application | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 12:07:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इस वेलेंटाइन को न जाने दें सिंगल, ये 5 डेटिंग दिला सकती हैं आपको अपना साथी https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-dating-app-in-india-boy-girl-valentine-day-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-dating-app-in-india-boy-girl-valentine-day-in-hindi/#respond Fri, 08 Feb 2019 12:08:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27286 क्या पता आपका होने वाला पार्टनर भी हमारा आर्टिकल पढ़ कर इनमें से कोई ऐप डाउनलोड कर चुका हो और आपको ढूंढ रहा हो।

The post इस वेलेंटाइन को न जाने दें सिंगल, ये 5 डेटिंग दिला सकती हैं आपको अपना साथी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। मौसम अभी भी ठंडा है और ‘लव इज़ इन द एयर’ वाली फिलिंग का अहसास होने लगा है। हमें पता है आप भी किसी न किसी को पसंद करते होंगे और यकिन करें आपका भी कोई चाहने वाला जरूर होगा। अगर आपका जवाब है कि नहीं आप अभी भी सिंगल है तो शायद आपकी नज़रें अभी तक किसी ऐसे खास इंसान पर नहीं पड़ी है, जिसे देखकर दिल की घंटी बज उठे। लेकिन अगर वेलेंटाइन के इस मौके पर आप खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं और किसी साथी की तालाश में हैं तो, आज हम आपकी लवस्टोरी शुरू करने जा रहे हैं। आज हम लेकर आए है 5 ऐसे डेटिंग एप्लिकेशन्स जो आपको अपना मनपसंद साथी ढूंढने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू हो जाइये, क्या पता आपकी होने वाली गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रैंड आपके आने के ही इंतज़ार में हो।

टिंडर / Tinder

top 5 dating app in india boy girl valentine day in hindi

युवाओं दिलों में सबसे पहला संदेह यही रहता है कि सामने वाला उन्हें पंसद करेगा या नहीं। और इसी डर को काफी ​हद तक दूर कर देती है यह ऐप। इस ऐप में आप फेसबुक से साइन इन कर सकते हैं। जिसके बाद यह आपकी इंफो तथा इन्ट्रस्ट के अनुसार ही आपको साथी चुनने का मौका देता है।
यह यूज़ करने में भी काफी आसान है। सामने आई ​लिस्ट में से यदि कोई पसंद आता है तो आप दाईं ओर स्वाईप कर सकते हैं और नहीं तो बाईं ओर। और अगर किसी ने आपको लाईक बैक किया। तो, समझिए यह वेलेंटाइन आप अकेले नहीं बिताने वाले।

ट्रूलीमैड्ली / TrulyMadly

top 5 dating app in india boy girl valentine day in hindi

डेटिंग के लिए ट्रूलीमैड्ली सबसे सेफ, सिक्योर और रियाबल ऐप में से एक है। यह सिर्फ आपको जीएफ यह बीएफ ढूंढने में ही मदद नहीं करती बल्कि उन्हें जानने का मौका भी देती है। ऐप में स्पार्क का फ़ीचर आपको भीड़ में से अलग पहचानने का मौक देता है। ऐप में शामिल प्यारभरे स्टीकर्स आपके मैसेज़ के जरिये आपके दिल की बात बखूबी समझाएंगे। इसके साथ ही ऐप के क्वीज़ गेम्स् आपको और आपके पार्टनर को समझने का भी सुनहरा मौका देते हैं।

हैप्पन / Happn

top 5 dating app in india boy girl valentine day in hindi

‘राहों में उनसे मुलाकात हो गई..’ यकिन मानिए यह गाना सिर्फ एक गाना नहीं बचेगा अगर आप हैप्पन का यूज़ करेंगे तो। हैप्पन ऐप किसी एक फिक्स लोकेशन में मौजूद लोगों हो ही नहीं मिलाती है, ​बल्कि आप जहां जहां जाते हैं उस जगह पर मौजूद यूजर्स से आपको रुबरू कराती है। हैप्पन ट्रैवल के दौरान आपके आस पास मौजूद हैप्पन यूजर्स की जानकारी देती है।
इसका सबसे ज्यादा फायदा इस चीज में होता है कि आप जान जाते हैं कि जिस राह से आप जा रहे हैं उसी जगह से और कौन कौन गुज़रा है। यानि अगले दिन आप वहां पहले से पहुॅंचकर अपनी पसंद को निहार सकते हैं।

वू / Woo

top 5 dating app in india boy girl valentine day in hindi

अगर आप उन लोगों में से है जिन्होने पढ़ाई को ही अपनी प्राथमिकता रखा और कहीं न कहीं यही आपके सिंगल रह जाने की वजह बनी है तो अब आपकी यही आदत आपकी लव लाईफ बनाएगी। वू ऐसी डेटिंग ऐप हो जो वेल ऐजुकेटिड प्रोफेशनल लोगों को अपनी पंसद का पार्टनर चूज़ करने का मौका देती है। तो चलिए शायद यही ऐप ​दिलाएगी आपको अपनी पंसद की गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रैंड।

ओके क्यूपिड / OkCupid

top 5 dating app in india boy girl valentine day in hindi

अगर आप महसूस करते हैं कि आपकी लव फीलिंग्स इन्टेन्स और पैशनट है और इसीलिए आप अब तक सिंगल ही है। तो यकिन मानिए इस प्यार की चाह रखने वाले भी बेशुमार है। ओके क्यूपिड आपकी इसी चाह को आपके चाहने वाले से मिलाएगा। इस ऐप के बॉडी टाईप, सेक्सुअल प्रेफरन्स जैसे आॅप्शन्स आपकी प्रोफाईल में लोगों का इंटरस्ट जगाते हैं।

ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, जल्द हो जाइए तैयार। क्या पता आपकी तरह आपका होने वाला पार्टनर भी अभी हमारा आर्टिकल पढ़ कर इनमें से कोई ऐप डाउनलोड कर चुका हो और आपको ढूंढ रहा हो।

The post इस वेलेंटाइन को न जाने दें सिंगल, ये 5 डेटिंग दिला सकती हैं आपको अपना साथी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-dating-app-in-india-boy-girl-valentine-day-in-hindi/feed/ 0
स्नैपचैट के बाद व्हाट्सऐप का आया यह बयान, सु​प्रीम कोर्ट पहुंचा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-facebook-policy-in-hindi/ Fri, 28 Apr 2017 10:50:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7205 एक ओर जहां व्हाट्सऐप लगभग हरेक स्मार्टफोन यूजर्स का महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है, वहीं सुप्रीम कोर्ट के समक्ष व्हाट्सऐप ने कह दिया है कि कोई भी यूजर अगर चाहे तो ऐप का इस्तेमाल छोड़ सकता है।

The post स्नैपचैट के बाद व्हाट्सऐप का आया यह बयान, सु​प्रीम कोर्ट पहुंचा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डाटा प्राइवेसी के नाम पर सवालों के घेरे में आई फेसबुक और व्हाट्सऐप की जंग अब भारतीय सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है। एक ओर जहां व्हाट्सऐप लगभग हरेक स्मार्टफोन यूजर्स का महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है, वहीं सुप्रीम कोर्ट के समक्ष व्हाट्सऐप ने कह दिया है कि कोई भी यूजर अगर चाहे तो ऐप का इस्तेमाल छोड़ सकता है।

गौरतलब है कि फेसबुक अधिकृत मैसेंजिंग साइट व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। 2016 में लागू हुई नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत व्हाट्सऐप के यूजर्स के डाटा फेसबुक को भेजे जाते हैं। इस डाटा में किसी भी यूजर के निजी ब्यौरे के साथ ही उनकी बातचीत तक रिकॉर्ड में रहती है। इसी के चलते व्हाट्सऐप के खिलाफ याचिका दर्ज की गई थी।

whatsapp-3 91Mobiles

इस याचिका में कहा गया था कि व्हाट्सऐप भारतीय सविंधान के आर्टिकल 21 का उल्लधंन कर रही है और लोगों की निजता का हनन हो रहा है। याचिका में व्हाट्सऐप द्वारा फेसबुक से शेयर की जा रही जानकारी का विरोध किया गया है।

एक्सक्लूसिव: 9 मई को लॉन्च होगा नुबिया एम2 लाइट, और भी कई फोन लॉन्च करेगी कंपनी

लेकिन अब इस मामले ने रोमांचक मोड़ ले लिया है जब व्हाट्सऐप की ओर से देश में नियुक्त ​अधिकारी के के वेनुगोपाल ने साफ कह दिया है कि कंपनी ने लोगों को पूरी आजादी दे रखी है और जिसे भी व्हाट्सऐप की पॉलिसी से कोई समस्या है वह ऐप को छोड़ सकता है।

जियो ने लॉन्च किया बेहद ही आर्कषक प्लान, 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक टैरिफ उपलब्ध

कुछ दिनों पहले स्नैपचैट के सीईओ का भारत के संबंधित एक बयान सामने आने पर इंडियन यूसर्ज ने इसकी कड़ी निंदा की थी। ऐसे में अब यह देखना बाकी है कि व्हाट्सऐप की ओर से लोगों को कोई तसल्ली देने या हल बताने की बजाय व्हाट्सऐप छोड़ देने की नसीहत देना किस हद तक सही है।

The post स्नैपचैट के बाद व्हाट्सऐप का आया यह बयान, सु​प्रीम कोर्ट पहुंचा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>