 में एप्पल ने iOS 27 की घोषणा के साथ कई ऐसे फीचर्स पेश किए हैं, जो iPhone इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं। इस अपडेट में नया Siri AI, बेहतर Apple Intelligence, पासवर्ड ऐप में ऑटोमैटिक पासवर्ड अपडेट, कैमरा और फोटो ऐप के लिए एआई टूल्स और Liquid Glass डिजाइन में बड़े सुधार शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि iOS 27 पहले से ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और पर्सनल अनुभव देगा। अगर आपके पास iPhone 15 pro या उससे नया मॉडल है, तो आपको कई एडवांस एआई फीचर्स का भी फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं iOS 27 के उन बड़े फीचर्स के बारे में जो आने वाले महीनों में आपके iPhone तक पहुंचने वाले हैं।

नया Siri एआई

iOS 27 का सबसे बड़ा और चर्चित फीचर नया Siri एआई है। एप्पल ने लगभग दो साल पहले जिस पर्सनलाइज्ड Siri का वादा किया था, वह अब आखिरकार हकीकत बनने जा रहा है। नया Siri पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, बातचीत करने में सक्षम और यूजर की जरूरतों को समझने वाला होगा। यह आपके मैसेज, ईमेल, फोटो और अन्य ऐप्स में मौजूद जानकारी को समझकर ज्यादा सटीक जवाब दे सकेगा।

एप्पल के नए फाउंडेशन मॉडल्स और Google Gemini तकनीक की मदद से तैयार किया गया Siri एआई यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझेगा। उदाहरण के लिए, अगर आपने किसी दोस्त के साथ यात्रा की योजना पर ईमेल या मैसेज में चर्चा की है, तो Siri उससे जुड़ी जानकारी निकालकर आपकी मदद कर सकेगा।

कंपनी Siri के लिए एक अलग ऐप भी लेकर आ रही है, जहां यूजर ChatGPT या Gemini की तरह पुराने चैट्स देख सकेंगे और बातचीत जारी रख सकेंगे। iCloud सिंक सपोर्ट की मदद से ये बातचीत आपके सभी एप्पल डिवाइस में सुरक्षित रूप से उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, कैमरा ऐप में भी Siri का इंटीग्रेशन मिलेगा, जिससे किसी ऑब्जेक्ट्स, फूड या स्थान की फोटो लेकर उससे जुड़ी जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकेगी। हालांकि यह फीचर केवल नए iPhone मॉडल्स पर ही उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार Siri एआई का पूरा अनुभव iPhone 15 और उससे नए मॉडल्स में मिलेगा, जबकि एडवांस वॉयस और बेहतर डिक्टेशन फीचर्स के लिए iPhone 17 Pro और iPhone Air जैसे नए डिवाइस की जरूरत पड़ सकती है।

Liquid Glass डिजाइन में मिलेगा नया कंट्रोल

iOS 26 में पेश किए गए Liquid Glass डिजाइन को लेकर कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि इसकी वजह से स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट और मेन्यू पढ़ने में परेशानी होती है। अब एप्पल ने यूजर्स की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए iOS 27 में नया ऑपेसिटी स्लाइडर जोड़ दिया है। इस स्लाइडर की मदद से यूजर तय कर सकेंगे कि उन्हें इंटरफेस में कितना ग्लास इफेक्ट चाहिए। आप इसे ज्यादा ट्रांसपेरेंट या लगभग पूरी तरह टिंटेड मोड में बदल सकते हैं। इससे मेन्यू, टैब और अन्य इंटरफेस एलिमेंट्स को पढ़ना पहले से आसान होगा।

एप्पल का दावा है कि नया Liquid Glass सिस्टम बैकग्राउंड कंटेंट को बेहतर तरीके से ब्लर और डिफ्यूज करेगा, जिससे स्क्रीन की रीडेबिलिटी में सुधार होगा और डिजाइन भी आकर्षक बना रहेगा।

Passwords ऐप अब खुद बदलेगा कमजोर पासवर्ड

iOS 27 में पासवर्ड मैनेजमेंट को भी अधिक सुरक्षित और आसान बनाया जा रहा है। अभी तक Passwords ऐप केवल यह जानकारी देता था कि आपका कोई पासवर्ड लीक हो चुका है या कमजोर है। लेकिन अब यह ऐप खुद उन पासवर्ड्स को बदलने और अपडेट करने में मदद करेगा। यदि किसी वेबसाइट या सर्विस का पासवर्ड डेटा लीक में सामने आता है, तो Passwords ऐप यूजर को अलर्ट करेगा और जरूरत पड़ने पर मजबूत पासवर्ड जनरेट कर उसे अपने आप अपडेट भी कर सकेगा। इससे यूजर्स को अलग-अलग अकाउंट्स के पासवर्ड मैनुअली बदलने की परेशानी नहीं होगी।

हालांकि यह सुविधा केवल उन वेबसाइट्स और सेवाओं पर काम करेगी जो इस सिस्टम को सपोर्ट करेंगी। फिर भी यह फीचर ऑनलाइन सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Photos ऐप में मिलेंगे नए एआई एडिटिंग टूल्स

iOS 27 के साथ Apple Photos ऐप पहले से ज्यादा स्मार्ट और एडवांस बनने जा रहा है। एप्पल लगातार अपने फोटो एडिटिंग फीचर्स को बेहतर कर रहा है और इस बार कंपनी ने एआई की मदद से तस्वीरों को एडिट करने के लिए कई नए टूल्स पेश किए हैं। Photos ऐप के Tools सेक्शन में अब ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो पहले केवल प्रोफेशनल एडिटिंग सॉफ्टवेयर में देखने को मिलते थे।

इस अपडेट में सबसे पहले Clean Up टूल को बड़ा अपग्रेड मिला है। यह फीचर पहले भी मौजूद था, लेकिन अब यह फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स या लोगों को ज्यादा नेचुरल तरीके से हटाने में सक्षम होगा। इसके अलावा, नया Extend टूल तस्वीर के फ्रेम को बड़ा करने में मदद करेगा। यदि किसी फोटो का कोई हिस्सा कट गया है या आप फोटो के आसपास का विजुअल बढ़ाना चाहते हैं, तो एआई खुद अतिरिक्त डिटेल्स तैयार करके तस्वीर को बढ़ा देगा। कंपनी ने Spatial Reframing नाम का एक नया फीचर भी जोड़ा है। यह एआई आधारित टूल तस्वीर के एंगल और पर्सपेक्टिव को बदलने की सुविधा देगा यानी फोटो लेने के बाद भी आप ऐसा महसूस कर पाएंगे जैसे कैमरे का एंगल अलग था। एप्पल का कहना है कि इन सभी फीचर्स का उद्देश्य फोटो की ओरिजिनल क्वालिटी और वास्तविकता को बनाए रखते हुए उसे बेहतर बनाना है।

iOS 27 में मिलेगा पहले से ज्यादा तेज परफॉर्मेंस

अगर आपको लगता है कि आपका iPhone पहले जितना तेज नहीं रहा या ऐप्स खुलने में समय लग रहा है, तो iOS 27 आपके लिए राहत की खबर लेकर आ सकता है। एप्पल ने इस अपडेट में कई परफॉर्मेंस सुधार और बग फिक्स शामिल किए हैं, जिससे पूरा सिस्टम पहले से ज्यादा स्मूथ और तेज चलेगा।

कंपनी के मुताबिक, iOS 27 में ऐप लॉन्च होने की स्पीड 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। वहीं AirDrop के जरिए फाइल ट्रांसफर पहले की तुलना में 80 प्रतिशत तक तेज होगा। Photos ऐप में नई तस्वीरों को लोड करने की प्रक्रिया भी लगभग 70 प्रतिशत तक तेज हो जाएगी। इसके अलावा, वाई-फाई और सेलुलर नेटवर्क पर भी कई ऑप्टिमाइजेशन किए गए हैं, जिससे इंटरनेट आधारित कार्यों में बेहतर अनुभव मिलेगा। खास बात यह है कि ये सुधार केवल नए iPhone मॉडल्स तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि iPhone 11 और iPhone SE (2020) जैसे पुराने डिवाइस भी इसका फायदा उठा सकेंगे।

Screen Time फीचर हुआ और ज्यादा सुरक्षित

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एप्पल ने iOS 27 में Screen Time फीचर को भी काफी बेहतर बनाया है। कंपनी ने पैरेंटल कंट्रोल्स को मजबूत करने के लिए कई नए विकल्प जोड़े हैं, जिससे माता-पिता अपने बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर बेहतर कंट्रोल रख सकेंगे।

Safari ब्राउजर में नया Ask to Browse फीचर जोड़ा गया है। इसके जरिए बच्चे किसी नई वेबसाइट को खोलने से पहले अपने माता-पिता से अनुमति मांगेंगे। इससे अनचाहे या असुरक्षित कंटेंट तक पहुंच को रोका जा सकेगा। इसके अलावा, Communication Safety फीचर को भी अपग्रेड किया गया है। यह सिस्टम ऐसे फोटो, वीडियो या कंटेंट को ब्लर कर देगा जिनमें हिंसा या अन्य संवेदनशील सामग्री मौजूद हो सकती है। इससे बच्चों को अनुचित सामग्री से बचाने में मदद मिलेगी।

नई Time Allowances फीचर पैरेंट्स को यह तय करने में मदद करेगी कि बच्चे कितनी देर तक गेम्स, एंटरटेनमेंट या अन्य ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं। सिस्टम बच्चे की उम्र के आधार पर समय सीमा का सुझाव भी देगा, जिससे स्क्रीन टाइम को संतुलित रखना आसान होगा।

Shortcuts ऐप खुद बनाएगा ऑटोमेशन

Shortcuts ऐप लंबे समय से iPhone में मौजूद है, लेकिन इसे इस्तेमाल करना हर किसी के लिए आसान नहीं था। कई यूजर्स को इसमें ऑटोमेशन बनाने के लिए अलग-अलग सेटिंग्स और कमांड्स समझनी पड़ती थीं। iOS 27 में एप्पल ने इस समस्या का समाधान एआई की मदद से किया है।

अब यूजर सामान्य भाषा में लिखकर Shortcuts बना सकेंगे। उदाहरण के लिए यदि आप लिखते हैं कि जब मैं ऑफिस से निकलूं तो मेरे दोस्त को मेरा ETA भेज दो, तो Apple Intelligence खुद जरूरी ऐप्स और कमांड्स को जोड़कर वह ऑटोमेशन तैयार कर देगा।

इससे तकनीकी जानकारी न रखने वाले यूजर्स भी आसानी से स्मार्ट ऑटोमेशन बना सकेंगे। एप्पल का मानना है कि यह बदलाव Shortcuts ऐप को ज्यादा लोकप्रिय और उपयोगी बनाएगा। एआई की मदद से यह फीचर रोजमर्रा के कई कामों को पूरी तरह ऑटोमेट करने में सक्षम होगा, जिससे iPhone का उपयोग पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बन जाएगा।

The post iPhone में आ रहे हैं ये बड़े फीचर्स, नया Siri AI और AI Photo Editing बदल देंगे आपका अनुभव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-ios-27-top-features-siri-ai-photo-editing/feed/ 0
iPhone 11 अभी भी नहीं हुआ है पुराना! Apple ने इन आईफोन मॉडल्स के लिए पेश किया नया iOS 27 https://www.91mobiles.com/hindi/apple-ios-27-supported-iphone-models-full-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-ios-27-supported-iphone-models-full-list/#respond Tue, 09 Jun 2026 06:58:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197850 एप्पल (Apple) के सालाना डेवलपर इवेंट डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2026 (WWDC 2026) में कंपनी ने iOS 27 की घोषणा के साथ अपने एआई विजन की भी झलक दिखाई है। इस नए अपडेट के जरिए एप्पल Siri, Apple Intelligence और कई सिस्टम ऐप्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के अनुसार, iOS […]

The post iPhone 11 अभी भी नहीं हुआ है पुराना! Apple ने इन आईफोन मॉडल्स के लिए पेश किया नया iOS 27 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एप्पल (Apple) के सालाना डेवलपर इवेंट डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2026 (WWDC 2026) में कंपनी ने iOS 27 की घोषणा के साथ अपने एआई विजन की भी झलक दिखाई है। इस नए अपडेट के जरिए एप्पल Siri, Apple Intelligence और कई सिस्टम ऐप्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के अनुसार, iOS 27 में Google Gemini आधारित नया Siri, एआई फोटो एडिटिंग टूल्स, स्मार्ट शॉर्टकट्स और कई इंटेलिजेंट फीचर्स शामिल होंगे। हालांकि iOS 27 अपडेट कई पुराने iPhone मॉडल्स तक पहुंचेगा, लेकिन Apple Intelligence की सभी सुविधाएं केवल चुनिंदा डिवाइसेज पर ही उपलब्ध होंगी। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका iPhone iOS 27 और Apple Intelligence को सपोर्ट करेगा या नहीं, तो यहां पूरी जानकारी दी गई है।

इन iPhone में मिलेगा iOS 27 का सपोर्ट

एप्पल के अनुसार iOS 27 अपडेट iPhone 11 सीरीज से लेकर लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज तक कई डिवाइस पर उपलब्ध होगा। हालांकि iPhone XS, iPhone XS Max और इससे पुराने मॉडल्स को यह अपडेट नहीं मिलेगा। नीचे आईओएस 27 को सपोर्ट करने वाले डिवाइस की लिस्ट दी गई हैः

  • iPhone Air
  • iPhone 17
  • iPhone 17e
  • iPhone 17 Pro
  • iPhone 17 Pro Max
  • iPhone 16
  • iPhone 16e
  • iPhone 16 Plus
  • iPhone 16 Pro
  • iPhone 16 Pro Max
  • iPhone 15
  • iPhone 15 Plus
  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 14
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 13
  • iPhone 13 Mini
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 12
  • iPhone 12 Mini
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12 Pro Max
  • iPhone SE (तीसरी पीढ़ी)
  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11 Pro Max
  • iPhone SE (दूसरी पीढ़ी)

एप्पल इस साल सितंबर में कुछ नए iPhone लॉन्च कर सकता है, जो सीधे iOS 27 के साथ बाजार में आएंगे। इनमें iPhone Fold Ultra, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max आदि शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल iPhone 18 के लॉन्च को 2027 की शुरुआत तक टाल सकता है। यही वजह है कि फिलहाल iPhone 18 इस सूची में शामिल नहीं है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

iOS 27 Eligible Devices Full List

किन iPhone में मिलेगा Apple Intelligence

एप्पल ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 की घोषणा के साथ एक बार फिर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर बड़ा दांव लगाया है। कंपनी का फोकस इस बार Apple Intelligence को और अधिक स्मार्ट, उपयोगी और पर्सनल बनाने पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 27 में Google Gemini तकनीक से लैस नया Siri, ChatGPT जैसे चैट करने वाला डेडिकेटेड Siri ऐप, एआई फोटो एडिटिंग, स्मार्ट शॉर्टकट्स और कई इंटेलिजेंट फीचर्स देखने को मिलेंगे। हालांकि iOS 27 का अपडेट iPhone 11 सीरीज से लेकर नए मॉडल्स तक उपलब्ध होगा, लेकिन Apple Intelligence के सभी फीचर्स हर डिवाइस पर नहीं मिलेंगे। इसकी वजह हार्डवेयर सीमाएं और एआई प्रोसेसिंग के लिए जरूरी अधिक पावरफुल चिपसेट हैं। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका iPhone Apple Intelligence को सपोर्ट करेगा या नहीं, तो नीचे दी गई सूची आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

iPhone मॉडल iOS 27 सपोर्ट एप्पल इंटेलिजेंस
iPhone Fold Ultra (आगामी) बॉक्स के साथ ही उपलब्ध हां
iPhone 18 Pro Max (आगामी) बॉक्स के साथ ही उपलब्ध हां
iPhone 18 Pro (आगामी) बॉक्स के साथ ही उपलब्ध हां
iPhone 17 Pro Max हां हां
iPhone 17 Pro हां हां
iPhone 17 हां हां
iPhone 17e हां हां
iPhone Air हां हां
iPhone 16 Pro Max हां हां
iPhone 16 Pro हां हां
iPhone 16 Plus हां हां
iPhone 16 हां हां
iPhone 16e हां हां
iPhone 15 Pro Max हां हां
iPhone 15 Pro हां हां
iPhone 15 Plus हां नहीं
iPhone 15 हां नहीं
iPhone 14 Series हां नहीं
iPhone 13 Series हां नहीं
iPhone 12 Series हां नहीं
iPhone 11 Series हां नहीं

iOS 27 में क्या होंगे बड़े बदलाव?

iOS 27 को एप्पल के सबसे स्मार्ट अपडेट्स में से एक माना जा रहा है। इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ डिजाइन या परफॉर्मेंस सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि यूजर्स को एआई आधारित अनुभव देने पर भी है।

  • नया Siri ऐपः एप्पल पहली बार Siri को एक अलग ऐप के रूप में पेश कर सकता है। यह ऐप ChatGPT और Gemini की तरह चैट करने में सक्षम होगा। यूजर टेक्स्ट या वॉयस के जरिए सवाल पूछ सकेंगे, फाइलें शेयर कर सकेंगे और विभिन्न कार्यों को अधिक नेचुरल तरीके से पूरा कर पाएंगे।
  • Dynamic Island में Siri का अनुभव: iOS 27 में Siri का नया एनिमेशन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Siri Dynamic Island से इंटरैक्ट होकर अधिक आकर्षक और बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
  • कैमरा ऐप में एआई इंटीग्रेशनः कैमरा ऐप में Siri का सीधा इंटीग्रेशन दिया जा सकता है। यूजर किसी वस्तु, स्थान या टेक्स्ट की फोटो लेकर तुरंत उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह फीचर Visual Intelligence की जगह ले सकता है।
  • कस्टमाइज कैमरा इंटरफेसः कैमरा ऐप में यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से टॉप कंट्रोल्स और विजेट्स को बदल सकेंगे। इससे फोटोग्राफी का अनुभव पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
  • एआई फोटो एडिटिंगः Photos ऐप में Extend और Reframe जैसे नए टूल्स जोड़े जा सकते हैं। Extend फीचर तस्वीर के फ्रेम को बढ़ाने में मदद करेगा, जबकि Reframe एआई की मदद से फोटो के एंगल और कंपोजिशन को बेहतर बना सकेगा।
  • एआई आधारित शॉर्टकट्स: Shortcuts ऐप को भी बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है। अब यूजर्स को जटिल ऑटोमेशन बनाने की जरूरत नहीं होगी। केवल साधारण भाषा में कमांड लिखकर एआई से शॉर्टकट तैयार कराया जा सकेगा।
  • बेहतर एप्पल इंटेलिजेंस: Apple Intelligence को Safari, Messages, Mail, Photos और अन्य सिस्टम ऐप्स के साथ गहराई से जोड़ा जाएगा। इससे यूजर्स को अधिक स्मार्ट सुझाव और बेहतर ऑटोमेशन अनुभव मिलेगा।

किन iPhone में नहीं मिलेगा Apple Intelligence?

हालांकि iPhone 11, iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 सीरीज को iOS 27 अपडेट मिलेगा, लेकिन इनमें Apple Intelligence फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे। इसकी मुख्य वजह इन डिवाइसेज में मौजूद पुराने प्रोसेसर और सीमित एआई प्रोसेसिंग क्षमता है। वहीं iPhone 15 और iPhone 15 Plus में Apple Intelligence के कुछ चुनिंदा फीचर्स सीमित रूप में मिल सकते हैं, जबकि Pro मॉडल्स में पूरा एक्सपीरियंस मिलेगा।

iOS 27 Developer Beta कैसे इंस्टॉल करें?

iOS 27 का Developer Beta फिलहाल उपलब्ध है और डेवलपर्स इसे इंस्टॉल करके नए फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं। Public Beta वर्जन जुलाई या अगस्त 2026 में जारी होने की उम्मीद है। वहीं iOS 27 का फाइनल और स्टेबल वर्जन सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के साथ सभी योग्य डिवाइसेज के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। अगर आप नए फीचर्स को सबसे पहले आजमाना चाहते हैं, तो iOS 27 Developer Beta इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि यह शुरुआती वर्जन है, इसलिए इसमें बग्स और परफॉर्मेंस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सबसे पहले beta.apple.com पर जाकर Apple Developer अकाउंट बनाएं। इसके बाद अपने iPhone में उसी Apple ID से साइन इन करें। फिर Settings > General > Software Update > Beta Updates पर जाएं और Developer Beta विकल्प चुनें। अपडेट उपलब्ध होते ही उसे डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकेगा।

ध्यान रखें कि बीटा वर्जन इंस्टॉल करने से पहले अपने iPhone का पूरा बैकअप जरूर लें, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में आपका डेटा सुरक्षित रहे।

The post iPhone 11 अभी भी नहीं हुआ है पुराना! Apple ने इन आईफोन मॉडल्स के लिए पेश किया नया iOS 27 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-ios-27-supported-iphone-models-full-list/feed/ 0