Artificial Intelligence | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Feb 2024 12:54:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 2023 के Top 10 AI tools, अब मिनटों में होगा हर काम https://www.91mobiles.com/hindi/10-best-ai-tools-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/10-best-ai-tools-hindi/#respond Wed, 02 Aug 2023 08:35:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=113257 लिस्ट में मौजूद एआई टूल्स में सभी फ्री नहीं हैं।

The post 2023 के Top 10 AI tools, अब मिनटों में होगा हर काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का क्षेत्र धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। वहीं, इन दिनों ChatGPT, Murf.AI, OpenAI API key जैसे Ai टूल्स काफी पॉपर्यूलर हो रहे हैं। यह टूल्स इसी टेक्नोलॉजी की मदद से काम करते हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे ही चुनिंदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स के बारे में बताने जा हैं, जिससे आपके डेली के काम आसानी और जल्दी हो जाएंगे। अगर आप भी इस तरह के टूल्स को उपयोग करना चाहते हैं तो आइए आगे आपको इनके बारे में बताते हैं।

10 बेहतरीन AI टूल्स

1. ChatGPT

ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) टूल है। इसका फुल फॉर्म Chat Generative Pre-trained Transformer है। वहीं, इसके जरिये यूजर यानि आप किसी भी सवाल का जवाब हासिल कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को Chat GPT की ऑफिशियल वेबसाइट chat.openai.com पर जाना होगा।

वेबसाइट लिंक

2. Bard LaMDa

गूगल के एआई टूल Bard को देखा जाए तो यह ChatGPT से काफी अलग है। दरअसल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ChatGPT, पहले से मौजूद डाटा के आधार पर सवालों के जवाब देता है, जबकि गूगल अपने एआई चैटबॉट को लैंग्वेज मॉडल और डायलॉग एप्लिकेशन यानी LaMDA से लैस है।

वेबसाइट लिंक

3. Ai Valley

इस एआई टूल की मदद से आप एक साथ कई काम सकते हैं। इस एआई की मदद से कॉपी राइटिंग, इमेज जनरेट व एडिट, कोडिंग, प्रोडेक्टिवीट आदि काम बिना ज्यादा समय खर्च किए कर सकते हैं।

वेबसाइट लिंक

4. Murf AI

अगर आप अपने लिए एआई की मदद से वॉयस ओवर जनरेट करना चाहते हैं तो यह एक शानदार एआई टूल है। इस वेबसाइट की मदद से आप सिर्फ टेक्सट लिख कर अपने लिए वॉयस ओवर जनरेट कर सकते हैं। इसे सिर्फ 10 मिनट की मुफ्त वॉयस जेनरेशन और 10 मिनट की ट्रांसक्रिप्शन समय के साथ एक मुफ्त प्लान प्रोवाइड करता है।

वेबसाइट लिंक

5. OpenAI API

माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले ओपनएआई (OpenAI) की मदद से आप इमेज जनरेशन और स्पीच को टेक्सट में बदलने के अलावा डाटा एक्सट्रैक्शन, ट्रांसलेशन आदि कर सकते हैं।

वेबसाइट लिंक

6. Midjourney

Midjourney एक AI इमेज जनरेटर है, जिसकी मदद से आप शानदार तस्वीरों को बना सकते हैं। यह एआई टूल रियलिस्टिक तस्वीरों के साथ बहुत कुछ कर सकता है। हालांकि, इस टूल के कुछ एक्सेस ही फ्री हैं। इसके अलावा ज्यादा फीचर के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे।

वेबसाइट लिंक

7. Synthesia

आप इस टूल की मदद से एआई-जनरेटेड वीडियो बना सकते हैं। इसके लिए बच आपको अपनी स्क्रिप्ट अपलोड करनी होगी। इसके बाद आपको एआई एंकर के साथ वीडियो बनकर मिलव जाएगा। हालांकि, शुरुआत में यह फ्री है। लेकिन, इसका उपयोग करने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे।

वेबसाइट लिंक

8. Soundraw

अगर आप म्यूजिक लवर हैं और गाने सुनना और बनाने आपकी हॉबी है तो यह टूल आपके काम आने वाला है। म्यूजिक जनरेट करने के लिए साउंड रॉ एक शानदार टूल है।

वेबसाइट लिंक

9. Slides AI

अगर आप नौकरी करते हैं तो यह टूल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस एआई टूल की मदद से आप कई घंटो का काम सिर्फ मिनटों में कर सकते हैं। इस टूल की मदद से लंबी प्रेसेंटेशन को जल्दी ही बनाया जा सकता है।

वेबसाइट लिंक

10. Elai

लिस्ट में मौजूद यह एक और वीडियो जनरेटर टूल है। अगर आप एक क्रिएटर हैं तो इसकी मदद से आप एआई वीडियो एंकर के साथ अपने चैनल के लिए वीडियो बना सकते हैं।

वेबसाइट लिंक

The post 2023 के Top 10 AI tools, अब मिनटों में होगा हर काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10-best-ai-tools-hindi/feed/ 0
खूब सुर्खियां बटोर रहा है ChatGPT, बड़ा ही आसान है इसे इस्तेमाल करना, यहां जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-chatgpt-chatbot-and-how-to-use-it-in-android-device/ https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-chatgpt-chatbot-and-how-to-use-it-in-android-device/#respond Sun, 02 Jul 2023 09:30:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93878 ChatGPT चैटबोट को OpenAI ने कंपनी ने तैयार किया है जो मशीन लर्निंग की मदद से सवालों का जवाब देती है।

The post खूब सुर्खियां बटोर रहा है ChatGPT, बड़ा ही आसान है इसे इस्तेमाल करना, यहां जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ChatGPT एक AI चैटबोट है जो किसी भी सवाल का जवाब दे सकता है।
  • इस चैटबोट को AI रिसर्च कंपनी OpenAI ने बनाया है।
  • यह चैटबोट फिलहाल किसी भी ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) रिसर्च कंपनी OpenAI ने AI बेस्ड चैटबोट ChatGPT पेश किया है। यह चैटबोट मशीन लर्निंग और GPT-3.5 नाम के भाषा मॉडल (language model) का इस्तेमाल कर यूजर्स के द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तरा देता है। फिलहाल यह टैचबोट लिखित रूप में सवालों का उत्तर देता है। यह AI आधारित चैटबोट की मदद से कई तरह के कार्यों को आसानी से किया जा सकता है। इस चैटबोट की मदद से कोड भी लिखे जा सकते हैं। यह चैटबोट कई तरह के सवालों का जवाब भी देनें में सक्षम है। आज हम आपको AI बेस्ड चैटबोट ChatGPT को एंड्रॉयड फोन में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

ChatGPT AI चैटबोट को एंड्रॉयड में कैसे इस्तेमाल करें

ChatGPT फिलहाल Google Play Store और Apple के App Store पर उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि यूजर्स फिलहाल ChatGPT चैटबोट को OpenAI की वेबसाइट पर एक्सेस कर सकते हैं। यह GPT-3 API पर आधारित है। Android यूजर्स इस चैटबोट को स्मार्टफोन में इंस्टॉल ब्राउजर की मदद से यूज कर सकते हैं। यहां हम आपको OpenAI का अकाउंट सेटअप कैसे करें इसके बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही एंड्रॉयड डिवाइस में ChatGPT AI चैटबोट को इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी देंगे।

स्टेप 1. अपने डिवाइस में इस्टॉल क्रोम ब्राउजर ओपन कर लें।
स्टेप 2. सबसे पहले OpenAI की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन कर लें। लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
स्टेप 3. यहां सबसे ऊपर आपको ChatGPT ट्राई बटन दिखाई देगा। इसपर टैप करें।

chatgpt-1

स्टेप 4. लॉगइन पेज ओपन होगा। यहां आपको ईमेल एडरेस और पासवर्ड की मदद से अकाउंट क्रिएट कर लें।
स्टेप 5. इसके बाद आपको ईमेल एडरेस वेरिफाई करना होगा।
स्टेप 6. इसके बाद वेबसाइट में आपको अपना फोन नंबर वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा।

gpt-chat-2

स्टेप 7. इसके बाद आपको अपना अकाउंट सेटअप करना होगा। इसके बाद आप चैट बोट से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।

एंड्रॉयड की तरह iOS डिवाइस के लिए फ़िलहाल ChatGPT चैटबोट का कोई स्टेंडअलोन ऐप उपलब्ध नहीं। iPhone, iPad यूज़र्स ChatGPT AI चैटबोट का एक्सेस ऑफिशियल OpenAI वेबसाइट से ले सकते हैं। यहां हम आपको कुछ स्क्रीन शॉट दिखा रहे हैं, जिसमें ChatGPT ने हमारे सवालों के जवाब दिए हैं।

ChatGPT चैटबोट पर हमारे पूछे सवाल के जवाब

[Update] OpenAI ने ChatGPT का लेटेस्ट वर्जन ChatGPT 4 रिलीज कर दिया है। यह पहले से ज्यादा एडवांस, क्रिएटिव और रिलायेबल है।

The post खूब सुर्खियां बटोर रहा है ChatGPT, बड़ा ही आसान है इसे इस्तेमाल करना, यहां जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-chatgpt-chatbot-and-how-to-use-it-in-android-device/feed/ 0
AI आधारित Bing Chat ब्राउजर को एंड्रॉयड या iOS में ऐसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-download-and-use-bing-chat-browser-on-android-or-ios/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-download-and-use-bing-chat-browser-on-android-or-ios/#respond Tue, 09 May 2023 12:35:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=104177 यह साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए बड़ा रहा है। साल के शुरुआत में ChatGPT ने अपने AI आधारित चैटबॉट से खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस चैटबॉट को Microsoft ने अपने ब्राउजर के साथ इंटीग्रेट किया है। यानी इस AI चैटबॉट को अब कोई भी Bing Chat ब्राउजर के जरिए इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि यूजर्स […]

The post AI आधारित Bing Chat ब्राउजर को एंड्रॉयड या iOS में ऐसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए बड़ा रहा है। साल के शुरुआत में ChatGPT ने अपने AI आधारित चैटबॉट से खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस चैटबॉट को Microsoft ने अपने ब्राउजर के साथ इंटीग्रेट किया है। यानी इस AI चैटबॉट को अब कोई भी Bing Chat ब्राउजर के जरिए इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि यूजर्स के लिए कुछ लिमिट हैं, जैसे एक यूजर प्रतिदिन सिर्फ 5 चैट सेशन यूज कर सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिंग चैट को मोबाइल फोन में इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Bing Chat को एंड्रॉयड या iOS में कैसे डाउनलोड करें?

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने मोबाइल ब्राउजर Bing Chat App में AI आधारित चैटबोट Bing Chat में इनेबल किया है। मोबाइल ब्राउजर Microsoft Bing को एंड्रॉयड यूजर्स को Google Play Store और iOS यूजर्स Apple App स्टोर से डाउलोड कर सकते हैं।

Bing Chat App डाउनलोड लिंक

Google Play Store

Apple App Store

एंड्रॉयड फोन में बिंग चैट को कैसे यूज करें

स्टेप 1 : ब्राउजर के फोन में इंस्टॉल होने के बाद आपको ऐप में लॉगइन करना होगा। अगर आपके पास बिंग अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से नया अकाउंट बना कर लॉगइन कर सकते हैं।

स्टेप 2 : ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रॉक्शन को फॉलो करते हुए आगे बढ़ें। अगर आपको ऐज मोबाइल को डिफॉल्ड ब्राउजर बनाना है तो यह भी सेट कर सकते हैं। इसके साथ ही परमिशन देकर यह आपको मोबाइल के ब्राउजर से आपका पुरानी हिस्ट्री ट्रांसफर कर सकता है।

स्टेप 3 : यहां आपको Bing के लोगो पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपनी क्यूरी टाइप करनी है, जिसके बाद बिंग ब्राउजर आपके सवाल से जुड़ी जानकारी मुहैया करवाएगा।

Bing Chat से सवाल-जवाब

एंड्रॉयड की तरह ही आईफोन यूजर्स भी Bing Chat ब्राउजर को फोन में इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा कि हमने बताया यूजर्स एक दिन में Bing चैट को सिर्फ 5 बार ही इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बार में सिर्फ 10 चैट ही कर सकते हैं।

The post AI आधारित Bing Chat ब्राउजर को एंड्रॉयड या iOS में ऐसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-download-and-use-bing-chat-browser-on-android-or-ios/feed/ 0
फेसबुक ने पेश किया अपना AI मॉडल SAM, फोटो से कर सकता है अलग-अलग ऑब्जेक्ट की पहचान https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-ka-ai-model-sam-kya-hai/ https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-ka-ai-model-sam-kya-hai/#respond Thu, 06 Apr 2023 06:56:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102497 मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम में इस मॉडल को काफी समय से इस्तेमाल कर रहा है।

The post फेसबुक ने पेश किया अपना AI मॉडल SAM, फोटो से कर सकता है अलग-अलग ऑब्जेक्ट की पहचान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Meta ने पेश किया एआई SAM (सेगमेंट एनीथिंग मॉडल) 
  • फोटो से कर सकता है अलग-अलग ऑब्जेक्ट की पहचान
  • यह नॉन कमर्शियल लाइसेंस के तहत डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Facebook की मूल कंपनी Meta ने अपना आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मॉडल SAM को लॉन्च कर दिया है। यह एआई मॉडल किसी इमेज से ऑब्जेक्ट को अलग-अलग सलेक्ट कर पहचान कर सकता है। मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम में इस टेक्नोलॉजी को पहले से इस्तेमाल कर रहा है। फोटो टैग करने, निषिद्ध कंटेंट को बैन करने, यूजर्स की पोस्ट को रिकमेंड करने के लिए मेटा इस टेक्नोलॉजी को यूज करता है। मेटा का यह प्रोजेक्ट अब नॉन कमर्शियल लाइसेंस के तहत डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

मेटा का एआई मॉडल SAM

  • ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी
  • मेटा ने तैयार किया सबसे बड़ा डेटासेट
  • नया कंटेंट करेगा तैयार

Meta की रिसर्च डिविजन ने एक ब्लॉग पोस्ट में एआई मॉडल SAM (सेगमेंट एनीथिंग मॉडल) के बारे में जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा, “हम सेगमेंट एनीथिंग (SA) प्रोजेक्ट पेश कर रहे हैं, जो इमेज सेगमेंट के लिए एक नया टास्क, मॉडल और डेटासेट का काम करेगा।

इस मॉडल के डेटा कलेक्शन लूप का इस्तेमाल कर हमने अब तक का सबसे बड़ा सेगमेंटेशन डेटासेट तैयार किया है। ब्लॉग पोस्ट में मेटा के रिसर्च डिविजन ने बताया है कि यह एआई मॉडल की मदद से किसी इमेज के ऑब्जेक्ट पर क्लिक कर उसे अलग कर सकते हैं। या फिर किसी टेक्स्ट लिखकर भी इमेज से यूजर्स ऑब्जेक्ट को अलग कर सकते हैं।

उदाहरण : कोई एक इमेज में बिल्ली है तो यूजर्स बिल्ली पर क्लिक कर इमेज से बिल्ली को अलग कर सकते हैं। या फिर उन्हें इमेज से बिल्ली को अलग करने के लिए CAT या बिल्ली टाइप करना होगा। इस तरह वे इमेज से बिल्ली को अलग कर सकते हैं।

SAM क्या कर सकता है?

  • SAM की मदद से यूजर्स किसी इमेज से ऑब्जेक्ट को सेग्मेंट कर सकते हैं। इसके साथ वह इंटरएक्टिवली क्लिक पॉइंट्स से ऑब्जेक्ट को इमेज से बाहर या शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑब्जेक्ट को बॉक्स भी कर सकते हैं।
  • SAM इमेज के अलग-अलग इमेज को सारे वैलिड मास्क में कन्वर्ट कर उन्हें सेगमेंटेड कर सकता है। यह रियल वर्ल्ड में सेग्मेंटेशन को सॉल्व करने के लिए किसी AI के लिए एक आवश्यक और जरूरी क्षमता है।
  • SAM किसी इमेज में मौजूद ऑब्जेक्ट को ऑटोमैटिकली पहचान कर उनको मास्क कर सकता है।
  • SAM किसी इमेज को प्रोसेस करने के बाद रियलटाइम में ऑब्जेक्ट की सेगमेंटशन या फिर उन्हें मास्क कर सकता है। यानी यह इमेज को बार-बार प्रोसेस नहीं करता है, जिससे समय की बचत होती है।

SAM को कैसे इस्तेमाल करें?

मेटा का एआई मॉडल SAM को नॉन कमर्शियल इस्तेमाल के लिए डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही इस एआई को कंपनी के ऑफिशियल साइट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मॉडल को इस लिंक पर क्लिक कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

SAM को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

मेटा इस मॉडल में जनरेटिव एआई के साथ प्रयोग कर रहा है, जो डेटा को केवल पहचानने या कैटगराइज करने के बजाय नया कंटेंट भी बनाने की क्षमता रखता है। मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इस साल मेटा के ऐप्स में इस तरह की टेक्नोलॉजी को शामिल करना उनकी प्राथमिकता है।

The post फेसबुक ने पेश किया अपना AI मॉडल SAM, फोटो से कर सकता है अलग-अलग ऑब्जेक्ट की पहचान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-ka-ai-model-sam-kya-hai/feed/ 0
कैसा दिखेगा धरती पर बचा आखिरी इंसान ? AI ने फोटो बनाकर कर दिया पूरी मानवजाति को हैरान! https://www.91mobiles.com/hindi/last-human-on-earth-ai-image-artificial-intelligence-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/last-human-on-earth-ai-image-artificial-intelligence-in-hindi/#respond Fri, 05 Aug 2022 05:32:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85668 Artificial Intelligence ने Last human on Earth की फोटो बनाकर दिखा दी है।

The post कैसा दिखेगा धरती पर बचा आखिरी इंसान ? AI ने फोटो बनाकर कर दिया पूरी मानवजाति को हैरान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पर्यावरण में लगातार बदलाव आ रहे हैं और पृथ्वी का प्राकृतिक संतुलण बिगड़ता जा रहा है। इस बात को सभी जानते भी हैं और मानते भी हैं कि आने वाले वर्षो में कई तरह की मौसमी विषमताएं देखने को मिलेगी तथा भविष्य काफी डरावना हो सकता है। लेकिन यह फ्यूचर कितना अधिक डरावना हो सकता है इसकी एक छवि Artificial Intelligence ने Last human on Earth की फोटो बनाकर दिखा दी है।

ऐसा होगा धरती का आखरी इंसान

AI यानी आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस तकनीक से पूछा गया था कि, ‘धरती पर बचे आखिरी इंसान कैसे दिखेंगे?’ लोगों को उम्मीद थी कि कोई बेहद ही एडवांस तकनीक से लैस अत्याधुनिक मॉर्डन साइंस की छवि देखने को मिलेगी। लेकिन Artificial Intelligence ने जो रिजल्ट सामने लाया उसने सभी के होश उड़ा दिए! भविष्य की ऐसी डरावनी फोटो सामने आई है जिसके देखकर आप भी दांते तले उंगुलियां दबा लेंगे। नीचे लगी फोटोज़ में आप भी देख सकते हैं कि एआई के अनुसार कैसा दिखेगा लास्ट ह्यूमन ऑन अर्थ –

Last human on Earth Craiyon AI image artificial intelligence

Last human on Earth Craiyon AI image artificial intelligence

Last human on Earth Craiyon AI image artificial intelligence

यह कारनामा प्रसिद्ध Craiyon AI ने करके दिखाया है। DALL-E mini AI image generator ने उपर लगी फोटोज़ को पेंट किया है जिसने सभी का दिमाग हिलाकर रख दिया है। बता दें कि artificial intelligence यानी एआई इंटरनेट पर मौजूद डाटा की कैल्क्युलेशन कर कोई मास्टरपीस बनाती है और यह डाटा पूरी तरह अनफिल्टर होता है। AI ने जो ईमेज बनाई है उनमें इंसान किसी mutant जैसा दिखाई दे रहा है जो किसी हैवान से कम नही है।

ऐसा होग धरती का आखरी सेल्फी

Last human on Earth से पहले यह एआई Last Selfie On Earth की फोटोज़ भी दिखा चुका है और उनमें भी इंसान डरवाने चेहरे लिए हुए है। इनके अनुसार दुनिया की आखिरी सेल्फी (Last Selfie On Earth) कुछ ऐसी होगी –

Last Selfie On Earth see photos

The post कैसा दिखेगा धरती पर बचा आखिरी इंसान ? AI ने फोटो बनाकर कर दिया पूरी मानवजाति को हैरान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/last-human-on-earth-ai-image-artificial-intelligence-in-hindi/feed/ 0