Asus Rog phone 6 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 06 Jul 2022 10:58:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 18 GB रैम के साथ आया Asus ROG Phone 6, देखें इसकी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/18-gb-ram-phone-asus-rog-phone-6-india-launch-date-5th-july/ https://www.91mobiles.com/hindi/18-gb-ram-phone-asus-rog-phone-6-india-launch-date-5th-july/#respond Wed, 06 Jul 2022 09:16:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83470 Asus ROG Phone 6 के तहत कंपनी दो फोन को लॉन्च कर सकती है जिसमें वनिला मॉडल के साथ प्रो वेरियंट भी होगा।

The post 18 GB रैम के साथ आया Asus ROG Phone 6, देखें इसकी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Asus ROG Phone पिछले दो साल से 91मोबाइल्स के अवॉर्ड शो में बेस्ट गेमिंग फोन का खिताब जीत रहा है। शानदार डिजाइन, फास्ट स्क्रीन रिफ्रेश रेट, बेस्ट गेमिंग इंटीग्रेशन और जबरदस्त की कूलिंग सिस्टम गेमिंग के मामले में आरओजी फोंस को दूसरों से आगे खड़ा करते हैं। अब कंपनी इस सीरीज में नए फोन Asus ROG Phone 6  और ROG Phone 6 Pro लॉन्च कर चुकी है। आसुस के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन sus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स सामने आ चुके हैं। आसुस के गेमिंग स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारे गए हैं। यहां हम आपको आसुस के लेटेस्ट आरओजी फोन 6 और 6 प्रो के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

Asus ROG Phone 6 की खूबियां

Asus ROG Phone 6 सीरीज के तहत कंपनी ने दो फोन को लॉन्च किए हैं। इस फोन में वनिला मॉडल और प्रो वेरियंट को लॉन्च किया गया है। वहीं दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको 6.78-इंच की AMOLED डिसप्ले देखने को मिल सकता है। वहीं यह फोन FHD+ पिक्सल रेजल्यूशन के साथ आएगा। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें आपको अब तक का सबसे ज्यादा स्क्रीन रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता। अब तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार कंपनी 165Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ इसे पेश कर सकती है। इसके साथ ही स्क्रीन पर ही इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्ज के साथ आया OnePlus Nord 2T, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

asus-rog-phone-6-india-design

Asus ROG Phone 6 में प्रोसेसिंग के लिए इसे Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकते है। वहीं सबसे बड़ी बात यह कही जा सकती है कि इस फोन में आपको 18 GB की रैम मैमोरी मिलेगी। फिलहाल किसी भी फोन में इतनी बड़ी रैम मैमोरी उपलब्ध नहीं है। हालांकि पिछले साल भी कंपनी ने 16 GB  रैम के साथ आरओजी फोन 5 सीरीज को पेश किया था। वहीं स्टोरेज के लिए इसमें आपको UFS 3.1 सपोर्ट के साथ 512 GB की इंटरनल मैमोरी मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है जिसका मेंस सेंसर 64 एमपी का मिलेगा। वहीं सेल्फी कैमरा 12 एमपी का हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 12GB रैम के साथ OnePlus 10RT भारत में जल्द करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले लीक हुईं खूबियां

रही बात पावर बैकअप की तो 6000mAh की बैटरी के साथ 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही आपको डुअल सिम डुअल सिम, वाईफाई 6 और 5जी कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिलेगा। कुल मिलाकर कहे तो बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन आपको मिलने वाला है।

Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स देखने के लिए यहां क्लिक करें।

The post 18 GB रैम के साथ आया Asus ROG Phone 6, देखें इसकी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/18-gb-ram-phone-asus-rog-phone-6-india-launch-date-5th-july/feed/ 0
Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro सबसे तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-6-and-rog-phone-6-pro-launch-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-6-and-rog-phone-6-pro-launch-know-price-and-specifications/#respond Tue, 05 Jul 2022 11:51:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83650 Asus ROG Phone 6 सीरीज़ के गेमिंग स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के सबसे तगड़े Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारे गए हैं।

The post Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro सबसे तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Asus ने भारत में अपने नेक्स्ट जेनेरेशन गेमिंग स्मार्टफ़ोन Asus ROG Phone 6 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। ROG Phone 6 सीरीज़ के दो गेमिंग फ़ोन – ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro स्मार्टफ़ोन लॉन्च किए हैं। Asus ROG Phone 6 सीरीज़ के गेमिंग स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के सबसे तगड़े Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। आसुस के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफ़ोन में स्मूथ एक्सपेरिमेंट 167Hz रिफ़्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही आसुस के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफ़ोन 6000mAh की बैटरी दी गई है। Asus ROG Phone 6 सीरीज़ के गेमिंग स्मार्टफोन 18GB तक की रैम और 512GB तक के स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro गेमिंग स्मार्टफ़ोन के फ़ीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Asus ROG Phone 6 सीरीज़ : डिजाइन की खास बातें

लेटेस्ट Asus ROG Phone 6 सीरीज़ के डिज़ाइन की बात करें तो ये पिछले साल पेश किए गए ROG Phone 5 Ultimate से प्रेरित लगते हैं। फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आने वाले आसुस के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन प्रीमियम लुक ऑफर करते हैं। ROG Phone 6 स्मार्टफोन को कंपनी ने दो कलर – स्ट्रोम व्हाइट और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस फोन का स्ट्रोम व्हाइट कलर वेरिएंट फॉरेस्टेड ग्लास बैक पैनल के साथ आता है। फोन के रियर पैनल में इल्यूमिनेटेड ROG लोगो दिया है, जो दो रंग के लाइट वाले ग्रेडिएंट इफेक्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में यूजर्स लाइट को पर्सनल चॉइस के मुताबिक सेट कर सकते हैं।

asus-rog-phone-6-india-design

Asus ROG Phone 6 Pro स्मार्टफोन की बात करें तो यह सिर्फ स्ट्रोम व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन के बैक पैनल में शानदार ROG Vision बैक PMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें यूजर्स कस्टमाइजेबल ग्राफिक्स के साथ इनकमिंग कॉल, गेम लॉन्चिंग, एंटरिंग एक्स मोड के फीचर्स सेट कर सकते हैं। ROG Phone 6 Pro फोन के ROG Vision Display में 60 तरह के नए एनिमेशन दिए गए हैं। दोनों फोन कम्फर्टेबल राउंड एज Gorilla Glass 3 बैक के साथ आते है। वहीं फ्रंट डिस्प्ले लेटेस्ट Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ पेश किए जाते हैं।

ASUS ROG Phone 6 सीरीज : स्पेसिफिकेशन्स

ASUS ROG Phone 6 सीरीज के दोनों स्मार्टफ़ोन ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro की स्पेसिफिकेशन्स क़रीब क़रीब एक जैसी हैं। ROG Phone 6 Pro स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने 18GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसके साथ ही प्रो मॉडल के बैक पैनल में कंपनी ने ASUS का स्पेशल ROG Vision डिस्प्ले दिया है।

डिस्प्ले

ASUS ROG Phone 6 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 6.78-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और टच सैंप्लिंग रेट 720Hz है। इसके साथ ही फोन के डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गी है। इसके साथ ही आसुस के लेटेस्ट गेमिंग फोन की डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स और टच लेटेंसी 23 मिली सेकेंड है।

प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम

rog-phone-6

ASUS ROG Phone 6 सीरीज को क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। दोनों ही गेमिंग स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए GameCool 6 दिया गया है, जिसमें की लेयर और कंपोनेंट शामिल हैं, जिसमें वेपौर कूलिंग चैंबर और दो लेयर ग्रेफाइट शीट शामिल हैं। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में AeroActive Cooler 6 फैन भी दिया गया है। इसके साथ ही Asus ने फोन के दाएं ओर दिए Air Triggers को भी अपग्रेड किया है, जिसमें नौ रेम्पेबल मोड और 10 नए मोशन जेस्चर दिए गए हैं।

बैटरी

ASUS ROG Phone 6 सीरीज के गेमिंग स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ कूलिंग मैकेनिज्म भी दिया गया है जिसके चलते फोन की मोटाी 10.39mm हो जाती है। इसके साथ ही फोन का वजन 228 ग्राम हो जाता है। ये गेमिंग स्मार्टफोन दो USB Type-C पोर्ट के साथ आते हैं जो कि फोन के दाएं ओर और बटम में दिए गए हैं।

Phone ROG 6 Back Panel

कैमरा

दोनों ही गेमिंग स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm के हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 है, जिसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP Sony IMX663 कैमरा सेंसर दिया गया है।

आसुस के लेटेस्ट ROG Phone 6 सीरीज के स्मार्टफोन Android 12 पर रन करते हैं। दोनों गेमिंग स्मार्टफ़ोन को दो साल तक अपडेट मिलेंगे। इसके साथ ही फ़ोन में WiFi 6e सपोर्ट, NFC, Bluetooth 5.2, दो SIM कार्ड स्लॉट दिए गए हैं।

ASUS ROG Phone 6 सीरीज : कीमत

asus-rog-phone-6-pro-price-in-india

ASUS ROG Phone 6 सीरीज के स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart और ASUS की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। ASUS ROG Phone 6 को भारत में 71,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही ASUS ROG Phone 6 Pro स्मार्टफोन को 89,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है।

लाइव वीडियो : Asus ROG Phone 6 सीरीज़

The post Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro सबसे तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-6-and-rog-phone-6-pro-launch-know-price-and-specifications/feed/ 0
ASUS ROG Phone 6 को ये फीचर्स बनाएंगे तगड़ा गेमिंग फोन, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-6-and-6-pro-to-launch-in-india-on-july-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-6-and-6-pro-to-launch-in-india-on-july-5/#respond Sun, 03 Jul 2022 12:04:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83467 ASUS ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

The post ASUS ROG Phone 6 को ये फीचर्स बनाएंगे तगड़ा गेमिंग फोन, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ASUS भारत में 5 जुलाई को ASUS ROG Phone 6 और ASUS ROG Phone 6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। ASUS ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। ये गेमिंग स्मार्टफोन हाई परफॉर्मेंस ऑफर करेंगे जो गेमिंग के शौकीन यूजर्स के लिए बेहतर चॉइस है। इस स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी कुछ गेमिंग सेंट्रिक एक्सेसरीज जैसे- कंट्रोलर भी लॉन्च करने वाली है। यहां हम आपको आसुस के गेमिंग स्मार्टफोन की खूबियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो इस फोन सबसे बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन बनाएंगे।

लॉन्च डेट आई सामने

asus-india-launch

ASUS India ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि ASUS ROG Phone 6 और Phone 6 Pro भारत में एंट्री करने वाले हैं। आसुस के अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ऑनलाइन इवेंट में शाम को 5.20 बजे लॉन्च किया जाएगा। आसुस के ये स्मार्टफ़ोन फ्लिपकार्ट से ख़रीद सकते हैं।

ASUS ROG Phone 6 खूबियां

मिलेगा क्वॉलकॉम का तगड़ा प्रोसेसर

ASUS ROG Phone 6 सीरीज के गेमिंग स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का तगड़ा प्रोसेसर मिलेगा। आसुस के इस फोन में क्वॉलकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। क्वॉलकॉम का यह प्रोसेसर दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है जो गेमिंग के शौकीन यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करता है।

18GB रैम देगा स्मूथ परफॉर्मेंस

आसुस के गेमिंग फोन में 18GB तक का रैम और 1TB तक की स्टोरेज दिया जाएगा। 18GB रैम वाला यह स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस करेगा। 18GB रैम के साथ यूजर्स को हेवी ग्राफिक्स वाले गेम में स्मूथ परफॉर्मेंस मिलेगी।

asus-rog-phone-6

शानदार 165Hz वाला रिफ्रेश रेट

ASUS ROG Phone 6 स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच है जो कि AMOLED डिस्प्ले पैनल है।

कूलिंग टेक्नोलॉजी

आसुस के अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन में लेटेस्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इस फोन की परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइज कूलिंग टेक्नोलॉजी बिना थर्मल थ्रॉटलिंग के यूजर्स को लंबे समय तक स्मूथ प्रफॉर्मेंस ऑफर करेगी।

asus-rog-phone-6-india

ASUS ROG Phone 6 स्पेसिफिकेशन्स (एक्सपेक्टेड)

ASUS ROG Phone 6 स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 18GB तक की रैम और 1TB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ROG Phone 6 स्मार्टफोन में 6.78-इंच का AMOLED पैनल दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz है। यह भी पढ़ें : 12GB रैम के साथ OnePlus 10RT भारत में जल्द करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले लीक हुईं खूबियां

आसुस का यह फोन 5,850mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्चिंग के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो कि 5X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फिलहाल Asus ROG Phone 6 Pro के बारे में फ़िलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है।

The post ASUS ROG Phone 6 को ये फीचर्स बनाएंगे तगड़ा गेमिंग फोन, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-6-and-6-pro-to-launch-in-india-on-july-5/feed/ 0