Asus Zenfone 4 Selfie Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 14 Sep 2017 09:22:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 असूस का सेल्फी धमाका: ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ में लॉन्च किए तीन डुअल सेल्फी कैमरे वाले फोन https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-4-selfie-and-zenfone-4-selfie-pro-launched-in-india-in-hindi/ Thu, 14 Sep 2017 09:22:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11809 असूस के ये फोन सेल्फी जगत में बेहतरीन तकनीक लेकर आए हैं।

The post असूस का सेल्फी धमाका: ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ में लॉन्च किए तीन डुअल सेल्फी कैमरे वाले फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह असूस ने अपनी ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में 6 फोन अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किए थे। तब से ही खबर थी कि इन फोंस के जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आज कंपनी ने इनका प्रदर्शन कर दिया है। कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी में दो वेरिएंट और ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में एक मॉडल को उतारा है। आगे हमनें इन फोंस की जानकारी विस्तार से दी है।

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो
असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को खास सेल्फी लवर्स के ​लिए पेश किया है। फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाले 12-मेगापिक्सल के दो सोनी आईएमएक्स362 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स351 रियर सेंसर मौजूद है।

asus-zenfone-4-selfie-3

यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है जिसमें 2.5डी कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्टेड 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 64बिट 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है।

18 सितंबर को भारत में गूगल लॉन्च करेगा अपना पेमेंट सिस्टम ‘तेज’

कंपनी की ओर से फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है। 4जी वोएलटीई तथा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी (डुअल कैमरा)
असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी का पहला वेरिएंट डुअल फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया गया है। इस फोन में सेल्फी के लिए फ्लैश लाईट के साथ 20-मेगापिक्सल और 8-मेगा​पिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

asus-zenfone-4-selfie-pro

यह फोन भी मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले से लैस है। फोन की स्क्रीन को स्क्रैच व खरोंचों से बचाने के लिए इसे 2.5डी कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है।

15,000 रुपये के बजट में 10 बेहतरीन डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन

कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है​ जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 4जी वोएलटीई तथा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में भी पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी (सिंगल कैमरा)
असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी का दूसरा वेरिएंट सिंगल फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 13-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। अच्छी व ब्राईट फोटो के लिए रियर तथा सेल्फी कैमरे को एलईडी फ्लैश से लैस किया गया है।

asus-zenfone-4-selfie-4

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मेटालिक फिनिश वाले इस फोन में 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। जो 2.5डी कोर्निंग ग्लास से लैस है। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी की रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है​ जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 4जी वोएलटीई तथा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में भी पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

एप्पल आइफोन 7, आइफोन 7 प्लस और आइफोन 6 सहित सभी आईफोन की कीमत में हुई भारी कमी

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ के इस फोन की खरीद पर रिलायंस जियो को 100जीबी ​अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जा रहा है। कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो को 23,999 रुपये, ज़ेनफोन 4 सेल्फी (डुअल कैमरा) को 14,999 रुपये तथा (सिंगल कैमरा) को 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। ये फो 21 तारीख के फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। साथ ही आपको बता दें कि 21 सितंबर से 24 सितंबर तक फ्लिपकार्ट पर बि​ग बिलियन सेल का आयोजन किया जाएगी जिसमें ज़ेनफोन 4 सेल्फी (डुअल कैमरा) वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

The post असूस का सेल्फी धमाका: ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ में लॉन्च किए तीन डुअल सेल्फी कैमरे वाले फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
20-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे से लैस फोन लेकर आया असूस, ओपो-वीवो को मिलेगी चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-4-series-smartphone-in-hindi/ Thu, 17 Aug 2017 12:22:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10765 लंबे इंतजार के बाद आज असूस ने अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ के तहत 6 नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। ताईपे में एक ईवेंट के माध्यम से कंपनी ने अपने इस फोन्स से पर्दा उठा दिया है। सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखते हुए जहां असूस ने ज़ेनफोन 4 सेल्फी तथा सेल्फी प्रो को पेश किया […]

The post 20-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे से लैस फोन लेकर आया असूस, ओपो-वीवो को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे इंतजार के बाद आज असूस ने अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ के तहत 6 नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। ताईपे में एक ईवेंट के माध्यम से कंपनी ने अपने इस फोन्स से पर्दा उठा दिया है। सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखते हुए जहां असूस ने ज़ेनफोन 4 सेल्फी तथा सेल्फी प्रो को पेश किया है वहीं लंबे बैटरी बैकअप के लिए पावरफुल बैटरी से लैस ज़ेनफोन 4 मैक्स और मैक्स प्रो को प्रस्तुत किया है। आइये नज़र डालते हैं असूस के इन 4 नए स्मार्टफोंस पर :

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी को कंपनी ने मुख्यत: सेल्फी लवर्स के ​लिए पेश किया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरा दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

asus-zenfone-4-selfie-pro

कंपनी की ओर से इस फोन को 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो कंपनी द्वारा पेश किए गए ज़ेनफोन 4 सेल्फी का ही दूसरा वर्ज़न है। इस फोन में सेल्फी के​ लिए जहां 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे दिये गए है वहीं 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

asus-zenfone-4-selfie-pro-1

कंपनी की ओर से इस फोन को 5.5-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के दो वेरिएंट में आता है जो स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

असूस जेनफोन 4 और जेनफोन 4 प्रो लॉन्च, यह है बेहद ही स्टाइलिश और दमदार

असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स को कंपनी द्वारा 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 425 और स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट सपोर्ट करता है जो विभिन्न मोबाईल मार्केट में उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज दी गई है।

asus-zenfone-4-selfie-pro-2

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच की ताकतवर बैटरी दी गई है।

असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स प्रो की बात करें तो यह फोन भी 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें 3जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

asus-zenfone-4-pro

फोटोग्राफी लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। असूस की ओर इस फोन में भी 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Image Credit: Engadget

The post 20-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे से लैस फोन लेकर आया असूस, ओपो-वीवो को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>