Asus Zenfone 3 Laser | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 17 Feb 2017 11:31:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 असूस ने 7 फोन में दिया वोएलटीई सपोर्ट, इन फोंस में भी कर सकेंगे ​जियो सिम से लाइफटाइम फ्री कॉलिंग https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-3-with-volte-support-in-hindi/ Fri, 17 Feb 2017 11:31:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5062 असूस ने अपने जेनफोन 3 सीरीज के तहत 7 फोन के वोएलटीई सपोर्ट से अपडेट कर दिया है।

The post असूस ने 7 फोन में दिया वोएलटीई सपोर्ट, इन फोंस में भी कर सकेंगे ​जियो सिम से लाइफटाइम फ्री कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2016 में चीनी स्मार्टफोन निर्माता असूस ने अपनी फ्लैगशिप के तहत जेनफोन सीरीज़ में बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। परंतु स्टाइलिश और फीचर्स से लैस इन फोन में एक बड़ी कमी वोएलटीई की कही जा रही थी। वहीं आज असूस ने अपडेट के माध्यम से इस कमी को दूर कर दिया है। असूस ने अपने जेनफोन 3 सीरीज के तहत 7 फोन के वोएलटीई सपोर्ट से अपडेट कर दिया है।

भारत में लॉन्च हुई विश्व की पहली स्मार्ट टी-शर्ट

असूस जेनफोन 3 सीरीज़ के इन फोन पर वोएलटीई सपोर्ट एक्टीवेट हो जाने पर भारतीय उपभोक्ता रिलायंस जियो के अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा का यूज कर फ्री वीडियो कॉल भी कर सकेंगे। असूस द्वारा वोएलटीई सपोर्ट से अपग्रेड किए गए स्मार्टफोन की लिस्ट में सबसे ऊपर असूस का हाईएंड डिवाईस जेनफोन 3 डीलक्स है जिसे कंपनी ने 6जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ उतारा था।

asus-zenfone-3-zoom

इस अपग्रेडेशन में 6.8-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जेनफोन 3 अल्ट्रा तथा डुअल एलईडी रियर टोन फ्लैश से कैमरे वाला स्मार्टफोन जेनफोन 3 भी शामिल है। 5.5-इंच की डिस्पले वाला जेनफोन 3एस तथा 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हुए जेनफोन 3एस मैक्स में भी 4जी वोएलटीई सपोर्ट उपलब्ध हो गया है।

एचटीसी अब नहीं बनाएगा कम कीमत वाले फोन, जानें क्यों

असूस का 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से लैस जेनफोन 3 लेज़र भी इस सूची में शामिल है। 4जी वोएलटीई सुविधा मिलने से फेसबुक लाइव तथा वीडियो चैट के दौरान यह स्मार्टफोन यूजर्स को बेहतरीन पिक्चर व आॅडियो क्वालिटी प्रदान करता है।

The post असूस ने 7 फोन में दिया वोएलटीई सपोर्ट, इन फोंस में भी कर सकेंगे ​जियो सिम से लाइफटाइम फ्री कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आसूस के इस फोन पर मिल रही है 5 हजार की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/5000-flipkart-discount-on-asus-zenfone-3-lesar-in-hindi/ Tue, 24 Jan 2017 13:29:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4135 फ्लिपकार्ट द्वारा आसूस ज़ेनफोन 3 लेज़र को 5,000 रुपये तक की छूट पर ​बेचा जा रहा है गौरतलब है कि आसूस का यह फोन शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए पहचाना जाता है।

The post आसूस के इस फोन पर मिल रही है 5 हजार की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आसूस ज़ेनफोन ब्रांड के तहत लॉन्च हुए ज़ेनफोन 3 लेज़र ने अपनी लॉन्चिंग के कुछ ही समय के ​भीतर स्मार्टफोन यूजर्स के बीच में अच्छी पहचान बना ली थी। उस वक्त यह फोन 18,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए लिस्ट किया गया था। अब फ्लिपकार्ट द्वारा आसूस के इस फोन को 5,000 रुपये तक की छूट पर ​बेचा जा रहा है गौरतलब है कि आसूस का यह फोन शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए पहचाना जाता है।

4जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी टैब हुआ लीक

ई-कॉमर्स साईट फ्लिपकार्ट पर ज़ेनफोन 3 लेज़र मात्र 14,999 रुपये में ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। 5,000 रुपये के भारी डिस्काउंट के अलावा साईट द्वारा आॅफर के तहत सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट तथा एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। कैश आॅन डिलीवरी के साथ ही फ्लिपकार्ट द्वारा 10 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी दी जा रही है।

asus-zenfone-3-laser

आसूस ज़ेनफोन 3 लेज़र के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें को​र्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाली 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर आधारित है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

शाओमी रेडमी नोट 4 और आॅनर 6एक्स की है टक्कर, जानें कौन फोन है दमदार

फोटोग्राफी के लिए इसमें सोनी आईएमएक्स214 सेंसर से लैस 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कंपनी के दावेनुसार मात्र 0.3 सेकेंड में फोकस करने में सक्षम है। डुअल सिम सपोर्टिड इस 4जी फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर उपलब्ध है तथा पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post आसूस के इस फोन पर मिल रही है 5 हजार की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
13-मेगापिक्सल कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ असूस जेनफोन 3 लेजर, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-3-laser-available-in-india-at-rs-18999-in-hindi/ Thu, 13 Oct 2016 04:49:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=608 पिछले साल लॉन्च जेनफोन 2 जहां 10,000 रुपये से 12,000 रुपये के बजट में उपलब्ध था वहीं इस बार लेजर 3 थोड़े महंगे बजट में उपलब्ध है।

The post 13-मेगापिक्सल कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ असूस जेनफोन 3 लेजर, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

असूस जेनफोन 2 लेजर की सफलता से ​उत्साहित कंपन ने इसका नया संस्करण जेनफोन 3 लेजर को भी भारत में लॉन्च कर​ दिया है। कंपनी ने इस फोन का प्रदर्शन अगस्त में किया था वहीं आज से यह भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। भारतीय बाजार में जेनफोन 3 लेजर की कीमत 18,999 रुपये और शुरुआत एक महीना एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के साथ उपलब्ध होगा। इसके बाद लगभग सभी बड़े आॅनलाइन स्टोर के अलावा कुछ बड़े रिटेल चेन और असूस स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।

हालांकि पिछले साल लॉन्च जेनफोन 2 जहां 10,000 रुपये से 12,000 रुपये के बजट में उपलब्ध था वहीं इस बार लेजर 3 थोड़े महंगे बजट में उपलब्ध है। जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात तो पिछले मॉडल की तुलना में यह थाोड़ा अपग्रेड है। फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080पिक्सल है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है और यह को​र्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है।

हुआवई ने लॉन्च किए 3 आॅनर फोन, आॅनर 8, आॅनर 8 स्मार्ट और मेड इन इंडिया फोन आॅनर होली 3

असूस जेनफोन 3 लेजर को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पेर किया गया है। फोन में 4जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है।

एयरटेल दे रहा है 259 रुपये में 15जीबी 4जी डाटा, जानें पूरा प्लान

एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेले आधारित इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को सोनी आईएमएक्स214 सेंसर से लैस किया गया है और एफ/2.0 अपर्चर से लैस किया गया है जो नजदीक से भी बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। जैसा ​कि नाम से ही स्पष्ट है इस फोन को भी लेजर आॅटो फोकस फीचर से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 0.3 सेकेंड में ही फोकस करने में सक्षम है।

असूस जेनफोन 3 लेजर में डुअल सिम सपोर्ट है और आप दोनों सिम पर 4जी का लाभ ले सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 13-मेगापिक्सल कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ असूस जेनफोन 3 लेजर, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>