Asus 8Z Flip | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 20 Jul 2021 08:42:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Asus ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip का इंडिया लॉन्च रेडी, नाम में होगा बदलाव और यह होगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/asus-8z-zenfone-8-flip-india-launch-timeline-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-8z-zenfone-8-flip-india-launch-timeline-price-sale-offer/#respond Tue, 20 Jul 2021 08:42:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63079 फोन की ​मांग व पूर्ति को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी आस्पेक्ट पर नज़र रखी जा रही है

The post Asus ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip का इंडिया लॉन्च रेडी, नाम में होगा बदलाव और यह होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS को लेकर तकरीबन दो महीने पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी इंडियन बाजार में अपनी ‘ज़ेनफोन सीरीज़’ का विस्तार करने वाली है और ग्लोबल मार्केट में मौजूद Asus ZenFone 8 और Asus ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाएंगे। जानकारी मिली थी कि ये दोनों मोबाइल फोन इंडिया में Asus 8Z और Asus 8Z Flip नाम के साथ एंट्री लेंगे। हालांकि कोरोना महामारी के चलते इनके लॉन्च में देरी हुई है लेकिन अब नई रिपोर्ट के मुताबिक असूस बेहद जल्द भारत में अपने ये दोनों ताकतवर फोन लॉन्च करने वाली है।

Asus 8Z और Asus 8Z Flip के लॉन्च की जानकारी स्वयं असूस बिजनेस हेड दिनेश शर्मा ने इंडिया टूडे को दी है। इन दोनों के बीच हुए एक साक्षात्कार में दिनेश शर्मा कहा है कि असूस कंपनी Zenfone 8 और Zenfone 8 Flip स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के बेहद करीब है। कंपनी लॉजिस्टिक के जुड़े पहलुओं को निरीक्षण कर रही है और जैसे ही यह फाइनल हो जाएगा, तुरंत कंपनी Zenfone 8 series की लॉन्च डेट अनाउंस कर देगी। दिनेश शर्मा के अनुसार फोन की मांग व पूर्ति को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी आस्पेक्ट पर नज़र रखी जा रही है और जल्द ही सब कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Asus 8Z / Asus ZenFone 8 स्पेसिफिकेशन्स

ASUS ZenFone 8 स्मार्टफोन में 5.9 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 888 5G SoC के साथ Adreno 660 GPU और 16GB LPDDR5 तक की रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन Android 11 पर आधारित ZenUI 8 कस्टम स्किन पर रन करता है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है।

ASUS 8Z ZenFone 8 Flip india Launch timeline price sale offer

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ZenFone 8 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP Sony IMX686 सेंसर है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 12MP का अल्टा-वाइड एंगल सेंसर है जो 4cm मैक्रो मोड सपोर्ट करता है। आसुस के इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

Asus 8Z Flip / Asus ZenFone 8 Flip स्पेसिफिकेशन्स

ASUS ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। इसके अलावा फोन Snapdragon 888 5G SoC के साथ Adreno 660 GPU, 12GB LPDDR5 RAM, और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन Android 11 पर आधारित ZenUI 8 पर रन करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है।

ASUS 8Z ZenFone 8 Flip india Launch timeline price sale offer

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। आसुस के इस फोन में 64MP Sony IMX686 प्राइमेरी सेंसर दिया है जो OIS सपोर्ट करता है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है जो माइक्रो मोड भी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में तीसरा कैमरा 8MP टेलीफोटो कैमरा है जो 3x ऑप्टिकल जूम और 12x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इस फोन फ्लिप मैकेनिज्म दिया है, जिसकी मदद से रियर कैमरा फ्रंट कैमरा का भी काम करता है।

नोट : असूस इंडिया की ओर से अभी तक Asus ZenFone 8 और Asus ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन के नाम में बदलाव किए जाने की पुष्टि नहीं की गई है। फोन के इंडियन मॉडल्स का नाम Asus 8Z और Asus 8Z Flip होने की जानकारी को अभी ऑफिशियल करार नहीं दिया जा सकता है।

The post Asus ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip का इंडिया लॉन्च रेडी, नाम में होगा बदलाव और यह होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-8z-zenfone-8-flip-india-launch-timeline-price-sale-offer/feed/ 0
Asus 8Z सीरीज का प्रोडक्ट पेज हुआ लाइव, जल्द होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/asus-8z-series-launching-india-soon-product-page-live-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-8z-series-launching-india-soon-product-page-live-price-specification/#respond Fri, 21 May 2021 03:22:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59339 इन फोन को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।

The post Asus 8Z सीरीज का प्रोडक्ट पेज हुआ लाइव, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Asus ने हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में Zenfone 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स को पेश किया था। इस सीरीज के अंदर कंपनी द्वारा Zenfone 8 और 8 Flip को पेश किया गया था। लेकिन, ZenFone 8 सीरीज का देश में COVID-19 महामारी संकट के कारण भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। वहीं, हाल ही में खबर सामने आई थी कि Asus ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip को भारत में क्रमशः Asus 8Z और Asus 8Z Flip के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। अब फोन के ऑफिशियल होने से पहले स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज कंपनी की साइट पर लाइव हो गया है। पेज से साफ है कि फोन को जल्द ही पेश किया जा सकता है। हालांकि, पेज पर इस सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

Asus ZenFone 6 का भी बदला था नाम

आपको याद दिला दें कि कंपनी ने Asus ZenFone 6 को भारत में Asus 6Z के रूप में लॉन्च किया गया था। ऐसा मुख्य रूप से ‘जेनफोन’ मॉनीकर के साथ एक ब्रांडिंग समस्या के कारण किया गया था। वहीं, अब Asus ZenFone 8 सीरीज को भी वही ‘Z’ मॉनीकर मिलने की पूरी संभावना है।

ASUS ZenFone 8 स्पेसिफिकेशन्स

ASUS ZenFone 8 स्मार्टफोन में 5.9 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है जो HDR10, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1100nits ब्राइटनेस, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन के साथ आता है। आसुस का यह फोन Snapdragon 888 5G SoC के साथ Adreno 660 GPU और 16GB LPDDR5 तक की रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है। आसुस का यह फोन Android 11 पर आधारित ZenUI 8 कस्टम स्किन पर रन करता है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया है। इसे भी पढ़ें: 18GB RAM और 6,000mAh बैटरी के पावरफुल ASUS ROG Phone 5 इंडिया में लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन

asus-zenfone-8-launch

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ZenFone 8 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP Sony IMX686 सेंसर है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 12MP का अल्टा-वाइड एंगल सेंसर है जो 4cm मैक्रो मोड सपोर्ट करता है। आसुस के इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। आसुस का यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें स्टीरियो स्पीकर, Dual Cirrus Logic CS35L45 amplifier, Dirac HD sound, Hi-Res Audio, ट्रिपल माइक्रोफोन के साथ OZO Audio Zoom, और ASUS Noise Reduction Technology जैसे फीचर दिए गए हैं।

ASUS ZenFone 8 Flip specifications

ASUS ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 2,400 X 1,080 पिक्सल है और यह डिस्प्ले HDR10+, 90Hz रिफ्रेश रेट, 200Hz टच सैंप्लिंग रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और Gorilla Glass 6 लेयर प्रोटेक्शन के साथ आता है। आसुस का यह फोन Snapdragon 888 5G SoC के साथ Adreno 660 GPU, 12GB LPDDR5 RAM, और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन Android 11 पर आधारित ZenUI 8 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।  इसे भी पढ़ें: ASUS Adolpad 10 Pro टैबलेट चीन में हुआ लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 7300mAh बैटरी

asus-zenfone-8-flip

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। आसुस के इस फोन में 64MP Sony IMX686 प्राइमेरी सेंसर दिया है जो OIS सपोर्ट करता है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है जो माइक्रो मोड भी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में तीसरा कैमरा 8MP टेलीफोटो कैमरा है जो 3x ऑप्टिकल जूम और 12x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इस फोन फ्लिप मैकेनिज्म दिया है, जिसकी मदद से रियर कैमरा फ्रंट कैमरा का भी काम करता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है। इस फोन में चार्जिंग के लिए Quick Charge 4 और PD चार्जिंग सपोर्ट दिया है। आसुस का यह फोन IP68 रेटिंग, डुअल स्पीकर जैसे फीचर के साथ पेश किया गया है।

The post Asus 8Z सीरीज का प्रोडक्ट पेज हुआ लाइव, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-8z-series-launching-india-soon-product-page-live-price-specification/feed/ 0
ASUS Zenfone 8 को भारत में मिलेगा नया नाम, जानें पूरी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-to-bie-launch-in-india-with-asus-8z-name/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-to-bie-launch-in-india-with-asus-8z-name/#respond Sun, 16 May 2021 10:38:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59014 ASUS Zenfone 8 को इंडिया में ASUS 8Z नाम से लॉन्च किया जा सकता है

The post ASUS Zenfone 8 को भारत में मिलेगा नया नाम, जानें पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने 12 मई को असूस ने Zenfone 8 और Zenfone 8 Flip को ग्लोबली लॉन्च किया था। वहीं खबर है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी पेश कर सकती है। हालांकि जो जानकारी आई थी उसके अनुसार कंपनी इसी सप्ताह फोन को लॉन्च करने वाली थी लेकिन कोरोनो लॉकडाउन की वजह से इसे अभी टाल दिया गया है। परंतु जो सबसे खास बात है यह कि फोन का नाम भारत में अलग होगा। इसे कंपनी ASUS 8Z नाम से पेश कर सकती है। यह फोन गूगल प्ले स्टोरेज पर ASUS 8Z नाम से लिस्ट हुआ है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि भारत में नाम बदल सकता है। हालांकि Zenfone 8 Flip को गूगल प्ले स्टोरेज पर लिस्ट नहीं किया गय है लेकिन आशा है कि कंपनी इसे ASUS 8Z Flip नाम से लॉन्च कर कंज्यूमर को सरप्राइसज कर सकती है।

क्यों बदलेगा ASUS Zenfone 8 का नाम

आपको बता दूं कि भारत में Zenfone नाम का पेटेंट ऑप्टिमस कंपनी के पास है। यही वजह है कि Zenfone 6 को ग्लोबली लॉन्च किया गया तो भारत फोन को नाम को लेकर मामला कोर्ट तक गया और वहां पक्ष ऑप्टिमस के पक्ष में गया और कंपनी ने इस फोन को ASUS 6Z से लॉन्च किया। वहीं इस बार कंपनी पहले से तैयारी कर चुकी है और ASUS Zenfone 8 को ASUS 8Z नाम से लॉन्च करने वाली है। इसे भी पढ़ेंः OPPO Reno 6 में होगी 12 GB रैम और 64 MP कैमरा, प्राइस की जानकारी आई सामने

ASUS Zenfone 8 स्पेसिफिकेशन

ASUS Zenfone 8 में 5.9-इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है और कंपनी ने E4 AMOLED डिसप्ले का उपयोग किया है। यह फोन 1100 nits पीक ब्राइटनेस और 120HZ स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की ताकत प्रदान की गई है। यह फोन 6GB, 8GB, और 16GB RAM के साथ उपलब्ध है वहीं मैमोरी के लिए 128GB और 256GB का ऑप्शन है। इसे भी पढ़ेंः Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro का कुछ ऐसा होगा लुक, जानें नए डिजाइन में क्या होगा खास

लेटेस्ट वीडियो देखेंः Redmi Note 10S vs Redmi Note 10 vs Redmi Note 10 Pro: Comparison Overview

कैमरे की ओर रुख करें तो 64 MP के मेन कैमरे के साथ 12MP अल्ट्रावाइड का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। रही बात सेल्फी की तो 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन IP68 रेटिंग प्राप्त है यानी कि वाटर और डस्टप्रूफ है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने 4000mAh की बैटरी उपलब्ध है जो 30W फास्ट-चार्जिंग के साथ आता है।

The post ASUS Zenfone 8 को भारत में मिलेगा नया नाम, जानें पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-to-bie-launch-in-india-with-asus-8z-name/feed/ 0