Asus Zenfone 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 09 Oct 2017 04:09:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 असूस ने लॉन्च किया कम कीमत का बेहतरीन कैमरा फोन ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-4-selfie-lite-launch-in-hindi/ Mon, 09 Oct 2017 04:09:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12532 फोन के बैक पैनल और फ्रंट पैनल पर 13-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं।

The post असूस ने लॉन्च किया कम कीमत का बेहतरीन कैमरा फोन ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सप्ताह असूस ने अमेरिकी बाजार में ज़ेनफोन 5 लॉन्च किया था वहीं अब कंपनी की ओर से ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट से भी पर्दा उठा दिया गया है। ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट भी ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ के अन्य मॉडल की ही तरह एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है जिसे फिलहाल फिलिपिंस में लॉन्च किया गया है।

असूस ने लॉन्च किया ज़ेनफोन 5, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत इसके कैमरा डिपार्टमेंट से ही करें तो फोन के बैक पैनल और फ्रंट पैनल पर 13-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। कम रोशनी में भी अच्छी और ब्राइट फोटो के लिए फोन के दोनों पैनल फ्लैश लाईट से लैस किए गए हैं। इसके सेल्फी कैमरा में विभिन्न फिल्टर्स और ब्यूटी मोड उपलब्ध है।

asus-zenfone-4-selfie-lite

असूस ने अपने इस फोन को मैटालिक फिनिश के साथ 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया है। फोन की स्क्रीन को स्क्रैच व खरोंचों से बचाने के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट को ज़ेनयूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो क्वॉड-कोर र्कोटेक्स ए53 सीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।

asus-zenfone-4-selfie-lite-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम ​दी गई है तथा स्टोरेज के लिहाज से इस फोन के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं। दोनों वेरिएंट 16जीबी और 32जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन की स्टोरेज को 2टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं फोन के होमबटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

ओपो ला रहा है बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन, इसमें होगा दमदार कैमरा

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में एक कार्ड के साथ दो सिम स्लॉट दिए गए हैं तथा पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। फिलिंपिस में ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट के दोनों वेरिएंट की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 10,199रुपये और 11,500रुपये रखी गई है।

The post असूस ने लॉन्च किया कम कीमत का बेहतरीन कैमरा फोन ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
5.7-इंच स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ असूस का नया फोन हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/asus-x018dc-smartphone-leaked-with-189-ratio-and-dual-rear-camera-in-hindi/ Wed, 04 Oct 2017 10:12:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12397 इस फोन में सैमसंग गैलेक्सी एस8 जैसी 18:9 रेशियो वाली डिसप्ले देखने को मिलेगी।

The post 5.7-इंच स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ असूस का नया फोन हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

असूस की ओर से ज़ेनफोन 4 सीरीज़ को लॉन्च किए ​अभी ज्यादा वक्त नहीं गुज़रा है कि कंपनी के एक और स्मार्टफोन की जानकारी सामनें आई है। असूस के एक नए स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में हालांकि फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

नवंबर में लॉन्च होगा सैमसंग का दो स्क्रीन वाला फ्लैप फोन, शानदार डिजाईन वाले इस फोन की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

टेना पर असूस के आगामी स्मार्टफोन को एक्स018डीसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक असूस का यह फोन 18:9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा इसमें 1440×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की एचडीप्लस डिसप्ले देखने को मिलेगी। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है।

asus-x018dc-1

यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। लीक के अनुसार इस फोन को 3जीबी और 4जीबी के दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा जिनमें क्रमश: 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 48 प्रतिशत का डिस्काउंट, देखें कौन सी डील है आपके काम की

फोटोग्राफी के लिए असूस के इस फोन में डुअल रियर कैमरा बताया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो ​कैमरे दिए जा सकते हैं वहीं सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। असूस के इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

The post 5.7-इंच स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ असूस का नया फोन हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
14 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज़ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-4-series-might-launch-on-14th-september-in-hindi/ Thu, 07 Sep 2017 08:16:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11543 कंपनी की ओर से 14 तारीख को एक ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है जिस मंच से असूस ज़ेनफोन सीरीज़ के 6 फोन भारत में लॉन्च कर सकती है।

The post 14 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ताईवानी कंपनी असूस ने पिछले महीने अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए ज़ेनफोन 4 के तहत 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किए गए ज़ेनफोन सीरीज़ के सभी फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही किसी न किसी सेग्मेंट में विशिष्ट है। वहीं अब ये फोन जल्द ही भारत आने वाले है। कंपनी की ओर से 14 तारीख को एक ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है जिस मंच से असूस ये फोन भारत में लॉन्च कर सकती है।

शाओमी रेडमी 5ए आया सामनें, बेहद कम कीमत पर लॉन्च हो सकता है 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरे वाला यह फोन

असूस की ओर से भेजे गए मीडिया इन्वाईट में 14 सितंबर की तारीख देते हुए कंपनी द्वारा लेटेस्ट सीरीज़ लॉन्च किए जाने की बात कही गई है जिससे साफ हो जाता है कि कंपनी इसी दिन अपनी ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश कर देगी। ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में असूस ज़ेनफोन 4, जेनफोन 4 प्रो, जेनफोन 4 सेल्फी, जेनफोन 4 सेल्फी प्रो, जेनफोन 4 मैक्स और ज़ेनफोन मैक्स स्मार्टफोन शामिल है।

asus-invite

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो असूस ज़ेनफोन 4 को 5.5-इंच की फुल एचडी आईपीएस+ स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर कार्य करता है और 4जीबी व 6जीबी रैम वेरियंट में उपलब्ध है। वहीं इसमें डुअल कैमरा देखने को मिलेगा।

4जीबी रैम से लैस आॅनर ने पेश किया स्टाईलिश स्मार्टफोन वी9 प्ले

वहीं ज़ेनफोन 4 प्रो 835 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 16+12-एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

asus-zenfone-4-pro

असूस ज़ेनफोन सेल्फी सीरीज की बात की जाए तो ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। वहीं रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल का है। सेल्फी प्रो में आपको 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो फ्रंट मिलेंगे। पूरी स्पेसिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

The post 14 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट की जानकारी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-4-selfie-lite-leak-with-16mp-front-camera-in-hindi/ Fri, 25 Aug 2017 06:11:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11116 ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट का लीक सामनें आ गया है। यह फोन इस 17 तारीख को पेश किये गए ज़ेनफोन 4 सेल्फी और ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो का ही नया वर्ज़न बताया जा रहा है।

The post 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट की जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी माह ताइवानी कंपनी असूस ने अपनी ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन सीरीज में 6 डिवाईस पेश किए हैं। विभिन्न सेग्मेंट में पेश किए इन फोन्स की चर्चा अभी थमी नहीं है कि ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट का लीक सामनें आ गया है। यह फोन इस 17 तारीख को पेश किये गए ज़ेनफोन 4 सेल्फी और ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो का ही नया वर्ज़न बताया जा रहा है।

शाओमी का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2 हो सकता है सितंबर में लॉन्च

मलेशियन वेबसाइट ने असूस के फोन की खबर लिखते हुए दावा किया है कि यह स्मार्टफोन ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट है। वेबसाइट ने इस फोन का मॉडल नंबर ज़ेडबी520केएल बताया है। इस रिपोर्ट के अनुसार यह फोन जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार के समक्ष लाया जाएगा तथा इस फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 13,999 रुपये होगी।

asus-zenfone-4-selfie-lite-leak

ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी द्वारा इस फोन में 5.3-इंच की एचडी डिसप्ले दी जा सकती है। यह फोन 3जीबी रैम से लैस होगा तथा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

नहीं खत्म होगी अभी जियोफोन के लिए भीड़, जानें क्या है कारण

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है तथा सेल्फी के लिए भी इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,120एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। खबर के अनुसार इस फोन को सनलाइट गोल्ड और डीप ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है।

The post 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट की जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव: सितंबर में लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज भारत में https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-4-series-phone-to-launched-in-india-mid-september-in-hindi/ Mon, 21 Aug 2017 06:08:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10871 हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कंपनी मध्य सितंबर में इन सभी फोंस का प्रदर्शन कर सकती है। दूसरे सप्ताह के अंत या तीसरे सप्ताह के शुरुआत में इसका प्रदर्शन भारत में किया जा सकता है। कंपनी दशहरा से पहले इन फोंस को भारत में लाना चाहती है।

The post एक्सक्लूसिव: सितंबर में लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज भारत में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सप्ताह 17 अगस्त को ही ताईवानी कंपनी असूस ने ज़ेनफोन सीरीज़ के चौथे संस्करण के फोन से पर्दा उठाया था। कंपनी ने एक साथ छह फोन का प्रदर्शन किया था जिनमें असूस ज़ेनफोन 4, जेनफोन 4 प्रो, जेनफोन 4 सेल्फी, जेनफोन 4 सेल्फी प्रो, जेनफोन 4 मैक्स और ज़ेनफोन मैक्स प्रो शामिल है। इन फोंस को लेकर भारत में भी चर्चा जारी है। 91मोबाइल्स को सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार असूस के इन फोंस को अगले माह सितंबर में प्रदर्शित किया जाएगा।

हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कंपनी मध्य सितंबर में इन सभी फोंस का प्रदर्शन कर सकती है। दूसरे सप्ताह के अंत या तीसरे सप्ताह के शुरुआत में इसका प्रदर्शन भारत में किया जा सकता है। कंपनी दशहरा से पहले इन फोंस को भारत में लाना चाहती है। जानकारी मिलने के बाद इस बारे में हमने कंपनी ने से भी संपर्क साधा जहां हमें तारीख के बारे में तो नहीं बताया गया लेकिन इनता जरूर कहा गया कि बहुत जल्द भारत में आने वाले हैं।

लॉन्च हुआ विश्व का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो असूस ज़ेनफोन 4 को 5.5-इंच की फुल एचडी आईपीएस+ स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर कार्य करता है और 4जीबी व 6जीबी रैम वेरियंट में उपलब्ध है। वहीं इसमें डुअल कैमरा देखने को मिलेगा।

एक्सक्लूसिव: 0 रुपये वाले जियो 4जी फीचर फोन में होगी वीडियो कॉलिंग, देखें फोन का लाइव इमेज

वहीं ज़ेनफोन 4 प्रो 835 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 16+12-एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

असूस ज़ेनफोन सेल्फी सीरीज की बात की जाए तो ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। वहीं रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल का है। सेल्फी प्रो में आपको 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो फ्रंट मिलेंगे। पूरी स्पेसिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

The post एक्सक्लूसिव: सितंबर में लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज भारत में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
20-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे से लैस फोन लेकर आया असूस, ओपो-वीवो को मिलेगी चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-4-series-smartphone-in-hindi/ Thu, 17 Aug 2017 12:22:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10765 लंबे इंतजार के बाद आज असूस ने अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ के तहत 6 नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। ताईपे में एक ईवेंट के माध्यम से कंपनी ने अपने इस फोन्स से पर्दा उठा दिया है। सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखते हुए जहां असूस ने ज़ेनफोन 4 सेल्फी तथा सेल्फी प्रो को पेश किया […]

The post 20-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे से लैस फोन लेकर आया असूस, ओपो-वीवो को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे इंतजार के बाद आज असूस ने अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ के तहत 6 नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। ताईपे में एक ईवेंट के माध्यम से कंपनी ने अपने इस फोन्स से पर्दा उठा दिया है। सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखते हुए जहां असूस ने ज़ेनफोन 4 सेल्फी तथा सेल्फी प्रो को पेश किया है वहीं लंबे बैटरी बैकअप के लिए पावरफुल बैटरी से लैस ज़ेनफोन 4 मैक्स और मैक्स प्रो को प्रस्तुत किया है। आइये नज़र डालते हैं असूस के इन 4 नए स्मार्टफोंस पर :

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी को कंपनी ने मुख्यत: सेल्फी लवर्स के ​लिए पेश किया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरा दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

asus-zenfone-4-selfie-pro

कंपनी की ओर से इस फोन को 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो कंपनी द्वारा पेश किए गए ज़ेनफोन 4 सेल्फी का ही दूसरा वर्ज़न है। इस फोन में सेल्फी के​ लिए जहां 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे दिये गए है वहीं 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

asus-zenfone-4-selfie-pro-1

कंपनी की ओर से इस फोन को 5.5-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के दो वेरिएंट में आता है जो स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

असूस जेनफोन 4 और जेनफोन 4 प्रो लॉन्च, यह है बेहद ही स्टाइलिश और दमदार

असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स को कंपनी द्वारा 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 425 और स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट सपोर्ट करता है जो विभिन्न मोबाईल मार्केट में उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज दी गई है।

asus-zenfone-4-selfie-pro-2

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच की ताकतवर बैटरी दी गई है।

असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स प्रो की बात करें तो यह फोन भी 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें 3जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

asus-zenfone-4-pro

फोटोग्राफी लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। असूस की ओर इस फोन में भी 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Image Credit: Engadget

The post 20-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे से लैस फोन लेकर आया असूस, ओपो-वीवो को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च से पहले असूस ज़ेनफोन 4 की पूरी जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-4-appear-on-gfxbench-in-hindi/ Mon, 14 Aug 2017 04:20:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10598 जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किए गए फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी है। हालांकि असूस ज़ेनफोन 4 के अब तक आए लीक के अनुसार इसे डुअल कैमरे (12+8एमपी) के साथ पेश किया जा सकता है लेकिन जीएफएक्स बेंच पर सिंगल कैमरा ही लिस्ट किया गया है।

The post लॉन्च से पहले असूस ज़ेनफोन 4 की पूरी जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही खबर आई थी कि 17 अगस्त का असूस एक बड़ा इवेंट करने वाला है और इस दिन कंपनी ज़ेनफोन 4 को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा भी तीन अन्य डिवाइस लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी ज़ेनफोन 4 के अलावा ज़ेनफोन सेल्फी, ज़ेनफोन 4 प्रो और ज़ेनफोन मैक्स को पेश कर सकती है। हालांकि लॉन्च से पहले ज़ेनफोन 4 के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। इस फोन को बेंचमार्किंग साइट जीएफएक्स बेंच पर देखा गया है।

इस खबर को फोन अरीना ने पहले प्रकाशित किया है। असूस ज़ेनफोन 4 में आपको 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल है। लिस्ट किया गया फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में आपको 2.2 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही एड्रीनो 508जीपीयू है।

नोकिया 2 चार वेरिएंट में होगा लॉन्च, 16 अगस्त को कंपनी कर सकती है घोषणा

जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किए गए फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी है। हालांकि असूस ज़ेनफोन 4 के अब तक आए लीक के अनुसार इसे डुअल कैमरे (12+8एमपी) के साथ पेश किया जा सकता है लेकिन जीएफएक्स बेंच पर सिंगल कैमरा ही लिस्ट किया गया है। लिस्ट किए गए फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। फिलहाल यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 नुगट पर आधारित है।

सैमसंग ने अपने सस्ते स्मार्टफोन की कीमत में की 5,000 रुपये से ज्यादा की कटौती

असूस ज़ेनफोन 4 में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। जानकारी के मुताबिक फोन में 1टीबी तक मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

The post लॉन्च से पहले असूस ज़ेनफोन 4 की पूरी जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और क्वॉड एचडी ​डिसप्ले वाले असूस ज़ेनफोन 4 प्रो की जानकारी आई सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-4-pro-leaked-in-hindi/ Thu, 10 Aug 2017 04:40:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10510 कार्यक्रम के पहले ही एक लीक के जरिये ज़ेनफोन 4 और ज़ेनफोन 4 प्रो की जानकारी सामनें आई है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी कीमत का खुलासा हुआ है।

The post 6जीबी रैम और क्वॉड एचडी ​डिसप्ले वाले असूस ज़ेनफोन 4 प्रो की जानकारी आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी असूस इस 19 अगस्त को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है जिसमें कंपनी के आगामी स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस ​इन असूस अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ को पेश करेगी। वहीं इस कार्यक्रम के पहले ही एक लीक के जरिये ज़ेनफोन 4 और ज़ेनफोन 4 प्रो की जानकारी सामनें आई है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी कीमत का खुलासा हुआ है।

पैनासोनिक ने लॉन्च किए 2 नए 4जी स्मार्टफोन, बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नु बनी कंपनी की नई एम्बेसडर

प्रसिद्ध टिप्सटर रोनाल्ड ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि असूस ज़ेनफोन 4 को कंपनी द्वारा 4जीबी रैम पर पेश किया जाएगा तथा ज़ेनफोन 4 प्रो को 6जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा। ट्वीट के माध्यम कहा गया है कि असूस ज़ेनफोन 4 की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 25,500 रुपये होगी तथा ज़ेनफोन 4 प्रो को 42,000 रुपये की करीब पेश किया जा सकता है।

ताजा लीक के अनुसार ज़ेनफोन 4 तथा ज़ेनफोन 4 प्रो दोनों ही मॉडल 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेंगे। वहीं पहले सामनें आई जानकारी के अनुसार ज़ेनफोन 4 स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा तथा ज़ेनफोन 4 प्रो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर प्रोसेस करेगा। ये दोनों ही फोन डुअल रियर कैमरे से लैस होंगे तथा ज़ेनफोन 4 प्रो में 5.7-इंच की क्वॉडएचडी स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

बहरहाल अभी असूस कंपनी की ओर से ज़ेनफोन सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह बात पुख्ता मानी जा रही है कि 19 अगस्त को कंपनी ज़ेनफोन 4, ज़ेनफोन 4 प्रो, ज़ेनफोन 4 सेल्फी और ज़ेनफोन 4वी स्मार्टफोन वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करेगी।

The post 6जीबी रैम और क्वॉड एचडी ​डिसप्ले वाले असूस ज़ेनफोन 4 प्रो की जानकारी आई सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
17 अगस्त को पांच फोन लॉन्च करेगा असूस, ज़ेनफोन 4 का भी होगा प्रदर्शन https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-4-official-on-17th-august-in-hindi/ Thu, 03 Aug 2017 09:47:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10326 असूस 17 अगस्त को ज़ेनफोन सीरीज़ के पांच स्मार्टफोन पेश करेगी, जो अंर्तराष्ट्रीय लॉन्च के बाद विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post 17 अगस्त को पांच फोन लॉन्च करेगा असूस, ज़ेनफोन 4 का भी होगा प्रदर्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी असूस अपनी ज़ेनफोन सीरिज़ को एक कदम और आगे बढ़ाने जा रही है। कपंनी ने घोषणा कर दी है कि इस 17 अगस्त को वह ज़ेनफोन की चौथी जेनेरेशन से पर्दा उठा देगी। टेक वर्ल्ड में चर्चा है कि कपंनी इस दिन ज़ेनफोन सीरीज़ के पांच स्मार्टफोन पेश करेगी, जो अंर्तराष्ट्रीय लॉन्च के बाद विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार ईवेंट के माध्यम से असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स, ज़ेनफोन 4 प्रो, ज़ेनफोन 4 सेल्फी, ज़ेनफोन 4वी वी और ज़ेनफोन 4 को वैश्विक स्तर पर प्र​दर्शित किया जाएगा। हालांकि कंपनी की ओर किसी भी मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन टीज़र के माध्यम से असूस ने स्पष्ट कर दिया है कि नया ज़ेनफोन डुअल कैमरे से लैस होगा।

asus-zenfone-4

लीक्स के अनुसार असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स 1080पिक्सल वाली 5.5-इंच की फुलएचडी आईपीएस स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। यह फोन ज़ेन यूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जा सकता है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 425 या 430 चिपसेट पर रन करेगा।

6जीबी रैम और डुअल कैमरा के साथ आॅनर नोट 9 लीक

कंपनी की ओर से यह फोन 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी, 3जीबी/32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी के तीन वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के​ लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा तथा सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

एलजी के इस फोन के आगे सैमसंग-एप्पल पड़ेंगे फीके

वहीं ज़ेनफोन 4 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि असूस इस फोन को 6जीबी रैम पर पेश करेगी। इस फोन की इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की हो सकती है तथा यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।

The post 17 अगस्त को पांच फोन लॉन्च करेगा असूस, ज़ेनफोन 4 का भी होगा प्रदर्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>