ASUS ROG Phone 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 Apr 2023 14:00:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ASUS ROG Phone 7 इंडिया में हुआ लॉन्च, इसकी ताकत का नहीं तोड़! देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-7-price-in-india-features-and-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-7-price-in-india-features-and-specifications-in-hindi/#respond Thu, 13 Apr 2023 12:26:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102987 ASUS ROG Phone 7 इंडिया में हुआ लॉन्च, इसकी ताकत का नहीं तोड़! देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

The post ASUS ROG Phone 7 इंडिया में हुआ लॉन्च, इसकी ताकत का नहीं तोड़! देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • ASUS ROG Phone 7 एडवांस गेमिंग टेक के साथ आया है।
  • इस गेमिंग फोन में पावरफुल क्वॉलकॉम प्रोसेसर मौजूद है।
  • असूस आरओजी फोन 7 के दो मॉडल भारत में लॉन्च हुए हैं।

ASUS ने आज भारतीय बाजार में अपने तकनीक का लोहा मनवाते हुए नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ROG Phone 7 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। ROG यानी Republic of Gamers, जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह फोन खासतौर पर मोबाइल गेमिंग के लिए पहचाना जाता है जो बेहद एडवांस फीचर्स व ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। नए आरओजी फोन 7 की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

असूस आरओजी फोन 7 क्यो हैं गेमिंग के लिए खास

  • GameCool 7 cooling system
  • इस फोन में नए ROG Rapid-Cycle Vapor Chamber डिजाईन का इस्तेमाल किया गया है जो लिक्विड रिर्टन चैनल्स के जरिये वैपर चैंबर कूलिंग की तुलना में 2.1 गुणा अधिक हिट कम करता है।

  • AeroActive Cooler 7
  • फोन में इंटीग्रेटेड थर्मोइलेक्ट्रिक एआई कूलिंग फोन का टेम्परेचर लो रखने में मदद करता है।

    rog-phone-7-feature

  • GameFX Audio
  • ROG phone 7 में Dirac द्वारा ट्यून्ड स्पीकर सेटअप दिया गया है। इसमें दो 5-मैग्नेट 12×16 सुपर लाइनर स्पीकर्स मौजूद हैं।

  • AirTrigger system
  • एयरट्रिगर बटन आरओजी फोन की पहचान है। नए मॉडल में इनविज़िबल अल्ट्रासोनिक बटन और मोशन सेंसर ट्रिगर दिए गए हैं जो मोशन कंट्रोल जेस्चर और सेनसिटीवीटी में कमाल के हैं।

    asus-rog-phone7

    असूस आरओजी फोन 7 की स्पेसिफिकेशन्स

    डिस्प्ले

  • 6.78” AMOLED
  • 165Hz Refesh Rate
  • in-display fingerprint sensor
  • ROG Phone 7 5G फोन 20.4:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जिसमें 2448 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की लार्ज डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 165हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 720हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करता है। इसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

    rogphone-7

    इस स्क्रीन पर 1000निट्स ब्राइटनेस और 1,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स के साथ ही आई केयर टेक्नोलॉजी भी मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है। वहीं पसीने वाले हाथों से बचने के लिए इसपर अलग से कोटिंग की गई है।

    प्रोसेसर

  • Android 13
  • Qualcomm Adreno 740
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
  • ASUS ROG Phone 7 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 740 जीपीयू दिया गया है।

    asus-rog-phone-7

    यह आरओजी फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जिसमें ज़ेन यूआई और आरओजी यूआई दोनों मिलते हैं। असूस का यह फोन 2 साल की एंड्रॉयड अपडेट तथा 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS4.0 Storage मिलती है।

    कैमरा

  • 50MP Rear Camera
  • 32MP Front Camera
  • फोटोग्राफी के लिए असूस आरओजी फोन 7 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स766 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस भी मौजूद है।

    rog-phone-7-camera

    सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ASUS ROG Phone 7 को 32 मेगापिक्सल सेंसर से लैस किया गया है। एक यह ओमनी विज़न ओवी32 क्वॉड लेंस है।

    बैटरी

  • 6,000mAh Battery
  • 65W Fast Charging
  • पावर बैकअप के लिए इस असूस फोन में डुअल बैटरी पैक दिया गया है। इसके अंदर 3,000एमएएच की दो बैटरियां फिट की गई है जो एक साथ मिलकर 6,000एमएएच की पावर प्रदान करती है।

    rog-phone-7

    बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए आरओजी फोन 7 को 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। गौरतलब है कि फोन बॉक्स में कंपनी 30वॉट पवार अडेप्टर साथ देगी।

    असूस आरओजी फोन 7 का प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage = 74,999
  • 16GB RAM + 512GB Storage = 99,999
  • असूस ने अपने नए गेमिंग फोन के दो मॉडल इंडिया में लॉन्च किए हैं। ROG Phone 7 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 74,999 रुपये है। इसी तरह दूसरा मॉडल ROG Phone 7 Ultimate है जिसमें 16जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज दी गई है। इसका प्राइस 99,999 रुपये है। आरओजी फोन 7 की सेल मई महीने में शुरू होगी, जिसकी डेट अनाउंस होनी बा​की है।

    The post ASUS ROG Phone 7 इंडिया में हुआ लॉन्च, इसकी ताकत का नहीं तोड़! देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-7-price-in-india-features-and-specifications-in-hindi/feed/ 0
    अप्रैल में लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-smartphone-in-india-april/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-smartphone-in-india-april/#respond Wed, 29 Mar 2023 10:23:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101982 4 अप्रैल को वनप्लस का अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन Nord CE 3 Lite के बारे में बताया जा रहा है कि यह भारत में 21999 रुपये में लॉन्च हो सकता है।

    The post अप्रैल में लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • अप्रैल में वनप्लस अपना अफोर्डेबल 5G फोन लॉन्च करेगा।
    • गेमिंग फोन ROG Phone 7 भी अप्रैल में लॉन्च होना है।
    • संभव है कि सैमसंग का Galaxy M54 भी अप्रैल में लॉन्च हो।

    अप्रैल 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कंपनियों के बीच जबरदस्त टक्कर है। कंपनियां ग्राहकों के लिए हर महीने नए-नए फीचर्स और पहले से अपग्रेड स्मार्टफोन लॉन्च करते हैं। जैसा कि मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल 2023 में कई स्मार्टफोन कंपनियां अलग-अलग बजट सेगमेंट में अपने अपने फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहें तो हम आपको अप्रैल 2023 में लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं ताकि आप लेटेस्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन खरीद पाएं।

    अप्रैल में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन

    • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
    • Asus ROG Phone 7
    • Samsung Galaxy M54 5G
    • Poco F5 सीरीज
    • Vivo X90 सीरीज

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

    लॉन्च डेट – 4 अप्रैल
    कीमत – 21,999 रुपये (संभावित)

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price and specifications leaked before launch

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Nord CE 2 Lite का अपग्रेड वर्जन है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस का यह फोन 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही वनप्लस का Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है। यह भी पढ़ें : 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

     

    Asus ROG Phone 7

    लॉन्च डेट – 13 अप्रैल
    कीमत – 70,000 रुपये (संभावित)

    13 april Asus ROG Phone 7 launch date in india

    आसुस का गेमिंग फोन ROG Phone 7 भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के दमदार Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 16GB तक रैम के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में गेमर्स के लिए आइकॉनिक एयर ट्रिगर्स दिए गए हैं जो गेमिंग एक्सपीरियंस को कई गुना बढ़ा देते हैं। इसके साथ ही आसुस के इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है।

    Samsung Galaxy M54 5G

    लॉन्च – अप्रैल 2023
    कीमत – 35,000 रुपये (संभावित)

    108MP camera phone Samsung Galaxy M54 5G LAUNCHED CHECK price specifications

    Samsung Galaxy M54 5G स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि यह भारत में अप्रैल महीने में दस्तक दे सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन को सैमसंग के Exynis 1380 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP का हो सकता है। इसके साथ ही 6,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्ज सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन को भारत में रुपये की कीमत में उतारा जा सकता है।

    Poco F5 5G सीरीज

    लॉन्च डेट – 6 अप्रैल (संभावित)
    कीमत – 30 हजारु रुपये से शुरू (संभावित)

    POCO F5 5G india launch date exclusive know expected specifications

    Poco F5 5G सीरीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये स्मार्टफोन भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च किए जा सकते हैं। इस सीरीज का Poco F5 5G भारत में क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं प्रो वेरिएंट Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। कीमत की बात करें तो Poco F5 को 30 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में मार्केट में उतारा जा सकता है। यह भी पढ़ें : POCO F5 5G हो रहा है लॉन्च के लिए तैयार, मिल सकती है इस रेडमी फोन जैसी स्पेसिफिकेशन्स

    Vivo X90 सीरीज

    लॉन्च – 2023
    कीमत – 60,000 रुपये (संभावित)

    Vivo X90 5G phone launched know price and specifications details

    Vivo X90 सीरीज भी भारत में जल्द ही एंट्री कर सकती है। फिलहाल यह कंफर्म नहीं कि कंपनी भारत में इस सीरीज कितने फोन लॉन्च करेगा। वीनों चीन में तीन स्मार्टफोन Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro+ और ग्लोबल मार्केट में सिर्फ दो ही फोन लॉन्च किए हैं। इस सीरीज X90 और X90 Pro स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर के साथ पेश किए गए हैं। इसके साथ X90 Pro Plus में कंपनी ने क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया है। इस सीरीज के सभी फोन में Zeiss लेंस का सपोर्ट दिया है। इसके साथ कैमरा को Zeiss कलर साइंस ने ट्यून किया है। वीवो ने फिलहाल इंडिया लॉन्च को लेकर तारीख का ऐलान नहीं किया है।

    The post अप्रैल में लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-smartphone-in-india-april/feed/ 0
    ASUS ROG Phone 7 की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, 13 अप्रैल को इंडिया में करेगा एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-7-specifications-leaked-india-launch-on-april-13/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-7-specifications-leaked-india-launch-on-april-13/#respond Mon, 27 Mar 2023 09:13:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101688 आरओजी फोन 7 अल्टीमेट में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है।

    The post ASUS ROG Phone 7 की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, 13 अप्रैल को इंडिया में करेगा एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • ASUS ROG Phone 7 सीरीज को इंडिया में 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।
    • लीक के अनुसार ROG Phone 7 और ROG Phone 7 Ultimate को पेश किया जाएगा।
    • इन फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC और 16जीबी तक की रैम होगी।

    ASUS इंडिया अपनी नई ROG Phone series को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने हाल ही में ऑफिशियल तौर पर जानकारी दी थी कि 13 अप्रैल को आसुस आरओजी फोन 7 लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी आरओजी फोन 7 लाइनअप में आने वाले वर्जन का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, अब एक नए लीक में इस नई आरओजी सीरीज के भीतर लॉन्च होने वाले संभावित वर्जन और उनके फीचर्स की जानकारी सामने आई है। टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया है।

    ASUS ROG Phone 7 सीरीज में शामिल होंगे दो फोन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार आरओजी फोन 7 सीरीज में दो डिवाइस-वैनिला आरओजी फोन 7 और आरओजी फोन 7 अल्टीमेट शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, ASUS ROG फोन 7 प्रो को इस बार पेश न करने की योजना बना रही है। आइए आगे ASUS ROG फोन 7 सीरीज की विशेषताओं और स्पेसिफिकेशन्स देते हैं। इसे भी पढ़ें: Asus Vivobook X1502 रिव्यू : परफेक्ट प्रोडक्टिव लैपटॉप

    ASUS इंडिया अपनी नई ROG Phone series को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने हाल ही में ऑफिशियल तौर पर जानकारी दी थी कि 13 अप्रैल को आसुस आरओजी फोन 7 लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी आरओजी फोन 7 लाइनअप में आने वाले वर्जन का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, अब एक नए लीक में इस नई आरओजी सीरीज के भीतर लॉन्च होने वाले संभावित वर्जन और उनके फीचर्स की जानकारी सामने आई है। टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया है।

    ASUS ROG Phone 7 की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

    लीक्सटर यादव के लेटेस्ट ट्वीट के अनुसार, ASUS ROG फोन 7 सीरीज में दो गेमिंग स्मार्टफोन ROG फोन 7 और ROG फोन 7 अल्टीमेट शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इसमें क्वालकॉम का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी होगा जो कि आसुस की हाई-एंड स्मार्टफोन सीरीज की खासियत भी है।आरओजी फोन 7 सीरीज ओवरक्लॉक्ड वर्जन के बजाय 3.2गीगाहर्ट्ज की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ स्टैंडर्ड स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी के साथ आ सकती है। इसे भी पढ़ें: अब मिलेगा पट्ट से हेडशॉट! लॉन्च हुए नए गेमिंग स्मार्टफोन ASUS ROG Phone 6D और 6D Ultimate, देखें ताकत

    लीक से यह भी पता चला है कि ROG फोन 7 सीरीज में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP मैक्रो सेंसर होगा। डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा सेंसर होगा और इसका साइज 173 x 77 x 10.3mm होगा, जिसका वजन 239 ग्राम होगा। आरओजी फोन 7 अल्टीमेट में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। साथ ही इसके छोटे वर्जन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 13 पर कार्य करेगा।

    वहीं, पिछली रिपोर्टों में बताया गया है कि आरओजी फोन 7 सीरीज़ में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी + रिजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके अलावा सीरीज में में 6000mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। जैसा कि हमने शुरुआती में बताया कि लाइनअप को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है।

    The post ASUS ROG Phone 7 की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, 13 अप्रैल को इंडिया में करेगा एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-7-specifications-leaked-india-launch-on-april-13/feed/ 0
    13 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा पावरफुल गेमिंग फोन Asus ROG Phone 7 https://www.91mobiles.com/hindi/13-april-asus-rog-phone-7-launch-date-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/13-april-asus-rog-phone-7-launch-date-in-india/#respond Fri, 24 Mar 2023 08:39:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101620 13 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा पावरफुल गेमिंग फोन Asus ROG Phone 7

    The post 13 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा पावरफुल गेमिंग फोन Asus ROG Phone 7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Asus ROG Phone 7 13 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा।
    • 13 अप्रैल को भारत के साथ ताईपे, बर्लिन और न्यूयार्क में भी एंट्री होगी।
    • इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 दिया जा सकता है।

    गेमिंग फोन की बात आती है जो असूस की आरओजी सीरीज़ का नाम सबसे पहले आता है। कंपनी अपनी इसी सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन Asus ROG Phone 7 को इंडिया लाने जा रही है। आरओजी फोन 7 13 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। ROG मतलब Republic of Gamers, नाम से ही पता चलता है कि यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए कितना खास होगा। कंपनी ने हालांकि इसकी स्पेसिफिकेशन्स तो नहीं बताई है लेकिन लीक्स में कई जानकारियां सामने आ चुकी है जो आप आगे पढ़ सकते हैं।

    असूस आरओजी फोन 7 की लॉन्च डिटेल

    असूस इंडिया ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि कंपनी का नेक्स्ट गेमिंग मोबाइल फोन Asus ROG Phone 7 13 अप्रैल को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस दिन शाम 5 बजकर 30 मिनट पर फोन से पर्दा उठाया जाएगा और इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस की जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि 13 अप्रैल को आरओजी फोन 7 ग्लोबली लॉन्च होगा जो भारत के साथ-साथ ताईपे, बर्लिन और न्यूयार्क में भी एंट्री लेगा।

    असूस आरओजी फोन 7 की लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स

  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
  • 6.8″ FHD+ 165Hz AMOLED Display
  • 16GB LPDDR5X RAM
  • 65W fast charging
  • 65W 6,000mAh Battery
  • Asus ROG Phone 7 से जुड़े लीक्स व रिपोर्ट्स के अनुसार यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यह अभी तक के सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर में से एक है जो 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है। असूस अपने नए फोन को 16जीबी रैम मैमोरी के साथ मार्केट में उतार सकती है जो LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक पर करेगी। यह भी पढ़ें: मार्केट हिलाने आया Samsung Galaxy F14 5G, 6000एमएएच बैटरी और 50एमपी कैमरा से है लैस

    यह आरओजी फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 ओएस के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 740 जीपीयू देखने को मिल सकता है जो गेमिंग के दौरान स्मूथ व वायब्रेंट मोशन प्रदान करेगा। पावर बैकअप की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस मोबाइल फोन में 6,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।

    13 april Asus ROG Phone 7 launch date in india

    Asus ROG Phone 7 को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी हो सकती है जो 165हर्ट्ज़ की हाई रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह रिफ्रेश रेट हाई ग्राफिक्स रेसिंग गेम को बेहद शानदार विजुअल क्वॉलिटी प्रदान कर सकेगी।

    The post 13 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा पावरफुल गेमिंग फोन Asus ROG Phone 7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/13-april-asus-rog-phone-7-launch-date-in-india/feed/ 0
    स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ गीकबेंच पर दिखा ASUS ROG Phone 7, जल्द लॉन्चिंग की उम्मीद https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-7-india-variant-spotted-on-geekbench-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-7-india-variant-spotted-on-geekbench-launch-soon/#respond Wed, 15 Mar 2023 06:20:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101077 गीकबेंच पर फोन को मॉडल नंबर AI_2205D के साथ स्पॉट किया गया है।

    The post स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ गीकबेंच पर दिखा ASUS ROG Phone 7, जल्द लॉन्चिंग की उम्मीद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • ASUS ROG Phone 7 ग्लोबल वेरिएंट हाल ही में बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया था।
    • इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और 16जीबी रैम होगी।
    • डिवाइस इंडिया में 2023 के Q3 में पेश किया जा सकता है।

    आसुस आरओजी फोन 7 का भारत लॉन्च जल्द ही होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, इसके ऑफिशियल होने से पहले फोन के इंडियन वर्जन को गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में पता लगा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ 16 जीबी रैम होगा। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 13 मोबाइल ओएस पर कार्य कर सकता है। इसके अलावा अफवाह है कि Asus ROG Phone 7 के अलावा Asus ROG Phone 7 Ultimate और Asus ROG Phone 7D को लॉन्च किया जा सकता है।

    ASUS ROG फोन 7 गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

    लिस्टिंग से पता चला है कि आगामी आसुस आरओजी फोन 7 “एआरएम इम्प्लीमेंटर 65 आर्किटेक्चर 8 वेरिएंट 1 पार्ट 3406 रिवीजन 0” के साथ सीपीयू पर कार्य करेगा जो क्वालकॉम के शीर्ष-ग्रेड स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर का संकेत देता है। प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.19GHz है। वहीं, इस सीपीयू को एड्रेनो 740 जीपीयू और 16 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है और यह एंड्रॉइड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है।

    asush-rog-phone-7

    इसके अलावा ASUS ROG फोन 7 सिंगल-कोर टेस्ट पर 1,958 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट पर 5,238 स्कोर करने में सफल रहा है। यह भी उल्लेखनीय है कि भारतीय वेरिएंट को मॉडल नंबर AI2205_C मिला है, जबकि हाल ही में गीकबेंच पर स्पॉट किए गए ग्लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर AI2205_A है। ASUS ROG फोन 7 के ग्लोबल वर्जन को स्पॉट किया गया था। इस मॉडल को 2,022 नंबर सिंगल कोर स्कोर और 5,719 अंकों के मल्टी-कोर स्कोर में हासिल हुए थे।

    ASUS ROG Phone 7 की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

    ASUS ROG फोन 7 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC, 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा ASUS ROG फोन 7 में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। साथ ही टेंपरेचर को नियंत्रण में रखने के लिए डिवाइस को विशेष कूलिंग हार्डवेयर मिलने की भी उम्मीद है। लीक हुए लेटेस्ट सर्टिफिकेशन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक चीनी वेरिएंट में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद की जा रही है।

    The post स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ गीकबेंच पर दिखा ASUS ROG Phone 7, जल्द लॉन्चिंग की उम्मीद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/asus-rog-phone-7-india-variant-spotted-on-geekbench-launch-soon/feed/ 0