ASUS ROG Phone 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 23 Dec 2021 10:02:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ASUS ROG Phone 5 Ultimate गेमिंग स्मार्टफोन भारत में 26 दिसंबर को लॉन्च होगा, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-ultimate-to-launch-in-india-on-26th-december/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-ultimate-to-launch-in-india-on-26th-december/#respond Thu, 23 Dec 2021 10:02:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72511 ASUS ROG Phone 5 Ultimate गेमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 888 SoC दिया जाएगा।

The post ASUS ROG Phone 5 Ultimate गेमिंग स्मार्टफोन भारत में 26 दिसंबर को लॉन्च होगा, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS ROG Phone 5 Ultimate गेमिंग स्मार्टफोन भारत में 26 दिसंबर को लॉन्च होगा। आसुस का यह गेमिंग फोन बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। ASUS ROG Phone 5 Ultimate स्मार्टफोन को मोबाइल गेमिंग के शौकीन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए टॉप स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। ASUS ROG Phone 5 Ultimate स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.78-इंच का 144Hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 888 SoC, 18GB RAM, 64MP प्राइमरी कैमरा और 6,000mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।

ASUS ROG Phone 5 Ultimate की कीमत

Asus ASUS ROG Phone 5 Ultimate को भारत में 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। ASUS ROG Phone 5 Ultimate स्मार्टफोन को भारत में 79,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं ASUS ROG Phone 5 स्मार्टफोन का 8+128GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर फिलहाल 49,999 रुपये की क़ीमत में मिल रहा है।

ASUS ROG Phone 5 Ultimate : स्पेसिफिकेशन्स

ASUS ROG Phone 5 Ultimate स्मार्टफोन में 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2448 पिक्सल है। इसके साथ ही आसुस के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 888 SoC दिया जाएगा। यह फोन 18GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। ASUS ROG Phone 5 Ultimate स्मार्टफोन में स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 512GB UFS 3.1 के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में जल्द होगा लॉन्च, Google लिस्टिंग के जरिए लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन का रियर कैमरा 8K वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसके साथ ही आसुस के इस गेमिंग स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्ज का सपो्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही गेमिंग फोन में ट्रिगर्स, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी, 3.5mm हेडफोन, Wi-Fi 6e, DTX:S स्टीरियो स्पीकर और 5G का सपोर्ट दिया जाएगा। यह फोन Android 11 पर रन करेगा। यह फोन भारत में सिंगल कलर – मेट व्हाइट में उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें : Panasonic ने लॉन्च किया सबसे मजबूत टैबलेट, कीमत और फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post ASUS ROG Phone 5 Ultimate गेमिंग स्मार्टफोन भारत में 26 दिसंबर को लॉन्च होगा, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-ultimate-to-launch-in-india-on-26th-december/feed/ 0
ASUS ROG Phone 5 रिव्यू : बस खेलते रहो  https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-review-in-hindi/#respond Sat, 19 Jun 2021 08:45:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61144 यदि आप ऐसा फोन ढूढ़ रहे हैं जो गेमिंग के साथ परफॉर्मेंस में भी बेस्ट हो तो ROG Phone 5 को देख सकते हैं।

The post ASUS ROG Phone 5 रिव्यू : बस खेलते रहो  first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी गेमिंग फोन की बात आती है सबसे पहला जिक्र ASUS ROG Phone का होता है। इस फोन ने गेमिंग सेग्मेंट में एक अलग बेंचमार्क सेट कर दिया है। हर कोई अच्छा डिसप्ले और बड़ी बैटरी दे सकता है। परंतु बेहतरीन एक्सपीरियंस कुछ में ही मिलते हैं और उनमें से एक है असूस का आरओजी फोन। इस साल कंपनी ने ASUS ROG Phone 5 को पेश किया। अपने पिछले मॉडल की तरह यह फोन भी काफी अडवांस है और सबसे खास बात कही जा सकती है कि काफी अपग्रेड है। रिव्यू के लिए यह डिवाइस हमारे पास भी उपलब्ध हुआ और लंबे समय तक उपयोग के बाद हमने इसका रिव्यू किया है जो आपके सामने है।

Asus ROG Phone 5 Unboxing, First Look, Launch and Price in India

ASUS ROG Phone 5 का डिजाइन और डिसप्ले कैसा है

आपने पहले ROG डिवाइस को देखा है या फिर नहीं देखा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता परंतु जब भी आप इसे देखेंगे तो एक बार में ही समझ जाएंगे कि गेमिंग के लिए ही बना है। यदि पिछले मॉडल से इसकी तुलना की जाए तो ASUS ROG Phone 5 डिजाइन में कुछ अच्छे बदलाव किए गए हैं। वहीं किसी दूसरे फोन से इसकी तुलना करेंगे तो ऐसा कोई मिलेगा ही नहीं। फोन का बैक ग्लास फिनिश में है और पीछे में ही आपको कार्बन फाइबर स्क्वैश प्रिंट देखने को मिलेगा जिस पर आरओजी का लोगो भी दिखाई देता है। इस बार एक खास बदलाव है कंपनी फोन में डॉट मैट्रिक्स लाइट का उपयोग किया है जो बिलकुल नया अहसास कराता है। इसे भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A52 रिव्यूः शानदार कैमरे के साथ देता है लंबा साथ निभाने का भरोसा

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस बार आरओजी लोगो का उपयोग सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं किया गया है बल्कि यह नोटिफिकेशन एलईडी का भी काम करता है। आप कुछ सलेक्टेड ऐप को इस पर सेट कर सकते हैं उनका नोटिफिकेशन आपको प्राप्त होगा। वैसे तो आरओजी 5 को सफेद रंग में भी पेश किया गया है लेकिन हमारे पास काले रंग का फोन आया था। पूरी काली बॉडी में पावर बटन और सिम ट्रे को लाल रंग में रखा गया है जो वेरियेशन लेकर आता है। अच्छे डिजाइन के बाद एक कमी जरूर कही जा सकती है कि यह फोन काफी हैवी है। इसे पैंट के पॉकेट में लेकर चलना या एक हाथ से उपयोग करना थोड़ा कठिन जरूर है। इसे भी पढ़ेंः Samsung Galaxy F62 या OnePlus Nord CE 5G, जानें कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

डिजाइन के बाद पोर्ट की बात करें तो पिछले मॉडल्स की तरह इसमें भी आपको दो USB Type-C पोर्ट मिलेंगे। एक पोर्ट नीचे की ओर दिया है जबकि दूसरा साइड में है। इसका फायदा यह होता है कि आप गेम खेलने के दौरान भी इसे चार्जिंग पर रख सकते हैं। हमें खास बात यह लगी कि इसमें आपको 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा जिसे कंपनी ने पिछले मॉडल में हटा दिया था। इसके अलावा आपको नीचे में लाउडस्पीकर ग्रिल और दाईं ओर साइड में वॉल्यूम रॉकर के साथ दो कपैसिटिव एयर ट्रिगर दिए गए हैं जो गेमिंग को खास बनाते हैं। कुल मिलाकर कहें तो कंपनी ने गेमिंग के लिहाज से सब कुछ देने की कोशिश की है सिर्फ कमी IP68 की लगी। इस फोन को आईपी रेटिंग प्राप्त नहीं है ऐसे में आपको पानी और धूल से सुरक्षित रखना होगा।

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

डिजाइन के बाद डिसप्ले की बात करें तो इस फोन में आपको 6.78 इंच की FHD+ AMOLED डिसप्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन की स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus की कोटिंग है। वहीं पिछले पैनल पर Gorilla Glass v3 की प्रोटेक्शन मिलती है। यह फोन 800 nits  ब्राइटनेस और 300Hz टच सैम्पलिंग को सपोर्ट करता है। ऐसे में आपको स्क्रीन रिस्पॉन्स बहुत ही शानदार मिलेगा। उपयोग के बाद कहा जा सकता है कि अपने सेगमेंट में सबसे बेस्ट है। इसे भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A72 बनाम Samsung Galaxy A52, जानें कितना अंतर और कितनी समानता

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

जैसा कि हमने बताया कि फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट है लेकिन आप जरूरत के हिसाब से इसे 60Hz और 120Hz पर स्विच कर सकते हैं। इसमें आपको Delta-E < 1 और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है जहां अपने फेवरेट शो को हाई क्वालिटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं। डिसप्ले से हमें कोई शिकायत नहीं है। यह काफी अच्छा है हां एक चीज जरूर कहना चाहूंगा कि आप इसे एक हाथ से उपयोग नहीं कर पाएंगे।

ASUS ROG Phone 5 का परफॉर्मेंस कैसा है

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

इसमें कोई शक नहीं है कि ASUS ROG Phone 5 फिलहाल मार्केट में उपलब्ध सबसे ताकतवर फोन में से एक है। कंपनी ने इसे Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर पर पेश किया है और फोन में 12GB की LPDDR5 रैम के साथ 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। अब जिसमें इतना ताकतवर स्पेसिफिकेशन है उसे आप स्लो की कामना कैसे कर सकते हैं। परफॉर्मेंस बहुत ही स्मूथ है। वहीं शानदार रिफ्रेश रेट ग्राफिक्स को और स्मूथ बना देते हैं। इसमें आप हाई ग्राफिक्स के साथ गेम खेलें फ्रेम ड्रॉप की एक शिकायत नहीं मिलेगा। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने ROG Phone 5 में armoury crate app का सेक्शन दिया है जहां यह 120Hz और 144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाले गेम्स को हाईलाइट कर देता है जिससे कि आप फोन में शानदार गेमिंग का मजा ले सकें। हालांकि हमने इस पर सबसे ज्यादा कॉल ऑफ ड्यूटी खेला क्योंकि लगभग सभी फोन पर इसी गेम का टेस्ट करते हैं और एक्सपीरियंस शानदार रहा। गेमिंग के लिए कहा जा सकता है कि किसी भी फ्लैगशिप फोन से ज्यादा बेस्ट है यह डिवाइस।

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

वहीं गेमिंग के दौरान इसके एयर ट्रिगर पर आप कमांड को मैप कर सकते हैं। इसका फायदा यह होता है कि एक तो गेमिंग आपको अतिरिक्त कंट्रोल मिल जाता है और स्क्रीन पर स्पेस भी काफी खाली हो जाता है। एयर ट्रिगर को आप चाहें तो कपैसिटिव बटन में भी बदल सकते हैं जहां पर स्लाइट और स्वाइप जैसे जेस्चर का उपयोग किया जा सकता है। वहीं पिछले मॉडल्स की तरह इसमें भी गेम जिनी प्लेटफॉर्म देखने को मिलेगा। यदि आप सिर्फ गेम पर फोकस करना चाहते हैं तो फिर यह काफी उपयोगी है। इसमें आप गेमप्ले को रिकॉर्ड कर सकते हैं, नोटिफिकेशन को म्यूट कर सकते हैं, अपने सिस्टम स्पीड को बूस्ट कर सकते हैं, GPU और CPU टेंपरेचर के अलावा एफपीएस देख सकते हैं। कंपनी ने इसके साथ कई एक्सेसरीज लॉन्च किया है लेकिन उसके के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने पड़ेगे। हालांकि ये एक्सेसरीज हैं बहुत ही ज्यादा शानदार। यदि आप प्रोफेशनल गेमिंग की ओर देखते हैं तो वे काफी उपयोगी हैं। रही बात ओवरऑल परफॉर्मेंस की तो कहा जा सकता है कि अपने सेगमेंट में बेस्ट है।

लेटेस्ट वीडियोः Battlegrounds Mobile India: Gameplay, Overview and Download Link

ASUS ROG Phone 5 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 11 पर काम करता है। हालांकि इसमें प्योर एंड्रॉयड तो नहीं है कंपनी ने कस्टमाइजेशन किया है लेकिन स्टॉक ओएस से ज्यादा अलग नहीं है। फोन में आपको बिल्ट इन थीम स्टोर के अलावा, नेविगेशन और स्क्रीन ऑन-ऑफ जेस्चर जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे। ओएस और सॉफ्टवेयर संतोषजनक है।

ASUS ROG Phone 5 का कैमरा कैसा है

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

ASUS ROG Phone अपनी गेमिंग क्षमता के लिए लोकप्रिय हैं न कि कैमरे के लिए। बावजूद इसके फोन में आपको हाई एंड कैमरा सेटअप मिलेगा। रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और इसका मेन कैमरा 64MP का है। कंपनी ने Sony IMX686 सेंसर का उपयोग किया है जो अपने शानदार फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। इसके अलावा 13MP वाइड-एंगल लेंस है जो 125 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। इसका तीसरा सेंसर 5MP का मैक्रो लेंस है। इन सबके साथ फ्रंट में आपको 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

रही बात क्वालिटी की तो अच्छी है। फोटो काफी फास्ट क्लिक करता है और डिटेलिंग भी देखने को मिलती है। परंतु पिक्चर देखने में थोड़े डल लगते हैं। हालांकि कंपनी ने इसे नुचरल रखने की कोशिश की है लेकिन इसकी वजह से मजा खराब हो जाता है। इसके अलावा दूसरे से क्लिक किए गए फोटोज़ में बड़े सब्जेक्ट तो सही से आते हैं लेकिन छोटी चीजें मर्ज हुए लगते हैं। जैसे कि आपने कोई लैंड स्केप फोटो क्लिक किया तो पेड़ आसमान फिर भी ठीक लेगेंगे लेकिन छोटी झाड़ियां, पौधे या पत्ते ऐसा लगते हैं कि मर्ज हो रहे हैं। हालांकि आप लाइटिंग बढ़ाते हैं तो उभरकर आएंगे लेकिन फिर भी वह मजा नहीं है तो आज के फ्लैगशिप फोन में आता है।

ASUS ROG Phone 5 में स्लो मोशन और नाइट मोड जैसे ऑप्शन भी हैं। लो लाइट फोटोग्राफी में भी कह सकते हैं कि अच्छा है लेकिन बेस्ट नहीं है नाइट मोड में पिक्चर में अच्छा निखार लेकर आता है लेकिन फिर भी थोड़े ग्रेंस रह जाते हैं। वहीं वाइड एंगल काफी अच्छा है। जहां साधरणत: 119 डिग्री और 123 डिग्री का ऑप्शन मिलता है यह वहीं यह फोन उससे बड़े एरिया को कैप्चर करता है और इसमें 125 डिग्री तक का सपोर्ट है।

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

वीडियो के लिए फोन में FHD 60 फ्रेम पर सेकेंड के साथ, 4K 60 फ्रेम पर सेकेंड और 8K वीडियो का भी ऑप्शन है जो कि अच्छी बात कही जा सकती है। अब तक 8K रिकॉर्डिंग बहुत कम डिवाइस में ही उपलब्ध है। फोन में प्रो फोटो के साथ प्रो वीडियो का भी भी दिया गया है। फोन की वीडियो फोन की वीडियो क्वालिटी अच्छी है और उसके साथ साउंड बहुत ही अच्छी तरह से कैप्चर करता है। रही बात सेल्फी की तो यह भी आपको निराश नहीं करेगा। अच्छी डिटेलिंग के साथ नेचुरल फोटो क्लिक करता है।

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

कुल मिलाकर कैमरा सेग्मेंट के बारे में यही कहा जा सकता है कि यह फोन अच्छी डिटेलिंग के साथ फोटो लेता है लेकिन WOW फैक्टर मीसिंग है।

म्यूजिक और कनेक्टिविटी

ASUS ROG Phone बेस्ट गेमिंग फोन इसलिए नहीं कहे जाते क्योंकि उनका गेम प्ले अच्छा होता है। बल्कि इसलिए होते हैं कि पूरा सिस्टम ही गेमिंग में बेस्ट होता है। ASUS ROG Phone 5 आपको ऐसा ही अहसास कराता है। अब आपने जितने भी फोन देखे होंगे उनमें सबसे बेस्ट ऑडियो इस फोन का मिलेगा। न सिर्फ साउंड तेज है बल्कि क्वालिटी बहुत अच्छी है तो रियली फील देती है। भले ही आप इयरफोन के बजाए लाउडस्पीकर पर ही क्यों न हों। कंपनी ने इसे 12×16 डुअल सुपर लाइनर स्पीकर्स के साथ पेश किया है जो बहुत ही शानदार हैं। वहीं यदि आप ईयरफोन या हेडफोन पर म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं तो फोन में हाई—रेज सर्टिफाइड 3.5mm ऑडियो जैक है जो ESS SABRE एंपलीफायर के साथ आता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि आप लाउडस्पीकर हों या फिर ईयरफोन पर आपको बेस्ट एक्सपीरियंस ही मिलेगा।

asus-rog-phone-5-review-in-hindi

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम कार्ड सपोर्ट है। इसके अलावा 5G और 4G नेटवर्क का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकॉग्निशन भी दिया गया है। इस इन डिसप्ले बहुत ही फास्ट है।

ASUS ROG Phone 5 का बैटरी बैकअप कैसा है

ROG Phone 5 को कंपनी ने 6000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। कंपनी ने दो 3,000 mAh बैटरी का उपयोग किया है। इसके साथ ही 65W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। रही बात बैटरी बैकअप की तो हैवी गेमिंग के बाद भी एक दिन निकाल देता है। हालांकि हमने इसे 144Hz रिफ्रेश रेट पर लगातार उपयोग किया तो स्क्रीन ऑन टाइम 7 घंटे से ज्यादा का मिला जो कि काफी शानदार कहा जा सकता है।
asus-rog-phone-5-review-in-hindi

निष्कर्ष

ASUS ROG Phone 5 की भारत में शुरुआत की कीमत 49,999 रुपये है। फोन देखने में शानदार है। परफॉर्मेंस में बेस्ट है और गेमिंग का तो कहना ही नहीं। बैटरी बैकअप भी बहुत अच्छा है और 5G आपको मिल जाता है। वहीं ऑडियो के मामले में ऐसा फोन फिलहाल होई नहीं है। लगभग सभी अडवांस फीचर्स से यह डिवाइस लैस है। कभी थोड़ी कैमरे की कही जा सकती है, थोड़ा ज्यादा हैवी है और आईपी रेटिंग नहीं है। आईपी रेटिंग ज्यादातर फोंस में नहीं है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यदि आप ऐसा फोन ढूढ़ रहे हैं जो गेमिंग के साथ परफॉर्मेंस में भी बेस्ट हो तो ASUS ROG Phone 5 को देख सकते हैं। वहीं बेस्ट कैमरा फोन की तलाश रहे हैं तो फिर यह डिवाइस आपके लिए नहीं है। इस बजट में आप Oneplus 9, Samsung Galaxy S20 FE 5G और iQoo 7 Legend को भी देख सकते हैं अच्छा विकल्प है।

The post ASUS ROG Phone 5 रिव्यू : बस खेलते रहो  first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-review-in-hindi/feed/ 0
18GB RAM और 6,000mAh बैटरी के पावरफुल ASUS ROG Phone 5 इंडिया में लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-pro-5g-phone-launched-in-india-with-18gb-ram-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-pro-5g-phone-launched-in-india-with-18gb-ram-price-specs-sale-offer/#comments Wed, 10 Mar 2021 11:20:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55063 GameCool 5, 
AeroActive Cooler, 
Air Trigger 5, Side-Mounted Port
 और GameFX Audio
 जैसे फीचर्स से लैस है।

The post 18GB RAM और 6,000mAh बैटरी के पावरफुल ASUS ROG Phone 5 इंडिया में लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ROG यानि Republic of Gamers, इस नाम से ही पता चलता है कि आरओजी सीरीज़ खासतौर पर मोबाइल फोन में हैवी और पावरफुल गेम खेलने वाले लोगों के लिए बनाई गई है। ASUS की ओर से पेश की गई इस सीरीज़ ने आज इंडिया में भी अपना विस्तार कर लिया है। कंपनी की ओर से ROG Phone 5 सीरीज़ को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है जिसके तहत ASUS ROG Phone 5 और ASUS ROG Phone 5 Pro के साथ ही ROG Phone 5 Ultimate (Limited) ने मार्केट में एंट्री ली है। बेहद ही ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये स्मार्टफोन 15 अप्रैल से देश में सेल के लिए उपलब्ध होंगे, जिनके फीचर्स व पावर की डिटेल आगे दी गई है।

डिसप्ले

ASUS ROG Phone 5 सीरीज़ को 20.4:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2448 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करती है। जैसा कि सब जानते हैं यह सीरीज़ खासतौर पर गेमिंग के लिए बनाई गई है लिहाजा आरओजी 5 और आरओजी 5 प्रो की स्क्रीन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। फोन की डिसप्ले 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है जिसे आईकेयर लेयर से कोट किया गया है। इसके अलावा फोन स्क्रीन HDR10+, 800nits ब्राइटनेस और 1,000,000:1 कान्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स से लैस है।

ASUS ROG Phone 5 pro 5g phone launched in india with 18gb ram Price Specs Sale Offer

प्रोसेसिंग

ASUS ROG Phone 5 और ROG Phone 5 Pro को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो असूस के ही ROG UI के साथ काम करते हैं। वहीं प्रोसेसिंग के लिए यह पावरफुल सीरीज़ 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 888 5जी मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रन करती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ये फोन एड्रेनो 660 जीपीयू सपोर्ट करते हैं। यह स्मार्टफोन सीरीज़ LPDDR5 रैम और UFS3.1 स्टोरेज सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने किया शक्ति प्रदर्शन, लॉन्च किया पावरफुल Mi 10S 5G फोन

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए असूस आरओजी 5 सीरीज़ ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करती है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का SONY IMX686 सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डुअल बैटरी

पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही ASUS ROG Phone 5 सीरीज़ में बैटरी भी पावरफुल दी गई है। सीरीज़ में मौजूद स्मार्टफोन डुअल बैटरी सपोर्ट करते हैं जिनकी पावर 3,000एमएएच है। इस हिसाब से फोन में कुल 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी के साथ ही यह स्मार्टफोन सीरीज़ 65वॉट हायपर फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : POCO X3 Pro आ रहा है इंडिया, 8 जीबी रैम और 5,200एमएएच बैटरी के साथ होगा लॉन्च

ये फीचर है फोन की ताकत

सिर्फ पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स ही नहीं बल्कि ASUS ROG Phone 5 सीरीज़ कई बेहतरीन व आर्कषक फीचर्स से भी लैस है। इस फीचर्स में बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए GameFX Audio, लगातार गेम खेलने तथा गेमिंग एक्सपीरियंस को फास्ट और थकान रहित बनाने के लिए Side-Mounted Port
 और 
Air Trigger 5 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं साथ ही लैगफ्री प्रोसेसिंग और फोन के हीटिंग के बचाने के लिए इसे GameCool 5 और 
AeroActive Cooler 5
 तकनीक से भी लैस किया गया है। इस सीरीज़ में X-Mode और Armoury Crate
 जैसे फीचर्स भी मौजूद है।

ASUS ROG Phone 5 pro 5g phone launched in india with 18gb ram Price Specs Sale Offer

रैम व स्टोरेज

ASUS ROG Phone 5 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ASUS ROG Phone 5 Pro स्मार्टफोन जहां 16 जीबी रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं ASUS ROG Phone 5 Ultimate (Limited) एडिशन में 18 जीबी की पावरफुल रैम के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

प्राइस

ASUS ROG Phone 5
8 जीबी + 128 जीबी = 49,999 रुपये
12 जीबी + 256 जीबी = 57,999 रुपये

ASUS ROG Phone 5 Pro
16 जीबी + 512 जीबी = 69,999 रुपये

ASUS ROG Phone 5 Ultimate
18 जीबी + 512 जीबी = 79,999 रुपये

The post 18GB RAM और 6,000mAh बैटरी के पावरफुल ASUS ROG Phone 5 इंडिया में लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-pro-5g-phone-launched-in-india-with-18gb-ram-price-specs-sale-offer/feed/ 1
18 जीबी रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन 10 मार्च को होगा लॉन्च, साथ में होगी 6,000एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-with-18-gb-ram-launch-on-10-march/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-with-18-gb-ram-launch-on-10-march/#respond Tue, 02 Mar 2021 04:22:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54570 यह फोन क्चॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करेगा।

The post 18 जीबी रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन 10 मार्च को होगा लॉन्च, साथ में होगी 6,000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 10 मार्च को अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘आरओजी’ सीरीज़ का विस्तार करेगी और इस दिन ASUS ROG Phone 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। ROG यानि Republic of Gamers, इस सेग्मेंट के फोन खासतौर मोबाइल गेमिंग के लिए ही डिजाईन किए जाते हैं जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होते हैं। पिछले दिनो विभिन्न लीक्स में इस फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है वहीं अब नई लिस्टिंग में पता चला है कि ASUS ROG Phone 5 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 18 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा।

ASUS ROG Phone 5 के लॉन्च से पहले इस फोन की बड़ी डिटेल का खुलासा हुआ है। इस फोन का नया रैम वेरिएंट निकल कर सामने आया है जो 18GB RAM सपोर्ट करता है। अभी तक असूस आरओजी फोन 5 को जहां 16 जीबी रैम के साथ ही देखा गया था वहीं 18 जीबी वाला मॉडल पहली बार हाईलाईट हुआ है। यदि असूस अपने इस फोन के दोनों मॉडल ग्लोबल लॉन्च करती है तो ASUS ROG Phone 5 दुनिया का पहला फोन होगा जो 18 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च होगा।

ASUS ROG Phone 5 with 18 gb ram launch on 10 march

ASUS ROG Phone 5

 

असूस आरओजी फोन 5 की यह अहम डिटेल गीकबेंच के जरिये सामने आई है। चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर ASUS ROG Phone 5 का नया मॉडल सर्टिफाइड हुआ है जिसमें फोन में 18 जीबी रैम दिए जाने की बात सामने आई है। यह लिस्टिंग कल यानि 1 मार्च की ही है जहां फोन को ASUS_I005DB मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। रैम मैमोरी के अलावा इस मॉडल की कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स की वेबसाइट द्वारा शेयर की गई है जिनमें फोन की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 4 मार्च को एंट्री लेगी Xiaomi की Redmi Note 10 सीरीज़, लॉन्च से पहले ही जानें क्या होगा इसमें खास

गीकबेंच लिस्टिंग में ASUS ROG Phone 5 को लेटेस्ट एंडराॅयड 11 ओएस से लैस दिखाया गया है। इसके साथ ही फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है तथा मदरबोर्ड सेक्शन में क्चॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट का कोडनेम लिखा गया है। आरओजी फोन 5 को सिंगल-कोर में 1113 और मल्टी-कोर में 3468 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है।

ASUS ROG Phone 5 with 18 gb ram launch on 10 march

वहीं लीक्स के अनुसार फोन का डायमेंशन 172.834 x 77.252 x 10.29एमएम होगा और इसे 6.78 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए आने वाले आरओजी फोन 5 में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 65वाॅट रेपिड चार्ज तकनीक से लैस होगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 10 मार्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post 18 जीबी रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन 10 मार्च को होगा लॉन्च, साथ में होगी 6,000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-with-18-gb-ram-launch-on-10-march/feed/ 0
10 मार्च को बदलेगा इंडिया का मोबाइल गेमिंग बाजार, लॉन्च होगा सबसे पावरफुल 5G फोन ASUS ROG Phone 5 https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-launch-date-10-march-know-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-launch-date-10-march-know-specification/#respond Fri, 19 Feb 2021 11:23:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54167 फोन में बड़ी डिसप्ले होगी।

The post 10 मार्च को बदलेगा इंडिया का मोबाइल गेमिंग बाजार, लॉन्च होगा सबसे पावरफुल 5G फोन ASUS ROG Phone 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS के अपकमिंग गेमिंग फोन ROG 5 की लॉन्च डेट का खुलासा आखिरकार कंपनी ने कर दिया है। चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर कंपनी द्वारा घोषणा की गई है कि ASUS अगला गेमिंग फोन 10 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर इमेज से पता चलता है कि फोन पर प्रोटेक्शन के लिए डिसप्ले के ऊपर हार्ड ग्लास होगा। हम अनुमान लगा सकते हैं कि यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस हो सकता है। चीन के अलावा ASUS ROG फोन 5 अमेरिका में 9 मार्च को और 10 मार्च को बर्लिन और ताइपे के साथ ही इंडियन मार्केट में इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी एक समर्पित इवेंट पेज के माध्यम से मिली है।

वहीं, हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में ASUS ROG फोन 5 प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। इसके अलावा हाल ही में टिप्सटप मुकुल शर्मा ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी थी कि Asus ROG Phone 5 भारत में मार्च महीने में लॉन्च होगा। हालांकि, उन्होंने लॉन्च की सटिक तारीख की जानकारी नहीं दी थी। इसे भी पढ़ेंJio ने फिर से की अनलिमिटेड काॅलिंग फ्री, सभी नेटवर्क पर होगी मुफ्त में बात

asus-rog-phone-5-1

इससे पहले ASUS ROG Phone 5 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर ASUS_I005DA माॅडल नंबर के साथ देखा गया था। लिस्टिंग में फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में ‘lahaina’ लिखा गया है। बता दें कि यह कोडनेम क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट का है। स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट क्वाॅलकाॅम द्वारा अभी तक पेश किए गए सभी चिपसेट में सबसे ज्यादा ताकतवर है और 5G भी सपोर्ट करता है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार असूस आरओजी फोन 5 स्मार्टफोन को 16 जीबी रैम मैमोरी के साथ लाॅन्च किया जा सकता है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में बाजार में एंट्री लेगा और हो सकता है कि 16 जीबी रैम वाला सबसे बड़ा वेरिएंट हो। लिस्टिंग में ASUS ROG Phone 5 को लेटेस्ट एंडराॅयड 11 ओएस से लैस दिखाया गया है जिसमें 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। आरओजी फोन 5 को सिंगल-कोर में 1125 और मल्टी-कोर में 3714 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 5 प्वाइंट में जानें अभी क्यों न लें सस्ता 5G स्मार्टफोन?

स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 6.78 इंच की बड़ी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन का डायमेंशन 172.834 x 77.252 x 10.29एमएम बताया गया है। पुराने लीक में असूस आरओजी फोन 5 का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी सामने आ चुका है। असूस आरओजी फोन 5 को लेकर रिपोर्ट सामने आई है कि यह फोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए आने वाले आरओजी फोन 5 में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 65वाॅट रेपिड चार्ज तकनीक से लैस होगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post 10 मार्च को बदलेगा इंडिया का मोबाइल गेमिंग बाजार, लॉन्च होगा सबसे पावरफुल 5G फोन ASUS ROG Phone 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-launch-date-10-march-know-specification/feed/ 0
बदलेगी इंडिया के ‘गेमिंग स्मार्टफोन’ की दुनिया, 16GB रैम और 6000mAh बैटरी के साथ आ रहा Asus ROG Phone 5 https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-india-launch-march-come-with-16gb-ram-and-6000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-india-launch-march-come-with-16gb-ram-and-6000mah-battery/#respond Thu, 18 Feb 2021 09:08:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54123 इससे पहले असूस आरओजी फोन 5 कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हुआ था।

The post बदलेगी इंडिया के ‘गेमिंग स्मार्टफोन’ की दुनिया, 16GB रैम और 6000mAh बैटरी के साथ आ रहा Asus ROG Phone 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोंस के लिए फेमस ASUS के ROG फोन यानि Republic of Gamers का नया हैंडसेट इंडिया में लॉन्च होने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। यह फोन खासतौर उन मोबाइल यूजर्स के लिए डिजाइन किया जाएगा जो फोन में हैवी ग्राफिक्स वाले गेम खेलने का शौक रखते हैं। दरअसल, इंडिया लॉन्च की जानकारी टिप्सटर मुकुल शर्मा ने दी है, जिसके अनुसार Asus ROG Phone 5 भारत में मार्च में लॉन्च हो सकता है। यह फोन ताइवानी कंपनी का नया गेमिंग फोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए Asus ROG Phone 3 का सक्सेसर हो सकता है। इससे पहले हाल ही में फोन कुछ सर्टिफिकेशन साइट और बेंचमार्किंग साइट पर देखा जा चुका है।

टिप्सटप मुकुल शर्मा ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि Asus ROG Phone 5 भारत में मार्च महीने में लॉन्च होगा। हालांकि, उन्होंने लॉन्च की सटिक तारीख को सार्वजनिक फिलहाल नहीं किया है। अभी कंपनी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि फोन को लेकर कंपनी जल्द कोई ऐलान करेगी। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 5 प्वाइंट में जानें अभी क्यों न लें सस्ता 5G स्मार्टफोन?

इससे पहले ASUS ROG Phone 5 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर ASUS_I005DA माॅडल नंबर के साथ देखा गया था। लिस्टिंग में फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में ‘lahaina’ लिखा गया है। बता दें कि यह कोडनेम क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट का है। स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट क्वाॅलकाॅम द्वारा अभी तक पेश किए गए सभी चिपसेट में सबसे ज्यादा ताकतवर है और 5G भी सपोर्ट करता है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार असूस आरओजी फोन 5 स्मार्टफोन को 16 जीबी रैम मैमोरी के साथ लाॅन्च किया जा सकता है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में बाजार में एंट्री लेगा और हो सकता है कि 16 जीबी रैम वाला सबसे बड़ा वेरिएंट हो। लिस्टिंग में ASUS ROG Phone 5 को लेटेस्ट एंडराॅयड 11 ओएस से लैस दिखाया गया है जिसमें 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। आरओजी फोन 5 को सिंगल-कोर में 1125 और मल्टी-कोर में 3714 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है। इसे भी पढ़ें: Jio ने फिर से की अनलिमिटेड काॅलिंग फ्री, सभी नेटवर्क पर होगी मुफ्त में बात

स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 6.78 इंच की बड़ी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन का डायमेंशन 172.834 x 77.252 x 10.29एमएम बताया गया है। पुराने लीक में असूस आरओजी फोन 5 का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी सामने आ चुका है। असूस आरओजी फोन 5 को लेकर रिपोर्ट सामने आई है कि यह फोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए आने वाले आरओजी फोन 5 में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 65वाॅट रेपिड चार्ज तकनीक से लैस होगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post बदलेगी इंडिया के ‘गेमिंग स्मार्टफोन’ की दुनिया, 16GB रैम और 6000mAh बैटरी के साथ आ रहा Asus ROG Phone 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-india-launch-march-come-with-16gb-ram-and-6000mah-battery/feed/ 0
बदलेगी ‘फ्लैगशिप’ की परिभाषा, 16GB रैम और स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट पर लाॅन्च होगा ASUS ROG Phone 5 https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-listed-on-geekbench-with-16gb-ram-snapdragon-888-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-listed-on-geekbench-with-16gb-ram-snapdragon-888-soc/#respond Tue, 09 Feb 2021 05:26:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53847 16GB रैम के साथ लाॅन्च होगा पावरफुल ASUS ROG Phone 5, फोन में होगा स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट

The post बदलेगी ‘फ्लैगशिप’ की परिभाषा, 16GB रैम और स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट पर लाॅन्च होगा ASUS ROG Phone 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोंस का जिक्र करें तो ASUS ROG Phone का नाम टाॅप लिस्ट में आता है। ROG यानि Republic of Gamers इस सीरीज़ को खासतौर उन मोबाइल यूजर्स के लिए डिजाईन किया गया है जो फोन में हैवी ग्राफिक्स वाले गेम खेलने का शौक रखते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि ASUS ROG Phone 3 की सफलता के बाद कंपनी ASUS ROG Phone 5 स्मार्टफोन को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। वहीं आज असूस आरओजी फोन 5 बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है।

ASUS ROG Phone 5 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर ASUS_I005DA माॅडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग कल यानि 8 फरवरी की ही है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अहम डिटेल्स मिली है। लिस्टिंग में फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में ‘lahaina’ लिखा गया है। बता दें कि यह कोडनेम क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट का है। स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट क्वाॅलकाॅम द्वारा अभी तक पेश किए गए सभी चिपसेट में सबसे ज्यादा ताकतवर है और 5G भी सपोर्ट करता है।

ASUS ROG Phone 5 LISTED ON GEEKBENCH with 16gb ram snapdragon 888 soc

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार असूस आरओजी फोन 5 स्मार्टफोन को 16 जीबी रैम मैमोरी के साथ लाॅन्च किया जाएगा। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में बाजार में एंट्री लेगा और हो सकता है कि 16 जीबी रैम वाला सबसे बड़ा वेरिएंट हो। लिस्टिंग में ASUS ROG Phone 5 को लेटेस्ट एंडराॅयड 11 ओएस से लैस दिखाया गया है जिसमें 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। आरओजी फोन 5 को सिंगल-कोर में 1125 और मल्टी-कोर में 3714 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें: 12GB रैम और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आ रहा Black Shark 4 Pro, गूगल पर हुआ लिस्ट

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

से जुड़े अन्य लीक्स और सर्टिफिकेशन्स की बात करें तो फोन को लेकर कहा गया है कि यह हाई रिफ्रेश रेट वाले ओएलईडी पैनल पर लाॅन्च होगा जिसमें 6.78 इंच की बड़ी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन का डायमेंशन 172.834 x 77.252 x 10.29एमएम बताया गया है। पुराने लीक में असूस आरओजी फोन 5 का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी सामने आ चुका है।

ASUS ROG Phone 5 LISTED ON GEEKBENCH with 16gb ram snapdragon 888 soc

असूस आरओजी फोन 5 को लेकर रिपोर्ट सामने आई है कि यह फोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए आने वाले आरओजी फोन 5 में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 65वाॅट रेपिड चार्ज तकनीक से लैस होगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post बदलेगी ‘फ्लैगशिप’ की परिभाषा, 16GB रैम और स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट पर लाॅन्च होगा ASUS ROG Phone 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-5-listed-on-geekbench-with-16gb-ram-snapdragon-888-soc/feed/ 0