Apps | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 02 Apr 2026 11:17:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 वीडियो में चेहरे को ब्लर कैसे करें, जानें फ्री और आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/video-mein-face-ko-blur-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/video-mein-face-ko-blur-kaise-kare/#respond Thu, 02 Apr 2026 11:17:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193445 आज के समय में हम अपने Android स्मार्टफोन से लगातार वीडियो रिकॉर्ड करते रहते हैं। चाहे वह बर्थडे पार्टी हो, कोई स्ट्रीट इवेंट या फिर भीड़-भाड़ वाली जगह, लेकिन जैसे ही आप इन वीडियोज को ऑनलाइन शेयर करने का सोचते हैं, एक अहम सवाल सामने आता है-क्या वीडियो में दिख रहे सभी लोगों ने अपनी […]

The post वीडियो में चेहरे को ब्लर कैसे करें, जानें फ्री और आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में हम अपने Android स्मार्टफोन से लगातार वीडियो रिकॉर्ड करते रहते हैं। चाहे वह बर्थडे पार्टी हो, कोई स्ट्रीट इवेंट या फिर भीड़-भाड़ वाली जगह, लेकिन जैसे ही आप इन वीडियोज को ऑनलाइन शेयर करने का सोचते हैं, एक अहम सवाल सामने आता है-क्या वीडियो में दिख रहे सभी लोगों ने अपनी पहचान सार्वजनिक करने की अनुमति दी है? कई मामलों में बिना अनुमति के किसी का चेहरा दिखाना कानूनी और प्राइवेसी से जुड़ी समस्या बन सकता है। ऐसे में वीडियो में चेहरों को ब्लर करना सिर्फ एक ऑप्शन नहीं, बल्कि जरूरी कदम बन जाता है। अगर आपने पहले कभी किसी सामान्य वीडियो एडिटर से चेहरों को मैनुअली ब्लर करने की कोशिश की है, तो आप जानते होंगे कि यह कितना झंझट भरा काम होता है, जैसे ही कोई व्यक्ति फ्रेम में मूव करता है, आपका लगाया गया ब्लर गलत जगह पर चला जाता है। यही वजह है कि अब AI बेस्ड ऐप्स इस काम को आसान बना रहे हैं। आइए जानते हैं अपने एंड्रॉयड फोन में आप वीडियो में चेहरे को कैसे ब्लर कर सकते हैं?

PutMask क्या है और यह कैसे काम करता है

वीडियो में चेहरे को ब्लर करने के लिए आप PutMask ऐप की मदद ले सकते हैं। यह फ्री Android ऐप है, जिसे खासतौर पर वीडियो और फोटो में चेहरों को छुपाने (Face Masking) के लिए बनाया गया है। यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से वीडियो के हर फ्रेम को स्कैन करता है और सभी चेहरों को अपने आप पहचान लेता है। यह ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है और इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी तरह की टेक्निकल स्किल की जरूरत नहीं होती है। इसकी खासियत यह है कि जहां दूसरे ऐप्स में आपको हर फ्रेम में ब्लर एडजस्ट करना पड़ता है, वहीं PutMask पूरी प्रक्रिया को ऑटोमैटिक बना देता है।

PutMask की सबसे बड़ी खासियत इसका Local-first सिस्टम है। इसका मतलब यह है कि आपका वीडियो या फोटो किसी सर्वर पर अपलोड नहीं होता है, बल्कि पूरा प्रोसेस आपके फोन के अंदर ही होता है। आज के समय में कई AI ऐप्स आपके डेटा को अपने सर्वर पर प्रोसेस करते हैं, जिससे प्राइवेसी का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन PutMask इस मामले में अलग है, क्योंकि यह किसी भी थर्ड-पार्टी सर्वर का इस्तेमाल नहीं करता है। अगर आप अपनी पर्सनल या संवेदनशील वीडियो को एडिट कर रहे हैं, तो यह फीचर आपको अतिरिक्त सुरक्षा देता है।

PutMask बाकी ऐप्स से कैसे अलग है

Play Store पर आपको कई वीडियो एडिटिंग ऐप्स मिल जाएंगे, लेकिन उनमें ज्यादातर में ब्लर टूल सिर्फ एक बेसिक फीचर होता है। आपको मैनुअली बॉक्स बनाकर हर फ्रेम में एडजस्ट करना पड़ता है, जो न सिर्फ काफी समय लेता है, बल्कि इसमें गलतियां भी हो सकती हैं। PutMask इस काम को पूरी तरह बदल देता है। यह ऐप 10×10 पिक्सल जितने छोटे चेहरों को भी पहचान सकता है यानी बैकग्राउंड में दिख रहे लोगों को भी नहीं छोड़ता है। इसके अलावा, यह लाइसेंस प्लेट जैसी संवेदनशील चीजों को भी अपने आप पहचान लेता है। वीडियो के मामले में यह और भी बेहतर काम करता है, क्योंकि यह चेहरों को ट्रैक करता रहता है यानी व्यक्ति जहां भी मूव करेगा, ब्लर उसी के साथ मूव करेगा।

वीडियो में चेहरों को ब्लर कैसे करें

PutMask ऐप की मदद से चेहरों को ब्लर करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं?

  • स्टेप-1: सबसे पहले आपको PutMask ऐप को अपने एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। इंस्टॉल करने के बाद ऐप को ओपन करें और जरूरी परमिशन दें, जैसे कि स्टोरेज एक्सेस। ऐप का इंटरफेस काफी सिंपल है, इसलिए आपको इसे समझने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

  • स्टेप-2:अब आप अपनी गैलरी से वह वीडियो या फोटो चुनें जिसमें आप चेहरों को ब्लर करना चाहते हैं। जैसे ही आप फाइल सेलेक्ट करेंगे, ऐप का AI इंजन तुरंत काम करना शुरू कर देगा और पूरे फ्रेम को स्कैन करेगा। कुछ ही सेकंड में सभी चेहरों के चारों तरफ एक ग्रीन बॉक्स दिखाई देगा।

  • स्टेप-3: इसके बाद आपको नीचे थंबनेल के रूप में सभी डिटेक्टेड चेहरे दिखेंगे। यहां से आप तय कर सकते हैं कि किन चेहरों को ब्लर करना है और किन्हें नहीं। अगर आप अपना या किसी खास व्यक्ति का चेहरा दिखाना चाहते हैं, तो उसे अनसेलेक्ट कर सकते हैं।

  • स्टेप-4: अब बारी आती है ब्लर इफेक्ट चुनने की। PutMask आपको कई ऑप्शन देता है, जैसे- Mosaic, Gaussian Blur, Median Blur, Random Colors, Black & White और Custom Color। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी इफेक्ट चुन सकते हैं।
  • स्टेप-5: इसके बाद ऐप अपने आप वीडियो में सभी सेलेक्टेड चेहरों पर ब्लर अप्लाई कर देगा। अगर वीडियो में कोई मूवमेंट है, तो आप Key Frame Editing फीचर का इस्तेमाल करके ब्लर को और बेहतर तरीके से एडजस्ट कर सकते हैं।

जब आप एडिटिंग पूरी कर लें, तो वीडियो को एक्सपोर्ट कर सकते हैं। फ्री वर्जन में वीडियो 540p क्वालिटी में सेव होगा और उस पर वॉटरमार्क भी रहेगा।

ब्लर इफेक्ट्स और कस्टमाइजेशन ऑप्शंस

PutMask सिर्फ चेहरों को ब्लर करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपको अलग-अलग स्टाइल भी देता है। Mosaic Effect आपको पिक्सल वाला क्लासिक ब्लर देता है, जो साफ दिखाता है कि चेहरा छुपाया गया है। Gaussian Blur में स्मूद और प्रोफेशनल लुक देता है, जो वीडियो में नेचुरल लगता है। वहीं Median Blur दोनों के बीच का ऑप्शन है, जबकि Random Colors और Custom Color आपको क्रिएटिव तरीके से चेहरों को कवर करने का मौका देता है। आप चाहें, तो डिफॉल्ट इफेक्ट सेट कर सकते हैं, जिससे हर नए प्रोजेक्ट में वही स्टाइल ऑटोमैटिक लागू हो जाएगा।

वीडियो ब्लरिंग में परफॉर्मेंस कैसी है

वीडियो में चेहरों को ब्लर करना सबसे कठिन काम होता है, क्योंकि हर फ्रेम में चीजें बदलती रहती हैं। PutMask इस चुनौती को काफी अच्छे तरीके से संभालता है। इसका AI चेहरों को न सिर्फ पहचानता है बल्कि उन्हें ट्रैक भी करता है, जिससे ब्लर हमेशा सही जगह पर बना रहता है। इसके अलावा, ऐप की प्रोसेसिंग स्पीड भी काफी तेज है। यह वीडियो को जल्दी प्रोसेस कर देता है, जिससे आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है।

PutMask ऐप की सीमाएं

हालांकि PutMask एक फ्री और पावरफुल ऐप है, लेकिन इसकी कुछ सीमाएं भी हैं। फ्री वर्जन में वीडियो एक्सपोर्ट करते समय वॉटरमार्क आता है और रिजॉल्यूशन 540p तक सीमित रहता है। इसके अलावा, अगर आपका वीडियो हाई फ्रेम रेट में है, तो उसे 30fps में कन्वर्ट करना पड़ सकता है। अगर आप इन लिमिटेशन को हटाना चाहते हैं, तो आपको इसका प्रीमियम वर्जन लेना होगा।

कुल मिलाकर आप Android फोन में वीडियो में चेहरों को ब्लर करने का आसान और फ्री तरीका ढूंढ रहे हैं, तो PutMask एक विकल्प हो सकता है। इसका AI फेस डिटेक्शन तेज और सटीक है, वीडियो ट्रैकिंग शानदार है और सबसे बड़ी बात कि आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। फ्री वर्जन में कुछ सीमाएं जरूर हैं, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह काफी है। अगर आपके लिए प्राइवेसी मायने रखती है, तो यह ऐप आपके लिए एक सही शुरुआत साबित हो सकता है।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या PutMask अपने आप चेहरे पहचानता है या मुझे मैनुअली मार्क करना पड़ता है?

PutMask पूरी तरह ऑटोमैटिक फेस डिटेक्शन पर काम करता है। जैसे ही आप कोई फोटो या वीडियो इंपोर्ट करते हैं, इसका AI पूरे फ्रेम को स्कैन करता है और हर चेहरे को ग्रीन बॉक्स से हाइलाइट कर देता है। इसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ चेहरों को अनसेलेक्ट कर सकते हैं, जैसे कि अगर आप अपना चेहरा दिखाना चाहते हैं और बाकी लोगों का छुपाना चाहते हैं।

क्या PutMask मूविंग वीडियो में भी चेहरों को ट्रैक करके ब्लर कर सकता है?

हां, और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह ऐप AI-बेस्ड फेस ट्रैकिंग का इस्तेमाल करता है, जिससे वीडियो में चलते हुए चेहरे भी सही तरीके से ट्रैक होते रहते हैं और ब्लर उसी के साथ मूव करता है। अगर किसी जगह ऑटोमैटिक ट्रैकिंग थोड़ी कम सटीक लगे, तो आप Key Frame Editing फीचर की मदद से टाइमलाइन में खुद भी ब्लर की पोजिशन सेट कर सकते हैं।

क्या PutMask मेरे वीडियो को किसी सर्वर पर अपलोड करता है?

नहीं, PutMask का पूरा प्रोसेस आपके डिवाइस पर ही होता है। इसका मतलब यह है कि आपकी फोटो और वीडियो कहीं भी अपलोड नहीं होतीं और न ही किसी थर्ड-पार्टी कंपनी के सर्वर पर जाती हैं। यह “Local-first” अप्रोच आपकी प्राइवेसी को पूरी तरह सुरक्षित रखता है।

क्या PutMask पूरी तरह फ्री है?

PutMask डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने के लिए फ्री है और इसके बेसिक फीचर्स काफी पावरफुल हैं। हालांकि फ्री वर्जन में कुछ सीमाएं हैं, जैसे- एक्सपोर्ट किए गए वीडियो पर वॉटरमार्क आता है और रिजॉल्यूशन 540p तक सीमित रहता है। इसके अलावा, हाई फ्रेम रेट वीडियो को 30fps में कन्वर्ट किया जाता है। अगर आप इन लिमिटेशन को हटाना चाहते हैं, तो आपको प्रीमियम वर्जन लेना होगा।

क्या PutMask सिर्फ चेहरों को ही ब्लर कर सकता है?

नहीं, यह ऐप सिर्फ चेहरों तक सीमित नहीं है। यह लाइसेंस प्लेट जैसे संवेदनशील ऑब्जेक्ट को भी अपने आप पहचान सकता है, जो खासतौर पर स्ट्रीट या डैशकैम वीडियो के लिए उपयोगी है। इसके अलावा, आप मैनुअली किसी भी ऑब्जेक्ट या एरिया को सेलेक्ट करके ब्लर या छुपा सकते हैं।

क्या PutMask iPhone पर भी उपलब्ध है?

अभी के समय में PutMask सिर्फ Android डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है और इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। फिलहाल इसका कोई iOS वर्जन उपलब्ध नहीं है।

The post वीडियो में चेहरे को ब्लर कैसे करें, जानें फ्री और आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/video-mein-face-ko-blur-kaise-kare/feed/ 0
फाइल मैनेजमेंट ऐप्स की तलाश में हैं, ट्राई करके देखें ये 5 ऐप्स https://www.91mobiles.com/hindi/files-by-google-alternative-file-management-apps/ https://www.91mobiles.com/hindi/files-by-google-alternative-file-management-apps/#respond Fri, 22 Aug 2025 07:25:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180867 अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन (Android smartphone) में फाइल को बेहतर तरीके से मैनेज और देखने के लिए एक सही फाइल मैनेजर ऐप की तलाश में हैं, तो फिर बिल्कुल सही जगह पर हैं। गूगल पिक्सल सहित दूसरे एंड्रॉयड फोन में फाइल मैनेजर ऐप Files by Google डिफॉल्ट रूप से मौजूद होता है। यह फ्री और लाइट […]

The post फाइल मैनेजमेंट ऐप्स की तलाश में हैं, ट्राई करके देखें ये 5 ऐप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन (Android smartphone) में फाइल को बेहतर तरीके से मैनेज और देखने के लिए एक सही फाइल मैनेजर ऐप की तलाश में हैं, तो फिर बिल्कुल सही जगह पर हैं। गूगल पिक्सल सहित दूसरे एंड्रॉयड फोन में फाइल मैनेजर ऐप Files by Google डिफॉल्ट रूप से मौजूद होता है। यह फ्री और लाइट ऐप है, जो फाइलों को देखने, डिलीट करने और उसे ऑर्गनाइज करने में मदद करता है। इसका डिजाइन साफ-सुथरा है और फोल्डर या कैटेगरी में चीजों को सर्च करना भी आसान है। यह डुप्लिकेट फाइल्स हटाने और फोन में जगह खाली रखने में भी मदद करता है, लेकिन यह Android फोन के लिए सबसे बेस्ट फाइल मैनेजर नहीं है। आज हम आपको Files by Google के कुछ ऐसे ही 5 अल्टरनेटिव्स के बारे में बताएंगे, जो फीचर के मामले में किसी भी तरह के गूगल फाइल्स ऐप से कम नहीं है। साथ ही, इसमें आपको बेहतर डिजाइन और कस्टमाइज करने के ऑप्शन्स भी मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इन 5 फाइल मैनेजर ऐप्स के बारे में विस्तार सेः

Mixplorer

Mixplorer फाइल मैनेजर ऐप है। इसके नाम पता चलता है कि यह ढेर सारी स्टोरेज को एक साथ मिक्स कर देता है। चाहे फोन की इंटरनल स्टोरेज हो, SD कार्ड, LAN, Google Drive, OneDrive या कोई और क्लाउड सर्विस, सब कुछ एक जगह मिलता है। बस एक बार सेटअप करना होता है, फिर अलग-अलग ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह सिमलिंक्स भी सपोर्ट करता है यानी फाइल्स तक पहुंचना और भी आसान हो जाता है।

Mixplorer

Mixplorer का लुक आप अपने हिसाब से बदल सकते है। इसका डिफॉल्ट डिजाइन तो वैसे ही बहुत आसान है, लेकिन अगर आपको और फीचर्स चाहिए, तो ऐड-ऑन्स डाल सकते हैं। थीम्स लगाकर इसका रंग-रूप बदल सकते हैं और टैब्स की मदद से फोल्डर और सर्विसेज के बीच आसानी से स्विच भी कर सकते है। इसका ड्रॉपडाउन मेन्यू काफी यूजफुल है, जो रूट फोल्डर में वापस जाने का आसान तरीका देता है, वह भी बिना स्क्रीन की जगह खराब किए। XDA वेबसाइट से Mixplorer फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहें, तो डेवलपर को सपोर्ट करने के लिए Play Store से Mixplorer Silver को खरीद भी सकते हैं। इसकी कीमत 500 रुपये है। इसे गूगल प्ले स्टोर पर 4.5 रेटिंग मिली है।

Material Files

Material Files ऐसा ऐप है, जो आसान और पावरफुल फीचर्स का मजेदार कॉम्बिनेशन है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो Google Files यूज करते हैं, लेकिन कुछ एक्सट्रा चाहते हैं। इसका डिजाइन इतना खूबसूरत है कि लगता है जैसे Google ने खुद बनाया हो। यह फोन की कलर थीम के साथ अपने आप ढल जाता है और रात में ऑटोमैटिक नाइट मोड चालू कर देता है, जिससे आंखों को आराम मिलता है।

Material Files

देखा जाए, तो इसका इंटरफेस Mixplorer से भी ज्यादा आसान है, हालांकि यह उतना कस्टमाइजेबल नहीं है। फिर भी, बायीं तरफ एक साइडबार है, जिसमें सारी जरूरी चीजें मिल जाती हैं। इसका स्क्रीनशॉट शॉर्टकट भी उपयोग है, क्योंकि यह आपको सीधे उन स्क्रीनशॉट्स तक ले जाता है, जो आप यूज करना चाहते हैं। यह छोटी-छोटी चीजें काम को आसान बना देती हैं। यह ऐप लोकल नेटवर्क और SD कार्ड जैसी बाहरी स्टोरेज को सपोर्ट करता है, लेकिन Google Drive जैसी क्लाउड सर्विसेज का सपोर्ट मौजूद नहीं है। अगर आपको क्लाउड की जरूरत नहीं है, तो यह ऐप ट्राई कर सकते हैं। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे 4.7 रेटिंग मिली है।

Solid Explorer

Solid Explorer Android की दुनिया में काफी फेमस है। यह Mixplorer जैसे कई फीचर्स देता है, लेकिन कुछ चीजें हैं,जो इसे दूसरों से अलग बनाती हैं। इसका रियल-टाइम फोल्डर साइज डिस्प्ले काफी यूजफुल है। यह हर फोल्डर का साइज तुरंत दिखाता है और जैसे ही आप फाइल्स जोड़ते या हटाते हैं, वह अपडेट हो जाता है। इससे स्टोरेज मैनेज करना बहुत आसान हो जाता है।

Solid Explorer

इसका इंटरफेस बहुत स्मार्ट और खूबसूरत है। यह दो फोल्डरों को एक साथ दिखाने का ऑप्शन देता है यानी आप एक स्क्रीन पर दो अलग-अलग फोल्डर देख सकते हैं। यह फाइल्स को एक जगह से दूसरी जगह मूव करने में बहुत काम आता है। साथ ही, अपनी फाइल्स को फिंगरप्रिंट या पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं, जो Google के प्राइवेट स्पेस से कहीं बेहतर है। फाइल मैनेजमेंट के लिए यह फोल्डर की डिटेल्स बहुत अच्छे से दिखाता है, जैसे कि कौन-सी फाइल कितनी जगह ले रही है। इसे भी आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी रेटिंग 4.3 है।

Cx File Explorer

Cx File Explorer का फोकस फोन की स्टोरेज को मैनेज करने पर है। अगर आपका फोन स्टोरेज से भर रहा है, तो यह ऐप आपकी काफी मदद करेगा। इसके एनालिसिस टूल्स कमाल के हैं। यह बताता है कि स्टोरेज कहां खर्च हो रहा है, कौन-सी फाइल्स सबसे ज्यादा जगह ले रही हैं और हर टाइप की फाइल (जैसे वीडियो, फोटो, ऐप्स) कितनी जगह यूज कर रही है।

Cx File Explorer

अगर फ्लाइट्स या ऑफलाइन एंटरटेनमेंट के लिए वीडियो स्टोर करते हूं तो यह उन्हें मैनेज करने में आपकी मदद करता है। इसका डिजाइन बहुत साफ और यूजर-फ्रेंडली है। इसमें एक छोटा-सा आइकन-बेस्ड मेन्यू है, जो नेविगेशन को आसान बनाता है। एक इन्फो बॉक्स बताता है कि कितनी स्टोरेज खाली है। साथ ही, इसमें बिल्ट-इन इमेज, वीडियो और ऑडियो प्लेयर हैं, तो आपको अलग से कोई प्लेयर खोलने की जरूरत नहीं है। इसे भी आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इसे 4.5 रेटिंग मिली है।

Fossify File Manager

Fossify File Manager फ्री और ओपन-सोर्स ऐप है, जो प्राइवेसी और सादगी पर फोकस करता है। यह Google Files जैसा ही एहसास देता है, लेकिन कुछ एक्सट्रा सिक्योरिटी फीचर्स भी मिलते हैं। मिसाल के लिए आप अपनी फाइल्स और फोल्डरों को फिंगरप्रिंट या पासवर्ड से लॉक कर सकते है, ताकि वह पूरी तरह सुरक्षित रहें। इसका इंटरफेस बहुत आसान है।

Fossify File Manager

आप थीम के लिए अलग-अलग रंग चुन सकते हैं। एक टैब दिखाता है कि आपकी ड्राइव में कौन-सी फाइल्स ज्यादा जगह ले रही हैं। सर्च और ऑर्गनाइज करने के फीचर्स भी इतने आसान हैं कि आपको अपनी फाइल्स ढूंढने में जरा भी परेशानी नहीं होगी। ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे यहां 4.4 यूजर रेटिंग मिली है।

Google Files ऐप भी काफी यूजफुल है। Google का यह ऐप आसान, भरोसेमंद और तेज है और हर Android फोन में अच्छे से काम करता है, लेकिन अगर आपको कुछ एक्सट्रा चाहिए, जैसे- क्लाउड स्टोरेज या लोकल नेटवर्क तक पहुंच, ज्यादा सिक्योरिटी या कस्टमाइजेशन, तो इन पांच ऐप्स को ट्राई करके देख सकते हैं।

The post फाइल मैनेजमेंट ऐप्स की तलाश में हैं, ट्राई करके देखें ये 5 ऐप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/files-by-google-alternative-file-management-apps/feed/ 0
Android Phone में ऐप्स को कैसे अपडेट करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-apps-update-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-apps-update-kaise-kare/#respond Wed, 06 Aug 2025 09:33:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179828 आप अपने एंड्रॉयड फोन (Android Phone) में अलग-अलग तरह के गेमिंग, बैंकिंग, सोशल, ओटीटी, शॉपिंग आदि जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते होंगे। ये ऐप्स काम को तेज और सुविधाजनक बनाते हैं। मगर इन ऐप्स को समय-समय पर अपडेट न करें, तो फिर ये बार-बार क्रैश होने लगते हैं या फिर इनकी परफॉर्मेंस धीमी हो जाती […]

The post Android Phone में ऐप्स को कैसे अपडेट करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आप अपने एंड्रॉयड फोन (Android Phone) में अलग-अलग तरह के गेमिंग, बैंकिंग, सोशल, ओटीटी, शॉपिंग आदि जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते होंगे। ये ऐप्स काम को तेज और सुविधाजनक बनाते हैं। मगर इन ऐप्स को समय-समय पर अपडेट न करें, तो फिर ये बार-बार क्रैश होने लगते हैं या फिर इनकी परफॉर्मेंस धीमी हो जाती है। इतना ही नहीं, इन्हें अपडेट न करें, तो ये फोन की सिक्योरिटी को भी कमजोर करते हैं। ऐसी स्थिति में खासकर जब एंड्रॉयड का नया वर्जन आता है, तो ज्यादातर ऐप्स को अपडेट करना जरूरी होता है ताकि वे नए सिस्टम के साथ सही तरीके से परफॉर्म करें। आपको बता दें कि अपडेट्स में नए फीचर्स, बग फिक्स और सिक्योरिटी पैच भी शामिल होते हैं, जो आपके फोन को सुरक्षित और तेज बनाते हैं। गूगल प्ले स्टोर के जरिए ऐप्स को अपडेट करना बहुत आसान है और आप चाहें, तो अपने फोन को इस तरह सेट कर सकते हैं कि ऐप्स अपने आप अपडेट होते रहे। हालांकि कुछ खास मामलों में अगर कोई ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, तो आप APK फाइल्स के जरिए भी उसे अपडेट कर सकते हैं। इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कैसे एंड्रॉयड फोन में ऐप्स को अपडेट कर सकते हैं?

गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स को मैनुअली कैसे अपडेट करें

ज्यादातर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स को अपडेट करना सबसे आसान रहता है। अगर गूगल प्ले स्टोर से मैनुअली ऐप्स को अपडेट करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैंः

  • स्टेप-1: आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन पर गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) ऐप ओपन करना होगा। अगर आपके होम स्क्रीन पर इसका आइकन नहीं दिख रहा है, तो फिर आपको इसे ऐप ड्रॉअर में सर्च करना चाहिए।
  • स्टेप-2: गूगल प्ले स्टोर ऐप को ओपन करने के बाद आपका स्क्रीन के टॉप पर दायीं तरफ कॉर्नर में आपको अपना प्रोफाइल आइकन दिखाई देगा, जिस पर आपको ट्रैप करना है।
  • How to update appsस्टेप-3: अब आपको प्रोफाइल पेज पर ‘मैनेज ऐप्स एंड डिवाइस’ ऑप्शन पर टैप करें। यह आपको आपके फोन पर इंस्टॉल्ड ऐप्स की जानकारी देगा।
  • How to update appsस्टेप-4: अगर कोई ऐप अपडेट के लिए उपलब्ध है, तो आपको अपडेट्स अवेलेबल सेक्शन में एक नोटिफिकेशन दिखेगा, जिसमें अपडेट्स की संख्या लिखी होगी।

How to update apps

  • स्टेप-5: अपडेट ऑल बटन पर टैप करें। इससे आपके फोन पर सभी उपलब्ध ऐप्स एक-एक करके अपडेट होने शुरू हो जाएंगे।

How to update apps

  • स्टेप-6: अगर आप सभी ऐप्स को अपडेट नहीं करना चाहते हैं, तो फिर आपको यह चुनना होगा कि किस ऐप को आपको ज्यादा जरूरत हैं, उसे अपडेट कर लें। इसके लिए सी डिटेल्स पर टैप करें।

How to update apps

  • स्टेप-7: सी डिटेल्स में आपको उन सभी ऐप्स की लिस्ट दिखेगी, जिनके लिए अपडेट उपलब्ध है। हर ऐप के बगल में अपडेट बटन होगा। आप जिन ऐप्स को अपडेट करना चाहते हैं, उनके लिए अपडेट बटन पर टैप करें।

How to update apps

सभी अपडेट्स इंस्टॉल होने के बाद आपका फोन अप-टू-डेट हो जाएगा। इस प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है, खासकर अगर आपके पास कई ऐप्स अपडेट कर रहे हैं, आपका इंटरनेट कनेक्शन धीमा है या अपडेट्स का साइज बड़ा है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आपका फोन चार्ज हो, फास्ट इंटरनेट से कनेक्टेड हो ताकि प्रक्रिया बिना रुकावट के जल्दी कंप्लीट हो सके।

ऐप्स को ऑटोमैटिकली अपडेट कैसे करें

अगर आप बार-बार मैनुअल ऐप्स को अपडेट करने के झंझट में नहीं पड़ना चाहते हैं, तो फिर यहां पर आपके लिए ऑटोमैटिक अपडेट का ऑप्शन भी उपलब्ध है। इसके लिए भी आपको गूगल प्ले स्टोर ऐप में जाना होगा। आइए जानते हैं क्या है इसका तरीकाः

  • स्टेप-1: अपने एंड्रॉयड फोन पर गूगल प्ले स्टोर ऐप में जाएं।
  • स्टेप-2: अब आपको यहां भी टॉप में दायीं तरफ कॉर्नर में अपने प्रोफाइल आइकन पर टैप करना है।
  • स्टेप-3: प्रोफाइल पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए सेटिंग्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • How to update appsस्टेप-4: सेटिंग्स में आपको नेटवर्क प्रेफरेंसेज पर टैप करना होगा।
  • How to update appsस्टेप-5: अब यहां पर आपको ऑटो-अपडेट ऐप्स ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर टैप करना है।
  • How to update appsस्टेप-6: यहां पर आपको चार विकल्प दिखाई देंगे:
  • ऑटो-अपडेट बंद करें: ऐप्स अपने आप अपडेट नहीं होंगे और आपको मैनुअली अपडेट करना होगा।
  • केवल वाई-फाई पर अपडेट करें: ऐप्स सिर्फ वाई-फाई कनेक्शन पर अपडेट होंगे, जिससे आपका मोबाइल डेटा बचेगा।
  • अपडेट ऑल ऐप्स ओवर वाई-फाई और मोबाइल डाटाः इसमें ऐप्स वाई-फाई या मोबाइल डाटा, दोनों पर अपडेट होंगे (इसमें डाटा ज्यादा खर्च हो सकता है)।
  • अपडेट विद लिमिटेड अमाउंट ऑफ मोबाइल डाटाः अगर वाई-फाई उपलब्ध नहीं है, तो फिर कुछ जरूरी ऐप्स को मोबाइल डाटा पर अपडेट किया जा सकता है।

How to update apps

  • स्टेप-7: अब इनमें से अपनी सुविधा के साथ पसंद का विकल्प चुन लें और डन पर टैप करें।

आपको बता दें कि ऑटो-अपडेट सेट करने के बाद जब भी कोई अपडेट उपलब्ध होगा, आपका फोन उसे अपने आप उसे इंस्टॉल कर लेगा, खासकर जब आप वाई-फाई से कनेक्ट होंगे (अगर आपने वाई-फाई ऑप्शन चुना है)। यह तरीका समय बचाता है और आपके ऐप्स को हमेशा अपडेट रखता है।

APK के जरिए ऐप्स अपडेट कैसे करें?

APK (एंड्रॉयड पैकेज किट) फाइल फॉर्मेट है जिसके जरिए एंड्रॉयड ऐप्स इंस्टॉल किए जाते हैं। गूगल प्ले स्टोर भी APK फाइल्स का इस्तेमाल करता है, लेकिन वे आपके डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज्ड और सुरक्षित होती हैं। कुछ ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं होते हैं, जैसे कि कुछ खास इंटरनल ऐप्स, प्राइवेट ऐप्स या ऐसे ऐप्स जो गूगल की पॉलिसी को पूरा नहीं करते हैं। ऐसे ऐप्स को अपडेट करने के लिए आपको APK फाइल्स का सहारा लेना पड़ सकता है, लेकिन यहां सावधानी बरतने की जरूरत ज्यादा है, क्योंकि गैर-भरोसेमंद सोर्स से डाउनलोड की गई APK फाइल्स में वायरस या मैलवेयर हो सकता है। APK के जरिए ऐप्स अपडेट करने के तीन तरीके हैं:

  • गूगल प्ले स्टोर चेक करेंः कई बार ऐसा होता है कि जो ऐप पहले प्ले स्टोर पर नहीं था, उसे बाद में डेवलपर्स अपडेट करके प्ले स्टोर पर डाल देते हैं। इसलिए पहले आप गूगल प्ले स्टोर ओपन करें और इस ऐप के नाम से सर्च करें। अगर आपको वह ऐप मिलता है, तो उसे वहां से डाउनलोड और अपडेट कर सकते हैं। यह सुरक्षित और आसान तरीका है।
  • ओरिजिनल APK दोबारा डाउनलोड करें: अगर ऐप का नया वर्जन आया है, तो उसकी नई APK फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस ऐप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर सोर्स से नई APK फाइल डाउनलोड कर सकते हैं, जहां से आपने पहले इसे डाउनलोड की थी। फिर अपने फोन के ब्राउजर या फाइल मैनेजर में जाकर APK फाइल ओपन करें और आपको यहां पर अपडेट का ऑप्शन दिखेगा। इसे चुनकर ऐप को अपडेट करें। अगर आपके फोन में अननोन सोर्स से इंस्टॉल करने की परमिशन बंद कर दी है, तो सेटिंग्स में जाकर इसे ऑन करना होगा (सेटिंग्स > सिक्योरिटी > अननोन सोर्स), तभी आप इसे इंस्टॉल कर पाएंगे।
  • थर्ड-पार्टी APK अपडेटर का इस्तेमाल: कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स, जैसे कि F-Droid, Aurora Store या APKPure, APK फाइल्स को इंस्टॉल और अपडेट करने में मदद करते हैं। आपको पहले अपने फोन पर इनमें से कोई ऐप इंस्टॉल करना होगा। फिर आपको इस ऐप में डाउनलोड किए गए ऐप को सर्च करना है। अगर ऐप के लिए अपडेट उपलब्ध है, तो उसे आप डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।नोट: वैसे तो थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल नहीं करना चाहिए, लेकिन किसी कारणवश आपको थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करना पड़े, तो हमेशा सुरक्षित माने जाने वाले प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।

इन तरीकों से आप अपने एंड्रॉयड फोन के ऐप्स को आसानी से अपडेट रख सकते हैं। इससे न केवल आपके ऐप्स बेहतर और तेज काम करेंगे, बल्कि आपका फोन भी सुरक्षित रहेगा और आपको नए फीचर्स का फायदा मिलेगा।

सवाल-जवाब (FAQs)

एंड्रॉयड फोन पर ऐप्स को अपडेट करना क्यों जरूरी है?

ऐप्स को अपडेट करने से नए फीचर्स, बग फिक्स और सिक्योरिटी पैच मिलते हैं। इससे ऐप्स सही तरीके से काम करते हैं और आपका फोन वायरस या हैकिंग से सुरक्षित रहता है।

अगर गूगल प्ले स्टोर पर कोई ऐप उपलब्ध नहीं है, तो क्या वह खतरनाक है?

यह जरूरी नहीं है। कुछ कंपनियां अपने खास ऐप्स (जैसे इंटरनल या प्राइवेट ऐप्स) को प्ले स्टोर पर नहीं डालती हैं, लेकिन आपको हमेशा भरोसेमंद सोर्स से ही APK डाउनलोड करना चाहिए। नहीं तो आपके डिवाइस में वायरस या मैलवेयर आ सकते हैं।

अगर मेरा ऐप गूगल प्ले स्टोर से हट गया है, तो क्या करूं?

अगर कोई ऐप प्ले स्टोर से हट गया है, तो शायद उसमें कोई दिक्कत थी, जैसे सुरक्षा या पॉलिसी उल्लंघन। ऐसी स्थिति में उसे अनइंस्टॉल करें और डेवलपर से संपर्क करके ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

क्या मैं कुछ ऐप्स को अपडेट होने से रोक सकता हूं?

हां, मैनेज ऐप्स एंड डिवाइस में जाकर सी डिटेल्स पर टैप करें। वहां से आप सिर्फ उन ऐप्स को अपडेट करें जिन्हें आप चाहते हैं और बाकियों को छोड़ सकते हैं।

ऑटो-अपडेट ऑन करने से क्या डाटा ज्यादा खर्च होगा?

अगर आपने किसी भी नेटवर्क पर अपडेट चुना है, तो मोबाइल डाटा खर्च हो सकता है। डाटा बचाने के लिए केवल वाई-फाई पर अपडेट चुनें।

APK से अपडेट करना सुरक्षित है?

अगर आप भरोसेमंद सोर्स (जैसे F-Droid, Aurora Store या APKPure) से APK डाउनलोड करते हैं, तो यह सुरक्षित हो सकता है। लेकिन अनजान वेबसाइट्स से APK डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि उनमें मैलवेयर हो सकता है और यह आपके डिवाइस के लिए खतरनाक हो सकता है।

अपडेट्स इंस्टॉल होने में कितना समय लगता है?

यह आपके इंटरनेट की स्पीड, ऐप्स की संख्या और उनके साइज पर निर्भर करता है। छोटे अपडेट्स कुछ सेकंड में हो जाते हैं, जबकि बड़े अपडेट्स को कुछ मिनट लग सकते हैं।

ऑटो-अपडेट चालू करने से क्या फोन की बैटरी या परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है?

हां, बैकग्राउंड में अपडेट्स होने से बैटरी और परफॉर्मेंस पर थोड़ा असर पड़ सकता है, खासकर अगर कई ऐप्स एक साथ अपडेट हो रहे हों। वाई-फाई पर अपडेट सेट करने से बैटरी की खपत कम हो सकती है।

अगर अपडेट के बाद कोई ऐप ठीक से काम न करे, तो क्या करें?

अगर अपडेट के बाद कोई ऐप खराब हो रहा है, तो उसे अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करें। आप डेवलपर से संपर्क करके भी समस्या बता सकते हैं।

The post Android Phone में ऐप्स को कैसे अपडेट करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-apps-update-kaise-kare/feed/ 0
मोबाइल से जमीन या खेत नापने का तरीका, ऐसे चेक करें प्लॉट की डायरेक्शन https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-se-jamin-kaise-nape/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-se-jamin-kaise-nape/#respond Tue, 18 Jun 2024 07:40:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=144118 अगर आप कोई नया जमीन खरीदते हैं या फिर अपने खेत को नापना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं है। बहुत हद तक यह काम आप खुद ही कर सकते हैं वह भी मोबाइल से। इसके लिए बस मोबइल में कुछ ऐप्स को डाउनलोड करना होगा। उसी तरह […]

The post मोबाइल से जमीन या खेत नापने का तरीका, ऐसे चेक करें प्लॉट की डायरेक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप कोई नया जमीन खरीदते हैं या फिर अपने खेत को नापना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं है। बहुत हद तक यह काम आप खुद ही कर सकते हैं वह भी मोबाइल से। इसके लिए बस मोबइल में कुछ ऐप्स को डाउनलोड करना होगा। उसी तरह आप जमीन या जिस प्लॉट पर घर बनवाने जा रहे हैं, उसके डायरेक्शन का पता भी मोबाइल से ही लगा सकते हैं। इस आर्टिकल में मोबाइल से जमीन नापने का तरीका (mobile se jamin kaise nape) के साथ जानते हैं जमीन या प्लॉट का डायरेक्शन कैसे चेक कर सकते हैंं?

मोबाइल से जमीन या खेत नापने के लिए इन Apps को डाउनलोड करें

जमीन या खेत को नापने के लिए आप कुछ ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से काफी हद तक जमीन का मेजरमेंट ले सकते हैं। जान लेते हैं इन ऐप्स के बारे में और यह कैसे कार्य करता है?

GPS Fields Area Measure

जीपीएस फील्ड्स एरिया मेजर (GPS Fields Area Measure) ऐप गूगल प्ले स्टोर पर फ्री और पेड दोनों वर्जन में उपलब्ध है। इसे यहां से एक करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप के जरिए एरिया को मेजर करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: सबसे पहले GPS Fields Area Measure को गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड कर लें। यह ऐप आईओएस डिवाइस के लिए भी उपलब्ध है, जिसे ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
स्टेप-2: ऐप को ओपन करें और आपको इसे जीपीएस इस्तेमाल करने की अनुमति देनी होगी।
स्टेप-3: यहां पर जमीन या खेत को नापने के लिए दो मोड मिलते हैं- मैनुअल मेजरिंग और जीपीएस मेजरिंग
स्टेप-4: अब आपको जमीन नापने के लिए ‘क्रिएट न्यू’ पर क्लिक करना होगा। फिर एरिया, डिस्टेंस और पीओआई का ऑप्शन मिलेगा। एरिया को नापने के लिए इनमें से किसी एक को सुविधा के हिसाब से सलेक्ट कर लें।

GPS Fields Area Measure app
स्टेप-5: फिर आपको मैनुअल मेजरिंग और जीपीएस मेजरिंग में से किसी एक का चयन करना होगा।


स्टेप-6: मैनुअल मेजरिंग में जिस जमीन को नापना चाहते हैं, उस जमीन को सलेक्ट करना होगा, वहीं जीपीएस मेजरिंग में उस जमीन में एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट तक मोबाइल लेकर चल कर जाना होगा और यह ऐप उसे रिकॉर्ड करता है। फिर जमीन का नाप निकाला जाता है। फिर आप उस नाप को सेव या फिर किसी अन्य के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

GPS Fields Area Measure Tool

जमीन या खेत नापने के लिए GPS Fields Area Measure Tool ऐप भी उपयोग हो सकता है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर फ्री और पेड दोनों ही वर्जन में उपलब्ध है। जानें कैसे इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैंः

स्टेप-1: GPS Fields Area Measure Tool को एंड्रॉयड डिवाइस के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें।
स्टेप-2: ऐप को ओपन करने के बाद जीपीएस एक्सेस करने की अनुमति देनी होगी।
स्टेप-3: अब जमीन को मापने के लिए क्रिएट न्यू (+) आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको डिस्टेंस, एरिया और प्वाइंट का ऑप्शन मिलेगा।
स्टेप-4: अगर आप एरिया को नापना चाहते हैं, तो यहां मेजरमेंट टूल में दो ऑप्शन मिलेंगे, जैसे कि मैनुअल और वॉकिंग (जीपीएस)

GPS Fields Area Measure Tool
स्टेप-5: मैनुअल मोड में मैप पर दिखाए दे रहे एरिया को प्वाइंट टू प्वाइंट मिलाकर नापना होगा, वहीं वॉकिंग-जीपीएस मोड में उस जमीन पर डिवाइस के साथ वॉक करना होगा और यह ऐप उसे रिकॉर्ड करेगा। इस तरह आप जमीन या खेत का नाप निकाल सकते हैं।

GPS Fields Area Measure Tool

इन ऐप्स के अलावा, आप Easy Area : Land Area Measure, Gps Area Calculator, GPS Land Field Area Measure ऐप्स को भी जमीन या खेत नापने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोटः ऊपर बताए गए ऐप्स में जमीन या खेत को नापने के लिए जीपीएस तकनीक का उपयोग किया जाता है। हालांकि नाप 100 प्रतिशत सही होगा, इसके बारे में कोई गारंटी नहीं है। साथ ही, इस नाप का उपयोग लीगल मामलों के लिए नहीं किया जा सकता है। मगर काफी हद तक आप अनुमान लगा सकते हैं कि जमीन की नाप को होगी।

कैसे देखें प्लॉट की डायरेक्शन iPhone में

आईफोन में प्लॉट की डायरेक्शन का पता लगाने के लिए कंपास ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

स्टेप-1: अपने आईफोन में Compass app को ओपन करें। कंपास में रेड ऐरो हमेशा नॉर्थ दिशा को इंडिकेट करता है।


स्टेप-2: अपने iPhone को अपने हाथ में फ्लैट रखें। इसके बाद कंपास की सुई घूमना बंद कर देगा।
स्टेप-3: कंपास में N, S, W और E इंडिकेटर चिन्ह होते हैं। इसके अलावा, SE दक्षिण–पूर्व, NE उत्तर –पूर्व, SW दक्षिण –पश्चिम और NW उत्तर –पश्चिम दिशा को दिखाते हैं। अब कंपास की सुई जो नॉर्थ की तरफ इंडिकेट करता है उससे पता लगा सकते हैं कि जमीन की दिशा क्या है।

कैसे देखें प्लॉट की डायरेक्शन Android में

एंड्रॉयड फोन में डायरेक्शन का सही पता लगाने के लिए Compass app को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। जानें क्या है इसे यूज करने का तरीका।

स्टेप-1: Compass app को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन करें।


स्टेप-2: अब मोबाइल को अपनी हथेली पर फ्लैट रखें। कंपास की सुई खुद ही नॉर्थ तरफ मुड़ जाएगी।
स्टेप-3: अब आप जमीन के जिस हिस्से की दिशा यानी डायरेक्शन देखना चाहते हैं, तो कंपास पर उसे देख पाएंगे।

सवाल-जवाब

गूगल मैप्स से एरिया को कैसे कैलकुलेट कर सकते हैं?

Google Maps का उपयोग करके एरिया कैलकुलेट कर सकते हैं। इसके लिए गूगल मैप्स में ‘measure distance’ विकल्प को चुनें। फिर उस एरिया पर जूम करें जिसके क्षेत्रफल की आप कैलकुलेट करना चाहते हैं। मैप्स पर क्षेत्र के किनारे के चारों ओर रेखाएं खींचें। एक बार हो जाने पर Google ऑटोमैटिकली आपकी स्क्रीन पर चयनित क्षेत्र के नाप को दिखाएगा। एक बार जब आपके पास सटीक नाप हो, तो आप मेट्रिक्स को अपनी पसंदीदा यूनिट में बदलने के लिए एरिया कनवर्टर कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

जमीन को नापने के लिए किन यूनिट्स का उपयोग करना चाहिए?

जमीन को मापने के लिए वर्ग फुट सबसे व्यापक रूप से स्वीकृत यूनिट है। भूमि क्षेत्र की गणना करने के लिए लंबाई और चौड़ाई को फीट में नापें और उन्हें गुणा करें।

क्या मैं भूमि क्षेत्र नापने के लिए जीपीएस उपकरण का उपयोग कर सकता हूं?

हां, आप समतल और विस्तृत दोनों क्षेत्रों में भूमि क्षेत्र को नापने के लिए जीपीएस उपकरण का उपयोग कर सकते हैं।

क्या भूमि की ऊंचाई क्षेत्र की गणना को प्रभावित करती है?

नहीं, क्षेत्रफल की गणना समतल सतहों और पहाड़ी इलाकों दोनों के लिए समान है।

The post मोबाइल से जमीन या खेत नापने का तरीका, ऐसे चेक करें प्लॉट की डायरेक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-se-jamin-kaise-nape/feed/ 0
App hide कैसे करें (किसी भी Android फोन में) https://www.91mobiles.com/hindi/app-hide-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/app-hide-kaise-kare/#respond Wed, 27 Dec 2023 10:06:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=126170 एंड्रॉयड फोन में ऐप्स को हाइड करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको बताते हैं किसी भी एंड्रॉयड फोन में ऐप्स को कैसे हाइड कर सकते हैं (app hide kaise kare)

The post App hide कैसे करें (किसी भी Android फोन में) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एंड्रॉयड फोन (Android phone) में ऐप्स को हाइड करने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपने फोन में लॉक लगा भी रखा है, तब भी हो सकता है कि घर में दूसरे लोग भी आपके फोन का उपयोग कर रहे हों या फिर कुछ ऐसे ऐप्स भी हो सकते हैं, जो बच्चों के लिहाज से फ्रेंडली न हों। इसके अलावा, फोन में मौजूद संवेदनशील डॉक्यूमेंट, फोटो, वीडियोज भी हो सकते हैं, जिसे आप दूसरों को नहीं दिखना चाहते हैं, तो फिर एंड्रॉयड फोन में ऐप्स को हाइड करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको बताते हैं एंड्रॉयड फोन में ऐप्स कैसे हाइड करें (app hide kaise kare):

Android फोन की सेटिंग्स से ऐप्स को कैसे छुपाएं

आप बहुत सारे एंड्रॉयड फोन में सेटिंग्स की मदद से ऐप्स को छुपा सकते हैं। आप सेटिंग्स में Hide apps करके सर्च कर सकते हैं। इसके बाद हो सकता है कि सर्च में आपको हाइड ऐप्स का ऑप्शन दिखाई दे। अगर सर्च में हाइड ऐप्स का ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा है। फिर एंड्रॉयड डिफॉल्ट सेटिंग्स से हाइड ऐप्स वाले ऑप्शन को एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: इसके लिए पहले फोन की सेटिंग्स को ओपन करें।
स्टेप-2: फिर Home screen पर टैप करें। फिर Hide apps के लिए स्क्रॉल करें।

hide apps on android
स्टेप-3: इसके बाद उस ऐप्स पर टैप करें, जिसे आप हाइड करना चाहते हैं। इसके बाद ऐप्स को हिडेन ऐप्स सेक्शन में मूव कर दिया जाएगा।

App-hider ऐप्स से कैसे हाइड करें apps

आप एंड्रॉयड फोन पर ऐप्स को हाइड करने के लिए ऐप हाइडर ऐप्स की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं:

Nova Launcher

Nova Launcher

नोवा लॉन्चर भी एंड्रॉयड फोन पर ऐप्स को हाइड करने का एक अच्छा तरीका है। यह आपके होम स्क्रीन को चेंज कर देता है। नोवा लॉन्चर में ऐप्स को हाइड करने का फीचर भी है यानी अपनी सुविधा के हिसाब से यहां पर ऐप्स को छुपा सकते हैं।

App Hider
App Hider

एंड्रॉयड फोन पर ऐप्स को छुपाने के लिए App Hider: Hide Apps ऐप की मदद भी ले सकते हैं। यह कस्टमाइजेबल ऐप है, जो आपको ऐप को छुपाने की सुविधा देता है। इस ऐप का आइकन भी थोड़ा अलग है, यह कैलकुलेटर की तरह दिखता है।

Vault
Vault

Vault ऐप आपको अपने एंड्रॉयड फोन पर ऐप्स, फाइल्स, फोटोज और वीडियोज को छुपाने की सुविधा देता है। इसमें क्लाउड बैकअप के साथ ऐप्स को पासवर्ड से लॉक करने की सुविधा भी मिलती है।

Secure folder से ऐप को कैसे छुपाएं

आजकल अधिकतर एंड्रॉयड फोन में ऐप्स को छुपाने के लिए सिक्योर फोल्डर या फिर इस जैसे फीचर मिल जाएंगे।

  1. Samsung फोन में Secure Folder की सुविधा है, जहां आप सुरक्षित तरीके से ऐप्स, फोटो के साथ दूसरे डाटा को छुपा सकते हैं।
  2. Xiaomi phones में भी कुछ इसी तरह का Dual apps फीचर है, जो ऐप्स को क्लोन करने की सुविधा देता है। हालांकि डुअल ऐप्स फीचर ऐप्स को हाइड नहीं करता है, लेकिन एंड्रॉयड ऐप्स का क्लोन बना देता है। इस तरह आप महत्वपूर्ण डाटा या फिर अकाउंट इंफॉर्मेशन को छुपा सकते हैं।

Apps को डिसेबल कर कैसे करें हाइड

Android app परमिशन में ऐप को डिसेबल कर उसे हाइड करने का ऑप्शन मिलता है। यह उपयोगी हो सकता है अगर आप ऐप्स को अनइंस्टॉल नहीं करना चाहते हैं। अगर एंड्रॉयड फोन पर ऐप को डिसेबल कर देते हैं, तो फिर ऐप्स को फोन का रिसोर्स यूज करने से रोक सकते हैं। फोन को होम स्क्रीन से डिसेबल करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: होम स्क्रीन पर मौजूद जिस ऐप को डिसेबल करना चाहते हैं, उस पर टैप और होल्ड करें।
स्टेप-2: फिर पॉप-अप मेन्यू में आपको डिसेबल का ऑप्शन दिखेगा, जिसे सलेक्ट कर लें। आपको यहां पर अनइंस्टॉल का विकल्प भी दिखाई देगा। अगर यह सिस्टम ऐप है, तो आप इसे केवल डिसेबल ही कर सकते हैं। इसके बाद ऐप हाइड हो जाएगा और बैकग्राउंड यूजेस भी प्रतिबंधित हो जाएगा।

Samsung phone में ऐप्स को कैसे हाइड करें

सैमसंग फोन में ऐप्स को हाइड करने के बहुत से तरीके मौजूद हैं। आप ऐप्स को छुपाने के लिए Samsung के secret mode का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में आपको होम स्क्रीन पर टैप करना होगा। फिर Hide apps को सलेक्ट करना होगा। इसके अलावा, सैमसंग में बिल्ट-इन सिक्योर फोल्डर है, जिसकी मदद से भी ऐप्स को हाइड किया जा सकता है। सैमसंग के सिक्योर फोल्डर फीचर का उपयोग करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप-1: आपको सैमसंग फोन में Settings > Security and privacy> Secure Folder में जाना होगा। फिर साइन-इन करना होगा या फिर सैमसंग अकाउंट के साथ फोल्डर क्रिएट कर सकते हैं।

Secure folder
स्टेप-2: इसके बाद आपको सैमसंग फोन में सिक्योर फोल्डर की सेटिंग्स में जाना होगा।
स्टेप-3: अब सिक्योर फोल्डर को अपने फोन की होम स्क्रीन पर ओपन करें और (+) (प्लस आइकन) पर टैप करें। स्टेप-4: इसके बाद उस ऐप को सलेक्ट कर लें, जिसे हाइड करना चाहते हैं। फिर वह ऐप सिक्योर फोल्डर में मूव हो जाएगा।

इसके बाद सभी छुपाए गए ऐप्स आपको सिक्योर फोल्डर में दिखाई देंगे, जिसे सिर्फ आप ही देख पाएंगे। हालांकि छुपाए गए ऐप्स आपको कुछ एंड्रॉयड सेटिंग्स में दिखाई दे सकते हैं।

OnePlus phone में ऐप्स को कैसे छुपाएं

वनप्लस फोन में भी ऐप्स को हाइड करना बड़ा आसान है। इसके लिए आप हाइड ऐप्स (Hide Apps) फीचर का उपयोग कर सकते हैं। OnePlus phone में ऐप्स को छुपाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: वनप्लस फोन में ऐप्स को छुपाने के लिए फोन की सेटिंग्स को ओपन करने के बाद Privacy पर टैप करें।
स्टेप-2: इसके बाद आपको परमिशन और प्राइवेसी के दो ऑप्शंस दिखाई देंगे। इसमें प्राइवेसी पर टैप करना है।
स्टेप-3: अब Hide Apps वाले ऑप्शन को सलेक्ट कर लें। इसके बाद आपको प्राइवेसी पासवर्ड को पहले सेट करने के लिए कहा जाएगा। साथ ही, कुछ दिशा-निर्देश का पालन भी करना होगा।

OnePlus phone
स्टेप-4: इसके बाद ऐप्स की लिस्ट में स्क्रॉल करें, फिर उन ऐप्स के सामने टॉगल को ऑन कर दें, जिसे आप छुपाना चाहते हैं।

इसके बाद छुपाए गए ऐप्स होम स्क्रीन से गायब हो जाएंगे और ऐप्स आपको रिसेंट टास्क में भी दिखाई नहीं देंगे। मगर हो सकता है कि कुछ ऐप्स अभी भी एंड्रॉयड फोन की कुछ सेटिंग्स में आपको दिखाई दे जाए।

सवाल-जवाब (FAQs)

एंड्रॉयड पर बिना डिसेबल किए ऐप्स को कैसे हाइड किया जा सकता है?

एंड्रॉयड डिवाइस पर ऐप को हाइड करने के लिए होम पेज सेटिंग्स या फिर थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे कि नोवा लॉन्चर या ऐप हाइडर ऐप्स की मदद ले सकते हैं।

किसी ऐप्स को पूरी तरह से कैसे छुपाया जा सकता है?

इसके लिए आप ऐप को डिसेबल कर सकते हैं या फिर एंड्रॉयड लॉन्चर ऐप्स की मदद से भी ऐप्स को पूरी तरह से छुपाया जा सकता है।

एंड्रॉयड पर बिना किसी ऐप्स की मदद से ऐप को कैसे छुपाया जा सकता है?

एंड्रॉयड पर बिना किसी ऐप्स की मदद से ऐप को छुपाने के लिए आपको डिवाइस सेटिंग्स में जाना होगा। जहां पर आपको ऐप्स को हाइड करने वाले फीचर्स मिल जाएंगे या फिर ऐप लिस्ट से ऐप को सलेक्ट कर उसे डिसेबल कर सकते हैं।

The post App hide कैसे करें (किसी भी Android फोन में) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/app-hide-kaise-kare/feed/ 0
मोबाइल से Banner पोस्टर कैसे बनाएं, आसानी से बैनर डिजाइन करें https://www.91mobiles.com/hindi/banner-kaise-banaye-mobile-se/ https://www.91mobiles.com/hindi/banner-kaise-banaye-mobile-se/#respond Thu, 02 Nov 2023 10:58:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=121827 यदि आप भी भीड़ में अलग दिखने के लिए बैनर डिजाइन करना चाहते हैं, तो फिर आइए आपको बताते हैं मोबाइल पर बैनर तैयार करने का तरीका।

The post मोबाइल से Banner पोस्टर कैसे बनाएं, आसानी से बैनर डिजाइन करें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लैपटॉप पर तो बैनर (banner) डिजाइन करना आसान होता है, लेकिन आप चाहें, तो मोबाइल पर भी खूबसूरत बैनर तैयार कर सकते हैं। आमतौर पर मोबाइल बैनर का उपयोग अत्यावश्यक मैसेज, जैसे कि अपडेट, ईवेंट, प्रचार, रेटिंग अनुरोध आदि के लिए किया जाता है। यदि आप भी भीड़ में अलग दिखने के लिए बैनर डिजाइन करना चाहते हैं, तो फिर आइए आपको बताते हैं मोबाइल पर बैनर तैयार करने का तरीका।

मोबाइल से Banner पोस्टर कैसे बनाएं (app से)

मोबाइल पर बैनर (Banner) पोस्टर तैयार करने के लिए बहुत सारे ऐप्स मौजूद हैं। मगर कैनवा पोस्टर बनाने के लिए सबसे लोकप्रिय ऐप्स में से एक हैं। यह फ्री और पेड दोनों ही वर्जन में उपलब्ध है और इसका उपयोग एंड्रॉयड और आईओएस पर भी कर सकते हैं। कैनवा से पोस्टर या बैनर तैयार करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करेंः

स्टेप-1: सबसे पहले कैनवा ऐप (Canva app) को एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस के लिए डाउनलोड कर लें।

स्टेप-2: Canva app को डाउनलोड करने के बाद उसे गूगल या फिर फेसबुक से भी साइन इन कर सकते हैं।
स्टेप-3: ऐप को ओपन करने के बाद सर्च बार में मोबाइल बैनर (mobile banner) लिख कर सर्च करें। इसके बाद आपको बहुत सारे पहले से तैयार टेम्प्लेट्स अलग-अलग साइज में मिल जाएंगे।


स्टेप-4: मोबाइल बैनर तैयार करने के लिए आप टेम्प्लेट का उपयोग कर सकते हैं या फिर (+) आइकन पर क्लिक कर अपनी सुविधा के हिसाब से साइज कर बैनर बनाने की शुरुआत कर सकते हैं।


स्टेप-5: अगर टेम्प्लेट का उपयोग करते हैं, तो फिर अपने हिसाब से उसे एडिट कर सकते हैं। साथ ही, फॉन्ट, इफेक्ट्स आदि के लिए आपको टूल्स भी मिल जाएंगे।
स्टेप-6: फिर टॉप पर आपको शेयर का आइकन दिखाई देगा, उस पर टैप करने के बाद नीचे आपको डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक कर मोबाइल बैनर को गैलरी में सेव कर सकते हैं।

मोबाइल से Banner बनाने के लिए ये हैं 5 apps

Mobile Banner की साइज क्या होनी चाहिए?

मोबाइल बैनर का आकार अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सबसे आम बैनर आकार फोन और टैबलेट के लिए 320×50, 320×100, 300×250 और टैबलेट के लिए 468×60 और 728×90 हैं।

banner size

स्टैंडर्ड बैनर 320 x 50: यह सबसे अधिक उपयोग मोबाइल बैनर साइज है। यहआम तौर पर ऐप कंटेंट के ऊपर या नीचे देखा जाता है और गेमिंग ऐप्स के लिए लोकप्रिय है।

मीडियम रेक्टैंग्युलर बैनर 300 x 250: छोटे और बड़े बैनर के विपरीत यह आम तौर पर मोबाइल कंटेंट के ऊपर या नीचे स्थित होते हैं। मध्यम आयताकार बैनर आम तौर पर ऐप सामग्री के बीच में दिखाई देता है, जब यूजर किसी ऐप पर स्क्रॉल करते हैं।

लार्ज बैनर 320 x 90: यह बैनर स्टैंडर्ड साइज से थोड़ा बड़ा होता है। बड़े साइज की वजह से यह एनिमेटेड बैनर और वीडियो बैनर के साथ अच्छा काम करता है।

The post मोबाइल से Banner पोस्टर कैसे बनाएं, आसानी से बैनर डिजाइन करें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/banner-kaise-banaye-mobile-se/feed/ 0
5 शानदार मोबाइल हिंदी कीबोर्ड आपके फोन के लिए (2023) https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-hindi-keyboard/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-hindi-keyboard/#respond Wed, 04 Oct 2023 09:42:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=119377 हिंदी कीबोर्ड ऐप्स की खास बात यह है कि आप हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी आसानी से टाइप कर पाएंगे।

The post 5 शानदार मोबाइल हिंदी कीबोर्ड आपके फोन के लिए (2023) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल पर अंग्रेजी की तुलना में हिंदी में टाइप करना आसान नहीं होता है, लेकिन आजकल बहुत सारे ऐसे हिंदी कीबोर्ड (Hindi keyboard) आ गए हैं, जिनकी मदद से हिंदी में टाइप करना इंग्लिश की तरह ही आसान हो गया है। इन हिंदी कीबोर्ड ऐप्स की खास बात यह है कि आप हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी आसानी से टाइप कर पाएंगे। इसके अलावा, इनमें आपको नेक्स्ट वर्ड प्रिडेक्शन, ग्रामर चेक, स्पेलिंग सजेशन आदि जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आइए जान लेते हैं एंड्रॉयड डिवाइस के लिए आने वाले 5 हिंदी कीबोर्ड की डिटेल…

Google Indic Keyboard

Google Indic Keyboard

एंड्रॉयड फोन पर हिंदी में टाइप करना चाहते हैं, तो फिर गूगल इंडिक कीबोर्ड (Google Indic Keyboard) एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। यह हिंदी कीबोर्ड ऐप सभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए फ्री में उपलब्ध है। यह ऐप वर्ड सजेशन ऑप्शन के साथ आता है। इसके खास फीचर्स की बात करें, तो इसमें Transliteration की सुविधा मिलती है यानी आप किसी हिंदी शब्द को अंग्रेजी में टाइप करते हैं, तो फिर यह ऑटोमैटिकली स्क्रिप्ट में बदल जाती है। आप बस प्रत्येक शब्द के बाद स्पेसबार को टैप करें, यह ऑटोमैटिकली हिंदी लिपि में बदल जाता है। इसके अलावा, इसमें नेटिव कीबोर्ड, हैंडराइटिंग मोड, हिंग्लिश मोड आदि जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह कीबोर्ड 23 भाषा और 54 लेआउट को सपोर्ट करता है।

डाउनलोड लिंक

Hindi Keyboard (Bharat)

मोबाइल पर हिंदी टाइपिंग के लिए हिंदी कीबोर्ड (भारत) (Hindi Keyboard (Bharat))की मदद ले सकते हैं। इस हिंदी टाइप कीबोर्ड की खासबात है कि इसमें वॉयस टाइपिंग के साथ कई अन्य शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें आपको पीओपी टेक्स्ट, यूमोजी, बिंगमोजी, स्टिकर्स,जिफ, स्टाइलिश टेक्स्ट और थीम जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कीबोर्ड को आसानी से हिंदी से अंग्रेजी में स्विच कर सकते हैं। साथ ही, कीबोर्ड में आपको लेटेस्ट 3डी एनिमेटेड इमोजी भी मिलते हैं। आप थीम को पैक से बदल सकते हैं या फिर कस्टम थीम भी तैयार कर सकते हैं।

डाउनलोड लिंक

Hindi Keyboard

हिंदी कीबोर्ड (Hindi Keyboard) भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस ऐप में भी हिंदी से अंग्रेजी के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। इसमें आपको हिंदी और अंग्रेजी के वर्ड सजेशन भी मिलते हैं। टाइपिंग के दौरान आप स्टिकर्स और इमोजी का उपयोग भी कर सकते हैं। Hindi GIF keyboard में आपको दिलचस्प गुड मॉर्निंग मैसेज, फनी एनिमेशन आदि मिल जाएंगे। आप सेटिंग्स से कलर थीम को भी बदल सकते हैं। इसमें भी अंग्रेजी में टाइप करते हैं, तो फिर यह उसे ऑटोमैटिली हिंदी में कंवर्ट कर देता है। यह फोन में मौजूद सभी सोशल मीडिया ऐप के साथ भी कार्य करता है।

डाउनलोड लिंक

Hindi Voice Typing Keyboard

अगर आपको हिंदी में टाइप करने में परेशानी हो रही है, तो फिर हिंदी वॉयस टाइपिंग कीबोर्ड (Hindi Voice Typing Keyboard) की मदद ले सकते हैं। इसकी मदद से आप बोलकर हिंदी में टाइपिंग कर सकते हैं। इस ऐप में आपको 50+ कलरफुल थीम्स,1500+ इमोजी मिलते हैं। इसके अलावा, इंग्लिश टू हिंदी टाइपिंग भी आसान है। इसमें आपको फॉनेटिक हिंदी transliteration keyboard मिलते हैं। साथ ही, इंग्लिश को हिंदी में भी कंवर्ट करने की सुविधा भी मिलती है। कीबोर्ड थीम, इमोजी और फॉन्ट को सपोर्ट करते हैं।

डाउनलोड लिंक

SwiftKey keyboard

हिंदी में टाइपिंग के लिए आप SwiftKey keyboard की मदद ले सकते हैं। इस एआई कीबोर्ड में आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि वर्ड सजेशन, ऑटो स्पेल चेक आदि। यह एंड्रॉयड यूजर के लिए टॉप इंग्लिश टू हिंदी कंवर्टर कीबोर्ड ऐप है। यह 11 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनमें हिंदी भी शामिल हैं। इसके अन्य फीचर्स की बात करें, तो टाइपिंग मिस्टेक को ऑटोमैटिकली रिप्लेस कर देता है। इसमें आपको 100+ कलर्स और थीम्स मिलते हैं। साथ ही, यूजर्स को Emoji AI की सुविधा भी मिलती है।

डाउनलोड लिंक

टॉप 5 हिंदी कोबोर्ड ऐप्स 

हिंदी कीबोर्ड ऐप ऐप डाउनलोड रेटिंग
Google Indic Keyboard 100M+ 4.2
Hindi Keyboard (Bharat) 500K+ 4.2
Hindi Keyboard 50L+ 4.5
Hindi Voice Typing Keyboard 500K+ 4.0
SwiftKey keyboard 1B+ 4.3

 

The post 5 शानदार मोबाइल हिंदी कीबोर्ड आपके फोन के लिए (2023) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-hindi-keyboard/feed/ 0
फोटो बनाने वाले ऐप्स, जानें बेस्ट Photo Editor ऐप्स के फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/photo-banane-wala-apps/ https://www.91mobiles.com/hindi/photo-banane-wala-apps/#respond Thu, 21 Sep 2023 07:50:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106658 अपने फोटो को मनचाहा रंग देना चाहते हैं, तो फिर Picsart AI Photo Editor ऐप आपको पसंद आ सकता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से एक बिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

The post फोटो बनाने वाले ऐप्स, जानें बेस्ट Photo Editor ऐप्स के फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन के आने बाद तस्वीरें खींचना और उसे शेयर करना आसान हो गया है। अगर आप भी इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि जैसे प्लेटफॉर्म पर तस्वीरों को शेयर करना पसंद करते हैं, तो एक सही फोटो एडिटर ऐप (photo editor app) आपकी तस्वीरों में जान डाल सकता है। एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (iOS) यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर बहुत सारे फोटो एडिटर ऐप्स उपलब्ध हैं। मगर इस आर्टिकल में हम आपको उन फोटो बनाने वाले ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनमें बेसिक एडिटिंग टूल्स से लेकर फोटो फिल्टर्स, फोटो ऑब्जेक्ट रिमूवर, इमेज डेब्लर, इफेक्ट्स, फोटो कोलाज आदि जैसे एडवांस टूल मौजूद हैं।

फोटो एडिटिंग वाले ऐप्स

Picsart AI Photo Editor, Video

अपने फोटो को मनचाहा रंग देना चाहते हैं, तो फिर Picsart AI Photo Editor ऐप आपको पसंद आ सकता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से एक बिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। जानें फोटो एडिटिंग के लिए क्या खास है इस ऐप मेंः

Picsart AI Photo Editor
  •  यहां फोटो के साथ ट्रेडिंग फोटो इफेक्ट और फिल्टर को आजमा सकते हैं। साथ ही बैकग्राउंड को मिटाने, बदलने या फिर पूरी तरह से हटाने के लिए बैकग्राउंड इरेजर का उपयोग कर सकते हैं।
  • फोटो में पसंद न आनी वाली चीजों को हटाने के लिए रिमूव ऑब्जेट टूल का उपयोग कर सकते हैं।
  • फोटो पर टेक्स्ट को लिखने के लिए 200+ डिजाइनर फॉन्ट मिलते हैं।
  • सेल्फी को एडिट करने के लिए मेकअप स्टिकर आदि का उपयोग कर सकते हैं।
  • यहां पर एआई टूक का उपयोग कर बैकग्राउंट को ब्लर करने की सुविधा है।
  • फोटो को तेजी से क्रॉप कर सकते हैं और उसमें स्टिकर जोड़ या फिर खुद का स्टिकर बना सकते हैं।

डाउनलोडः iOS, Android

Snapseed

गूगल का यह शानदार फोटो एडिटिंग ऐप है, मगर यह कैजुअल यूजर के लिए नहीं, बल्कि प्रोफेशनल यूजर्स के लिए ज्यादा उपयोगी है। इसे गूगल प्ले स्टोर से 100 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। जानते हैं इस फोटो एडिटिंग ऐप के फीचर्स की डिटेलः

Snapseed
  • स्नैपसीड में 29 से अधिक पेशेवर-क्वालिटी वाले एडिटिंग टूल्स मिलते हैं।
  • यहां पर आप वन-टैप एडिटिंग के लिए प्रीसेट और फिल्टर का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके आपको प्रोफेशनल-क्वालिटी एडिटिंग टूल्स, कलर एडजेस्ट करने वाले टूल्स के दूसरे एडिटिंग टूल्स भी मिलते हैं।
  •  इसका मोबाइल एडिटिंग इंटरफेस काफी सिंपल है,जो इसे फोटोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर के लिए बढ़िया विकल्प बनाता है।
  • सिंपल फोटो एडिटिंग के लिए इसमें आपको कर्व्स, इमेज ट्यूनिंग, ब्रश, लाइटिंग और कलर स्केल जैसे टूल्स मिलते हैं।
  • अगर फोटो एडिटिंग का थोड़ा एक्सपीरियंस है, तो फिर लेयर एडिट्स आदि जैसे ऑप्शंस भी मिलते हैं।
  • स्‍नैपसीड के पोर्ट्रेट मोड का उपयोग स्मूथ स्किन, आंखों में चमक लाने और प्रो-क्‍वालिटी इमेज बनाने के लिए भी कर सकते हैं। आप Snapseed के लेंस ब्लर टूल के साथ बोकेह जैसी अधिक एडवांस एडिटिंग तकनीक का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • Snapseed कई फिल्टर के साथ आता है, जिन्हें आप एडिटिंग टूल का उपयोग करके अनुकूलित कर सकते हैं। यह फ्री ऐप है।

डाउनलोडः iOS, Android

Photoshop Camera Photo Filters

फोटो एडिटिंग की बात हो, तो लिस्ट बिना एडोब के पूरी नहीं हो सकती है। फोटो एडिंग के लिहाज से यह भी पॉपुलर ऐप है। इसे गूगल प्ले स्टोर से एक मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। जानते हैं इसके फीचर्स:

Photoshop Camera Photo Filters
Photoshop Camera Photo Filters
  •  फोटो एडिटिंग के लिए ऐप में सिर्फ एक टैप के जरिए कैमरा फिल्टर और इफेक्ट को लागू कर सकते हैं। इसमें आपको दर्जनों कस्टम फिल्टर की सुविधा मिलती है।
  • ऐप में पोर्ट्रेट, ब्लूम, पॉप आर्ट, स्पेक्ट्रम, डेसिंक, फूड, सीनरी, नेचुरल स्काइज, एनालॉग, नाइट शिफ्ट, ड्रीमकैचर, सुपरसाइज, डबल एक्सपो, प्रिज्म, मिक्स्ड मीडिया, ब्लू स्काइज, आर्टफुल आदि जैसे फिल्टर मिलते हैं।
  • आपको स्टूडियो लाइट, कॉमिक स्काइज, इंटरस्टेलर, सेलेस्टियल, कॉसमॉस, ग्रिट, डैपल्ड, वाइब्रेंट, नियॉन पल्स और कलर इको जैसे लोकप्रिय लेंस भी मिलेंगे, जिनकी मदद से शानदार फोटो इफेक्ट डालने में मदद मिलेगी।
  • फोटोशॉप और एआई-पावर्ड पिक्चर एडिटिंग टूल की मदद से तस्वीकों को और बेहतर बना सकते हैं। इसमें आपको ऑटो-टोन फोटो इफेक्ट भी मिलता है।
  • फोटोशॉप कैमरा में फेस लाइट फीचर लाइटिंग के लिए ऑप्टिमाइज करता है और सही पोर्ट्रेट इमेज तैयार करता है। इसमें आपको 100 से अधिक लेंस इफेक्ट्स मिलते हैं।

डाउनलोडः iOS, Android

Pixlr – Photo Editor

Pixlr बेहद लोकप्रिय फोटो एडिटिंग टूल है। इसे गूगल प्ले स्टोर से 50 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह फ्री और पेड दोनों ही वर्जन में उपलब्ध है। जानें क्या खास है इसमेंः

Pixlr – Photo Editor
Pixlr – Photo Editor
  •  Pixlr के फ्री वर्जन में बेसिक एडिटिंग टूल्स मिलते हैं, जिनमें फिल्टर और ओवरले शामिल हैं।
  • यह कोलाज टेम्प्लेट के साथ आता है, जिससे आसानी से कोलाज तैयार कर पाएंगे।
  • इसका यूजर इंटरफेस उन लोगों के बेहतर है, जिन्हें एडिटिंग सॉफ्टवेयर का बहुत ज्यादा काम करने का एक्सपीरियंस नहीं है।
  • Pixlr यूजर के लिए बहुत सारी वैरायटी लाता है। आप अपनी तस्वीरों को ब्लैक-एंड-व्हाइट, फिल्म या सेपिया टोन में बदलने के लिए ब्रश के साथ-साथ प्रीसेट इफेक्ट, ओवरले और स्टाइल फिल्टर का उपयोग कर सकते हैं।
  • ऐप के फ्री वर्जन में आपको विज्ञापन मिलते हैं, जबकि इसके प्रीमियम वर्जन ($1.99/मासिक)में बहुत सारे एडिटिंग टूल मिलेंगे।

    डाउनलोडः iOS, Android

Lightroom Photo & Video Editor

एडोब फोटोशॉप लाइटरूम भी पावरफुल फोटो और वीडियो एडिटर ऐप है। इसे गूगल प्ले स्टोर से 100 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसमें इमेज एडिटर और फोटो फिल्टर का उपयोग भी कर सकते हैं। जानें क्या है फीचरः

Lightroom Photo & Video Editor
Lightroom Photo & Video Editor
  • एडोब के इस ऐप में तेजी से फोटो एडिटिंग के लिए फ्री प्रीसेट और फोटो फिल्टर मिलते हैं।
  • इसमें पेशेवर फोटोग्राफर द्वारा तैयार किए गए 200+ से अधिक प्रीमियम प्रीसेट है।
  • इसमें तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए अडैप्टिव एआई का उपयोग कर सकते हैं।
  • ऑटो पिक्चर एडिटर पर टैप कर फोटो को बेहतर बना सकते हैं। इसमें कंट्रास्ट, एक्सपोजर, हाइलाइट्स , कलर मिक्सर, कलर ग्रेडिंग टूल आदि का उपयोग कर सकते हैं।
  • तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए फोटो एन्हैंसर टूल का उपयोग कर सकते हैं। यहां पर आपको क्रॉप और रोटेट करने का विकल्प भी मिलता है।
  • कर्व्स फोटो एडिटर का उपयोग एडवांस एडिटिंग जैसे कि हाइलाइट्स, मिडटोन्स, शैडो और कलर आदि के लिए कर सकते हैं।
  • ऐप में एक्सपोजर, टाइमर, फोटो फिल्टर के साथ बेहतरीन शॉट्स के लिए एडवांस कैप्चर मोड का उपयोग कर सकते हैं।

डाउनलोडः iOS, Android

सवाल-जवाब (FAQ)

सबसे अच्छा फोटो एडिट करने वाला ऐप कौन सा है?

प्रोफेशनल फोटो एडिटर्स आज भी Adobe Photoshop का Desktop Software इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा पसंद करते है। हालांकि, Photoshop अब केवल डेस्कटॉप तक ही सिमित नहीं है बल्कि इसे आप अपने मोबाइल में भी चला सकते है। इसलिए आप Lightroom Photo & Video Editor, Pixlr – Photo Editor आदि को यूज कर सकते हैँ।

मैं अपने आईफोन पर फोटो कैसे एडिट करूं?

किसी फ़ोटो या वीडियो थंबनेल को पूर्ण स्क्रीन में देखने के लिए उस पर टैप करें। एडिट करें पर टैप करें, फिर एक्सपोजर, हाइलाइट्स आदि जैसे ऑप्शन को देखने के लिए फोटो के नीचे बाईं ओर स्वाइप करें जिन्हें आप एडिट कर सकते हैं। जिस ऑप्शन को सिलेक्ट करना उस पर टैप करें, फिर एडस्ट करने के लिए स्लाइडर को खींचें। इसके बाद आपकी फोटो एडिट हो जाएगी।

दो फोटो को एक साथ कैसे जोड़ सकते हैं?

गूगल प्लेस्टोर पर बहुत से ऐसे एप्लीकेशन मौजूद है जिनकी मदद से आप अपने दो और दो से अधिक फोटो को एक साथ जोड़ सकते है। Photo Editor, Photo Collage Editor, Collage Maker आदि कुछ बेस्ट एप्लीकेशन है जिनकी मदद से आप अपने फोटो को जोड़कर Collage बना सकते है।

एडोब फोटोशॉप और लाइटरूम में कौन ज्यादा अच्छा टूल है?

एडोब फोटोशॉप और लाइटरूम की लड़ाई काफी समय से चल रही है। एक लर्नर के रूप में यदि आप बुनियादी चीजों को समझने और बेसिक फोटो एडिटिंग जैसे कार्यों के साथ काम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो लाइटरूम एक बेहतर विकल्प हो सकता है। फोटोशॉप की तुलना में इसे सीखना भी आसान है।

फोटो एडिटिंग में क्लिपिंग पाथ क्या है? इसका उपयोग कहां किया जाता है?

क्लिपिंग पाथ किसी इमेज से किसी वस्तु का बैकग्राउंड हटाने का तरीका है। यह फोटो एडिटिंग में उपयोग की जाने वाली एक स्मार्ट विधि है। इस तकनीक का उपयोग विभिन्न उद्योगों जैसे मीडिया, ईकॉमर्स व्यवसाय और विभिन्न फोटोग्राफी क्षेत्रों में किया जाता है।

फोटोशॉप में किस तरह से फीचर्स मिलते हैं?

फोटोशॉप में कई तरह के टूल्स पैनल जैसे कि एप्लिकेशन बार, डॉक्यूमेंट विंडो, पैनल डॉक और ऑप्शन बार शामिल हैं।

मैं फोटो एटिडिंग के दौरान सटीक कलर कैसे चुन सकता हूँ?

फोटो एडिटिंग में सटीक कलर चुनन के लिए आपको टूल पैनल में मैजिक विंड टूल का चयन करना होगा। पैनल को अनुकूलित करते हुए इमेज में वह रंग चुनें जिसे आप चुनना चाहते हैं।

मैं किसी इमेज को कैसे क्रॉप कर सकता हूं?

फोटोशॉप में क्रॉप टूल का उपयोग करके आप किसी इमेज के आकार और पिक्सेल को आसानी से छोटा कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए टूल पैनल से क्रॉप टूल का चयन करें। फिर कर्सर को उस इमेज क्षेत्र पर खींचें जहां से आप क्रॉप करना चाहते हैं। इसे इंगित करने के बाद समाप्त करने के लिए Esc बटन दबाएं।

इमेज मास्किंग क्या है?

क्लिपिंग पाथ तकनीक की तरह इमेज मास्किंग किसी इमेज से बैकग्राउंड हटाने का एक तरीका है। इसमें मैजिक इरेजर टूल, बैकग्राउंड इरेजर टूल और अन्य न टूल के उपयोग की आवश्यकता होती है। यह तकनीक मुख्य रूप से जटिल इमेज को ठीक में काम आता है।

The post फोटो बनाने वाले ऐप्स, जानें बेस्ट Photo Editor ऐप्स के फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/photo-banane-wala-apps/feed/ 0
अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद करने वाले सबसे बेस्ट ऐप्स, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/english-to-hindi-translator-apps/ https://www.91mobiles.com/hindi/english-to-hindi-translator-apps/#respond Wed, 02 Aug 2023 06:47:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88076 इंटरनेट पर मौजूद आज हर विषय पर बहुत सारी जानकारी मौजूद है, जो दूसरी भाषा में उपलब्ध है। इन्हें हिंदी में ट्रांसलेट करने के लिए आप इन ऐप्स का यूज कर सकते हैं।

The post अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद करने वाले सबसे बेस्ट ऐप्स, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटरनेट पर इंफॉर्मेशन यानी सूचना का अंबार है। इसमें अधिकतर जानकारी अंग्रेजी (English) भाषा में उपलब्ध है। इस जानकारी को अगर आप हिंदी में पढ़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ट्रांसलेट करना पड़ेगा। हालांकि अब आपको किसी ट्रांसलेटर के पास जाने की जरूरत नहीं है। टेक्नोलॉजी ने हर क्षेत्र में लोगों की समस्या का समाधान कर रही है। अब आप बस एक क्लिक में कंटेंट को अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। आज कई सारे ऐप्स और वेबसाइट हैं, जो अंग्रेजी से हिंदी ( English to Hindi) या दूसरी भाषा में कंटेंट को ट्रांसलेट करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ऐप्स और वेबसाइट के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनकी मदद से आप अंग्रेजी से हिंदी या फिर किसी अन्य भाषा में कंटेंट को ट्रांसलेट कर सकते हैं।

अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट करने वाले ऐप्स (2023)

hindi se english translation, hindi to english translation, hindi se angreji me anuvad kare, angrezi se hindi anuvaad, hindi se angrezi me anuvad,translate hindi to english, hindi se angreji me anuvad kaise kare, hindi se angreji me anuvad mobile par kaise kare, hindi to english, hindi se angreji banaye, hindi se english banana, hindi se english me anuvad kare, hindi se angreji likhna seekhne, hindi se english kaise sikhe, hindi se english mobile par anuvad kaise kare, अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद, हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद कैसे करे, अंग्रेजी में अनुवाद कैसे करें, हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद, अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद कैसे करे?, अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कैसे करें?, हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद, hindi to english अनुवाद करें, अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद कैसे करें, अंग्रेजी से हिंदी, अंग्रेजी के हिंदी अनुवाद करना सीखें, हिंदी से इंग्लिश में translate कैसे करें, इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेशन, अंग्रेजी कैसे सीखें, अंग्रेजी पढ़ना कैसे सीखे, translation hindi to english, translate hindi to english, hindi to english translation, translate into english, how to translate hindi story into english, translation english to hindi, translate english to hindi, how to translate english to hindi, how to translate hindi to english, english to hindi translation, translate hindi to english by dharmendra sir, hindi english writing, hindi se english translation, english to hindi translate, hindi to english translate,

गूगल ट्रांसलेट (Google Translate)

हमारी लिस्ट में ट्रांसलेट के लिए सबसे पहला ऑप्शन गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) का है। यह ऑनलाइन ट्रांसलेशन के लिए सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म है। इसकी मदद से आप 108 भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। हिंदी के साथ- साथ आप अन्य दूसरी भारतीय भाषा जैसे कि तमिल, तेलुगु, मराठी, बांगला जैसी भाषा में भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। आप चाहें, तो ऑफलाइन भी 59 भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके साथ ही इसकी वेबसाइट का भी यूज किया जा सकता है।

Google Translate: डाउनलोड करें

हिंदी इंग्लिश ट्रांसलेटर (Hindi-English Translator)

Hindi-English Translator

अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करना हो या फिर हिंदी से अंग्रेजी में Hindi English Translator ऐप भी बढ़िया ऑप्शन है। हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ इसकी मदद से अन्य दूसरी भाषाओं को भी ट्रांसलेट किया जा सकता है। यह स्टूडेंट्स के साथ उन लोगों के लिए भी काफी उपयोगी है, जो विदेश की यात्रा करते हैं। यहां पर आप फेवरेट और हिस्ट्री का विकल्प भी मिलता है, जहां ट्रांसलेशन इंफॉर्मेशन को आप ऑफलाइन भी देख सकते हैं।

Hindi-English Translator: डाउनलोड करें

ट्रांसलेट ऑल लैंग्वेजेज (Translate All Languages)

Translate All Languages

ट्रांसलेट ऑल लैंग्वेजेज ऐप की मदद से भी यूजर्स कई भाषाओं को हिंदी या फिर दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।  यह ऐप हिंदी समेत दूसरी भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करती है। यह लैंग्वेज ट्रांसलेटर ऐप टेक्स्ट, वॉयस, स्पीड, वर्ड आदि को मल्टीपल लैंग्वेज में कंवर्ट करने की सुविधा देता है। यह स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स के साथ ट्रैवलर्स के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।

Translate All Languages: डाउनलोड करें

माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर (Microsoft Translator)

Microsoft Translator भी दूसरी भाषा से हिंदी ट्रांसलेट के लिए बेहतर ऑप्शन है। माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेट के ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स प्ले स्टोर और iOS यूजर्स ऐप्स स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के ऐप से हिंदी के साथ साथ दूसरी भाषाओं को ट्रांसलेट किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से 70 भाषाओं को ट्रांसलेट किया जा सकता है। यह ऑफलाइन भी उपयोग के लिए उपलब्ध है।

Microsoft Translator: डाउनलोड करें

इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेटर ऐप (English to Hindi Translator)


English to Hindi Translator ऐप की मदद से अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में आसानी से अनुवाद कर सकते हैं। इस ऐप को ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इसमें आपको वॉयस को भी टेक्स्ट में ट्रांसलेट करने की सुविधा मिलती है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

English to Hindi Translator: डाउनलोड करें

इंग्लिश हिंदी डिक्शनरी (English Hindi Dictionary)

अंग्रेजी से हिंदी के शब्दों की मीनिंग हो या फिर अनुवाद English Hindi Dictionary ऐप एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। अच्छी बात है कि इस ऐप को भी ऑफलाइन भी यूज किया जा सकता है। इस गेम की मदद से यूजर्स अंग्रेजी भाषा भी सीख सकते हैं। इसमें आपको 500000 से अधिक इंग्लिश से हिंदी वर्ड मीमिंग मिलते हैं।

English Hindi Dictionary: डाउनलोड करें

हाई ट्रांसलेट (Hi Translate)

अंग्रेजी से हिंदी या फिर दूसरी भाषाओं से अनुवाद के लिए Hi Translate ऐप भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें ChatGPT-4 इंटेलिजेंट ट्रांसलेशन को जोड़ा गया है। इस ऐप को एंड्रॉयड और iOS दोनों पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर यूज किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से यूजर्स 135 से ज्यादा भाषाओं को ट्रांसलेट कर सकते हैं।

Hi Translate – Chat translator: डाउनलोड करें

The post अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद करने वाले सबसे बेस्ट ऐप्स, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/english-to-hindi-translator-apps/feed/ 0
फोन की परफॉर्मेंस हो गई है स्लो तो जरूर ट्राई करें ये बेस्ट एंड्रॉयड क्लीनर ऐप्स https://www.91mobiles.com/hindi/best-android-cleaner-apps/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-android-cleaner-apps/#respond Sat, 15 Jul 2023 06:30:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103103 एंड्रॉयड स्मार्टफोन जंक फाइल्स के चलते स्लो हो जाती है। यहीं कारण हैं कि हमें एंड्रॉयड क्लीनिंग ऐप्स से फोन को समय समय पर क्लीन करते रहना चाहिए।

The post फोन की परफॉर्मेंस हो गई है स्लो तो जरूर ट्राई करें ये बेस्ट एंड्रॉयड क्लीनर ऐप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को शिकायत रहती है कि फोन कुछ समय के बाद स्लो हो जाता है। जब भी हम फोन में ब्राउजर या कोई भी ऐप्स इस्तेमाल करते हैं तो फोन में कई सपोर्टिंग फाइल सेव हो जाती है। इन्हें जंक फाइल कहते हैं जो हमारे फोन की परफॉर्मेंस को स्लो कर देते हैं। यहीं कारण है कि हमें समय-समय पर फोन से इन जंक फाइल्स को रिमूव करते रहना चाहिए। इस काम के लिए एंड्रॉयड क्लीनर ऐप हमारे बड़े काम आते हैं। अगर आप भी फोन की स्लो परफॉर्मेंस से परेशान हैं तो हम आपके लिए बेस्ट एंड्रॉयड क्लीनिंग ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

बेस्ट एंड्रॉयड क्लीनर ऐप्स

  • SD Maid
  • Files by Google
  • CCleaner
  • One Booster
  • AVG Cleaner

SD Maid

  • डीप फाइल क्लीनिंग
  • फोन परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन
  • फाइल मैनेजर

बेस्ट एंड्रॉयड क्लीनर ऐप्स की लिस्ट में पहला नाम SD Maid का है। यह स्मार्टफोन ऑप्टिमाइजेशन में काम आने सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ऐप है। यह ऐप एंड्रॉयड स्मार्टफोन से जंक फाइल, डुप्लीकेट फाइल्स और अनइंस्टॉल की गई ऐप्स की फाइल्स को रिमूव करती है। इसके साथ ही ऐप से डिवाइस की स्टोरेज ओवरव्यू (फाइल मैनेजर) भी चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस ऐप पर क्लीनिंग प्रोसेस को शेड्यूल भी कर सकते हैं।

Files by Google

  • फाइल ट्रांसफर फीचर
  • फाइल मैनेजर

गूगल का ‘फाइल्स’ सबसे विश्वसनीय एंड्रयड क्लीनर ऐप्स में से एक है। इस ऐप की मदद से यूजर्स जंक फाइल डिलीट करने के साथ-साथ यह काम न आने वाली ऐप्स, डुप्लीकेट फाइल्स, फोटो को डिलीट करने का भी रिकमंडेशन भी देता है। इसके साथ ही इस ऐप को फाइल मैनेजर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही इससे फाइल भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

CCleaner

  • मल्टीपल ऐप डिलीट
  • स्टोरेज एनालाइजर

एंड्रॉयड क्लीनिंग ऐप्स में CCleaner काफी पॉपुलर है। यह न सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन बल्कि Windows 10 और macOS के लिए भी उपलब्ध है। यह ऐप रैम क्लीन करने के साथ-साथ फोन से जंक फाइल भी क्लीयर करती है। इसके साथ ही सीक्लीनर ऐप से मल्टीपल एप्लीकेशन को फोन से एक साथ डिलीट किया जा सकता है। इसमें यूजर्स को स्टोरेज एनालाइजर फीचर भी मिलता है।

One Booster

  • क्लीनर और एंटीवायरस सपोर्ट
  • सीपीयू कूलर
  • बैटरी सेवर फीचर

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए One Booster भी बेस्ट ऑप्शन है। यह ऐप क्लीनर और एंटीवायरस के रूप में इस्तेमाल हो सकती है। ऐसे में आपको फोन में एंटीवायरस ऐप अलग से इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। इस ऐप की मदद से यूजर्स जंक फाइल को क्लीन कर सकते हैं। वन बूस्टर ऐप में यूजर्स को ‘रैम क्लीयर’ और ‘सीपूयू कूलर’ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें बैटरी सेवर फीचर भी दिया गया है। हालांकि इस ऐप को एड सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, जो निराश करता है।

AVG Cleaner

  • फाइल मैनेजर
  • मैमोरी बूस्टर
  • बैकग्राउंड ऐप रिमूव

AVG Cleaner ऐप भी बेस्ट एंड्रॉयड क्लीनर ऐप्स की लिस्ट में शामिल है। यह ऐप भी सिर्फ जंक क्लीनर नहीं बल्कि फाइल मैनेजर, मैमोरी बूस्टर और इंटेलीजेंट फोटो एनलाइजर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही ऐप में खराब क्वालिटी और डुप्लीकेट फोटो भी क्लीट करने का ऑप्शन मिलता है। इस ऐप में बैकग्राउंड ऐप रिमूव करने का फीचर मिलता है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस को इंप्रूव करने में मदद मिलती है।

The post फोन की परफॉर्मेंस हो गई है स्लो तो जरूर ट्राई करें ये बेस्ट एंड्रॉयड क्लीनर ऐप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-android-cleaner-apps/feed/ 0