ASUS Z01RD | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Jul 2018 07:56:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6.18-इंच डिसप्ले और 3,150एमएएच बैटरी वाला असूस का नया स्मार्टफोन आया सामनें, जल्द लॉन्च की उम्मीद https://www.91mobiles.com/hindi/asus-z01rd-phone-tenaa-features-specifications-in-hindi/ Tue, 03 Jul 2018 07:56:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20903 असूस कंपनी कल यानि 4 जुलाई को भारतीय बाजार में अपना नया डिवाईस ज़ेनफोन 5ज़ेड लॉन्च करने वाली है। शानदार लुक के साथ ही यह फोन हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। ज़ेनफोन 5ज़ेड के भारत में आने से पहले ही कंपनी के एक और नए स्मार्टफोन की जानकारी सामनें आने लगी है। चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट […]

The post 6.18-इंच डिसप्ले और 3,150एमएएच बैटरी वाला असूस का नया स्मार्टफोन आया सामनें, जल्द लॉन्च की उम्मीद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

असूस कंपनी कल यानि 4 जुलाई को भारतीय बाजार में अपना नया डिवाईस ज़ेनफोन 5ज़ेड लॉन्च करने वाली है। शानदार लुक के साथ ही यह फोन हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। ज़ेनफोन 5ज़ेड के भारत में आने से पहले ही कंपनी के एक और नए स्मार्टफोन की जानकारी सामनें आने लगी है। चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना ने असूस के नए डिवाईस को वेबसाइट पर लिस्ट किया है जिसमें इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है।

टेना पर असूस के आगामी स्मार्टफोन को असूस ज़ेड01आरडी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वेबसाइट ने फोन के नाम को तो साफ नहीं किया है लेकिन मॉडल नंबर से यह जरूर पता चला है कि यह फोन ज़ेनफोन सीरीज़ का ही डिवाईस होगा। टेना की लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन 6.18-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। हालांकि लिस्टिंग में फोन ​के आस्पेक्ट रेशियो और स्क्रीन रेज्ल्यूशन की जानकारी नहीं मिली है।

asus-teena-696x371

असूस के इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी तो नहीं मिली है कि लेकिन टेना के अनुसार इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,150एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ज़ेनफोन 5 सीरीज़ स्मार्टफोंस का ही एक वेरिएंट हो सकता है जो आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट में कदम रखेगा।

शाओमी सीईओ ने मी मैक्स 3 का रिटेल बॉक्स किया शेयर, कुछ ही दिनों में लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन

लगे हाथ आपको बता दें कि कल भारत में लॉन्च होने वाला ज़ेनफोन 5ज़ेड फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा और इसी शॉपिंग साइट पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। यह लॉन्च ईवेंट कल दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और फ्लिपकार्ट इस ईवेंट की लाइव अपडेट देती रहेगी। वहीं फोन की कीमत क्या होगी और यह कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसके लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

The post 6.18-इंच डिसप्ले और 3,150एमएएच बैटरी वाला असूस का नया स्मार्टफोन आया सामनें, जल्द लॉन्च की उम्मीद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>