The post मार्च में लॉन्च होगा असूस का एक और स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो सीईएस 2017 में लॉन्च किए गए जेनफोन 3 जूम को कल ही कंपनी की ओर से पहली सेल के लिए पेश किया गया है। वहीं दूसरी ओर असूस के एक और फोन जेनफोन 3 गो को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। इस लीक के अनुसार असूस फिलहाल अपने आगामी स्मार्टफोन जेनफोन 4 को लॉन्च न करके मार्च माह तक जेनफोन 3 गो को सेल के लिए पेश कर सकती है।
आज सेल के लिए उपलब्ध होगा वनप्लस 3टी 128जीबी
नोटबुक इटालिया की खबर के अनुसार ताईवानी कंपनी असूस अपने नए स्मार्टफोन जेनफोन 3 जूम को साल की पहली तिमाही तक सेल के लिए लिस्ट कर सकती है। कंपनी की ओर से यह फोन कम बजट में पेश किया जाएगा। जेनफोन 3 गो को असूस द्वारा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट पर पेश किया गया है।

इस फोन के अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसे 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 57इंच की एचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंंट कैमरा दिया गया है।
आधे से भी कम दाम में उपलब्ध हुआ इंटेक्स का यह 4जी फोन
असूस का यह फोन फेसबुक लाइव जैसे फ़ीचर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फोन में मौजूद डुअल एमईएमएस माईक्स के साथ 5-मेग्नेट स्पीकर्स वीडियो चैट के दौरान यूजर्स को बेहतरीन अनुभव प्रदान करते है। इस फोन की कीमत को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है लेकिन इतना तय है कि जेनफोन 3 गो को कम बजट में ही उतारा जाएगा।
The post मार्च में लॉन्च होगा असूस का एक और स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>